City Media - Page 1620 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1620

शासकीय राशि का बंदरबाट करने वाला पंचायत सचिव पर प्रशासनिक अधिकारी मेहरबान

0

शासन की छवि को धूमिल कने वाला एलमपल्ली सचिव मंत्री के शरण में पहुंचा

कार्रवाई से बचने सचिव ने अफसरों पर बनाया दबाव

सरपंच, मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से मामले की करेगी शिकायत

जगदलपुर/सुकमा। सत्ता में वापसी के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दावा करने वाले मंत्री के इलाके के कुछ पंचायत सचिव कागजों में विकास कार्यों को अंजाम देकर कार्रवाई से बचने आबकारी मंत्री के शरण में हाजरी लगा चुके है। ऐसा ही मामला एलमपाली पंचायत के तत्कालिन सचिव का है जो इलाके में य कहता फिर रहा है कि हमारी बात मंत्री जी से हो गई है अब अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर सकेंगे चाहे कोई कितनी भी शिकायत क्यों ने करे। सचिव इलाके में ऐसी अफवाह फैलाकर मंत्री जी की साफ सुथरी छवि को भी बदनाम करने में जुटे है जो वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के मेहरबानी से नागलगुण्डा का सचिव है। एलमपल्ली के सरपंच ने आरोप लगाया है कि मंत्री के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी भी तत्कालिन सचिव गिरीश के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर डरे हुए है।

सत्ता परिवर्तन के बाद ग्रामीणों में यह उम्मीद जागी थी कि नक्सलि प्रभावित क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचेगा। शासन का यह प्रयास भी रहा है कि लेकिन कुछ पंचायत सचिव शासन की छवि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही मामला सुकमा जिले के एलमपली पंचायत के तत्कालिन सचिव का है जो विकास कार्यों को कागज में अंजाम देकर शासकीय राशि का बंदरबाट कर चुका है।

सचिव पर प्रशासनिक अधिकारी मेहरबानः एलमपल्ली के सरपंच हिमानी मरकाम ने आरोप लगाया है कि सचिव गिरीश के द्वारा एक दर्जन से अधिक मृत व्यक्तियों के नाम का फर्जी मस्टररोल की भरपाई कर राशि का बंदरबाट किया है। तालाब निर्माण का अधिकांश कार्य लॉक डाउन के समय सचिव के द्वारा स्वयं के राशि का उपयोग कर मजदूरों के नाम राशि आरहण करने का भी आरोप लगाया है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर राशि का आहरण भी किया गया है।

सचिव के कार्यकाल में जून 2018 से जून 2020 तक के कार्यों की जांच कराई जाये तो लाखों के घालमेल का मामला उजागर हो सकता है। यहां तक 14वें वित्त की राशि का भी बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। सरपंच ने यह आरोप लगाया कि आबकारी मंत्री एवं स्थानीय विधायक से संपर्क कर कार्रवाई न करने का अधिकारी पर दबाव बनाया गया है। सचिव अपनी जुबान से ही ग्रामीण इलाको में कहता फिरता है कि मंत्री द्वारा अफसरों को कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी है। सरपंच ने यह भी अरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में अधिकारी भी सचिव पर मेहरबान है। सरपंच ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से शिकायत की जायेगी। नक्सल प्रभावित इलाकों में आदिवासी ही आदिवासी का शोषणकर रहा है जिसका उदाहरण एलमपल्ली का सचिव है।

जांच फाईलो में बंदः एलमपल्ली के सरपंच हिमानी मरकाम के द्वारा सचिव गिरीश के कारनामों की लिखित शिकायत कलेक्टर सुकमा से तीन माह पूर्व किया गया था। कलेक्टर साहब ने सरपंच की शिकायत का बकायदा जिपं सीईओ को जांच के आदेश दिये गये थे। मामले की जांच कोंटा जनपद सीईओ द्वारा पांच सदस्यीय दलों से भी कराई थी जांच दलों ने भी भ्रष्टाचार करने की बात तो कही लेकिन जनपद सीईओ ने मामले पर पर्दा डालने का पूरा प्रयास किया जो सफल भी हुए कारण कि कमीशन का कुछ हिस्सा उन अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट जिला सीईओ तक पहुंचने के पहले ही राजनीतिक दबाव के बाद जांच की फाईल ही बंद कर दी गई है।

बैठक में हूं बाद में बात करूंगा: जिला पंचायत सीईओ श्री कंवर ने सरपंच की शिकायत के संबंध में कई बार चर्चा करने पर यह कहा जाता रहा कि जांच रिपोर्ट नहीं देख पाया हूं कारण मंत्री प्रवास में अपनी व्यस्तता का हवाला दिया जाता रहा। मामले पर चर्चा करने पर बैठक में व्यस्तता का हवाला देकर बाद में बात करने को लेकर टाल मटोल किया जा रहा है। अगर जिम्मेदार अफसर अपनी जिम्मेदारी से इस तरह भागते रहेंगे तो इनके नीचे के अधिकारी क्या करेंगे। जिला पंचाय के द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण सचिव की बल्ले-बल्ले है। दूसरे दिन जिला पंचायत सीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन रिसीव नहीं करने के चलते बात नहीं हो सकी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई: बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने बताया कि सचिव के द्वारा विकास कार्यों की राशि का घालमेल किया गया है और घालमेल करने वाले को अधिकारी के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी कारवाई की जाएगी |

नरेंद्र, शशि बने भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें बस्तर से नरेंद्र पाणिग्राही को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शशिभूषण रथ  को शोसल मीडिया प्रभारी व्यवसायी प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ बनाया गया है। दोनों ही पूर्व में व्यवसायी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला पदाधिकारी थे। श्रीपाल जैन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। सभी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं व्यवसायियों के हितों में कार्य करने की आशा भी जताई।

युवती से पानी के बदले थप्पड़ मिलने से गुस्साए युवक ने युवती की ले ली जान, पुलिस को गुमराह करने की चाल रही नाकामयाब

0

कांकेर – कांकेर जिले में दो दिन पहले युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी गाँव का ही युवक निकला | आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने की चाल नाकामयाब रही |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मालगांव की है जहाँ आरोपी युवक गंगेश्वर मंडावी मजदूरी का कार्य कर रहा था और वहीँ दूसरी ओर युवती अपने खेत की रखवाली कर रही थी उसी समय युवक को प्यास लगी तो उसने युवती से पानी माँगा लेकिन युवती अपने मोबाइल में किसी से बात कर रही थी और युवक की ओर ध्यान नहीं दिया तो युवक ने गुस्से में युवती से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा इससे युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया, थप्पड़ से आहत गुस्साए युवक ने पास में रखे लोहे के सब्बल से ताबड़तोड़ वार किया जब तक की युवती की जान न निकल जाये और जब युवक ने देखा युवती ने दम तोड़ दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवक ने एक चाल चली उसने युवती के शव को सुनसान खेत में रख उसके कपड़े निकाल दिए ताकि पुलिस को शक हो कि दुष्कर्म के इरादे से क़त्ल किया गया हो लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से हत्या का खुलासा हो गया और आरोपी युवक को गुमझिर से गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वेतन विसंगति को लेकर प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन, सीएम हाउस का घेराव करने निकले

0

वेतन विसंगति को लेकर प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों ने रायपुर के सप्रे शाला मैदान, बूढ़ा तालाब में जोरदार प्रदर्शन किये है। बूढ़ा तालाब से रैली cm हाउस का घेराव करनी निकली जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया उक्त प्रदर्शन में लगभग प्रदेश भर से 50 हजार सहायक शिक्षक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विकासखंड डौण्डी से ए रमेश ,योगेश पवार, बुधराम चंद्राकर, जयनारायण यादव,मुकेश कोरार्म, देशमुख सर, भीखम यादव, रामटेके सर, ओमप्रकाश यादव, दिनेश साहू, अजय जायसवाल,पटेल सर, ठाकुर सर, बसंत सर, उमेश ठाकुर समेत सभी साथी शामिल हुए | रैली के दौरान सभी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने घोषणा पत्र  किये गए वादे को याद दिलाया और अतिशीघ्र मांग पूरी करने की अपील किये। 

राजधानी रायपुर में फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों द्वारा जोरदार प्रदर्शन  बाद प्रदेश के कृषि मंत्री  बयान सामने आया है। कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी को धैर्य रखना चाहिए। संसाधन उपलब्ध होने पर मांगो पर विचार किया जायेगा। फिलहाल कोरोना के कारण राजस्व में कमी आई है साथ ही यह भी कहा कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के सन्दर्भ में अप्रैल में फैसला लिया जायेगा। वही तबादला नीति भी जारी होगी जिससे अधिकारी कर्मचारी नियमानुसार अपनी स्थानांतरण करा पाएंगे। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फेडरेशन के पदाधिकारियों की देर रात प्रदेश के स्कूल  डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से मांग के सन्दर्भ में चर्चा हुआ। शिक्षा मंत्री ने जल्द मांग पूरी करने की आश्वासन दिए है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की चर्चा तो सकारात्मक रही , लेकिन ऐसी आश्वसन हमें कई वर्षो से मिल रहा है , लेकिन मांग पूरा नहीं हुआ। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 15 दिवस के भीतर मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जायेगा। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा बजरंग वार्ड नंबर 11 में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा – बजरंग वार्ड नंबर 11 शहीद अस्पताल के सामने आंगनबाड़ी मंच के पास दल्ली राजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद छत्तीसगढ़ में समस्त वार्डवासियों के द्वारा दिनांक 12/03/2021 से 20/03/2021 तक समय प्रतिदिन दोपहर 1.00 से शाम 5.00 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है | जिसमे दिनांक 12/03/2021 भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन कलश शोभायात्रा वार्ड नंबर 11 से झरन मैय्या मंदिर तक पहुंचने के बाद झरन मैय्या मंदिर से जल भरकर वापस वार्ड नंबर 11 में गौकर्ण कथा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग वार्षिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की नई तिथि घोषित

0

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित सत्र 2020-21 की स्नातक (नियमित/अमहविद्यालयीन/भूतपूर्व/पूरक) परीक्षा एवं स्नातकोत्तर (अमहविद्यालयीन) के परीक्षार्थियों से ऑनलाइन पद्धति से मुख्य (वार्षिक) परीक्षा 2021 हेतु परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तेज रफ्तार बाइक सवार ने सायकल सवार को मारी ठोकर

0

घोटिया : तेज रफ्तार बाइक सवार ने सायकल सवार को मारी ठोकर । प्राप्त सूत्रों के आधार पर कल रात 8:25 PM को पेंड्री दल्लीराजहरा चौक में ग्राम पचेड़ा के बाइक सवार व्यक्ति ने परसोदा निवासी सायकल सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे सायकिल सवार को काफी चोट लगी है । मौके पर से तत्काल खबर करने के उपरांत एम्बुलेंस ने घायल को घोटिया के प्राथमिक सेवा केंद्र में भर्ती किया है । अभी घायल के अवस्था के विषय मे कुछ भी कह पाना मुश्किल है इलाज चल रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

माँ झरन मैया प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

0

माँ झरन मैया प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया श्रद्धालुओं का सुबह 4 बजे देर रात तक ताता लगा रहा समिति के स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा था जिसके मुख्य अतिथि शिबू नायर अध्यक्ष नपा परिषद विशेष अतिथि संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नपा परिषद, अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,गोविंद वाधवानी राजहरा मंडल अध्यक्ष भाजपा,त्रिलोकचंद जैन समाजसेवी,यंगेश देवांगन वार्ड पार्षद,राजू लखानी अध्यक्ष सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति पुराना बाजार, प्रवीण जैन सामाजिक कार्यकर्ता थे वही कार्यक्रम का संचालन रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर निर्माण प्रभारी ने किया स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष महेश सहारे ने

प्रस्तुत किया समिति की मांग पर मुख्य अतिथि शिबू नायर ने आने वाले महाशिवरात्रि पर्व से भंडारा स्थल पर टिन शेड लगाने की घोषणा की वही अन्य विकास कार्य भी आने वाले समय में कराए जाएंगे इस घोषणा पर समिति ने उनको साधुवाद दिया समिति के आकर्षण का कार्यक्रम आंगा देव को लाकर वार्ड नं 12,10,18 की परिक्रमा कर झरन मंदिर से डड़सेना पुलिया तक भी परिक्रमा की गई समिति द्वारा आयोजित भंडारा में दल्लीराजहरा सहित ग्रामीण अंचलों के लगभग 5 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वही रात्रि बच्चों के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

द्वारा रिकॉर्डिंग डांस व दीनदयाल रंगारी की टीम ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया समिति द्वारा सभी अतिथियों, दानदाताओ को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है | माँ झरन मैया मंदिर व जनकल्याण समिति वार्ड नं 12 दल्लीराजहरा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्व. दादा बलीराम कश्यप के 84 वीं पुण्यतिथि व 10 वीं जन्मजयंती पर गृह ग्राम फरसागुड़ा में दो दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन

0

स्व. दादा बलीराम कश्यप थे भगवान राम जी के अनन्य उपासक, वनांचल क्षेत्रों में जगाये थे हिंदुत्व की अलख

बस्तर भाजपा के पितृ पुरूष स्वर्गिय बलीराम कश्यप जिन्होंने संघर्षों के पसीने व अड़िग सिद्धान्तों पर चलकर बस्तर में भाजपा का मैदानी जमीन तैयार किया उनकी स्मृति में गृह ग्राम फरसागुड़ा में दो दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें रामायण प्रेमी मण्डलियों ने भाग लिया व नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व कोंडागाँव सहित पूरे छत्तीसगढ़ से भगवान श्री राम जी मे भक्तों ने दादा की समृति में एकत्रित होकर समाधि स्थल में श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

स्व. दादा बलीराम कश्यप अपने निश्छल, बेबाक व्यक्तित्व व समर्पित जनसेवक के प्रितिमूर्ति हैं जिन्हें क्षेत्र की जनमानस आज भी अपना आदर्श पुरुष मानती हैं और उनके पदचिन्हों का अनुशरण करते हैं।

स्वर्गिय बलीराम कश्यप आदिवासियों के प्रखर आवाज व राजनीतिक सफर

जिन्होंने बलिराम कश्यप को देखा था, उनकी आवाज की खनक सुनी है और उनकी बेबाकी से दो-चार हुए हैं-वे उन्हें भूल नहीं सकते। भारतीय जनता पार्टी की वह पीढ़ी जिसने जनसंघ से अपनी शुरूआत की और विचार जिनके जीवन में आज भी सबसे बड़ी जगह रखता है, बलिराम जी उन्हीं लोगों में थे। दादा आदिवासी के सबसे प्रखर आवाज थे जिनकी गूँज दिल्ली तक थी। अपने जीवन और कर्म से उन्होंने हमेशा बस्तर के लोगों के हित व विकास की चिंता की। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में उनका एक खास स्थान था।

उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे सच को कहने से चूकते नहीं थे। उनके लिए अपनी बात कहना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, भले ही इसका उन्हें कोई भी परिणाम क्यों न झेलना पड़े। वे सही मायने में बस्तर की राजनीति के एक ऐसे नायक हैं, जिन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे स्व. दादा ने बस्तर इलाके में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को आधार प्रदान किया। 1990 में वे अविभाजित मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी ईमानदारी और पार्टी के प्रति निष्ठा का ही प्रतीक निष्ठावान थे। बस्तर इलाके में आज भाजपा का एक खास जनाधार है तो इसके पीछे श्री कश्यप की मेहनत और उनकी छवि भी एक बड़ा कारण है।

बेबाकी और साफगोई उनकी राजनीति का आधार है। वे सच कहने से नहीं चूकते थे चाहे इसकी जो भी कीमत चुकानी पड़े। यह उनका एक ऐसा पक्ष है जिसे लोग भूल नहीं पाएंगें। बस्तर में माओवादी आतंकवाद की काली छाया के बावजूद वे शायद ऐसे अकेले जनप्रतिनिधि थे, जो दूरदराज अंचलों में जाते और लोगों से संपर्क रखते थे। आदिवासी समाज में आज उन-सा प्रभाव रखने वाला दूसरा नायक बस्तर क्षेत्र में नहीं है। वे अकेले आदिवासी समाज ही नहीं, वरन पूरे प्रदेश में बहुत सम्मान की नजर से देखे जाते थे। उनकी राजनीति में आम आदमी के लिए एक खास जगह है और वे जो कहते हैं उसे करने वाले व्यक्ति थे। माओवादियों से निरंतर विरोध के चलते उनके पुत्र की हत्या हो गयी। ऐसे दुखों को सहते हुए भी वे निरंतर बस्तर में शांति और सदभाव की अलख जगाते रहे और आदिवासियों के शोषण के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे।

रकम डबल हो जाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले 02 साल से फरार आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर – रकम डबल हो जाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले 02 साल से फरार आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है | घटना दिनांक 26.05.2018 की है पीड़ित युसुफ अली ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी विशाल सिह द्वारा सिक्योर लाईफ कंम्पनी नई दिल्ली के फर्म के नाम पर रकम जमा करने पर दो वर्षों मे डबल हो जायेगा ऐसा कहकर झांसा देकर रकम 8,20,000 रूपये की ठगी किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है | जिसके आधार पर अपराध क्रमांक-188/2018 धारा 420,120 (बी) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के पश्चात् आरोपी फरार हो गया था जिस पर पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा. था |

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक प्रकाश नायक, डोमेन्द्र ठाकुर के द्वारा घटना दिनांक से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बार बार प्रयास किया जा रहा था तभी आरोपी का भिलाई मे होने की सुचना मिलने पर थाना कोतवाली द्वारा त्तकाल टीम बनाकर भिलाई भेजा गया जहाँ आरोपी के निवास स्थान से आरोपी विशाल सिह पिता आर0बी0 सिह उम्र 29 साल निवासी सेक्टर-7 ब्लाक न0 6-सी स्ट्रीट भिलाई नगर थाना दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS