City Media - Page 410 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 410

स्वाधीन जैन बने कांकेर जिला के सदस्यता अभियान प्रभारी

0
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने की नियुक्ति

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर, 2024 को शाम 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी आदरणीय प्रधानमंत्री जी को प्रथम सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से बीजेपी संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जमाल सिद्दीकी जी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के निर्देशन पर एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी  डॉ.सलीम राज जी की सहमति से संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  शकील अहमद जी ने प्रदेश सदस्यता टीम की घोषणा की है जिसमे स्वाधीन जैन जी को कांकेर जिला का प्रभारी बनाया गया है
स्वाधीन जैन ने पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भाजपा पूरे 6 सालो में इस सदस्यता अभियान को एक महापर्व के रूप मनाती है ऐसे में आज मुझे कांकेर जिले का प्रभारी बनाया है ऐसे कांकेर में हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग मिल कर शत प्रतिशत सदस्य बनाएंगे साथ ही इस महापर्व में नये लोगो को भी बड़ी सख्या में सदस्य बनाने का सकल्प दिलाएंगे। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी व सदस्यता अभियान कांकेर जिले का प्रभारी स्वाधीन जैन को बनाये जाने पर दल्लीराजहरा नगर में हर्ष का माहौल बना हुवा है भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी दी बधाई साथ ही गोविन्द वाधवानी ,जयदीप गुप्ता , आशीष लालवानी , हितेश कुमार , शाहिल कुमार , सुरेश जायसवाल ,विशाल मोटवानी , ओम गोलछा,दमनदीप,ललित जैन ,आलोक जैन,मोहमद इमरान,फारूक भाई, हनी मथारू,निखिल जैन,दीपेश जैन,पुनीत पब जी,व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के लोगो ने बधाई दिया है। इस दौरान स्वाधीन जैन ने बताया सदस्यता अभियान में तीन तरीके से सदस्य बन सकते हैं.जिसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल इन तीन फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जाकर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता हैं.

खाट ही है इनके लिए एंबुलेंस, बीमारों को लेकर उफनती नदी को पार करना इनकी है मजबूरी

0
  • गंभीर महिला को खाट पर लादकर बाढ़ग्रस्त नदी से निकले ग्रामीण
  • मारुडबाका से 22 किमी पैदल चले परिजन, ग्रामीण
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर आजादी के अमृतकाल का यह स्याह पहलू ही है कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों बाद भी बस्तर संभाग के दर्जनों गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मेडिकल इमरजेंसी आ जाए, तो खाट ही इन ग्रामीणों के लिए एंबुलेंस बन जाता है और ग्रामीणों के कदम इस एंबुलेंस के पहिए। खाट पर मरीज को लादकर उफान मारती नदी को पार करने और 22- 25 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने की मजबूरी इन ग्रामीणों के समक्ष आज भी मौजूद है। ऐसे में इन ग्रामीणों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव बेमानी ही है।

हमने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई है और इन दिनों समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। आजादी के सात दशक बाद भी उपेक्षित रहे देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों और वहां के रहवासियों के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार बहुआयामी कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जन मन योजना इसीलिए लाई गई है। इस योजना के जरिए आदिवासी गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, पुल पुलिया जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इतना ठोस पहल केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा की जाने के बावजूद बस्तर संभाग के गांव बेपरवाही का शिकार बने हुए हैं। कई गांव ऐसे हैं, जो नदी – नालों से घिरे हुए हैं और पहुंच मार्ग विहीन हैं। इन नदी नालों में पुल पुलिया नहीं हैं। लिहाजा बरसात के मौसम में इन गांवों के लोग 4-5 माह तक शेष दुनिया से कटे रहते हैं। इस बीच उनके सामने मेडिकल इमरजेंसी आ जाए तो भगवान ही मालिक होता है। बस्तर संभाग का बीजापुर जिला इस मामले सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है। इन दिनों बीजापुर जिले में हो रही तेज बारिश से जिले के सभी छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं। पहाड़ी पानी के तेज बहाव व बाढ़ से से ग्रामीण भी मुसीबत में पड़ रहे हैं। ऎसी ही एक बड़ी त्रासदी बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के अंदरूनी गांव मारुड़बाका में देखने को मिली है। यहां एक महिला द्वारा फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। उल्टी- दस्त व शारीरिक कमजोरी से तबीयत बिगड़ने पर 37 वर्षीया महिला जोगी पोड़ियामी की स्थिति गंभीर हो गई थी। पति कोसा पोडियामी ने जोगी पोड़ियामी की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उसने गांव के लोगों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण युवकों ने अपनी जान को जोखिम में डाल महिला को खाट पर लादकर उफनती नदी से महिला को पार कराया। और महिला को लगभग 20-22 किमी पैदल गलगम तक खाट के सहारे लाया गया। महिला की गंभीर स्थिति पर ग्रामीण युवकों ने रस्सी के सहारे खाट में लादकर नाला पार कराया। जहां उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।

आती रहती है ऎसी नौबत
इस संबंध में उसूर के चिकित्सक से बात करने पर बताया कि मारूडबाका काफी संवेदनशील व अंदरूनी गांव है। वहां तक एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल है। महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। स्थिति गंभीर होने पर बीजापुर रेफर किया गया। जिले में बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां बरसात में ऐसी स्थिति निर्मित होती है। क्षेत्र के आदिवासी बारिश में इलाज के लिए संघर्षरत रहते है। पिछले दिनों 26अगस्त को कमकानार की गर्भवती महिला को खाट से नदी पार कराया गया था। इसी तरह 22 जुलाई को उसूर के नंबी इलाके में सीआरपीएफ के जवानों ने भी ड्रम की मदद से प्रसव के बाद महिला को नदी पार कराया था।

शिक्षा शेरनी का दूध के सामान है, जो जितना पीएगा, उतना दहडेगा: ऋतु बघेल

0
  •   डॉक्टर बनेगी नगरनार की बिटिया ऋतु बघेल

अर्जुन झा

नगरनार शिक्षा अमृत और शेरनी के दूध के समान है। शिक्षा रूपी इस अमृत और शेरनी के दूध को जो जितना पीएगा, वह उतना ही तेज बुद्धि वाला बनेगा और सफलता की राह पर उतना ही तेज दौड़ेगा और दहाड़ेगा भी। यह कहना है नगरनार कस्बे की होनहार बिटिया ऋतु बघेल का। ऋतु का चयन एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है। नीट में चयनित होकर ऋतु ने स्टील सिटी नगरनार और जगदलपुर ब्लॉक का गौरव बढ़ाया है। ऋतु नगरनार की पहली छात्रा है, जो डॉक्टर बनने जा रही है।

नगरनार के नाटपारा निवासी पूर्व सरपंच लैखन बघेल एवं श्रीमती इंदु बघेल की बेटी ऋतु बघेल ने हायर सेकंडरी एजुकेशन के बाद नेशनल इलेजिलीबिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) के जरिए यह शानदार कामयाबी हासिल की है। ग्राम नगरनार नाटपारा की बेटी ऋतु बघेल देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा नीट क्वालीफाई करने वाली बघेल परिवार की पहली स्टूडेंट है। स्टेट लेवल पर नीट में ऋतु की रैंक 3474वीं और कैटेगरी में रैंक 123वीं है। ऋतु बघेल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में एमबीबीएस कोर्स करने के लिए सिलेक्ट हुई है। इस संवाददाता से चर्चा करते हुए ऋतु बघेल ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों पर मां सरस्वती अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। और फिर शिक्षा तो वह अमृत और शेरनी का दूध है, जिसे जो जितना ज्यादा ग्रहण करेगा वह उतना ही कुशाग्र एवं तेज बुद्धि वाला बनेगा तथा शेरनी के बच्चे की तरह कामयाबी के पथ पर दहाड़ते हुए तेजी से दौड़ेगा। प्राथमिक स्तर से प्रतिभाशाली रही ऋतु बघेल बताती है – मम्मी पापा ने मुझे पढ़ाई के अनुकूल माहौल दिया, हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई, मेरी देखभाल एक बेटे की तरह की है। मैं उनके हर सपने को पूरा करूंगी वहीं दूसरी ओर ऋतु की इस कामयाबी से बघेल परिवार के साथ ही पूरे नगरनार कस्बे में खुशी की लहर फैल गई है।उसके घर में जश्न का माहौल है, मिठाईयां बंट रही हैं, लोग ऋतु को बधाई देने उसके घर पहुंच रहे हैं। आज भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा लैखन बघेल के घर पहुंची। वहां उन्होंने ऋतु को गुलदस्ता भेंटकर और मुंह मीठा कराकर उसका सम्मान किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गीता मिश्रा ने लैखन बघेल और इंदु बघेल को भी बधाई दी। भाजपा नेता रमेश मिश्रा, डमरू कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा समेत अनेक लोगों ने ऋतु बघेल को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञातव्य है कि नगरनार की भाजपा नेत्री गीता मिश्रा होनहार बेटियों और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करती रहती हैं। राजनैतिक व्यस्तताओं के बीच भी वे बस्ती में घूम घूमकर लोगों संदेश देती रहती हैं कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं, उन्हें हर तरह से काबिल बनाएं। जैसे ही गीता मिश्रा को पता चला कि ऋतु बघेल का चयन डॉक्टरी के कोर्स के लिए हुआ है, वे तुरंत लैखन बघेल के घर पहुंच गईं और ऋतु को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

भाजपा नेता को जमकर लताड़ लगाने वाले कलेक्टर अनुराग पाण्डेय हुए रिटायर

0
  •  आदिवासी समाज ने दी पाण्डेय को बिदाई 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कलेक्टर आईएएस अनुराग पांडे 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए। शांत स्वभाव वाले कलेक्टर पाण्डेय मीडिया की सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने बीजापुर के एक भाजपा नेता को जमकर लताड़ लगा दी थी। भाजपा नेता और कलेक्टर के बीच हुई गर्मा गरम बहस का ऑडियो मीडिया में खूब चला था। श्री पाण्डेय को आदिवासी समाज ने भावभीनी बिदाई दी।

बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय 31 अगस्त को रिटायर हुए। उनके पिता स्वर्गीय मनहरण लाल पांडे मंत्री एवं सांसद रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अविस्मरणीय विदाई बीजापुर के आदिवासी समाज द्वारा दी गई। अमूमन शांतचित्त और मीडिया के कोलाहल से दूर रहने वाले सीनियर आईएएस अनुराग पाण्डेय मीडिया की सुर्खियों में तब अचानक आ गए थे, जब उन्होंने बीजापुर के एक विवादित भाजपा नेता अजय सिंह को फोन पर जमकर लताड़ लगा दी थी।

मौसम के अनुकूल रंग बदलने वाले नेता अजय सिंह पहले कांग्रेस में थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उन्हें राज्य युवा आयोग का सदस्य बनाया था। कांग्रेस में रहते हुए भी बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने के कारण अजय सिंह को कांग्रेस से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद बीजेपी से जुड़ गए अजय सिंह ने सीधे कलेक्टर से पंगा ले लिया। किसी ठेके के कार्य को लेकर अजय सिंह बीजापुर कलेक्टर से फोन पर धमकाने वाले अंदाज में बात करने लगे। कलेक्टर को बीजापुर से हटवाने तक की बात अजय सिंह कहने लगे थे। कलेक्टर पाण्डेय के धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने भी अजय सिंह को जमकर लताड़ लगाते हुए खूब खरी खोटी सुना डाली थी। दोनों के बीच हुई गर्मा गरम बहस का ऑडियो जमकर वायरल हुआ था। इसी बीच दो आदिवासी युवाओं को धमकाने और नाजायज मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप भी अजय सिंह पर लगे। दोनों मामले पुलिस तक पहुंच गए, मगर अजय सिंह के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचती रही। इस मुद्दे को लेकर सर्व आदिवासी समाज जब सड़क पर उतर आया तब कहीं जाकर पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद भाजपा ने भी अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ड्राइवर दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए किरण देव

0

जगदलपुर पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में बस्तर सारथी एकता पैनल द्वारा 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ड्राइवर दिवस पर सभी वाहन चालकों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

किरण देव ने रोपा पौधा

0

जगदलपुर एक पेड़ मां के नाम के तहत आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरगीपाल में पौधारोपण किया।

ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह

0
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित : विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह
  • ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
  • छत्तीसगढ़ महतारी एंव स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति अनवारण के साथ साथ ग्राम कुरदी, जेवरतला एंव हल्दी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नए शाखाओं की दी सौगात

बालोद 31 अगस्त, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की भांति मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हनारा छतीसगढ़ राज्य निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डॉ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल एंव सक्षम नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकास का नया ईबारत लिखा है। जिसका चमत्कारीक परिणाम देश एंव दुनिया के सामने आया है। डॉ सिंह आज बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अतिथि के रुप मे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गुंडरदेही क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू एंव  प्रीतम साहू सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  पवन साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष  राकेश यादव,  केसी पवार,  प्रमोद जैन एंव कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक  एस आर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह ने ग्राम कुरदी में 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने वीर सपूत उद्यान कुरदी में छत्तीसगढ़ महतारी महतारी एंव पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ जिले के ग्राम कुरदी सहित जेवरतला एंव हल्दी में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नवीन शाखाओ की सौगात दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की बागडोर सम्भालने के बाद किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का साहसिक निर्णय लिया। जिसके फलस्वरूप 08 महीने के अल्प अवधि में भी राज्य के किसानों के खाते में 49 हजार करोड़ की राशि अंतरित कर दी गयी है। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के माताओ एवं बहनों को आत्मनिर्भर एंव स्वावलम्बी बनाने हेतु महतारी वन्दन योजना लागू कर प्रति महीने उनके खाते में 01 हजार रुपये की राशि अंतरित करने का अभिनव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य के सुदूर आदिवासी अंचल से निकलकर राज्य की सेवा में निरतंर लगे हुए हैं।
डॉ सिंह ने कहा कि आज का दिन ग्राम कुरदी सहित पूरे छत्तीसगढ़ तथा पूरे देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुरदी पूरे राज्य में पहला ग्राम पंचायत होगा जहाँ पर हमारे देश भक्तो के सम्मान में 111 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण किया गया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़ महतारी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है। जो कि निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण एंव अभूतपूर्व है। इस अवसर पर उन्होंने इस पुनीत कार्य को मूर्तरूप देने के लिए ग्राम कुरदी वासियों का मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने आज के दिन को ग्राम कुरदी सहित देश और प्रदेश के लिये ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने ग्राम कुरदी में 111 फिट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव छत्तीसगढ़ महतारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम कुरदी एंव जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं दी। श्री नाग ने आशा व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य शीघ्र ही विकसित राज्य बनेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुरदी के सरपंच श्री संजय साहू ने ग्राम कुरदी में 111 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की । इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित अन्य अतिथियों का विनम्र आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव छतीसगढ़ महतारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनवारण सहित जिले वासियों को आज विभिन्न विकास कार्यो की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, मोर लइका स्वस्थ लइका अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा आदिवासी विभाग के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकारी पत्रक एंव 02 हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रक के अलावा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय सायकल, श्रवण यन्त्र एंव छड़ी का भी वितरण किया गया। इसके अलावा अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओ में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, एरिया कोर्डिनेटर, हेल्प डेस्क फेसिलेटर आदि ने उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलयन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए उन्होंने मंच पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का सम्मान भी किया। समारोह में अतिथियों के द्वारा बिहान योजना के अंतर्गत 05 महिला स्वसहायता समूहों को प्रति समूह 60 हजार के हिसाब से कुल 03 लाख रुपये का सीआईएफ चेक का वितरण किया। इसके अलावा 05 परिवारों को मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या भारद्वाज सहित अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों के अलावा विशाल संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सेवा, व्यक्तित्व विकास एवं देश के प्रति प्रतिबद्धता का माध्यम है स्काउटिंग: संजय पाण्डेय मुख्य आयुक्त

0
  • स्काउट्स एवं गाइङ्स जिला संघ की हुई बैठक
    जगदलपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदपुर में जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड संजय पांडे प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट बीआर बघेल की अध्यक्षता तथा बीएस रामकुमार प्राचार्य के विशेष आतिथ्य एवं लक्ष्मण झा नेशनल युवा सोसाइटी कॉरपोरेशन संभागीय कोआर्डिनेटर, सुधा परमार गाइड कमिश्नर की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।


स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ तथा स्काउट क्लेप के द्वारा जिला मुख्य आयुक्त का स्वागत किया गया। उद्बोधन सत्र में संजय पांडे जिला मुख्य आयुक्त ने समस्त उपस्थित स्काउटर गाईडर को आगामी बैठक में यूनिफॉर्म मे उपस्थित होने को कहा तथा संस्था में नियमित रूप से स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन करने तथा नियमानुसार छात्रों का पंजीयन एवं अंशदान की राशि को जमा करने को कहा। मनोज महापात्र जिला सचिव जी ने जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों की जानकारी दी। दसरुराम यादव डीओसी ने शत प्रतिशत अंशदान पंजीयन, तृतीय सोपान, स्काउटर गाइडर प्रशिक्षण जैसे विषयों को जिला आयुक्त स्काउट गाइड और जिला मुख्य आयुक्त के समक्ष रखा। जिस पर बात करते हुए बीआर बघेल जिला आयुक्त स्काउट द्वारा जिले में शत प्रतिशत पंजीयन हेतु पत्र जारी करने की बात कही गई। जिले के स्काउटर गाइडर द्वारा कुछ समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया।


मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे ने सकारात्मक पहल करने बात कही। सभी विद्यालयों से स्काउटर गाइडर नहीं आने पर नाराजगी भी व्यक्त की।साथ ही जिला एवं विकासखंडो में सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की बात कही। संजय पाण्डेय ने सभी के प्रयास से बस्तर जिले को स्काउट के क्षेत्र में ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने उद्बोधन में कहा कि जिले के सभी संस्था में स्काउट गाइड गतिविधि का नियमित संचालन एवं नियमानुसार छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराएं। स्काउट गाइड की वार्षिक कार्य योजना, सत्र 2024- 25 की अंशदान पंजीयन राशि शत प्रतिशत जमा करने, सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बेसिक स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिलाने एवं जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण व जांच शिविर के आयोजन पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त हर विद्यालय में सप्ताह में एक दिन स्काउट गाइड गतिविधि के पाठ्यक्रम का अध्यापन सुनिश्चित करने की बात भी  बघेल ने कही। बैठक में 42 विद्यालयों के स्काउट गाइड एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


इस कार्यक्रम में संस्था के दशरू राम यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट, मीरा हिरवानी जिला संगठन आयुक्त गाइड, जेपी पाठक जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, रेखा जायसवाल जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, निलेश देवागंन सहसचिव, मनोज महापात्र जिला सचिव स्काउट, हरेंद्र राजपूत स्काउटर, गिरधर रावटे स्काउटर तथा जिले के स्काउट गाइड प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निलेश देवांगन ने किया।यह जानकारी दशरू राम यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने दी।

कानून व्यवस्था को लेकर राजयपाल से मिलेंगे कांग्रेस नेता

0

जगदलपुर डीपीएस रिसाली भिलाई में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही राजयपाल से मुलाकात करेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने राजयपाल के एडीएस को पत्र लिखकर राजयपाल से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के लिए समय मांगा है। कांग्रेस नेता गैदू ने बताया कि उपरोक्त मुद्दों पर राजयपाल से चर्चा की जाएगी और उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हमने कोई नियम नहीं तोड़ा, कलेक्टर के नोटिस पर एनएमडीसी का जवाब

0
  • राज्य सरकार की साख पर आंच पहुंचा रहे हैं डीएम 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर द्वारा एनएमडीसी की किरंदुल यूनिट को जारी नोटिस से राज्य सरकार की साख पर आंच पहुंच रही है। एनएमडीसी ने इस नोटिस का जवाब देते कहा है कि एनएमडीसी ने राज्य के खजाने को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया है। एनएमडीसी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को सिलसिलेवार जवाब भी दिया है।
    रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के बिना लौह अयस्क के कथित परिवहन और खनन कानूनों के उल्लंघन के नाम पर 1620.5 करोड़ रुपये का जुर्माना और मुआवजा लगाने का जो नोटिस दिया गया है, उसका जवाब एनएमडीसी प्रबंधन ने दिया है। प्रबंधन ने कहा है कि वर्तमान मामले में तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार किए बगैर और बिना देखे मुआवजे की मांग और जुर्माना लगाना पूरी तरह अनुचित है।

एनएमडीसी लिमिटेड भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) से वैध खनन पट्टे, अनुमोदित खनन योजना, सीटीओ, सीटीई, पर्यावरण मंजूरी और वन मंजूरी के साथ कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम, 2009 के नियम 2, उप नियम 1 (डी) के अनुसार निक्षेपवार, ग्रेडवार और उत्पादवार अग्रिम रॉयल्टी का भुगतान किरंदुल कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को ऑनलाइन पोर्टल और अग्रिम रॉयल्टी के भुगतान के बाद, ई-परमिट नंबर जेनरेट किए जा रहे हैं। चूंकि एनएमडीसी बिंदु क्रमांक 2 के अनुसार अग्रिम रॉयल्टी भुगतान कर रहा है, इसलिए बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के बिना लौह अयस्क के कथित परिवहन के लिए छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2009 का कोई उल्लंघन नहीं किया है। राज्य सरकार रॉयल्टी मूल्यांकन के समय हर छह महीने में इन अभिलेखों का सत्यापन करता है और राज्य सरकार द्वारा अब तक एक भी आपत्ति नहीं उठाई गई है, जिससे जानकारी मिलती है कि बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।तकनीकी रूप से, लौह अयस्क ग्रेड को अंतिम रूप देने में समय लगता है, जिससे रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के निर्माण में 2-3 दिनों की देरी होती है। हालांकि, इससे राज्य के खजाने को कोई नुकसान नहीं होता है। इस तरह जब राज्य सरकार ने कभी एनएमडीसी के खनिज उत्खखनन पर कभी उंगली नहीं उठाई है और हमेशा रायल्टी भुगतान को लेकर संतुष्ट रही है, तब दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा अरबों रुपयों का जुर्माना एनएमडीसी पर लगाए जाने से विवाद की स्थिति निर्मित होने की संभावना है। इससे राज्य सरकार की साख पर आंच तो पहुंच ही रही है, एक ही दल की राज्य व केंद्र सरकार के बीच टकराव पैदा होने की आशंका भी बढ़ गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS