City Media - Page 407 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 407

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए एंकट राव

0

कोंडागांव जिले के संकुल केंद्र करंजी के शिक्षक टी. एंकट राव को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने सम्मानित किया।

         इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी के अतिरिक कोंडागांव जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, डीएमसी महेंद्र पांडे, जिला साक्षरता अधिकारी वेणु गोपाल राव, पांचों विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड श्रोत समन्वयक

एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे। श्री राव ने शैक्षणिक जगत में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं।इसके अतिरिक्त टी. एंकट राव ने सामाजिक, सांस्कृतिक बौद्धिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहते हुए संस्था के छात्र छात्राओं विभिन्न गतिविधियों के साथ जोड़कर उन्हे प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन किया।उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, पर्यावरण बचाओ अभियान, जल बचाओ अभियान, नो पॉलिथीन अभियान, आओ स्कूल चलें अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान सहित शिक्षा की गुणवत्ता के क्षेत्र मे अपने विद्यार्थियों के साथ कई जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।इसके अलावा विशेष दिवसों पर छात्र छात्राओं के माध्यम से मानव श्रृंखला बनाकर अलग अलग विषयों पर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। इसी कड़ी में नो पॉलिथीन अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर अभियान से लोगो को जोड़कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।शिक्षक राव प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के दिन छात्र छात्राओं से उपहार स्वीकार न कर स्वयं अपने व्यय से तीन निर्धन छात्र छात्राओं को शाला गणवेश, जूते मोजे और विभिन्न पाठ्य सामग्रियों को उपहार स्वरूप प्रदान करते हैं। इन्होंने समय समय पर बाढ़, भूकंप पीड़ितों के लिए भी लोगो से धनराशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेज अपना योगदान देने का प्रयास किया है।कोरोना काल में भी उन्होंने 11 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर मानवता का परिचय दिया था। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व संस्कृतिक गतिविधियों में भी आर्थिक योगदान कर उन्हे प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।

शिक्षक राव को इसके पूर्व 2015 में राज्य स्तरीय सम्मान राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है इसके अलावा इन्हे आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम भुवनेश्वर ओडिशा में बेस्ट स्काट पर्सन, छग राज्य युवा आयोग द्वारा कला के क्षेत्र में, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छग शिक्षक संघ जिला कोंडागांव, आंध्र समाज ओडिशा इत्यादि संस्थाओं ने शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया है।इस दौरान प्राचार्य नरेंद्र नायक, छग शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष निर्मल शार्दूल, टीचर एसोसिएशन अध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, कंवल साय मरकाम, प्राचार्य शिवलाल शर्मा, मधु तिवारी, ब्रजेश तिवारी, बलवंती कुजूर, जी.रामेश्वर राव, अशोक साहू आदि उपस्थित थे।

अब बस्तर के लोगों को भी बड़े शहरों की तरह मिलेगी चिकित्सा सुविधाएं

0
  • हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल ने स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

जगदलपुर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को जगदलपुर के डिमरापाल में निर्माणाधीन 240 बेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और इसे प्रदेश का सबसे अच्छा अस्पताल बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस अस्पताल को सर्व सुविधायुक्त और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित बनाया जाएगा।ताकि बस्तर के लोगों को बड़े शहरों की तरह चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के निर्माण की स्थिति की पूरी जानकारी ली और थर्ड फ्लोर तक भ्रमण कर विभिन्न वार्डों के निर्माण सहित सिटी स्कैन एमआईआर, तथा ऑपरेशन कक्ष इत्यादि का अवलोकन किया।

 

उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी और भवन को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हॉस्पिटल को अपग्रेड करने के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विस्फोटक सामग्री के साथ 3 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

0
  • नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद

जगदलपुर बस्तर के बीजापुर जिले में शुक्रवार को तीन सक्रिय नक्सली विस्फोटक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से बारूद, जिलेटिन राड और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210वीं बटालियन और सीआरपीएफ 168वीं वाहिनी की संयुक्त टीम थाना बासागुड़ा क्षेत्र के सारकेगुड़ा पेगड़ापल्ली के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सारकेगुड़ा- पेगड़ापल्ली के मध्य जंगल से संदिग्ध 3 व्यक्त्यिों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में कुड़ामी सोमलू जन मिलिशिया सदस्य, लिंगू सेमला ऊर्फ लिंगा मिलिशिया सेक्शन कमांडर, सोमलू कड़ती आरपीसी अध्यक्ष शामिल हैं। इन नक्सलियों के कब्जे से कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन, गन पावडर सफेद- काला, डेटोनेटर एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ करने पर प्लाटून नम्बर 10 के कमांडर मल्लेश द्वारा सारकेगुड़ा पुलिया के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाने हेतु सामग्री उपलब्ध कराया गया था। इन नक्सलियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।

आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई थी

0

*गाज गिरने से सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत*
= दंतेवाड़ा के बारसूर में ट्रेनिंग के दौरान हुई घटना =
= एक दिन पहले बीजापुर में एक जवान की हुई थी मौत =
*जगदलपुर।* बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो दिन के भीतर सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत हो गई। आज शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिले में एकसाथ दो जवान गाज गिरने से जान गंवा बैठे। दोनों जवान सीआरपीएफ 111वीं बटालियन में पदस्थ थे। एक दिन पहले ही बीजापुर जिले में भी सिआरपीएफ के एक जवान की भी
आज मृत दोनों जवान दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में टेमरुभाटा पारा के पास संचालित नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लेने आए हुए थे। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे परिसर में आकाशीय बिजली गिरी। इससे कांस्टेबल महेंन्द्र कुमार निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश व एस. शहुअट आलम निवासी साहिबगंज झारखंड को गंभीर चोटें आईं। दोनों जवानों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृत जवानों के परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले पड़ोसी जिले बीजापुर में भी गश्त के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो चुकी है।

1000 सुहागिन नारियों को करूं भात खिलाकर श्रृंगार वितरण किया गया।

0

दल्लीराजहरा संजय बैस जी (जनपद सदस्य डौंडी ब्लॉक)। ग्राम कुसुमकसा में लगातार 25 वर्ष से तीजहारिन सुहागिन नारियों को तीज की पावन पर्व पर करु भात खिलाकर श्रृंगार वितरण किया जाता है ,इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमारे ग्राम कुसुमकसा में इस वर्ष भी तीजहारिन सुहागिन नारियों को सामूहिक रूप से करू भात खिलाकर श्रृंगार वितरण किया गया ।संध्या 7:00 बजे भगवान भोलेनाथ की महा आरती की गई जिसमें बहुत सारे लोग आरती पूजन में सम्मिलित होकर स्तुति वंदन में भाग लिए।

करु भात के इस आयोजन में तीजहारिन नारियों नेअपने सखी सहेलियों से मिलकर आनंद की अनुभूति प्राप्त की ।और कार्यक्रम को बहुत सराहा ।सभी के चेहरे में खुशी के पल देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है अपनी संस्कृति को बचाए रखना और लोगों को संस्कृति और परिवेश से जोड़कर रखना ।वर्तमान समय में लोग अपनी संस्कृति को छोड़कर फुहड़ संस्कृति को अपना रहे हैं तीज पर्व को सहेज कर रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच  शिवराम सिंद्रामें में जी।डौंडी विकासखंड क्षेत्र के संजय बैस जी (जनपद सदस्य):.. उप सरपंच दीपक यादव जी , शंकर लाल पिस्दा जी,  राय सिंह लेड़िया जी । नंदकिशोर पिस्दा जी। गोविंद सिंन्हा जी । गौरी शंकर साहू जी। सुरेश कोठारी जी।  राजू सिंन्हा जी । रवि यादव जी । मोनू गुप्ता जी।  वीरेंद्र डड़सेना जी । लखन गिरी गोस्वामी जी । रजनू धनकर जी।  टीकम लाल साहू जी। हुमन कौशिक जी। पति राम चुरेंद्र जी।  सोमनाथ रावटे जी । प्रशांत सिहारे जी।  गोविंद चुरेंद्र जी  कपूर बढ़ई जी। अमर सिंह पटेल जी । द्वारिका साहू जी। इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष रूप से उपस्थिति देकर सहयोग प्रदान किये।

लिटिल बड्स एकेडमी हाई स्कूल दल्ली राजहरा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया

0

दल्लीराजहरा। आयरन और एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित लिटिल बड्स एकेडमी हाई स्कूल दल्ली राजहरा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का पर्व, माँ सरस्वती, और डॉ. राधाकृष्णन की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शीबू नायर ( अध्यक्ष न. पा. प. द. रा. ), विशिष्ट अतिथि के रूप मे रतिराम कोसमा ( विधायक प्रतिनिधि दल्ली राजहरा ) विशेष अतिथि के रूप रुखसाना मैडम ( पार्षद वार्ड नं. ) एवं कांग्रेस प्रवक्ता जेब कुरैशी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख नबी खान ( संचालक ) एवं संदीप रामटेके ( अध्यक्ष पालक शिक्षक समिति ) ने की। कार्यक्रम का संचालन जब एस अंसारी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शीबू नायर ने अपने उदबोधन में डॉ राधाकृष्णन को याद करते हुए शाला के सभी शिक्षकों को बधाई दिये एवं गुरु की महिमा और गौरव का ज्ञान शाला के छात्रों को दिया । अगले उदबोधन में विशिष्ट अतिथि रतिराम कोसमा ने सभी शिक्षकों का अभिवादन कर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में कैसे शिक्षकों का निस्वार्थ योगदान होता है ये छात्रों को बताया । उदबोधन की अंतिम कड़ी में शाला संचालन समिति के अध्यक्ष शेख नबी खान ने अपने उदबोधन में शाला के समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज एवं पत्रकार सुमित जैन उपस्थित रहे। इसके पश्चात स्कूल प्राचार्यॉ श्रीमती विजयॉ खान के द्वारा यह बताया गया सभी शिक्षिक छात्रों के भविष्य के निर्माणकर्ता है जो छात्रों के माध्यम से देश दुनिया के सफल व्यक्तित्व वाले नागरिकों का निर्माण करते है । शिक्षकों का समाज और राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान होता है। वे न केवल ज्ञान का प्रसार करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करते हैं।शिक्षक छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देते हैं, उनमें नैतिक मूल्यता, अनुशासन, व आत्मविश्वास का विकास करते हैं। शाला के सभी उपलब्धियो को याद कराते हुए इस सफलता का श्रेय उन्होंने यहां के शिक्षकों को दिया एवं उनके अतुलनीय योगदान के लिए सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया । तथा अंत मे उन्होंने सभी अतिथियों द्वारा हमारी शाला के प्रति अपना सहयोग रूपी योगदान देने के लिए उनका भी आभार प्रकट किया । ततपश्चात शाला संचालन समिति और पालक शिक्षक समिति द्वारा प्रदत सम्मान स्वरूप भेंट, मुख्य अतिथि शीबू नायर, रतिराम कोसमा, रुखसाना मैडम, जेब कुरैशी, पत्रकार वीरेन्द्र भारद्वाज, सुमित जैन एवं शाला संचालन समिति के अध्यक्ष नितेश छतरी एवं संदीप रामटेक के कर कमलों द्वारा शाला के सभी शिक्षकगणों को सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त अपने विशिष्ट योगदान हेतु शाला की सभी शिक्षिकाओं का सम्मान प्रदान किया गया । इनके अतिरिक्त शाला के वाहन चालक संदीप ठाकुर, गोल्डी सावलकर, गजेंद्र साहू, डोमेन्द्र साहू, गजेंद्र कोर्राम, सतीश विश्वकर्मा, मनीष बोरकर एवं शाला के शीतल विश्वकर्मा, सुशीला यादव,एवं दामिनी दामले,को भी सम्मान भेंट से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में शाला के संचालक शेख नबी खान पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष संदीप रामटेक एवं एस अंसारी एवं तैयब अंसारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

डॉ. राधाकृष्णन की विरासत करती रहेंगी हमारा मार्गदर्शन : रेखचंद जैन

0
  •  कांग्रेस ने मनाई पूर्व भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
  • सेवानिवृत्त शिक्षक का किया गया सम्मान

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई।

 

कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप चन्द्र झा का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन को सही अर्थों में एक सच्चे विश्वगुरु के रूप में देखा गया है। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ख्याति प्राप्त दार्शनिक और भारतीय दर्शन, द हिंदू व्यू ऑफ लाइफ, ईस्टर्न रिलीजन एंड वेस्टर्न थॉट द प्रिंसिपल उपनिषद जैसी कई और अन्य लोकप्रिय पुस्तकों के लेखक भी थे। वह एक प्रोफेसर, कुलपति, तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) में राजदूत और भारत के उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति रहे। साथ ही उप राष्ट्रपति के रूप में वह राज्यसभा के सभापति भी रहे। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके योगदान की सराहना करते हुए श्री जैन ने कहा कि उन्होंने शिक्षा और दार्शनिक विचार पर अमिट छाप छोड़ी है और उनकी विरासत हमारे मूल्यों का मार्गदर्शन करती रहती है। पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है। इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, परमजीत जसवाल, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, हरिसिंह,शहनाज़ बेगम, पार्षद सूर्यपानी, गौरनाथ नाग, ललिता राव, सुषमा सुता,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रोजविन दास, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, असीम सुता, कौशल नागवंशी सेवादल, संदीप दास, नीलम कश्यप, उस्मान रज़ा, आनंद शर्मा, फूलसिंह बघेल, सलीम अली, एस नीला, माही श्रीवास्तव, खिरेंद्र यादव, समीर खान आदि मौजूद रहे।

शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा को राजयपाल से सम्मान होने पर,,,, प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसयोंजक योगेंद्र सिन्हा ने फोन से शुभकामनाएं एवं बधाई दी

0

शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने किया सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ कलार समाज के लिए गौरव का विषय हिमकल्याणी को राज्यपाल से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा ने बधाई संदेश भेजो छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )ने शिक्षिका हिमकल्याणी को फोन के माध्यम से शुभकामनाएं व बधाई दीये l

बेमेतरा जिला मे पदस्थ शिक्षिका सेवा भाव अध्यापन कर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जताई है शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा ने कई कठिनाइयों के बाद भी स्कुल पहुंच कर स्टूडेंट को पढ़ाई करा कर नवाचार के लिए जाने वाले प्रयास मे निरंतरता बनाकर रखी है अपने स्वयं के खर्चे से 4 बच्चों का पढ़ाई का जिम्मा भी संभाल रही है कैंसर से जूझते हुए भी नहीं छोड़ा अध्यापन राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेंद्र सिन्हा ने आने वाले समय मे समाज के तरफ से और राज्य शासन के तरफ से जो भी सुविधा मिल सके उसे दिलाने की बात कही है l

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रियव्यापी सदस्यता अभियान महापर्व 2024 की शुरुआत हुई

0

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग जी को प्राथमिक सदस्यता दिलवाकर जिले मेंव सदस्यता अभियान की शुरुआत की

इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में वरिष्ठ बुद्धिजीवी व समाज प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया

व 2 सितंबर से शुरू हुए इस महापर्व अभियान में सर्वप्रथम देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सदस्यता दिलवायी, उसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान शुरू हुआ, इसी क्रम में प्रदेश में 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को सदस्यता दिलवाई इसी क्रम में यह अभियान जिले में पहुंचा और 3 तारीख बुधवार को जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय भोजराज नाग जी को सदस्यता दिलवायी इसी सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सांसद जी के सदस्यता लेते ही जिले के पदाधिकारीयों ने सदस्यता ली, साथ ही जिले व शहर के आये समाज प्रमुखों ने भी सदस्यता ली।

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा -सदस्यता महापर्व 1 सितंबर से 25 सितंबर के प्रथम चरण सदस्यता अभियान 2024 में , देश के 6 राष्ट्रीय पार्टी +57 राज्य स्तरीय पार्टी और 2764 गैर मान्यता प्राप्त दल है, उसमें केवल भाजपा ही अपने इस संविधान पर चलने वाली पार्टी है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसके 18 करोड़ सदस्य होते हुए भी अनुच्छेद 9 के अंतर्गत हर 6 वर्षों में सदस्यता अभियान को रिन्यूएबल करते हैं।

सदस्यता अभियान हेतु 17 अगस्त राष्ट्रीय कार्यशाला के पश्चात 20 अगस्त प्रदेश 22 अगस्त को देश के 777 जिलों में वह 27- 28 -29 अगस्त को देश के सभी 11486 मंडलों एवं 30- 31 अगस्त तक 4 लाख से अधिक बूथों पर यह कार्यशाला आयोजित की गई।

मोदी जी का काम एवं भाजपा का राष्ट्रवादी विचारधारा ,सर्वव्यापी, सर्व समावेशी , दार्शनिक, अवधारणा लोगों के दिलों तक पहुंची है, अब उसे दल तक पहुंचाने का काम सदस्य अभियान के माध्यम से करेंगे।

 

जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा – प्रदेश के रायपुर में माननीय विष्णु देव साय जी की सदस्यता करने के बाद पूरे देश भर के 777 जिलों में आज हम सब की नवीन सदस्यता होनी है, उसके लिए आज बालोद के भी हम जिला कार्यालय से जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नवीन सदस्यता करने हम सभी इकट्ठा हुए हैं, 9 मंडलों के सदस्यता प्रभारी गण सभी मंडलों के लोकसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर प्रथम स्थान जिन-जिन मतदान केंद्रो ने परिणाम लाया है, उन सभी मतदान केंद्रों से भी उपस्थित नीचे से ऊपर तक उस स्थिति तक बैठे हमारे सभी पदाधिकारी गण हम सब आज विश्व के उसे राजनीतिक दल जिस राजनीतिक दल ने सबसे ज्यादा संख्या में अपनी सदस्यता 2014 में 13 से 14 करोड़ सदस्यता ली, इस दल के सदस्य बनने के लिए 2019 के बाद आज 2024 में पुनः 2 सितंबर के बाद 15 अक्टूबर तक यह सदस्यता अभियान चलानी है, और जिले के बाद मंडलों में 5 व 6 को 7-8-9 को सभी शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे, 10 तारीख के बाद बूथों पर प्रदेश के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर यह सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे और टोली बनाकर भी सदस्यता करवाई जाएगी, मित्रों यह वह दल है जिस दल के गठबंधन के रूप में 21 राज्यों पर नेतृत्व करने वाला दल है, 13 राज्य ऐसे राज्य है जहां पर विशुद्ध रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमारे नेताओं के द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर सरकार चलाने की जिन-जिन योजनाओं को लेकर माननीय मोदी जी काम कर रहे हैं, जिन विचारधाराओं को लेकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ की स्थापना की थी, उन सभी विचारधाराओं को लेकर चलने वाला उस दल के साथ हम सब का परम सौभाग्य है, ऐसे अवसर पर इस अवसर को इस कालखंड में माननीय मोदी जी सारिका नेता मिला जिसके नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बजता है, इस कार्यक्रम में आए हुए सभी समाज के प्रमुख का अभिवादन करता हूं स्वागत करता हूं जो मोदी जी के हाथ को मजबूत करने के लिए समाज के मूर्धन्य लोगों का और सभी लोगों की सहभागिता विश्व के जननायक माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हम सब की महत्ती आवश्यकता है,

 

यशवंत जैन ने कहा-हमारी पार्टी विचारधारा से चलने वाली पार्टी है, हमारे जनसंघ नेताओं की विचारधारा देश से जुड़ी थी, वंदे मातरम राष्ट्रगीत होना चाहिए ,जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा होना चाहिए, यह सब मुद्दे भारत के मुद्दे थे, उसको लेकर यह यात्रा शुरू हुई ,और विचारधारा पर चलने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, कुछ लोग से शुरू हुई यात्रा आज हमारा कारवां इतना विशाल हो गया है, कि हम दुनिया की अच्छी पार्टी है, मित्रों सदस्य बनना याने एक विचारधारा से जोड़ना।

2 तारीख को मोदी जी सदस्य बने 3 तारीख को विष्णु देव साय जी सदस्य बने और आज सौभाग्य है बड़ी प्रसन्नता है कि आज सब ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी हम को एक लक्ष्य पूरा करना है आज देश के समक्ष चुनौती है भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना यानी देश का मजबूत होना, हमारा एक सपना है आजादी के 100 साल पूरे होंगे पूरी दुनिया के सामने भारत विकसित भारत रूप में खड़े हो, इसलिए भारतीय जनता पार्टी से लोगों को जोड़ना है, समाज के सभी वर्गों को इससे जोड़ना है अंतिम व्यक्ति तक हमें पहुंचना है तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।

 

सांसद भोजराज नाग जी ने कहा – यदि कार्यकर्ता पार्टी में काम कर रहे है, निस्वार्थ भाव से काम कर रहे है, तो उसका फल उसे मिलेगा, हमारी सरकार जितनी भी जन कल्याणकारी योजना चल रही है उसका लाभ गरीब परिवार को मिलता है उसका भी पुण्य हमारे खाते में आ जाता है क्योंकि हमारे कार्यकर्ता के मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सरकार की योजनाओं का लाभ उस गरीब व्यक्ति को मिलता है जरूरतमंद व्यक्ति को मिलता है अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के विकास की योजना पहुंचती है तो उसमें हमारा महत्वपूर्ण योगदान है जैसे हम पूजा पाठ करते हैं तो हमें पुण्य मिलता है इस तरह भाजपा में काम करते रहते हैं तो उसमें भी हमें पुण्य की प्राप्ति होती है इसके साथ ही आज हम दुनिया में देख रहे हैं भारत में प्राचीन इतिहास रहा है चाहे महाभारत काल हो रामायण काल हो चाहे देव असुरों के संग्राम का काल हो चाहे राजा हो महाराजाओं के युद्ध का काल हो उसमें हमेशा धर्म के पक्ष में ही विजय हुई है, आने वाले समय में दुनिया को कोई मार्गदर्शन देने वाला देश है तो वह भारत देश होगा और आज भारत देश का नेतृत्व करने वाला कोई महापुरुष है कोई यशस्वी योगी है तो वह माननीय नरेंद्र मोदी जी है पुराने जमाने में भी महाभारत काल में दुनिया को गीता ज्ञान के माध्यम से एक आदर्श जीवन के बारे में बताया था, आदर्श चिंतन दिया था और आज नरेंद्र मोदी जी गरीब कल्याण योजना के बारे में दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए जो दुनिया के लोग हैं जैसे पिछले करोड़ों महामारी के कार्यकाल को देखे दुनिया के बड़े-बड़े देश जैसे अमेरिका रूस जापान ऐसे लोगों को भी कुछ नहीं सूझ कुछ दिखाई नहीं दिया ऐसे समय में नरेंद्र मोदी जी ने क्या किया दिया जलाने का काम किया ताली बजाने का काम क्या है इसका मतलब यह है कि हमारी सूक्ष्म शक्ति हमारे अंदर है जो हमारी बाहरी शक्ति है उससे कई गुना हमारे अंदर शक्ति होती है और जो भी अंदर की शक्ति है उसको जागने से भगवान की शक्ति जागृत होती है इसलिए हम सब पूजा करते हैं इसलिए हम उपासना करते हैं 30 त्यौहार रीति रिवाज परंपरा जो हमारे भारत देश में है कोई ना कोई रूप में उसे अदिति शक्ति को अदृश्य शक्ति को जिसे हम भगवान कहते हैं परमात्मा कहते हैं उसे शक्ति को त्याग तपस्या के माध्यम से जागृत करने की कोशिश करते हैं दुनिया को बचाने के लिए दुनिया को मार्गदर्शन देने के लिए सही रास्ते पर लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सरकार 2047 तक अनवरत बनना चाहिएइसके लिए आज हम सबको भाजपा के कार्यकर्ताओं को 10 करोड़ से भी अधिक सादिष्ठा करने की आवश्यकता है इतने सालों से हम देख रहे हैं कांग्रेस पार्टी या अन्य पार्टी की विचारधारा ना तो देश के प्रति है ना ही समाज के प्रति ना दुनिया के प्रति है उनका सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए है, आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत फिर से उसे गौरव को प्राप्त करने के लिए अवसर हमारे पास है इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भाजपा का सदस्य बनकर हम इस पुण्य को प्राप्त कर सकते हैं।

 

लोकसभा चुनाव में जिस बूथों से भारतीय जनता पार्टी सर्वाधिक मतों से विजई हुई उस बूथ को ₹25000 की राशि इनाम के स्वरूप प्रदान की गई, जिसमें बूथ क्रमांक 22 पररास बालोद, बूथ 212 कनेरी गुरुर, बूथ 78 ग्रामीण बालोद, बूथ 141 चिखलाकसा डौंडी, बूथ 81 भेंडी डौंडीलोहारा,212 बूथ दल्ली राजहरा, बूथ 115 सलौनी अर्जुंदा, बूथ 18 कसही खेरथा,191 देवरी आ गुण्डरदेही सामिल है।

 

इस कार्यक्रम में बालोद जिले व शहर से समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से श्री डोमार सिंह कुंवर पद्मश्री, श्री जगदीश देशमुख जी साहित्यकार, श्री छगन यदू जी ठेठवार समाज, श्री अजय साहू जी अधिवक्ता, डॉ चावड़ा जी मराठा समाज, श्री मदन साहू जी साहू संघ, श्री हाजी सलीम तिगाला जी मुस्लिम समाज ,श्री सदर शाहिद खान जी मुस्लिम समाज, श्री अश्वन बारले जी संरक्षक सतनामी समाज, स्व. श्री चंदू लाल चंद्राकर परिवार से श्री मनोज चंद्राकर जी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर पूर्व विधायक प्रीतम साहू , पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू,वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, महामंत्री चेमन देशमुख, महामंत्री राकेश छोटू यादव, उपाध्यक्ष किशोरी साहू, देवेंद्र जायसवाल, नरेश यदु ,त्रिलोकी साहू, ठाकुर रामचंद्राकार, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा ,मंत्री नरेश साहू ,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर,कृतिका साहू, मंडल अध्यक्ष -प्रेम साहू, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, दुष्यंत कुमार सोनवानी, प्रणेश जैन,रूपेश कुमार, सुरेश निर्मलकर, राकेश द्विवेदी,होरीलाल रावटे ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, मीना साहू, ललिता साहू , जितेन्द्र साहू ,अकबर तिगाला , तोमन साहू, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया,अनु देवी देशमुख ,दिनेश्वरी सिंन्हा, सरोजिनी साहू ,राजेश्वरी साहू, मोहिनी देवांगन, संजू कोमार्य, पूनम साहू बैसाखी साहू ,अरुण साहू ,खेमलाल देवांगन, पलास गुप्ता, संदीप कुमार जैन, सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, संतोष कौशिक, विश्वास गुप्ता, कमलेश पांडे, सत्येंद्र साहू ,लीलाराम सोनबर, आशीष साहू ,मितेश साहू ,दानवीर साहू, संजय साहू ,मनोहर लाल सिंन्हा , डिशोक जांगड़े , संदीप परते, हरीश निषाद, भुवन लाल निषाद, राहुल शर्मा ,जितेंद्र कुमार साहू ,महेंद्र सिंह, लालचंद लुनिवाल, विनोद कौशिक, जसराज शर्मा, राजेंद्र कानेकर, अब्दुल इब्राहिम, मदन माहिती, दिनेश कुमार, दिनेश साहू ,सदानंद साहू, भीखी मसीया ,संगीता साहू, प्रकाश चंद नाहर, राम सहाय साहू ,रमेश सोनवानी ,नंदकिशोर शर्मा , मेहतर नेताम, भुवन लाल साहू ,राजेश दीवान, चंदन लाल सिंह, टुमन लाल साहू, दारा सिंह भोसार्य ,सोमेश साहू दुर्जन साहू, सुरेश जयसवाल ,गिरधरलाल ठाकुर, लेखराज सहीरो, एवन साहू, चिंताराम साहू ,डॉ वीरेंद्र साहू, गजेंद्र यादव,यशवंत कुमार साहू,संगीता साहू, गवींद्र साहू ,संतोष गंगबेर, रूपेश साहू, एकांत पवार, लखन लाल ,दयाल राम, ईश्वर लाल, नकुल राम, ओंकार साहू ,राम चरण पटेल, राम नारायण साहू, उत्तम साहू, नारायण साहू, जयपाल साहू, प्रवीण उइके रमेश गुर्जर खिलावन देशमुख, बृजेश साहू, देवेंद्र देशमुख, महावीर साहू, टिकेंद्र साहू, कामता प्रसाद साहू ,प्रदीप कुमार साहू ,कमल बजाज देवीलाल डडसेना, भारत भाई पटेल, श्रवण कुमार, किशन लाल बेल चंदन, गजानंद देशमुख, लेखन सिंह देशमुख, लोमन दास, तोरण लाल साहू, दीपक कौशिक, ओम प्रकाश साहू,साथ ही र्पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संघर्ष से ही मिलती है सफलता: टंकराम वर्मा

0
  •  एक विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है: वर्मा
  • सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

जगदलपुर वेद माता गायत्री शिक्षण समिति सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली में खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन बुधवार को हुआ।भैया बहनों को उन्होंने प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।

मंत्रीटंक राम वर्मा ने शिक्षाप्रद अनेक उदाहरण देकर बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है। एक नेक विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है। यदि हम कार्य में होने वाले संघर्ष को देखकर अपने हाथ पीछे कर लें तो हम लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच सकते। कठिन परिस्थितियों के विवेकपूर्ण निर्णय के साथ ही सफलता संभव है। संघर्ष का दौर जब समाप्त होता है, उसके बाद ही सफलता का युग प्रारंभ होता है। संघर्ष हमारे भीतर सफलता प्राप्त करने के लिए उत्कट भाव पैदा करता है। साथ में उनके पुत्र पुष्पराज वर्मा जिनकी शिक्षा प्रारंभ में बलौदा बाजार सरस्वती शिशु मंदिर मे तथा हायर एजुकेशन रायपुर, लंदन, अमेरिका में हुआ, ने भी बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा किए। पुष्पराज बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली धरमपुरा रोड में 10 एकड़ पर फैला है।शिशु वाटिका से बीएड कॉलेज तक गुणवत्ता के साथ प्रतिभा संपन्न है। मंत्री  वर्मा ने विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपए कॉलेज भवन के लिए अनुदान के रूप में देने की घोषणा की। इस बीच संस्था के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष राज बहादुर सिंह राणा ने मंत्री के सारगर्भित विचार और उनकी उदारता की जमकर भूरी प्रशंसा की। अल्प समय में मंत्री के स्वागत के साथ विद्यालय में स्वेच्छा से आने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के व्यवस्थापक डॉक्टर प्रतीक लागू, नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, बीएड कॉलेज प्राचार्य ईश्वर प्रसाद तिवारी, शिशु मंदिर प्राचार्य भारती देवांगन और अनेक अधिकारी,कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति समस्त आचार्य एवं दीदी भैया बहन उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS