City Media - Page 229 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 229

सामूहिक नकल कराते कैमरे में कैद हुए दो शिक्षक

0
  • पनी छवि बनाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ 
  • कोरटा स्कूल में शिक्षक ने कराई खुलेआम नकल 

अर्जुन झा-

बकावंड सालभर ढंग से अध्यापन सेवा न देकर विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर के सामने अपनी छवि चमकाने के लिए शिक्षक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर आमादा हो जाते हैं। बोर्ड परीक्षा में स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम दिखाने के लिए बकावंड ब्लॉक की प्राथमिक शाला कोरटा में शिक्षक शिक्षिका सामूहिक नकल करवाते कैमरे में कैद हो गए हैं। अब जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल इस शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिराने वाले हैं।

दरअसल बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने सख्त हिदायत दे रखी है कि बोर्ड परीक्षाओं में जिन स्कूलों का परफॉरमेंस ठीक नहीं रहेगा, उन स्कूलों के शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक शिक्षिकाओं ने ढंग से अध्यापन कार्य न कराकर अब रिजल्ट बेहतर दिखाने बच्चों से नकल करवाने लगे हैं। ऐसा करके वे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बकावंड विकासखंड की कोरटा प्राथमिक शाला के शिक्षिका ललिता कश्यप एवं एक शिक्षक बोर्ड परीक्षा में बच्चों को खुलेआम नकल कराते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। शिक्षक-शिक्षिका बच्चों को पुस्तक और मोबाईल फोन की मदद से प्रश्न पत्र हल करा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों शिक्षक शिक्षिका आएदिन स्कूल से नदारद रहते हैं। उन्होंने बच्चों को कभी अच्छे से पढ़ाई नहीं कराई। अब अपना पाप धोने के लिए बच्चों से नकल करवाकर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए और भी बड़ा पाप नकल करवा कर किया है। अखबर है कि उक्त शिक्षक अपनी राजनीतिक पहुंच और आकाओं से संपर्क कर कार्रवाई से बचने के जुगाड़ में हैं। बता दें कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से 15 वर्षों के बाद लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत अब कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य कर दी गई है। इस परीक्षा में यदि कोई छात्र असफल होता है, तो उसे दो महीने के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। साथ ही संबंधित स्कूल के शिक्षकों को उन असफल छात्रों को पुनः शिक्षित करना होगा, लेकिन यहां शिक्षक अपने स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर दिखाने के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।जब मीडिया की टीम परीक्षा केंद्र पहुंची, हमने देखा कि सभी छात्र-छात्राएं किताब देखकर प्रश्न पत्र हल कर रहे थे। ये पुस्तकें शिक्षिका ललिता कश्यप द्वारा उपलब्ध कराई गईं थीं। मीडिया टीम को देखते ही शिक्षिका छात्रों के पास से तुरंत अलग हट गई और उन्होंने नकल करवाने की बात से इंकार कर दिया। वहीं केंद्र प्रभारी कमला देवी ने भी किसी भी प्रकार की नकल चलने से इनकार कर दिया। स्कूल के सभी शिक्षक भी इस मामले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए

बीईओ ने की नकल की पुष्टि* जांच प्रतिवेदन डीईओ को सौपाः बाईओ

बकावंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  मिश्रा ने सामूहिक नकल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरटा प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों द्वारा नकल कराने का मामला सामने आया है और मामले में दोनों को दोषी पाया गया है। जांच प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिये डीईओ ऑफिस भेजा जा चुका है।

वर्सन

शिक्षक शिक्षिका होंगे सस्पेंड

जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद कोरटा प्राथमिक शाला की शिक्षिका ललिता कश्यप और शिक्षक दिवाकर कश्यप के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फहराया ध्वज

0
  •  राष्ट्र की सेवा ही भाजपा का मूलमंत्र – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की
  • 11 वर्ष में भारत सफलता की नई दिशा में निरंतर अग्रसर – सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा का ध्वज फहराया और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, छग राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, पूर्व विधायक सुभाऊ राम कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन उपस्थित रहे।

भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं के कठोर व अथक परिश्रम का ही सुखद परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और पार्लियामेंट से लेकर पंचायत तक देश में भाजपा की सरकार है। राष्ट्र की सेवा भाजपा का मूलमंत्र है, जिसको आत्मसात करते हुये भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश व संगठन को मजबूत करने सेवा में लीन है। श्री देव ने कहा कि शीर्ष पर स्थापित होने के बाद वहाँ कायम रहना सबसे कठिन कार्य है। हम उन पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को न भूलें, जिनकी अनवरत तपस्या व बलिदान से ही भाजपा का यह गौरवमय समय आया है। नित दिन संपूर्ण सक्रियता से समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता देश सेवा व जन सेवा में डटे रहें।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि माँ भारती की सेवा का संकल्प लेकर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता कार्य करते हैं। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सफलता की नई दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। संगठन सशक्त हो, राष्ट्र उत्तरोत्तर उन्नति करें, इस संकल्प को सिद्ध करने भाजपा का हर कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुये संगठन को सशक्त बनाने व समर्पित भाव से सौंपे गये दायित्वों को पूरा करने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

छग राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा का बल हैं। जनता से सीधे जुड़ कर देश व दल को सशक्त बनाने का अतुलनीय कार्य भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता ही करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, अश्विन सरडे, उमाकांत सिंह, मोहन सिंह, दंतेश्वर राव, रजनीश पाणिग्रही,आर्येन्द्र सिंह आर्य, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, राणा घोष, शशिनाथ पाठक, ललिता बघेल, राजेश श्रीवास्तव,संतोष त्रिपाठी, सुधीर शर्मा, त्रिवेणी रंधारी, नेहा ध्रुव, लक्ष्मण झा, हरीश पारेख, पंकज आचार्य, विक्रम यादव, विनय राजू, दिनेश केजी, प्रकाश रावल इत्यादि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भा गए स्थानीय व्यंजन

0
  • जिमीकांदा, खट्टा भाजी, झुडूंग दाल का लिया मजा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ दोपहर भोजन में बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

अमित शाह, विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने झुडूंग दाल, कोसरा खीर सैगोड़ा की सब्जी, जिमीकांदा की सब्जी, मूंग दाल खट्टा भाजी, मल्टी मिलेट खिछरी, जवाफुल सुगंधित चावल खट्टा भाजी चटनी, रागी रोटी एवं मूंग दाल खट्टा भाजी जैसे सात्विक भोजन का सेवन किया।  शाह को बस्तर के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद खूब पसंद आया। उन्होंने कहा कि मिलेट एवं स्थानीय स्तर पर मिलने वाले उत्पाद से बने भोजन स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। उन्होंने व्यंजनों की तारीफ करते हुए व्यापक स्तर पर इसे बढ़ावा देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि कोसरा या कुटकी श्री अन्न का एक प्रकार है जो, दंतेवाड़ा में उगाया जाता है। इसमें फाइबर और आयरन जैसे खनिज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे पोषक और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। जिले के आदिवासी समुदाय इसे सदियों से जैविक तरीकों से उगाकर अपने भोजन में उपयोग करते आए है। झुडुंग दाल, जिसे लाल लोबिया भी कहा जाता है, दंतेवाड़ा में विशेष रूप से उगाई जाती है। प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर यह दाल स्थानीय आहार में सम्मिलित है।इसकी जैविक खेती न केवल पोषण बल्कि कृषि जैव विविधता और आदिवासी संस्कृति को भी संजोए रखती है। इसी प्रकार सूरन, जिसे जिमीकंद भी कहा जाता है, दंतेवाड़ा में पारंपरिक रूप से उगाया जाने वाला कंद है। इससे बने सब्जी, चिप्स एवं अचार प्रसिद्ध हैं, और यह पाचन व रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और फाइबर, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। सूरन की सब्जी स्थानीय लोगों में एक प्रचलित व्यंजन है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भा गए स्थानीय व्यंजन

0
  • जिमीकांदा, खट्टा भाजी, झुडूंग दाल का लिया मजा 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ दोपहर भोजन में बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

अमित शाह, विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने झुडूंग दाल, कोसरा खीर सैगोड़ा की सब्जी, जिमीकांदा की सब्जी, मूंग दाल खट्टा भाजी, मल्टी मिलेट खिछरी, जवाफुल सुगंधित चावल खट्टा भाजी चटनी, रागी रोटी एवं मूंग दाल खट्टा भाजी जैसे सात्विक भोजन का सेवन किया। श्री शाह को बस्तर के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद खूब पसंद आया। उन्होंने कहा कि मिलेट एवं स्थानीय स्तर पर मिलने वाले उत्पाद से बने भोजन स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। उन्होंने व्यंजनों की तारीफ करते हुए व्यापक स्तर पर इसे बढ़ावा देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि कोसरा या कुटकी श्री अन्न का एक प्रकार है जो, दंतेवाड़ा में उगाया जाता है। इसमें फाइबर और आयरन जैसे खनिज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे पोषक और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। जिले के आदिवासी समुदाय इसे सदियों से जैविक तरीकों से उगाकर अपने भोजन में उपयोग करते आए है। झुडुंग दाल, जिसे लाल लोबिया भी कहा जाता है, दंतेवाड़ा में विशेष रूप से उगाई जाती है। प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर यह दाल स्थानीय आहार में सम्मिलित है।इसकी जैविक खेती न केवल पोषण बल्कि कृषि जैव विविधता और आदिवासी संस्कृति को भी संजोए रखती है। इसी प्रकार सूरन, जिसे जिमीकंद भी कहा जाता है, दंतेवाड़ा में पारंपरिक रूप से उगाया जाने वाला कंद है। इससे बने सब्जी, चिप्स एवं अचार प्रसिद्ध हैं, और यह पाचन व रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और फाइबर, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। सूरन की सब्जी स्थानीय लोगों में एक प्रचलित व्यंजन है।

स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सांसद कश्यप

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जगदलपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस सहित रामनवमी पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

इंद्रावती नदी के जल संकट पर संसद में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने उठाई आवाज

0
  • जल बंटवारा समझौते पर जल्द अमल की मांग

जगदलपुर बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी में जोहरा नाला के जल प्रवाह को लेकर उत्पन्न जल संकट पर संसद में सांसद महेश कश्यप ने मुद्दा उठाया।

संसद में मुद्दा उठाते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इंद्रावती नदी ओड़िशा से बहती हुई छत्तीसगढ़ के बस्तर में आती है। इंद्रावती के जल को लेकर ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बीच विवाद चल रहा है। ओड़िशा की जोरानाला परियोजना में इंद्रावती का जल समा जाता है। इसके चलते बस्तर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वर्तमान में बस्तर में इंद्रावती नदी सूख चुकी है और इसके चलते जगदलपुर शहर में पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

इसके अलावा और हजारों एकड़ में लगाई गई मक्के फसल मरने की स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वैसे भी ओड़िशा भगवान जगन्नाथ की पुण्यभूमि है और हमारे बस्तर के महाराज कमलचंद्र भंजदेव पर भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा रही है। ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में काफी जुड़ाव भी है। सांसद महेश कश्यप ने आम नागरिकों और किसानों की पीड़ा को रखते हुए जलशक्ति मंत्री से आग्रह किया जोहरा नाला एवं इंद्रावती नदी के बीच हुए 50-50 प्रतिशत जलवितरण समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन कराने जल्द पहल करें, ताकि बस्तर के लोगों की समस्या से मुक्ति मिल सके। सांसद महेश कश्यप ने कहा है कि वे बस्तर के हक के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

नानगुर में भीषण जल संकट

0
  • हैंडपंपों से निकलता है आयरन युक्त पानी
  • इंसान और जानवर सभी हो रहे हैं परेशान 

जगदलपुर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नानगुर में पेयजल की भारी किल्लत हो रही है। पानी की समस्या से आम जानता तो परेशान है ही, गांव में तालाब नही होने के कारण मवेशी भी काफ़ी परेशान हैं।

ग्राम पंचायत नानगुर के उप सरपंच महेंद्र सेठिया ने बताया कि पंचायत में 15 हैंडपंप हैं, जिनमें से आयरन युक्त पानी निकलता है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी जा चुकी है परंतु विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान ही नही दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत नांनगूर में पिछले वर्ष से निर्माणाधीन टंकी अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य अभी भी नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत नानगुर में पानी का और कोई व्यवस्था नहीं है विभागीय अधिकारियों से निवेदन है की तत्काल इस पानी टंकी का निर्माण कराया जाए जिससे ग्राम वासियों को पानी का व्यवस्था हो सके अन्यथा इस संबंध में राज्य सरकार से शिकायत की जायेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी ग्राम पंचायत उप सरपंच महेंद्र सेठिया

पानी की समस्या से निपटने गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे कराया गया बोर

0
  •  विधायक किरण सिंह देव की अनुशंसा से हुआ बोर
  • महापौर संजय पांडे, जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं पार्षद संग्राम सिंह राणा ने शुरू कराया बोर 

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की अनुशंसा एवं दिशा निर्देश पर नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे के प्रयास से एवं जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता और गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में पानी की समस्या से निपटने वार्ड क्रमांक 36 स्थित प्रधानमंत्री अटल आवास में बोर खनन का कार्य शनिवार को पूजा पाठ कर प्रारंभ किया गया।

बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से निजात पाने के लिए नगर निगम द्वारा दो दर्जन से अधिक वार्डो के लिए 27 बोरिंग स्वीकृत कराए गए हैं। गुरु गोविंद सिंह वार्ड के लिए 4 बोरिंग स्वीकृत हुए हैं। ये बोर पटेल पारा, प्रधानमंत्री अटल आवास,अघनपुर एवं धरमपुरा में प्रस्तावित हैं। इस मौके पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि इन जगहों पर बोरिंग होने से एवं पानी उपलब्ध होने पर सैकड़ो परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। गर्मी में इस बार हालात न बिगड़े इसके लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। महापौर संजय पांडे ने जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने सांसद महेश कश्यप के प्रति भी कृतज्ञता जाहिर की है। जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा नगर निगम को 27 बोरिंग की स्वीकृति प्रदान करने हेतु सभी का धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं। विधायक किरण सिंह देव की दूरदृष्टि एवं जनता के प्रति भावनात्मक लगाव से यह कार्य संपन्न हो रहा है। गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा कि जगदलपुर के ऊर्जावान विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड में बोरिंग स्वीकृत हुई है। वार्डवासियों की तरफ से मैं उन्हें धन्यवाद प्रेषित करता हूं। जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता के अथक प्रयास से यह काम संभव हो सका है, जिसके लिए मैं उन्हें भी धन्यवाद प्रेषित करता हूं। क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप जनता के प्रति एवं क्षेत्रीय विकास के लिए संवेदनशील है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभापति लक्ष्मण झा, श्याम सुन्दर बघेल, आशा साहू, उर्मिला यादव, पंकज आचार्य, सुरेश कश्यप, सूर्यभूषण सिंह, दिलीप ठाकुर, संतोष त्रिपाठी, नीलिमा यादव, किशन शेट्टी, किशन राव, गोरेश्वरी, ललित मोहन सिंह, सन्मति यादव, के ज्योति, लता देवांगन, अमित, बीरसाय सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

किरण देव के निवास में लहराया भाजपा का ध्वज

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाकर समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

किरण देव ने की भगवान श्रीरामचंद्र की पूजा

0

जगदलपुर रामनवमी के शुभ अवसर पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहर के रेलवे राम मंदिर पहुंच भगवान राम जी की पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश एवं बस्तर की सुख समृद्धि की भगवान श्रीराम जी से कामना की।

MOST POPULAR

HOT NEWS