जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल लगातार गांवों और शालाओं का दौरा कर शिक्षा की अलख जगाते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 9 जनवरी को ग्राम पंचायत करेकोट की जनचौपल में शामिल हुए।
जिला शिक्षा बीआर बघेल ने माध्यमिक शाला करेकोट में अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। उसके पश्चात ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा की और कई मसलों का निराकरण किया। श्री बघेल प्राथमिक शाला रावतपारा बीनता के बच्चों से मुखातिब हुए, बच्चों को अच्छे से पढ़ने के लिए प्रेरित किए। डीईओ बीआर बघेल ने बालक छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनता के छात्र-छात्राओं को 2026 के 10वीं 12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में पढ़ाई के महत्व है के बारे में बताया और कामयाबी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। बच्चों ने अपने अधिकारी को ध्यान से एवं उत्साह पूर्वक सुना। बच्चों ने श्री बघेल से पुनः आने का आग्रह किया। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों को साफ सफाई, अच्छी पढ़ाई एवं अच्छे मार्ग पर चलने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं प्रेरित किया। जनचौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करेकोट के सरपंच, उप सरपंच पंचगण, रोजगार सहायक सचिव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जगदलपुर आज दंतेवाडा जिले के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ग्राम मटेनार में 56 गौवंशों को रेस्क्यू किया गया। इस कार्य में परिषद के साथ दंतेवाडा थाना के एसआई राजेश कुमार की टीम के साथ साथ सरपंच संघ और ग्रामीणों का पूर्ण समर्थन मिला।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रमुख सुनील जोशी के साथ सभी गौरक्षक और परिषद की टीम के अभिषेक पटेल, हर्ष गुप्ता, हर्ष प्रधान और सुरेंद्र सिंह ने फील्ड में पूर्ण समय देकर उन सभी गौवंशों को पातररस गौठान में सुरक्षित पहुंचाया। इस पूरी कार्रवाई में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक विकास अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर दीवान और जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, सुनील जोशी जिला गौसेवा प्रमुख व पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। इस मामले में परिषद की टीम ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जिसमें उन्हे पुलिस बल का पूर्ण सहयोग मिला है।
भाजपा ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुये सम्मिलित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने महादेव घाट शिवमंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, ओंकार मंत्र का 101 सामूहिक जाप किया
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समूचे जिले में मनाया गया। जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा के वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। स्थानीय महादेव घाट स्थित प्राचीन श्री शंकर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महादेव का पूजन जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का 101 सामूहिक जाप में सम्मिलित हुये। उन्होंने समस्त देशवासियों व प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि व कुशलता की कामना की । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सनातन चेतना का स्मरण है, जो सहस्राब्दी के आघातों के बाद भी क्षीण नहीं हुई।
सन् 1026 में मुगल आक्रांताओं के प्रथम आक्रमण से लेकर इतिहास के अनेक कठिन दौरों तक सोमनाथ मंदिर में प्रहार हुये, पर हर बार यह तीर्थ और तेजस्वी होकर खड़ा हुआ। सोमनाथ मंदिर, भारत के स्वाभिमान, सास्कृतिक दृढ़ता और सभ्यतागत निरंतरता का शाश्वत प्रतीक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का एक हज़ार वर्षों का अस्तित्व भारत की अदम्य भावना को दर्शाता है। वर्तमान में राष्ट्र अपनी अटूट श्रद्धा और सांस्कृतिक संकल्प के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ( 1026-2026) मना रहा है। आयोजन का संचालन पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व आभार प्रदर्शन पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया। महादेव घाट शिवमंदिर में संपन्न हुये आयोजन के मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, बृजेश भदौरिया, राजेश श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, बृजेश शर्मा, आशा साहू, राजपाल कसेर,किरण दीवान, राजा यादव, संतोष त्रिपाठी, शशिभूषण रथ, विपिन मालवीय, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, श्वेता बघेल, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, हरीश पारेख, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, रौशन सिसोदिया, मीना साहू, ममता राणा, अभय दीक्षित, अभिलाष यादव, विनय राजू, दिलीप झा, सुरेश मिश्रा, बी जयराम, यशवर्धन राव, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, यशवंत ध्रुव, खगेन्द्र ठाकुर, विनोद पाण्डेय, राज पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही, मनी विक्रम नायडू, दिलीप सुन्दरानी, कृष्णा निषाद, आदर्श ठाकुर, रौशन झा, आनंद झा, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, रेखा सिंह, विभा सिंह, शोभा रानी राव, राजेश दास, सुनील दास, सुभेन्द्र भदौरिया, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
जगदलपुर बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत नियानार धान संग्रहण केंद्र में पिछले वर्ष 2024-25 में खरीदा गया लाखों क्विंटल धान उठाव न होने के कारण केंद्र में ही रखा रखा सड़ गया है। कांग्रेस ने अब इसे भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा बना लिया है। मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी गठित की है। नियानार खरीदी केंद्र में बीते खरीफ सीजन के दौरान किसानों से बड़ी मात्रा में धान खरीद कर रखा गया था।इसमें से कुछ अच्छे धान को उठा लिया गया, लेकिन बाकी लाखों क्विंटल धान को वहीं छोड़ दिया गया था, जो बारिश और मौसम की प्रतिकूलता और प्रशासनिक लापरवाही के चलते रखा रखा सड़ गया है। लाखों क्विंटल धान के सड़ने और शासन को करोड़ों के नुकसान का दावा किया जा रहा है।
कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी
जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण अध्यक्ष क्रमशः सुशील मौर्य एवं प्रेम शंकर शुक्ल ने कहा है कि राज्य के 33 जिलों में से एकमात्र बस्तर जिले के धान संग्रहण केंद्रों में सबसे कम धान का उठाव हुआ है। क्विंटलों धान के सड़ने और खराब होने की गंभीर परिस्थितियों को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहर एवं ग्रामीण सुशील मौर्य एवं प्रेमशंकर शुक्ला द्वारा पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला के संयोजकत्व में 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य जनपद सदस्य अनिता पोयाम, प्रदेश कांग्रेस सचिव संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष बालेश दुबे, जिला महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, नानगुर ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंग बघेल, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष शेरसिंह सेठिया, बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम दीवान, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक डेविड और किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयाराम कश्यप बनाए गए हैं।
जगदलपुर मां दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर में दिगम्बर जैन संतों का आगमन हुआ है।. पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिगंबर जैन मुनि पूज्य 108 आगम सागर जी महाराज, पूज्य 108 पुनीत सागर जी महाराज पूज्य 105 धैर्य सागर जी महाराज एवं पूज्य 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज का आगमन जगदलपुर में हुआ है। पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने जैन मुनियों का दर्शन लाभ लेकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
बालोद – बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक भेलसिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 17 वर्षीय पोषण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक घुमका की ओर से हीरो होंडा सीडी-100 मोटरसाइकिल से जगन्नाथपुर की ओर आ रहे थे। शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच जगन्नाथपुर प्रवेश द्वार के पास बांध मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नाली किनारे जा गिरी।हादसा इतना गंभीर था कि भेलसिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पोषण यादव (17 वर्ष) को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया गया है कि मृतक भेलसिंह यादव, जगन्नाथपुर निवासी ग्वाल यादव का दामाद था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।भेलसिंह यादव पेशे से इलेक्ट्रिशियन था।पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के विरोध के बाद भी गुपचुप तरीके से हो रही है वनों की अवैध कटाई: मंडावी
जगदलपुर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने इन दिनों वन विभाग द्वारा बीजापुर जिले के जंगलों में लगातार पेड़ों की कटाई करवाई जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। विधायक श्री मंडावी ने जंगल उजाड़े जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वन विभाग द्वारा बिना ग्रामसभा और ग्रामीणों की सहमति के की जा रही पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और बिना ग्रामसभा के अनुमति के हो रहे अवैध वनों की कटाई करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पेसा कानून लागू है। ऐसे में वन विभाग द्वारा ग्रामसभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना फलदार एवं ईमारती महुआ, तेंदू, शीशम, सागौन, आंवला, हल्दू, बीजा जैसे बेस कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कराई जा रही है। जबकि ग्रामीण लगातार इस कटाई का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। विधायक विक्रम मंडावी ने पत्र के माध्यम से इसे अवैध कटाई बताते हुए विभाग से सभी प्रक्रिया को गोपनीय रखने के साथ साथ कूप की श्रेणी और प्रोजेक्ट को गोपनीय रखने का आरोप लगाते हुए इस अवैध कटाई को तत्काल रुकवाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
जगदलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में नगर के गांधी मैदान की अव्यवस्थाओं में सुधार व नई प्रबंधन समिति का गठन करने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। 5 दिन के भीतर काम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने बताया कि जगदलपुर शहर का हृदय स्थल गांधी मैदान खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं के अभ्यास का प्रमुख केंद्र है। खेद का विषय है कि विगत दो वर्षों से उचित रखरखाव और प्रबंधन के अभाव में मैदान की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। निगम सरकार व प्रशासनिक अनदेखी के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
झा ने कहा कि मैदान में लगे चारों हाई मास्ट एवं फ्लड लाइट खंभों की अधिकांश लाइटें खराब हैं। शाम होते ही मैदान में अंधेरा छा जाता है, जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह बाधित हो रही हैं। इनका तत्काल मेंटेनेंस कराया जाए। मैदान की धूल उड़ने से रोकने और नमी बनाए रखने के लिए सुबह-शाम टैंकरों के माध्यम से पानी के छिड़काव की नियमित व्यवस्था की जाए।क्रिकेट पिच की स्थिति सुधारने हेतु उसमें तत्काल काली मिट्टी डलवाई जाए एवं वाइब्रेटर रोलर चलाकर उसे खेलने योग्य बनाया जाए।मैदान की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दोनों मुख्य द्वारों पर मजबूत ताले लगाए जाएं ताकि अनाधिकृत प्रवेश रोका जा सके। मैदान में स्थित बोरवेल वर्तमान में बंद पड़ा है। इसे तत्काल सुधार कर पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही मैदान के भीतर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है,जिससे खिलाड़ियों के लिए असुरक्षित माहौल बन रहा है। इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। मैदान स्थित सुलभ शौचालय वर्तमान में जर्जर और उपयोग के अयोग्य है। खिलाड़ियों की सुविधा हेतु इसका जीर्णोद्धार कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। श्री झा ने कहा है कि इन समस्याओं पर आगामी 5 दिवस के भीतर उचित एवं धरातलीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित समय सीमा में सुधार कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तो खिलाड़ियों के हितों की रक्षा हेतु यूथ कांग्रेस एवं स्थानीय खिलाड़ी चरणबद्ध आंदोलन करने तथा नगर निगम कार्यालय का घेराव करने हेतु बाध्य होंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद शुभम यदु, ललिता राव, जिला उपाध्यक्ष सोनारु नाग, आकिब रज़ा, शेख सद्दाम रज़ा, वैभव नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष रजत जोशी, आदर्श नायक, प्रभुदास नाग, प्रदीप सेठिया, एनसयूआई प्रदेश महासचिव आदित्य बिसेन महासचिव हेमंत पाण्डेय, उस्मान रज़ा, कृष्णा उपाध्याय, तरणजीत सिंह रंधावा, इंदर झज्ज, सचिव शेख जुनैद, खेमराज सेठिया, अजय पाण्डेय, तरसेम जसवाल, राज, बलराम आदि मौजूद रहे।
पालनार के ग्रामीणों ने लिया ऐतिहासिक फैसला किरंदुल-
जगदलपुर बस्तर संभाग में बढ़ते अवैध धर्मांतरण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत पालनार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी पुरातन संस्कृति व परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में अवैध धर्मांतरण एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। वे निरंतर अपने क्षेत्र में लोगों को इसके खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। अपने संबोधन में श्री मुड़ामी ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज की पहचान हमारी आदिकाल से चली आ रही मूल परंपराएं हैं। यह चिंता का विषय है कि लोग अपनी जड़ों को छोड़कर धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। हमें अपने भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वे अपनी मूल परंपरा से दूर न हों और अपनी संस्कृति को बचा सकें। बैठक में उपस्थित उदय सिन्हा ने धर्मांतरण के दूरगामी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि कैसे धर्म परिवर्तन से सामाजिक विघटन होता है और आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास से कट जाती हैं। उन्होंने बहकावे, झांसे और लालच से बचने की अपील की। इस विशेष बैठक में ग्राम पालनार के वरिष्ठ नागरिकों से लेकर बच्चों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बैठक के समापन पर समस्त ग्रामवासियों से पुरजोर अपील की गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति के बहकावे या किसी भी प्रकार के प्रलोभन, लालच में न आएं। समाज ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे अपनी मूल परंपरा को नहीं छोड़ेंगे और एकजुट होकर धर्मांतरण का विरोध करेंगे। बैठक के अंत में एक सामूहिक संकल्प लिया गया।
महादेव घाट के आयोजन में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी 10 जनवरी शनिवार को समूचे जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाएगी। बस्तर जिले के सभी तेरह मंडलों मे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। जगदलपुर के स्थानीय महादेव घाट, शिव मंदिर वार्ड में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सम्मिलित होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर एक हजार वर्ष पूर्व हमला हुआ था। सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर पर बार बार हमले हुए, लेकिन यह मंदिर पूरी दिव्यता भव्यता के साथ आज भी विद्यमान है। सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।