City Media - Page 1354 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1354

रमन राज में आंदोलन पूर्व घरों से होती थी गिरफ्तारी

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने तत्कालीन मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रमन सिंह के कवर्धा में दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती थी। विपक्षी दलों सहित सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस के बल पर घरों से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को घर से जबरन उठाकर थानों में ठूंसे जाते थे। भाजपा शासन काल में बस्तर में प्रतिबंधित वामपंथी

नक्सली संगठनों की तर्ज पर कई बड़े नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे भी दर्ज किए जिसे माननीय न्यायालय ने खारिज किया है। आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी पानीग्राही ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कर्वधा मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाकर सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहें हैं या फिर भाजपा प्रदेश प्रभारी डुब्बाबती पुरेंदश्वरी के सामने चेहरा चमकाने का असफल प्रयास है। पानीग्राही ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाकर छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को अशांत करने से बाज आए।

दल्लीराजहरा मेन रोड में हुए दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

0

दल्लीराजहरा मेन रोड में आज सुबह सवारी जीप ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मारी थी जिसमे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है | मृतक का नाम मंगलू राम 55 वर्ष निवासी गोटीटोला से है |  दुर्घटना में 7 वर्षीय बालक सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसमे मंगलू राम की हालत नाजुक बताई जा रही थी जिसका की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा मेन रोड में सवारी जीप ने बाइक को मारी जबरदस्त ठोकर

0

दल्लीराजहरा मेन रोड में सवारी जीप ने बाइक को सामने से मारी जबरदस्त ठोकर | घटना दल्लीराजहरा के हीरो शो रूम के पास की है । ठोकर में 7 वर्षीय बालक सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनमे गायत्री – 60 वर्ष गुदुम, जवाहर 22 वर्ष भानुप्रतापपुर, विजय – 21 वर्ष बिरसिंगतला, बीनाबाई – 50 वर्ष गुदुम, राधाबाई – 65 वर्ष गुदुम, सगोनी – 60 वर्ष नर्रागुडा, मंगलू राम – 55 वर्ष

बिरसिंगतला, जसवंत – 7 वर्ष बिरसिंगतला सवार थे |  बालक (जसवंत) और बुजुर्ग (मंगलू राम) की हालत नाजुक बताई जा रही है , अन्य को सामान्य चोटें आई है ,  जीप में 12 लोग सवार सभी  महिलाएं , घायलो का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, मौके पर राजहरा पुलिस पहुँच चुकी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आसना में जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

0

03 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये

आरोपियों के कब्जे से 7500/- रूपये नगदी बरामद

बस्तर पुलिस को आसना में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ जुआड़ी आसना में ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ,ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 03 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 7500/-रूपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया । जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम जगदीश पाणिग्रही , शंकर ठाकुर, गुरु नारायण पाणिग्रही, सभी निवासी आसना जगदलपुर का होना बताएं एवं पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा रुपये -पैसे का दाम लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है उक्त 03 आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक जूआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

नाम आरोपी –

  1. गुरु नारायण पाणिग्रही पिता कमलोचन पाणिग्रही निवासी आसना जगदलपुर
  2. शंकर ठाकुर पिता स्व0 मानसिंग ठाकुर निवासी आसना जगदलपुर
  3. जगदीश पाणिग्रही पिता स्व. मधुसूदन ठाकुर निवासी आसना जगदलपुर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक- एमन साहू
उपनिरीक्षक संजय वट्टी , पीयूष बघेल
सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, नीलाम्बर नाग
प्रधान आर. चोवादास गेंदले ,पुनीत शुक्ला
आर.- बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, लखन कवर ,प्रकाश नायक, शिव, दीपक कुमार

राजहरा बाबा वार्ड में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 01 राजहरा बाबा में राजहरा बाबा विकास समिति के सदस्यों के द्वारा प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है | जिसमे यादव समाज के लोग अपना नाच गाना करके गोवर्धन पूजा करते है जिसमे गायों को खिचड़ी खिलाकर व अपनी लाठी से नारियल फोड़ किया जाता है तत्पश्चात छोटी बछिया से सहाड़ा देव के स्थान में रखे गोबर को रौंदा जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

इस वर्ष भी राजहरा बाबा विकास समिति द्वारा गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम रखा गया है तथा फटाखों व आतिशबाजियों के साथ साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंग मया” ग्राम कोडेवा (अर्जन्दा) रखा गया है | राजहरा बाबा विकास समिति एवं मोहल्लेवासियों द्वारा समस्त नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीणवासियों से अनुरोध करते है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शिक्षिका की हत्या का पर्दाफाश, दुष्कर्म के बाद हत्या को अंजाम दिया गया था, आरोपी गिरफ्तार

0

थाना डौण्डीलोहारा अतंर्गत ग्राम कोसमी के चर्चित अंधे कत्ल का खुलासा।

प्रकरण में मृतिका हिमेश्वरी नायक (शिक्षिका) की हत्या का पर्दाफाश ।

प्रकरण में संलिप्त तीनो आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

हत्या के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में DNA,FSL एवं तकनीकी रिपोर्ट का रहा महत्वपूर्ण योगदान। 

डौण्डीलोहारा – दिनांक 12.06.2021 को सुचना प्राप्त हुई की ग्राम कोसमी थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद की निवासी हिमेश्वरी नायक आत्मज स्व. लखन लाल नायक उम्र 48 वर्ष का शव उसके घर के अंदर परछी में अर्ध्दनग्न अवस्था में हैं कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर थाना डौण्डीलोहारा पुलिस घटना स्थल हेतु रवाना हुये मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात बालोद पुलिस डॉग स्क्वाड एवं एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी को घटनास्थल पर आहूत किया गया। सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया । प्रथम दृष्टया घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण से मामला दुष्कर्म एवं हत्या का प्रतीत होने से एवं विशेषज्ञों के राय उपरांत थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग क्रमांक  31/2021 धारा 174 जा.फौ. कायम कर प्रकरण में अपराध क्रं. 106/2021 धारा 450,302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना क्रम में घटनास्थल निरीक्षण गवाहों के कथन एवं पी.एम. रिपोर्ट पश्चात ग्राम कोसमी निवासी कमल नारायण साहू जिसका मृतिका हिमेश्वरी नायक के साथ पिछले 10 – 12 वर्षो से प्रेम संबंध था जिसके संबंध में सभी ग्राम वासियों द्वारा जानकारी दी गई । कमल नारायण साहू द्वारा भी यह बताया गया कि मृतिका के साथ उसके नाजायज संबंध थे जिससे उस पर पूर्णतः संदेह व्याप्त था कि कमल नारायण साहू द्वारा घटना को कारित किया गया होगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ग्राम कोसमी के उत्तम कुमार रावटे एवं कमलेश श्रीवास के उपर भी शंका की सुई घूम रही थी, क्योंकि ग्रामवासी एवं गवाह दबे जुबान से यह भी कह रहे थे कि घटना दिनांक को ये दोनों व्यक्ति भी मृतिका के घर के आस-पास देखे गये हैं परन्तु स्पष्ट कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था । मृतिका के शव के पोस्टमार्टम पश्चात जप्तशुदा विसरा एवं मृतिका के आंतरिक अंगों के स्लाईड, स्वॉब, ब्लड सेम्पल को डॉक्टर द्वारा परीक्षण हेतू प्रिर्जव किया गया था जिसे परीक्षण रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया । दिनांक 23.07.2021 को जप्तशुदा आर्टिकल्स का परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुआ। प्राप्त रिपोर्ट में मृतिका के डी.एन.ए. प्रोफाईल के साथ अन्य पृथक-पृथक डी.एन.ए. प्रोफाईल भी प्राप्त हुये। प्रकरण में विवेचना के दौरान तीनो संदेही कमल नारायण साहू पिता स्व. जंगलू राम साह उम्र 60 वर्ष पर घटना कारित करने का आयास लगा जा रहा था साथ ही संदेहियों पर भी घटना कारित करने का अंदेशा बना हुआ था कि दिनांक  28.09.2021 को तीनों संदेही का डी.एन.ए. परिक्षण हेतू रक्त नमूना(सैम्पल) लेकर विधि सम्मत कार्यवाही करते हुये राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर प्रेषित किया गया । दिनांक  03.11.2021 को तीनों संदेहियों के क्छ। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुये जिससे यह पूर्णतः निर्धारित हो गया की तीनों संदेहियों के द्वारा एक राय होकर मृतिका के साथ बलात्कार कर हत्या किया गया हैं कि तीनों आरोपीयों को पुलिस हिरासत में लेकर एवं विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर पूछताछ किया गया । तीनों आरोपियों द्वारा एक राय होकर जुर्म को कारित करना स्वीकार किया गया । तत्पश्चात तीनों आरोपीगणों को पुलिस हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये तीनों आरोपियों के विरूध्द धारा 450,302,376 घ, 120 बी भा.द.स. का अपराध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 03.11.2021 को गिरफतार किया गया हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद को प्रकरण की विवेचना हेतू विशेष अन्वेषण टीम गठित करने हेतू आदेशित किया गया था जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 पोर्ते के पर्यवेक्षण एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के मार्गदर्शन पर थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 106/2021 धारा 450,302,376 भादवि. के अन्तर्गत विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया था । पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा उक्त प्रकरण में 10,000 रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई थी । विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में अन्वेषण टीम का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दीपावली के शुभ अवसर पर एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने दिया संवेदनशीलता का परिचय, पहले पहुँचे शहीद परिवारों के घर बाद में मनाएंगे अपनी दीपावली

0

आज दिनाँक 04/11/2021 को दीपावली पर्व के पावन अवसर पर सर्वप्रथम शहीद परिवारों से उनके घर जाकर मिले; उनसे कुशलक्षेम जानकर पटाखें और मिठाईयां वितरित किये तथा साथ में दीपावली मनाने की शुरुआत की। जायसवाल ने सबसे पहले शहीद विजय पटेल के घर जाकर शहीद परिवार के साथ दीपावली मनाया उसके बाद शहीद देवनाथ पुजारी के घर गए वहाँ जायसवाल शहीद के पुत्र को अपने गोद में लेकर भावविभोर हो गए उन्होंने बालक को विश्वास दिलाया कि हम आपके परिवार हैं किसी भी प्रकार की सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत हो तो आप न सिर्फ़ मुझसे वरन नारायणपुर पुलिस के किसी भी अधिकारी से सीधे मिलकर त्वरित समाधान पा सकते हैं। बालक के नटखटपन को देखकर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस महकमे के अधिकारी और जवान सहित परिवार खिलखिला कर हँस पड़े।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला नारायणपुर में 24 शहीद परिवार निवासरत हैं; एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी खासकर राजपत्रित अधिकारी पहले शहीद परिवार के घर जाकर उनसे मिलें, उनसे उनकी कुशलक्षेम जानकर उनके साथ दीपावली मनाएँ क्योंकि नारायणपुर में शांति बहाल करने में शहीदों ने अहम भूमिका निभाई है इसलिए खुशियों का त्यौहार दीपावली मानने की शुरुआत शहीद परिवार से करें।

शहीद परिवार के साथ दीपावली मनाने के साथ ही शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के शुभकामना पत्र भी दिए गए।

पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत केंद्र सरकार का जनता को दिवाली गिफ्ट

0

रायपुर. त्योहारी सीजन में सरकार ने लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव में बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार के मुताबिक एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर लोगों को पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत देने की योजना तैयार की गई है। केंद्र सरकार के मुताबिक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹5 और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 कम की जा रही है। पहले ही भारी महंगाई से जूझ रहे लोगों को इस खबर से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत नरेन्द्र मोदी सरकार का जनता को दिवाली गिफ्ट है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

केन्द्र सरकार द्वारा बीते बुधवार की देर शाम पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का निर्णय लिया गया. नए दर गुरुवार से प्रभावी हो गई हैं. सरकार के इस राहत के बाद राजधानी रायपुर में डीजल 93.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. पहले 106 रुपये प्रति लीटर था. यहां लगभग 13 रुपए डीजल के दाम कम हुए हैं. जबकि पेट्रोल 101.76 रुपये प्रतिलीटर की दर से बिक रहा है. जबकि दुर्ग में पेट्रोल 102.17 रुपये व डीजल 94.2 रुपये प्रति लीटर की दर है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बेटियों के नाम से इस बार भी रोशन होगी जगन्नाथपुर की गलियां, “बेटी है तो कल है” थीम पर मनेगी आज दिवाली

0

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में यादव परिवार द्वारा अनवरत “बेटी है तो कल है थीम” पर तीसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए दिवाली मनाई जाएगी। इसके लिए इस बार भी यादव परिवार के द्वारा ग्रामीणों को हर घर 5-5 मिट्टी के दीपक वितरित किए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 3 साल पहले हुई थी। जो लगातार जारी है। लक्ष्मी पूजन की शाम यानी दिवाली की रात को यहां की गलियां और आंगन बेटियों के नाम से रोशन होगी। ग्रामीण रंगोली सजाकर अपने घर आंगन में बेटियों के नाम से दीपक जलाएंगे। बेटियों का सम्मान बढ़ाने के लिए यह पहल यादव परिवार द्वारा शुरू की गई है। बेटी व बेटा में फर्क दूर करने के लिए यह अभियान शुरू हुआ था। जो एक नए रूप में सामने आया और इससे कई लोग प्रभावित व प्रेरित होने लगे हैं। दिवाली के पहले ही यादव परिवार के द्वारा मोहल्ले के लोगों को घर-घर जाकर 5-5 मिट्टी के दीपक का वितरण भी किया जा रहा है। इस यादव परिवार के मुखिया मधु लता यादव ने बताया कि उनकी पोती वैष्णवी यादव इस अभियान की प्रेरणा स्रोत है। अक्सर देखते हैं कि परिवार में बेटा पैदा होने पर बेटी पैदा होने के तुलना में ज्यादा

खुशियां मनाई जाती है। बेटा बेटी में आज भी कहीं ना कहीं भेदभाव देखा जाता है। इस फर्क को दूर करने के लिए जब उनके परिवार में पोती हुई तो पोते से ज्यादा खुशियां पोती की जन्मदिन पर मनाई गई। 3 साल पूर्व जब 14 जून को बहु माधुरी यादव का प्रसव सांकरा ज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जब अस्पताल से छुट्टी हुई तो इस बेटी को लक्ष्मी स्वरूप मानकर गृह प्रवेश कराते हुए पूजा अर्चना की गई तो वहीं नामकरण संस्कार पर भी बेटी की ओर से लोगों को कार्ड जारी किया गया। जिसमें बेटी है तो कल है, का संदेश देते हुए लोगों को बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए पहल शुरू की गई। तत्कालीन कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने भी इस प्रयास के लिए यादव परिवार को बधाई भेंट प्रेषित किया था। तो साथ ही इस बेटी के नामकरण उत्सव को भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण थीम के साथ मनाया गया था। बेटी है तो कल है इस थीम को फिर यादव परिवार ने एक प्रेरक वाक्य दर्शाते हुए हर

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

दिवाली में बेटियों के नाम से 5-5 दीपक जलाने की परंपरा शुरू की गई और इस मुहिम में सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि गांव के कई परिवार बेटियों के सम्मान में दिवाली की शाम को दीये जलाते हैं। सरपंच अरुण साहू ने बताया कि यादव परिवार की इस पहल से गांव का सम्मान भी बढ़ता है। उक्त परिवार की पहल अनुकरणीय है। समाज में हमेशा के लिए बेटी बेटा का फर्क दूर होना चाहिए। लोगों को नजरिया बदलने की जरूरत है। यादव परिवार का कहना है कि इसी के लिए वे प्रयास कर रहें हैं कि बेटी, बेटा में कोई भी अंतर ना माना जाए। लोग सोच बदले समाज अपने आप बदल जाएगा। परिवार में बेटी हो या बेटा दोनों के जन्म पर एक जैसी खुशियां मनाई जाए। अक्सर देखते हैं कि बेटे की आस में परिवार में जनसंख्या भी बढ़ जाती है। फिर आगे चलकर परेशानी और बढ़ने लगती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is cineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को घर ले जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में गिरफ्तार

0

दिनांक 02.11.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थिया की पुत्री को आरोपी चुरामन साहू पिता स्व. मन्नू लाल साहू पता नयापारा बालोद, थाना व जिला बालोद के द्वारा पीड़िता को नाबालिग जानते हुऐ है, शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले जाकर अपने घर नयापारा बालोद में दिनांक 30.10.2021 से 02.11.2021 तक अपने साथ रखकर लगातार कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट थाना बालोद के अप. क्र. 371/21 धारा 363, 366, 342, 376(2)(ढ), 376 (3) भादवि 4, 5(ठ), 6 पाक्सो एक्ट कायम का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में ले कर आरोपी का पता तलाष में लिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

महिला एवं बच्चों के ऊपर घटित अपराध की गभींरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्षन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्वेक्षण में थाना बालोद प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना बालोद पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्व के विगत 06 घंटे में आरोपी चुरामन साहू पिता स्व. मन्नू लाल साहू उम्र 18 साल 04 माह पता नयापारा बालोद को दिनांक 03.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS