दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना विस्फोट, वार्ड क्र 04 कुम्हार पसरा में एक ही परिवार से मिले 08 कोरोना पॉजिटिव, सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है | सभी संक्रमित RTPCR की जांच में पाए गए है | इससे पहले आज ही दल्लीराजहरा के विभिन्न वार्डों से 16 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है | आज जो संक्रमित मिले है वह इन 16 के अलावा है | दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – ग्राम पंचायत धनेली मे ग्राम सभा में गांधी जयंती के अवसर पर पूरे ग्राम वासियों को कचरा डालने के लिये बाल्टी वितरण किया गया |
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे जनपद उपाध्यक्ष तोषंण साहु जनपद सभापति एस के कलिहारी यदेश्वर् सरपंच ,गोविंद साहु उप सरपंच, ममता साहु समस्त पंच गन सचिव व समस्त ग्रमिंन् जन थे मंच संचालन चिमन साहु ने किया |
बालोद – आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परिवार ने दोनों महापुरुषों की जयंती को किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप मनाया। आंबेडकर चौक में पंडाल लगाकर गाँधी प्रतिमा में माल्यार्पण कर बापू को नमन किया गया साथ ही विधायक ने हथरस में हुवे बलात्कार व राहुल गांधी के साथ पुलिस बल की झुमा
झटकी की भी अपने संबोधन में योगी सरकार केंद्र सरकार की भी निंदा की ततपश्चात धरना देकर किसानों और मजदूरों के लिए सदन में पारित तीनों काले कानूनों को खारिज करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया जिसमें प्रमुख रुप से क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमति संगीता सिन्हा जी, प्रभारी संजय चंद्राकर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागीरथी नागवंशी, प्रदेश सचिव तुकाराम साहू जी,जिला पंचायत सभापति
केदार देवांगन, जिला पंचायत सदस्य मीना साहू जी, पूर्व जिला अध्यक्ष हलधर साहू,जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर साहू, महामंत्री जीवराखन साहू, हरीश पुरी गोस्वामी जी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी जी,भगवान दास जी, ताम्रध्वज यादव, जी सोहन साहू जी पुरनेश्वर साहू जी पार्षद गजेंद्र मंडावी जी पार्षद जितेंद्र ओझा जी, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 02, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 03 से 01 , वार्ड क्र 14 से 01 , वार्ड क्र 15 से 01 , वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 19 से 01 , वार्ड क्र 20 से 01 , वार्ड क्र 21 से 01 , वार्ड क्र 23 से 05, वार्ड क्र 27 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 16 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्ली राजहरा में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी के साथ बढ़ रहा है, हालात यह है कि कोरोना से जूझते हुए आज खदान के एक नियमित कर्मचारी सेवक राम मंडावी की मौत हो गई। जिसके कारण खदानों में कर्मचारी दहशत में है और प्रबंधन द्वारा क्षतिपूर्ति का कोई इंतजाम नहीं किए जाने के कारण कर्मचारी अनिश्चितता एवं आक्रोश की स्थिति में है । जिसे बेहद गंभीरता से लेते हुए स्थानीय हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई स्टील प्लांट को, मुख्य महाप्रबंधक खदान के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस ज्ञापन में
स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि कोविड-19 महामारी से निधन हुए सेवक राम मंडावी के परिवार से एक आश्रित सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति दी जाए । ज्ञापन में यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि हमारी यूनियन इस महामारी के दौरान लगातार प्रबंधन से यह मांग उठा रही है कि इस महामारी की चपेट में आने वाले नियमित एवं ठेका सभी प्रकार के कर्मचारियों के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति एवं 50 लाख बीमा का प्रावधान किया जाए। इस संबंध में यूनियन ने 5 सितंबर एवं 12 सितंबर को दो पत्र प्रबंधन को सौंपा है ।लेकिन प्रबंधन ने अब तक यूनियन की मांगों पर गंभीरता से कोई निर्णय नहीं लिया, और आज अनिर्णय की स्थिति के दौरान ही एक नियमित कर्मचारी की मौत हो गई । जिससे
खदान के कर्मचारियों का मनोबल गिरा है, तथा कर्मचारियों में बेहद आक्रोश है जो कभी भी किसी बड़े आंदोलन के रूप में परिणित हो सकता है। इसलिए प्रबंधन तत्काल सेवकराम मंडावी के परिवार से आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति पत्र जारी करे । घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि कर्मचारियों को सुविधाएं एवं सुरक्षा देने के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र, समेत सेल प्रबंधन हमेशा ही फिसड्डी साबित हुआ है, क्योंकि कोरोना की इस स्थिति को देखते हुए कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति का प्रावधान काफी पहले ही कर दिया है । इसके साथ ही हम यह भी देखते हैं कि खदानों के अंदर तमाम कार्य स्थलों में महामारी से निपटने के लिए प्रभावी उपायों का पालन नहीं किया जा रहा है । इसी विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यस्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग, प्रॉपर सैनिटाइजिंग इत्यादि केवल खानापूर्ति के रूप में हो रहा है । प्रबंधन किसी भी कीमत पर सिर्फ उत्पादन चाहता है जो कि पब्लिक सेक्टर की कार्यशैली विपरीत है। कर्मचारियों की पर्याप्त सुरक्षा के बगैर लिया गया उत्पादन गुणवत्तापूर्ण नहीं कहा जा सकता। इसलिए प्रबंधन को इस दिशा में बेहद गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए, केवल खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा । खदान के कर्मचारी आक्रोशित हैं और प्रबंधन की वर्तमान नीति से बेहद खफा हैं ।
इसलिए प्रबंधन कर्मचारियों के आक्रोश को हल्के में ना ले , बल्कि पूरी गंभीरता के साथ कर्मचारियों की जान को बचाने का प्रभावी उपाय प्रबंधन को करना चाहिए। दुर्भाग्यवश यदि किसी कर्मचारी का निधन होता है, तो उन्हें उचित मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति बिना शर्त तत्काल दी जाए ।
दल्लीराजहरा – चिखलाकसा के वार्ड क्र 06 शिव मंदिर गर्ल्स हॉस्टल के पास चिखलाकसा में निवास करने वाले व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई वह नगर पालिका में स्टाम्प वेंडर का काम करता था | प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले वह दल्लीराजहरा के हॉस्पिटल सेक्टर में ही निवास करते थे | 28-Sep-2020 को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के पश्चात् उसे BSR covid अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया था | किन्तु अचानक तबियत बिगड़ी और आज सुबह उनका निधन हो गया | निधन की सुचना मिलते ही उनके परिजनों एवं आसपास के लोगों के बीच शोक का वातावरण बन गया है |
बालोद – आज ग्राम चिटौद में संचालित वेयर हाउस में 123 मजदूरों का जांच किया गया जिसमें कुल 41 मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए । सभी कोरोनावायरस संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर पाकुरभाठ बालोद उपचार हेतु भेजा गया। इधर 41 मरीज एक ही गांव से निकलने
पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कम मच गया और रात्रि 8 बजे तक सेक्टर पुरुर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलकमल सिन्हा, सुनील सिन्हा( आर एच ओ) ,उत्तम दास साहू, नागेश श्रवण , दिलीप पडोटी जो कि ग्राम के मितानिनों से समन्वय बनाकर 41
संक्रमितों के परिवारजनों के घर घर भ्रमण कर उनको क्वारांटिन् किया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दिया। अधिकतर घरों से पेयजल संबंधी आपूर्ति संबंधी जानकारी मिलने पर सरपंच ग्राम पंचायत चिटौद को जानकारी दिया गया । स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील किया गया कि मास्क का उपयोग करे ,गर्म पानी पिए, बार बार हाथ साबुन से धोए, अनावश्यक घर से बाहर ना जाए।घर में रहे सुरक्षित रहे।
दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब बिक्री के आरोप में कार्यवाही की गई | प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में सउनि इसरार अहमद खान आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्माके द्वारा पकड़ा गया |
थाना राजहरा अप क्र 435/20 धारा-34(1)क आबकारी एक्ट
घटना स्थल-वार्ड 13 लोडिंग क्वार्टर रेल्वे क्रासिंग के पास राजहरा
आरोपी-महेन्द्र देवांगन पिता स्व. खुबचंद उम्र 18 वर्ष पता वार्ड18 पुराना बाजार राजहरा
जप्ती – 18 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1440 रुपये
थाना राजहरा अप क्र 436/20 धारा-34(2)आबकारी एक्ट
घटना स्थल-वार्ड गाँधी चौक वार्ड 20 राजहरा
आरोपी- मंगल जायसवाल पिता लाल जी जायसवाल उम्र 31 वर्ष पता वार्ड 15 भगोली पारा नियोगी नगर राजहरा
लॉकडाउन खुलते ही दल्लीराजहरा में मिले 08 पॉजिटिव मिले थे, फिर से मिले 07 कोरोना पॉजिटिव इसके साथ ही आज मिले कूल 15 पॉजिटिव
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 08 से 04 महिला, वार्ड क्र 12 से 01 महिला, वार्ड क्र 13 से 01 पुरुष, वार्ड क्र 14 से 01 महिला, वार्ड क्र 21 से 01 महिला, वार्ड क्र 22 से 03 = 01 पुरुष 02 महिला, वार्ड क्र 23 से 01 पुरुष, वार्ड क्र 24 से 01 पुरुष, वार्ड क्र 25 से 01 पुरुष, वार्ड क्र 26 से 01 महिला इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 15 लोग पॉजिटिव मिले जिसमे 05 पुरुष एवं 10 महिला है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
लॉकडाउन खुलते ही दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 12 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 08 लोग पॉजिटिव मिले है |
आज मिले संक्रमितों में से 03 होम आइसोलेशन में, 04 दल्ली covid सेंटर में और 01 संक्रमित को रायपुर भेजा गया है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |