City Media - Page 1654 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1654

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे 342 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0

कांकेर – अभय शर्मा

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को कांकेर के गोविंदपुर मे आयोजित कार्यक्रम में 342 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यांे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। उनके द्वारा 94 करोड़ रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 248 करोड़ रूपये के 74 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा।

गोविंदपुर मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम अभनपुर में 95 लाख रूपये की लागत से निर्मित बालक उच्चतर माध्यमिक शाला भवन, लाईवलीहुड काॅलेज कांकेर में 01 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर कन्या छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चैंकीदार आवासगृह, जनपद पंचायत चारामा अंतर्गत ग्राम कोटतरा मेेे 95 लाख रूपये की लागत से निर्मित उच्चतर माध्यमिक शाला भवन, अंतागढ़ में 01 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से निर्मित ट्रांजिस्ट हाॅस्टल भवन, कोयलीबेड़ा जीरमतराई कड़में मार्ग में 04 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से जीरमतराई नाला पर बनाये गये उच्चस्तरीय पुल, कुलगांव आवासपारा मार्ग में घोड़ाझार नाला पर 06 करोड़ 08 लाख रूपये की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल, पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग में आरडी 10450 मीटर पर 01 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से बनाये गये वृहद पुल, पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग पर आरडी 3980 मीटर में 02 करोड़ 57 लाख रूपये और पीढ़ापाल से मुरागांव आरडी 6000 मीटर में 01 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से निर्मित वृहद पुल, 01 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से निर्मित एल 94 ईण्ड पाईंट एल 55 से छिंदभाट में सड़क निर्माण कार्य, 02 करोड़ 31 लाख रूपये की लागत से निर्मित एल 95, आॅफ एल 33 से कनेचुर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत से निर्मित एल 82 टी 5 नवांगाव से कोटनखुर्द सड़क निर्माण, 01 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से निर्मित एल 110, आॅफ एल 84 बड़ेटोपाल से देहारीटोपाल सड़क निर्माण और 01 करोड़ 99 लाख रूपये की लागत से निर्मित एल 83 टी 13 लामकन्हार से खबाखोपरा सड़क का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा ग्राम माकड़ी में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित वन धन प्रसंस्करण केन्द्र, ग्राम नरहरपुर में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित स्व-सहायता समूह के लिए लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र एवं वर्किंग शेड, ग्राम सरोना में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र एवं वर्किंग शेड, ग्राम रानीडोंगरी में 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुल-पुलिया और ग्राम गितपहर में 11 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुल-पुलिया का लोकार्पण किया जायेगा। ईमलीपारा कांकेर में 14 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से निर्मित 250-250 सीटर बालक, बालिका अनुसूचित जनजाति भवन, सरोना में 01 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से निर्मित 100 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, चंवड़ में 01 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, अंतागढ़ में 03 करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित लाईवलीहुड काॅलेज भवन, बांसला में 01 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम भवन, कोदागांव में 01 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर, नाथियानवागांव, डुमाली, सरंगपाल, व्यासकोंगेरा, मर्दापोटी, ग्राम साल्हेटोला, चोरिया, उमरादाह, झलियामारी, बिरनपुर में 59 लाख रूपये से स्थापित 11 नग सोलर हाई मास्क लाईट और रेल्वे ओवर ब्रिज भानुप्रतापपुर मेें 20 लाख रूपये से स्थापित सौर संयंत्र के माध्यम से स्ट्रीट लाईट तथा 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित ग्राम तेलगरा, तारसगांव, बागडोंगरी, लिलेझर, हल्बा, पुरी एवं ग्राम कुआॅपानी में 48 लाख रूपये की लागत से स्थापित 09 नग सोलर हाई मास्क लाईट और ग्राम बेंलोंड़ी, गुमझीर, सेमरगांव, आमाबेड़ा गोड़बिनापाल, अंतागढ़ पोण्डगांव, बारदा, कोयलीबेड़ा, बड़गांव इत्यादि गांवों में 54 लाख रूपये से स्थापित 10 नग सोलर हाई मास्क लाईट का लोकार्पण किया जायेगा। इसी प्रकार 01 करोड़ 54 लाख रूपये से क्रय किये गये 08 एम्बुलेंस और पखांजूर में 05 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 बिस्तर एम.सी.एच. विंग निर्माण का लोकार्पण किया जायेगा। ग्राम मनकेशरी में 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित नलजल प्रदाय योजना पाईप विस्तार, उच्च स्तरीय जलागार निर्माण, ग्राम आंवरी में 24 लाख रूपये की लागत से निर्मित नलजल प्रदाय योजना पाईप लाईन विस्तार एवं उच्च स्तरीय जलागार, ग्राम कलगांव में 43 लाख रूपये की लागत से निर्मित नलजल प्रदाय योजना पाईप लाईन विस्तार एवं उच्च स्तरीय जलागार, पूर्व भानुप्रतापपुर वन मण्डल अंतर्गत 76 लाख रूपये से निर्मित 04 नग वन धन केन्द्र एवं 02 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित 42 नग वर्कशेड एवं संग्रहण केन्द्र, पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मण्डल अंतर्गत ग्राम कोतुल कोयलीबेड़ा में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तथा कोयलीबेड़ा में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र एवं वर्किंग शेड, बड़गांव में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित वन धन विकास केन्द्र, कोयलीबेड़ा में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित वन धन विकास केन्द्र, बांदे में 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित वन धन विकास केन्द्र का लोकार्पण किया जायेगा। इसके अलावा कांकेर में 54 लाख रूपये की लागत से निर्मित किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति का भवन, हाई स्कूल कोरर में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष, कराठी में 10 लाख रूपये की लागत से गाड़ा समाज के लिए बनाये गये सामुदायिक भवन, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए विकासखण्ड नरहरपुर, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में क्रमशः 04 करोड़ 90 लाख – 04 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से निर्मित 44-44 नग आवासीय भवन तथा सिंगारभाट कांकेर में 63 लाख रूपये की लागत से कृषक छात्रावास भवन और सिंगारभाट में ही 02 करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया जायेगा।

248 करोड़ रूपये के 74 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने प्रवास के दौरान 248 करोड़ रूपये के 74 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जायेगा। उनके द्वारा 04 करोड़ 67 लाख रूपये के अमोड़ा से मरकाटोला तक सड़क निर्माण कार्य, 7 करोड़ 91 लाख रूपये के दुधावा से बासनवाही तक सड़क निर्माण कार्य, 14 करोड़ 39 लाख रूपये के बुदेली साल्हेटोला से एस.एच. शामतरा सड़क निर्माण कार्य, 03 करोड़ 66 लाख रूपये के झिपाटोला से रतेसरा सड़क निर्माण कार्य, 04 करोड़ 95 लाख रूपये के एनएच-30 चारामा से हाराडुला तक सड़क निर्माण कार्य, 03 करोड़ 65 लाख रूपये के एनएच-30 माहुद से कसावाही सड़क निर्माण कार्य, 08 करोड़ 20 लाख रूपये के एनएच-30 झिापाटोला से जेपरा तक सड़क निर्माण, 05 करोड़ 67 लाख रूपये के पुरी से लिलेझर तक सड़क निर्माण कार्य, 04 करोड़ 30 लाख रूपये के अलबेलारा से बागोडार तक सड़क निर्माण कार्य, 04 करोड़ 85 लाख रूपये के माकड़ीखूना से नारा तक सड़क निर्माण कार्य, 02 करोड़ 01 लाख रूपये के नांदनमारा से कोकपुर तक सड़क निर्माण कार्य, 05 करोड़ 82 लाख रूपये के मरकाटोला से कोलियारी तक सड़क निर्माण कार्य, 08 करोड़ 77 लाख रूपये के हल्बा से शाहवाड़ा तक सड़क निर्माण कार्य, 04 करोड़ 66 लाख रूपये के आंवरी चैंक से चपेली तक सड़क निर्माण कार्य, 07 करोड़ रूपये के एनएच-30 चारामा से दमकसा तक सड़क निर्माण कार्य, 06 करोड़ 28 लाख रूपये के एनएच-30 बाबुकोहका से लिलेझर तक सड़क निर्माण कार्य और 12 करोड़ 13 लाख रूपये के कानापोड़ से किशनपुरी तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार 80 लाख रूपये के तुएगुहान से अकलाडोंगरी तक सड़क निर्माण कार्य, 01 करोड़ 46 लाख रूपये के कोदागांव-मैनपुर-उड़कुड़ा सड़क निर्माण कार्य, 78 लाख रूपये के जामगांव से डब्बीपानी सड़क निर्माण कार्य, 75 लाख रूपये केे मयाना से खैरवाही सड़क निर्माण कार्य, 62 लाख रूपये के श्रीगुहान से कोहकाटोला मार्ग, 05 करोड़ 24 लाख रूपये के सारवण्डी से मावलीपारा मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 9 करोड़ 33 लाख रूपये के चारामा आवर्धन जल प्रदाय योजना, 51 लाख रूपये के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य-बाऊण्ड्रीवाॅल एवं गैलरी सहित पवेलियन, महिला एवं पुरूष शौचालय निर्माण भाग-1, खेल मैदान भाग-2 ग्राम डुमाली विकासखण्ड कांकेर, 51 लाख रूपये के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य-बाऊण्ड्रीवाॅल एवं गैलरी सहित पवेलियन, महिला एवं पुरूष शौचालय निर्माण भाग-1, खेल मैदान भाग-2 ग्राम कोटेला विकासखण्ड चारामा का भी भूमिपूजन किया जायेगा। इसी प्रकार 05 करोड़ 54 लाख रूपये के जालीनकसा से दाबकट्टा मार्ग में पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 03 करोड़ 85 लाख रूपये के अंतागढ़ के मातला अ से तुसकाल मार्ग, 01 करोड़ 66 लाख रूपये के सोडे-नुलेखी मार्ग, 05 करोड़ 31 लाख रूपये के अंतागढ़ केे राज्य मार्ग क्रमांक 5 बदरंगी मार्ग, 01 करोड़ 42 लाख रूपये के तारलकट्टा-जैतपुरी मार्ग, 01 करोड़ 22 लाख रूपये के तुल्लीपारा से घुमसीमुण्डा मार्ग निर्माण, 06 करोड़ 78 लाख रूपये के मर्रामपानी से कोदापाखा तक सड़क निर्माण सह मरम्मत कार्य, 03 करोड़ 84 लाख रूपये के केंवटी-पखांजूर सड़क से चाउरगांव तक सड़क निर्माण सह मरम्मत कार्य, 05 करोड़ 42 लाख रूपये के मर्रामपानी से कोदापाखा मार्ग मे वृहद स्पान पुल निर्माण कार्य और नगर पंचायत पखांजूर में 17 करोड़ 06 लाख रूपये के जल आवर्धन योजना और 19 लाख रूपये के वार्ड क्रमांक 01 में गौठान निर्माण का भूमिपूजन किया जायेगा। भानुप्रतापुर-पखांजूर-बांदे से पीव्ही 109 मार्ग मे 13 करोड़ 22 लाख रूपये से कोरेनार नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गूकोंदल अंतर्गत 01 करोड़ रूपये से ट्राॅजिस्ट हास्टल का निर्माण, 01 करोड़ 17 लाख रूपये से नगर पालिका क्षेत्र कांकेर के शीतला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, गोडरी, सरण्डी और बड़गांव में 30-30 लाख रूपये से उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, ग्राम कोड़ेजुंगा, नवागांव भावगीर, मनकेशरी और ग्राम भनसुली, ढेकुना, पर्रेदोड़ा में जल जीवन मिशन के तहत 01 करोड़ 04 लाख रूपये से 07 सोलर ड्यूल पंप की स्थापना तथा ग्राम चारभाठा, बुदेली, गिधाली, सिलपट, हेपुरकसा, मोहगांव, सोनादाई में जल जीवन मिशन अंतर्गत 01 करोड़ 23 लाख रूपये के 09 सोलर ड्यूल पंप स्थापना और ग्राम पोण्डगांव, मासबरस, पुनगांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत 59 लाख रूपये की लागत से 04 सोलर ड्यूल पंप की स्थापना और विधानसभा क्षेत्र कांकेर के 21 ग्रामों के गौठान, चारागाह में 51 लाख रूपये की लागत से सोलर पंप स्थापना कार्य एवं विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के 32 ग्रामों के गौठान, चारागाह में 77 लाख रूपये की लागत से सोलर पंप की स्थापना तथा विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के 11 ग्रामों के गौठान, चारागाह में 27 लाख रूपये की लागत से सोलर पंप स्थापना कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने प्रवास के दौरान 04 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत से दुधावा दायी तट नहर के अंतर्गत 10 माईनर नहरों का निर्माण कार्य और 02 करोड़ 99 लाख रूपये की लागत से बिरनपुर तालाब एवं नहर का जीणोद्धार कार्य, 02 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत के साल्हेटोला महानदी पुल के उपर रिटेरिंग वाल निर्माण, 02 करोड़ 81 लाख रूपये की लागत के कानागांव चिनार नदी पर रिटेरिंग वाल निर्माण, 02 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत के रेंगाटोला मदले एवं मुंगुरपारा मदले में स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण कार्य, 02 करोड़ 94 लाख रूपये के दमकसा एनीकट कम काजवे निर्माण, वन परिक्षेत्र अंतागढ़ अंतर्गत 22 लाख रूपये के निर्माण कार्य, 23 लाख रूपये की लागत के कंदाली से गुड़ाबेड़ा डब्ल्यू बी.एम. रोड, 23 लाख रूपये की लागत के ढुठापारा से बढ़पारा डब्ल्यू बी.एम. रोड निर्माण, 15 लाख रूपये की लागत के पाकुरकाल से जुनावारटोला डब्ल्यू बी.एम. रोड निर्माण कार्य और बेलगाव से महड़ो तक 15-15 लाख रूपये की लागत के पांच डब्ल्यू बी.एम. रोड निर्माण और 06 नालों में 05 करोड़ 49 लाख रूपये की लागत के नरवा विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 16 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत के कांकेर में सीवरेज उपचार संयंत्र की स्थापना और कोयलीबेड़ा में 02 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत के कोयलीबेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण एवं हाई स्कूल कोरर में 15 लाख रूपये की लागत के 03 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा।

हितग्राहियों को करेंगे सामग्री का वितरण
गोविंदपुर कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा श्रम विभाग, जिला अंत्यावसायी विकास समिति, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, मछली पालन विभाग, उद्यान विभाग तथा आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को 01 करोड़ 51 लाख 55 हजार रूपये के सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। प्रतीक रूवरूप कार्यक्रम स्थल में 05-05 हितग्राहियों को सामग्री वितरित की जाएगी। इस अवसर पर उनके द्वारा हितग्राहियों को चेक का वितरण भी किया जाएगा।

नगरनार स्टील प्लांट प्रदेश सरकार चलाएगी और स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार – भूपेश बघेल

0

बस्तर में 12 उद्योग की होगी स्थापना

86 लाख मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी

जगदलपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बबल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बास्तानार विकासखंड के किलेपाल पहुंचे जहाँ बस्तर सांसद दीपक बैज,प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोशिला स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किलेपाल में 150 करोड़ 46 लाख के 50 कायों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें आदिवासी बालक बालिका के लिए 250 सीटर दो छात्रावास का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वहाँ एक सभा को संबोधित करते हए कई सौगाते भी दी। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुकानार में मीनी स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की।

आज किलेपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार नगरनार स्टील प्लांट बड़े उद्योगपतियों के हाथों में बेचकर बस्तरवासियों के साथ धोखाधड़ी का काम कर रही है। प्रदेश की सरकार बस्तवासियों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। प्रदेश की सरकार बस्तर के किसान व आदिवासियों के साथ है। श्री बघेल ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट अब प्रदेश सरकार चलायेगी इसके लिए विधानसभा में संकल्प पारित किया जा चुका है। नगरनार स्टील प्लांट मे स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जायेगी इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर शुरू की जायेगी।

उन्होंने कहा कि बस्तर में 12 प्रकार के बोरे उद्योग की स्थापना को लेकर एमओय किया जा चुका है जिसको प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी। इन छोटे-छोटे उद्योग की स्थापना के लिए किसी आदिवासी की जमीन अधीग्रहित नहीं की जायेगी। शासकीय जमीनी पर उद्योग की स्थापना की जायेगी। इन उद्योगी में वानर के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। श्री बबेल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना हमारी प्राथमिकता है।

86 लाख मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी: श्री बघेल ने कहा कि चुनाव के समय किसान भाईयों से जो वादा किया था उसे हमने पूरा किया। 2500 रूपए प्रति क्विंटन की दर से 86 लाख मेट्रिक टन रिकार्डतोड़ धान की खरीदी की गई है जो 20 वषों में कभी नहीं

श्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री को बहरूपिया बताते हए कहा कि भाजपाई किसानों के आन्दोलन के नाम पर नीटकी कर रही है। भाजपा अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में किसानों के लिए किए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई और आज प्रदेश के किसान खुशहाल है तो भाजपाईयों द्वारा आंदोलन के नाम पर नीटंकी कर किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि धान की तरह कोटा, कटकी की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर की जायगी।

कुकानार में बनेगा मिनी स्टेडियमः मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए कुकानार में मिनी स्टेडियम निर्माण की सीगात भी दी इसके साथ नामरघुमर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एक करोड़ की सागात भी दी।

कार्यक्रम स्थल पर बस्तर सांसद दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, उजा विकास निगम के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मत्स्य विभाग के अध्यक्ष एमआर निषाद, प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बबेल, संसदीय सचिव रेखचंदजैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मीय, शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, अनवर खान, जनपद पंचायत बास्तानार अध्यक्ष बेकाराम भास्कर, उपाध्यक्ष श्यामबत्ती ठाकर, जोगेश्वर कश्यप, रंगबती कश्यप, बुधराम कवासी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में बस्तर कमिश्नर जीआर चरेन्द्र, आईजी सुंदरराज पी, बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा, जिला पंचायत सीईओ श्री चंदावाल, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंदः मुख्यमंत्री भूपेश बबेल का दो दिवसीय प्रवास को लेकर बस्तर अंचल में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। आईजी संदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक को एलर्ट जारी करते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है वही सभी थाना चीकियों को एलर्ट पर रखा गया है।

बस्तर एसपी दीपकझा ने बताया कि शहर के प्रवेश मार्ग पर विशेष चेकिंग की व्यवस्था की गई है। वाहना एवं संदिग्ध व्यक्तियों को विशेष जांच पड़ताल के बाद शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बास्तानार सहित सभी कार्य स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है |

सांसद मोहन मंडावी भाजपा कार्यकर्ता ए.मुरली के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के बालोद जिला के जिला कार्यकारणी सदस्य ए. मुरली जी जिनका देहावसान दिनांक 13 जनवरी 2021 को हुआ था के तेरहवी कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा के सांसद माननीय श्री मोहन मांडवी जी घर आकर श्राद्धजली दिए और उनके परिवार वालो से मुलाकात किये साथ मे बालोद जिला के Bjp के जिला अध्य्क्ष श्री KC पवार जी जिला महामंत्री प्रमोद जेन जी किशोरी साहू जी श्री लेखराम साहू जी श्री देवलाल ठाकुर जी श्री राजेन्द्र राय जी सुशीला साहू जी और राजहरा मंडल अध्य्क्ष श्री गोविंद जी और उनकी पूरी टीम ने श्राद्धजली दी जिसके लिए हम सभी माननीयों का दिल से आभार करते है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जर्नलिस्ट यूनियन ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, पत्रकार आवास योजना का मिले लाभ

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान पत्रकारों के हितैषी संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर द्वारा बस्तर जिले के पत्रकारों के लिए एक पत्र वरिष्ठ पत्रकार व प्रदेश सचिव अर्जुन झा व पत्रकारों के माध्यम से सौंपा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के हितों के लिए जिला मुख्यालय में आवास उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश सचिव अर्जुन झा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपे पत्र के हवाले से कहा कि राजधानी रायपुर के पत्रकारों को विभिन्न योजनाओं अंतर्गत आवास व जमीन उपलब्ध कराई गई और कराई जा रही है जिसका जर्नलिस्ट यूनियन करता है। प्रदेश सचिव झा ने कहा है कि पत्रकार के चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बस्तर के पत्रकारों को मिले। प्रदेश सचिव अर्जुन झा ने कहा कि बस्तर के पत्रकार विषम परिस्थितियों में काम करते हैं और उनको भी सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिलना चाहिए। बस्तर जिले के वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता ने कहा कि पत्रकार संगठित होकर सभी के हित के लिए आगे आना चाहिए। पत्रकार अर्जुन झा की पहल का उन्होंने स्वागत किया है। जर्नलिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष कृष्णा झा ने कहा कि बस्तर के ग्रामीण अंचलों के पत्रकारों के लिए यह संगठन कार्य कvरती हैं और आगामी दिनों में बस्तर जिले में एक बड़ा आयोजन कर संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान योगेश पानीग्राही, ऋषभ कुमार, स्वरुप रमेश नायक, डमरु कश्यप,हरी ठाकूर,जसकेतन सेठिया, पवन नाग सहित अन्य पत्रकार साथियों ने इस पहल के लिए संगठन अध्यक्ष अमित गौतम व सचिव अर्जुन झा का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांगों को पूरा करने के लिए समर्थन मांगा है।

कभी आर, कभी पार, लागा तीर ए नज़र…

0

अर्जुन झा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में झंडा फहराने के पहले रायपुर में जिस तरह राजनीतिक मैदान में झंडे गाड़े, उससे सियासी सरगर्मी तेज हो गई। उन्होंने भाजपा, आरएसएस, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तो जमकर निशाना साधा ही, मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। सीएम बघेल ने राजनीति और सरकार से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। छत्तीसगढ़ में आरएसएस नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उन्होंने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आरएसएस कार्यकर्ता नागपुर के बंधुआ मजदूर हैं। बिसराराम जी छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्ति थे।छत्तीसगढ़िया व्यक्ति को हटा कर नागपुर से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग आरएसएस में अफवाह फैलाने के माध्यम बनकर रह गए हैं। जबकि मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि अभी मंत्रिमंडल में फेरबदल की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम सभी सामुहिक जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि इस संबंध में आलाकमान के आदेश पर काम करेंगे। हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमें लगातार अवसर दिया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ के नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने एटीएम को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अपना अनुभव बता रही है। भाजपा नेता जब दौरे पर जाते थे तो राज्य भर में वसूली होती थी। उस समय अधिकारी परेशान रहते थे, सबको टारगेट दिया जाता था। हर डिवीजन से पैसा वसूल कर दिया जाता था. भाजपा के लोग अपना अनुभव बता रहे हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस ताबड़तोड़ सियासी फायरिंग के अंदाज की बात कि जाय तो ऐसा लगता है कि अब वे भाजपा और संघ के खिलाफ पहले से ज्यादा आक्रामक राजनीति के मूड में आ गए हैं। उनके इस अंदाज से यह भी प्रकट हो रहा है कि कांग्रेस में चल रही अटकलों जैसा कुछ भी नहीं है। पिछ्ले कुछ समय से ढाई ढाई साल वाली बातें चर्चा का विषय बनती रही हैं तो मंत्रिमण्डल में फेरबदल की सुगबुगाहट भी सामने आई लेकिन अब सीएम बघेल ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर भ्रम दूर कर दिया है।

आमचो बस्तर रेडियो कार्यक्रम भाटपाल मे फहराया तिरंगा

0

जगदलपुर/बस्तर:- के ग्राम पंचायत भाटपाल मे प्रसिद्ध आमचो बस्तर रेडियो कार्यक्रम पढाई के नाम पर इन दिनों में बड़ी प्रचलित एवं सुर्खियों में अक्सर बने रहता है।

आपको बता दें वहीं ग्राम पंचायत भाटपाल मे बड़ा ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस 72 वां वर्ष गांठ मनाया गया जिसमें बडी संख्याओं में ग्रामीण एव बच्चों का उपस्थित रहा।

इस अवसर में उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच रययो कश्यप वार्ड पंच अनंत कश्यप,बासुदेव बघेल पदम
संतोष बघेल पाणेशवर सोमारू राम लक्ष्मी कश्यप चंदनबाई शामनाथ ,परगना माझी लछमन कश्यप ,पटेल बुधराम कश्यप पूर्व सरपंच नारायण कश्यप कपिल कमलेश,रघुनाथ मौर्य ,अर्जुन सिंह कश्यप आदि ग्रामीण एवं स्कुलीय बच्चों भारी संख्या मे मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर एक बार दोहराया सरकार लगायेगी स्टील प्लांट, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लिया आड़े हाथ, तामड़ाघुमर को पर्यटन विकास से जोड़ा जाएगा

0

बस्तर जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खनिज व वन आधारित उद्योगों की स्थापना किया जायेगा जिसके लिए बारह एमओयु हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर दोहराया है कि नगरनार स्टील प्लांट केंद्र सरकार बेचने को आतुर है तो बस्तरहित के लिए उसे खरीदेगी। विधानसभा में संकल्प पारित कर कांग्रेस ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बात कहते कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसा होगा जिससे बस्तर आकर बाहरी लोग ईलाज करायेंगे। तामड़ा घुमर व मेंद्री घुमर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का ऐलान किया।

धान खरीदी के मुद्दे पर अपनी बातों को स्पष्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि असली किसान एक गमछा रखते हैं किंतु एक व्यक्ति दो-दो गमछा रखते हुए बनावटी किसान बन गये हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सर्वप्रथम नववर्ष एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी एवं गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हर नागरिकों को उसकी शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी को याद दिलाता है। बस्तर के लोगों मे दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अभी और अधिक जागरूक होना होगा। पिछले दो वर्षों में हमने लगतार कार्य किया है, सभी को उनका हक मिले, सभी को न्याय मिले यही हमारी प्राथमिकता है, इसके बगैर बस्तर में शांति और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। वनवासी क्षेत्र में हमने वनाधिकार पत्र दिया, सबसे ज्यादा वनाधिकार पत्र देने में हम पूरे देश में अग्रणी हैं। हमने व्यक्तिगत एवम सामुदायिक वनाधिकार पत्र सहित सामुदायिक वन संसाधन पत्र दिया है। जिससे वनों पर अधिकार, वनोपज पर मालिकाना हक मिला है। अब वन क्षेत्रों के विकास, संरक्षण एवं संवर्धन में भी भागीदारी बढ़ी है।

वनवासियों की आय बढ़ाने के लिए सबसे बड़ा जरिया कोई है तो वह वनोपज है। पहले 7 वनोपजों का समर्थन मूल्य पर खरीदी होता था हमारी सरकार 52 वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है तथा वादा निभाते हुए वनोपजों के मूल्यों में वृद्धि की है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश के 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा पारीश्रमिक दिया। केंद्र सरकार द्वारा बन्द किये गए तेंदुपत्ता संग्राहक बीमा योजना को चालू करते हुए शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना तेंदूपत्ता संग्राहकों को दे रहे हैं। लॉकडाउन के समय हमने वनोपज संग्रहण बन्द नहीं किया हमने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में इसे चालू रखा। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ 73 प्रतिषत वनोपज खरीदी कर पूरे देश मे प्रथम स्थान रहा। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन,विधायकगण राजमन बेंजाम,चंदन कश्यप,देवती कर्मा, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद, अध्यक्ष गण राजीव शर्मा व बलराम मौर्य सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।*

भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से मुलाकात किया

0

आज बीएसपी गेस्ट हाउस में भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से मुलाकात किया और सबसे पहले उन्हें दल्ली यांत्रिकृत खदान में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ के सदस्य स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु कार्यस्थल पर दुर्घटना में हो गई थी और लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही थी।और इसमें लगातार देरी की जा रही थी, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर देरी किया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था और ईस संदर्भ में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से भी मिलकर बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही देरी की जानकारी दी थी जिसे सांसद महोदय ने बहुत ही गंभीरता से लिया और तत्काल बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से बात की और मृतक के परिवार को बिना देर किए अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्देश दिया और जिस पर कार्रवाई करते हुए बीएसपी प्रबंधन ने आज मृतक अतिराम के परिजनों को बुलाकर जरूरी कागजी कार्रवाई कर रही है और उसके बाद उसे भिलाई भेजा जायेगा और फिर वहां से मृतक अतिराम के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दी जावेगी और जिसका नियुक्ति पत्र भिलाई से निकाला जायेगा। ईस पुरी कार्रवाई के लिए जिस तरह सांसद महोदय ने पुरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य किया उसके लिए भारतीय मजदूर संघ परिवार ने उनका धन्यवाद अर्पित किया और साथ ही निवेदन किया कि इसी तरह राजहरा खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आपका सहयोग मिलता रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने आगे सांसद महोदय को बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर बीएसपी प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। और न ही ठेकेदार के ऊपर किसी तरह की कार्यवाही की गई, जबकि उनकी लापरवाही से एक निर्दोष को अपनी जान गंवानी पड़ी मगर इससे बीएसपी प्रबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ता है,वो तो ईसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को और ठेकेदार को बचाने में लगी है।ऐनवल मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल दल्ली माइंस के ठेके में एक भी कुशल या अर्द्धकुशल श्रमिक को कार्य में नहीं रखा गया है। बहुत गैरजिम्मेदाराना तरीके से सिर्फ मूंदर इलेक्ट्रिकल भिलाई ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए दल्ली यांत्रिक‌त खदान के इलेक्ट्रिकल मैनैजर ने यह ठेका बनाया और गलत ठेका बनाने के बाद इलेक्ट्रिकल मैनेजर ने एक अकुशल श्रमिक का फर्जी लाईन मेन का गेटपास बनाकर उसे गलत तरीके से विद्युत पोल पर चढ़ा दिया गया जिससे एक गरीब ठेका श्रमिक की पोल से गिरकर मृत्यु हो गई इसके लिए पुरी तरह से इलेक्ट्रिकल मैनेजर और ठेकेदार जिम्मेदार है मगर आज तक ईनके ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होना शंका को जन्म देता है।आज लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी अतिराम के मृत्यु के जिम्मेदार खुलेआम घूम रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

ईनके ऊपर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए ठेकेदार और इलेक्ट्रिकल मैनेजर के ऊपर गैर ईरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध होना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद महोदय से मांग की है कि मृतक अतिराम के मौत जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो आपके नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर श्रम मंत्री भारत सरकार से मुलाकात कर ईस घटना की पुनः जांच की मांग करेगा और वो जांच केन्द्रीय डी जी एम एस के तीन सदस्यीय समिति का गठन कर किये जाने की मांग करेगा क्योंकि पुर्व में हुई जांच में किसी भी जिम्मेदार के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि ईस घटना में इलेक्ट्रिकल मैनेजर का ईस ठेका कार्य में पुरी तरह से नियंत्रण था दल्ली

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

यांत्रिक‌त खदान में सारा कार्य भी ईनके दिशा निर्देशन में होता है।और उसके बाद स्पष्ट रूप से दोषी दिख रहे इलेक्ट्रिकल मैनेजर और ठेकेदार को साफ बरी करना एक बड़ी शंका को जन्म देता है। इसलिए ईस घटना की पुर्न जांच केन्द्रीय कमेटी के द्वारा होनी चाहिए जिससे दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो सके और मृतक अतिराम के परिजनों को न्याय मिल सके। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ,एम पी सिंग महामंत्री खदान मजदूर संघ भिलाई, किशोर कुमार मायती अध्यक्ष राजहरा शाखा, सचिव लखन लाल चौधरी और भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मोहन कोसमा उपस्थित थे।

नए वेयर हाउस स्थापना को लेकर आज युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने स्टेट वेयर हॉउस के चेयरमैन श्री वोरा से मुलाकात कर मांग पत्र सौपा-

0

नगर पंचायत चिखलाकसा में वेयर हाउस खोलने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवम एल्डरमैन प्रशांत बोकड़े ने दुर्ग के विधायक एवम स्टेट वेयर हाउस के चेयरमैन श्री अरुण वोरा जी से उनके निज निवास ने मुलाकात कर मांग पत्र सौपा और क्षेत्र में वेयरहाउस बढ़ाने से लेकर आस पास के युवाओं को रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी और आम जन मानस को इससे बहुत लाभ होगा ऐसे कई मुद्दों और वेयरहाउस के अंतर्गत आने वाली व्यवस्था को सुधारने को लेकर चर्चा कर दौरे करने का आग्रह किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांकेर लोकसभा सांसद माननीय मोहन मंडावी जी का दल्लीराजहरा दौरा

0

दल्लीराजहरा – कांकेर लोकसभा सांसद माननीय मोहन मंडावी जी का दल्लीराजहरा हुआ था जिसके दौरान नगरवासी द्वारा नगर में विद्यमान समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें ज्ञापन सौंपा गया

5वीं अनुसूची के तहत अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम कारूटोला, कुजामटोला, भोयरटोला एवं अन्य ग्राम में हजारों  की संख्या में विविध कार्य हेतु आवागमन रहता है परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संचालित रेल्वे लाइन के आसपास अवरोध पोल लगा दिया गया हैं। जिसके आने-जाने में ग्रामिणो को असुविधा महसूस हो रहा है |

 (01) शहर से लगे 10-12 ग्राम के लोगो का आवागमन रहता है जिससे 6 किमी की दुरी तय कर रोजगार,छात्रों की पढ़ाई महिलाओं की डिलीवरी मूलभूत सुविधा में परेशानी होता है |

 (02) वर्तमान में दिनांक :- 08/01/2021 को रेल महाप्रबंधक द.प. मध्य रेल्वे को भी अवगत करवाया गया ग्रामिणों द्वारा किन्तु संतोष प्रद असवासन प्राप्त नहीं हुआ।

(03)महोदय जी दोनो ग्रामो (कारूटोला-चिखलाकसा) के बीच प्रधानमंत्री योजना के तहत पक्की सड़क का का भी निर्माण किया गया है।रेल पटरी में अवरोध के कारण आने-जाने में परेशानी हो रहा हैं।

(04) कई वर्षो से 10-12 ग्रामो के लोग का आना-जाना अवरोध हो रहा है।

उपरोक्त तथ्यो की गम्भीरता पुर्वक लेते हुए ग्राम -कास्टोला एवं आस-पास के 10-12 ग्रामों के लोगो को सुरक्षित आवागमन हेतु कारूटोला – चिखलाकसा स्थित मार्ग को आने – जाने हेतु उचित व्यवस्था करने की कृपा करे।

ताकि मजदूर, किसान, छात्रो एवं अस्पताल मूलभूत सुविधा सभी को प्राप्त हो सके।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थानपना काल से ही छात्र के हित मे कार्य करते आ रही है महोदय जी छात्रों से जुड़ी एक मांग को पूरा कराने के लिए विद्यार्थी परिषद  आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

 आपके द्वारा केंद्रीय विद्यालय कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दिया गया है जो की दल्ली राजहरा में बनाना था अब उसका स्थान परिवर्तन कर उसे गुंडरदेही ब्लाक ग्राम पैरी में बंनाने के लिए भेज दिया गया है हर बार की तरह इस बार भी दल्ली राजहरा वासियो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए बाधा उत्पन्न कर रह है दल्ली राजहरारा बालोद जिले का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर यहां बीएसपी व रेल्वे कर्मचारि यहां निवास करते है यहां अच्छी विद्यालय न होने के कारण मजबूरन अपने बच्चो की अच्छी शिक्षा हेतु उन्हें बाहर अध्ययन के लिए भेजना पड़ता है जो कि बहुत से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अतः महोदय जी आप से विन्रम निवेदन है कि केंद्रीय विद्यालय का जो प्रस्ताव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए था उसे दल्ली राजहरा में खुलवाने का प्रयास करे जिसे इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके क्षेत्र के विकास में लिए अग्रसर हो ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS