City Media - Page 425 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 425

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

0
  •  भाजपा को ललकारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने
    रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया तथा इस अवसर पर कांग्रेसजनों के नाम अपना संबोधन भी दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें याद दिलाता है अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर, जेल यातना सहकर स्वतंत्र भारत का लक्ष्य हासिल किया। हम उन सभी ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पुण्य स्मरण करते हैं। महात्मा गांधी तथा अनेक एवं दूरदर्शी विभूतियों के नेतृत्व में हमारा राष्ट्रीय आंदोलन अद्वितीय आदर्शों से प्रेरित था। गांधीजी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया। भारत के ज्वलंत उदाहरण का अनुसरण करते हुए हमारे स्वाधीनता संग्राम की आधारशिला- सत्य और अहिंसा को पूरी दुनिया के अनेक राजनीतिक संघर्षों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है। आजादी के बाद संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक पंथ निरपेक्ष गणराज्य की स्थापना के साथ ही हमारा संविधान देश के आम आदमी के अधिकारों का रक्षक है।

आज हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला हो रहा है। संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित तरीके से हमला हो रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की भूमिका देश के लोकतंत्र और भारत के संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए और बढ़ जाती है। हमें गर्व है कि अपनी इस जिम्मेदारी को हमारा नेतृत्व भली-भांति समझता है। हमारी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत के लोगों की आवाज लगातार उठा रही है। जब देश चलाने वाला दल, सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को परिदृश्य के पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन-सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने, देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए देश की जनता की मजबूत आवाज बने, आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संसद के अंदर तथा संसद के बाहर उसी आम आदमी की आवाज को उठा रहे हैं। पिछले चुनावों में हमें आशातीत सफलता नहीं मिली लेकिन जनता ने हमें एक मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार पर निगरानी रखने की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपा है। केंद्र मे और राज्य मे भी हम अपनी इस जबाबदारी को बखूबी समझते है।

छत्तीसगढ़ में 5 सालों तक हमारी सरकार थी, हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया अस्मिता से लेकर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया। कांग्रेस के 5 सालों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई। किसान, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा वंचित वर्ग कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केंद्र बिंदु थे। हमारी सरकार ने ग्रामीण छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने के न सिर्फ ठोस योजना बनाई उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। किसानो, तेंदूपत्ता संग्राहकों, वनोपज संग्राहकों खेतिहर मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी क़ीमत मिले। हमने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से गरीबों के बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा देना सुनिश्चित करवाया। हाट बाजार क्लिनिक, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से हमने हर नागरिक तक इलाज पहुंचाया। कांग्रेस की सरकार को जनता अब याद कर रही है। हम सरकार में नहीं है, जनता के हक की लड़ाई के लिए हम हमेशा तत्पर हैं। 8 माह में ही जनता को यह अहसास होने लगा कि कांग्रेस की सरकार, वर्तमान सरकार से बेहतर थी। 8 माह में कानून व्यवस्था बर्बाद हो गई है। राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाए जा रहे हैं, हत्या, लूट, डकैती से आम आदमी भयभीत है, माता-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। बस्तर में फिर वही भय, आतंक और फर्जी मुठभेड़ का दौर शुरू हो गया है। आज प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक डायरिया, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से कई लोग मर गये हैं, जिसमे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा जनजाति के लोग भी है। 5 सालों में कांग्रेस ने शांति और सुशासन की जो स्थापना किया था 8 माह में वह नष्ट हो गया। प्रदेश में पत्रकारों को फर्जी मामले में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। विपक्ष के रूप में हम जिम्मेदारी को समझते है, जनता के हितों के लिए आंदोलन हमारा रास्ता है और आने वाले 4 सालों तक इस आताताई निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने तक हम संघर्ष करते रहेंगे। बेहतर छत्तीसगढ़ के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान भाजपा सरकार को सत्ता से हटाया जाए। आजादी के इस पावन पर्व पर हर कांग्रेसजन का यही संकल्प है।

नक्सली हिड़मा के अपनों को ही मार डाला नक्सलियों ने

0
  • गांव में कैंप खुलने से बौखलाए नक्सलियों ने की मासूम छात्र की हत्या
  •  हफ्तेभर पहले मार डाला था छात्र के बड़े भाई को 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर हमारा देश वसुधैव कुटुंबकम यानि सारा विश्व एक परिवार की अवधारणा का पक्षधर रहा है। वहीं हमारे छत्तीसगढ़ के गांवों में तो पूरे गांव के लोग एक परिवार की तरह रहने, एक दूसरे के सुख दुख में साथ देने का काम करते हैं, मगर नक्सलियों को इस सामाजिक तानेबाने पर शायद यकीन नहीं है। यही वजह है कि कुख्यात नक्सली हिड़मा के गांव के एक मासूम छात्र को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है। इसके हफ्तेभर पहले इस छात्र के बड़े भाई को भी नक्सलियों ने मौत की नींद सुला दी थी। ये दोनों भाई भले ही हिड़मा के सगे संबंधी नहीं रहे होंगे, मगर गांव के चलन के मुताबिक छोटे भाई, भांजे अथवा भतीजे जरूर रहे होंगे। क्या अपनों के कत्ल से हिड़मा का दिल नहीं पसीजा होगा, अंतर आत्मा नहीं कांप उठी होगी, या फिर उसकी जमीर मर चुकी है?

पुलिस के मोस्ट वांटेड कुख्यात नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में सुरक्षा बल का कैंप स्थापित किए जाने और एक के बाद एक नक्सलियों के मारे जाने एवं लगातार उनके आत्मसमर्पण से नक्सली बौखला उठे हैं और इसी बौखलाहट में वे निरीह आदिवासियों की निर्मम हत्याएं करने लगे हैं। यहां तक कि मासूम बच्चों की भी हत्या करने से वे बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों ने मंगलवार को 17 वर्षीय स्कूली छात्र सोयम शंकर को मार डाला। इससे एक सप्ताह पहले इसी गांव में सोयम शंकर के भाई सोयम सीताराम को भी नक्सलियों ने मार डाला था। सोयम शंकर पालनार में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी भाभी का निधन हो गया था और उसके अंतिम कर्म में शामिल होने पूवर्ती आया था। पूवर्ती से पालनार लौटते समय नक्सलियों ने शंकर दौड़ा दौड़कर मार डाला। एक गरीब आदिवासी बेटा चीखता चिल्लाता रहा, अपनी जान की भीख मांगता रहा, मगर नक्सलियों को उस पर जरा भी तरस नहीं आई। एक सप्ताह में एक ही परिवार के दो सगे भाईयों को जान से मार डालने की घटना के बाद उनके पिता सोयम धुड़वा ने परिवार सहित गांव छोड़ दिया है। एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों के आधार क्षेत्र में सुरक्षा बल के लगातार बढ़ती पैठ, ग्रामीणों के मन में पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रति बढ़ते अपनत्व भाव ने नक्सलियों की नींद उड़ा दी है। नक्सली अब अपना आधार बचाने निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।

कर देंगे जड़ से खात्मा
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस से 48 घंटे पहले 16 वर्षीय स्कूली छात्र की हत्या कर नक्सली क्षेत्र में अपना वर्चस्व दिखाना चाह रहे हैं, पर नक्सलियों के कुत्सित इरादों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। जनवरी से लेकर अब तक बस्तर में सुरक्षा बलों ने 100 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है, इस बौखलाहट में अब नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा बल नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने तैयार हैं और शीघ्र ही नक्सलियों का समूल सफाया कर दिया जाएगा।

दौड़ा दौड़कर मारा छात्र को
सात दिन पहले सोयम धुड़वा की बहू की मृत्यु हुई हो गई थी। धुड़वा का बेटा सोयम शंकर पालनार स्थित अपनी चाची के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और भाभी के मृत्यु संस्कार में सम्मिलित होने के लिए पूवर्ती गांव आया हुआ था। अंतिम कार्यक्रम निपटने के बाद सोयम शंकर वापस पालनार लौट रहा था। इसी दौरान पूवर्ती और टेकलगुड़ा के बीच नक्सलियों ने शंकर को घेर लिया और उसे दौड़ा -दौड़ाकर जान से मार दिया। ग्रामीणों ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा है कि पुलिस मुखबिरी का झूठा आरोप लगाकर निर्दोष आदिवासी बच्चों को नक्सलियों ने मारा है।

ये कैसे आदिवासी हितैषी
नक्सली खुद को आदिवासियों का परम हितैषी बताते हैं। जल, जंगल, जमीन का हक आदिवासियों को दिलाने की लड़ाई लड़ने की बात कहते हैं। दूसरी ओर निरीह आदिवासियों और उनके मासूम बच्चों को लगातार मौत के घाट उतारते चले जा रहे हैं। नक्सली खुद तो तेंदूपत्ता ठेकेदारों और निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों से लेव्ही वसूल कर अपना घर भर रहे हैं और गरीब आदिवासियों के घर का चिराग बुझा रहे हैं। नक्सली नेता हिड़मा खुद आदिवासी है। क्या उसे यह सब नहीं दिखता? सोयम शंकर और सोयम सीताराम हिड़मा के गांव पूवर्ती के ही गरीब आदिवासी बच्चे थे। सोयम सीताराम और सोयम शंकर भले ही हिड़मा के सगे रिश्तेदार नहीं रहे होंगे, मगर गांव की परंपरा के अनुसार वे हिड़मा के छोटे भाई, भतीजे या भांजे जरूर रहे होंगे। एक मासूम छात्र की निर्मम हत्या से क्या हिड़मा के दिल में थोड़ा भी दर्द नहीं उठा होगा, या फिर वह भी बाहरी नक्सलियों के रंग में रंग गया है?

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सर्किट हाउस जगदलपुर में किया ध्वजारोहण

0

 

जगदलपुर, 15 अगस्त 2024:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सर्किट हाउस, जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कांग्रेस नेता अजय छाजेड़ पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि व्यापारी प्रकोष्ट

0

कांग्रेस नेता अजय छाजेड़( पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष & विधायक प्रतिनिधि व्यापारी प्रकोष्ट) को माननीय पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया विधायक डोंडीलोहारा नें अजय छाजेड़ को अपना विधायक प्रतिनिधि (स्वामी आत्मानंद शासकिय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय ) नियुक्त किया गया है अजय छाजेड़ के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर राजेश मिश्रा अशोक कोहराम प्रेम प्रदीनियान अंजली राजपूत आदि लोगों ने बधाई दी |

विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल 16 अगस्त को फुकेगी बांग्लादेशी जेहादियों का पुतला,बनी रणनीति

0

डौंडी – बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद द्वारा मनोनित डौंडी,दल्लीराजहरा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम बैठक डौंडी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। उपस्थित सभी हिंदू भाइयों ने हनुमान मंदिर में मत्था नवाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और देश की अमन शांति की कामना की। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम गोलछा,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,जिला सह सचिव प्रेम शुक्ला,विहिप सोमेश साहू, बजरंग दल अध्यक्ष निखिल अग्रवाल,शिवम दुबे,निलेश वैष्णव का हिंदूवादी सनातन भाइयों द्वारा तिलक गुलाल लगा केसरिया गमझा पहनाकर सम्मान किया गया और नियुक्ति की बधाई दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू युवा सम्राट मनीष झा ने कहा कि देश की अखंडता, संप्रभुता और हिंदू भाइयों की संपूर्ण सुरक्षा का शपथ लेकर विश्व हिंदू परिषद का गठन किया गया है जो कि देश सेवा और हिंदुओं की समुचित सुरक्षा करना मुख्य उद्देश्य है। यह परिषद किसी भी तरह की राजनीति से प्रेरित नहीं है। इसमें सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा।उन्होंने भारतीय हिंदुओं की मूल अस्मित्यता को बचाने पुरजोर आह्वान किया और कहा कि इससे जुड़कर हिंदू संस्कृति रीति रिवाजों का हिफाजत करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।

बैठक में जेहादियों, आतंकवादियों,विद्रोहियों द्वारा बांग्लादेशी हिन्दू समाज भाई बहनों के साथ किए जा रहे लगातार जुल्म,अत्याचार,बलात्कार , हैवानियत के विरोध में 16 अगस्त को दोपहर दो बजे नगर के गांधी चौक से आक्रोश रैली निकालकर दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पर आतंकवाद जेहादियों और आतंकवाद का समर्थन करने वाली ताकतों के प्रतिकात्मक रूप का पुतला फूकने की रणनीति बनाया गया और स्थानीय तहसील कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक दिवस नगर के व्यापारी भाई रूपेश जैन का जन्मदिन अवसर होने पर सभी हिंदू भाइयों ने उन्हें गले लगाकर अवतरण दिवस की बधाई व शुभकामना दी गई। वही कल आयोजित कार्यक्रम हेतु सभी भाइयों द्वारा अपनी अपनी ओर से यथाशक्ति सहयोग राशि स्वेक्षा के साथ दी गई।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक,निलेश जायसवाल,रामनारायण धनकर,अजय चौहान,लालचंद जैन,राजेंद्र पिंटू जैन,श्रवण राठौर,पूनम कोठारी, तेजराम साहू,गोरेलाल सोनी,विनय जायसवाल,कान्हा कोठारी,तेजस सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज उपस्थित थे। अंत में पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों से आग्रह किया कि कल के पुतला दहन कार्यक्रम अपनी उपस्थिति के साथ पांच और हिंदू भाई बहनों को साथ लावे व समय का विशेष ध्यान रखें। यह संदेश सभी के पास पहुंचे कि हिंदू अब और अन्याय सहन नहीं करेगा। पूरे विश्व में कही पर किसी भी सनातनी हिंदू धर्म के साथ गलत होगा तो हम सब मिलकर उसका खुलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप सभी आगे आए और कट्टर हिन्दू होने का परिचय दे,धर्म ही पहला सर्वोपरि है।सभी दलगत राजनीति को दूर रखकर इस कार्यक्रम में सहयोग देवे। पुतला दहन कार्यक्रम की पूरी तैयारी बजरंगदल प्रमुख निखिल अग्रवाल और उनके टीम द्वारा किया जा रहा है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मशाल जुलूस में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

0

जगदलपुर विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज बुधवार को स्थानीय सीरासार चौक से विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस जुलूस का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को याद करना और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राण गंवाए और जो इस भीषण घटना के कारण विस्थापित हुए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा “यह जुलूस हमें विभाजन की विभिषिका की याद दिलाता है और यह संकल्प लेने का समय है कि हम ऐसी त्रासदी को दोबारा कभी नहीं होने देंगे। यह दिवस उन लोगों की स्मृति में मनाया जा रहा है जिन्होंने उस समय अपार कष्ट झेला और जिन्होंने अपने घरों,प्रियजनों और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया।”

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से बस्तर सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, महापौर सफीरा साहू ,रितेश जोशी,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।

 

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर ऐतिहासिक विभाजन की त्रासदी को याद किया गया

0
  • उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुये
  • आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने आज बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया और 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद किया। टाउन हॉल में आयोजित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अपने संबोधन में विभाजन की त्रासदी और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोर करती है। कांग्रेस पार्टी के निर्णय और कुछ लोगों की जिद ने देश के विभाजन का कारण बना। तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत यहीं से हुई और इसका असर आज तक देखा जा सकता। भाजपा का ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत इस बात को प्रमुखता से रखता है कि देश का हित सर्वोपरि है।” उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा, “पार्टी आएगी जाएगी, लेकिन देश हमेशा रहना चाहिए।”

 

निरंजन सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा “विभाजन 1947 में हुआ, लेकिन इसका दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लाखों लोगों को हिंसा और नफरत के कारण अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा। यह दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय है जिन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।”

इस अवसर पर टाउन हॉल में विभाजन की विभीषिका से जुड़े प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें विभाजन की विभीषिका और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृतियों को ताजा किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

“एक शाम देश के आजादी के नाम ” का आयोजन

0

 

शहीदों की चिताओं पर

लगेंगे हर बरस मेले…..

वतन पर मरने वालों का

बाकी यही निशां होगा…

 

15 अगस्त 2024 दिन गुरुवार रात्रि 8 बजे से स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में jci जूनियर चेम्बर दल्ली राजहरा द्वारा शास्त्री चौक ( गुप्ता चौक ) के प्रांगण में राष्ट्रवन्दन गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम कुछ नए अंदाज मे एवं साथ मे डांस का आयोजन भी किया गया है *” एक शाम देश के आजादी के नाम”( एक शानदार बैन्ड जगदीश जी सोनी एवं उनकी टीम उड़ीसा द्वारा)

 

अतः लौह नगरी दल्ली राजहरा के सभी सम्मानित बंधु इस देशभक्ति कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है आइए हम सब मिलकर आजादी के जश्न को बड़े हर्षोल्लास् के साथ मनाए।

आयोजक :-जे सी आई ( जूनियर चेम्बर ) दल्ली राजहरा

सुकमा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकत्ताओं ने किया स्वागत

0

सुकमा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सुकमा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत ।

एक महिला सहित पांच नक्सली विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार

0
  •  गिरफ्तार एक नक्सली है 5 लाख रुपये का ईनामी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ रहे हैं और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में संभाग के सुकमा जिले में एक महिला नक्सली और एक पांच लाख के ईनामी सहित पांच नक्सली विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।

नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 12 अगस्त को थाना जगरगुंडा से एसडीओपी तोमेश वर्मा जगरगुंडा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोड़ी कन्ना डीआरजी हीरो एवं प्रधान आरक्षक बारसे भीमा डीआजरी इंडिया के हमराह जिला बल, डीआरजी का बल एवं कुदेंड कैंप से हर्षदीप रंधावा सहायक कमांडेंट 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम मिसीगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी।अभियान के दौरान मिसीगुड़ा केे जंगल पहाड़ी चिकोमेट्टा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छुपने भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर 5 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों में उईका चैतू पिता सुकलु पूर्व एसीएम परमिली एरिया कमेटी सदस्य, गढ़चिरौली महाराष्ट्र) ईनामी 5 लाख रुपए जाति मुरिया निवासी पटेलपारा थाना जगरगुंडा सुकमा, कुंजाम सुखलाल पिता सोमालू मिलिशिया सदस्य, इंद्रावती एरिया कमेटी जाति मुरिया निवासी पांडूपारा थाना जगरगुंडा, पदाम हुंगा पिता पदाम पंडा मिलिशिया सदस्य, जीआरडी कमांडर जाति मुरिया निवासी पांडूपारा थाना जगरगुंडा, महिला उईका लखे पिता उईका हुंगा सीएनएम सदस्य, चिन्नागेलूर एरिया जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा पटेलपारा, थाना जगरगुंडा और पदाम सन्नू पिता सोमालू मिलिशिया सदस्य जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा पांडूपारा थाना जगरगुंडा शामिल हैं। उईका चैतू से 100 ग्राम बारुद, टाईगर बम, डेटोनेटर 2 नग, माचिस 1 नग, कुंजाम सुखलाल के कब्जे से बीजीएल सेल 1 नग, जिलेटिन रॉड 2 नग, कोर्डेक्स वॉयर 1 मीटर, पदाम हूंगा से बारुद 100 ग्राम, 2 नग डेटोनेटर, पेंसिल सेल 2 नग, नक्सल साहित्य, उईका लखे से 2 नग जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वॉयर, टॉप टाइगर बम 1 नग, माचिस 1 नग और पदाम सेामलू के कब्जे से जिलेटिन रॉड 2 नग, कोर्डेक्स वॉयर 1 नग, बिजली वॉयर 3 मीटर, पेंसिल सेल 1 नग बरामद किए गए। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि बड़े नक्सलियों के आदेश पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह सामग्री रखी थी तथा मौका पाकर सुरक्षा बलों के आने- जाने वाले मार्ग में आईईडी लगाने के लिए आने की बात स्वीकार की है। नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुंडा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS