City Media - Page 622 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 622

गुजरा मे कोसरिया राउत ( यादव ) समाज द्वारा गीता जयंती समारोह का आयोजन किया

0

दल्ली राजहरा — ग्राम गुजरा मे कोसरिया राउत ( यादव ) समाज द्वारा गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एवम प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के ग्राम गुजरा पहुचने पर समाज के लोगो द्वारा बाजे-गाजे के साथ स्वागत करते हुए पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक ले गए।

ग्राम गुजरा में आयोजित गीता जयंती समारोह के समापन समारोह के मुख्यअतिथि प्रदेश प्रवक्ता भाजपा देवलाल ठाकुर रहे,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यादव समाज चंद्रहास यादव ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य संजय बैस,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य शोमेश साहू, जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर ,जिला कार्यकरणी सदस्य भाजपा जसराज शर्मा ,भाजपा नेता हितेश साहू,अध्यक्ष गुजरा पंचायत कार्तिक राम यादव ,घुरऊ राम साहू, रमेश कुमार उइके ,रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
गीता जयंती समारोह में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पहार एवम बुके से स्वागत सम्मान किया गया।

स्वागत उपरांत आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि यादव समाज के अराध्य भगवान कृष्ण के द्वारा कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया गया था जो आज पर्यंत भारत देश ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व मे माना जा रहा है। सभी समाज एवम वर्ग में गीता के उपदेश आज सार्वभौमिक है ।
भाजपा नेता ने कहा कि आज सभी समाज का दायित्व है कि हम अपने- अपने समाज के लोगो को शिक्षित बनाये तथा देश के विकास की धारा में शामिल करें। हमने देखा है कि शिक्षित समाज ही तेजी से आगे बढ़ता है इसलिए समाज के लोगो को शिक्षित करना बहुत ही आवश्यक हो गया और यह समय की मांग भी है की समाज के सभी जिम्मेदार लोग अपने-अपने समाज को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करे।
भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने कहा कि मैंने अपने जिला पंचायत अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान गाय पालन योजना में यादव समाज को अन्य समाज की अपेक्षा योजना में ज्यादा अनुदान या सहायता देने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा था। क्योंकि यादव समाज गाय पालन जैसे कार्यो में अनुवभी तथा विशेषज्ञ की तरह है अगर शासन यादव को गाय पालन जैसी योजनाओं में ज्यादा सहूलियत देगी तो शासन की गाय पालन योजना तेजी से आगे बढ़ेगा तथा सफल भी होगा।इस संबंध में यादव समाज इस संबंध में प्रदेश शासन के सामने इस तरह की योजनाओं के संबंध में चर्चा करना चाहेगा तो मैं सदैव यादव समाज के साथ आने-जाने के लिए उपस्थित रहूंगा।
भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने यादव समाज के लोगो से आग्रह किया कि समाज के जिम्मेदार लोग समाज मे शिक्षा को आगे बढ़ाए और एक मजबूत समाज की निर्माण करें।

नये साल से पहले थाना बालोद पुलिस के द्वारा 04 गुम इंसान का पता तलाश कर परिजनों से मिलवाया

0

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ० जितेन्द्र यादव, अति० पुलिस अधीक्षक बालोद  सुशील कुमार नायक के मार्ग दर्शन

व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बालोद पुलिस के द्वारा नये साल से पहले गुम इंसान पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिस परिपेक्ष्य में दिनांक 23.12.2023 को अलग- अलग टीम बनाकर गुम इंसान पता तलाश अभियान चलाया गया जिसके तहत थाना बालोद के गुम इंसान कमांक 51/2022 के गुमशुदा, गुम इंसान कमांक 98/2023 के गुमशुदा, गुम इंसान कमांक 104/2023 के गुमशुदा, गुम इंसान कमांक 102/2023 के गुमशुदा नाबालिक को दस्तयाब कर गुमशुदा के परिजनों से मिलवाया गया जो परिजन अपने परिवार के सदस्य से मिलकर खुश हुये।

उक्त पता तलाश टीम में थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय् एवं थाना स्टाफ उप निरीक्षक राधा बोरकर, सहा० उप निरीक्षक इसरार अहमद खान, प्र०आर० भगवान सिंह ध्रुव, विरेन्द्र साहू, आर० भोपसिंह साहू, लवन राजपूत, मनीष राजपूत, विवेक धीर सराहनीय भूमिका रहा

पिग आयरन की अफरा तफरी, आरोपी ड्राईवर यूपी से गिरफ्तार

0
  •  अब तक पांच आरोपी भेजे जा चुके हैं सलाखों के पीछे
    नगरनार धोखाधड़ी कर एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट से एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के दो ट्रकों से पिग आयरन की अफरा तफरी के मामले में संलिप्त आरोपी ड्राईवर को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।
    आरोपी ड्राईवर अरविंद पाल पिता दीनबंधु पाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पोस्ट हतिगाहा थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश को यहां लाकर न्यायालय में पेश किया गया। मामले अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। प्लांट के सहायक प्रबंधक आशीष दास ने 7 दिसंबर को नगरनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्टील प्लांट से धोखाधडी पूर्वक एक ही नंबर प्लेट के दो ट्रकों सीजी 04 एमके. 9383 व सीजी 04 एम 6058 में लगाकर 6 दिसंबर को पिग आयरन ओवर लोड कर निकासी की गई है। रिपोर्ट पर फरार वाहन चालको के विरूद्ध नररनार थाने में धारा 420 , 468, 471 के तहत जुर्म कायम कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना दिनांक से फरार आरोपी वाहन चालकों की तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के आदेश पर पुलिस टीम उत्तरप्रदेश आरोपियों की तलाश करने गई थी। आरोपी वाहन चालक अरविंद पाल को उत्तर प्रदेश के मऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज 24 दिसंबर को न्यायालय जगदलपुर के समझ पेश किया गया। प्रकरण में अब तक 5 आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की खोजबीन जारी है।

टिकनपाल में माता लक्ष्मी जगार उत्सव और कबड्डी का रोमांच

0
  •  समापन समारोह में पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल

बकावंड ग्राम टिकनपाल में माता लक्ष्मी जगार उत्सव और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल थे। विधायक बघेल ने कबड्डी खेल का लुत्फ उठाया और खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए लखेश्वर बघेल ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का महत्वपूर्ण खेल है। ग्रामीण युवाओं से लेकर वरिष्ठजन भी इस खेल को बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं और इसका लुत्फ बड़ी तल्लीनता के साथ उठाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रतिभा दिखाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी माता लक्ष्मी जगार उत्सव कबड्डी का आयोजन रखा गया था। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कोटियागुड़ा और झारतरई के मध्य हुआ। कोटियागुड़ा ने 5 पॉइंट से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस दौरान बालेश दुबे, आशीष मिश्रा, रियाज खान, राजेश कुमार, डूमर कश्यप, तातूदास, छविश्याम, गेंदलाल, हरिराम, गजराज, जैनसिंह, सुकमन बघेल, गणपत, धरमूराम, मोहन कश्यप, जयसिंह, टिकेश्वरी, अमरदास, तोमेश, मुन्ना एवं बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित थे।

मून स्टोन स्कूल के लिटिल स्टार्स ने बांधा गजब का समां

0
  • वार्षिक उत्सव में दिखाया लिटिल चेंप्स ने जलवा
    जगदलपुर नगर के धरमपुरा स्थित मून स्टोन स्कूल में 5 वर्षों में तीसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नाम से मून (चांद) जुड़ा है, तो वहां पढ़ने वाले बच्चे भी सितारों से कतई कम नहीं हैं। इन लिटिल स्टार्स ने अपने स्कूल के वार्षिक उत्सव में गजब का समां बांधा। डांस, सिंगिंग, नाटिकाओं से ऐसी महफिल सजाई कि पैरेंट्स और स्कूल स्टॉफ भी मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य नाटिका के जरिए इन नन्हें सितारों ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सलामी देकर जहां देश की ऊंची छलांग पर विज्ञान के प्रति अपने ज्ञान कौशल का परिचय दिया, वहीं बाल मजदूरी पर रोक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रस्तुति देकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका भी अदा की। इसके साथ ही अपने माता- पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी व योग द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देकर छात्र-छात्राओं ने अपनी समृद्ध संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव को भी दर्शाया। कार्यक्रम श्रीनिवास मद्दी, बीएनआर नायडू व श्रीमती हितेश चंदेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान कई अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस स्कूल में दाखिला लेने के बाद अपने बच्चों में उन्होंने कई सकारात्मक बदलाव महसूस किए हैं। इसके लिए पैरेंट्स ने शिक्षक -शिक्षिकाओं व शाला स्टाफ की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। वार्षिक उत्सव में जहां छात्र-छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं पालक भी काफी संख्या में अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम शाला की प्राचार्य जॉली मूर्ति के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य श्रीमती मूर्ति ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं व शाला स्टाफ ने काफी परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि शाला परिवार विद्यार्थियों के शारीरिक, बौद्धिक व सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।

बांस फूटू और भेंडा भाजी के फूल ने जीता कलेक्टर का दिल

0
  •  नेगानार बाजार में स्थानीय सब्जियों का लिया जायजा
  • सरई धूप खरीद कर ले गए कलेक्टर विजय दयाराम के.

जगदलपुर स्थानीय परिवेश को समझने का बहुत ही बेहतरीन अवसर होते हैं साप्ताहिक हाट- बाजार। इन हाट बाजारों में ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य उत्पाद भी मिल जाते हैं। इनसे रूबरू होने बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. शनिवार को नेगानार साप्ताहिक बाजार पहुंच गए। बाजार भ्रमण के दौरान पहली बार बांस फूटू और अमारी भाजी जिसे बस्तर की स्थानीय बोली में भेंडा भाजी कहते हैं, के चटख लाल रंग के फूलों को देख कलेक्टर हैरत में पड़ गए। वे फूल को काफी देर तक बड़े गौर से निहारते रहे। बाजार में बिक रहे बांस फूटू की उन्होंने अपने सेलफोन से तस्वीर भी। कलेक्टर ने विक्रेताओं से भेंडा भाजी, उसके फूल और बांस फुटू की विशेषताओं की जानकारी भी ली। बाजार भ्रमण के दौरान बस्तर का सरई धूप उन्होंने क्रय किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, तोकापाल एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर को अपने सामने आम आदमी की तरह खड़े होकर सब्जी भजियों की जानकारी लेते देख सब्जी विक्रेता महिला पुरुष और अन्य दुकानदार अचंभित नजर आ रहे थे। लोगों को यकबयक यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिले का सबसे बड़ा अफसर उनके सामने खड़ा है। ग्रामीण महिलाएं तो कलेक्टर विजय दयाराम के. को अपलक देखती रहीं। कलेक्टर ने सब्जी विक्रेता महिलाओं से उनकी दैनिक आमदनी, आजीविका के अन्य साधन, उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा आदि की जानकारी भी ली और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने के लिए समझाया।

आबकारी एक्ट के तहत बालोद पुलिस द्वारा दो दिन में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
  •  50 प्रकरण दर्ज, कुल 37,660 रुपए की शराब एवं बिक्री रकम की गई जप्त
  • आबकारी एक्ट 34(2) के 06 प्रकरण, 34(1) (क) (ख) के 12 प्रकरण, 36 (च) (1) के 23 प्रकरण, व 36(च) के 09प्रकरण पर की गई कार्यवाही।
  • अवैध कारोबार, शराब बेचने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले के विरूद्ध एक्शन मोड पर है बालोद पुलिस, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन तथा समस्त राजपत्रित डिवजन प्रभारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार पर लगाम कसने दिनांक 20 और 21.12.2023 को जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले, परिवहन करने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले और आम जगह पर शराब पीने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत बालोद जिले के थाना एवम् चौकी द्वारा 50 मामलो में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। विगत 2 दिन में 83.29 लीटर शराब की जप्ती की गई तथा 5100 रुपए शराब बिक्री से प्राप्त की गई रकम भी जप्त की गई। 32,560 मूल्य रुपए की शराब इन दो दिनों में जप्त की गई, आगे भी अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री तथा सरे आम नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी|

 

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार राजहरा विद्यार्थी अलंकरण समारोह सह फन फेयर कार्यकम का आयोजन किया गया।

0

दल्लीराजहरास्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार राजहरा में दिनांक 23 दिसबर 2023 दिन शनिवार को विद्यार्थी अलंकरण समारोह सह फन फेयर कार्यकम का आयोजन किया गया। तदानुसार विद्यार्थियों के द्वारा पदानुक्रम में शपथ लिया गया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड छात्र- छात्राए भी सम्मिलित हुए, उनके द्वारा गाइड के लिए शपथ लिया गया। फन फेयर में विभिन्न विद्यार्थी समूह द्वारा खाद्य व्यंजन का स्टॉल लगाकर विक्रय किया गया।

नगर के आगंतुक अतिथियों के द्वारा अपने पसंद के अनुसार व्यंजन स्टॉल से लिए गए। कार्यकम के मुख्य अतिथी श्री अजय छाजेड़, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिती उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री साहिल दीप, अध्यक्ष पेरेट टीचर एशोसिएशन एवं एशोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। इस अवसर पर श्री छाजेड के द्वारा छात्र छात्राओं को स्वावलंबन के विषय में बताया गया। प्राचार्य श्री टी० आर० रानाडे के द्वारा उद्बोधन में सभी छात्र- छात्राओं को आगामी परीक्षा हेतु तैयारी, जीवन में पदों के निर्वहन एवं जीवन संचालन में मुद्रा की भूमिका, उसके आय व्यय के विषय में जानकारी दिया गया। कार्यकम में वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा छात्र- छात्राओं से अन्य विषय में चर्चा किया गया। कार्यकम आयोजन हेतु श्री प्रशांत कुंवर, व्याख्याता के द्वारा कार्यकम के सहभागी, आगतुको एवं अतिथियों के लिए आभार प्रकट किया गया।

एटीएम से 25 लाख पार करने वाला 10 साल बाद धराया

0
  • अपने भाई के साथ एटीएम में बैंक की रकम डालने का काम करता था यह शातिर
  •  दोनों भाईयों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
    बकावंड एटीएम में कैश भरने वाले ने ही अपने भाई के साथ मिलकर एटीएम से करीब 25 लाख रुपए पार कर दिए और दस साल तक वह ऐश करता रहा। अंततः दस साल बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
    आरोपी जावेद अली और इरफान अली लाजिकैश कंपनी के के कर्मचारी थे और काम नगरनार, बकावंड तथा जगदलपुर के एटीएम में कैश डालने का काम करते थे। ये दोनों आपस में भाई हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन को अपने रिश्ते के बारे में अंधेरे में रखकर उन्होंने नौकरी पा ली थी। इसी का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयो ने एटीएम के पैसे को चोरी करने के नियत से योजना बनाई और 11जुलाई 2014 को जावेद अली ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से 19 लाख रुपए लेकर उसे बकावंड स्थित एटीएम में दोपहर के वक्त डाला और फिर शाम को पुनः उसी एटीएम में जा पहुंचा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे डालकर उसमें रखे 24 लाख 8 हजार 600 रुपए को चोरी कर ले गया। दोनों भाईयों ने चोरी की रकम को आपस में बांट लिया। विवेचना के दौरान आरोपी जावेद अली गिरफ्तार हो चुका था एवं उसका भाई आरोपी इरफान अली फरार हो गया था।
    विगत 10 वर्षो से पेंडिग प्रकरण को निपटाने उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने थाना प्रभारी बकावंड निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र पकड़ने निर्देशित किया था।करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े व नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर विकास कुमार के मार्गदर्शन में इरफान अली की लगातार पतासाजी की जा रही थी। 22 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि इरफ़ान अली जगदलपुर मे घूम रहा है। उसके बाद बकावंड से गई पुलिस टीम ने आरोपी को जगदलपुर के बस स्टैंड तिराहा के पास स्कूटी मे घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस को देखकर भाग रहे इरफ़ान को दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई को अपना गोपनीय पासवर्ड बताकर घटना करना कबूल किया।आरोपी इरफ़ान अली को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने में बकावंड थाने के प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, आरक्षक राहुल नेताम, दीजिंद्र शुक्ला, जगत कश्यप, केशव राणा, अमृत कुजूर, भीष्म ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

हत्या की घटना में शामिल नक्सल सहयोगी गिरफ्तार

0
  • कोमल मांझी की हत्या में शामिल रहा है आरोपी

जगदलपुर पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी माह हुई भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या की घटना में शामिल था। उसका नाम 32 वर्षीय जगदेव कड़ियाम पिता कुंदर कड़ियाम निवासी तार भाठापारा थाना छोटेडोंगर है।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तारभांठापरा निवासी कोमल सिंह मांझी की हत्या में शामिल नक्सल सहयोगी जगदेव कड़ियाम को पकड़ा गया। छोटेडोंगर थाने के जिला बल ने ताराभाठापारा निवासी जगदेव कड़ियाम को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में उसने नक्सल सहयोगी के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है। जगदेव ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को उसने माओवादियों के साथ मिलकर कोमल सिंह मांझी की हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना छोटेडोंगर में धारा 302 , 34 भादंवि, 10, 13, 16, 20, 38, 39 विविक्रि निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी को न्यायलय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS