City Media - Page 372 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 372

छत्तीसगढ़ के सभी आगंनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे 8 नवंबर को

0
  • जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, पीएम और सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन 

जगदलपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच की प्रांतीय बैठक में प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों को दीपावली के बाद 8 नवंबर को बंद रखकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन ने कहा है कि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जीने लायक वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, समूह बीमा योजना आदि सुविधाओं का लाभ देने और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही तमाम तरह के दीगर कार्य भी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से करवाए जाते हैं। जबकि सचिव महिला एव बाल विकास का विभाग के सचिव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से विभागीय कार्य के अलावा दूसरे कार्य न करवाने के आदेश दे रखे हैं। इसका भी पालन नही हो रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वय सरकार कहती है मानसेवी हैं और ड्रेस नही पहनने पर मानदेय काटा जाता है। ड्रेस को ही पहचान बताना कहां तक सही है। जबकि ये स्वयं उस गांव की बेटी बहू हैं और उन्हें पूरा गांव जनता पहचानता है। वास्तव में ड्रेस की जरूरत तो सुपरवाईजरों के लिए है जो अलग अलग गांव के 20-25 केंद्रों में माह में कभी कभार जाती हैं। रुक्मणि सज्जन ने इस बात पर दुख जताया है कि विभागीय गतिविधियो के संचालन मे आ रही समस्याओं, शासन की मंशा के अनुरूप हर माह 5 तारीख तक मानदेय भुगतान, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण करने मे हो रहे भ्रष्टाचार, सहायिकाओं को रिक्त कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति दी जाने, मोबाईल और नेट सुविधा और अपनी मूलभूत सुविधाओं की बात करने तथा अपने हक की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने वाले संघ पदाधिकारियों को टारगेट कर उन्हें सेवा बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती है। इन मसलों को लेकर संयुक्त मंच ने विभाग के डायरेक्टर के साथ बैठक में चर्चा कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन उसके कोई सार्थक परिणाम नही आने सेकार्यकर्ता सहायिकाएं क्षुब्ध हैं। सुमन यादव मंच पदाधिकारी की बहाली और सुपरवाईजरों के लिये भी ड्रेस कोड लागू करने तथा विभाग के अतर्गत एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण अन्यत्र करने की मांग को लेकर 8 नवंबर को प्रदेश के हर जिले में धरना प्रदर्शन काम बंद केंद्र बंद करने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त मंच की बैठक में प्रांताध्यक्ष रूक्मणी सज्जन बस्तर, सरिता पाठक प्रांताध्यक्ष 409, हेमा भारती प्रगतिशील, कल्पना चंद, पार्वती यादव कबीरधाम, संतोषी वर्मा राजनांदगांव, पिंकी ठाकुर, लता तिवारी खैरागढ़, सुधा रात्रे महासमुंद, जयश्री राजपूत, आरपी शर्मा, सौरा यादव, विश्वजीत, देवेंद्र पटेल समेत संयुक्त मंच के प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन अब 25 तक

0

जगदलपुर आज खेल संचालक तनूजा सलाम की उपस्थिति में सर्किट हाउस बस्तर में बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह एवं बस्तर कलेक्टर हरीश एस सहायक संचालक खेल और संचालनालय रायपुर से आए अधिकारियों की बैठक के बाद बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीयन की तिथि 25 अक्टूबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। पूर्व में यह तिथि 20 अक्टूबर निश्चित थी। 20 अक्टूबर तक कुल 83 हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ था। खिलाड़ियों में उत्साह देखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए 5 दिन तिथि और बढ़ाई जाए। अब 25 अक्टूबर तक खिलाड़ी अपना ऑनलाइन या ऑफ लाइन पंजीयन करा सकेंगे।

 

 

पुलिस ने 02 दिवस में जुआ खेलते 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
  •  थाना बालोद क्षेत्र में जुआ में दांव लगाते आरोपियों के फड़ से 7,330 रू. को किया गया जप्त।

 

पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोषी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांष सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में सभी थाना एवं चौंकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-

दिनांक 19-20/10/2024 के रात्रि में थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपानी, जगन्नाथपुर, जवाहरपारा बालोद में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 7,330 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है, आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में क्रमष अपराध क्रमांक 516, 520, 521/2024 का अपराध पंजीबद्व कर 15 आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

आरोपी गणों का नाम –

अपराध क्रमांक 516/2024 धारा 3(2)सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

01.अष्वनी कुमार सोनी पिता स्व. हगरू राम सोनी उम्र 39 साल

02.खोमन लाल साहू पिता उलझन सिंह उम्र 42 साल

03.बसंत कुमार साहू पिता स्व. रामाधार साहू उम्र 47 साल

04.संतोष कुमार सिन्हा पिता डोमन लाल सिन्हा उम्र 45 साल सभी साकिनान निपानी थाना व जिला बालोद

अपराध क्रमांक 520/2024 धारा 3(2)सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

05.गिरधर यादव पिता स्व.श्री डेरहा राम उम्र 48 साल

06.छगन लाल कष्यप उर्फ बबलू पिता डामन लाल उम्र 24 साल

07.चोवाराम पटेल पिता चतुर राम उम्र 28 साल

08.गोपी बघेल पिता हरीषचंद्र बघेल उम्र 35 साल

09.राजेष साहू पिता रामगोपाल उम्र 25 साल सभी ग्राम जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद

अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 3(2)सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

10.नारद नेताम पिता षिवप्रसाद नेताम उम्र 26 साल

11.सागर नेताम पिता षिवप्रसाद उम्र 27 साल

12.विनोद नेताम पिता मुकुंद उम्र 30 साल

13.षिवप्रसाद नेताम पिता मनबोध उम्र 50 साल

14.श्याम नेताम पिता राजू नेताम उम्र 29 साल

15.दुर्जन नेताम पिता सोनू उम्र 19 साल सभी साकिनान जवाहरपारा बालोद

संपूर्ण कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, मनोज निर्मलकर, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, नागेष्वर साहू, धनेष्वर साहू, टिकेश्वर डहरिया, महिला आरक्षक लता सोनवानी, की सराहनीय भूमिका रही

60 हजार रुपए की अंग्रेजी 9 पेटी शराब जप्त

0

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया है।

     भानपुरी थाना के ग्राम आमाबाल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब दीगर राज्य से लाकर बिक्री करने हेतु रखने कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी घनश्याम कामड़े के सुपरविजन में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर बताए जगह में घेराबंदी कर दबिश दी गई। आरोपी के घर की परछी से 9 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा का कुल 450 नग पौवा मिले। आरोपी सुकदेव कश्यप पिता सुकू कश्यप जाति भतरा उम्र  22 वर्ष  निवासी आमाबाल बोरगुड़ा पारा थाना भानपुरी, जिला बस्तर के कब्जे से कुल 60 हजार 750 रुपए मूल्य की 9 पेटी अंग्रेजी शराब शराब जप्त की गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना भानपुरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले को पकड़ने में निरीक्षक राकेश राठौर, प्रधान आरक्षक किशोर गुप्ता, प्रेम कुमार बड़ा आरक्षक प्रेमूलाल वर्मा, संदीप सलाम, छबि सोम, धरमू कश्यप का योगदान रहा।

कला संस्कृति की अनुपम छटा बिखेर गया बस्तर मड़ई, क्षेत्रीय सरस मेला

0
  • समापन बेला में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और गायक शबाब साबरी ने दी शानदार प्रस्तुति
  •  सरस मेला में हुआ 65 लाख रुपए का कारोबार 

जगदलपुर बस्तर दशहरा पर्व के तहत आयोजित बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला का समापन शनिवार को उत्साहपूर्वक हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और गायक शबाब साबरी ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दशहरा पर्व पाट जात्रा से शुरू कई विधि-विधान के साथ माई दंतेश्वरी की डोली की विदाई के साथ आज समापन हुआ। बस्तर दशहरा के तहत 12-19 अक्टूबर तक आयोजित बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला का भी समापन आज किया जा रहा है। सरस मेला में पहुंचे विभिन्न जिलों और राज्यों के उत्पाद की प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र की बहुत अच्छी पहल रही। बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष ke नाते सांसद महेश कश्यप ने बस्तर दशहरा के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नक्सली घटना में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए कहा कि बस्तर में अशांति फैलाने वालों को करारा जवाब देकर बस्तर में शांति स्थापित करने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है और जल्द ही इनका पूरी तरह सफाया हो जाएगा। विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी ने बस्तर को प्राकृतिक, खनिज संपदा सहित दर्शनीय स्थलों से नवाजा है। दशहरा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर और भव्य रूप प्रदान किया गया है।

कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि क्षेत्रीय सरस मेला में छत्तीसगढ के 160 स्टाल एवं अन्य प्रदेशों के 20 स्टाल साथ ही 45 शासकीय विभागों के योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्व सहायता समूह और अन्य स्टाल में प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र में 65 लाख से अधिक राशि के विभिन्न उत्पाद एवं सामग्रियों की बिक्री हुई है।बस्तर मड़ई में आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत 4 विधाओं में 8 समूहों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शनिवार को नारायणपुर क्षेत्र में हुई नक्सल घटना में शहीद जवानों को मौन श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने नवरात्र एवं बस्तर दशहरा पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए सायबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी।सरस मेला में सर्वाधिक विक्रय करने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्व सहायता समूहों तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।

बस्तर जिला रहा प्रथम

बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला एवं बस्तर मड़ई में सर्वाधिक सामग्री विक्रय करने वाले जिलों में बस्तर जिले को प्रथम जांजगीर चांपा जिले को द्वितीय तथा कोंडागांव जिले को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इन जिलों के स्व-सहायता समूहों द्वारा क्रमशः 9 लाख 92 हजार 535 रुपए, 4 लाख 81 हजार 800 रुपए तथा 4 लाख 75 हजार 610 रुपए के उत्पाद एवं सामग्रियों का विक्रय किया गया। वहीं स्व-सहायता समूहों में नया सबेरा समूह महासमुंद को 2 लाख 20 हजार 300 रुपए का उत्पाद विक्रय करने के लिए प्रथम, धनलक्ष्मी समूह बालोद को 2 लाख 8 हजार 800 रुपए की सामग्री विक्रय करने हेतु द्वितीय तथा जय मौली माता समूह जांजगीर चांपा को एक लाख 50 हजार 550 रुपए का उत्पाद विक्रय करने के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

सभापति ने दलपत सागर आइलैंड और रानी घाट की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

0
  • अधिकारियों को दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश 

जगदलपुर नगर निगम की स्वच्छता समिति के सभापति नरसिंग राव और वरिष्ठ पार्षद एवं शिक्षा विभाग सभापति योगेंद्र पांडे ने दलपत सागर आइलैंड और रानी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

नगर निगम के अधिकारी भी इस निरीक्षण में शामिल थे। उन्होंने रानी घाट और आइलैंड की सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सफाई विभाग के सभापति ने कहा कि हमने दलपत सागर आइलैंड और रानी घाट की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। हमने आवश्यक निर्देश दिए हैं ताकि यहां की स्वच्छता और सौंदर्य बना रहे। वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ने कहा कि हमने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रानी घाट और आइलैंड की सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाएं। हमने यहां की स्वच्छता और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, अरुण यादव, शक्ति वेल, सचिन दीपक, तुंगध्वज पानीग्राही, रबिश कुमार आदि मौजूद थे।

ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव 8 नवंबर से

0
  • आयोजन के मुख्य वक्ता होंगे पाल दिनाकरन 

जगदलपुर ईसाई समुदाय द्वारा सुदृढ़ क्षेत्र में तीन दिवसीय ब्लैस बस्तर प्रार्थना महोत्सव का आयोजन 8 से 10 नवंबर तक जगदलपुर के धरमपुरा बीएड कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। इसमें विश्व प्रसिद्ध मसीह मुख्य वक्ता जीसस कॉल्स सेवकाई के अध्यक्ष डॉ पॉल दिनाकरन होंगे। वे अपने पूरे परिवार के साथ इस प्रार्थना महोत्सव में शामिल होंगे।

इस आयोजन की तैयारी पूरे बस्तर संभाग के मसीह जन और मसीह समाज के प्रमुख मिलकर कर रहे हैं। मसीह समाज में इस प्रार्थना महोत्सव को लेकर बड़ा उत्साह है। कई सालों के प्रयास के बाद डॉ. पॉल दिनाकरन ने बस्तर को समय दिया है। बस्तर में शांति और सुख समृद्धि, क्षेत्र के लोगों का कल्याण और यहां के युवाओं के भविष्य के लिए इस प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि ब्लैस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तर संभाग में उत्साह का माहौल है। इस कार्यक्रम में इन सभी जगहों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा दिन-रात तैयारी की जा रही है। ब्लैस बस्तर प्रार्थना महोत्सव के लिए समस्त आयोजन समिति के द्वारा बस्तर में निवासरत सभी समाजों और संगठनों समस्त राजनीतिक संगठन, गैर राजनीतिक संगठनों से मिलकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है ताकि बस्तर में भाईचारा एवं एकता का एक अच्छा संदेश बस्तर से जाए।

हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने की गुहार लगा रहे आदिवासियों से पुलिस ने की बर्बरता: दीपक बैज

0
  • हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ कटाई तत्काल रोके राज्य सरकार: दीपक बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेताओं के साथ हसदेव अरण्य क्षेत्र पहुंच कर पुलिस बर्बरता के शिकार घायल आदिवासियों से मुलाकात की। आदिवासी वर्ग और आम ग्रामीण अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने शरीर पर पुलिस की बर्बरता के निशान दिखाए। किसी के सिर में चोट लगी है, तो किसी के शरीर पर लाठियों के निशान दिख रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को पिटाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे तब वह जंगलों की कटाई के विरोध में आंदोलन कर रहे थे और आज जब मुख्यमंत्री है तब जंगल की कटाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस से पिटवा रहे हैं। हसदेव अरण्य क्षेत्र की कटाई को कांग्रेस की सरकार ने रोका था, विधानसभा में संकल्प पारित करके केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में नई खदानों के आवंटन को रोकने की मांग की थी। विधानसभा में हसदेव जंगल की कटाई को रोकने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ था, उसमें बीजेपी के विधायक भी शामिल थे। दीपक बैज ने कहा कि ग्रामीणों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। वर्षो से ग्रामीण आदिवासी आंदोलन और पेड़ कटाई का विरोध कर रहे हैं। फर्जी ग्राम सभा की जांच की मांग कर रहे रहे हैं। सरकार के इशारे पर हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात कर पेड़ कटाई करवाई गई। विरोध कर रहे आदिवासियों का कहना है उन पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। एक पिकअप भरकर पत्थर लाए गए थे। 20 से 30 आदिवासियों के सिर में चोटे आई। यह सरकार आदिवासियों को गोली मारकर एक निजी उद्योगपति को कोल माइंस सौंपना चाहती है। साय सरकार के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन पेड़ कटाई शुरू हो गई। इतनी जल्दबाजी क्यों आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियो का खून बहाया जा रहा है। सरकार आदिवासियों की हत्या कराना चाहती है।आदिवासियों की लाशों पर उद्योगपतियों को कोयला खनन की अनुमति देना चाह रही है। यह सरकार आदिवासी विरोधी है। सरकार मां के नाम पेड़ लगाओ का नारा देती और बाप के नाम हजारों पेड़ कटवा रही है। मुख्यमंत्री जवाब दें कि आदिवासियों का जल, जंगल, जमीन किसको सौंपना चाहते हैं और सरकार किसके इशारे में काम कर रही है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव के जंगलों की कटाई की अनुमति दे दी गई, जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री उद्योगपति अडानी के दबाव में काम कर आदिवासी समाज की भावनाओं को कुचल रहे हैं। हसदेव अरण्य का जंगल आदिवासियों के लिए पूजनीय है। भाजपा की सरकार जल, जंगल और जमीन पर कब्जा करने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। शर्म की बात है प्रदेश में आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री होने के बावजूद सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी वर्ग पर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है तत्काल हसदेव अरण्य की जंगलों की कटाई को रोकी जाए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, थनेश्वर साहू, विधायक जनकराम ध्रुव, शेषराज हरबंश, चातुरी नंद, पारसनाथ राजवाड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक अरूण वोरा, फूलसिंह राठिया, विद्यावती सिदार, शैलेश पांडेय, गुलाब कमरो, छन्नी साहू, अंबिका सिंहदेव, डॉ. प्रीतम राम, डॉ. विनय जायसवाल, भानुप्रताप सिंह, सियाराम कौशिक, शफ़ी अहमद, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पंकज शर्मा, आकाश दीप शर्मा, अनुपम फिलिप, भगवती राजवाड़े, नरेश राजवाड़े सहित कांग्रेसजन सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुंबई में डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल सम्मानित

0
  •  खनिज नगरी दल्ली राजहरा के सेवाभावी युवा हैं श्याम जायसवाल 

दल्लीराजहरा देश आर्थिक राजधानी मुंबई में गैर राजनीतिक संस्था राजनीति की पाठशाला द्वारा भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर कलाम को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक व राजनीतिक कार्य करने वाली हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया था। अलग अलग दलों के नेताओं , उधोगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिष्ठित वकीलों व बुद्धिजीवी वर्ग ने राजनीति की पाठशाला के मंच पर एकत्रित होकर कलाम को सलाम कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवा पीढी को कलाम साहब के द्वारा देश मे किये कार्यो से अवगत कराया। डॉ अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देशभर से आये प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया। व कई उभरते युवा वैज्ञानिकों को डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही राजनीति की पाठशाला के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने व राजनीति में सक्रिय रुप से शामिल होकर जनता के अधिकारों के लिए काम करने पर श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम जायसवाल ने राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डे, सह संस्थापक धीरज शर्मा, प्रोग्राम व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन रोमेश शर्मा, सह संस्थापक अमित द्विवेदी, संगठन महासचिव हरीश कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, राजबली मांझी के साथ ही पूरे राजनीति की पाठशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

70 वर्षीय रेखा सेन ने इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को दिलाए दो पदक

0
  •  शहर की दादी अम्मा का हौसला और जज्बा है बेमिसाल 

जगदलपुर मां दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर शहर के अब्दुल कलाम वार्ड की निवासी 70 वर्षीय रेखा सेन ने मलेशिया के कोआलालंपुर में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का नाम रोशन किया। 12 और 13 अक्टूबर 2024 को मिनी स्टेडियम बुकिट जालिल, कोआलालंपुर में हुई इस प्रतियोगिता में रेखा सेन ने गोला फेंक और तवा फेंक में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में चीन, श्रीलंका, सिंगापुर, फिलीपींस, हांगकांग, पाकिस्तान, थाईलैंड, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और उज्बेकिस्तान सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन रेखा सेन ने सभी को मात दी और देश के लिए गौरव हासिल किया। इसके पहले भी रेखा सेन नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

काबिले तारीफ है दादी का हौसला

रेखा सेन को खेल के दौरान मैदान में गिरने से सिर और घुटने में चोट आई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना साहस बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले भी वह देश-विदेश में कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 2024 में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। हालांकि, कई बार बिना मेडल के लौटना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। रेखा सेन को 2020 में खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षिका के रूप में की थी, लेकिन खेलों के प्रति उनका जुनून हमेशा से रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद 2016 में वह छत्तीसगढ़ वेटरन एथलेटिक्स एसोसिएशन से जुड़ीं और उसी वर्ष कादम्बरी संस्था का भी हिस्सा बनीं।

चुनौतियों का किया सामना

2013 में पति के निधन के बाद रेखा सेन मानसिक रूप से टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को फिर से उभारते हुए कई जगहों पर खुद को साबित किया। उनके इस संघर्ष और सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। कई बार उन्हें अपने ही लोगों से अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज वे उन्हीं पर भारी पड़ रही हैं। अपनी इस महत्वपूर्ण जीत का श्रेय रेखा सेन ने अपने बेटे डॉ. सुमंत सेन और बेटी सुरभि आशीष को दिया। साथ ही, उन्होंने अपने कोच नबी और गुलाब का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके बिना यह सफलता संभव नहीं थी। कादंबरी संस्था के प्रति भी उन्होंने विशेष रूप से आभार प्रकट किया, जिसने हमेशा उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया।रेखा सेन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका हौसला और समर्पण आज के युवाओं के लिए एक मिसाल है।

MOST POPULAR

HOT NEWS