City Media - Page 1660 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1660

जंगली जनवरों के नकली बीर नख व नाख़ून बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर – पुलिस थाना कोतवाली में यासिर आलम पिता जहीर आलम नि0 आकांक्षा होटल के पास, मोती लालाब पारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनाक 14.01.2021 को दिलिप बनिक ने जंगली जानवर का बीर नख व नाख़ून   बीमारी से निजात मिलता है कहकर यासिर आलम को नकली सामान 10,000 रूपये में बेच कर धोखाधड़ी  किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध क्र 29/2021 धारा 420 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि0 पीयुष बघेल, प्रआर0क0 1281 चोवादास गेंदले, आरक्षक क्रमांक 1094 रवि सरदार, आर0क0 1067 बबलु ठाकुर व दीपक कुमार सायबर सेल के टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल आरोपी का पता तलाश कर, आज दिनांक 21.01.2021 को आरोपी 1. दिलिप वनिक पिता स्व0 विमल बनिक उम्र 42 साल निवासी महारानी वार्ड एफ0सी0आई0 गोदाम के पीछे जगदलपुर से पुछताछ करने पर उक्त सामानों को ओप्पू बर्मन पिता सुधन बर्मन उम्र 48 साल नि0 महारानी वार्ड शहीद पार्क के सामने जगदलपुर से प्राप्त कर यासिर आलम को बेचना व अपराध करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से 02 नग बीर नख, 01 नग टुटा हुआ बीर नख, 01 नग नाखुन, 01 नग दांत, 01 नग हड्डी का टुकड़ा एवं नगदी रकम 3,000/-रूपये को जप्त कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

माओवादियों ने एक बार फिर बनाया ग्रामीणों को बलि का बकरा? राज्यपाल के नाम भैरमगढ़ एसडीएम को ज्ञापन दस हजार से अधिक ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की बस्तर पुलिस की त्रिवेणी योजना सुरक्षा, विश्वास एवं विकास के मद्देनजर ग्रामीण अंचलों तक अपनी दखल बनाने वाली योजना से माओवादी फिर एक बार बौखला गए हैं। वामपंथी हिंसा से जूझ रहे दक्षिण पश्चिम बस्तर के बीजापुर जिले में फिर एक बार माओवादियों ने विरोध के लिए ग्रामीणों को बलि का बकरा बनाया।


माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले बीजापुर के इंद्रावती नदी के उस पार के ग्रामीणों को बंदूक की नोक पर माओवादियों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए भैरमगढ़ भेजा। छत्तीसगढ़ सरकार बीजापुर जिले के विकास के लिए इंद्रावती नदी पर पुल का निर्माण कर रही है जिससे माओवादियों के बाद में घुसकर उन्हें चुनौती दी जा सके साथ ही साथ इस क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो जिस को रोकने के लिए अब माओवादियों द्वारा भी एक रणनीति के तहत ग्रामीणों को बरगला कर आंदोलन करने के लिए भैरमगढ़ भेज रहे हैं। इंद्रावती नदी पर बन रहे पुलिया और सड़क निर्माण के विरोध में बच्चे ,बूढ़े , युवा यूथिया महिलाओं का फौज भैरमगढ़ आ धमका और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया है|

चक्का जाम से नेशनल हाईवे क्रमांक 63 के दोनों तरफ दर्जनों वाहनों की रेलम पेल लग गई और सैंकड़ों यात्री फंसे हुए है| इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल और सड़क निर्माण का ग्रामीण विरोध कर रहे है| बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। दूसरी तरफ बसे नदी के उस पार बसे बैल, ताकिलोड, बोड़गा, पल्ली, समेत आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण भैरमगढ़ पहुंचे| इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नारायणपुर के भी कुछ गांवों के ग्रामीण पहुंचे है| आदिवासी पारंपरिक हथियारों से लैस है और राशन और बर्तन भी साथ रखें हुए है| इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे यही डटे रहने का सोच रहें है| सुरक्षा के मद्देनजर बडी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है ताकि किसी प्रकार की भगदड़ ना मचें| सभी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है|अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तहसीलदार और एसडीएम मौके पर मौजूद है|ग्रामीणों ने अपनी मांग का पुलिंदा राज्यपाल के नाम एसडीएम भैरमगढ़ को सौंपा है।

सुनी जो उनके आने की आहट गरीबखाना सजाया हमने…बस्तर में उजड़ी भाजपा को कैसे हरियायेंगे विष्णुदेव

0

अर्जुन झा
जगदलपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के प्रवास के ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को उस बस्तर की सुध आई है, जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी का सफाया हो चुका है। अब साय इस अंचल में भाजपा को फिर से कैसे खड़ा करेंगे, यह सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा के राज मे सत्ता की मलाई खाने वालों ने संघर्ष के दौर में किनारा कर लिया है। वैसे भी हारे थके नेताओं की भीड़ यहां भाजपा का कोई भला नहीं कर सकती। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को वैसी ही काफी मेहनत करनी होगी, जैसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने की थी। कांग्रेस ने बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल इलाकों में बहुत योजनाबद्ध तरीके से मैदानी मेहनत की थी।

बस्तर ने कांग्रेस का सौ फीसदी साथ दिया। लोकसभा चुनाव में सरगुजा में भाजपा ने बाजी मारी लेकिन बस्तर में कांग्रेस ने भाजपा को गरीब बना दिया। अब यही गरीबी भाजपा को परेशान कर रही है। पार्टी के आयोजनों में होने वाले खर्च को लेकर पुराने नेताओं की अरुचि ने भाजपा की कमजोरी को उजागर करना शुरु कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की बड़ी बड़ी घोषणाएं करने वाली भाजपा के पास मध्य बस्तर जिला संगठन में तैयारियों को लेकर राशि का टोटा चर्चा का विषय बन गया। है। कहा जा रहा है कि रमन सिंह के राज में मलाईदार पदों पर रहने वाले अब बदले हुए हालात में पार्टी के आयोजनों में आर्थिक सहायता देने से पीछे हट रहे हैं तो नए पदाधिकारी व निर्वाचित पार्षदों से रकम वसूलने की नौबत आ गई।

इस मामले में संगठन व राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बिना आर्थिक प्रबंध के भाजपा यहां कैसे सक्रिय हो सकती है? यह भी कहा जा रहा है कि पंद्रह साल तक सत्ता की मलाई खाने वालों की अलोकप्रियता की वजह से ही बस्तर में भाजपा बदतर स्थिति में पहुंच गई। इन्हें समय रहते ठिकाने लगा दिया गया होता तो बस्तर पूरी तरह भाजपा मुक्त नहीं हुआ होता। किसी बड़े अंचल में जब किसी सियासी पार्टी का ऐसा सफाया होता है तो आम कार्यकर्ता का मनोबल टूट जाता है। भाजपा को समय रहते अपने संगठन को कसना चाहिए था और सत्ता की राजनीति से जुड़े नेताओं के कार्य व्यवहार की बारीकी से समीक्षा करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए भाजपा का प्रदेश संगठन जिम्मेदार नहीं है। सत्ता काल में सरकार महत्वपूर्ण हो जाती है और संगठन गौण हो जाता है।

जैसे कि अभी कांग्रेस में विधायक बाद, मंत्री वाद, सत्ता से जुड़े लोगों का परिवारवाद चर्चित हो रहा है, वैसे ही डेढ़ दशक तक भाजपा में चलता रहा। अब संगठन में बदलाव की बयार बही है। राजनीति की फसल चौपट हो जाने, खेत उजड़ जाने के बाद नई प्रदेश प्रभारी के सख्त मार्गदर्शन में भाजपा नए सिरे से खड़े होने की कोशिश कर रही है। नए चेहरों में उत्साह तो है लेकिन संसाधन नहीं हैं। जो सत्ता काल में सब कुछ अर्जित कर लेने के बाद जनता द्वारा ठुकरा दिए गए, वे अब अपना अर्जित राजनीतिक पुण्य पार्टी के संघर्ष में जाया करने तैयार नहीं हैं। ऐसे ही संक्रमण काल से नई संभावनाओं का जन्म होता है। भाजपा को ऐसे लोगों को एक झटके में किनारे कर देना चाहिए, जो भाजपा के सड़क पर आ जाने के बाद उसका दर्द महसूस नहीं कर रहे। कांग्रेस ने पंद्रह साल तक संसाधनों की कमी के बावजूद संघर्ष में कोई कसर बाकी नहीं रखी। नतीजा सामने है कि पूरे बस्तर में कांग्रेस तर गई और भाजपा बिखर गई। बस्तर में अब भाजपा की नई टीम पर जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की मुरझा चुकी उम्मीदों को हरा करें।

इस मामले में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कौन सा ज्ञान देते हैं, यह देखना होगा। मगर पहले तो व्यावहारिक जरूरतों पर ध्यान देने के साथ ही मैदानी हालात को देखना होगा। बस्तर में पूरा सफाया होने के बाद भाजपा को तभी से जुट जाना चाहिए था। किन्तु दो साल बाद वह जागी है। अब धान खरीदी के मुद्दे पर उसके संघर्ष की धार कमजोर रूप में सामने आई है। भाजपा के आंदोलनों को किसानों को कोई खास रुझान हासिल नहीं हो रहा। उल्टे कांग्रेस ही तीन केन्द्रीय कृषि सुधार कानूनों और बारदानों की कमी को लेकर भाजपा और उसकी केंद्र सरकार पर चौतरफा हल्ला बोल रही है। फिर बस्तर के नगरनार संयंत्र को लेकर कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस के नुमाइंदों की सक्रियता भी भाजपा के आड़े आ रही है, क्योंकि इस मामले में भाजपा के रवैए को बस्तर विरोधी मानसिकता के तौर पर प्रचारित करने में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। बस्तर में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास न तो प्रभावशाली मुद्दे हैं, न संसाधन और न ही मनोबल। ऐसे में सबसे पहले तो भाजपा को अपना नजरिया स्पष्ट करना होगा। फिर नई टीम को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। बिना कारतूस वाली सियासी बंदूकों को ठिकाने लगाना होगा। प्रदेश के सभी बड़े भाजपा नेताओं को बस्तर में एकजुट कसरत करनी होगी, तभी निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सकता है।

शहीद सुदामा फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 9A साइड उद्घाटन फुटबॉल मैच बालोद ने जीता

0

शहीद सुदामा वार्ड क्रमांक-14 में स्व कैलाश गड़पायले जी एवं स्व चिम्मन देशमुख जी की स्मृति में आयोजित 9A साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के शुभारंभ समारोह में आज का पहला मैच बालोद एफ सी एवं मॉर्निंग 11 के मध्य खेला गया , जिसमे बालोद एफ सी की टीम 4-2 से विजयी रही विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए,कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के युवा पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा जी ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अतिथि शहीद अस्पताल के संचालक डॉ शैवाल जाना जी,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,वार्ड क्र 20 पार्षद रोशन पटेल जी,वार्ड क्र 8 पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,वार्ड 27 पार्षद सूरज विभार,वार्ड क्र 5 पार्षद जनक निषाद जी,सेवादल के प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय जी,प्रदीप कुमार जी,सुरेंद्र भेड़िया जी,पप्पू पंजवानी जी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने फुटबॉल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को प्रतियोगिता की सफलता एवं खेल भावना प्रदर्शित करने शुभकामनाएं दिया।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बालोद जिले के ठेमाबुजुर्ग गाँव में हुआ भव्य स्वागत

0

बालोद – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का बालोद जिले के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में आयोजित प्रदेश स्तरीय हल्बा हल्बी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। सीएम के साथ मंत्री अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद सहित विधायक भी मौजूद थे। इस दौरान आदिवासियों ने मुख्यमंत्री एवं उनके साथ आये हुए मंत्रियों का हर्षौल्लास के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि शुरुआत से ही आदिवासियों का योगदान देश के प्रति समर्पित रहा है और साथ ही शहीद गैंदसिंग की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी स्वीकृति दी।

हल्बा-हल्बी समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केवल हिंदी व अंग्रेजी भाषा में ही पढ़ाई होती थी लेकिन लोगों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बनाने के लिए राज्य में छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी, कुँड़ुक भाषा मे पढ़ाई की शुरुआत की। कांग्रेस सरकार ने सड़क, पुल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पुलिया के निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति, बोली भाषा को भी बरकरार रखा है। उन्होंने आयोजको की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण व पुल निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की। अब जंगलों को नया स्वरूप दिया जाएगा और जंगलों में सागौन की लकड़ी के बजाय फलदार वृक्ष लगाया जाएगा जो वनांचल वासियों के आय का जरिया बनेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या…चेले की गिदड़ भपकी से नहीं डरता सिटी मीडिया मामला आड़ावाल-मारेंगा बाईपास सड़क निर्माण का

0

जगदलपुर। मारेंगा बाईपास निर्माण को लेकर गुरु व चेले के बीच चल रही है रस्साकसी के बीच चेला आपा खो बैठे हैं और पत्रकारों को सर्टिफिकेट बांट रहें हैं।मारेंगा बाईपास के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी से पृथक हुए जोगी गुट द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव किया था। इस दौरान चेले के राजनीतिक गुरु ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर दवाब डाला जिसकी बातें अमीत जोगी तक पहुंचा था। इस मामले को लेकर जमकर जोगी कांग्रेस पार्टी की फजीहत हुई थी। इन सबके बीच फिर बाईपास निर्माण का मुद्दा उठाकर इसको श्रेय लेने का होड़ मचा है।

इस मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से सिटी मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसके बाद चेले बौखलाहट में हैं। चेले पर यह कहावतें ठीक बैठता है कि हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या? सिटी मीडिया प्लेटफॉर्म सभी लोगों की बातों को प्रमुखता से उठाता है। भाजपा-कांग्रेस या कोई अन्य क्षेत्रीय दलों की अच्छाई व बुराई को अक्षरश: प्रकाशित किया जाएगा। सीटी मीडिया ना डरा है और ना झुका है।सोशल मीडिया पर राजनीति चमकाने वालों के खिलाफ जल्द मुहिम छेड़ा जायेगा।

भा.ज.यू.मोर्चा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जगदलपुर शहर में निकाली भव्य बाइक रैली

0

जगदलपुर – आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की नियुक्ति के बाद प्रथम बार जगदलपुर शहर आगमन हुआ। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष पांच दिनों के बस्तर संभाग के दौरे पर है, वही विष्णुदेव साय दो दिन जिला-बस्तर में कार्यकर्ताओं से साथ परिचात्मक बैठक करेंगे। इस तारतम्य मे युवा मोर्चा में भरपुर उत्साह देखने को मिला और जिला बस्तर के सम्पूर्ण मंडलो से आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का महाराणा प्रताप चौक लालबाग में उत्साह से ओत-प्रोत युवाओं ने किया स्वागत करते हुए जगदलपुर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत बाइक रैली की।

युवा कार्यकर्ताओं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को अपने पास पाकर नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस बाइक रैली में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रजनीश पानीग्राही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पारेख, उपाध्यक्ष नरसिंग राव, जिला महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल रवि कश्यप,जयराम दास,प्रकाश रावल,लक्ष्मण झा,राधेश्याम पन्द्रे, आनंद झा,नारायण ठाकुर, श्रवण ठाकुर, धीरज मेहरा, प्रितेश राव, अभिषेक तिवारी,रोहित खत्री,आलेख तिवारी,अमर झा, पृथ्वी सींग,विनय राजू, सुरेश कश्यप,परेश ताटी कृष्णनारायण,अमित रामटेके, शिरीष मिश्रा,भुनेश्वर ध्रुव,रोहन गोष, अनिमेष चौहान,देवेश चाडक,सुमित पात्रों,मनोज ठाकुर, के साथ अनेक युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धन्यवादी पर्व हुआ संपन्न मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च कुरंदी का धन्यवादी पर्व संपन्न हुआ

0

धन्यवादी पर्व हुआ संपन्न मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च कुरंदी का धन्यवादी पर्व संपन्न हुआ कल मंगलवार 19-1- 21 सुबह 11:00 बजे चर्च की आराधना का संचालन कुरंदी चर्च के पासवान मास्टर अल्विन के द्वारा किया गया | धन्यवादी पर्व प्रभु के करीबी का पर्व है प्रभु ने हमें जो दिया उसको अर्पित करने का पर्व है उक्त बातें आराधना के संचालक पास्टर ऑलविन ने बताया चर्च की वेदी में आसपास के पास्टर भी विराजमान थे | कल के उपदेशक भाई मोहन सिंह थे उन्होंने अपने उपदेश में बताया की हम धन्यवादी के पर्व को प्रतिवर्ष मनाते हैं लेकिन प्रभु प्रतिवर्ष हमें आशीष और उसकी बरकत भरपुरी से हमको देता है इसलिए जब प्रभु हमें देता है आशीष स्वरूप विभिन्न बरकतों को तो हम भी मसीह विश्वास के अनुसार अपनी उपज से अपनी कमाई का पहला फल 10% प्रभु को अर्पित करना है चाहे वह किसी भी रुप में क्यों ना हो जब जब हम ईश्वर के करीबी में आएंगे तब तक हमारे परिवार में अपने व्यक्तिगत जीवन में सुख शांति बनी रहेगी इसलिए यह पर्व हमें यह सिखलाता है कि हम प्रभु के और भी करीब आए और अपना जीवन व्यतीत करें कुरंदी चर्च के क्वायर के द्वारा विशेष गीत गाए गए कुरंदी चर्च के लीडरों ने उपस्थित अतिथियों का विशेष गिफ्ट देकर सम्मान किया उसके पश्चात चर्च प्रांगण में ही धन्यवादी की बोली रत्नेश बेंजामिन के द्वारा लगाई गई |

रजिस्टर वर्क मोहन सिंह इशाक जान पास्टर शांत ने संभाला था चर्च की महिला कोषाध्यक्ष ने अंत में आभार माना धन्यवादी में केक बिस्किट मुर्गा मुर्गी विभिन्न वस्तुएं अंडा फल केला अंगूर सब्जियां धान चढ़ाया गया था सबसे अधिक हजारों रुपए में बड़े मुर्गा की बोली एक युवती ने लगाई और इस प्रकार सामूहिक भोज के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम बालक/बालिका को पता तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

जगदलपुर – पुलिस थाना कोतवाली मे प्रार्थी राजेन्द्र कुमार वाधवानी नि0 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी बालिग़ पुत्री जो दिनांक 17.01.2021 के 05:00 बजे करीब घर लालबाग दुर्गा मंदिर के पास जगदलपुर से बिना बताये कहीं चली गई है, कि गुम इंसान क्रमांक-03/2021 दर्ज कर जॉच में लिया गया।

एवं पुलिस थाना बोधघाट मे प्रार्थी बाल मुकुंद अग्रावाल नि0 वृंदावन कालोनी जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बालिक पुत्र कान्हा उर्फ समर्थ अग्रवाल जो दिनांक 17.01.2021 के 05:00 बजे शाम वृंदावन कालोनी स्थित अपने आवास में सुसाईड नोट छोड़कर बिना बताये कहीं चले गये है, कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक-06/2021 दर्ज कर जॉच में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक सउनि0 धनश्याम वाजपेयी, आर0क0 871 लंबोदर मौर्य, मआर0क0 1019 आभा रंजिता लकड़ा व सायबर सेल के टीम द्वारा लगातार गुमशुदा बालक एवं बालिका की पता तलाश की जा रही थी, पता तलाश दौरान दिनांक 19.01.2021 को विशाखापटनम् टी0एस0 आर0 काम्पलेक्स में होना पता चलने पर उक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गुम वालक/वालिका को पता तलाश कर  दस्तयाव किया गया। विधिवत् बालक/बालिका का कथन लिया गया। पुछताछ दौरान वालक/वालिका वयस्क होना व उसके साथ किसी प्रकार से अपराध का घटित होना नहीं पाया गया। जिस पर वालक/बालिका को विधिवत् वारिसानों को सुरक्षित सौंपा गया।

फेडरेशन ब्लाक-छुरिया की बैठक में ब्लॉक स्तरीय समस्याओं व वेतन विसंगति दूर करने हेतु एकजुट हुए।

0

छुरिया ( बाँधाबाजार )- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-छुरिया की आज दिनाँक 19 .01.2021 दिन- मंगलवार को दोपहर-12 बजे छुरिया विकासखण्ड स्तरीय आवश्यक बैठक कुमरदा के संकुल भवन में समपन्न हूआ ।जिसके मुख्य अतिथि प्रातांध्यक्ष- मनीष मिश्रा,कार्यक्रम में विशेष रुप से फेडरेशन के जिला अध्यक्ष -शंकर साहू ,विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर ,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर उपस्थित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कार्यक्रम कि अध्यक्षता- कीरत कुमार गणवीर ब्लाक अध्यक्ष-छुरिया ने करते हुए सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि फेडरेशन सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष कर रहा है, आप सबको इस संघर्ष में फेडरेशन के साथ आना होगा तब हम कामयाब होंगें। संकुल ,स्तरीय ,जोन स्तरीय बैठक कर पदाधिकारी बहुत जल्दी तैयार करने की बात की। सभा को जिला अनुशासन टीम के कोर कमेटी सदस्य- ज्ञानचंद साहू,भागचन्द पटेल,श्रीमति निर्मला ठाकुर ने भी सम्बोधित किया ।

प्रांताध्यक्ष-मनीष मिश्रा ने कहा कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति एक बड़ी समस्या है,और इस समस्या से हर सहायक शिक्षक साथी पीड़ित है, आवश्यकता है अपनी पीड़ा को बताने की इस लिए हर सहायक शिक्षक अब संघर्ष के लिए तैयार हो जाए,अब बड़ा आंदोलन का आगाज होगा,जब तक विसंगति का हल नही निकलता फेडरेशन का संघर्ष जारी रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

बैठक को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने कहा आज अगर कोई संघ सहायक शिक्षको के लिए हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है तो वो केवल सहायक शिक्षक फेडरेशन ही है, फेडरेशन सिर्फ एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति का हो समाधान इसके लिए आज एकजुट हुआ है।हम सबको ब्लॉक स्तरीय समस्याओं की निदान हेतु एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आगे आने की जरूरत है,साथ ही यह भी कहा कि अंबागढ़ चौकी के विकासखंड शिक्षाधिकारी- देवांगन को हटाने 21 जनवरी को विकासखंड कार्यालय का घेराव व तालाबंदी किया जाएगा ,जिसमे छुरिया विकासखण्ड के साथियों को आने का आह्वान किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर,उत्तम ठाकुर व जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू, ने कहा कि फेडरेशन की पूरी टीम सहायक शिक्षको की है हमारे सभी पदाधिकारी वेतन विसंगति की मार झेल रहे ऎसे में हम सब को साथ आना होगा, जब तक हम एकजुट नही होंगे हमे कामयाबी नही मिल सकती।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन- देशन पटेल जिला महासचिव ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक-छुरिया में मुख्य रूप से देशन पटेल , विनोद कुमार यदू ,राकेश खोब्रागढे़, कोमल साहू,राम पटेल ,संजय चौहान , ,ज्ञानचन्द साहू,विजय कंवर,देवेंद्र सिंग, रूपेंद्र साहू, कोमल सिह गुरु, कोमल साहू,दयाराम निषाद, जे के देशमुख, भागचंद पटेल, केदार सिह नेताम ,एकलव्य साहू,शेखचंद सोरी,भुनेश्वर सेन डूमेश्वर सिंह पिस्दा ,श्रीमति वर्षा पाठक,श्रीमति.निर्मला ठाकुर,श्रीमति अन्नू कोर्राम ,श्रीमति दशमत ध्रुर्वे ,डिलेश्वरी पिथौरा,दीपिका सवाई आदि लोग बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक साथी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS