City Media - Page 1593 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1593

मध्यस्थ टीम के सदस्यों ने संकट के समय में जिम्मेदार नागरिक के दायित्वों का निर्वहन किया, बड़े साहस और सूझबूझ से जवान की सकुशल रिहाई कराई: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

0

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के कब्जे से कोबरा बटालियन के जवान को रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम के सदस्यों का किया अभिनंदन

मध्यस्थ टीम के सदस्य, जवान श्री राकेश्वर सिंह मन्हास को उनके घर सकुशल छोड़ने जम्मू जाएंगे

रायपुर, 12 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नक्सलियों के कब्जे से रिहा हुए कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास और उन्हें रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम के सदस्यों पद्मश्री धर्मपाल सैनी, जय रुद्र करे, तेलम बौरैया, सुखमती हप्का और कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास तथा पत्रकार गणेश मिश्रा और मुकेश चंद्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका शाल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोबरा बटालियन के जवान को रिहा कराने के लिए मध्यस्थ टीम ने संकट के समय में बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़े सहज रूप से अपने काम को अंजाम तक पहुंचाया और जवान को सकुशल रिहा कराने में सफल हुए। इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस पूरे घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर थी। जवान के रिहा होने पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश ने राहत की सांस ली। टीम के सदस्यों ने एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाया और साहस के साथ अपनी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की माता जी को उन्होंने मन्हास की सकुशल वापसी का वचन दिया था। मुझे संतोष है कि सभी के सहयोग से यह वचन पूरा हुआ। मध्यस्थ टीम के सदस्यों, स्थानीय सामाजिक नेताओं, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, स्थानीय अधिकारियों की सूझबूझ और प्रयासों से श्री मन्हास की सकुशल वापसी हुई है। मध्यस्थ टीम राकेश्वर सिंह मन्हास को उनके घर तक सकुशल छोड़ने के लिए जम्मू जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस काम में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने मध्यस्थ टीम के सदस्यों द्वारा समाज में शांति स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। मध्यस्थ टीम के सदस्य पद्मश्री श्री धरमपाल सैनी, माता रूखमणी आश्रम डिमरापाल, बस्तर के संस्थापक हैं। श्री जयरूद्र करे भी इसी आश्रम से जुड़े हुए हैं। तेलम बौरैया और सुखमती हप्का आदिवासी नेता हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर की नक्सल घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री भी बस्तर आए थे। जवान को रिहा कराने की हमारी रणनीति सफल रही। इस कार्य में पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन, महानिदेशक सीआरपीएफ, आईजी बस्तर, बीजापुर के एसपी और डीएसपी, मध्यस्थ टीम के सदस्यों, स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीजापुर और बस्तर अंचल के स्थानीय लोगों ने एक बड़ा चुनौतिपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा कराने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री लगातार बस्तर पुलिस से संपर्क में थे और इस मामले में की जा रही कार्यवाही की लगातार जानकारी ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने जवान की रिहाई पर मध्यस्थता करने वाली टीम और जवान राकेश्वर सिंह को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) अशोक जुनेजा, डीआईजी नक्सल ऑपरेशन ओ.पी. पाल, सीआरपीएफ के आईजी प्रकाश डी. भी उपस्थित थे। बीजापुर से वीडियो कॉन्फ्रंेस के माध्यम से बीजापुर के कलेक्टर रीतेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप सीआरपीएफ के अधिकारी अखिलेश सिंह सहित पत्रकारगण पी. रंजनदास, यूकेश चंद्राकर, चेतन कांपेवार और के.शंकर, जगदलपुर से कमिश्नर बस्तर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कोबरा ए.पी.सिंह और पत्रकार राजा राठौर जुड़े।

ब्रेकिंग – बस्तर के ग्राम चपका में मारकंडे नदी के किनारे प्रस्तावित आयरन एंड स्पंज फैक्ट्री के विरोध में चपका सहित आसपास के 12 गांवो के हजारों ग्रामवासियों द्वारा हाईवे सड़क को जाम किया गया

0

संवाददाता – जसकेतन सेठिया

बस्तर के ग्राम चपका में मारकंडे नदी के किनारे प्रस्तावित आयरन एंड स्पंज फैक्ट्री के विरोध में चपका सहित आसपास के 12 गांवो के हजारों ग्रामवासियों द्वारा हाईवे सड़क को जाम किया गया है।

फैक्ट्री कंपनी के साथ साथ शासन प्रशासन के विरोध में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं ग्रामवासी |

स्थानीय विधायक चंदन कश्यप के द्वारा ग्रामवासी को सही जवाब नहीं मिलने से ग्रामवासी हो गये उग्र ग्रामवासी सड़क जाम कर लगातार विधायक को बुलाकर जवाब देने की मांग कर रहे हैं।

पर्यावरण एवं नदी की बर्बादी रोकने 15 गांव के लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन, प्रस्तावित आयरन एंड स्टील उद्योग का मामला, ग्रामीणों को रोकने में प्रशासन नाकाम

0

संवाददाता – जसकेतन सेठिया

बस्तर ब्लॉक के ग्राम चपका , मारकंण्डेय नदी किनारे सबका में प्रस्तावित आयरन एंड स्टील उद्योग का मामला, पर्यावरण एवं नदी की बर्बादी रोकने ग्रामीण लांबा 11 गांव के लोग का बना संघर्ष समिति, मेसर्स गोपाल स्पंज एंड प्राइवेट उद्योग प्रस्तावित है जिस पर आज उसके विरोध में लगभग 15 गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल30 धरना प्रदर्शन कर विरोध कर रहे हैं जगदलपुर से रायपुर के जाने और और उधर से आने के गाड़ियां का पहिया लगभग 12:00 बजे से थम गया है सड़क के बीचो बीच बैठे लोगों का आगबबुला गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा मौके पर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारी पहुंचे हैं लोगों को शांत कराने के लिए एड़ी चोटी जोर मार रहे हैं फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं |

क्या है मामला

बस्तर विकास खण्ड के मार्कण्डेय नदी के किनारे ग्राम चपका में मेसर्सगोपाल स्पंज एंड पावर प्रायवेट उद्योग प्रस्तावित है जिस पर ग्राम पंचायत चपका के सरपंच एवं उपसरपंच ने ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए ग्रामसभा कर प्रस्ताव पारित कर दिया।

इस उद्योग के विरोध में बनी संघर्ष समिति के सदस्य ने बताया कि प्रस्तावित उद्योग बस्तर संभाग के 5वीं अनुसूची क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन है। बावजूद इसके ग्राम के सरपंच, उपसरपंच द्वारा ग्रामवासियों को बिना सूचना कियेही फर्जी ग्राम सभा पारित किया गया। इसके विरोध में 11 गांवों के लोगों ने संघर्ष समिति बनाई है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित स्थान पार्मिक मान्यता (घोड़साड़ डांड व चरुदेव) का स्थल है। साथ ही बाढ़ग्रस्त इलाका है। यदि यहां उद्योग लगता है तो बाढ़ का पानी पूरे गांव को डुबान में लेगा। इसके अलावा ग्रामीणों ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा को प्रमुख कारण बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

Breaking दल्लीराजहरा के एक युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | मृतक का नाम गगनदीप बाला उर्फ राजू पिता निंदी बाला उम्र 29 वर्ष है | मृतक शादीशुदा है  एवं 02 बच्चों का पिता है | मृतक वार्ड क्र 27 गुरुघासीदास वार्ड में रहता था | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | कुछ समय से घर के आसपास कोरोना संक्रमण फैलने के कारण कुछ समय पूर्व अपनी पत्नी व् बच्चों अपने पिता के घर वार्ड क्र 06 हॉस्पिटल सेक्टर में भेज दिया था तथा मृतक अपने घर में अकेले रहता था व् और

कल खाना के लिए घर न जाने एवं फ़ोन न उठाने के बाद परिजनों द्वारा आसपास वालों से पता करने का प्रयास किया गया तब बंद घर को खटखटाने एवं आवाज लगाने पर न खोले जाने पर संदेह हुआ पड़ोसियों द्वारा उनके परिजनों को सुचना दी गई | पत्नी द्वारा आसपास के लोगों के मदद से दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक फांसी में लटका हुआ मिला | मौके पर पुलिस को सुचना दी गई एवं पुलिस द्वारा पहुँचने के पश्चात् शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आसना सरपंच के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन का गोरखधंधा जारी… खनिज विभाग सेटिंगबाजी में व्यस्त…

0

जगदलपुर… बस्तर जिला वैसे तो अलग-अलग प्रकार के खनिजों से शासन को करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाला जिला है जितना राजस्व बस्तर जिला खनिज उत्खनन के नियमों का पूर्ण पालन करते हुए शासन को देता है उससे ज्यादा तो खनिज विभाग अवैध उत्खनन करने वालों से सेटिंगबाजी कर जेब गर्म कर लेता है… जी हां बात थोड़ी अजब है पर यही सच्चाई है दरअसल करोड़ों रुपए का राजस्व

शासन को देने वाले खनिज विभाग को बस्तर जिला प्रशासन ने एक प्रभारी अधिकारी के भरोसे छोड़ दिया है जो प्रभारी बनने से पूर्व ही अवैध खनिज का परिवहन करने वालों से सेटिंग बाजी कर पैसे वसूली के लिए मशहूर रहे हैं…

संभाग मुख्यालय जगदलपुर से लगे जनपद पंचायत जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आसना में विगत कई महीनों से सरपंच के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन का गोरखधंधा फल फूल रहा है जिसमें असामाजिक तत्वों की भागीदारी सरपंच के साथ होती है असामाजिक तत्व नदी से रेत निकालने के बाद अवैध रूप से भंडारित कर रखते हैं जिसे वर्षा काल में मनमाने रेट पर बेच देते हैं और खनिज विभाग सिर्फ कार्यवाही करने का दावा करता रह जाता है अवैध रेत उत्खनन के चलते ग्रामीणों का गांव की सड़कों पर चलना दूभर हो गया है बेतरतीब और बेहिसाब सड़कों पर दौड़ते ट्रैक्टरों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है कृषि कार्य के लिए खरीदे गए ट्रैक्टर अवैध रेत खनन के कार्य में लगे हुए हैं जिस पर कार्यवाही करने वाला कोई नहीं…

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आसना के आश्रित ग्राम तामाकोनी में जिस जगह इंद्रावती नदी में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है वह जगह इंद्रावती नदी के सबसे संवेदनशील क्षेत्र में आता है जहां नदी की चौड़ाई इंद्रावती की सामान्य चौड़ाई की अपेक्षा दोगुनी से भी ज्यादा है बेहिसाब और बेरोकटोक अवैध रेत उत्खनन के चलते वर्षा काल में तटबंध बहने का खतरा भी बना हुआ है जिससे नदी क्षेत्र से लगे हुए खेतों को भी नुकसान पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई है सबसे दिलचस्प बात यह है कि अवैध रेत उत्खनन करने वाले ट्रैक्टर सरपंच के घर के सामने से ही दौड़ते फिरते हैं बावजूद इसके उन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होना आसना सरपंच को संदेह के दायरे में खड़ा करता है जब हमारे समाचार प्रतिनिधि ने गांव का दौरा किया तो ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच की जवाबदारी अब तो गांव के विकास और लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखने की शायद खत्म हो चुकी है क्योंकि सरपंच महोदय का फोन हमेशा बंद ही रहता है यदा-कदा ही सरपंच महोदय पंचायत में नजर आते हैं दरअसल सरपंच महोदय पंचायत में आने वाले विकास कार्यों की ठेकेदारी में व्यस्त हैं उसे भी सरपंच एडवांस राशि का आहरण कर रोड रोलर की रफ्तार में चालू कर विकास की गाड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

पूर्व में भी बस्तर जिला प्रशासन का अवैध रेत उत्खनन के संबंध में समाचार के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया था जिसके बाद दो-तीन दिनों तक तो अवैध रेत उत्खनन का कार्य बंद हो जाता है जिसके बाद पुनः धड़ल्ले से असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं जिनके गुर्गे राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर नदी घाट तक फैले रहते हैं जो शाम ढलते ही चंदा बांटने की प्रक्रिया में शामिल हो जाते हैं बताया जाता है कि हर ट्रैक्टर से ग्राम पंचायत आसना 200 से 300 रुपए की वसूली करती है जिसे पंचायत के राजस्व में नहीं गिना जाता और इस पैसे का रोजाना बंदरबांट होता है ग्रामीणों के अनुसार रोजाना 70 से 120 ट्रिप तक अवैध रेत का परिवहन ट्रैक्टर के माध्यम से होता है जिसका कोई हिसाब किताब पंचायत के पास नहीं है एक बार जब हमारे समाचार प्रतिनिधि ने सरपंच से बात की तो सरपंच ने अभद्रता करते हुए जानकारी देने से पहले तो इंकार कर दिया बाद में उनके द्वारा इस पूरे अवैध धंधे से उनका कोई लेना-देना नहीं होने की बात कही अब सवाल यह उठता है कि जब गांव का सरपंच इस तरीके का बात करें तो फिर गांव की व्यवस्थाओं को कौन सुधार सकता है… फिलहाल तो खनिज विभाग सेटिंग बाजी में व्यस्त है और पूरे जिले भर में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार फल फूल रहा है जिसे समय-समय पर खनिज विभाग जुर्माने की कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा कर शाबाशी देने में लगा हुआ है…

अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत आसना ने कितनी राशि का चुना अवैध रेत उत्खनन कार्य से शासन को लगाया है और इस खेल में कितने लोग शामिल हैं लेकिन इस प्रकार खनिज विभाग की मौन ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है गांव की सड़कों की खस्ताहाल हालत खुद ही बयान करती है कि ग्राम पंचायत आसना की सुध लेने वाला अब नहीं रहा…

रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर घूमने व धारा 144 को न मानने वाले 168 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही साथ ही कुछ लोगों को समझाइश भी दी गई कर्फ्यू नियमों का पालन करते हुए घर में रहने हिदायत दिया

0

जगदलपुर:-लागातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पुलिस बल अपनी सख्ती बढ़ते हुए रोकथाम हेतु कार्यवाही कर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है। जिले में धारा 144 लागू की गई है, वही रात्रि कर्फ्यू की घोषणा भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। जिसे पालन कराने के लिए बस्तर के पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने सभी थानों को लगातार निर्देश जारी किया जा रहा है जिस के पालन में आज कोतवाली पुलिस द्वारा अनावश्यक बिना कोई काम के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

आपको बता दे कि रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, पुलिस विभाग की ओर से कई समझाईस के बाद अब सख्ती का दौर जारी हो चुका है। लगातार पुलिस विभाग बिना मास्क सहित रात्रि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सागर सिदार स्वयं जगदलपुर स्थित एस बीआई चौक में खड़े होकर बेवजह घूमने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहनों को चेकिंग कराते हुए कार्यवाही करने का निर्देश देते नजर आए |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कोतवाली Ti एमन साहू ने बताया कि कर्फ्यू का पालन नही करने वाले 168 लोगो के खिलाफ चलानी कार्यवाही करते हुए 23000 रु समन शुल्क लिया गया। तथा लोगों से घर के बाहर बेवजह ना घूमने की अपील पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार की जा रही है कर्फ्यू का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी करोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूरा सख्ती बरती जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कोरोना टेस्ट के दौरान सही जानकारी नहीं देने पर कार्यवाही किये जाने सम्बंधी आदेश।

0

वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जिला प्रशासन द्वारा एहतिहात के तौर पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं एवं आम नागरिकों की टेस्टिग लगातार की जा रही है किंतु यह संज्ञान में आया है कि कुछ लोग कोरोना टेस्ट के दौरान जानबूझकर अपना सही मोबाईल नवर एव पता की सही जानकारी नहीं देते हैं जिससे ऐसे लोगों के पॉजिटीव आने पर उन्हें तत्काल ट्रेस करके मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने में विलम्ब होता है। ऐसे व्यक्ति अन्य लोगों से लगातार सपर्क में रहने से कोरोना सकमण का फैलाव की सभावना बनी रहती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इसलिए पॉजिटीव पाये जाने पर 24 घण्टे के भीतर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपल्ब्ध कराने के लिए निर्देशित किया जाता है कि अपना कोरोना टेस्ट हेतु संपल देने के दौरान अपना सही मोबाईल नबर एव सही निवास का पता टेस्टिग टीम को उपल्ब्ध कराएँ। मोबाईल नबर एवं निवास का पता की जानकारी गलत दिए जाने पर भारतीय दण्ड संहिता 1800 की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत विधि अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

नवरात्र के दौरान दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों को नहीं दिया जायेगा प्रवेश, मनोकामना ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था

0

जगदलपुर, 11 अप्रैल 2021/ मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चैत्र नवरात्र के दौरान भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जगदलपुर तहसीलदार एवं टेम्पल कमेटी के व्यवस्थापक ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मनाया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 (नोवेल कोरोना वायरस) महामारी के द्वितीय चरण के विस्तार को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बस्तर द्वारा धारा 144 घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्वालुओं, आम नागरिकों के प्रवेश पर भी यह आदेश प्रभावशील रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

चैत्र नवरात्र के पर्व में ज्योति कलश की स्थापना, दीप प्रज्वलन व हवन कार्य का सम्पादन, मंदिर के पुजारी एवं सेवादारों के द्वारा किया जावेगा । मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में ज्योति कलश जलाने हेतु ऑन लाईन सुविधा www.maadanteshwarijagdalpur.in के माध्यम से उपलब्ध है। इसके साथ ही माई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में ज्योति कलश जलाने हेतु रसीद कटवाने पृथक
से काउंटर की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रसीद कटवाई जा सकेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

फिर नक्सली कोहराम, पांच वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम,मिनगाछल में इंटेकवेल निर्माण में लगी थी मशीने

0

बीजापुर@ जीरा गाँव में 22 जवानों की शहादत के बाबजूद जिले में नक्सली आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार अपरान्ह नक्सलियों ने पाँच वाहनों में आगजनी की। घटना बीजापुर-गीदम नेशनल हाइवे से करीब पांच सौ मीटर दूर मिनगाछल नदी किनारे निर्माणाधीन इंटकवेल के समीप की गई। जिसमें दो अजाक्स, दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर को अज्ञात माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना करने पहुँचे माओवादियों ने पहले तो आपरेटरों को बंधक बनाया।

उन्हें मौके से दूर लेकर गए फिर ड्रमों से डीजल निकालकर मशीनों में आगजनी कर दी। हालांकि बंधक बनाए आपरेटरों को नक्सलियों ने बाद में रिहा कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुँचे। जवानों ने रेत की मदद से कुछ हद तक आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर आगजनी में धू धू कर जल रही मशीनों को खाक होने से रोक पाना सम्भव नही था। थोड़ी देर बाद नैमेड थाना स्टाफ के अलावा डीआरजी जवान भी मौके पर पहुँच गए।

नक्सली किस छोर से आये,घटना कर किस और फरार हुए, पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है, इसके अलावा घटना में जिन अज्ञात माओवादियों का हाथ है,इस बारे में अधिक सुराग भी जुटाए जा रहे ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

लम्बे वक़्त से लंबित बालोद युवा कांग्रेस की देर सवेर आज घोषणा हो गयी ।

0

कई वर्षों से छात्र संघ व उसके बाद युवा कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहने वाले दल्ली राजहरा (चिखलकसा) निवासी प्रशांत बोकड़े को जिला युवा कांग्रेस की कमान सौंपी गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

घोषणा होते ही नगर एवम जिला संगठन कार्यकर्ताओं के बधाई देने का दौर शुरू हो गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कांग्रेस , युवा कांग्रेस , एन. एस. यू.आई तथा सेवादल व विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने बधाई दे कर नियुक्ति पर हर्ष प्रकट किया एवम सफलता पूर्वक संगठन नेतृत्व की शुभकामनाएं दी ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS