City Media - Page 412 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 412

भारतीय जनता पार्टी 1 सितम्बर से अपना सदस्यता अभियान शुभ आरंभ

0

दल्लीराजहा – भारतीय जनता पार्टी 1 सितम्बर से अपना सदस्यता अभियान शुभ आरंभ करने जा रहे हैं । जिसकी तैयारी को लेकर दिनांक 27.08.2024 दिन मंगलवार को साहू सदन दल्लीराजहरा में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल की सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यालय में सदस्यता व कार्यकत्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने कहा गया । कार्यशाला के भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल के सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बुथ एवं सभी र्मोचा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।

सदस्यता अभियान कार्यशाला का संचालन मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान को बुथ स्तर पर काम करने की जानकारी प्रदान की गई। वहीं कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री चेमन देशमुख द्वारा मण्डल में सदस्यता अभियान को करने हेतु व्यापक चर्चा की तथा सभी कार्यकत्ताओं 70/ प्राथमिक सदस्य बनाने एवं सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने एवं पिछलें लक्ष्य से 25/ अधिक कार्यकत्ताओं से उनके ओर से विचार जानें । पार्टी ने पूरे देश में 10 करोड से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धादित किया है। पार्टी कार्यकत्ताओं के साथ साथ हमें सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सदस्यता अभियान में शामिल करना है। सदस्यता अभियान में सक्रियता निभाने वाले और ज्यादा से ज्यादा सदस्य को जोडने वाले कार्यकत्ताओं के सम्मान की योजना बनाई हैं | इस अवसर पर अतिथि के रूप हरीश कटझरे ने बताया की पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। जिन सदस्यों के पास र्स्माट फोन नहीं है। वे मिस्ट कॉल करेगें । इसके बाद उनके पास लिंक आयेगा । जिसे अन्य सदस्य के र्स्माट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेगें । बुथ के कार्यकर्त्ता जनप्रतिनिधियों सभी को लक्ष्य दिये गयें । सभी बुथ स्तर पर जायेगे। कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री राजेश दशोडे, धमेन्द्र गडियोक, महेन्द्र पिपरे, भुपेन्द्र श्रीवास, महेश पांडेय, सौरभ लूनिया, संतोष देवांगन श्रीमति पुरोबी वर्मा, श्रीमति गीता मरकाम, श्रीमति सौहद्रा ठाकुर, श्रीमति उषा साहू श्रीमति ममता नेताम, प्रमिला पारकर गायत्री जैन, ललिता विश्वकर्मा, नंदा पशीने, मुस्ताक अहमद, महेन्द्र सिंह, मदन माईती, संजीव सिंह, रमेश जैन, रमेश्वर साहू, श्याम जयसवाल, रमेश गुजर, जर्नादन सिगरोल, हुकुम सिंह सोनू ठगेल, मनोज दुबे, ललित जॉन, मनन गुप्ता, सुरेश बेहरा, प्रदीप देवांगन, रमेश्वर साहू, श्याम जयसवाल, मेवा पटेल, दिलीप कुमार, बिरेन्द्र कुमार साहू, नरेश यादव, जीवन लाल, तरूण साह, प्रदीप कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, विश्वकर्मा, कोमल जामुयो, हेमन्त गौतम, राजेश काम्बले, हुकूमसिंह, विजय कुमार साहू, राजकुमार गुप्ता ,मनोज सिंह, मनोज दुबे, श्याम दास गोविन्द साहू , संजय शर्मा जोगेन्दर सिंह, सौरभ जैन,महेश पाडेय , मनीष पारकर, मोहमद इमरान, प्रमोद कुमार, मनीष बाघ, एम अमन, उपस्थित थे।

अवैध शराब परिवहन करने तथा बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 28.08.2024 एवं 29.08.2024 को 04 व्यक्तियों द्वारा अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने एवं बिक्री करने की मुखबीर सूचना पर टाउन के अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब कारोबारियों के विरूध्द कार्यवाही किया गया है ।

01. आरोपी हेलेन्द्र कुमार निषाद पिता आनंद लाल निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल रेल्वे स्टेशन राजहरा रेलवे क्रासिंग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी मे रखे 18 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3.240 बल्क लीटर कीमती 1620 रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 100 रूपये जुमला कीमती 1720 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1)क,ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

02. आरोपी विजय कुमार हरपाल पिता स्व. संपत हरपाल उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 13 देशी शराब भट्ठी राजहरा के पीछे मैदान में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के छींटदार प्लास्टिक थैला मे रखे 40 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7.200 बल्क लीटर कीमती 3600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

03. आरोपी मुन्ना हरपाल पिता दीनू हरपाल उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा राजहरा तालाब के पास अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद काला रंग के कपड़ा के थैला मे रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.400 बल्क लीटर कीमती 2700 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

04. आरोपी राज कुमार निषाद पिता स्व0 कल्याण सिंह निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल शराब भट्ठी राजहरा के पीछे रेलवे लाईन के पास ग्राउण्ड में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक पान मसाला लिखा पीला/सफेद/लाल रंग के कपड़ा के थैला मे रखे 20 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3.600 बल्क लीटर कीमती 1800 रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 370 रूपये जुमला कीमती 2170 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1)क,ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दल्लीराजहरा माईंस में कार्यरत् कंम्पनियों द्वारा बेरोजगारों से वसूली के खिलाफ श्रममंत्री को दिया ज्ञापन 

0

दल्लीराजहरा – माननीय लखन लाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग श्रममंत्री को बालोद जिलाध्यक्ष पवन साहू की उपस्थिति में दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री मदन माईती, राकेश देवांगन के साथ दल्लीराजहरा माईंस में बेरोजगारों एवं श्रमिको का शोषण के संबंध ज्ञापन सौपा एवं दल्लीराजहरा के आस पास औद्योगिक स्थापित करने हेतु चर्चा की इस पर माननीय श्रममंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कोरीडोर बनाकर सभी क्षेत्रों में संशाधनो की उपलब्धता के आधार पर औद्योगिक इकाईयो स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके द्वारा शीघ्र ही देश भर के औद्योगिक संस्थाओं को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने हेतु आमंत्रित किया जाएगा एवं उन्हें सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे बेरोजगारी की समस्याओं का निदान होगा। दल्लीराजहरा मंडल राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा माईंस में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को कम्पनियों द्वारा कुशल, अर्धकुशल, एवं अकुशल को असंगत वेतन का भुगतान किया जाता है एवं दलालों द्वारा काम पर लगाने के नाम पर स्थानीयों बेरोजगारों से कंम्पनी अधिकारी ठेकेदार एवं प्रबंधन के कुछ अधिकारियों द्वारा साठ गांठ कर बडी रकम वसूली कि जा रही है एवं स्थानियों बेरोजगारों को काम में न रख, बाहर से श्रमिकों को लाकर काम पर रखा जाता

सर्पदंश पीड़ितों और सांपों को बचाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी : कलेक्टर विजय

0
  • सांपों के साथ सुरक्षित रहवास, पहचान, बचाव एवं उपचार ट्रेनिंग कार्यशाला

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि मध्य भारत में पाए जाने वाले जहरीले सांप, उनके जहर से बचाव और प्राथमिक उपचार सहित एंटी वेनम के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर वन्यजीव और मानव जीवन को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के साथ ही पुजारी, गायता, सिरहा आदि पारंपरिक उपचारकर्ताओं तथा बस्तर के सामाजिक संरचना के स्थानीय नेतृत्वकर्ता मांझी, चालकी, नाईक-पाइक की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने सकारात्मक प्रयास की जाएं।

कलेक्टर विजय गुरुवार को वन विद्यालय जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय सांपों के साथ सुरक्षित रहवास, पहचान, बचाव और उपचार प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यशाला के प्रतिभागियों से इस मुद्दे को गंभीरतापूर्वक लेने और भविष्य में इस पहल को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सांप की पहचान वाली कैटलॉग, ब्रोसर, फ्लेक्स तैयार कर स्कूलों और ग्राम पंचायतों में वितरित किया जाए। साथ ही 112 इमरजेंसी सर्विसेज सेवाओं के साथ जुड़कर सांप रेस्क्यू करने वालों को शामिल किया जाए और लोगों को सही और वैज्ञानिक उपचार की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। वहीं उपचार के लिए स्थानीय पारंपरिक उपचारकर्ताओं को विश्वास में लेकर उनका बेहतर सहयोग लिया जाए। जिला प्रशासन के सहयोग से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांप की पहचान, सर्पदंश की रोकथाम और सही उपचार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला 30 अगस्त तक चली। इस कार्यशाला का उद्देश्य वन कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय समुदाय के लोगों को सर्पदंश की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था। कार्यशाला का संचालन करते हुए स्नैक बाईट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष और संस्थापक प्रियंका कादम ने ग्रामीण और वन क्षेत्रों में सांप के काटने की रोकथाम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत में सांप के काटने से होने वाली मौतें अन्य सभी मानव-वन्यजीव संघर्षों से अधिक है।कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सही प्रोटोकॉल और सर्पदंश के मामलों को प्रभावी ढंग से रोकथाम करने की जानकारी दी गई। साथ ही सांपों की पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई। मुख्य वन संरक्षक बस्तर वन वृत्त आरसी दुग्गा, निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान चूड़ामणि सिंह तथा निदेशक वन विद्यालय दिव्या गौतम ने भी प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में आदिवासी कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री गणेश राम शोरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक सहित वन विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया। इस कार्यशाला में 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। अंतिम दिन 30 अगस्त को बस्तर जिले के 3 ब्लॉक से प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें वन विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्नेक रेस्क्यू एवं मैना मित्र आदि शामिल हैं। जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आवास के नष्ट होने के कारण सांपों के व्यवहार में बदलाव आ रहा है, जिससे मानव और वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। इस कारण सांप के काटने की समस्याएं और भी जटिल हो रही हैं। कार्यशाला में इन सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

खतरनाक ढ़ग से स्पीड बाईक चलाना पड़ा महंगा

0
  •  एस0डी0ओ0पी0 बालोद और थाना प्रभारी बालोद ने काटा 6400 रू का चालानखुद सुरक्षित रहे व दुसरे की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांष सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रवि रविशंकर  पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वाले पर शिकायत मिलने पर आज दिनांक 30/08/2024 को खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वाले सौरभ यादव उम्र 22 साल, के विरूद्व 6400 रू का चालानी कार्यावाही कि गई, यह अभियान लगातार जारी रहेगा, साथ ही बालोद पुलिस आप से अपील करती है कि मोड़ीफाईड वाहन व ओवर स्पीड खतरनाक ढ़ग से वाहन न चलावे, यातायात नियमों का पालन करे।

एबीवीपी के चक्काजाम के बाद जगा शिक्षा विभाग

0
  • प्राचार्य ने रोक रखी है टीसी और मार्कशीट
  • बकावंड के खंड शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन 

बकावंड छात्र छात्राओं की मार्कशीट और टीसी रोके रखने वाले प्राचार्य के खिलाफ चक्काजाम किए जाने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों को पत्र लिखकर हर विद्यार्थी को टीसी और मार्कशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बकावंड विकासखंड के डोडरेपाल विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मार्कशीट एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं देने की शिकायत सामने आई थी। कुछ विद्यार्थियों को पिछले दो-तीन वर्षों से भी मार्कशीट और स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं। इस कारण विद्यार्थी किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। विधार्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उनके सामने मन मारकर पढ़ाई छोड़ने की स्थिति बन गई है। विद्यार्थी मार्कशीट या स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए जब भी विद्यालय में जाते हैं, तो उन्हें कुछ ना कुछ बहाना बताकर लौटा दिया जाता है। इसके चलते विद्यार्थियों को कॉलजों और दूसरे विद्यालयों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इस मसले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बकावंड में चक्काजाम कर दिया था।विद्यार्थियों के आक्रोश को देखते हुए बकावंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कल ही आदेश जारी कर सभी प्रचार्यों और प्रधान पाठकों को हर विद्यार्थी की टीसी और मार्क शीट तत्काल जारी करने की हिदायत दी है।

24 लाख के ईनामी नक्सली लीडर विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को बीजापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • गिरफ्तार नक्सली तीन राज्यों में रहा है वांटेड
  • गढ़चिरोली डिवीजन के अहेरी दलम का कमांडर है विकास जेट्टी

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग की बीजापुर जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के मोस्ट वांटेड 24 लाख रुपए के ईनामी नक्सली विकास उर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। विकास को इलाज के लिए कुछ लोग लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. के निर्देशन एवं बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तारतम्य में महाराष्ट्र गढ़चिरोली अहेरी दलम के नक्सली लीडर डीवीसीएम विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को पकड़ने में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विकास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पिड़ीमाला गांव का निवासी है। नक्सली लीडर विकास छग, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के लगभग 35 से अधिक नक्सली वारदातों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 25 से अधिक और छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 8 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। विकास महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नक्सली कमांडरों के साथ वारदातें करता रहा है। एक राज्य में घटना कर सुनियोजित तरीके से प्लानिंग कर वह अपनी टीम के साथ दूसरे राज्य में नक्सली वारदातो को बखूबी अंजाम देता था। तीनों राज्यों की सरहदी इलाकों का फायदा उठाकर सुरक्षा बलों को चकमा देते हुए वह बड़ी नक्सल घटनाओं में भी सुरक्षित बच निकलने में सफल होता रहा है। नक्सली लीडर विकास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली अहेरी दलम में डीव्हीसीएम के पद पर रहकर वहां नक्सली वारदातों को लगातार अंजाम देता रहा है। नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए सरहदी राज्य छग के नेशनल पार्क एरिया का उपयोग करता था। जिस वजह से नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीव्हीसीएम दिलीप बेंड़जा एवं उनके साथियों के साथ विकास की बड़ी घनिष्ठता एवं मित्रता रही है। जब नक्सली विकास का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ तो दिलीप बेंड़जा ने उसके इलाज हेतु उसे अपने पास बुलाकर उसे पैसा एवं सहयोगी व्यक्ति देकर जगदलपुर अस्पताल भेजा। माओवादी विकास को नेशनल पार्क एरिया के बहुत ही अंदरूनी ग्राम से 6-7 व्यक्त्यिों द्वारा लादकर जंगल के रास्ते ग्राम भटपल्ली लाया जा रहा था। जहां से उसे चारपहिया वाहन से जगदलपुर स्थित किसी निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी थी‌। परंतु पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में थाना फरसेगढ़ पुलिस एवं छसबल 13 ई वाहिनी की संयुक्त टीम ने ग्राम भटपल्ली जंगल में नाला के पास एक पगडंडी रास्ते में कुछ व्यक्ति आते दिखने पर उन्हे रूकने हेतु आवाज दी। आवाज सुनते ही एक बीमार व्यक्ति को छोड़कर वहां से सभी भाग गए। बीमार व्यक्ति गंभीर हालत में था। उसका समुचित इलाज करा कर पूछताछ करने पर वह नक्सली लीडर डीव्हीसीएम विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी के रूप में चिन्हित हुआ। जिसे थाना फरसेगढ़ के अपराध क्रमांक 6/2022 धारा 307, 353, 143, 147, 148, 149, 120बी भादवि 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 5, 28, 7, 27 विधि विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम में वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायाधीश व एनआईए कोर्ट दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया। महाराष्ट्र गढ़चिरोली अहेरी दलम के नक्सली लीडर डीवीसीएम विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी पिड़ीमाला थाना कोटी जिला गढ़चिरौली राज्य महाराष्ट्र से नगद 80 हजार रूपए, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, पाम्पलेट, नोटबुक एवं दवाईया जप्त की गई।

खेलों से बस्तर को अलग पहचान दिलवाएं युवा: सांसद महेश कश्यप

0
  •  खेल दिवस पर पंडरीपानी में कार्यक्रम का आयोजन
  • संभाग स्तरीय हाकी खिलाड़ियों के लिए हुई चयन प्रतियोगिता

जगदलपुर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बस्तर के युवा बस्तर को खेल के माध्यम से अलग पहचान दिलवाएं। सांसद श्री कश्यप ने बस्तर के खिलाड़ियों द्वारा राजनांदगांव में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हाकी प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने दिल्ली जा रहे खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जिसने खेलना नहीं जाना, उसने जीना नहीं जाना। खेल गतिविधि में शामिल होने के लिए उम्र की एक सीमा होती है। इस समय-सीमा का खेलकूद गतिविधियों में व्यापक उपयोग करें। खेलों विस्तार और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण खिलाड़ियों को समुचित अवसर प्राप्त हो रहे हैं। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को बेहतर कर अपनी रूचि के खेल में प्रदर्शन बेहतर करें। श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया जैसे योजना के द्वारा खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही खेल के माध्यम से रोजगार का अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा बस्तर सांसद बनने से पहले वे एक कबड्डी खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते थे।बस्तर सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में खेल दिवस पर पंडरीपानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संभाग स्तरीय हाकी खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने कहा कि खेलों में नियमित रूप से खिलाड़ी शामिल हों, खेल को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए खिलाड़ियों को खेल के जज्बा को कायम रखते हुए मेहनत करने की जरूरत है। कम उम्र में खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए स्कूल स्तर, विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए आवश्यक संसाधन के साथ- साथ खिलाड़ियों को अपनी मेहनत बरकरार रखनी होगी। बस्तर के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा की असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामाग्रियों का वितरण किया गया। संभाग स्तरीय हाकी खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता के तहत मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरीपानी के सरपंच, उप सरपंच, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे।

गृहमंत्री विजय शर्मा के `सारथी’ रहे एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत

0
  •  डिप्टी सीएम को बाईक पर बिठाकर कैंप तक ले गए थे एएसआई चमरू राम
  • एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए हादसे का शिकार

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के सारथी की भूमिका निभा चुके पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चमरू राम तेलम का बीजापुर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

जानकारी अनुसार बीजापुर डीआरजी का एक दल बुधवार रात नक्सलियों की मांद तिमेनार, बेचापाल क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकला था। रात्रि में बेचापाल के समीप पहाड़ी रास्ते व खाई में बाईक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में सहायक उप निरीक्षक चमरू राम को सिर व अन्य अंगों में गंभीर चोंट पहुंचीं। समीप के नेलसनार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दंतेवाड़ा रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है 16 अगस्त को पालनार प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाईक पर बिठाकर चमरू राम तेलम शिविर स्थल तक ले गए थे। एएसआई चमरु राम तेलम बीजापुर तहसील के ग्राम मोरमेड के निवासी थे। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर में दिवंगत डीआरजी एएसआई चमरू राम तेलम को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि व गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। इसके बाद गृहग्राम मोरमेड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर, शव बरामद

0
  • मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के सफाये का सिलसिला जारी है। संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज हुई पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में वर्दीधारी और हथियारबंद तीन महिला नक्सली मारी गई हैं। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल और आसपास से भारी मात्रा में हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद की है।

बस्तर संभाग के नारायणपुर एवं कांकेर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर डीआरजी, स्पेशल टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी।सर्चिंग के दौरान आज 29 अगस्त को सुबह 8 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ दो बजे तक लगातार जारी रही। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने अभी तक वर्दीधारी और हथियारबंद तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की गई है। सभी जवान सुरक्षित हैं और इलाके में सर्च अभियान जारी है। इस मुठभेड़ में और भी कई नक्सलियों के हताहत होने की पूरी संभावना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS