City Media - Page 1331 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1331

महिला को दंतेल हाथियों ने बनाया अपना शिकार, पति से झगड़ा के बाद निकली थी बाहर

0

धमतरी – जिले के मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ में दंतैल हाथियों ने एक महिला को अपने पैरों तले कुचल कर मार डाला। महिला की लाश तीन अलग-अलग स्थानों में पड़ी मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ कमार पारा की निवासी 61 वर्षीय कमला बाई देर रात अपने पति से झगड़ा होने के बाद घर से निकली थी। तभी निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथियों के दल में से एक हाथी ने महिला पर अचानक हमला कर दिया और उसे पटक -पटक मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुंची. सुबह महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया.इस बीच दंतैल हाथियों ने गांव के केला बाड़ी और धान की खरही को नुकसान पहुंचाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची। सुबह महिला की लाश को इकट्ठा पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद आसपास गांवों में मुनादी कराई गई है। इस हादसे के बाद गांव के लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही

0

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत लोगों के विभागीय समस्याओं का मौके पर निराकरण कर पुलिस और आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर स्थित संजय गांधी वार्ड स्थित रेल्वे काॅलोनी में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक मीणा, के द्वारा स्वंय जनता के

मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता से सुझाव भी लिया गया। एवं अपील भी किया गया है, असामाजिक गतिविधियों, अपराध कि सूचना, नये किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सम्पर्क करने साथ ही महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सुत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने, सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता एवं बढ़ावा देने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) हेमसागर सिदार, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू एवं वार्ड पार्षद कोमल सेना व वार्ड के सम्मानीय जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

मोटर साइकिल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

गुरुर – मोटर साइकिल की चोरी करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी माखन लाल साहू निवासी पिकरीपार थाना गुरूर जिला बालोद के अनुसार वह दिनांक 19.11.2021 को घर से करीबन 10.45 बजे अपने मोटर सायकल स्पेलेंडर प्लस क्रमांक CG07-LT-5468 से अपने गांव खार उमेंदी हालरमिल के सामने मेन रोड में खड़ी कर चाबी निकालकर खेत में हार्वेस्टर चल रहा था जिसे देखने के लिये गया था जब करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा प्रार्थी की  मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG07-LT-5468 उस जगह पर नहीं थी जहाँ उसने खड़ी किया था, आसपास पता तलाश किया फिर भी पता नहीं चला । तब प्रार्थी को लगा उसकी बाइक को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है |

प्रार्थी माखन लाल साहू ने चोरी की सूचना पुलिस थाना गुरुर को दी तत्पश्चात पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कृर्मांक 425/21 धारा 379 भादवि कर विवेचना मे लिया गया। मोटर सायकल चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर. पोर्ते के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी पता तलाश दौरान दिनाक 29.11.2021 को मुखवीर सूचना मिला कि एक संदेही व्यक्ति अरमरीकला बस स्टैण्ड के पास मोटर सायकल बिक्री करने के लिये घुम रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉप के रवाना होकर अरमरीकला पहुंचकर संदेही व्यक्ति को मोटर सायकल के साथ पकडे पुछताछ करने पर संदेही व्यक्ति ने अपना नाम पता उमेश कुमार यादव उर्फ सन्नाटा उर्फ कटप्पा पिता संतराम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी बघेरा थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग का रहने वाला बताया एवं अपने पास रखे मोटर सायकल कमांक सीजी 07 एलटी 5468 को घटना दिनाक 19.11.21 को पिकरीपार मेन रोड के पास से चोरी करना स्वीकार किया है मामले मे आरोपी के कब्जे से उसके पेश करने पर मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 07 एल टी 5468 को जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा घटना दिनाक 22.10.21 को अरमरीकला मेन रोड से मोटर सायकल कमांक सीजी 07 एलटी 3464 को भी चोरी करना स्वीकार किया है। विवेचना पर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का दण्डनीय अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 29.11.21 गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में निरीक्षक दिलेश्वर चन्रवंशी, सउनि धनेश्वर साहू, सउनि भुजबल साहू, आरक्षक पुनेश्वर ठाकुर, चंचल राम भगत, प्रवीण राजपूत, बेनी राम साहू, चन्द्रशेखर यादव,राहुल, गेवेद्ध नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं धान खरीदी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा मीटिंग ली गई

0

आज दिनांक 29.11.2021 को कंट्रोल रूम बालोद में कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं धान खरीदी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी स्तर पर धान खरीदी क्रय हेतु तहसीलदार एवं थाना प्रभारी समन्वय स्थापित कर प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर सूक्ष्म निगाह रखने एवं भ्रमण करने तथा अनुविभाग स्तर पर एस.डी.एम.के साथ सी.एस.पी./एस.डी.ओ. टीम बनाकर कानून व्यवस्था विशेष ध्यान रखने का निदेर्श दिया गया।
गांजा एवं मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु जिला बालोद में तीन स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किया जायेगा।

  1. डौण्डी थाना अंतगर्त- मथई चैक के पास।
  2. गुरूर थाना अंतर्गत- मरकाटोला कैम्प के सामने ।
  3. देवरी थाना के सामने
    इन सभी चेक पोस्ट पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने का निदेर्श दिया गया।
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

इस मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते , डी.एस.पी. नवनीत कौर , एस.डी.ओ.पी. प्रतीक चतुवेर्दी, डी.एस.पी. एस.एस. मौर्य तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामियों के विरोध में कांग्रेस का जन-जागरण अभियान पदयात्रा का 16 वां दिन.

0

🟥 घातक हो गई महंगाई की मार, धोखा दे रही मोदी सरकार.

🟥 वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गया प्याज पी गया तेल, कांग्रेस का हल्ला बोल शहर सहित ग्रामीण अंचलों तक निरन्तर जारी.

🟥 कांग्रेस की भूपेश सरकार नें जो कहा सो किया, 35 महीनों में जन घोषणा पत्र के 36 में 25 वायदों को पूरा किया.

🟥 जनजागरण पदयात्रा में जिला/ब्लॉक/पंचायत/वार्डों में पृथक-पृथक सदस्यता अभियान भी लगातार जारी.

🟥 महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम, 15 लाख और अच्छे दिन जैसे जुमले, नोटबंदी, जीएसटी, निजीकरण को बढ़ावा, देश की सीमा सुरक्षा में नाकाम, किसानों के आय में दोगुना बढ़ोतरी करने जैसे खोखले वायदों के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान पदयात्रा.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान पदयात्रा सभी ब्लॉकों, पंचायतों और वार्डों में युद्ध स्तर पर जारी है आज नगरनार ब्लॉक के आसना ग्राम पंचायत, नानगुर ब्लॉक के नेतानार ग्रामपंचायत, दक्षिण ब्लॉक के बलीराम कश्यप,उत्तर ब्लॉक के माता संतोषी वार्ड में जन-जागरण अभियान पदयात्रा की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मोदी राज में महंगाई चरम पर है जनता महंगाई से परेशान है पेट्रोल-डीजल पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लेने वाली सरकार मोदी सरकार है मोदी सरकार ने कोरमा काल में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाने वाले एक्साइज ड्यूटी को 10 गुना तक बढ़ा दिया पहले 30 एवं ₹35 तक बढ़ाया अब उप चुनाव हार गए तो ₹5 ₹10 घटा करवाओ लेने की कोशिश में लगी है रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गए, खाद्य तेलों के दाम दोगुने हो गए, अनाज के दाम सब्जियों के दाम सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दुगनी हो गई मगर केंद्र की मोदी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं घातक हो गई महंगाई की मार धोखा दे रही मोदी सरकार।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने भी जनजागरण अभियान पदयात्रा में शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा की गई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी नोटबंदी, जीएसटी, निजीकरण आदि सभी मोदी सरकार की झूठी बातों को लोगों तक पहुंचाया, तथा कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा कई ऐसे लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है प्रदेश सरकार ने चिराग परियोजना के माध्यम से बस्तर के वनोपज से बनने वाली खाद्य पदार्थों को भी अलग पहचान दिलाई है इस परियोजना के माध्यम से बस्तर की महिलाओं को रोजगार का भरपूर अवसर मिलेगा, छत्तीसगढ़ प्रदेश गोबर खरीदने वाली पूरे विश्व में पहली सरकार है जिन्होंने देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई, 15 लाख और अच्छे दिन जैसे जुमले तो आज भारत की जनता के बीच में वायदा खिलाफी के पर्यायवाची बन गए हैं मोदी सरकार के नोटबंदी के अविवेक पूर्ण निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि महिलाओं को जीने का भय मुक्त वातावरण देने का वायदा करने वाले मोदी अपने ही दल के विधायको जनप्रतिनिधियों से महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाए हाथरस, उन्नाव, कटवा जैसी दुर्दांत घटनाओं पर कार्रवाई करने में भाजपा सरकार के हाथ काट रहे थे।

यह रहे मौजूद…
कार्यक्रम प्रभारी अनवर खान, कविता साहू, सुशील मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौरी,कैलाश नाग, वीरेंद्र साहनी,नीलूराम बघेल, लता निषाद,सतपाल शर्मा,मिंटू कर,ज़ीशान क़ुरैशी,कौशल नागवंशी,अंजना नाग,पापिया गाईन, लेखन बीघेल,जलन्धर नाग, घनश्याम सेठिया,विजय बिसाई,राकेश मौर्य,मनोज ठाकुर,शहनवाज खान,महेश द्विवेदी,संदीप दास,अजय बिसाई,प्रवीण पांडे,प्रवीण जैन,सुखराम नाग,नीला, हेमन्त कश्यप,विशाल खम्बारी,अशोक मंडावी,
प्रवीर देहारी सरपंच, कुंज बिहारी पाणिग्राही,रामनाथ कश्यप,रामसाय, सावित्री कश्यप, शुभम, अनिल गडमिया, सुनील, रबी,चंद्रू कोतवाल, शुभा, राखी, चंद्रिका, सत्या, नितेश जोशी, विशाल खम्बारी, लखीराम, जयसिंग बघेल सहित आसना के ग्रामवासी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब एवं सर्व समाज ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती एवं संविधान दिवस

0

भानपुरी । समरसता भवन करन्दोला (भानपुरी )के प्रांगण मे क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा जी का स्मरण 15 नवंबर एवं 26 नवंबर संविधान दिवस मे उपलक्ष्य मे वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब बस्तर संभाग ईकाई बस्तर, सर्व समाज, भीम आर्मी जिला बस्तर के तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी, जननायक बिरसा मुंडा जी, रानी दुर्गावती जी, ज्योतिबा फुले जी, भूमकाल विद्रोह के जननायक वीर गुण्डाधुर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं सेवा अर्जी कर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर किया गया कार्यक्रम मे संवैधानिक प्रावाधानो के अधिकारो को जानने को मिला, संविधान ही पूरे समुदाय के व्यक्ति को गरिमा को बांधे रखता है, संविधान से देश मे शांति व्यवस्था बनी रहती है।

संविधान ही सर्वोपरि है। वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब बस्तर संभाग के सदस्य हेमन्त बस्तरिया ने कहा कि संविधान हमे सब कुछ देता है संविधान को बहुत लोग मानते है तो बहुत लोग नहीं मानते है लेकिन संविधान हम सबको समान हक और अधिकार देता है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने महिलाओं को विशेष महत्व देते हुए उन्हें सबसे ज्यादा अधिकार दिया है। संविधान के अनु. 13 (3)(क) कहता है कि रूढ़ि व प्रथा को विधि का बल प्राप्त है आज हमे अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने की आवश्यकता है इसके लिए अधिक से अधिक युवाओ को संवैधानिक जानकारी देना हमारा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वक्ताओं ने कार्यक्रम मे 5 वी, 6 वी अनुसूची, पेशा कानून, वनाधिकार कानून के बारे जानकारियां दी। विधायक कश्यप ने कहा कि हम सब को संविधान का पालन करना चाहिए साथ ही संविधान के बारे मे अधिक से अधिक लोगों को बताना भी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद सदस्य निलय कश्यप, सर्व आदिवासी समाज की संयुक्त सचिव शारदा कश्यप,युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष सन्तु मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप,गोण्डवाना समाज समन्वय समिति जिलाअध्यक्ष बुधसिंग नेताम, प्रवक्ता बीरेन्द्र नेताम,जंगो रायतार इंग्लिश मिडियम पब्लिकस्कूल मसोर,कोण्डानार्र प्रधानाध्यापक रायतार रमा मरकाम प्राचार्य बस्तर, पी आर लावत्रे, सामाजिक कार्यकर्ता जया ध्रुव, मानदयी कश्यप,निलधर कश्यप, पुजारी मोती राम भद्रे सुमन नाग गोवरमेन्ट वेलफेयर एम्पालाइज असोसिएशन प्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम,फरस रावेन ध्रुव, एकलव्य अधीक्षिका सुनिता मण्डावी, अधीक्षिका तिरूमाय वीणा कश्यप, देवराज यादव, (एलआईसी ऑफिसर )वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब के सदस्य खगेश कश्यप, हेमन्त बस्तरिया , मनबोध बघेल, दीनदयाल मंण्डावी, कृष्णभान अरमोर, विष्णुबघेल, प्रलाद पडोटी, गजेन्द्र बघेल, सुमन नाग ,पिंकी कश्यप, गुण्डाधुर नेताम, गौतम रात्रे, महेन्द्र नागवंशी, सेवक नेताम, जीवन नेताम, जगन्नाथ मंण्डावी, पुरू नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल आदि उपस्थित थे।.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अति संवेदनशील सूदूर वनांचल के सात ग्रामों में 4 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूर वनांचल के नेतानार क्षेत्र के सात ग्राम पंचायत नेतानार,पराली , छोटे बोदल,बड़े मुरमा , छोटे मुरमा,सिडमूड, एवं कैकागढ में चार करोड़ चालीस लाख छप्पन हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया |

ग्राम पंचायत नेतानार में 1 करोड़ 53 लाख 97 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 8 नग पावर पंप 4 नग सोलर पंप 10000 लीटर टैंक 10,229 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे 422 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी,ग्राम पंचायत पराली में 50 लाख रुपए की लागत से 2 नग सोलर पंप 2000 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे 82 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत छोटे बोदल में 23 लाख 57 हजार रुपए की लागत से निर्मित 1 नग सोलर पंप 750 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे 38 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पाइप लाइन बिछाने का कार्य पंचायत बड़े मुरमा में 68 लाख 83 हजार रुपए की लागत से निर्मित 1 नग पावर पंप , क्लोरिनेशन कक्ष, टंकी निर्माण 60 किलो लीटर, 3810 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे 282 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत छोटे मुरमा में 36 लाख 42 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पावर पंप 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष, टंकी निर्माण 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 485 मीटर जिससे 106 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत सिडमूड में 36 लाख 04 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष,टंकी निर्माण 55 किलो लीटर , पाइप लाइन बिछाने का काम 3233 मीटर जिससे की 278 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत कैकागढ में 44 लाख 73 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 582 मीटर जिससे की 173 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल से बहुत सी बिमारी से बचा जा सकता है पिछली सरकारों ने जहां लोग नदी नालों झरिया का पानी पीने को विवश थे वहीं हमारी सरकार अब नेतानार और बड़े बोदल जैसे संवेदनशील सूदूर वनांचल में भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल शहर महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया,जलंधर नाग,विजय बिसाइ,घनस्याम महापात्र नेतानार सरपंच सुकरा नाग,उप सरपंच आयतु राम,रामा नाग,रायधर नाग, सरपंच बड़े बोदल गंगाराम नाग ,उप सरपंच रामधर नाग ,कवाली कला सरपंच जुगधर नाग ,उप सरपंच अमल बैस ,शंकर नाग सरपंच बड़े मुरमा मनधर कश्यप उप सरपंच धर्मेन्द्र सेठिया वरिष्ठ नेता राधा मोहन दास सिडमूड सरपंच हरिबंधू नाग उप सरपंच दयमंती कैकागढ सरपंच सोनमती समेत जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता श्री जैन एवं पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

16 दिसंबर को सेल में हड़ताल, सीटू ने दिया नोटिस ।

0

एनजेसीएस की मूल अवधारणा के खिलाफ सेल प्रबंधन द्वारा बहुमत के आधार पर किए गये आधे अधूरे वेतन समझौते से सेल कर्मचारी बेहद खफा व आक्रोशित हैं।इस समझौते मे कई कर्मचारी विरोधी प्रावधानों के कारण सीटू ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। फिर भी प्रबंधन ने तीन यूनियनों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू के आधार पर वेज रिवीजन आदेश जारी कर नया वेतनमान लागू कर दिया है। जिससे कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है । वहीं अधिकारियों का समग्र वेतन संशोधन लागू कर पूर्ण लाभ दिया गया है । सेल प्रबंधन की इस प्रकार कर्मचारी विरोधी भेदभाव पूर्ण नीति के खिलाफ सीटू ने पूरे सेल मे 16 दिसंबर 2021 को हडताल की घोषणा कर दी है । जिसके लिये आज 29/11/2021 को सेल की सभी इकाइयों में हडताल नोटिस प्रबंधन को दिया गया है ।

इसी तारतम्य मे आज स्थानीय हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व मे खदान कर्मियों ने माइंस आफिस गेट के समक्ष दो घंटे तक प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए प्रबंधन को हडताल नोटिस सौंप दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि वेतन वार्ता प्रारंभ होते ही सीटू ने स्पष्ट तौर पर मांग की थी कि 1/1/2017 से पूरा एरियर्स, ग्रेज्युटी सीलिंग, व ठेका श्रमिकों की वेतन बढोतरी के मामले मे प्रबंधन की स्पष्ट राय के बिना समझौता करना सेल कर्मचारियों के हित मे नहीं होगा । फिर भी प्रबंधन की कुटिल चाल मे फंसकर तीन यूनियनों ने जो समझौता किया उसमें कर्मचारियों को 40 माह के एरियर्स की लाखों रूपये की राशि नहीं मिल पायी।ओपेन एंडेड स्केल न होने से 3% इंक्रीमेंट का पूरा लाभ भी नहीं मिला।कर्मचारियों को मिलने वाली सभी प्रकार की सबसिडी भी बंद कर दी जा रही है । 10 वर्षिय वेतन समझौता होने के बावजूद मात्र 13% एमजीबी जिसपर सीटू को छोड़ कर अन्य सभी यूनियन ने सहमति दिया था इसके साथ न्यूनतम 28% पर्क्स भी नहीं मिला

पर्क्स एरियर्स में भी बडा नुकसान ।

अधिकारियों को पर्क्स एरियर्स का भुगतान अप्रैल 2020 से किया गया है और कर्मचारियों को यह राशि 18 नवम्बर 2021 से भुगतान की गई है। इससे कर्मचारियों को एक बड़ी राशि का नुकसान झेलना पड रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

माइंस कर्मियों को पुराने बेसिक पर ही डासा का भुगतान।

तथाकथित वेज रिवीजन के बाद भी प्रबंधन ने खदान कर्मचारियों को मिलने वाले डिफिकल्ट एरिया एलाउंस का भुगतान पुराने बेसिक पर ही किया है। पिछले वेज रिवीजन के दौरान भी यही स्थिति पैदा हुई थी तब सीटू पर आरोप लगाया गया था क्योंकि उस समय सीटू खदानों में मान्यता यूनियन थी । इस बार तो सीटू ने समझौते पर हस्ताक्षर भी नहीं किया है तो निश्चित रूप से समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले लोग और प्रबंधन ही इसके लिए सीधे जिम्मेदार हैं।

ठेका श्रमिकों ने भी की थी 30 जून की हड़ताल फिर भी कुछ नहीं मिला।

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सेल मे 30 जून को हुई हड़ताल मे सभी यूनियनों ने ठेका श्रमिकों को भी यह कहते हुए हड़ताल में शामिल किया था कि एनजेसीएस मे उनकी भी वेतन बढोतरी पर समझौता होगा, लेकिन हस्ताक्षर करने वाले लोग समझौता करते समय इन्हें भूल गए। जबकि सीटू ने बार बार कहा कि ठेका मजदूरों को नजरअंदाज कर समझौता करना उचित नहीं होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सेल प्रबंधन एकतरफा निर्णय लेने पर आमादा।

तीन यूनियनों द्वारा बहुमत से किए गये वेतन समझौते के बाद से सेल प्रबंधन लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रहा है। 26 नवम्बर को प्रबंधन ने एक आदेश जारी कर कर्मचारियों की ग्रेज्युटी सीलिंग कर दी जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के समय 5 से 10 लाख रुपये का सीधा नुकसान होना तय है ।इसी तरह प्रबंधन ने यूनियनों से चर्चा किए बगैर ही पेंशन अंशदान मे बदलाव करने का आदेश भी जारी कर दिया है। यह आदेश भी भेदभावपूर्ण है।

प्रबंधन की इसी तरह की कर्मचारियों विरोधी, निरंकुशतावादी, भेदभावपूर्ण नीतियों से हुए वेतन समझौते मे कर्मचारी हितों के अनुरूप संशोधन की मांग को लेकर सीटू द्वारा 16 दिसंबर 2021 को पूरे सेल में हडताल के साथ लौह अयस्क समूह राजहरा मे भी हडताल संबंधित नोटिस स्थानीय प्रबंधन को सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आज के प्रदर्शन में उपस्थित सैकडों श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 16 दिसबंर की हड़ताल को पूर्ण रुप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के कारण स्व सहायता समूह हुए बेरोजगार:- विक्रम ध्रुवे

0

जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने रेडी टू ईट मामले में लगभग 20000 महिला समूह से काम छीनकर कर छत्तीसगढ़ की सरकार ने एक करोड़पति ठेकेदार को काम दे दिया है एक ही व्यक्ति को व्यापार देने के कारण 20000 स्व सहायता समूह का काम बंद करना सरकार की सोच को उजागर करता है। ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना से 7लाख 60 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को मिलना था जिसमें छत्तीसगढ़ का 11 हजार करोड़ का लाभ होता यह योजना वापस चली गई क्योंकि इसके लिए राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है । ध्रुवे ने कहा कि राज्य सरकार के पास शराब पिलाने और शराब के ठेकेदारी के लिए पैसा है लेकिन गरीबों के आवास के लिए उनके पास पैसा नहीं है ।उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों के विपरीत काम कर रही है धान खरीदी के लिए बार दाने के संकट को लेकर विक्रम ध्रुवे जी ने कहा कि 15 वर्ष तक राज्य में भाजपा की सरकार थी लेकिन कभी एक दिन भी बार दाने का संकट राज्य में नही आया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर चीज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी करार देती है यह बिल्कुल गलत बात है। कांग्रेस की भूपेश सरकार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश सरकार किसानों के लिये असंवेदनशील..घायल किसानों को 10 लाख सहायता मुआवजा की मांग – किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू

0

बालोद। बालोद जिला के पीपरछेड़ी सहकारी सोसायटी केंद्र में किसानों के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार की प्रशासनिक कार्यशैली और कुप्रबंधन के कारण यह घटना हुआ है। धान खरीदी की व्यवस्था में भूपेश सरकार की नाकामी का कारण है कि किसानों के धान खरीदी में 1 माह की देरी करना उसके बाद भी किसानों के प्रति सिर्फ राजनीति करनी वाली भूपेश सरकार अब तक उचित व्यवस्था खरीदी की लेकर नही बना पाई है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला के पूर्व अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर फेसबुक पर यह विडियो डाला……

धान खरीदी जब 1माह देरी से करना था तो किसानों टोकन का वितरण सिर्फ 1 सप्ताह पहले क्यों किया जा रहा है। दिसम्बर में किसानो का धान बारिश से प्रभावित हुआ, फिर बारदाने की व्यवस्था में नाकामी अब किसानों को धान बेचने में अव्यवस्था से मानसिक रूप से मारने की तैयारी।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने पीपरछेड़ी सोसायटी केंद्र में धायल प्रत्येक किसानों को 10 लाख राहत मुवाज़े की मांग किया नही तो बालोद जिला के प्रत्येक सोसायटी केंद्रों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जल्द ही बालोद कलेक्ट्रेट की धेराव किया जाएगा

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS