City Media - Page 292 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 292

मिशन एजुकेशन पर फिर निकल पड़े जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल

0
  • सुदूर विकासखंडों के स्कूल, आश्रमों में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी 

अर्जुन झातो

तोकापाल बस्तर कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ जैन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल का मिशन एजुकेशन लगातार जारी है। डीईओ श्री बघेल लगातार जिले के स्कूलों में एजुकेशन सिस्टम को और भी बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपने इसी मिशन के तहत  बघेल दूरस्थ विकासखंड तोकापाल दरभा के साथ ही जगदलपुर ब्लॉक के भी विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंच गए।दरभा ब्लॉक के एक हायर सेकंडरी स्कूल में केवल दो व्याख्याता ही उपस्थित नजर आए। प्राचार्य सहित 10 शिक्षक अनुपस्थित थे।आश्रम शाला महाकापाल विकासखंड दरभा में जाकर  बघेल ने बच्चों से बातचीत की, उनसे पढ़ाई और खानपान के बारे में जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। बस्तर कलेक्टर एस. हरिस और जिला पंचायत सीईओ जिले में शिक्षा सिस्टम को बेहतरीन बनाने संजीदा हैं। इसके लिए ये दोनों शीर्ष अधिकारी अच्छी कोशिश भी कर रहे हैं। कलेक्टर और सीईओ की मंशा के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल भी पूरी संजीदगी के साथ काम करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे गांवों के दौरे के वक्त किसी न किसी स्कूल में जरूर पहुंच जाते हैं। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे लगातार जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर एजुकेशन सिस्टम को मजबूत बनाने और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

बघेल ने जबसे जिला शिक्षा अधिकारी पद की बागडोर सम्हाली है तबसे वे लगातार पूरे जिले की शालाओं में पहुंच रहे हैं। वे अक्सर सुबह बस्तर जिले के दुर्गम और संवेदनशील गांवों की शालाओं में भी पहुंच जाते हैं। डीईओ  बघेल की इस सक्रियता के अच्छे नतीजे भी दिखने लगे हैं। शिक्षक शिक्षिकाएं भी समय पर स्कूल पहुंचने लगे हैं और मन लगाकर पढ़ाई करा रहे हैं। यही नहीं शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी शालाओं में विद्यार्थियों की निरंतर उपस्थिति के लिए भी जुटे नजर आते हैं। पढ़ाई के साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल रहा है। इससे पहले डीईओ  बघेल बकावंड विकासखंड की शालाओं का निरीक्षण करने जा धमके थे। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने अपने आकस्मिक मुहिम के तहत बकावंड विकासखंड के कई स्कूलों का दौरा किया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बकावंड अंतर्गत शालाओं का निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूली में प्री बोर्ड परीक्षा एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय करपावंड एवं माध्यमिक शाला मटनार का जायजा लिया था।

कार्यकर्ता सम्मेलन दोपहर 2:00 बजे गुप्ता चौक में मुख्य वक्ता के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा होगी

0

दल्लीराजहरा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 1फरवरी को गुप्ता चौक में किया गया है। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पंडरिया की विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,नगर पालिका चुनाव भाजपा प्रभारी पवन साहू,सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेता वरिष्ठ कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहेंगे।

सप्तगिरी पार्क का हुलिया बिगाड़ने पर तुला बीएसपी का नगर प्रशासन विभाग

0
  •  नया लुक देने के नाम पर पार्क में बोए जा रहे कांटे 

दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा के जिस सप्तगिरि पार्क की चर्चा दूर दूर तक रही है, प्रबंधन अब उसका मटियामेट करने पर तुल गया है। पार्क को कथित रूप से नया लुक देने के लिए वहां कांटे बोए जा रहे हैं। नगर प्रशासन के इस कदम से शहर के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

दरअसल सप्तगिरी पार्क़ को संवारने बीएसपी नगर प्रशासक और पार्क प्रबंधन ने रंगीन हरी भरी वादियों के बीच एक तुगलकी निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार बने बनाए गार्डन में जहां 30 साल से लोग सुबह तफरीह, योग अभ्यास और व्यायाम करने आते रहे हैं, उस पार्क को घेर कर अन्य कार्य हेतु उपयोग में लाया जाना शुरू कर दिया गया है। पार्क के जिस पाथ पर लोग सुबह की सैर किया करते थे, उसके किनारे किनारे कंटीले कैक्टस के पौधे लगाए जा रहे हैं। यह पूछने पर कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो पार्क प्रबंधन और नगर प्रशासक कहते हैं कि हमारे नए विजन के अनुरूप इस पार्क को अब नया लुक दिया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस पार्क में हर वर्ष फ्लॉवर शो होता है अतः अपने बीएसपी सीईओ को खुश करने और गार्डन में मरम्मत के नाम पर आई राशि की अफरातफरी करने प्रबंधन और नगर प्रशासक ने यह तुगलकी निर्णय लिया है। अब लगता है कि सुबह की सैर करने वालों की खैर नहीं रहेगी। कुल मिलाकर स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की राह में सेल प्रबंधन के ये कर्मचारी कांटा बोने की तैयारी कर रहे हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

0

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार शाम को किया गया। मंत्री व चुनाव संचालक केदार कश्यप ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीनिवास राव मद्दी, शरद अवस्थी, सुधीर पांडे, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पांडे, रूपसिंह मंडावी, सफीरा साहू, रामाश्रय सिंह, जबिता मंडावी, प्रकाश झा, श्रीनिवास मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा,रजनीश पाणिग्रही, सुधा मिश्रा, किरण दीवान, डाकेश्वरी पांडे, लक्ष्मी कश्यप, बिजली वैद्य, रिंकू पांडे, राजेंद्र वाजपेयी, मनीष पारख सहित पार्टी के कार्यकर्ता व समस्त 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

लापरवाह हेड मास्टर सस्पेंड

0

बकावंड 24 अगस्त से लगातार अनुपस्थित चल रहे तथा पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में न आने वाले विकासखंड बकावंड की पूर्व माध्यमिक शला डोडरेपाल के प्रधान पाठक केशव ठाकुर को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक केशव ठाकुर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्तेकी पात्रता रहेगी।

देवी- देवताओं की पूजा -अर्चना कर संतोष दत्ता ने भरा पर्चा

0
  • बालीकोंटा क्षेत्र- 1 से सशक्त उम्मीदवार हैं दत्ता 

जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद पंचायत जगदलपुर में चुनाव की नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए तहत ऊर्जावान युवा बालीकोंटा निवासी छोटू उर्फ संतोष दत्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया।

जगदलपुर जनपद पंचायत बालीकोंटा क्षेत्र क्रमांक एक से चुनाव हेतु संतोष कुमार दत्ता ऊर्फ छोटू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व बालीकोंटा में विराजी मां हिंगलाजी का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात छोटू दत्ता ने ग्राम कालीपुर में विराजे भगवान शिव शंकर मंदिर व जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात संतोष दत्ता अपने प्रस्तावक व समर्थक फूलसिंह बघेल के साथ जगदलपुर जनपद पंचायत में तहसीलदार मरकाम के समक्ष विधिवत नामांकन दाखिल किया। मुरली पाढ़ी, सुरेश मौर्य, वीरसिंह नेताम, अजय बघेल, योगेश पाणिग्रही, दुर्बल कश्यप, रामचंद्र नाग, राजेंद्र बघेल, घासीराम बघेल, पिंटू माहुलकार, तुलाराम कश्यप, रुपुराम कश्यप, छबिलेश्वर जोशी, बुदरु कश्यप, बुटीराम बघेल, संजय नाग, लखीधर भारती व अन्य मौजूद थे।

संतोष दत्ता ने कहा कि मैं जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक बालीकोंटा के बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं के आर्शीवाद से चुनाव मैदान में उतारा हूं।

बस्तर जिला पंचायत क्षेत्र- 5 में शकुंतला कश्यप और क्षेत्र- 10 से पद्मिनी कश्यप होंगी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी

0

जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बस्तर जिला पंचायत क्षेत्र के दो वार्डों के लिए भाजपा द्वारा अधिकृत दो प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के सम्मान में अपना नाम वापस ले लिया है। भाजपा संगठन द्वारा उनके स्थान पर दो नए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बस्तर जिला पंचायत में क्षेत्र- 5 में टिकेश्वरी मंडावी व क्षेत्र- 10 से उर्मिला गोयल अधिकृत प्रत्याशी थीं। इन दोनों के द्वारा नाम वापस लेने की मंशा जाहिर करने के बाद अब क्षेत्र क्र. 5 में शकुंतला कश्यप और क्षेत्र क्र.10 से पद्मिनी कश्यप को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ने केदार कश्यप के समक्ष भाजपा प्रवेश कर नाम वापस लिया

0

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकमान्य तिलक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती कुमवती कश्यप ने आज भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुये वन मंत्री व नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के समक्ष अपना नाम वापस लिया और भाजपा में प्रवेश किया।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,पूर्व जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, आनंद मोहन मिश्रा, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर तिवारी, मनीष पारेख, अविनाश श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आदिवासी बीएमओ डॉ. मरकाम के खिलाफ साजिशों का तानाबाना

0
  • ड्यूटी में उपस्थिति और मुख्यालय में निवास के लिए कहने पर झूठी शिकायत 
  • बकावंड बीएमओ के खिलाफ मकड़जाल 

अर्जुन झा-

बकावंड एक आदिवासी खंड चिकित्सा अधिकारी की कर्तव्य परायणता उन्हीं पर भारी पड़ रही है। खुद अनुशासन में रहने वाले बकावंड बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम द्वारा अनुशासन की नसीहत देना साथी डॉक्टरों को इस कदर नागवार गुजरा है कि वे अब डॉ. मरकाम के खिलाफ साजिशों का तानाबाना बुनने लगे हैं, डॉ. मरकाम के खिलाफ झूठी शिकायतें करने लगे हैं।

बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत दो वर्षों से डॉ. हरीश मरकाम बीएमओ का दायित्व कुशलता पूर्वक सम्हालते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। अपने मृदु व्यवहार और मिलनसारिता के चलते डॉ. मरकाम पूरे बकावंड विकासखंड में लोकप्रिय हो चले हैं। अनुशासन प्रिय डॉ. मरकाम तय समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों की सेवा में जुट जाते हैं। इसके उलट कुछ डॉक्टर अपने पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। एक डॉक्टर गजेंद्र सेठिया की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैबेल में है, मगर वे अपने मुख्यालय में निवास ही नहीं करते, बल्कि 60 किमी दूर चोकावाड़ा चौक नगरनार में निजी क्लीनिक चलाने में मशगूल रहते हैं। जब डॉ. हरीश मरकाम ने डॉ. गजेंद्र सेठिया को मुख्यालय में रहने और समय पर अपने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने की हिदायत दी, तो वे विरोध में खड़े हो गए। इसी तरह डॉ. सूर्यो गुप्ता भी महज इसलिए डॉ. मरकाम के खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं, क्योंकि एक दफे डॉ गुप्ता ने मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन दिया था और डॉ. मरकाम ने उनसे मेडिकल सर्टिफिकेट मांग लिया था। बात बिगड़ती देख डॉ. सूर्यो गुप्ता ने सामान्य अवकाश का आवेदन दे दिया था। जब से डॉ हरीश मरकाम ने बीएमओ का प्रभार लिया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में जनसामान्य व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आ रही है। समय पर चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ़ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सेवा पर उपस्थिति रहते हैं। वर्तमान बीएमओ ने समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए सख्त निर्देश दिए, परंतु अभी भी कुछ चिकित्सक ऐसे हैं जिनकी अपने सहूलियत के हिसाब से ड्यूटी करने की आदत गई नहीं है।और यही कारण है कि बीएमओ की नियमानुसार ड्यूटी के आदेश के बाद उनके खिलाफ लामबंदी कर झूठी शिकायत कर उन्हें डराने कि कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे दबाव में आकर इन्हें ड्यूटी के लिए कहे ही नहीं। डॉ. गजेंद्र सेठिया की पोस्टिंग प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैबेल में है। जहां उन्हें कठिनतम क्षेत्र में कार्य करने के लिए सीआरएमसी भी मिलता है परंतु वे मुख्यालय में नहीं रहते और अपने गृहग्राम व मारकेल नगरनार में रहते हैं और चोकावाड़ा चौक नगरनार में उन्होंने प्राईवेट क्लीनिक खोल रखी है। वहां उन्होंने अपनी क्लीनिक का बड़ा सा बोर्ड भी लगवा रखा है, जिसमें क्लीनिक का समय डॉ. सेठिया ने शाम 5 से 8 बजे दे रखा है। नगरनार से जैबेल की दूरी लगभग 60 किमी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का ओपीडी समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। सोचने वाली बात है, अगर इनकी शाम 5 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य में ड्यूटी है रहती तो 60 किलोमीटर चलकर वे 5 बजे ही वे क्लीनिक पर कैसे पहुंच जाते हैं? और जब इन्हें मुख्यालय में रहने का सीआरएमसी के रूप में प्रोत्साहन राशि मिलती है तो फिर उन्होंने इतनी दूर क्लीनिक कैसे खोल रखी है? ये तभी संभव है जब वे अपने क्लीनिक खुलने के समय के मुताबिक शासकीय ड्यूटी करते हैं, न कि शासकीय नियमानुसार। डॉ. सेठिया सेक्टर मीटिंग से भी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इन्ही बातों के लिए जब बीएमओ डॉ. मरकाम ने उनसे सवाल जवाब किया तो अपने साथ कुछ और चिकित्सकों को लेकर डॉ. सेठिया सीएमएचओ और फिर कलेक्टर से बीएमओ के खिलाफ झूठी शिकायत करने पहुंच गए। कलेक्टर के आदेश से सीएमएचओ ने जांच दल बनाकर जांच करवाई। जांच दल ने उनके सभी आरोपों को निराधार पाया। यह देख उन्होंने बीएमओ को बदनाम करने का नया रास्ता अपनाया और मीडिया में शिकायत की खबर छपवाने लगे। डॉ. सेठिया का साथ देने वाले चिकित्सकों में डेंटिस्ट डॉ. दीप्ति दीवान भी हैं। पूर्व में डॉ. दीप्ति दीवान डेंटल ओपीडी में नहीं बैठती थीं।बीएमओ द्वारा पत्राचार करने पर उन्होंने सामान्य ओपीडी में ही डेंटल मरीज देखने की बात कहकर डेंटल ओपीडी में बैठने से इंकार कर दिया था। तब जाकर बीएमओ ने डेंटल ओपीडी में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया ताकि उच्च अधिकारियों को दिखाया जा सके कि डेंटल ओपीडी का संचालन नहीं हो रहा है। इसके बाद ही डॉ. दीप्ति दीवान ने डेंटल ओपीडी में बैठना शुरू किया। डॉ दीप्ति दीवान ने पूरे जिले में सबसे कम डेंटल प्रोसीजर किए हैं। अपने डेंटल ओपीडी में वे सामान्य मरीजों को ही डेंटल मरीज दर्शाती आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी का समय प्रातः 9 से 1 बजे एवं शाम को 4 से 6 बजे तक है, मगर डॉ दीप्ति दीवान प्रातः 10 से 1 बजे तक ड्यूटी कर चली जाती हैं। दूसरी पाली ओपीडी में कभी भी उपस्थित नहीं रहती हैं।

वर्षों से वे 10 बजे से 1 बजे केवल तीन घंटे ही ड्यूटी करती और सामान्य मरिजों को ही डेंटल मरिज के रूप में दर्शाती आई हैं। इसी तरह

डॉ. सुर्या गुप्ता हमेशा खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर ड्यूटी करने से मना करते थे। विगत दिनों 5 दिन का मेडिकल अवकाश लेने हेतु उन्होंने आवेदन दिया, परंतु मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने कहने पर जमा नहीं कर पाए एवं मेडिकल अवकाश को सामान्य अवकाश में परिवर्तन के लिए आवेदन दे दिया। डॉ सूर्यो गुप्ता की पोस्टिंग कचनार में है, जहां उन्हें कठिन क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रोत्साहन राशि सीआरएमसी मिलती है परन्तु वे मुख्यलय में रहते नहीं और अधिकांशतः ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं।

स्वार्थप्रेरित शिकायत

उक्त झूठी शिकायत का मकसद केवल एक आदिवासी बीएमओ पर दबाव बनाना है ताकि वे उन्हें नियमानुसार ड्यूटी के लिए सख्ती न करें और ये अपनी मनमानी करते रहें। बस्तर जिले के सीएमएचओ डॉ संजय बसाक ने फर्जी शिकायत कर मीडिया में दुसप्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

मुस्लिमों से समर्थन मांगा मलकीत सिंह गैदू ने

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने जामा मस्जिद पहुंचकर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस को जिताने हेतु अपील की। इस दौरान उनके साथ अनवर खान, अतिरिक्त शुक्ला, रविशंकर तिवारी, फैसल नेवी सहित अन्य कार्यकर्ता व समाज के सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS