ग्राम पंचायत कोदापाखा एवं सुखई पंचायत में सघन दौरा कर क्षेत्र के लोगों से मिलकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने कहा की जिस तरह से स्व. मनोज मंडावी जी का जो अधूरा सपना था उसको पूरा करने के लिए और जो विकास की गति आई थी उसे निरंतर जारी रखते हुए हमें श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी को कांग्रेस के पक्ष में डालकर भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की
क्षेत्रवासियों के हक के लिए सरकार से लड़ते थे मनोज मंडावी
भानुप्रतापपुर के गांडागौरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और सांसद दीपक बैज ने चुनावी सभा को किया संबोधित
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज तथा कांग्रेस के अनेक विधायक मैदान पर उतर चुके हैं। मरकाम और बैज ने ग्राम गांडागौरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि स्व. मनोज मंडावी जुझारू प्रकृति के और अपने क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित विधायक थे। जब मनोज मंडावी, मैं और मोहन मरकाम विधायक थे, तब हम लोगों ने मनोज भाई के तेवर देखे थे। विधानसभा में मंडावी की गर्जना हमेशा सुनाई देती थी। वे अपने क्षेत्र के गांवों की समस्याओं को दूर करवाने तथा जनता की मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार से भी लड़ पड़ते थे। वे आवाज उठाते थे कि मेरे क्षेत्र के गांवों में सड़कें, स्कूल, बिजली, पानी, अस्पताल की सुविधा नहीं है, कर्मचारी और शिक्षक नहीं हैं। मंडावी जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक चैन से नहीं बैठते थे। उनके इस जुझारूपन और अपनी जनता के प्रति समर्पण भाव के सभी विधायक कायल थे। उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी पर कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। हम पूरी यकीन के साथ कहते हैं कि सावित्री मंडावी मनोज भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए आप लोगों के हित में काम करेंगी। बैज ने जन समुदाय से सावित्री मंडावी को जिताकर मनोज मंडावी के अधूरे सपने को पूरा करने में योगदान देने की अपील की।
कांग्रेस सबकी हितैषी : मरकाम
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार सबकी हितैषी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना भेदभाव किए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास और सभी जाति समुदायों के कल्याण के लिए काम करते आ रहे हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं गैर कांग्रेस शासित राज्यों में भी लागू की जा रही हैं। श्री मरकाम ने मनोज मंडावी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी को विजयी बनाने की अपील लोगों से की। पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि यह पार्टी नफरत की राजनीति करती है। एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाकर राजनीतिक लाभ उठाना भाजपा की पुरानी फितरत है। इस पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है।
नाबालिग से सामूहिक दुराचार और पीड़िता को देहव्यापार में झोंकने के मामले बनाए गए हैं आरोपी
नेताम को भानुप्रतापपुर क्षेत्र में तलाश कर रही है पुलिस
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव में ऐन मतदान के पहले भाजपा के समक्ष बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम पर गैंगरेप के एक मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इस बीच भाजपाइयों ने पुलिस और भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ब्रम्हानंद नेताम तथा अन्य करीब बीस लोगों के खिलाफ झारखंड के जमशेदपुर के टेलको थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार करने तथा पीड़ित लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को बड़े ही जोरशोर से उठाया था। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने मामले में कांकेर के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नामांकन फार्म में खुद पर दर्ज आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाई है, इसलिए उनका नामांकन रद्द कर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया जाए और जानकारी छुपाने के आरोप में उनके खिलाफ जुर्म दर्ज कराया जाए। इन सबके बीच बीती शाम जमशेदपुर पुलिस की एक टीम श्री नेताम की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पहुंच गई। झारखंड से आई पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। झारखंड पुलिस की टीम श्री नेताम को गिरफ्तार करने भानुप्रतापपुर गई हुई है। भाजपाइयों ने की नारेबाजी झारखंड पुलिस के रवैए के विरोध में भाजपा के लोग सड़क पर उतर आए। करीब दो सौ की संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता भानुप्रतापपुर में भूपेश बघेल सरकार एवं झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते एक जगह जमा हो गए। ये कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा झारखंड पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ये लोग ब्रम्हा भैया ( ब्रम्हानंद नेताम ) तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं और जिंदाबाद के नारे भी बुलंद कर रहे थे। भाजपाइयों का कहना था कि भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में अपने प्रत्याशी की करारी हार की भनक लगने से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बौखला गई है और वह झारखंड सरकार के साथ साजिश रचकर भाजपा प्रत्याशी को फंसाने का उपक्रम कर रही है। छ्ग – झारखंड सरकार की साजिश : कश्यप इस पूरे प्रकरण में प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकारों ने मिलकर साजिश के तहत ब्रम्हानंद नेताम को फंसाने का काम किया है। श्री नेताम को न पूछताछ के लिए समन या नोटिस भेजा गया और न ही अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया गया। झारखंड की पुलिस लाव लश्कर के साथ सीधे उन्हें गिरफ्तार करने चली आई है। झारखंड पुलिस संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रही है। इस कदम का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचारों की जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं, जिससे विचलित होकर श्री सोरेन ब्रम्हानंद नेताम को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपने आकाओं के इशारे पर भाजपा को बदनाम करने पर तुली है। कांग्रेस चाहती है कि भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में उसके प्रत्याशी को वाक ओवर मिल जाए। लेकिन क्षेत्र के मतदाता ऐसा होने नहीं देंगे। मतदाता कांग्रेस को करारा जवाब देने को तैयार बैठे हैं।
खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (खदान )राजहरा खदान समूह भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली राजहरा से मुलाकात कर उन्हें राजहरा खदान समूह प्रबंधन के अंतर्गत संचालित महामाया खदान में उत्पादन कार्य से सम्बंधित ठेकों में कार्यरत ऑपरेटर्स को अन्य ठेकों में कार्यरत ऑपरेटर्स के समकक्ष अति कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान करने तीसरी बार ज्ञापन सौंपा। खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम पी सिंग ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक खदान को पहला ज्ञापन सौंपकर लगभग 06 माह होने को है मगर आजतक ईस विषय पर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होना काफी खेदजनक है।
पूर्व में दिए ज्ञापनों के माध्यम से संघ ने महामाया खदान में उत्पादन कार्य से जुड़े ठेकों में कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स को राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों के उत्पादन कार्य के ठेकों में कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स की तरह अति कुशल श्रेणी के कामगार के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन देने की मांग की गयी थी। इस मुद्दे पर संघ के प्रतिनिधियों से मुख्य महाप्रबंधक खदान की चर्चा भी हुई थी जिसमें उन्होंने शीघ्र ही राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों के ठेकों में टिप्पर ऑपरेटर्स के लिए प्रचलित वेतन ढांचे की जानकारी लेकर संघ के इस वाजिब मांग के निराकरण हेतु आश्वासन दिया था ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
किन्तु आज लगभग 06 माह की अवधि गुजर जाने के बावजूद प्रबंधन की तरफ से किसी तरह का कोई भी सकारात्मक पहल होते नहीं दिख रही है जिससे महामाया में कार्यरत ऑपरेटर्स की नाराजगी बढ़ते जा रही है। और इससे प्रबंधन की भेदभाव की निती स्पष्ट दिखाई दे रही है।या फिर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए महामाया के श्रमिकों को कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि एक बात यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि खदान में जो छोटी गाडियां चलाते हैं उनको कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया जाता है और जो हैवी या बड़ी गाडियां चलाते हैं जो उत्पादन से जुड़ी है उनको अतिकुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया जाता है फिर भेदभाव सिर्फ महामाया के श्रमिकों के साथ क्यों किया जा रहा है? प्रबंधन के इस टाल-मटोल नीति से संघ को भी ऐतराज है और इस ज्ञापन के माध्यम से संघ मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष यह स्पष्ट करता है के अगर इस पत्र प्राप्ति के 15 कार्य दिवस के अंदर अगर प्रबंधन द्वारा महामाया के ऑपरेटर्स के इस वाजिब मांग को मानने अथवा पूरा करने हेतु किसी तरह की कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो मजबूरन संघ को श्रमिकों के हितार्थ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे जिससे होने वाले किसी भी नुकसान के लिए केवल और केवल महामाया खदान प्रबंधक/ महामाया खदान के एजेंट एवं राजहरा खदान समूह प्रबंधन के मुखिया होने के नाते आप ही जिम्मेदार होंगे। संघ कभी भी किसी तरह के काम बंद अथवा हड़ताल जैसे विकल्पों को अपनाने से पहले प्रबंधन से समुचित पत्र व्यवहार एवं हर स्तर पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है किन्तु खदान प्रबंधन की टाल-मटोल नीति के वजह से श्रमिकों को होने वाले नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । वर्तमान प्रकरण में भी संघ द्वारा इस समस्या के निराकरण हेतु प्रबंधन को पत्र एवं चर्चा करते हुए लगभग 06 माह का समय दिया जा चूका है किन्तु प्रबंधन द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं की गयी जो कि एक खेद का विषय है और प्रबंधन के शोषण नीति का परिचायक भी है
जिसका संघ पुरजोर विरोध करते हुए पुन: आपको स्मरण करवाता है कि अगर संघ द्वारा दिए गएसमयावधि के अंतर्गत प्रबंधन द्वारा समस्या का निराकरण कर दिया जाता है अथवा सही तरीके से किसी भी तरह की कोई सकारात्मक पहल की जाती है तो संघ इसका स्वागत करेगा अन्यथा कड़े कदम उठाने हेतु बाध्य होगा जिसकी पूरी जवाबदारी खदान प्रबंधन की ही होगी। यहां एक बात स्पष्ट करना जरूरी है कि आज राजहरा खदान समूह के सभी उत्पादन कार्य के ठेकों में कार्यरत श्रमिकों को पहले दिन से ही अतिकुशल श्रेणी का वेतन का भुगतान किया जाता है किन्तु सिर्फ महामाया के ग्रामीण श्रमिकों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे स्पष्ट है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। जबकि महामाया के श्रमिकों को सबसे ज्यादा दूरी तय करना होता है उसके बाद भी ईनका शोषण करना प्रबंधन की दोहरी नीति को दिखाता है। संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखनलाल चौधरी, महामाया से अशोक कुमार , रैन टेकाम,गायत्रो सोरी,सजीवन सिंहा, कुमार मंडावी उपस्थित थे। भवदीय। एम.पी. मुश्ताक अहमदसिंह जिला मंत्री अध्यक्ष (केंद्रीय)खदान मजदूर संघ भिलाई
जगदलपुर विकासखंड कोंडागांव की शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नूराम बघेल को छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में बघेल का मुख्यालय व कार्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय कोंडागांव रहेगा। रानापाल शाला की छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने की शिकायत पीड़ित छात्राओं और उनके पालकों ने उच्च स्तर पर की थी। मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी ने कराई। जांच में आरोप सही पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप प्रमाणित होने पर संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक बघेल के कृत्य को सिविल सेवा आचरण अधिनियम के विपरीत पाया और उनके निलंबन की कार्रवाई की। प्रधान पाठक को बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधान पाठक को सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
भानुप्रतापपुर के गांव में बस्तर सांसद दीपक बैज और मंत्री अनिला भेंड़िया ने भाजपा को धोया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्कृष्ट कार्यों का ब्यौरा रखा जनता के सामने
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में मंत्री अनिला भेंड़िया ने एक जनसभा में भाजपा की जमकर बखिया उधेड़ी। बैज ने भाजपा को झांसा देने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 15 साल तक राज किया और पूरे शासनकाल में वह जनता को सिर्फ झांसा देती रही। मंत्री अनिला भेंड़िया ने भाजपा को महिला व किसान विरोधी करार दिया ।
सांसद दीपक बैज और मंत्री अनिला भेंड़िया ने रविवार की देर रात भानुप्रतापपुर के ग्राम हवरकोंदल में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इन दोनों वरिष्ठ आदिवासी जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान भाजपा पर जमकर शब्द बाण चलाए। सांसद दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी का वास्तविक नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय झांसा पार्टी होना चाहिए था। क्योंकि इस पार्टी का काम ही जनता को झांसा देकर सत्ता पर काबिज होना है। झूठे वादे करना, सब्जबाग दिखाना भाजपा की रीत है। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पंद्रह साल तक शासन किया, लेकिन उसने जनता के हित में कुछ भी नहीं किया। चुनावी वादों पर भी इस पार्टी के नेताओं ने अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। देश को आजादी दिलाने से लेकर आजाद भारत को विकास पथ पर अग्रसर करने का काम कांग्रेस ने किया। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने सारे चुनावी वादे पूरे कर दिखाए हैं। भूपेश बघेल सरकार की अनेक योजनाओं का डंका पूरे देश में बज रहा है। छत्तीसगढ़ आज चहुमुखी विकास कर रहा है। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय साबित हो रहा है। श्री बैज ने कहा कि भाजपा के पंद्रह साल और कांग्रेस के करीब चार साल के कार्यों का तुलना करें और कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को विजयी बनाएं। मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों के साथ अन्याय करती आई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान विरोधी फैसले लिए। इसके खिलाफ किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। बीसियों आंदोलनकारी किसानों की जान चली गई, लेकिन मोदी सरकार को किसानों पर थोड़ी सी भी दया नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं होता और ना ही यह पार्टी सरकार में रहते हुए महिलाओं के हित में कोई काम करती है। महंगाई ने महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ दिया है। पढ़े लिखे युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। आदिवासियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। भेंड़िया ने भाजपा को सबक सिखाने तथा कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की।
लोकल व्हाट्सएप ग्रुप में ट्रेंड कर रहा जिले का मुद्दा
भानुप्रतापपुर नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में “जिला नहीं तो वोट नहीं” का बैनर और पॉम्फ्लेट लटक रहा है। एक बार फिर भानुप्रतापपुर को जिला बनाने का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। विगत कई वर्षों से जिले की बांट जोहता भानुप्रतापपुर और यहाँ के निवासियों को उम्मीद है कि उप चुनाव में मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की घोषणा करेंगे। आगामी दिनों में उप चुनाव प्रचार हेतु सीएम के भानुप्रतापपुर आगमन पर पुनः जिला बनाने की मांग की जाएगी। जिले मांग करते हुए नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में “जिला नहीं तो वोट नहीं” के बैनर और पॉम्फ्लेट लगाए हैं। इसके जरिए भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लोग सरकार को यह बताना चाह रहे हैं कि यदि इस बार भानुप्रतापपुर को जिला नहीं बनाया गया तो वे अपना मत नहीं देंगे।
ज्ञात हो कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हुए 4 उप चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भी कांग्रेस जीत के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर जनता जिले की मांग लेकर सरकार से नाराज भी चल रही ही। दिवंगत स्व. मनोज मण्डावी के द्वारा किये वादे को अब तक सरकार ने पूरा नहीं किया है। वहीं उप चुनाव ने उमकी धर्मपत्नी को विधायक हेतु कांग्रेस ने प्रत्याशी भी बनाया है। लेकिन क्षेत्र के लोगों की एक ही प्रमुख जिले की मांग है जिसके लिए ही वे कांग्रेस को समर्थन देंगे। क्षेत्र के ग्रामीणों को भी जिले से काफी आशाएं बनी हुई है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
भानुप्रतापपुर विस सीट के चुनावी दंगल में बस्तर के शेर की दहाड़
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी के पक्ष में कर रहे हैं चुनावी सभाएं
कांकेर बस्तर के शेर के रूप में पहचान बना चुके बस्तर के सांसद दीपक बैज भानुप्रतापपुर के चुनावी दंगल में जमकर दहाड़ रहे हैं। वे जहां भाजपा की पोल खोल रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं को सामने रख कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान की अपील क्षेत्रवासियों से कर रहे हैं। बैज क्षेत्र के गांव गांव में सभाएं कर माहौल को कांग्रेसमय बनाने में लगे हुए हैं। कड़कड़ाती ठंड के बीच भानुप्रतापपुर क्षेत्र में चुनावी गर्माहट महसूस की जा रही है।
बस्तर संभाग के कई दिग्गज कांग्रेस नेता इस चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बस्तर का शेर कहे जाने वाले सांसद दीपक बैज भी यहां भाजपा के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं। उनकी दहाड़ से कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बन रहा है तथा विपक्षी दल भाजपा के लिए नित नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। वे रोजाना क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क कर चुनावी सभाएं ले रहे हैं। बैज कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जिताने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। एक चुनावी सभा में सांसद दीपक बैज ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी का स्मरण करते हुए कहा कि भाई मनोज मंडावी जुझारू और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। वे हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए, क्षेत्रवासियों का दुख – दर्द दूर करने के लिए और यहां की समस्याएं दूर करने के लिए बिना थके एवं बिना रुके अनवरत काम करते थे। होनी को कोई नहीं टाल सकता। अच्छे इंसान को भगवान को भी अच्छे लगते हैं। शायद इसीलिए भगवान ने उन्हें अपने पास बुला लिया। लेकिन उनके अधूरे कार्यों, अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने एवं उनके सपनों को साकार करने और भानुप्रतापपुर के विकास को रफ्तार देने के लिए कांग्रेस ने उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया है। बैज ने कहा कि निश्चित रूप तौर पर आप सभी के आशीर्वाद से विधानसभा में चुनकर जाएंगी। श्रीमती मंडावी आपके अरमानों को जरूर पूरा करेंगी। सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री बड़े ही संवेदनशील हैं। वे प्रदेश की जनता की भलाई के लिए जमकर परिश्रम कर रहे हैं, जनहितैषी योजनाएं लागू कर छत्तीसगढ़वासियों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। भाजपा पर बोला हमला केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों को महंगाई की आग में झोंक दिया है। आटा, दाल, चावल, तेल, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल व अन्य सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। गरीबों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। केंद्र सरकार रेलवे, हवाई सेवा समेत तमाम सरकारी उपक्रमों को बेचती जा रही है। बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसान, आदिवासी विरोधी फैसले केंद्र की भाजपा सरकार ले रही है। Uबैज ने इस उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को जिताएं।
बाबा गुरु घासीदास के संदेश मनके- मनके एक समान का किया उदघोष
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने रविवार को कांकेर जिला के संबलपुर में भिलाई – चरौदा के महापौर निर्मल कोशले के साथ जैतखंब की पूजा की। संबलपुर के सतनामी पारा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज का काफी मान बढ़ाया है। समाज के प्रत्येक विधायक को या तो कैबिनेट में स्थान दिया गया है या फिर कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्री जैन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनके- मनके एक समान का जो संदेश दिया था, उसे मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी पूरा कर रहे हैं।
भानुप्रतापपुर के विधायक रहे स्वर्गीय मनोज मंडावी के सपनों को साकार करने के लिए श्रीमती सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की। वहीं भिलाई- चरौदा महापौर निर्मल कोशले ने अपनी सामान्य पृष्ठभूमि को रेखांकित करते कहा कि वे आज इस जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के द्वारा सम्मान देने के कारण हैं। कोशले ने कहा कि आगामी चुनाव में समाज के द्वारा डाला जाने वाला एक- एक वोट स्वर्गीय मनोज मंडावी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने क्षेत्र हित में अनेक कार्य किए। अमृत संचेती व गौरव चोपड़ा (गोल्डी) एवं समाज के वरिष्ठजनों ने भी संबोधन दिया। इस दौरान सतनामी समाज के अध्यक्ष विकास जोशी, महेश बंजारे, कृष्णा टेकाम, अमित चंदेल, संजय सोनवानी, गौकरण, कमल सोनवानी, देवलाल बारले, लोकेन्द्र, मनीष बंजारे, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, अल्ताफ खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।
रविवार (27/11/2022) को भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान दुर्गुकोंदल मंडल अंतर्गत लोस्तर शक्ति केंद्र के बूथ लोहत्तर के ग्राम सोना- डीही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मन की बात का 95वां संस्करण कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों की उपस्थिति में देखा गया।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को देखने के लिए प्रमुख रूप से विरेंद्र देहारी- शक्ति केंद्र प्रभारी लोहत्तर,मनीष झा मण्डल अध्यक्ष डौंडी,दिनेश अग्रवाल पूर्व विधायक प्रतिनिधि डौंडी ,विक्रम धुर्वे जिलाध्यक्ष, अनु. जनजातीय मोर्चा, बालोद,जयेश ठाकुर – जिला मंत्री जिला – बालोद,रामलाल दीवान बी.एल.2,प्यारे लाल – ग्राम पटेल अजय चौहान, मण्डल महामंत्री डौंडी,शिवनाथ दिवान-बूथ अध्यक्ष, सविता बाई, मेहत्तर दिवान, ग्राम पटेल,श्रवण देहारी नंदू राम नाईक, खिलेन्द्री देहारी उपस्थित रहे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें