City Media - Page 1358 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1358

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से मिली जरुरतमंद बिमार को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता

0

प्रदेश के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से शहर के मेटगुडा निवासी रेखा नायक पिता स्व. भगवान चंद्र नायक को गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण इलाज हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वच्छानुदान मद से ढाई लाख रुपए प्रदान की गई |

विदित हो की शहर के मेटगुडा निवासी रेखा नायक पिता स्व भगवान चंद्र नायक जो की गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर इलाज हेतु आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही थी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संवेदनशीलता के साथ ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है |

इस अवसर पर रेखा नायक पिता स्व भगवान चंद्र नायक निवासी मेटगुडा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश की संवेदनशील कांग्रेस सरकार के इस आर्थिक सहायता से अब वे अपना इलाज सही ढंग से करवा सकती हैं इसके लिए नायक परिवार प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार का सदैव आभारी रहेगाइस अवसर पर पूर्व पार्षद जोहान सुता, गौरनाथ नाग,अवधेश गौतम ,अवधेश झा उपस्थित रहे

शहर के दो अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की गई कार्यवाही

0

जगदलपुर शहर में दो अलग-अलग स्थान धरमपुरा नं.01 राम कृष्ण आश्रम के पास व धरमपुरा दुर्गा चौक से दो सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक 30-10-2021 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि धरमपुरा नं0 01 रामकृष्ण आश्रम के पास व धरमपुरा दुर्गा चौक दो व्यक्तियों के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री जितेन्द्र सिंह वीणा व अंति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर टीम उक्त स्थानों में रवाना किया गया। जहाँ पर टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम चंदन सिंह पिता सोनाधर उम्र 35 वर्ष निवासी धरमपुरा नं० 01 रामकृष्ण आश्रम के पास जगदलपुर का होना बताया गया। आरोपी चंदन सिंह के कब्जे से 05 पेज में मोबाईल का स्क्रीन शॉट 01 नग सैमसंग मोबाईल व नगदी रकम 3500/- रूपये तथा आरोपी रूमन सिंह पिता भरत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी धरमपुरा नं० 01 रामकृष्ण आश्रम के पास जगदलपुर के कब्जे से 05 पेज में मोबाईल का स्क्रीन शॉट, 01 नग सैमसंग मोबाईल व नगदी रकम 3200/- रूपये बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अलग-अलग अप0क0-340/2021 व अप0क0 341/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी : निरीक्षक एमन साहू, सउनि० नीलाम्बर नाग, आर० रवि ठाकुर, रवि सरदार, भूपेद्र नेताम |

बस्तर जिला मूर्तीकार चित्रकार संघ के रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं महापौर

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने बस्तर जिला मूर्तीकार चित्रकार संघ के रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए तथा संघ के द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के संदेश को दर्शाते हुए रंगोली बनाया गया है जिसकी नेता द्वय ने भूरी भूरी प्रशंसा की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू से बस्तर जिला मूर्तीकार चित्रकार संघ के अध्यक्ष प्रहलाद राजपूत सचिव बलदेव नागे एवं सदस्य रमेश राव, सुनील नाग,रघु सारथी, रमेश पात्रो ,मेघनाथ सुनानी एवं शेख बाहुद्दीन ने स्थानीय मूर्तीकारों चित्रकारों को प्राथमिकता देते हुए कार्य देने का अनुरोध किया जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगर निगम की महापौर श्रीमती सफीरा साहू को नगर निगम क्षेत्र में होने वाले कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवर्धन राव,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,जनपद सदस्य तुलाराम,सोनारू नाग उपस्थित रहे

राजहरा स्थित बीएसपी अस्पताल की जर्जर व्यवस्था को सुधारने भारतीय मजदूर संघ मुख्य महाप्रबंधक खदान के माध्यम से डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को ज्ञापन सौंपा

0


विगत दिनों खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान के माध्यम से
डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र इस्पात भवन भिलाई को ज्ञापन सौंपकर राजहरा स्थित बीएसपी अस्पताल की जर्जर व्यवस्था को सुधरने बाबत निवेदन किया और बताया कि वर्तमान में राजहरा स्थित बीएसपी अस्पताल की व्यवस्था काफी लचर हो चुकी है एवं यहाँ कार्यरत कर्मी एवं उनके परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस तारतम्य में संघ आपके समक्ष निम्न तथ्यों को रखते हुए अस्पताल के मौजूदा व्यवस्था में सुधार करने की मांग करता है-

(1) महोदय वर्तमान में बीएसपी प्रबंधन द्वारा कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता महीने में एक या दो बार ही राजहरा अस्पताल में उपलब्ध है। दांत, गायनो विभाग, आँख, आदि विभाग में डॉक्टरों की सुविधा महीन में एक या दो बार ही उपलब्ध है जिसके कारण यहाँ के कर्मियों को काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा है। महोदय उपरोक्त उल्लेखित विभागों से सम्बंधित बीमारियाँ केवल हफ्ते में एक या दो बार ही और वो भी विशेषज्ञ डॉक्टरों के उपलब्ध होने के दिन ही नहीं आती हैं। ऐसे में कर्मियों अथवा उनके परिजनों को जिस दिक्कत का सामना करना पड़ता है उसे देखते हुए आपसे अनुरोध है के इन विभागों में स्थायी रूप से डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द से जल्द करवाने की कृपा करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

(2) वर्तमान में राजहरा अस्पताल में हृदय रोग से सम्बंधित न तो कोई डॉक्टर है और न ही हृदयाघात से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध है। अगर कोई कर्मी/कर्मी के परिजन/आम व्यक्ति, हृदयाघात से ग्रसित होकर अस्पताल आता है तो उसके बचने की सम्भावना, वर्तमान परिस्थिति में, केवल 10%-15% ही होती है। हाल ही में ऐसे प्रकरण भी हुए हैं जिसमे हृदयाघात से ग्रसित व्यक्ति आपातकालीन सेवा विभाग में लगभग 45 मिनट तक तड़पता रहा लेकिन कोई डॉक्टर उसे देखने तक नहीं आया और कर्मी की मृत्यु हो गयी। कई बार तो हृदयाघात के समय दिए जाने वाली जीवन रक्षक दवाई भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहती है। ऐसे में मरीज को साधारण एम्बुलेंस से 100 Km दूर सेक्टर-09 अस्पताल भेजा जाता है जिसमे न कोई टेंडेंट रहता है और न ही कोई नर्स या डॉक्टर। अतः संघ आपसे यह मांग करता है कि राजहरा अस्पताल में हृदय रोग से सम्बंधित डॉक्टर की नियुक्ति की जावे हृदयाघात से लड़ने हेतु समुचित साधन की व्यवस्था की जावे और हृदय रोग से सम्बंधित एवं उक्त रोग हेतु समर्पित एम्बुलेंस की व्यवस्था राजहरा अस्पताल के लिए जल्द से जल्द की जावे ताकि हृदयाघात आने पर मरीज की जान बचाई जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

(3) महोदय, कुछ दशक पहले राजहरा अस्पताल का नवीकरण किया गया था जिसमे करोड़ों रुपये खर्च किये गए थे। प्रबंधन द्वारा यह कहा गया था कि रावघाट खदान शुरू होने के बाद राजहरा अस्पताल मरीजों के लिए एक मुख्य केंद्र होगा। किन्तु उक्त नवीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद आश्चयजनक ढंग से अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम होती गयी। विशषज्ञ डॉक्टरों का तबादला भिलाई मुख्य चिकित्सालय में कर दिया गया। सभी डॉक्टरों को भेङ-बकरी की तरह एक ही कमरे में बैठा दिया गया है जिसमें भी आज मुश्किल से एक या दो डॉक्टर ही ओपीडी में उपलब्ध रहते हैं। मरीजों को डॉक्टरों से कई व्यक्तिगत समस्याएँ साझा करने में परेशानी एवं शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है क्योंकि जो बातें केवल डॉक्टर एवं मरीजों के बीच ही रहनी चाहिए उन्हें सुनने हेतु कई मरीज वहां बैठे रहते हैं जिसके वजह से मरीजों को परेशानी होती है। अतः संघ यह मांग करता है कि वर्तमान व्यवस्था को बंद करते हुए सभी डॉक्टरों को अलग-अलग कमरे उपलब्ध कराये जावें जिससे की मरीजों को डॉक्टरों से संवाद करने में (खास कर महिला मरीजों को) कोई परेशानी न हो और उनका इलाज अच्छे से हो सके। इसके अलावा अनिवार्य रूप से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति स्थायी तौर पर अस्पताल में किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

(4) महोदय, राजहरा अस्पताल में सोनोग्राफी, डिजिटल क्ष-रे आदि की सुविधा तो है किन्तु अक्सर यह देखने में आता है कि एक तरफ कभी क्ष-रे तकनीशियन नहीं है तो दूसरी तरफ सोनोग्राफी मशीन का ऑपरेटर नहीं होने के कारण इसका लाभ यहाँ के मरीजों को नहीं मिल पता है और गर्भावस्था में भी महिला मरीजों को 100 Km दूर जाकर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है या फिर क्ष-रे तकनीशियन न होने से मरीजों को बाहर से क्ष-रे करवाना पड़ता है। इस समस्या से अवगत होने के बावजूद राजहरा अस्पताल अथवा राजहरा खदान/बीएसपी प्रबंधन द्वारा किसी तरह का कोई समुचित कदम न उठाना यह दर्शाता है कि बीएसपी प्रबंधन के लिए खदान कर्मियों की कोई महत्ता नहीं है हुए वे केवल उत्पादन करने वाले गुलाम हैं। अतः संघ यह मांग करता है कि राजहरा अस्पताल में पूर्णकालिक क्ष-रे तकनीशियन एवं सोनोग्राफी टेक्निशन की पोस्टिंग की जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

(5) महोदय, ईसीजी एक महत्वपूर्व सुविधा है जिसका हृदय रोग में अनिवार्य रूप से उपयोग होता है। किसी भी अस्पताल में ईसीजी मशीन को चलने हेतु विशेषज्ञ ऑपरेटर रखे जाते हैं किन्तु राजहरा अस्पताल में ईसीजी मशीन को ऐसे लोग ऑपरेट करते हैं जो कभी ईसीजी मशीन के बारे में कुछ जानते ही नहीं हैं। कई बार इस सम्बन्ध में शिकायत की जा चुकी है किन्तु प्रबंधन द्वारा कोई समुचित कदम नहीं उठाया गया है। संघ द्वारा यह मांग की जाती है कि जल्द से जल्द ईसीजी मशीन हेतु शिक्षित एवं कुशल ओपेरटर की नियुक्ति की जावे।

(6) कई बार कैजुअल्टी में जब मरीज जाता है तो वहां डॉक्टर नहीं होता है। पूछने पर जानकारी दी जाती है कि डॉक्टर आ रहे हैं। उसके बाद ड्यूटी नर्स द्वारा फोन पर डॉक्टर को सूचित किया जाता है कि कोई मरीज आया है तब डॉक्टर 20-25 मिनट के बाद आते है कैजुअल्टी एक आपातकालीन सेवा है जिसमे 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध रहना अनिवार्य है किन्तु महारत्न कंपनी के इकाईओं में इस तरह से कैजुअल्टी में भी डॉक्टरों की अनुपलब्धता से साफ हो जाता है कि कंपनी प्रबंधन को कर्मियों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।

कई बार डॉक्टरों के देर से आने के वजह से गंभीर मरीजों की जान भी जा चुकी है अतएव संग यह पुरजोर मांग करता है कि समुचित संख्या में डॉक्टरों की सुविधा राजहरा अस्पताल में किया जावे ताकि मरीजों की जान के साथ हो रहे खिलवाड़ पर विराम लग सके।

इन सभी मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक खदान से राजहरा खदान समूह के सभागार में खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों के साथ चर्चा हुई जिसमें मुख्य महाप्रबंधक खदान ने माना कि सोनोग्राफी मशीन खराब है और ईसके लिए एक निविदा निकाली जायेगी जिससे सोनोग्राफी मशीन को ठेके में लेने से कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा, संघ की मांग को तत्काल मानते हुए मुख्य महाप्रबंधक ने ईस बात पर भी सहमति जताई कि महिला डाक्टर को अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाएगी जिससे महिलाओं को डाक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखने में परेशानी नहीं होगी, एक्स-रे मशीन आपरेटर अस्पताल में समय पर उपस्थित नहीं रहते जिससे कर्मचारियों को आपातकाल की स्थिति में प्राइवेट में करवाना पड़ता है जिस पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि एक ही एक्स रे मशीन आपरेटर होने के कारण समस्या हो रही है,रावखाट में नियुक्त एक्स-रे मशीन आपरेटर को तत्काल राजहरा अस्पताल में नियुक्त किया जावेगा, अस्पताल में उपलब्ध बेड और अन्य फर्नीचर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके है, उन्हें बदलकर नये बेड , फर्नीचर और गद्दे,चादर तकिये उपलब्ध कराया जाए , जिससे मरीज को स्वच्छ वातावरण में इलाज करा सकें,और अस्पताल में ड्रेसर की उपलब्धता आपातकाल में 24 घंटे सुनिश्चित किया जावे और ड्रेसर लोगों को कार्य के समय नशा करने की मनाही की जावे जिससे मरीज बिना किसी भय के अपना ईलाज और ड्रेसिंग करा सकें।

इसके अलावा भी अस्पताल प्रबंधन से जुडी कई अन्य समस्याएँ हैं जिन्हे समय समय पर प्रबंधन के समक्ष रखते हुए इनके निराकरण हेतु निवेदन की जा चुकी है किन्तु प्रबंधन द्वारा किसी तरह का कोई समाधान ना करना अपने आप में कर्मियों के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। अतः संघ आपसे सनम्र अनुरोध करता है कि कर्मी हित को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा की गयी यथोचित मांगों के समाधान हेतु संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा हेतु समय देवें ताकि कर्मियों के हितार्थ किये गए मांगों पर समुचित पहल की जा सके। अगर प्रबंधन द्वारा संघ की उक्त मांगों को दरकिनार अथवा नजरअंदाज किया जाता है और संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा हेतु समय नहीं दिया जाता है तो मजबूरन संघ को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे जिससे होने वाले किसी भी तरह के नुकसान के लिए केवल और केवल प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।

अंत में मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा कि जल्द ही डीजीएम पर्सनल के अंडर एक बैठक आयोजित किया जाएगा जिसमें डाक्टर, प्रबंधन और यूनियन शामिल होंगे और उस बैठक में जो भी तय किया जावेगा उसका एक डिमांड नोट डीआईसी को भेजा जायेगा ।जिस पर संघ ने भी सहमति जताई।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी , ओ पी सोनी, विनोद कुमार आरडे, महेंद्र साहू, राजीव सिंग उपस्थित थे।


ऑल इण्डिया प्रोफेशनल कांग्रेस के इंचार्ज एवं प्रदेश अध्यक्ष का दल्ली राजहरा प्रथम आगमन पर प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया

0

ऑल इण्डिया प्रोफेशनल कांग्रेस के इंचार्ज जरिता लैतफलांग जी एवं प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जी का बालोद जिला के दल्ली राजहरा प्रथम आगमन पर जिला बालोद प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवम सभा को संबोधित किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की ईस्ट जोन कॉर्डिनेटर जरिता लैतफलांग जी, छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता बालोद प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास भेंडिया जी ने किया।

मंचस्थ अतिथि गण प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतुष भारद्वाज जी, मीडिया प्रभारी दीप सारस्वत जी, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, कोमेश कोर्राम जी व गोपाल प्रजापति जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी व संगीता नायर जी,अनिल लोढ़ा जी,हस्तीमल सांखला जी,नपा अध्यक्ष लोहारा लोकेश्वरी साहू जी,काशीराम निषाद जी, रवि जायसवाल जी, प्रशांत बोकड़े जी,सुरेंद्र भेंडिया थे।

मुख्य अतिथि ज़रिता जी ने अपने उदबोधन के दौरान क्षेत्र की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया,तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ने की बात कही साथ ही ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की योजना के बारे में जानकारी दी एवं आगे आकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जी ने अपने उध्बोधन के दौरान सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने तथा क्षेत्र के विकास में कार्य करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन कैलाश सिंह राजपूत ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

इस कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, रुखसाना बेगम,चंपा साहू, जेबा कुरैशी,राजेश्वरी ठाकुर,हरिश साहू,रविकांत देशमुख, शोएब रजा, शुभम गावड़े,सुदामा शर्मा,भरत देवांगन,प्रकाश शर्मा,नवीन कथूरिया, रोशन पटेल, ममता पांडे, श्रुति यादव, विजय लक्ष्मी, चंदू सिन्हा,प्रदीप बबलू, रामू शर्मा, नितेश बाम्बेश्वर, हरिश खस, जागेश्वर यादव, रूबी एंथोनी, जितेंद्र मेश्राम, अजय बघेल, फ्रांसिस कोलीन, विलसन मैथ्यू, थान सिंह रावटे, परितोष हंसपाल, दीपक सिंह, हरप्रीत मारवाह,रमेश भगत,पप्पू पंजवानी,मुमताज कुरैशी, जोश कोशी, गुलाब जैन, शैल टांक, ममता साहू,बिंदु शर्मा, रजनी शर्मा, गुंजन साहू,राधा शर्मा, गीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवम महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के बीच हुई झुमाझटकी, अध्यक्ष ने दिखाया बाहर का रास्ता….

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शनिवार दोपहर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में ही कांग्रेस नेताओं कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के बीच जमकर गाली गलौज और झुमाझटकी हुई। विवाद की वजह शनिवार दोपहर राजीव भवन के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर थी ।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के साथ हुए अभद्र व्यव्हार को देखते हुए मोहन मरकाम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पार्टी से निलंबन का आदेश जारी कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ट्रेक्टर डिलर एवं फाइनेंसर के आपसी सांठगांठ के चलते चंद रूपयों में लाखों का ट्रैक्टर दिला किसानों को फांसकर कंगाल बना देने का चल रहा खेल

0

केशकाल – ट्रेक्टर डिलर एवं फाइनेंसर के आपसी सांठगांठ के चलते चंद रूपयों में लाखों का ट्रैक्टर दिला किसानों को फांसकर कंगाल बना देने का खेल चल रहा है | जाने गरीब किसानों को किस प्रकार जाल में फंसाया जा रहा | किसान तुलाराम नेताम के अनुसार – मुझे मात्र-10000/ में नया ट्रेक्टर एवं नांगर धरा दिया गया और सेठ ने मुझे फंसा दिया यह रोना रोते अपनी आपबीती बताने वाले बडेराजपुर के तुलाराम नेताम ने पुलिस थाना बिश्रामपुरी से लेकर पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर को लिखीत शिकायत करके इंसाफ की गुहार लगाई है। गरीब आदिवासी लघु सीमांत किसान तुलाराम नेताम का कहना है की खुद अपना पैसा देकर बैंक में खाता खुलवाकर पास बुक चेक बुक जारी करवाकर कोरे चेक बुक में मेरा हस्ताक्षर करवाकर पास बुक -चेक बुक -जमीन का पट्टा तथा आधारकार्ड को सेठ अपने पास रख लिया था। मैं ट्रेक्टर का फाइनेंस कराने के लिए भी किसी बैंक या कंपनी वाले के पास नहीं गया खुद सेठ ने प्राईव्हेट बैंक से ट्रेक्टर के वाजिब मूल्य से बहुत अधिक का कर्ज खुद पास कराकर मेरा सरनेम नेताम से मरकाम बदलकर कर्ज में लाद दिया और कौंदकेरा के एक और अपरिचित अनजान ब्यक्ति ट्रेक्टर क्रेता का मुझे जमानतदार बना दिया। मेरे ट्रेक्टर का इतना अधिक पैसा किस्त बंधवा दिया जो मेरे हैसियत से बहुत ज्यादा था इसलिए मैं किस्त नहीं पटा पाया तब मेरा ट्रेक्टर खिंचवाकर मंगवा लिया गया।जिसके बाद भी प्राईवेट बैंक से बकाया वसूली नोटिस भिजवाया गया। उसके बाद न्यायालय में चेक लगवाकर उसे बाऊंस करवाकर मनगढ़ंत आरोप मढकर मुझे आपराधिक मामले में फंसाकर प्रताड़ित करने का काम सेठ ने शुरू कर दिया है। जिससे मैं बहुत दुखी चिंतित हो चुका हूं जिसके चलते इंसाफ पाने अब सभी को प्रार्थना कर रहा हूं। उल्लेखनीय है की ट्रेक्टर डिलर एवं फाइनेंसर के आपसी सांठगांठ के चलते चंद रूपयों में लाखों का ट्रैक्टर धराकर किसानों को फांसकर कंगाल बना देने का खेल चल रहा है जिसका शिकार होकर अनेकों किसान बर्बाद हो चुके हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा के फटाका व्यापारियों का एसडीएम द्वारा लिया गया बैठक, कोरोना महामारी एवं फटाका विक्रय संबंधी गाइडलाईन का पालन करने दिए सख्त निर्देश

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 30.10.2021 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दल्लीराजहरा के नेतृत्व में राजहरा शहर एवं ग्राम कुसुमकसा के अस्थायी फटाका व्यापारियों की बैठक ली गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, तहसीलदार विनय देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजहरा, निरीक्षक टीएस. पट्टावी तथा फटाका व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, फटाका लायसेंसी विजय अग्रवाल, सरीपल्ली राजकुमार, रोहित कुमार अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, जाकिर मोहम्मद,

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

सुरेश कुमार उदासी, अखिलेश गुप्ता, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अशोक लोहिया, छोटमल चोपड़ा, बेनीमाधव जायसवाल, अब्दुल कादर, किशोर बाफना, सुरेन्द्र चौधरी, महावीर कुमार बाफना, अरूण कुमार जैन, सुनील सोनी, सुरेश जायसवाल, मयुर वाधवानी एवं विकास गुप्ता शामिल हुए। एस.डी.एम महोदय राजहरा द्वारा मीटिंग में उपस्थित फटाका लायसेंसियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी कोविङ-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान हाई स्कूल ग्राउण्ड नं. 02 दल्लीराजहरा एवं कुसुमकसा बाजार में फटाखा विक्रय करने, सुरक्षा की दृष्टि से शीजफायर उपलब्ध रखने, फटाखो का भण्डारण में सावधानी बरतने, तथा लायसेंस के शर्तों के पालन करने के निर्देश दिया गया, साथ ही अत्यधिक विस्फोट जनित फटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये मोटर सायकल को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी के. श्रीयाश राव निवासी कुम्हार पारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 28.10.2021 को प्रार्थी ने अपना मोटर सायकल एक्स रिम कला रंग क्रमांक-cg17kt3753 को कुम्हार पारा पेट्रोल पंप में खड़ा करके बाथरूम करने गया था ।बाथरूम करके वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था।जिसकी सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि0 सुजाता डोरा व प्रधान आरक्षक दिनेश जश्कर के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 30-10.2021 के दम्यानी रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान कुम्हार पारा में कुछ दुर पर चबुतरा के पास में लावारिस हालात में मोटर सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर लघु वनोपज के बकाया भुगतान का अनुरोध किया

0

वित्तीय वर्ष 2020-21 में खरीदे गए लगभग 87 लाख रुपए के वनोपज में से 37 लाख का नहीं हुआ है भुगतान

स्व सहायता समूहों को करना पड़ रहा है आर्थिक परेशानियों का सामना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने प्रदेश के माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर लघु वनोपज खरीदी के बकाया भुगतान का अनुरोध करते हुए प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति एवं स्व सहायता समूहों की आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया |

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कुरंदी के माध्यम से स्व सहायता समूहों के माध्यम से लघु वनोपज खरीदी गई वनोपज जैसे इमली, बहेड़ा, गिलोय आदि के बकाया भुगतान हेतु अनुरोध किया |

विदित हो की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुरंदी प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति द्वारा 25 स्व सहायता समूहों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग 87 लाख रुपए का वनोपज जैसे इमली, बहेड़ा गिलोय आदि खरीदा गया था जिसमें से लगभग 50 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है परन्तु लगभग 37 लाख रुपए का भुगतान आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है जिससे इन स्व सहायता समूहों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा वे ब्याज में पैसे लेकर समीतियों का संचालन कर रहे हैं |

प्रदेश के माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बकाया भुगतान हेतु अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, वरिष्ठ नेता सत्तार अली, संजय जैन, अब्दुल सईद उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS