City Media - Page 674 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 674

बीजेपी के शासन में बस्तर की हालत बदतर रही : लखमा

0
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान सरकार खरीदेगी कांग्रेस

जगदलपुर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा बजाकर स्वागत किया। मंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। मंत्री लखमा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का विकास हुआ है। 15 साल के बीजेपी शासन में किसान की हालत बद से बदतर हो गई थी। किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर लेते थे। किंतु आज हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। उससे आगे बढ़ते हुए आज 2640 रुपए में धान खरीदी कर रही है।प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इस प्रकार से किसानों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को कंधे से कंधा, हाथ से हाथ मिलाकर गांव गांव तक कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करना है। बीजेपी शासन में स्कूल, हॉस्टल को बंद करने का काम किया गया। मडकामीपारा के आश्रम को सुकमा में स्थांनातरित कर दिया गया।

आज हमारी सरकार में पुनः सुकमा से मडकामीपारा में आश्रम खोलने का काम किया जाएगा। बोड़को पुल निर्माण प्रस्तावित है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। आने वाले समय मे मडकामीपारा से मोतोड़ी तक सड़क व पुल का निर्माण किया जाएगा। बड़े सेट्टी से मुलेकर व पलोड़ आने वालों रास्तों में पुल पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच के कारण ही गरीब आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गोबर खरीदी, गौ मूत्र खरीदी, तेंदूपत्ता खरीदी, महुआ खरीदी, धान खरीदी, रीपा के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार, भूमिहीन किसानों, पुजारी गायता, हाटपहरिया आदि को सालाना सात हजार की सहायता राशि देने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। लखमा ने कहा कि पहले बीजेपी शासन में गांव के लोगों को पुलिस वाले परेशान करते थे, उन्हें बिना वजह या फिर झूठे मामलों में फंसाकर जेल में बंद कर दिया जाता था। महिलाएं पुलिस थाना का घेराव करती थीं, जिससे उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही नक्सलियों के द्वारा भी इन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बेकसूर आदिवासियों को छोड़ने का काम किया जा रहा है। आज बस्तर बदल रहा है। हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है गढ़बो छत्तीसगढ़ बदलबो बस्तर।

खबरिया चैनलों अनुमान छीन रहे दावेदारों का चैन

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के दो खबरिया चैनलों द्वारा विधानसभा टिकट को लेकर जारी सूची से भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के ठीक पहले एक खबरिया चैनल ने भाजपा सूची फाइनल होने का दावा करते हुए थोक में नाम उजागर कर भाजपा को सकते में ला दिया। भाजपा में स्थानीय स्तर पर अफरातफरी उत्पन्न हो गई। क्योंकि भाजपा की दिल्ली बैठक के बाद यह दावा सामने आया था। भाजपा में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इतनी उच्च स्तरीय बैठक में क्या मंत्रणा हुई, यह खबर सार्वजनिक कैसे हो गई। भाजपा की दूसरी सूची फिलहाल लटक गई। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे के मद्देनजर वैसे भी उस दिन भाजपा उम्मीदवारों की फेहरिस्त जारी करने की स्थिति में नहीं थी। तब भी खबरिया चैनल के दावे से भाजपा के दावेदारों में भ्रम की स्थिति बन गई। हालांकि भाजपा ने मामला शांत करने में देर नहीं की। भाजपा का बवंडर जैसे तैसे थमा तो अगले रोज एक दूसरे खबरिया चैनल ने कांग्रेस में कोहराम मचा दिया। जगदलपुर सीट से पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा का नाम सामने आ गया तो मौजूदा विधायक रेखचंद जैन के समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। जबकि कांग्रेस में अभी रायशुमारी और दावेदारों की हर स्तर पर परख चल रही है। किसी की भी टिकट पक्की होने का दावा कोई नहीं कर सकता। अभी हाल ही एआईसीसी के पर्यवेक्षक का जगदलपुर दौरा हुआ था। तब रेखचंद और राजीव के समर्थकों ने पर्यवेक्षक के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की तो शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उस पर फौरन नियंत्रण किया। अब एक खबरिया चैनल ने कांग्रेस की टिकट बांट दी तो इसके पहले एक अन्य चैनल ने भाजपा की टिकट बांटने जैसा काम कर दिया। पार्टी स्तर पर पार्टियां ही अंतिम फैसला लेती हैं और जब तक वे अधिकृत तौर पर घोषणा न कर दें, तब तक सिर्फ कयास लगाये जा सकते हैं लेकिन इससे राजनीतिक दलों में असमंजस की स्थिति बन जाती है। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का कहना है कि खबरिया चैनलों को इस तरह राजनीतिक पार्टियों के आंतरिक मामलों में संयम बरतने की जरूरत है।

मोदी आए लफ्फेबाजी करके जनता को झूठ बोल कर गए

0
  • वर्षो से घोषणा किए कार्यों को पूरा नहीं कर पाए

जगदलपुर बस्तर जिले के कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी फितरत के अनुसार फिर झूठ बोल कर जुमलेबाजी कर गए जिसकी वजह से वह बेनकाब हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी यह बताएं कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्यों बस्तर नहीं आए । वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भी मंच से नदारद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर आते हैं और यह बन जाएगा वह बन जाएगा बोलते हैं लेकिन वह किसी भी परियोजना को पूरा नहीं कर पाते हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जगदलपुर रावघाट रेल परियोजना हैं। मौर्य ने इस दौरान मोदी को कटघरे में खड़ा किया।

 

दंतेश्वरी मंदिर में माथा टेक नगरनार स्टील प्लांट, धान व वनोपज संग्रहण पर भी मोदी का सफेद झूठ रेखचंद जैन
विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसान व आदिवासियों को लेकर भी नरेंद्र मोदी ने सफेद झूठ बोला है, वह भी बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर।  जैन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के एक-एक दाना धान, नगरनार विनिवेशीकरण व वनोपज संग्रहण पर झूठ बोल कर किसान व आदिवासियों सहित सभी वर्गों का अपमान किया।
मोदी को नकार दी जनता महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि कल बस्तर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकार दिया और अपेक्षाकृत भीड़ भी नहीं जुटी जबकि कांग्रेस पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी की सभा में रेलमपेल भीड़ थी।

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक रेखचंद

0
  • परिजनों को दी सांत्वना और बंधाया ढाढ़स

जगदलपुर मंगलवार शाम संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर के शोक संतप्त परिवारों से मिले। उन्होंने दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधाया। प्रतापदेव वार्ड निवासी अनूप जैन की माताजी तथा शांतिनगर वार्ड निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स की चाचीजी पूर्व पार्षद निर्मला जेम्स के निधन की जानकारी ली और परिजनों को दुख सहन करने दिलासा दिया। इस दौरान जैन के साथ परमजीत सिंह जसवाल, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा:- सड़क दुर्घटना में अवारी नाला मोड़ पर युवक की मौत, प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी में रहने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई युवक कच्चे माइंस में कार्यरत था नाइट शिफ्ट ड्यूटी करके घर आ चुका था कोई आवश्यक कार्य आने पर अपने निवास स्थान डौंडी से कच्चे वापस जा रहा था युवक का नाम प्रसेन्न सिंह, पिता हैशनाथ सिंह उम्र 44 वर्ष मूल निवास कलरी थाना चिरमिरी जिला कोरिया का रहने वाला था वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ डौण्डी सेंट थॉमस स्कूल के पास किराए के मकान में रहता था आज सुबह 8:30 बजे अपने मोटरसाइकिल से निवास स्थान से वापस कच्चे की ओर जा रहा था आवरी नाला मोड पर कच्चे की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन.डी.9141 से टक्कर, के पश्चात ट्रक ड्राइवर ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के पश्चात शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बस्तर में फिर झूठ बोल गए प्रधानमंत्री: दीपक बैज

0
  •  नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने पर अड़गई है केंद्र सरकार
  •  आदिवासी, अनुसूचित जाति ओबीसी में वर्गभेद कर रही है मोदी सरकार
  • धान, वनोपज अपने दम पर खरीदती है भूपेश सरकार

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सत्ता की भूख में झूठ बोलकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरा रहे हैं। बस्तर में प्रधानमंत्री ने फिर झूठ बोला कि धान व वनोपज केंद्र सरकार खरीदती है। जबकि धान और वनोपज की खरीदी भूपेश सरकार अपने दम पर करती है। देश का 70 प्रतिशत वनोपज अकेले भूपेश सरकार खरीदती है। प्रधानमंत्री नगरनार संयंत्र नहीं बेचने के संबंध में कुछ नहीं बोले, उल्टे विनिवेशीकरण के फायदे गिना गए। इसका मतलब है मोदी सरकार बस्तर के लोगों की भावनाओं के खिलाफ नगरनार संयंत्र को बेचने पर आमादा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि  मोदी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार, कुशासन और बस्तर के शोषण के लिए बस्तर की जनता से माफी नहीं मांगी। बस्तर के आदिवासियों का भाजपा राज में जो कत्लेआम हुआ था, उस पर भी प्रधानमंत्री चुप रहे। बैज ने कहा कि मोदी ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में भेदभाव कर रहे थे। जब वोट लेने की बारी आती है, तब मोदी स्वयं ओबीसी बन जाते हैं और जब अधिकार देने की बारी आती है तो हिंदू- मुस्लिम की बात करके वैमनस्यता फैलाते हैं। सांप्रदायिकता का जहर घोलने का कुत्सित प्रयास संवैधानिक पद पर बैठे देश के प्रधानमंत्री ने किया। यह मानसिकता बेहद खतरनाक है। केवल चुनावी लाभ के लिए जब प्रधानमंत्री ही झूठ बोल सकता है, तो नीचे वाले संघियों भाजपाइयों से कोई उम्मीद नहीं रह जाती। मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार कर दिया।

आरक्षण विधेयक क्यों रुकवाया?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने सर्व समाज के लिए आरक्षण का प्रावधान कर विधानसभा से पारित करवा कर राजभवन भेजा है। इसमें आदिवासी समाज के लिए 32 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत, सामान्य गरीब वर्ग के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। मोदी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने आरक्षण बिल को राजभवन में क्यों रोकवा कर रखा है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सूची के विषय पर राज्य की सरकार पर आरोप लगाकर एक बार फिर मोदी जानबूझकर गलत बयानी की। 2016-17 में जब केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में रमन सिंह की सरकार थी, तब छत्तीसगढ़ के नंदराज पहाड़ और वहां के लौह अयस्क को अदानी को बेचा गया। कांग्रेस ने उस समय भी विरोध किया था और सरकार में आने के बाद नंदीराज पहाड़ लीज को निरस्त करने बाकायदा प्रस्ताव केंद्र की सरकार को भेजा, लेकिन उस पर आज तक मोदी सरकार मौन है, उल्टे गलत बयानी कर रहे हैं।

नगरनार प्लांट ‘मित्र’ को देने पर आमादा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नगरनार प्लांट के विनिवेश के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 2017 में ईओआई जारी किया। बेचने की प्रक्रिया इस साल शुरू कर दी गई। इस ईओआई में टाटा, जिंदल, जेएसडब्ल्यू, अडानी समूह में बिड किया। अडानी के प्रतिनिधि प्लांट इंस्पेक्शन के लिए भी आए थे। 2017 में 20 हजार करोड़ से अधिक की लागत से बने एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण करने के मोदी सरकार के कुत्सित प्रयासों का कांग्रेस ने आरंभ से ही विरोध किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2017 में विपक्ष में रहते हुए अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया और फिर सरकार में आने के बाद भूपेश सरकार ने शासकीय संकल्प पारित कर केंद्र को भेजा है। भूपेश सरकार ने आग्रह किया है कि सार्वजनिक उपक्रम एनएमडीसी का नगरनार संयंत्र निजी कंपनियों को नहीं बचा जाए, यदि केंद्र की सरकार नहीं चला पा रही है तो राज्य सरकार को दे दे, लेकिन अडानी प्रेम में मोदी सरकार ने जानबूझकर ऐसी ईओआई जारी किया है, कि राज्य सरकार को बिड से दूर रखकर नगरनार प्लांट मोदी अपने मित्र को दे सके।

मित्रों के लिए जंगल भी कुर्बान
दीपक बैज ने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला के नो गो एरिया को संकुचित कर केंद्र की मोदी सरकार ने कोल माइनिंग शुरू की। मोदी सरकार आने के बाद देश के भीतर पहली बार कमर्शियल माइनिंग शुरू की। कोल इंडिया लिमिटेड और एसईसीएल जैसी नवरत्न कंपनियों में खदान का काम अडानी को दिए गए। नो गो एरिया को संकुचित कर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने 2006 के वन अधिकार अधिनियम को शिथिल किया, आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित किया। परसा कोल ब्लॉक सहित हसदेव अरण्य क्षेत्र के पांच कोल ब्लाकों का आबंटन निरस्त करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने विधानसभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर 27 जुलाई 2022 को केंद्र की मोदी सरकार को भेजा है, लेकिन 1 साल से अधिक समय से उस पर भी मोदी सरकार मौन है। असलियत यही है कि मोदी सरकार का फोकस अपने मित्रों के लाभ पर है, और छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों को अडानी को सौपना चाहती है।

बस्तर को बकवास सुनाने आए थे प्रधानमंत्री : जैन

0
  • एम्स स्थापना, सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल, टोल वसूली, एनएच की दुर्दशा पर चुप्पी क्यों साध गए मोदी

जगदलपुर स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर को सौगात देने नहीं, बल्कि भाषण सुनाने आए थे। मुद्दों पर बात करने की जगह राजनीतिक बकवास सुनाकर चल दिए। उन्हें स्पष्ट रूप से घोषणा करना चाहिए थी कि नगरनार इस्पात संयंत्र निजी हाथों में नहीं दिया जाएगा। लेकिन वे गोलमोल बातें कर गए कि संयंत्र कांग्रेस को नहीं देंगे। कांग्रेस ने कब संयंत्र मांगा है? कांग्रेस तो उसे मोदी मित्रों के हाथों नीलाम होने से बचाने बस्तर की जनता के साथ खड़ी है और विनिवेश रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बस्तर आए प्रधानमंत्री से लोगों को बड़ी व अहम घोषणाओं की उम्मीद थी। ज्वलंत विषयों पर यहां के 35 लाख लोगों को राहत देने की बजाय वे चुप्पी साध गए।

नगरनार इस्पात संयंत्र बचाने के लिए बस्तर सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ लगातार संघर्ष कर रहे रेखचंद जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जगदलपुर में एम्स की स्थापना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल नाकों से वसूली, जगदलपुर में आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना आदि बस्तर से जुड़े तमाम मुद्दों पर उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों को वर्ष 2019 में पत्र लिखा था लेकिन बस्तर की आम जनता से जुड़े किसी भी विषय पर केंद्र सरकार ने कोई ठोस पहल आज तक नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोग यह अपेक्षा कर रहे थे कि बस्तर हित से जुड़े इन मामलों पर वे सौगात देकर स्थानीय जनता को राहत प्रदान करेंगे लेकिन वे एक बार फिर भाषणबाज साबित होकर चले गए। प्रधानमंत्री मोदी एम्स स्थापना, आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना, सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल, टोल वसूली, दरभा के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण, रेलवे, सड़क आदि विषयों पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान करने वाली कोई भी बात नहीं कह गए हैं। इससे बस्तर के लाखों लोगों में घनघोर निराशा व्याप्त है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री यहां सार्थक पहल करने की बजाय आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति करने आए थे।

2015 की घोषणाओं पर भी कुछ नहीं कहा

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मई 2015 में दंतेवाड़ा प्रवास पर आए थे। तब उन्होंने हजारों करोड़ रुपये की सौगात बस्तर को देने की घोषणा की थी। आज भी पीएमओ इन्हें प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर प्रचारित करता है। आठ साल पहले की प्रधानमंत्री मोदी की किन घोषणाओं पर कितना काम हुआ है? कितनी रकम खर्च कर बस्तरवासियों के हित में काम किए गए हैं ? वर्तमान में इनकी जमीनी हकीकत क्या है? यह जनता को बताया जाना था लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई बात नहीं की। बस्तर अंचल से एनएमडीसी, रेलवे, जीएसटी आदि के मार्फत हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करने वाली केंद्र सरकार यहां का पैसा यहां खर्च करने की बजाय आरोप- प्रत्यारोप की स्तरहीन राजनीति करने की राह पर चल रही है, जिसका जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि लामनी- सरगीपाल रेलवे खंड पर फुट ओवरब्रिज की मांग भी मेरे द्वारा की गई है। हर साल लौह अयस्क परिवहन से करोड़ों रुपये की आय अर्जित करने वाले केंद्र सरकार के विभाग रेलवे ने आज तक इस दिशा में भी कोई ठोस पहल नहीं की है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। मोदी अगर समझते हैं कि झूठी कहानियों के हवामहल में बैठकर वे बस्तर में कुछ हासिल कर लेंगे तो यह उनका भ्रम है और यह अभी विधानसभा चुनाव में टूट जाएगा, जब बस्तर की पूरी 12 सीटों पर कांग्रेस की विजय पताका फहरेगी और लोकसभा चुनाव में भी बस्तर की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी।

अब अपनी जमीन पर ही रहकर इंजीनियर बनेंगे बस्तरिहा सपूत

0
  •  जेईई और नीट के लिए भोपालपटनम में खुली सरकारी कोचिंग इंस्टीट्यूट

जगदलपुर। बस्तर के विद्यार्थी अब अपनी ही जन्मभूमि में रहकर जेईई और एनईईटी (नीट) जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। दक्ष इंजीनियर बनकर बस्तर की माटी का कर्ज उतार सकेंगे और छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्र की सेवा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें यहीं पर कोटा की जैसी उम्दा कोचिंग मिलेगी। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भोपाल पटनम में कोचिंग सेंटर स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा रवींद्र चौबे ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। दरअसल यह इंस्टीट्यूट राजस्थान के कोटा में संचालित प्रसिद्ध एलेन करियर कोचिंग इंस्टीटूट है। इस संस्था में विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस कोचिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। यह कोचिंग इंस्टीट्यूट उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके पालक ऐसी कोचिंग दिलाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने में असमर्थ रहते हैं। यह हर माता पिता के लिए राहत की खबर है। इस योजना के माध्यम से बच्चों को निशुल्क कोचिंग एवंतैयारी करने का मौका मिलेगा। यह शासन का छात्र- छात्राओं के विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में एक बेहतरीन पहल है, जो बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोपालपटनम की छात्र – छात्राओं एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने मुख्यमंत्री से संवाद किया और उनका आभार माना। सेजेस भोपालटनम में आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजार खान, जिला नोडल एमवी राव, खंड शिक्षा अधिकारी कंडिक नारायण, बीआरसी मिर्ज़ा खान, पालक मनोज कौशल, लंबाड़ी वेंकटेश्वर, गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य बीएम राव एवं सेजेस प्राचार्य एन राजेश उपस्थित थे।

ऐतिहासिक बंद ने जाहिर कर दी बस्तर के लोगों की मंशा

0
  •  विधायक रेखचंद जैन ने जनता का माना आभार
  •  नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के पक्ष नहीं है जनता

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट को न बेचने की मांग को लेकर मंगलवार को आहूत कांग्रेस के बस्तर संभाग बंद को सफल, अविस्मरणीय, ऐतिहासिक और जनहितैषी बताया है। बंद को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों, संघ- संगठनों, समाज के विभिन्न वर्गों एवं आम जनता का दिल से शुक्रिया अदा किया है। साथ ही इस मामले में आवश्यक मार्गदर्शन देने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य नेताओं का आभार भी माना है।
जैन ने बंद को ऐतिहासिक रूप से शत प्रतिशत सफल बताते कहा है कि जनता के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित कांग्रेस भविष्य में भी जनहित के मामलों में इसी प्रकार के जन सहयोग की अपेक्षा रखती है। श्री जैन ने शहर तथा ग्रामीण कांग्रेस संगठनों के अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारियों, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं का भी आभार माना है, जिनकी मेहनत से बंद को सफल हो सका। रेखचंद जैन ने कहा कि बंद को व्यापक समर्थन देकर बस्तरवासियों ने जता दिया है कि वे किसी भी सूरत में नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाने की जरूरत क्यों न पड़ जाए।

कोंडागांव में साढ़े 3 करोड़ का बड़ा टेंडर घोटाला

0
  •  ऑनलाइन टेंडर में अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से
  •  ठेकेदारों ने नगर पालिका के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा
  •  निर्माण कार्य नियम विरुद्ध कार्य करवाने का आरोप =

कोंडागांव नगर पालिका परिषद कोंडागांव में सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर की पदस्थापना के बाद से ही उन पर लगातार निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायतें आ रही हैं।जहां नपा अध्यक्ष कक्ष के सौंदर्यीकरण करण कार्य नियमों को ताक पर रखकर करवाने का आरोप लगा है, तो अब ठेकेदार सीएमओ पर शासकिय दिशा निर्देशों की अवहेलना करते 3 करोड़ 54 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य में भी घोटाला करने का आरोप लगा रहे हैं।
एनआईटी नंबर 1913 /पीडब्ल्यूडी/ एनपीपी / 2023 -24 कोंडागांव 5 – 9- 2023 कार्य डेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन वर्क ऑफ़ कोपाबेड़ा जलाशय वार्ड 15 के टेंडर में गफलत का आरोप है। जलाशय सौंदर्यीकरण कार्य नगर पालिका परिषद कोंडागांव के ऑनलाइन निविदा में विभाग के कंप्यूटर आईपी एड्रेस से नहीं लगाकर किसी अन्य निजी संस्था के कंप्यूटर आईपी एड्रेस से ऑनलाइन निविदा करने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए ठेकेदारों ने सीएमओं पर एक फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ठेकेदारों ने कोंडागांव के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS