City Media - Page 1665 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1665

शासकीय शराब दुकानों में फर्जी दस्तावेजों से कार्य करने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं

0

दस्तावेजों की पुनः होगी जांच, दोषी पाए जाने पर प्लेसमेंट कंपनी कर सकती है ऍफ़आईआर

जगदलपुर

शहर के तीन शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की बहुत जल्द पुनः जांच करने वाली है. आबकारी विभाग ने इस सम्बन्ध में प्लेसमेंट कंपनी को पत्र भी प्रेषित कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नया बस स्टैंड रोड, हिकमी पारा और चांदनी चौक स्थित शराब की दुकानों में दर्जनों कर्मचारी; प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फ़त काम कर रहे हैं. इनमें से कुछ कर्मचारियों ने नौकरी पाने की चाह में फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किये थे, यही नहीं कुछ अन्य लोगों के रोजगार पंजीयन भी नहीं हैं या फिर फर्जी बनाये गए हैं. ऐसा होने से निश्चित तौर पर पात्र युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है |

सूत्र बताते हैं कि चांदनी चौक और नया बस स्टैंड चौक के कुछ कर्मचारी नौकरी से पूर्व अहर्ताओं में नहीं आ रहे थे, तो इन्होने अपने जाली दस्तावेज़ कंप्यूटर के माध्यम से तैयार किये और नौकरी पा ली, जो की कानूनन गलत माना गया है |

जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी रवि पाठक ने बताया कि कर्मचारियों के दस्तावेजों की पुनः जांच हेतु प्लेसमेंट एजेंसी को पत्र प्रेषित किया गया है, लेकिन अब तक उनका कोई जवाब नहीं मिला है. दस्तावेजों में अगर खामी पायी जाती है तो प्लेसमेंट एजेंसी चाहे तो थाने में धोखाधड़ी का केस दायर कर सकती है |

जिला युवा कांग्रेस ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

केन्द्र मोदी सरकार द्वारा छग किसानों के लिए सम्पूर्ण बारदाना नही देने को लेकर भी हुए युवा कांग्रेस आक्रोशित

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री पूर्णचंद्र कोको पढ़ी जी एवम् नारायणपुर प्रभारी श्री सुशील मौर्य जी के निर्देशानूसार आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र जी के नेतृत्व में किसान विरोधी नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन एवं छतीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा धान खरीदी और बरदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा कि केन्द्र सरकार व छग की भाजपा किसान काला कानून को लेकर किसान सहित आम जनता को भी गुमराह कर रही है। आज पिछले दो महीनों से पूरे देश में किसान काला कानून बिल को लेकर केन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर हल्ला बोल आंदोलन कर रहे है ओहि छग के किसानों के लिए केन्द्र मोदी सरकार

बारदाना तक नहीं दे पा रही है, और एक तरफ भाजपा और उनके कार्यकताओं द्वारा किसानों को गुमराह कर घड़ियाली आशू बहा रही है। छग कांगेस भूपेश बघेल की सरकार किसानों के लिए धान समर्थन मूल्य सहित अन्य योजनाओं सहित उनके साथ हमेशा से खड़ी है। पूरा देश प्रदेश इस भाजपा मोदी सरकार के इस गलत फैसले के खिलाफ हल्ला बोल उठा है फिर भी इस बहरी सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा, देश का किसान सड़क पर है और ये मोदी सरकार अपने ही काले कानून को कुछ अरबपतियों को फायदा पहुचाने के लिए अड़ी हुई है। पूरा देश और जनता इसका बहुत जल्द इनकी ही भाषा से जवाब देगी।

आज हम युवा कांग्रेस के साथी मोदी केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन के बीजेपी कार्यलय का घेराव कर उनको होश में लाने का काम किया और भाजपा सांसद सहित भाजाइयों के लिए किसान के प्रति सद्बुद्धि लाने के लिए कमाना भी किया।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमित भद्र के साथ , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, युवा जिला उपाध्यक्ष बोधन देवांगन, युवा जिला उपाध्यक्ष किरण वडडे, प्रदेश कार्यकारी सदस्य (SM)दीपक गांधी, जिला सचिव पप्पू ठाकुर, मनोज सेन, तरुण देहारी, पूर्व NSUI अध्यक्ष वट्टी, युवा नेता विजय सलाम, NSUI अध्यक्ष उमेश कर्मा, सुकु सलाम, इंटक उपाध्यक्ष महेश कश्यप, गोलू साहू, युधिष्ठिर देहारी, दिनेश कर्मकार, इंटक अध्यक्ष सुखमन कचलाम, बिट्टू नेताम, बसंत देहारी, मोंटू देहारी, मुकेश नाथ, उपस्तिथि थे।

Big Breaking डौंडीलोहारा – अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी

0

डौंडीलोहारा – अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की घटना, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

किन्तु अभी तक आरोपियों के बारे में पता नहीं चला है | चोरी सुबह के 3 से 4 बजे के बीच हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ लाख से अधिक की चोरी होने की सुचना मिली है | सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपीयों ने लाल और काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम पंचायत अकलवारा में पूर्व विधायक द्वारा गौठान का भूमि पूजन किया गया

0

आज ग्राम पंचायत अकलवारा में पूर्व विधायक श्री भैया राम सिन्हा जी के कर कमलों से गौठान का भूमि पूजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से जनपद उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू जी , युवा कांग्रेस नेता सुमित राजपूत,सेक्टर प्रभारी नंदकुमार साहू जी सरपंच श्रीमती लक्ष्मी भुनेश्वर गंगवार उपसरपंच गोकर्ण सोनबेर, पंच गण अनीता साहू, राधिका साहू ,मान कुमार, चित्रलेखा साहू ,वेद राम साहू, और बहरा साहू ,राम कुमार निषाद एवं ग्रामीण जन विजय कुमार साहू, धनु राम साहू ,वखरिया साहू ,तुलसीराम एस कुमार ग्रामीण जन की गरिमामयी उपस्थिती में सम्पन्न  हुआ।

नगर मंडल अध्यक्ष सहित बारह के खिलाफ एट्रोसिटी व बलवा का मामला दर्ज, आरटीओ की नाम पट्टिका पर भाजपाईयों ने पोती थी कालिख

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य बस्तर जिला की अनुषांगिक संगठन नगर मंडल द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में नगर मंडल अध्यक्ष सहित बारह भाजपाईयों के खिलाफ एट्रोसिटी व बलवा का मामला दर्ज किया गया है किंतु उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कौशल ने अजाक थाने में अपराध दर्ज करते हुए कहा कि उनकी पट्टिका पर कालीख पोती गई जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। भाजपाई विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं किंतु इस तरह के प्रदर्शन से भावनाएं आहत हुई हैं।

दूसरी तरफ अजाक थाने में दर्ज भाजपाई में नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, मनोहर तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, रघु सेठिया ,रवि कश्यप सहिंत अन्य भाजपाईयों के खिलाफ अनुसुचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3(1)(प) , शासकीय कार्य में बाधा 186, भादवि की धारा 147,341 के मामला कायम किया गया है किन्तु अभी तक किसी भी भाजपाईयों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दूसरे गुट के नेताओं को बख्शा

भारतीय जनता पार्टी में यह चर्चा जोरों पर है कि नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुखर होने के कारण गोलबाजार चौक स्थित एक भाजपाई गुट तिलमिला गए हैं और दूसरे नेताओं के पर कतरने पर के लिए पिछले दरवाजे से पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।गत समय में भी भाजपाइयों पर एक गुट विशेष के लोगों का कहर बरपता था जिसका खामियाजा भाजपा को जगदलपुर में उठाना पड़ता था। ज्ञात हो कि इस प्रर्दशन में राकेश तिवारी, राधेश्याम पेंद्रे,मनोज जंगम, अतुल सिमराहा,रोशन झा, आशीष यादव सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपाई भी मौजूद थे किन्तु इन पर नामजद एफआईआर दर्ज न होना भाजपाईयों की गुटबाजी शीर्ष पर आ गई है।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे की तिखी प्रतिक्रिया

आरटीओ कालिख कांड़ में भाजपाइयों पर एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी कांग्रेसियों की कठपुतली बन गये हैं और कांग्रेसियों के इशारे पर भाजपाईयों के प्रर्दशन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं किंतु भाजपाई डरने वाले नहीं हैं और उग्र प्रदर्शन से भी पिछे नहीं हटेंगे।

नगरनार प्रबंधन एवं मजदूर नेता के बीच वार्ता पश्चात् कल का धरना स्थगित, 27 जनवरी तक की मोहलत मांगी प्रबंधन ने, भुगतान करने का आश्वासन दिया

0

जगदलपुर। मजदूर यूनियन अध्यक्ष द्वारा 12 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जाना था किंतु एनएमडीसी के अधिकारियों के साथ आज हुई बैठक के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है ।

आज 11 जनवरी को डीएसपी आशीष अरोरा व प्रियदर्शनी, एनएमडीसी के अधिकारी मधुसूदन बहरा, प्रमोद कुमार वेंकटेश के साथ जूनियर ठेकेदार व यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा के मध्य बैठक हुई ।बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 27 जनवरी तक समस्त ठेकेदारों का भुगतान कर दिया जाएगा ।अधिकारियों व डीएसपी के आश्वासन के बाद ठेकेदार व यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि 27 जनवरी तक धरना स्थगित किया गया है। अगर इस अवधि में एनएमडीसी के अधिकारियों द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है तो वे ठेकेदार व मजदूरों के साथ मिलकर एनएमडीसी के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।

ग्राम घोटिया में प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस के नेतृत्व में आन्दोलनरत किसानों के सहयोग के लिए एक पयली धान एवं एक रुपये का आर्थिक सहयोग माँगा गया

0

आज दिनांक 11 जनवरी 2020 दिन सोमवार को ग्राम घोटिया में भोजकुमार साहू प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली में आन्दोलनरत किसानों के सहयोग के लिए किसान भाइयों से एक पयली धान एवं एक रुपये का आर्थिक सहयोग माँगा गया | जिसमे किसान भाइयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | श्री लामेश्वर ओटी – धोबनी भुवनलाल उइके धोबनी, चिन्ताराम उइके, लखन लाल निषाद, योगेश कुमार सिंग्रामे वनपण्डेल, खिलानंद धोबनी, होमेंद्र कुमार पण्डेल, श्रीराम पद्दा वन्पंडेल, दानुराम धोबनी किसानों से भरपूर अन्नदान प्राप्त हुआ जिससे लगभग 2 कट्टा धान जमा हुआ तथा 50 रुपये नकद प्राप्त हुआ |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत घोटिया, जयंती साहू, गिरवर गावड़े, गन्नुराम निषाद, प्रवीन कुमार ध्रुवे, नेहरुराम चक्रधारी, मनीराम पटेल – पटेली, श्रीराम सिंह रावटे – पटेली एवं लखन निषाद आदि लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है |    

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

केरलापाल गोभी कांड भूपेश सरकार की उपलब्धि – आम आदमी पार्टी

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

केरलापाल गोभी कांड भूपेश सरकार की उपलब्धि – नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार की नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी योजना पूरी तरह फेल – घनश्याम चन्द्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर जोन प्रभारी,आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने केरलापाल गोभी कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगा ।नरेन्द्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के केरलापाल आदर्श गौठान की खाली जमीन में रातों रात गोभी व बैंगन की सब्जियां लगाकर महिला समूहों की आय बढ़ाने की अच्छी तरकीब क्या आपने ही नारायणपुर जिला प्रशासन को दी थी ?

नरेन्द्र नाग ने कहा कि केरलापाल गोभी कांड दो साल पुरानी कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है।
प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि नरवा,गरवा,घुरवा, बाड़ी योजना पूरी तरह फेल है।आदर्श गौठान में बाहर से सब्जी लाकर आपाधापी में रोपाई करवाना और सरकारी तंत्र द्वारा उपलब्धि बताना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता और मीडिया के आंखों में धूल झोंकने का यह कुत्सित प्रयास है।श्री चन्द्राकर ने गोभी मामले पर श्वेत पत्र जारी करने व दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

आम आदमी पार्टी जनता से आव्हान करती है कि इस तरह की किसी भी शासकीय चाल से सावधान रहें व यदि दोषियों पर तुरंत कार्यवाही नही होती है तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर प्रादेशिक विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना वादा पूरा करें,पंचायत सचिवों को नियमितीकरण तत्काल शुरू किया जाए-आम आदमी पार्टी

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

प्रदेश के पंचायत सचिवों को पहले बीजेपी ने धोका दिया, अब कांग्रेस सरकार भी दोहरा रही है – नरेन्द्र नाग

पंचायत सचिव और रोजगार सहायक सचिवों की मांगें जायज है,सरकार को तत्काल माँगो पर पहल करना चाहिए,आम आदमी पार्टी माँगो का पूर्णरूप से समर्थन करती है – देवलाल नरेटी ,प्रदेश सह संगठन मंत्री ।

प्रदेश भर में पंचायत सचिव संगठन के आह्वान पर नारायणपुर में भी पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर बाजार चौक में धरने पर बैठ गए है। वही रोजगार सहायक सचिव भी अपनी मांगों को लेकर लाम्बन्ध हो गए है, और सचिवो के साथ वो भी अपनी माँगो के लेकर धरने पर बैठे है। आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज धरना स्थल में जाकर सचिवों की सरकार से जायज माँगो का समर्थन किया।

पंचायत सचिव लंबे समय से अपनी माँगो को लेकर सड़क में उतरते रहे है, लेकिन अब तक न बीजेपी ने सुध लिया और न अभी कांग्रेस की सरकार ले रही है।

नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस सरकार चुनाव में वादा किया था कि सरकार में आते ही सभी कर्मचारियों को पक्का करेंगे।लेकिन दो साल बीतने के बाद भी कोई पहल नही किया जा रहा है, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस भी बीजेपी के कदमो पर चल रही है,काँग्रेस की भी मन्सा नही है कि प्रदेश के सचिव नियमितीकरण हो।

आज पंचायत सचिव,सहित रोजगार सहायक सचिव भी अपनी जायज माँगो को लेकर धरना शुरू कर दिए है। सचिव जनता और प्रशासन के बीच का महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका में रहते है, सचिव सीधे जनता से जुड़े रहते है। आज आंदोलन में जाने के बाद पंचायत के सारे काम डप पड़ गए है,सरकार को तत्काल इनकी माँगो पर पहल करना चाहिये।चूकी सचिवो की मांगे जायज है। सरकार को इस पर तत्काल पहल करनी चाहिए और माँगो पर ठोस प्लान होनी चाहिए।पंचायत सचिवों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर,तत्काल सरकारी मुलवेतन का लाभ देना चाहिये।
आम आदमी पार्टी माँगो का पूर्ण समर्थन करती है।
धरना स्थल पर देवलाल नरेटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सचिव और रोजगार सहायकों की जायज माँगो का पूर्व समर्थन करती है,और सरकार से यह भी मांग करते है कि सचिवों का जो भी मांगे है उन पर तत्काल पहल हो। सचिव संघ लम्बे समय से अपना हक की लड़ाई लड़ रहे है लेकिन आज तक उनकी माँगो पर कोई सरकारें ध्यान नही दे रहे है।आम आदमी पार्टी सचिवो की मांगों का हर सम्भव सहयोग करेगी,आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सचिवो के साथ है।जहाँ भी जरूरत पड़े आम आदमी पार्टी सचिवों के साथ रहेगी।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्रकार , जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर , अमरसिंह कचलाम,सीताराम मण्डावी ,मनकुर राम पोटाई ,रामदेव करंगा ,पण्डीराम करंगा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विवेकानंद जयंती पर दीक्षांत समारोह का आयोजन – श्री जामडी पाटेश्वर धाम

0

कार्यक्रम में होगा धर्म योद्धाओ तथा मेघावी छात्र -छात्राओ का सम्मान।

डौंडी लोहारा — विकास खंड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बड़े जुगेरा में स्थित श्री जामडी पाटेश्वर धाम में कल 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के अवसर पर संत राम बालक दास महात्यागी के उपस्थिति में श्री पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गठन उपरांत दीक्षांत समारोह तथा सम्मान समारोह का एक दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम द्वारा ग्राम बड़ेजुगेरा निवासी श्रीमती सगनी बाई यादव के परिवार को गोद लेकर उनके परिवार के बच्चों की शिक्षा – दीक्षा सहित पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आश्रम से प्राप्त जानकारी अनुसार आश्रम द्वारा प्रति वर्ष इस तरह का आयोजन आश्रम में सम्पन्न किया जाएगा । प्रथम वर्ष में यह कार्यक्रम विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आश्रम में कल 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर्व के अवसर पर आश्रम परिसर में प्रातः काल सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पंजीयन एवम स्वल्पाहार होगा । सुबह 9.00 बजे से 11.30 बजे तक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर में साफ -सफाई का कार्य सम्पन्न किया जाएगा। सफाई कार्यक्रम के बाद 11.30 से 12.00 बजे तक कीर्तन यात्रा का आयोजन किया जाएगा । 12.बजे से दोपहर 12.45 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा । तदुपरांत दोपहर 1.00 बजे से मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ होगा।मंचीय कार्यक्रम में माँ भारती तथा विवेकानंद के तैल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

चित्र पर माल्यार्पण उपरांत स्वस्ति वाचन ,गणेश एवम सरस्वती वंदना के साथ मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 10 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान तथा इसी तरह 30 धर्म योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में श्री पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के सदस्यों को शपथ दिलाकर दीक्षांत कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा तथा आगामी कार्यक्रम की चर्चा भी सभी की उपस्थिति में सम्पन्न होगा । कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में संत राम बालक दास महात्यागी का आशीर्वचन उपरांत 108 आरती की थालियों से भारत माता की महा आरती सम्पन्न कर
प्रसाद वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS