City Media - Page 1353 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1353

यादव समाज के मातर त्यौहार में शामिल हुई नगर पंचायत अध्यक्ष, लोकेश्वरी साहू ने दी यादव समाज को मातर त्यौहार एवं भाई दूज की बधाई

0

लोकेश्वरी साहू ने यादव समाज के मातर त्यौहार मे पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण व नंदी महराज और गौ माता की पूजा अर्चना कर यादव समाज को दी अपनी शुभकामनाएं

यादव समाज परिचय का मोहताज नहीं आज भी अपनी परंपरा में कायम इसके लिए बधाई – अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा |

यादव समाज के मातर त्यौहार में शामिल हुई नगर पंचायत अध्यक्ष, लोकेश्वरी साहू ने दी यादव समाज को मातर त्यौहार एवं भाई दूज की बधाई, राउत नाचा के धुन पर थिरके नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू

यादव समाज भगवान श्री कृष्ण के वंशज – लोकेश्वरी गोपी साहू

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन सर्व यादव समाज द्वारा माता त्यौहार का आयोजन बड़ी धूमधाम से करते हुए पूरे डौंडीलोहारा नगर मैं राउत नाचा के धुन पर नाचते थिरकते हुए नगर भ्रमण किए तत्पश्चात नगर के गौठान स्थल के पास समस्त यादव समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मातर त्यौहार के पावन उपलक्ष पर भगवान श्री कृष्ण और नंदी महाराज व गौ माता की पूजा अर्चना कर यादव समाज द्वारा

प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन किया और राउत नाचा के धुन पर नगर के यादव समाज व अन्य समाज के माता बहने एवं गणमान्य नागरिक कि रखते हुए नजर आए इस बीच लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने गौठान स्थल पहुंचकर समस्त यदुवंशी यादव समाज के नागरिकों को और नगर के समस्त नागरिकों को मातर त्योहार और भाई दूज की शुभकामनाएं संदेश देते हुए यादव समाज को और आम नागरिकों को बताया की यादव समाज हमारे छत्तीसगढ़ में अग्रणी स्थान रखता है यादव समाज को

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

भगवान श्री कृष्ण के वंशज माने व कहे जाते हैं क्योंकि यादव समाज के बगैर गोधन की रक्षा कर पाना संभव नहीं है यही समाज के कारण आम नागरिक अपने घरों में गौ माता का पालन करते हुए गौठान तक पहुंचाते हैं फिर यादव समाज द्वारा गौ माता की देखरेख की जाती है यह यादव समाज की उपलब्धि है जिससे गौमाता की रक्षा और सुरक्षा होती है यह हमारे लिए गर्व की बात है और नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा अनिला भेड़िया के आशीर्वाद से हमने आम नागरिकों व गौपालको के हित में मुख्यमंत्री गौठान की स्वीकृति हमने कराई है आने वाले समय में गौ पलकों को व यादव समाज को बहुत जल्द नए गौठान का लाभ मिलेगा यह मैं आम नागरिकों को व यादव समाज को एवं समस्त गौ पलकों को भरोसा दिलाती हूं लक्ष्मी नगर के महिलाएं भी आत्म निर्भर बन सकेंगे ऐसा हमारी कोशिश होगी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस माता त्यौहार के सफल आयोजन में थानेश्वर यादव राजू यादव राकेश यादव धनु यादव विष्णु यादव मोहित यादव गोमती बाई यादव सरिता यादव भगवती यादव पुष्पा यादव प्रेम यादव दिलीप यादव बंटी यादव अनिल यादव शंभू यादव राजेश यादव कार्तिक यादव प्रमिला यादव रमेश गुप्ता पवन यादव मोना यादव वासुदेव गंधर्व भागवत यादव प्रेम बाई यादव और नगर के यादव समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक समस्त माता बहने नौजवान साथी कार्यक्रम में उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ मातर त्यौहार डौंडीलोहारा नगर में धूमधाम से मनाई गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दीपावली, भाईदुज के दौरान जुआड़ियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

नयापारा एवं पथरागुड़ा क्षेत्र में 02, कुल 13 जुआडियों पर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

02 प्रकरणों में कुल 59,750/- रूपये नगदी एवं ताश के पत्ते बरामद

दीपावली एवं भाईदुज के दौरान दर्जन भर से अधिक जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल मिली है। दीपावली एवं भाईदुज त्यौहार के दौरान सूचना मिला था। कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ जुआडी जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में जुआ रेड़ कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहु के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा नयापारा एवं पथरागुडा में 02 अलग-अलग जगहों पर रेड़ कार्यवाही किया गया। जिसमें नयापारा में 06 जुआरियों बजरंगी लाल, मुकेश यादव, बिसम्बर कश्यप, शानु आचार्य, मनोज कुमार एवं अरूण सिंह के कब्जे से 51,000/-रूपये नगद एवं ताश के पत्ते तथा पथरागुडा में 07 जुआडी मनीष साहु, आकाश मोहन्ती, रितेश देवांगन, अनु देवांगन, शैलेष देवांगन, राजु देवांगन एवं हेमन्त देवांगन के कब्जे से 8750/-रूपये नगद एवं ताश के पत्ते जप्त किया गया है। उक्त 13 जुआड़ियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर पृथक पृथक में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों प्रकरणों में कुल 59,750/-रूपये बरामद किया गया।

नाम आरोपी:- (नयापारा)

  1. बजरंगी दास पिता रघुवीर दास, निवासी गीदम नाका जगदलपुर
  2. मुकेश यादव पिता चन्द्रपाल यादव निवासी गीदम नाका जगदलपुर
  3. बिसम्बर कश्यप पिता सदाशिव कश्यप निवासी गंगा नगर वार्ड जगदलपुर
  4. शानु आचार्य पिता आर.एल. आचार्य निवासी गंगा नगर वार्ड जगदलपुर
  5. मनोज कुमार पिता माटु कुमार निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर
  6. अरूण सिंह पिता जयसिंह निवासी बहादुरगुडा जगदलपुर
This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

नाम आरोपी:- (पथरागुड़ा)

  1. मनीष साहू पिता नीरज साहू निवासी पथरागुडा जगदलपुर
  2. आकाश मोहन्ती पिता राम नारायण मोहन्ती निवासी पथरागुडा जगदलपुर
  3. रितेष देवांगन पिता प्रदीप देवांगन निवासी पथरागुडा जगदलपुर
  4. अनु देवांगन पिता महादेव देवांगन निवासी पथरागुडा जगदलपुर
  5. शैलेश देवांगन पिता दयानिधी देवांगन निवासी पथरागुडा जगदलपुर
  6. राजु देवांगन पिता सुरेश देवांगन निवासी पथरागुडा जगदलपुर
  7. हेमन्त देवांगन पिता महादेव देवांगन निवासी पथरागुडा जगदलपुर
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – पीयुष बघेल, होरीलाल नाविक
सहा. उप निरीक्षक – सतीश श्रीवास्तव, घनश्याम बाजपेयी, नीलाम्बर नाग
प्र.आर. – चोवादास गेदलें, पुनीत शुक्ला
आर. – बबलु राम ठाकुर, रवि ठाकुर, लखन कंवर, प्रकाश नायक, शिव, दीपक कुमार

उत्तराखंड के दौरे पर मंत्री कवासी लखमा

0

भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुँचे मंत्री कवासी लखमा, दर्शन कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली की कामना की
कांग्रेसी नेता आरपी सिंह एवं सुशील ओझा भी साथ मौजूद |

डायरेक्टर इन्चार्ज की बैठक में सीटू ने उठाए माइंस कर्मचारियों के मुद्दे और सौंपा ज्ञापन

0

आज दिनांक 6 नवंबर 2021 को भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बन दासगुप्ता एवं ईडी माइंस श्री मानस कुमार विश्वास के राजहरा दौरे के बीच, मुख्य महाप्रबंधक खदान सभागार में यूनियन प्रतिनिधियों से उक्त अधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में सीटू से अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतिनिधित्व करते हुए माइंस कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे एवं समस्याओं पर डायरेक्टर इंचार्ज से विस्तृत चर्चा की तथा ज्ञापन सौंपा।

समग्र वेतन समझौता जल्द लागू हो।
इस चर्चा में सीटू ने स्पष्ट किया कि गैर परंपरागत तरीके से किए गए वेतन समझौते में 28% पर्क, 1/1 /2017 से पूरा एरियर्स, 2014 के बाद ज्वाइन किए हुए कर्मचारियों को 9% पेंशन अंशदान एवं ओपन इंडेड स्केल,तथा एस 12 ग्रेड के साथ समग्र वेतन समझौता लागू किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

एरियर्स का जल्द भुगतान हो।
वेज रिवीजन के एरियर्स राशि का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा आई है, अतः एरियर्स राशि का भी जल्द से जल्द भुगतान किया जाये।

टाउनशिप एव़ं हास्पिटल की हालत मे सुधार किया जाए।
स्थानीय मांगों पर चर्चा करते हुए यूनियन ने कहा कि टाउनशिप की हालत बेहद जर्जर है इसलिए टाउनशिप के सभी बचे हुए आवासों का टार फेलटिंग किया जाए,टाउनशिप की सड़कों का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का काम प्राथमिकता से किया जाए। वाटर फिल्टर प्लांट का नवीनीकरण किया जाए।टाउनशिप में पब्लिक हेल्थ विभाग बनाकर साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये। इन कामों के लिए तत्काल बजट आवंटित किया जाए । आने वाले वित्त वर्ष में टाउनशिप का बजट अलग से रखा जाए। राजहरा माइंस हॉस्पिटल की हालत में सुधार कर सभी डाक्टरों की नियुक्ति जाए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

रिवार्ड राशि मे बढोतरी की जाए।
नॉन फाइनेंशियल रिवार्ड स्कीम की प्रस्तावित राशि में बढ़ोतरी की जाए । ठेका श्रमिकों के लिए भी नान फाइनेंशियल रिवार्ड में प्रावधान किया जाए । जूनियर आफीसर (ई0) परीक्षा जो काफी समय से लंबित है उसे जल्द से जल्द संपन्न कराया जाए। सभी सेक्सनों मे मेनपावर की कमी को दूर किया जाए।खदान कर्मचारियों को शिक्षा एवं चिकित्सा भत्ता दिया जाए।

माइंस मे ठेका श्रमिकों के लिए ठेका प्रकोष्ठ बनाया जाए।
ठेका कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक केंद्रीकृत ठेका प्रकोष्ठ बनाया जाए। सभी ठेका श्रमिकों के लिए परिवार सहित मेडिकल सुविधा नाइट शिफ्ट एलाउंस एवं अन्य भत्तों में समानता लागू की जाए। यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि ठेका श्रमिकों के मेडिकल सुविधा के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश की जाए। सभी ठेका श्रमिकों को ग्रेजुएटी देने के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सुरक्षा गार्डों को भी दिया जाए केन्द्र सरकार का वेतन ।
यूनियन ने प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि माइंस मे सभी ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेतन दिया जाता है ।लेकिन सुरक्षा गार्डों को राज्य सरकार का न्यूनतम वेतन भुगतान किया जा रहा है।यह भेदभावपूर्ण अन्याय है।अतः इन्हे भी केन्द्र का वेतन दिया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए डायरेक्टर इंचार्ज एवं ईडी माइंस में स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि सीटू द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में उठाई गई तमाम मांगों एवं समस्याओं पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि रिवार्ड राशि में बढोत्तरी,पर शीघ्र ही फैसला कर सूचना दी जायेगी। टाउनशिप के लिए आवश्यक बजट तत्काल ही आवंटित किया जा रहा है। ठेका श्रमिकों के मेडिकल के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट 10 दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया । अन्य सभी समस्याओं का भी निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा

सट्टा, जुआ, अवैध शराब की बिक्री पर होगी कठोर कार्यवाई – चव्हाण

0

स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अथवा इनके परिसरों के अन्दर नहीं चलने देंगे नशाखोरी ऑटो चालकों की भी होगी बैठक, दिए जायेंगे कठोर निर्देश

जगदलपुर

शहर में महाराष्ट्र के मूल निवासी व 2018 बैच के सीएसपी (आईपीएस) किरण चव्हाण ने आज पत्रकारों से महत्वपूर्ण चर्चा की. इस दौरान चव्हाण ने शहर से जुड़े कई मुख्य विषयों पर उपस्थित पत्रकारों से राय चाही, जिसमें पत्रकारों ने अपने सुझाव रखे.

उन्होंने बताया कि उनका पहला उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने का होगा. सट्टा, जुआ, अवैध शराब बिक्री सहित अन्य समकक्ष गतिविधियों पर अंकुश लगाने थानों में विशेष निर्देश दे दिए गए हैं. यही नहीं, उनका उद्देश्य शहर के सार्वजानिक जगहों पर चल रहे अवैध गतिविधियों को रोकने का भी होगा.

पत्रकारों द्वारा दिए गए शहर में चल रहे ऑटो चालकों से सम्बंधित सुझाव पर चव्हाण ने कहा कि आरटीओ विभाग से चर्चा कर ऑटो चालकों की बैठक आहूत की गयी है, जिस पर बहुत जल्द अमलीजामा पहनाया जायेगा. ऑटो चालकों की बैठक में उन्हें यातायात नियमों सहित कई अन्य समझाईश दी जाएगी.

स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अथवा इनके परिसरों के अन्दर चल रहे नशाखोरी को बंद कराने के सुझाव पर उन्होंने कहा कि इस पर विशेष ध्यान देते हुए सर्वप्रथम नो-स्मोकिंग क्षेत्रों को चिन्हांकित किया जायेगा, उसके बाद उचित खाखा तैयार कर आगे की कार्यवाई की जाएगी.

शहर के वार्डों में सुरक्षा सम्बंधित सुझाव पर उन्होंने कहा कि पुलिस के वार्ड बिट प्रभारियों को थानेदारों के माध्यम से निर्देशित किया गया है. कानून तोड़ने वालों और शहर की सुरक्षा को दांव पर लगाने वालों को कतई बक्शा नहीं जायेगा.

दल्लीराजहरा के मेघनाथ साहू नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर चेम्पियनशिप हेतु चयनित।

0

दल्लीराजहरा – बहुउद्देश्यीय दिव्यांग कल्याण समिति, दल्लीराजहरा बालोद (छ.ग.) के अध्यक्ष मेघनाथ साहू का चयन, गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बड़ोदरा (गुजरात) में 9 से 14 नवम्बर,2021 तक होने वाली 8 राज्यों की सरदार पटेल व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल चेम्पियनशीप गुजरात-2021 के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है।

छ.ग. 12 सदस्यों की टीम में सर्व श्री किशोर नवरंगे (कप्तान), मेघनाथ साहू, हरीचंद पटेल, युधिष्ठिर भोई, तमीन ध्रुव, धनेश्वर मेहर, बजरंग पटेल, ईंद्रप्रसाद, शांतु कोसले, हरी सोनवानी, धनंजय एवं देवनाथ धीवर हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मेघनाथ साहू 6 तारीख को दल्लीराजहरा से रायपुर व वहां से छ.ग. की टीम के साथ 7 तारीख को बड़ोदरा (गुजरात) के लिए रवाना होंगे।

बालोद से जिले से मात्र मेघनाथ साहू के चयनित होने पर बहुउद्देश्यीय दिव्यांग कल्याण समिति, दल्लीराजहरा, छत्तीसगढ़ दिव्यांग मंच, जिला शाखा बालोद, दल्लीराजहरा के अनेकों गणमान्य नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों व खेल प्रेमियों ने उनको व छ.ग. की टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक बधाईयां व शुभकामनाएं दी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

उल्लेखनीय है कि मेघनाथ साहू अनेक क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दिव्यांग समितियों के समर्पित, लोकप्रिय व जुझारू कार्यकर्ता के अलावा राज्य स्तरीय खेलों में पदक विजेता भी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नया मुंडा क्षेत्र में आधी रात लोगों की चौखट पर बम-फटाखा फोड़, असमाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने अपना हौसला किया बुलंद

0

जगदलपुर

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की रात्रि करीब 12 बजे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो व्यक्तियों के घर की चौखट पर बम फटाका रखकर फोड़ा गया, जिसके धमाके से उनके घर कि खिड़की के कांच टुट गये और पूरा परिवार धमाके की आवाज से दशहत में आ गया।

आरोपी दूसरी जगह भी इसी प्रकार बम फटाका फोडकर दहशत फैलान की कोशिश में थे। किन्तु मोहल्ले वासियों के जगने एवं शोर मचाने पर आरोपी बम-फटाका के साथ अपनी सफेद रंग कि स्कुटी क्र. सीजी केबी 2135 छोड़ कर मौके से फरार हो गये। किन्तु मौके पर ही उपस्थित महिलाओं द्वारा उसकी पहचान इसी मुहल्ले के पीछे रहने वाले अर्जुन पिता हरिचंद के रूप में कि गई । उन्ही महिलाओं में उसके साथ दो अन्य के साथ होने की पुष्टि कि है।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

दहशत में डूबी महिलाओं द्वारा थाना बोधघाट से संबंधित 112 की टीम की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम उस स्कूटी को अपने साथ ले गई | और कल सुबह ऐसे आरोपी की छानबीन कर उनके उपर कार्यवाही करने कि बात भी कही। किंतु अब तक इस घटना के काफी घंटे गुजर जाने के पश्चात भी ऐसे आरोपी पर पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार कार्यवाही नहीं कि गई है।

यहाँ विदित हो कि नयामुंडा क्षेत्र में काफी दिनों से जुआ, सट्टा, अवैन शराब की घटनाओं में वृद्धि हुई है। लेकिन दीपावली पर्व के अवसर पर ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों की घरों की चौखट पर बम फोड़कर उनके बीच दहशत फैलाने कि घटना से पुरे मोहल्ले में डर का वातावरण पैदा कर दिया है।

शासकीय विद्यालय चिखलाकसा के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन

0

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा के खिलाडियों ने थ्रो बाल एवं एथलेटिक्स खेलो मे शालेय राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है प्रतियोगिता के श्री बाल १९ वर्ष बालिका आयु वर्ग मे आकांक्षी, अनिता, सुनीता, विद्या, एवं १७ वर्ष आयु वर्ग बालिका मे सारिका पायल भावना कोमल १४ वर्ष बालिका मे खुशबु तथा १४ वर्ष बालक मे संदीप, लक्षदीप का चयन कोरबा में दिनांक ०७ से १० नवम्बर तक तथा एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पेंड्रा बिलासपुर के लिए कक्षा १२ वी से कु. आकांक्षा का गोला फेक एवं कु. सुनीता कक्षा ११ वी का तवा फेक भाला फेक मे दिनांक १० नवम्बर से १४ नवम्बर तक होने वाले प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है ये सभी खिलाडी विकास खंड खेल प्रभारी एवं पीटीआई श्री जे. एस. ठाकुर के कुशल निर्देशन में प्रतिदिन सुबह शाम खेल का

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

अभ्यास कराते हे विगत वर्षों में विद्यालय के खिलाडी घोबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देवास दिल्ली में प्रदर्शन कर कास्य पदक प्राप्त करने पर छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशी से समानित हुए हे श्री बाल मे कु अनिता, सुनीता, डामेश्वरी को राज्य शाशन से १०-१० हजार का चेक प्राप्त हुआ है इस उपलब्धि पर खिलाडियों एवं कोच श्री जे. एस. ठाकुर को सांसद प्रतिनिधी विक्रम धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहीम सैयद, सभी पार्षद एवं गणमान्य नागरिक तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भागवत दास मानिकपुरी, शाला के वरिष्ट व्याखता आर. के. देवांगन, एम. एस. साहू, एस. एस. नयन, पी. के. नायक, जी. आर. शोरी, पी. के. साहू, लक्ष्मण कृषाणे, कमला चंद्राकर, शीला देवी मिश्रा, के. बाम्बेश्वर, डी पारकर, नारायणी यादव, जैकलिन डिसूजा, निशा द्वेवेदी, मीनाक्षी गुप्ता, तथा विद्यालय के कर्मचारी केवल कृष्ण मेश्राम, भावना ठाकुर, रुखमनी भण्डारी, रुखसार बनो, शिवलाल बनसोडे, कामता साहू ने शुभकामनाये दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा देवनगरी हरिद्वार पहुंचे

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने 5 नवबंर को देवनगरी हरिद्वार पहुंच कर गायत्री परिवार के मुख्य धार्मिक केन्द्र शांतिकुंज के मुख्य प्रशासक चिन्मय पंडया और निरंजरी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। शांतिकुंज में शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान पंडया ने उद्योग मंत्री को शांतिकुंज परिसर का भ्रमण कराकर पूरे देश में गायत्री परिवार के चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लखमा को देव संस्कृति से

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

संबंधित पुस्तिका भेंट की। उद्योग मंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के भलाई और उन्नति के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष कर किसानों का धान 2500 रूपए में खरीदी और 2 रूपए में गोबर खरीदी पूरे देश में अमल करने वाली पहली सरकार है, जिससे हजारों किसानों और ग्रामीणों की आर्थिक हालत सुधर रही है। पंडया ने कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए गायत्री परिवार प्रतिबद्ध है। गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट बनाने का काम छत्तीसगढ़ सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने लखमा के आंमत्रण पर छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी। लखमा ने कहा कि मैं बस्तर संभाग के सुकमा क्षेत्र का हूं, इस पर पंडया ने कहा कि बस्तर काफी समृद्ध और सुंदर इलाका है।

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाएं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
सुरेश रावल-मीडिया सलाहकार

बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के दिपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बस्तर की सबसे बड़ी व्यापारिक संगठन, आपसी सामंजस्य एवं एकता की मिसाल है चेंबर – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन आज बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दिपावली मिलन समारोह में शामिल हुए एवं व्यापारियों से भेंट कर उन्हें दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बस्तर की सबसे बड़ी व्यापारिक संगठन है आपसी सामंजस्य एवं एकता से संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा कर सकता है उन्होंने कहा की वे गौरांवित महसूस करते हैं की वो भी इस संगठन के सदस्य और पदाधिकारी रहे हैं |

इस अवसर पर पद्म श्री धर्मपाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन,भवंर बोथरा, ऋषि हेमाणी, महासचिव राजकुमार दंडवानी,नवरतन जलोटा ,चंद्रेश चांडक,मोहर झा,पंकज सिंघल,कोमल महावर,ऋषभ जैन,विनोद जैन,मगराज खत्री, चिमनाराम किरी, देवीचंद खत्री ,संपत झा , सतपाल शर्मा,घनश्याम शर्मा, पुष्पी अग्रवाल,अशोक अरोरा हनुमंत राव, अनुराग अग्रवाल,राजेन्द्र पांडेय,गजेंद्र चांडक,लक्ष्मण राज पुरोहित विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS