City Media - Page 1306 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1306

बीएसपी प्रबंधन द्वारा यूजर चार्ज की राशि भुगतान नहीं करने पर पालिका द्वारा टाउनशीप क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था आगामी माह से पूर्णत: बंद करने पर विचार

0

भारत का सिरमौर बन चुका प्रधानमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित भिलाई स्टील प्लांट का राजहरा माइंस के टाउनशिप में रहने वाले बीएसपी कर्मचारी एवं अन्य को आवंटित आवासों का यूजर चार्ज बीएसपी प्रबंधन द्वारा वसूल कर लिया जा रहा है किंतु यह यूजर चार्ज की राशि पालिका में जमा नहीं की जा रही है फिर भी नगरपालिका अपने क्षेत्र के वासियों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टाउनशिप क्षेत्रों के वार्डो की सफाई करता आ रहा है। उक्त बातें मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने कहीं एवं आगे बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा यूजर चार्ज की राशि छत्तीसगढ़ राज्य पत्र में प्रकाशन सफाई शुल्क प्रकाशित विवरण अनुसार बीएसपी महाप्रबंधक राजहरा माइंस राजहरा

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

को प्रभारी शुल्क की राशि जमा करने हेतु पालिका द्वारा दिनांक 25 मई 22 अगस्त एवं 24 दिसंबर 2021को निर्देशक प्रभारी ,भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक का बकाया यूजर चार्ज राशि 15.19 लाख रुपए जमा करने पत्राचार किया गया । बीएसपी प्रबंधन शासन के दिशा निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन कर रहा है । मांग के अनुरूप आज पर्यंत तक बीएसपी प्रबंधन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है । इसलिए मजबूरी में नगर पालिका द्वारा अगले माह से टाउनशीप क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बंद करने पर विचार किया जाएगा । जिसकी पूर्णत: जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वच्छता अभियान की ओर एक कदम शिक्षा विभाग

0

शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता की ओर कदम अग्रसर करते हुए अभियान आरम्भ किया है।

इसी क्रम में स्वच्छता अभियान प्रचार प्रसार, जागरूक करने हेतु सांसद बस्तर दीपक बैज जी ने पहल की। विकास खंड मुख्यालय लोहंडीगुड़ा के उसरिबेडा, बाजरपारा धराऊर में साफ सफाई करते हुए लोगो को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में शिक्षा विभाग के सभी अमले विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, सभी प्राचार्य, खंड स्त्रोत समन्वयक इन्दर सिंह माँझी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी तिवारी, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं ने हिस्सेदारी की।

सांसद द्वारा बच्चों व आम जनता से अनुरोध किया कि स्वच्छता, साफ सफाई के लिए कोई निश्चित दिन, सप्ताह नहीं होता यह हमारी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग है। वर्तमान कोरोना महामारी के दरम्यान स्वच्छता से अपनी सुरक्षा की जा सकती है।

सांसद के साथ जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, व बड़ी संख्या में सरपंच, पंच व जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।

विकास खंड लोहंडीगुड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात क्षेत्र में पहुँच, सभी के द्वारा साफ सफाई कर, लोगो को जागरूक किया गया। कचरों को यहाँ वहां न फेंक, कूड़ेदान के उपयोग करने हेतु सभी से अनुरोध किया।

जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप ने आम जनों व छात्रों से कहा कि कूड़े दान का प्रयोग करें जिससे कचरों को एकत्र करने में सफाई कर्मचारी को मदद होगी, साथ ही सफाई कर्मचारी के कार्य की सराहना करते हुए सभी से उनका सहयोग करने की अपील की।

सांसद बस्तर ने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता के लिए किया गया या अभिनव पहल निश्चित थी सराहनीय है एवं प्रशंसनीय है। विभाग द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बच्चों को बाल्यकाल से ही स्वच्छता से जोड़े रखे जाने व जागरूक करने के लिए एक सार्थक पहल है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संजय विश्वकर्मा भी आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उनके द्वारा राजस्व विभाग के हमलों के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता जगाने का संकल्प लिया गया।

शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों व स्कूली बच्चों द्वारा आज के दिन यह शपथ लिया गया कि वह हमेशा अक्षरों के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल करेंगे और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने पूरा सहयोग करेंगे।

छ.ग. कृषि अधिकारी संघ की प्रांतीय कार्यकारणी का गठन किया गया

0

छ.ग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक रायपुर के बुढ़ा तालाब स्थित कर्मचारी भवन में सम्पन्न हुआ। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश साहू की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें बस्तर जिले के कृषि अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी अध्यक्ष महोदय द्वारा दी गई। जिसमें विक्रम भदौरिया कृषि विकास अधिकारी को प्रांतीय सलाहकार, मनीष श्रीवास्तव को प्रांतीय उपाध्यक्ष, नितेश मिश्रा को प्रांतीय सचिव, नितिन गजेन्द्र को कार्यालीन सचिव एवं दानियल जाल को बस्तर संभाग अध्यक्ष बनाया गया। प्रांतीय सलाहकार विक्रम भदौरिया ने बताया की बस्तर जिले के अधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई हैं। उसमें संघ के सभी मांगों को पूरा कराने एवं किसानों के हित के कार्यों को पूरा करने में सभी कृषि अधिकारी संघ के साथ काम करेगें। बैठक में छ.ग. के सभी जिलो से आये कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की

0

पीडब्ल्यूडी मंत्री और पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण अध्यक्ष से मिले नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू 2 जगहों पर पुलिया निर्माण से नगर के किसानों को मिलेगी सुविधाएं, हमारे नगर की किसान भाई सुगमता से नाले के उस पार जा सकेंगे खेती किसानी करने किसानों को होगी सहूलियत और आम नागरिकों को मिलेगा यात्री प्रतीक्षालय बन जाने से लाभ व सुविधाएं अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ताम्रध्वज साहू पीडब्ल्यूडी मंत्री और दलेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण डोंगरगांव विधायक से लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने सौजन्य मुलाकात की और नगर विकास के लिए मुक्तिधाम के आगे और शिव घाट मंदिर नाला के आगे पुलिया निर्माण और नगर में यात्री प्रतीक्षालय एवं समुदायिक भवन की रखी मांग |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने ताम्रध्वज साहू पीडब्ल्यूडी मंत्री से दुर्ग निवास में मुलाकात करते हुए रिसाली नगर निगम मे और सभी निकाय क्षेत्र मे जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी |

लोकेश्वरी गोपी साहू ने गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री से मुलाकात करते हुए डौंडीलोहारा नगर के क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के आगे पुलिया निर्माण और शिव नाला में टोला खार मे जाने के लिए पुलिया निर्माण की मांग की गई और माननीय दलेश्वर साहू पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण अध्यक्ष जी से मुलाकात करते हुए नगर में पांच स्थानों पर आम नागरिकों के लिए यात्री प्रतीक्षालय और समुदायिक भवन की मांग की गई अध्यक्ष के मांग पर गंभीरता पूर्वक व सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए नए सत्र में पुलिया निर्माण और यात्री प्रतीक्षालय एवं समुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की सहमति प्रदान की गई इस पर अध्यक्ष ने मंत्री का आभार व्यक्त किए इस मुलाकात के दौरान वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं सभापति अनीता साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विकास लोढा जी और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू जी साथ में उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की बोर्ड परीक्षा 10 – 12 वी की तिथि घोषित

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की बोर्ड परीक्षा की तिथि एवं समय सारिणी घोषित कर दी है | परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी जिसमे दसवीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च 2022 से एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2022 से आयोजित की जाएगी |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दसवीं बोर्ड की परीक्षा की समय सारिणी इस प्रकार है –

बारहवी बोर्ड की परीक्षा की समय सारिणी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तीन राज्यों में मोबाईल, मोटरसायकल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अपचारी बालक तीन आरोपियों को जिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • तीन राज्यों में मोबाईल ,मोटरसायकल लूट कारित करने वाले अर्तराज्यीय गिरोह के अपचारी बालक सहित आरोपी गिरफ्तार।
  • साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना मंगचुवा की संयुक्त कार्यवाही।
  • सूनसान इलाके में रैकी कर देते थे लूट की घटना को अंजाम, बालिकाओं को बनाते थे निषाना।
  • तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित कई जिलो में किये है लूट की वारदात।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर व थाना प्रभारी मंगचुवा दिलीप नाग के नेतृत्व में लूट के मोबाईल व मोटरसायकल सहित 01 अपचारी बालक व 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि थाना मंगचुवा के ग्राम कर्रेगांव में 02 आदमी चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है । सूचना पर तत्काल सायबर सेल टीम बालोद व थाना मंगचुवा के स्टाफ के द्वारा अज्ञात आरोपियो को घेरा बंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर 01 आरोपी अपना नाम महेष्वर उमरे पिता स्व पिग्या उमरे पता- ग्राम बिचारपुर थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव बताया और 01 विधि से संघर्षरत बालक है दोनो के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल और 08 नग मोबाईल फोन बरामद कर थाना मंगचुवा में इस्मगासा क्र0 01/21 धारा-41(1$4) जा.फौ 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया । आरोपी द्वारा बताया गया की दोनो एक और मित्र भरत कोसा पिता अनिल कोसा ग्राम बिचारपुर थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव के साथ मिलकर जिला दुर्ग बालोद व तेंलगाना महाराष्ट्र में कई लूट की घटना को अंजाम दिये है। उक्त प्रकरण में आरोपी से पूछताछ जारी है अन्य कई मामले का पता लगाया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

आरोपी के नाम व पता-

(1) महेश्वर उमरे पिता स्व. पिज्ञाराम उमरे उम्र 29 वर्ष पता- ग्राम बिचारपुर थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

(2) विधि से संघर्षरत बालक।

जिसे आज दिनांक 29.12.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर, थाना प्रभारी मंगचुवा दिलीप नाग, सउनि देवचंद मंडावी ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन कुमार गुप्ता ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन ,आरक्षक संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गुरु गोविंद सिंह वार्ड में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दबंगों के द्वारा मारपीट, वार्डवासी द्वारा शिकायत किन्तु कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति

0

(लक्ष्मण पिल्लै)

जगदलपुर _विदित हो कि गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 सड़क पारा श्वेता कॉलोनी रोड के सामने वह पीछे आवेदक गण जोगेंद्र नाथ नाथ पिता स्वर्गीय मंगल रामनाथ जाति माहरा की पैतृक जमीन के साथ रिकॉर्ड में छोटे झाड़ के जंगल ७४७ ग्राम कंगोली के भूमि खसरा नंबर 69/24 रकबा 0.223 हेक्टर पर जोगेंद्र नाथ का आज से लगभग 3 पीढ़ी से कृषि कार्य करते हुए निवासरत है। जिनके कब्जा के रूप में राजस्व अभिलेख के अनुसार भूमि स्वामी के रूप में नाम अंकित है। जिसका b1 भी तत्कालीन पटवारी के द्वारा बना कर दिया गया है। किंतु 2019 से वार्ड के अवैध कब्जा धारीगण अन आवेदक गण राजेंद्र नाथ पिता स्वर्गीय मंगल राम नाग वह उसके अवैध कब्जा धारी सहयोगी परिवारों के सदस्यों ने जोगेंद्र नाथ के कृषि कर रहे भूमि पर अवैध कब्जा कर राजेंद्र नाथ व उसके परिवार के द्वारा जबरन हक बताकर मारपीट किए जाने की शिकायत है तथा आने को बात विवाद की स्थिति उत्पन्न कर पीड़ित पक्षों के साथ मारपीट की जाती रही है।जब पीड़ित पक्ष आने शिकायत करने पहुंचता है तो मामला को राजस्व का बताकर काउंटर के रूप में तब्दील कर जांच करने से परहेज कर किस बना दिया जाता है और उल्टे पीड़ित पक्ष जोगेंद्र नाथ के ही पुत्रों के ऊपर प्रकरण दर्ज कर दिया जाता है।

राजेंद्र नाथ के परिवार से वार्ड के अधिकतर लोग परेशान हैं सास की जमीनों को कब्जा कर बेचना उनके लिए आम बात होती है वार्ड का एक बड़ा हिस्सा को कब्जा कर अपने ही परिवार के लोगों को घर बनाकर रहने के लिए दिया जाता है तथा भूमि स्वामी जब जमीन कब्जा को लेकर बोलते हैं तो, सारे अवैध कब्जा धारी एकजुट होकर असल भूमि स्वामी के साथ मारपीट वह दबंगई करते हुए निर्माण कार्य लगातार जारी रखते हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों ने नगर निगम से लेकर वार्ड पार्षद तक को किया किंतु परिणाम शून्य है। जिसकी वजह से वार्ड वासी परेशान हैं गली व रोड को भी कब्जा कर आम सड़क को बाधित करने की कोशिश की गई है। जिसकी शिकायत सभी जगह दर्ज है वार्ड के ही नजूल जगहों पर स्वयं प्रतिष्ठित लोगों के द्वारा गरीबों को दबंगई दिखाकर का बीज होते हुए बड़े-बड़े भवन बनाकर रहने लगे हैं।तथा अन आवेदकों के साथ मिलकर मूल भूमि स्वामी के खिलाफ साजिश किया जाकर जमीन हथियाने का भरपूर प्रयासरत हैं।जो कि पूरे मामले में ज्ञानविद्ध लोग ही अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर अन आवेदकों को सह देते आ रहे हैं।वार्ड के अलग-अलग लोग भी इन अन आवेदक गण राजेंद्र नाथ व उनके अवैध कब्जा धारकों के ऊपर पुलिस से लेकर निगम व राजस्व में भी अलग-अलग भूमि अतिक्रमण वह मारपीट से लेकर सारे मामले की कार्रवाई के लिए शिकायत किया गया है। किंतु पीड़ित पक्ष के लिए इन विभागों में न्याय की अपेक्षा सफेद हाथी साबित हो रही है। कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति हो रहा है 25/11/2021 को भी वार्ड के ही जगमोहन नाग (जग्गू) ने भी अन आवेदक गणों के द्वारा अपने साथ रोड कब्जे को लेकर हुई मारपीट की भी शिकायत की थी परंतु पीड़ित पक्षों के ऊपर ही प्रकरण दर्ज किया गया है | आये-दिन राजेंद्र नाथ वह उस उसके अवैध कब्जा धारियों के द्वारा मारपीट दबंगई शासकीय भूमि पर कब्जा कर बेचने व विरोध करने वाले के साथ मारपीट कर , वार्ड की शांति भंग हमेशा से किया जाता रहा है जिसमें जिम्मेदार अधिकारी या जिम्मेदार वार्ड प्रमुख को संज्ञान में लेकर कार्यवाही वह निराकरण कर वार्ड वासियों को राहत प्रदान करना ही प्रथम प्राथमिकता होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

रायपुर होमियोपैथिक एवं बायोकेमिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा संपन्न

0

रायपुर होमियोपैथिक मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रामकुंड, रायपुर को वर्ष 1956 से संचालित करने वाली संस्था रायपुर होमियोपैथिक एवं बायोकेमिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा दिनांक 24-12-2021 (शुक्रवार) को महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय को सत्र 2021-22 में NCH, आयुष मंत्रालय, नईदिल्ली द्वारा सीधी मान्यता एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा निशर्त संबंद्धता प्राप्त होने पर सभी को बधाई दी गई एवं महाविद्यालय द्वारा किये गए विकास कार्य एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र चौबे द्वारा दी गयी।

बैठक में संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. जीवेन्द्रनाथ ठाकुरजी को मरणोपरान्त आजीवन उपलब्धि सम्मान (Lift Time Achivement Award) परिवार के सदस्यों को दिया गया साथ ही वरिष्ठ आजीवन सदस्य अवनीन्दनाथ ठाकुर, एस. एम. कोण्डापुरकर, बी. आर यादव, लक्ष्मी कश्यप, शकुंतला यद्, डॉ. सुखनंदन सोनकर का श्रीफल एवं शाल से सम्मान किया गया।

बैठक के अंत में संस्था के आजीवन सदस्य रहे स्व. श्री पी. डी. राठी एवं स्व. श्री संजय व्यास जी (पूर्व सचिव) को सदस्यों द्वारा सादर श्रद्धांजली अर्पित की गयी।

बैठक में निम्नलिखित आजीवन सदस्य उपस्थित हुए महेन्द्र चौबे-अध्यक्ष, अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, शकुतला यद्-उपाध्यक्ष संजय सिह ठाकर-सचिव, बिसाहूराम यादव-सहसचिव, एस. एम. कोण्डापुरकर-कोषाध्यक्ष, डॉ. सुखनंदन सोनकर, राजेश बिस्सा, देवेन्द्र अग्रवाल-कार्यकारिणी सदस्य, हरजीतसिंग जुनेजा, हरीश वर्मा, शिरीष अवस्थी-आजीवन सदस्य उपस्थित हुए। ।

बैठक के अंत में संस्था के सचिव संजय सिंह ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था के संबंध में थाना एवं यातायात प्रभारियों की ली मीटिंग

0

आज दिनांक 29/12 /2021 को नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की द्वारा शहर के यातायात व्यवस्था के संबंध में अपने कार्यालय में थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारियों की मीटिंग लिया गया । शहर की यातायात से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। पूर्व में एसडीएम डौंडीलोहारा की अध्यक्षता में शहर में यातायात व्यवस्था के संबंध में मीटिंग हुई थी जिस के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। विगत कुछ दिनों से यह जानकारी प्राप्त हो रही थी कि नो एंट्री के समय का कुछ वाहन चालकों द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है जिस पर थाना प्रभारी राजहरा एवं यातायात प्रभारी को नो एंट्री का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के द्वारा एम.व्ही. एक्ट की ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही की जावे ताकि लापरवाह वाहन चालकों में भय उत्पन्न हो एवं यातायात नियमों का पालन हो। कच्चे भानुप्रतापपुर अंतागढ़ की तरफ से आयरन भरकर आने वाले कुछ वाहन चालकों द्वारा शराब पीकर तेज गति से एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया जाता है ऐसे वाहन चालकों पर कड़ाई से कार्यवाही किया जावे। ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटनाजन्य स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु स्टॉपर लगवाएं । राजहरा शहर में नगर पालिका एवं व्यापारी संघ राजहरा के सहयोग से सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जावे । मीटिंग में यातायात प्रभारी बालोद नवल किशोर कश्यप थाना प्रभारी डौंडी अनिल ठाकुर थाना राजहरा से सहायक उपनिरीक्षक नंद किशोर सिन्हा व एन एल चौरसिया उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पीडीएस सिस्टम में फिर एक बार माफियाओं ने सेंध लगाया, गरीबों के निवाले पर कोलचूर में डाला डाका

0

सार्वभौम पीडीएस सिस्टम में फिर एक बार माफियाओं ने सेंध लगाया है और डाका कोलचूर राशन दुकान में सामने आई है जिसमें 20 से 25 हितग्राहियों का निवाला निगल गये हैं।एक घोटाला पिछले दो वर्षों से बदस्तूर जारी है किंतु राशन माफियाओं के खिलाफकार्रवाई नहीं

किया जा रहा है। वहीं बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत कोलचुर उचित मूल्य की दुकान में पिछले 22महीने से अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह वर्ग के 20-25 हितग्राहियों के राशन में घोटाला किया जा रहा है और मात्र 10किलो चावल दिया जाता हैं। जबकि अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह को 35 से 40 किलो चावल आवंटन होता हैं जिसके साथ चना ,गुड़,शक्कर ,नमक भी दिये जाने का प्रावधान है लेकिन ग्राम पंचायत कोलचुर में 20 से 25 राशन कार्ड में घोटाला हुया है खाद्य विभाग से जानकारी मिली कि इन सभी राशन कार्ड में हर महीने का 35 से 40 किलो चांवल आवंटन होता हैं।उचित मूल्य संचालक अंतु पटेल 22 महीने से इन गरीब परिवार के हक का चांवल में डाका डालने में मशगूल हैं और जब संचालक से जानकारी मांगने से की कोशिश की जाती है तो वह बात को टाल देते है।

हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि 22 महीने से 20 से 25 कार्ड चावल सहित राशन सामग्री का घोटाला किया जा रहा है। यदि राशन का बाजार भाव निकाले तो लगभाग 5 लाख 50 हजार रुपये का राशन घोटाला किया गया है।पीडित हितग्राहियों के नाम राशनकार्ड का नम्बर इस प्रकार है।

सुकरी लया 223745204692, पुनिता बाई 233749194500, कश्यप 223740349310, रधामती 2237419606551, सोनमती 223744419151,दिनमनी 223743185818,दयमंती 223746642229,स्मनी 223740154462,मानमती 223740524832, महादई 223743077854,चैती 223744599105, ललित 223744682562, शिवकुमारी 2237462 68978, मंगली 223747914722,रुकमणी223 741884928,कवल सिंह 223748281042,मुगाय22374 3117649, प्रारंभिक जानकारी में 20 से 25 राशन कार्ड में बंदरबाट किये जाने का मामला सामने आया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS