जगदलपुर।छत्तीसगढ़ की सिध्दशक्ति पीठों में एक दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी देवी बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने आई हुई थी जोकि दशहरा पर्व की समाप्ति के बाद वापस लौट रही है जिनकी ससम्मान विदाई दशहरा कमेटी द्वारा किया गया है। विदाई के पूर्व बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना किया और क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। ज्ञात हो कि बस्तर में 75 दिनों का दशहरा पर्व मनाया जाता है और इस पर्व में सभी गांवों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। कोरोना संक्रमण काल में भी सभी प्रकार की विधान निर्विघ्न संपन्न हुआ।
जगदलपूर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा नई रेत नीति बनाया गया है और पर्यावरण संरक्षण के अनुरुप रेत खनन की अनुमति प्रदान किये जाने का प्रावधान है किंतु बड़े आमाबाल के रेत खनन ठेकेदार द्वारा शासन के नियमों को दरकिनार कर रेत कानून को तार -तार किया जा है। रेत खदान नियम को पालन कराने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का सुस्त रवैय्या भी इसके लिए जिम्मेदार है।
देखें विडियो किस प्रकार अवैध खनन जारी है
छत्तीसगढ़ सरकार की रेत खनिज नीति के तहत बस्तर ब्लाक के बडे आमाबाल में नारंगी नदी में रेत उत्खनन हेतु …… पांड़े नामक किसी ठेकेदार को 2 वर्ष के लिए यह खनि पट्टा दिया गया है। खनि पट्टे में रेत खनन के लिए कई प्रकार की शर्ते दी गई है जिसमें खनन के मेन पावर का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना है तो उसके विपरित जेसीबी मशीन से खुदाई किया जा रहाहै। वहीं रेत खनन के दौरान सीसीटिव्ही की निगरानी में यह उत्खनन होना चाहिए किंतु सम्पूर्ण क्षेत्र में कहीं भी सीसीटिव्ही नहीं है। इसी प्रकार स्थानीय लोगों को भी यह ठेकेदार काम नहीं दे रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी के युवा नेता व व्यवसायी सूरज कश्यप इस उत्खनन कार्य में लगे हैं। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि देर रात तक मशीनों द्वारा उत्खनन किये जाने से इस क्षेत्र के लोगों की रात में खलल पढ़ रही है वहीं जिला खनिज विभाग द्वारा इस हेतु किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने से कई प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बड़े आमाबाल रेत उत्खनन के बारे में जब स्थानीय संवाददाताओं ने चर्चा करने के लिए युवा नेता व व्यवसायी सूरज कश्यप से संपर्क किया तो पहले उसने सभी दस्तावेज वाट्सअप से भेजने की बात कही यहीं नहीं दूसरी तरफ दूसरे नेता के माध्यम से मामले को नहीं छापने के लिए दवाब बनाने की भी कोशिश की गई।पुःन जब चैनल इंड़िया के संभागीय मुख्य कार्यालय से इस बारे में युवा नेता सूरज कश्यप से चर्चा किया गया तो उन्होंने ज्यादा जानकारी देने की बजाय सिर्फ यह स्वीकार किया कि कोई पांड़े इसके ठेकेदार है सिर्फ वह यह कामकाज देखते है।सवाल यह है कि ठेकेदार ने तकनीकी स्तर पर जानकारी नहीं होने वाले व्यक्ति कौ यह जिम्मेदारी क्यों सौंपा हैं जिससे यहां अवैध उत्खनन जोरों से जारी है।
चिखलाकसा – चिखलाकसा अटल चौक पर लगाया गया साइन बोर्ड “चिखलाकसा नगर पंचायत आपका हार्दिक स्वागत करता है” को हाईवा द्वारा तोड़ा गया | हाईवा का जैक उठने से साइन बोर्ड टुटा हाईवा का डाला खुला होने के कारण साइन बोर्ड को अपने साथ घसीटते हुए 100 मीटर की दुरी तक ले गया बोर्ड मोटे एंगल एवं पाइप से बना हुआ था इसी से अंदाजा
हाईवा ट्रक का ड्राईवर
लगाया जा सकता है कि हाईवा ट्रक की स्पीड क्या रही होगी | बड़ी दुर्घटना होते होते बची प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवा ग्राम गुजरा निवासी राजेश चुरेन्द्र की बताई जा रही है | हाईवा रेत खाली कर बीटाल की ओर से तेज गति से आ रही थी और मानपुर चौक में तार को तोड़ते हुए
आ रहा था ड्राईवर नशे में होने के कारण लापरवाही से व हाईवा की तेज गति के कारण इस प्रकार की घटना हुई | इस प्रकार की लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती थी अभी 2 दिन पूर्व चिकला कथा पुल पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान गई फिर भी इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज कोरोना से मिली राहत | आज मिले कोरोना संक्रमित 06 मरीज |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 19 से 01 और थाना वार्ड से 03 मरीजों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 05 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जनजागरूकता हेतु मुख्य रूप से बाजार, दुकानों, भीड़भाड़ वाले स्थलों में जनसामान्य द्वारा मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी का पालन तथा सेनेटाईजर के उपयोग को प्रोत्साहित करने पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्कूल, कॉलेज के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राए पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सात नवम्बर 2020 तक ऑनलाइन प्रविष्टियाँ व्हाट्सएप्प नम्बर – 9479090752 पर भेज सकते है।
बीजापुर:– शुक्रवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार गांव के ग्रामीणों ने गस्त पर गए जवानों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि गश्त के दौरान सुबह तकरीबन 6 बजे से लेकर 10 के बीच जवानों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई है, गस्त पर आए जवान गांव के एक युवक लखू पुनेम को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रहे थे इसी दौरान जब ग्रामीणों ने युवक की गिरफ्तारी का विरोध किया तो जवानों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई इस मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल बताई जा रही है जिनमें से एक महिला का जवानों की पिटाई के चलते सर फट गया है सावनार के मुक़ापारा निवासी लक्खी पुनेम ने बताया कि गश्त के लिए गांव में पहुंचे जवानों द्वारा उसके 15 वर्षीय बेटे लखू पूनेम पर नक्सली होने का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रहे थे जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया जिसके बाद जवानों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई मारपीट में घायल महिलाओं में लखी कुरसम,पीड हेमला, मेरी हेमला लखमी हेमला, हेमला आयती, हेमला गुटो, सुखी हेमला, लकी हेमला, लखमी कुरसम, सोमली हेमला और आयती हेमला घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से हेमला गुटो का सर जवानों की पिटाई के चलते फट गया है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब भी जवान गश्त के दौरान गांव में आते हैं तो ग्रामीणों के साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया करते हैं वहीं दूसरी ओर इस मामले में बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा जवानों पर पत्थरबाजी की गई परंतु जवानों द्वारा उनके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है जवानों पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है साथ ही वहां से एक जन मिलिशिया कमांडर की गिरफ्तारी भी की गई है।
वहीं दूसरी ओर चेरपाल में पदस्त सीआरपीएफ 85 बटालियन के कम्पनी कमांडर अविनाश राय का कहना है कि जवानों पर ग्रामीणों ने पत्थरों से हमला किया था जिसमे कंपनी कमांडर को अंदरूनी चोट आयी है फिर भी संयम नहीं खोया और पीछे की महिलाओ द्वारा फेंके गए पत्थरों से घायल कुछ महिलाओ का जवानो द्वारा उपचार भी किया गया है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने राजधानी-रायपुर में एक दिवसीय धरना मौन रैली के आयोजन से पूर्व शासन ने वार्ता के लिए शिक्षा सचिव से वार्ता हेतु संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने पत्र जारी किया। जिसके चलते सहायक शिक्षक फेडरेशन ने मौन रैली स्थगित कर सिर्फ धरना का आयोजन किया गया ।
आज फेडरेशन के आहवान पर बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर हजारों सहायक शिक्षक उपस्थित हुए।
ज्ञात हो कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के इस आंदोलन का 26 संघो ने समर्थन किया । राजधानी के बूढ़ा तालाब में हुए धरना सभा मे राजनांदगांव जिले से बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक साथी पहुचे थे। प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा व जिला अध्यक्ष शंकर साहू के मार्गदर्शन एवं प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों के दिशा – निर्देश में जिला राजनांदगांव के सभी 09 ब्लॉक
से ब्लॉक अध्यक्ष द्वय रोशन साहू, कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिंमकर, हीरालाल मौर्य, ओमप्रकाश साहू,पारख प्रकाश साहू, कीरत कुमार गणवीर, देव कुमार यादव, सुनील शर्मा,यशवंत देशमुख के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक राजधानी पहुचे थे।
आज के धरना को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने मौजूद सहायक शिक्षको का आभार जताते हुए कहा कि हमारे इस मौन रैली से पहले ही शासन ने फेडरेशन से वार्ता का दौरा शुरू कर दिया था जिसके चलते फेडरेशन ने मौन रैली को स्थगित कर एक दिवसीय धरना का आयोजन रखा है । जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि लोक
शिक्षण संचालनालय से वार्ता हेतु पत्र जारी हुआ है और प्रांतीय टीम से वार्ता भी हुआ है जिसमें प्रांतीय टीम हमारी वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर क्रमोन्नति, पदोन्नति की मांगों को दमदारी से वार्ता में रखा गया। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने पूरी तैयारी कर लिया था । वार्ता में पहली प्राथमिकता है कि सहायक शिक्षक के वेतन में जो विसंगति अर्थात शिक्षक के वेतन की तुलना में सहायक शिक्षक के वेतन में जो 15 से 17 हजार का अंतर पैदा हुई है उसका हर हाल में हल निकल पाए जिसके लिए हमने सरकार से बार बार गुहार लगाई थी। पर बात नही बन पाई पर जो पत्र हमे वार्ता के लिए मिला है इससे
हमें विश्वास जगा है कि अब सहायक शिक्षको के साथ न्याय होगा । कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजधानी में धरना सभा मे उपस्थित हुए सहायक शिक्षको का जन सैलाब बता रहा है कि सहायक शिक्षको की समस्या कितनी बड़ी है। हर सहायक शिक्षक आज सरकार से अपने 23 वर्ष की सेवा का सम्मान मांग रहा है और जल्द ही हमे आशा है सहायक शिक्षको की विसंगति का निदान होगा । धरने को प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, प्रवक्ता विकास मानिकपुरी,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा,प्रदेश सहसचिव-राजू यादव,जिला अध्यक्ष-शंकर साहू,जिला सचिव-रामलाल साहू,जिला संयोजक-माला गौतम,मंजू देवांगन, दोदेश्वर चंदेल,डोंगरगढ़ ब्लॉक संयोजक-ओमप्रकाश साहू ने भी सम्बोधित किया । आज के धरना सभा मे बस्तर से लेकर सरगुजा तक 28 जिला के सभी 146 ब्लॉक से सहायक शिक्षक शामिल होकर मांग को शीघ्र पूर्ण करने का आहवान सरकार से किया है। उक्त धरना में राजनांदगांव जिला से प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष- शंकर साहू प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,प्रदेश महासचिव- प्रेमलता शर्मा,प्रदेश सहसचिव-राजू यादव,जिला संयोजक-दोदेश्वर चंदेल,मंजू देवांगन,माला गौतम,सीता साहू रामेश्वर साहू,मोमन साहू,राजकुमार ठाकुर,अजय ठाकुर,मिलन साहू,शैलेन्द्र साहू,तुलेश्वर सेन, ललित प्रताप सिंग,देवेन्द्र खोबरागड़े,भिखेंद्र जंघेल,नंदकिशोर साहू,गांधी राम साहू,हीरालाल मौर्य, शिवशंकर कोर्राम,मितेन्द्र बघेल,भरत भोपले,सुशील शांडिल्य,करुणा ठाकुर,विद्या श्रीरंगे,अनुपमा सोनी,भजन साहू,राजेन्द्र साहू,शेख शफीक कुरैशी, राधेश्याम नेताम,भूपेंद्र भारद्वाज सहित राजनांदगांव जिला के सभी 09 ब्लॉक राजनांदगाँव, छुई खदान, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगाँव, छुरिया, अंबागढ़ चौकी, मोहला व मानपुर के सहायक शिक्षक अधिक संख्या में उपस्थित थे। जिला फेडरेशन-राजनांदगांव ने धरना को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी शिक्षक साथियों को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है और भविष्य के सभी गतिविधियों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए अपील किया है।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में रामलाल साहू जिला सचिव ने दी है।
रायपुर -28 अक्टूबर के रायपुर के बूढ़ा तालाब में एक दिवसीय आंदोलन के दौरान प्रदेशअध्यक्ष- मनीष मिश्रा,प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव, राजनांदगांव फेडरेशन जिला अध्यक्ष- शंकर साहू एवं शिक्षकों की उपस्थिति में देवेंद्र साहू ने विधिवत रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की शामिल होकर संघ की सदस्यता ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि देवेंद्र साहू के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन में शामिल होने से संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती प्रदान होगी,छुरिया ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षकों के बीच अच्छी पकड़ है और काफी लोकप्रिय है।
देवेंद्र साहू जिला मीडिया-राजनांदगांव के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन में शामिल होने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा प्रवक्ता विकास मानिकपुरी महासचिव प्रेमलता शर्मा महामंत्री राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष शंकर साहू प्रदेश सचिव राजू
यादव ओमप्रकाश साहू जिला सचिव राम लाल साहू जिला संयोजक मंजू देवांगन माला गौतम सरिता खान नेहा खंडेलवाल भक्ता राम मंडावी दोदेश्वर चंदेल मनोज मेश्राम अनुपमा सोनी सीता साहू सुनील शर्मा देव कुमार यादव कीरत कुमार गणवीर मोहन कोमरे देशन पटेल अतुल यदु
ज्ञान चंद साहू राजकुमार ठाकुर संजीव गंधर्व कौशल श्रीवास्तव हीरा लाल मौर्य उत्तम ठाकुर, रामेश्वर साहू,श्वेता श्रीवास्तव, चित्रा सोनवानी,सुषमा चौरे,द्रोपती चनाप,करुणा ठाकुर,राधिका वर्मा,विद्या श्रीरंगे,शामिल हैं।
लौह अयस्क खदान समूह के डिप्लोमा इंजीनियर की मीटिंग 29 अक्टूबर को स्थानीय साहू सदन दल्ली राजहरा में हुई । डिप्लोमा इंजीनियर को चिदंबर राव, राजेश कुमार साहू, कमल कांत, व्ही पी अनिल कुमार, राजकुमार मुंडा, रामपाल, डी एस चौहान, चिरंजीव लहरें, पीयूष कांत द्विवेदी, मोती लाल जॉर्ज, रवि नारायण राव आदि ने संबोधित किया।
संबोधन में कहां गया की हम सभी को माइंस में कार्य करते हुए लगभग 20 से 25 वर्षों के कार्यकाल के पश्चात भी उसी पद पर वरिष्ठ तकनीशियन या वरिष्ठ ऑपरेटर आदि पदों पर ही कार्यरत है। प्रबंधन द्वारा बार-बार डिप्लोमा इंजीनियरों को आश्वासन मिलता रहा है कि सम्मानजनक पद नाम जल्द लागू किया जाएगा लेकिन नहीं दिया जा रहा है ।
वर्ष 2017 में स्टील मिनिस्टर द्वारा इस्पात मंत्रालय से डिप्लोमा इंजीनियरों को जूनियर इंजीनियर पदनाम देने के आदेश जारी कर दिया था परंतु आज तक लागू नहीं किया गया। लौह अयस्क खदान समूह के डिप्लोमा इंजीनियर S-11 ग्रेड में हैं. इन सबकी सर्विस 8 से 12 वर्षों की बची है ।यह सभी कर्मचारी इसी ग्रेड में ब्लॉक हो गए हैं। जिसके कारण इन कर्मचारियों में काफी निराशा है.
हमने पिछले वर्ष 2019 में पदनाम और प्रमोशन के संबंध में एन जे सी एस सदस्य कमलजीत सिंह मान से चर्चा की थी तथा उन्हीं के साथ सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी से दिसंबर 2019 को राजहरा आगमन पर उनसे मुलाकात करने पर सम्मानजनक पदनाम पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी ।जिस पर सेल चेयरमैन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
चर्चा के दौरान श्री कमलजीत सिंह मान ने सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी से कहा था कि इस मुद्दे को एन जे सी एस में चर्चा के लिए ना भेजें .इसे कारपोरेट ऑफिस में ही आप स्वयं निर्णय लेकर यथाशीघ्र समस्त कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम दिलवाए।
नया वर्ष 2020 की शुभकामना बधाई संदेश में सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम देने की घोषणा की थी ।
जनवरी 2020 में हमारे भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अर्निबन दासगुप्ता जी ने नए वर्ष की बधाई देने लौह अयस्क खदान समूह राजहरा माइंस आए थे। उन्होंने भी माइंस में कर्मचारियों को बताया कि बहुत ही जल्द सेल के कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम दिया जाएगा ।लेकिन अब तक पदनाम नहीं मिला।
पदनाम का मसला अब यूनियन के पाले में डाल दिया गया है और कहा जा रहा है कि सहमति नहीं बन रही है।
उपस्थित सभी डिप्लोमा इंजीनियर ने कहा कि हमारी एक लंबी सेवा अवधि योग्यता और अनुभव के पश्चात भी हमें अपना पदनाम बताते हुए बेहद निराशा और शर्मिंदगी महसूस होती है। जबकि प्रदेश सरकार के (पी डब्ल्यू डी/ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड )आदि विभागों केंद्रीय सरकार तथा पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों में डिप्लोमा इंजीनियर की नियुक्ति के समय सब इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर या जूनियर ऑफिसर पदनाम दे दिए जाते हैं ।
हम समस्त डिप्लोमा इंजीनियर प्रबंधन से मांग करते हैं कि जिस तरह कार्यपालक वर्ग में उनकी छवि को उन्नत करते हुए अपग्रेड किया गया है सर्कुलर नंबर (Vide no. PER / CC /2019/date27.09.2019 GM personal SAIL corporate office New Delhi)उसी तर्ज पर डिप्लोमा इंजीनियर के भी सामाजिक छवि देखते हुए अपग्रेड किया जाए कंपनी पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा एवं एक सम्मानजनक पद नाम से डिप्लोमा इंजीनियर में उत्साह वर्धन होगा ।यह भी निर्णय लिया गया कि उच्च प्रबंधन कार्मिक निदेशक तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज को मांग पत्र भेजा जाए।
उच्च प्रबंधन यदि सम्मानजनक पदनाम नहीं देता है तो आने वाले समय में डिप्लोमा इंजीनियर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ।जिसकी पूरी जवाबदारी प्रबंधन की होगी । राजेश कुमार साहू