City Media - Page 433 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 433

कानून के हत्थे चढ़ने के बाद अजय सिंह भाजपा से भी किए गए बेदखल, बुरे दिन शुरू

0
  • भाजपा ने दिखाया अजय को बाहर का रास्ता

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी विवादास्पद भाजपा नेता अजय सिंह के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। कानून के हत्थे चढ़ चुके अजय सिंह को अब भारतीय जनता पार्टी से भी बेदखल कर दिया गया है।अब अजय घर के रहे न घाट के।

कांग्रेस में रहने के दौरान से हमेशा सुर्खियों में बने रहे भाजपा नेता अजय सिंह अक्सर विवादों और आरोपों से घिरे रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने भैरमगढ़ के एक आदिवासी युवक द्वारा अपनी निजी जमीन खनिज खनन हेतु दिए जाने के मामले में अजय सिंह ने उससे कथित तौर पर 15 लाख रुपए मांगे और रकम देने से इंकार करने पर आदिवासी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए जातिगत गाली गलौज की थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। सर्व आदिवासी समाज ने पीड़ित युवक को न्याय दिलाने तथा अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था। समाज ने रैली निकाल कर कलेक्टर एसपी को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके अलावा सर्व आदिवासी समाज ने इस मामले को लेकर बस्तर संभाग स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी थी। इसके साथ ही अनुसूचित वर्ग में आने वाले माहरा समाज का भी एक युवक अजय सिंह की प्रताड़ना का शिकार हुआ था। दोनों पीड़ितों ने अजय सिंह के खिलाफ भैरमगढ़ थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई थी। अजय सिंह की इन करतूतों को लेकर आदिवासी बाहुल्य तथा माहरा समाज बाहुल्य बस्तर संभाग में भाजपा की साख पर बड़ा बट्टा लग गया था और पार्टी की किरकिरी भी होने लगी थी। पांच साल के वनवास के बाद सत्ता में लौटी भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं दोनों लोकसभा सीटों बस्तर और कांकेर पर भी जीत हासिल की है। पार्टी की सुधर रहे जनाधार पर आंच न आए और आदिवासी विरोधी होने का तमगा न लगे इसे देखते हुए भाजपा ने अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है जिसमें भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अजय सिंह द्वारा की गई अभद्रता और अजय सिंह पर पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई का जिक्र करते हुए अजय सिंह पर पार्टी की छवि धूमिल करने की बात कही गई है। अजय सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की कार्रवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा पर की गई है। ज्ञात हो अजय सिंह को पुलिस ने बीजापुर जिले के जांगला से रविवार को गिरफ्तार किया था। अजय सिंह को थाना भैरमगढ़ में दर्ज धारा 191(2) 296 351(3) 133 333 324(6) 331(6) 308(4) बीएनएस और एससी, एसटी एक्ट की धारा 3 (1) (द) (ध) (य) के आरोपी अजय सिंह ठाकुर निवासी भैरमगढ़ को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जेल भेजा गया है।

है क्षेत्र का निगरानी बदमाश

अजय सिंह के खिलाफ पूर्व से अलग अलग धाराओं में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई है। अजय सिंह पुलिस का निगरानी बदमाश घोषित है और उनके खिलाफ लगातार उसी अनुरूप कार्रवाई की जाती रही है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान युवा आयोग सदस्य रहे अजय सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत् जिलाबदर भी किया जा चुका है।

विधायक विक्रम ने खोला था मोर्चा

कांग्रेस में रहने के दौरान अजय सिंह अपनी ही पार्टी की सत्ता को चुनौती देने लगे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें राज्य युवा आयोग का सदस्य बनाया था। तब भी अजय सिंह की हरकतें वैसी ही थीं। बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ अजय सिंह सार्वजनिक मंचों से तथा मीडिया के माध्यम से जहर उगलने में कमी नहीं करते थे। अजय सिंह ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान विक्रम मंडावी को हराने के लिए खूब जतन किए, लेकिन क्षेत्र की जनता ने मंडावी को फिर से अपना विधायक चुन लिया। तब भी विधायक विक्रम मंडावी ने अजय सिंह के खिलाफ कुछ नहीं बोला। जब भैरमगढ़ के आदिवासी युवक प्रकाश पांडे को प्रताड़ित किया गया तब विक्रम मंडावी खुद को रोक नहीं पाए। अपनी बिरादरी के युवक के आतंकित होने से दुखी आदिवासी विधायक विक्रम मंडावी अंततः खुद को रोक नहीं पाए। विक्रम मंडावी ने विगत शनिवार को बीजापुर में प्रेस वार्ता कर अजय सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने लगभग 7 माह हो चुके हैं। सरकार गठन के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि सुशासन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार है लेकिन महज़ 7 महीने में ही सुशासन का नारा देने वाली विष्णु देव साय सरकार की पोल खुल गई है। आज पूरे प्रदेश में राजनैतिक अराजकता का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी धमकियां और चुनौतियां दी जा रही हैं। विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आगे कहा था कि हिस्ट्री शीटर भाजपा नेता अजय सिंह ने 16 जुलाई को भैरमगढ़ निवासी प्रकाश पाण्डे के साथ जातिगत गाली गलौज और धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी और उससे 15 लाख रुपए की मांग की थी। जिसे लेकर प्रकाश पाण्डे ने भैरमगढ़ थाने में 17 जुलाई को आवेदन दिया था, लेकिन आज तक अजय सिंह पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।16 जुलाई को ही भाजपा नेता अजय सिंह ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई दिनेश चंद्राकर को जातिगत गालियां देते हुए जान से मारने और उसके क्रशर प्लांट में रखी मशीनों को जलाने की धमकी दी थी।इस मामले की भी शिकायत थाना भैरमगढ़ में 24 जुलाई को की गई थी। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि 16 जुलाई की घटना की शिकायत पर एफआईआर नहीं होने सेअजय सिंह के हौसले बुलंद होते जा रहे

हैं। विक्रम मंडावी ने अजय सिंह को संरक्षण देने का आरोप साय सरकार पर लगाया था।

गुण्डरदेही क्षेत्र में त्रिपाठी के घर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद जिला के थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में त्रिपाठी के घर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी 1.कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र.13 थाना गुण्डरदेही 2.सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं 3. राकेष ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद ने पुछताछ में जिला दुर्ग के थाना उतई क्षेत्र में भी 02 जगह चोरी करना किया स्वीकार।

आरोपियो के कब्जे से 01 नग चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, गिलास,कटोरी, सीदूर डिब्बा 02 नग,सिक्का 02 नग,होम थियेटर 01 नग, स्पीकर 03 नग ,01 नग लैपटाप, 01 नग पीतल का गघरा,01 नग फुल कांस का लोटा,थाली नगदी रकम 15000 रूपये। , 01 नग लैपटॉप, नगदी रकम 5497 रूपये, ,नगदी रकम 5500 रूपये। आरोपियो के कब्जे से कुल 25497 नगदी रकम बरामद किया गया ।

जिला बालोद एवं दुर्ग के कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपीयों का सुराग।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 189/2024, धारा 305,331(4) बीएनएस के अपराध में चोरी के माल सहित अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विषेष टीम गठित किया गया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता ने दिनांक 02.08.2024 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 01- 02/08/2024 की दरम्यिानी रात करीबन 02 बजे कोई अज्ञात चोर पीछे का चैनल गेट का ताला व घर के आलमारी का लॉकर तोड़कर व अटैची में रखे चांदी के गिलास, कटोरी,चम्मच,सिंदूर दान,सिक्का कुल जुमला 65,500/- रूपये को चोरी कर ले गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 189/2023, धारा 305,331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवष्यक दिशा निर्देष दिया गया। एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विषेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। विषेष टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त कर विष्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी के संदेही का फोटो कोमू निषाद जैसा लग रहा है कि सूचना पर गुण्डरदेही टीम द्वारा कोमू निषाद के घर के पास जाकर उसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपी कोमू निषाद से पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था किन्तू कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी के कई घटना को अंजाम देना बताया वह अपने कथन में बताया कि माह – जुलाई 2024 में अपने दो साथी राकेष और सोहेल के साथ मिलकर उतई थाना क्षेत्र के दो जगह सूने मकान में चोरी करना बताया और दिनांक 01.02/08/2024 की दरम्यिानी रात को गुण्डरदेही के रविन्द्र त्रिपाठी के मकान मेे प्रवेष कर उसके आलमारी में रखे चांदी के सामान नगदी रकम घड़ी चोरी कर ले गया। चोरी किये गये नगदी रकम व सामान को आपस में बाटंना बताया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं राकेष ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद को विधिवत गिरफ्तार कर 03 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी का नाम व पता:-

1.कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र.13 थाना गुण्डरदेही

2.सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं

3. राकेश ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद।

आरोपी के कब्जे से जप्त:-

1. आरोपी कोमेष्वर उर्फ कोमू निषाद के कब्जे से 01 नग चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, गिलास,कटोरी,ंिसदूर डिब्बा 02 नग,सिक्का 02 नग,होम थियेटर 01 नग, स्पीकर 03 नग ,01 नग लैपटाप, 01 नग पीतल का गघरा,01 नग फुल कांस का लोटा,थाली नगदी रकम 15000 रूपये। आरोपी राकेष ठाकुर के कब्जे 01 नग लैपटॉप, नगदी रकम 5497 रूपये, सोहेल उर्फ सोहेेर खान के कब्जे से नगदी रकम 5500 रूपये। कुल नगदी रकम 25497 ।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि0 लता तिवारी, प्र.आरक्षक ज्ञानेष चंठेल,कन्हैया मण्डावी, आरक्षक ललित कदम, सुनील साव, भागीरती, संतोष डाहरिया, टिकेन्द्र सोरी, झमेष सिन्हा व मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्दशन में अंर्तराज्यीय चोर को पकड़ने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता

0
  • चोरी के करीबन 29 लाख रूपयों के सोने ,चांदी के जेवर के साथ आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त मे।
  • बालोद जिला के थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में सोनी ज्वेलर्स, हिरवानी मोबाईल एवं मेडिकल शॉप व थाना बालोद के संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में हूए चोरी करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी कन्हैया साहू के द्वारा गोदिंया महाराष्ट्र, कवर्धा, कोण्डागांव, जगदलपुर, केषकाल, दल्लीराजहरा , आरंग के चोरी के प्रकरण में पूर्व में जा चुका है जेल।
  • आरोपी द्वारा माह जुलाई-अगस्त 2024 में जिला बालोद के अलावा राजनांदगांव जिला के ग्राम सोमनी के वर्धमान जेवलर्स में भी किया है लाखो रूपए के सोने-चांदी के जेवर की चोरी।

आरोपी के कब्जे से जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही के प्रकरण में 60.5 ग्राम सोने के जेवरात, 4.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 782005 (सात लाख बियासी हजार दो सौ पाच ) नगदी रकम 23500 रूपये कुल 784355 रूपये । थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के प्रकरण में 168 ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 20 लाख 92 हजार । कुल किमती जुमला 29 लाख लगभग। कुल बरामद वाजप्ता 228.5 ग्राम सोने के जेवरात, 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।जिला बालोद, दुर्ग एवं रायुपर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी का सुराग।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक जोशी के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 185/2024, धारा 305,331(4) बीएनएस के अपराध में चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम सहित अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता ने दिनांक 27.07.2024 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनाक 26/27.07.2024 की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उसके गुण्डरदेही स्थित सोनी जेवलर्स दुकान के छत से जाकर लोहे की खिड़की को तोड कर उसके दुकान में प्रवेष कर उसके दुकान में रखे सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 4000/- रू चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 185/2023, धारा 305,331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवष्यक दिषा निर्देष दिया गया। एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विषेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। विषेष टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास दुर्ग, रायपुर के सीसीटीवी फुटेज विष्लेषण एंव प्राप्त मुखबीर सूचना पर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पहचान रायपुर बोरियाकला निवासी कन्हैया साहू के रूप में हुई।

विषेश टीम द्वारा रायपुर जाकर वंही कैम्प कर आरोपी की पता तलाष किया गया लेकिन आरोपी कन्हैया साहू अपने मूल निवास स्थान पर नहीं रहता है। 7 साल से कही और किराया में रहता है। बडी मषक्क्त के बाद आरोपी के रिश्तेदार की जानकारी मिली जिसके आधार पर आरोपी कन्हैया साहू के घर को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा उसके घर से कन्हैया साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी कन्हैया साहू ने पुछताछ में बताया कि वह मठपुरैना रायुपर में किराये के मकान पर अपने पत्नि एवं दो बच्चो के साथ रहता है कि दिनांक 26.07.2024 को पेशी में कोण्डागांव गया था वापसी में बालोद होते हुए गुण्डरदेही गया वंहा धमतरी चौक पर आस पास कई सोने चांदी के दुकानो की रेकी किया और रात्रि में हिरवानी मोबाईल दुकान से नगदी 4500 रू एवं गणेष मेडिकल दुकान से नगदी 15000 रू रकम चोरी कर एवं सोनी जेवलर्स के छत से प्रवेष कर उसके खिडकी तोड कर उसके दुकान से सोने, चांदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये सहित नगदी रकम 4000/- रूपये चोरी कर ले गया। सुबह बस में गुण्डरदेही से दुर्ग गया वहां से रायुपर अपने घर गया। इसके बाद दिनांक 03.08.2024 की रात्रि राजनांदगांव के ग्राम सोमनी के वर्धमान क्लाथ (सोने चांदी के दुकान) के छत से दुकान में प्रवेश कर उसके सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। वह पूर्व में बालोद जिला के दल्लीराजहरा के सोने चांदी चोरी के प्रकरण मे 22 माह जेल काट चुका है। वह जून माह 2024 में संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में दुकान का ताला तोड़ कर उसके दुकान में रखे 26000 रू नगदी एवं सोने के लक्ष्मी व गणेष भगवान की मूर्ति चोरी कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ वर्तमान में दर्ज मामले जिनमे इसकी तलाष की जा रही थी :-

1. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक -185/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला बालोद (छ.ग)

2. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक -186/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला बालोद (छ.ग)

3. थाना बालोद के अपराध क्रमांक -326/2024,धारा 357,380 भादवि जिला बालोद (छ.ग)

4. थाना सोमनी के अपराध क्रमांक -184/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला राजनांदगांव (छ.ग)

आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले जिनमे इसकी गिरफतारी की जा चुकी है:-

1. थाना दल्लीराजहरा के अपराध क्रमांक -150/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला बालोद (छ.ग)

2. थाना बसना के अपराध क्रमांक -415/2022 ,धारा 357,380 भादवि जिला महासमुद (छ.ग)

3. थाना अभनपुर के अपराध क्रमांक -186/2018 धारा 13 जुआ एक्ट भादवि जिला रायपुर (छ.ग)

4. थाना कोण्डागांव के अपराध क्रमांक -141/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला कोण्डागांव (छ.ग)

5. थाना सेजबहार के अपराध क्रमांक -60/2015 ,धारा 357,380 भादवि जिला रायपुर (छ.ग)

6. थाना बस्तर के अपराध क्रमांक -150/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला जगदलपुर (छ.ग)

आरोपी का नाम व पता:-

कन्हैया साहू पिता हीरा सिंह साहू उम्र 38 वर्ष स्थाई पता- मकान न. 170 बोरिया कला थाना मुजगहन(सेजबहार) रायपुर। हाल मठपुरैना रायुपर, थाना टिकरा पारा, जिला रायपुर(छ.ग.)

आरोपी के कब्जे से जप्त मषरूका:-

2. जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही के प्रकरण में 60.5 ग्राम सोने के जेवरात, 4.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 782005 (सात लाख बियासी हजार दो सौ पाच ) नगदी रकम 23500 रूपये कुल 784355 रूपये । थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के प्रकरण में 168 ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 20 लाख 92 हजार । कुल किमती जुमला 29 लाख लगभग। कुल बरामद वाजप्ता 228.5 ग्राम सोने के जेवरात, 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।

3. घटना में प्रयुक्त पेचकष, पेंंिचस, हथौडा रेनकोट,जूता आदि सामान।

4. आरोपी का 2 नग मोबाइल।

बालोद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि0 डी.एस.साहू, प्र0आर0 योगेष सिन्हा, आर0 पंकज तारम, सुनील कुमार, ललित कदम, सुमीत पटेल एवं सायबर सेल से उनि0 जोगेन्द्र साहू, प्र0आ0 भुवनेष्वर मरकाम, विवेक साही, रूमलाल चुरेन्द्र, आर0 राहुल मनहरे, आकाष दुबे, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाष सोनी, पूरन देवांगन, मिथलेष यादव, योगेष पटेल, गुलजारी साहू एवं योगेष गेडाम की सराहनीय भूमिका रही है।

बस्तर संभाग में चल रहा है बड़ा शराब घोटाला, ऊंची कीमतों पर बेची जा रही है अंग्रेजी शराब

0
  • आबकारी अधिकारी के संरक्षण में चल रहा खेल
  • 30 से 100 रु. तक ज्यादा में बेची जा रही है शराब

अर्जुन झा

जगदलपुर जिस आबकारी घोटाले को बड़ा मुद्दा बनाकर भाजपा ने कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बेदखल किया है, वैसा ही शराब घोटाला बस्तर संभाग में आबकारी अधिकारी के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है। अंग्रेजी शराब अनाप शनाप रेट में बेची जा रही है।170 रुपए के पौव्वे की कीमत 200 रुपए और 520 रुपए की बोतल की कीमत 600 रुपए वसूली जा रही है। ग्राहकों को 30 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का चूना खुलेआम लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी जिन मुद्दों की उंगली पकड़कर सत्ता में काबिज हुई है, उनमें आबकारी घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला और गोठान घोटाला प्रमुख हैं। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा भी उसी राह पर चलती नजर आ रही है। बस्तर संभाग इस रेस में सबसे आगे है। यहां जिला आबकारी अधिकारी के संरंक्षण में जमकर ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है।हाल ही में मामला जगदलपुर के चांदनी चौक स्थित विदेशी शराब दुकान का सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 170 रुपये कीमत की फ्रंट लाइन शराब को 200 रुपये में बेचे जाने की बात सबूत के साथ सामने लाई गई है। जगलदपुर में रक्षक कंपनी शराब ठेके चला रही है, जिसकी मनमानी खुलकर सामने आने लगी है। रक्षक कंपनी के इशारे पर यहां सेल्समेन बोतलों के लेबल पर अंकित एमआरपी को स्क्रैच कर ग्राहकों की आंखों में धूल झोक रहे हैं। और मनमानी कीमत वसूलने का काम कर रहे हैं। बस्तर संभाग में मात्र जगदलपुर के चांदनी चौक स्थित मदिरा दुकान में ओवर रेट का खेल नहीं खेला जा रहा है, बल्कि बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर में भी जमकर ओवर रेट का खेल खेला जा रहा है। यहां से भी इस तरह की खबरें सामने आने लगी है। आपको बता दें कि यहां गोवा व्हीस्की की बोतल की एमआरपी 520 रुपए है जिसे का 600 में बेचा जा रहा है। फ्रंट लाइन क्लासिक बोतल 680 रुपये एमआरपी की और 750 रुपए में बेची जा रही है। वहीं 170 ररुपए वाले क्वाटर को की कीमत 200 रुपए वसूली जा रही है। इतना ही नहीं 340 रुपए एमआरपी वाली पार्टी स्पेशल डिलक्स की अद्धी 400 रुपए में बेची जा रही है। बस्तर संभाग की शराब दुकानों में उपरोक्त ब्रांड की शराब को 30 रुपये से लेकर 100 रुपए तक अधिक वसूल कर बेची जा रही है। कंपनी की मनमानी और अधिकारियों की दबंगई से बस्तर संभाग के मदिरा प्रेमी सरेआम लूटे जा रहे हैं।

जगदलपुर जनपद की सबसे शिक्षित ग्राम पंचायत आसना की सड़कों की हो गई है बुरी गत

0
  • महज चार साल में ही उखड़ गई सीसी रोड 

अर्जुन झा-

जगदलपुर विकासखंड जगदलपुर की ग्राम पंचायत आसना का लगता है कोई आसरा नहीं रह गया है, तभी तो यहां की सारी बुनियादी सुविधाएं चौपट हो गई हैं। भले ही सरपंच चुने हुए नुमाइंदे होते हैं, मगर बस्तर की ग्राम पंचायतों में तो सचिव ही सर्वेसर्वा बनकर काम करते हैं। बेचारे सरपंच तो सिर्फ रबर स्टैम्प बनकर काम करते हैं। ऐसे में जब पंचायत सचिव का गांव ही समस्याग्रस्त हो तो पूरी पंचायत का हाल क्या होगा बताने की जरूरत नहीं है।

ग्राम पंचायत आसना के ग्रामीण पिछले 4 साल से सचिव और सरपंच द्वारा बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा भोगते आ रहे हैं।पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र, पंप हाउस, सुलभ शौचालय, सड़कें सभी खस्ताहाल हैं।सीसी रोड निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही का परिणाम है की रोड की सीमेंट गायब हो चुकी है, गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। नुकीली गिट्टियों की वजह से जहां ग्रामीणों व बच्चों के पैर जख्मी हो रहे हैं, वहीं साईकिलों और मोटर साईकिलों के टायर पंचर होने की बात आम हो चली है। गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सीसी रोड का निर्माण चार साल पहले ही लाखों रुपए खर्च कर करवाया गया था। महज चार साल में ही यह रोड नकारा बन गई है। पंचायत के लोग सरकार द्वारा दी जा रही मूलभूत।सुविधाओ का कोई लाभ नही ले पा रहे हैं। ग्राम पंचायत आसना के पंप हाउस की स्थिति काफी दयनीय है। कुछ ग्रामवासियों से बात करने पर पता चला कि सरपंच सचिव को जानकारी देने के बाद भी पंप हाउस की मरम्मत के लिए कार्रवाई नहीं की गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक किरण देव से करते हुए उन्हें लिखित आवेदन भी दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। पंप हाउस का भवन कभी भी गिर सकता है और जनहानि हो सकती है। यहां न नाली का ठिकाना है न रोड का और न ही पुल पुलीया का।

पूरा गांव में कीचड़ और गंदगी से भरा है। आसना ग्राम पंचायत को जनपद पंचायत जगदलपुर का सबसे शिक्षित पंचायत माना जाता है। आसना के ताबाकोनी पारा से मुक्तिधाम मार्ग का हाल तो और भी बुरा है। शवयात्रा का इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत के आश्रित पारा छेपड़ागुड़ा रोड की स्थित देखने लायक है। ग्राम पंचायत आसना में दिया तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। सचिव का गांव होते हुए भी यहां बदहली का मंजर है। पारा से हाईस्कूल मार्ग, अस्पताल से खबारी घर तक सुरेश जोशी घर से गुरु घर तक गुरु घर से बागमुड़ा सड़क की बुरी गत हो गई है। आसना के विनोद ठाकुर, प्रवीण चंद यादव तथा अन्य ग्रामीणों ने गांव की बदहाली दूर करने की अपील कलेक्टर विजय दयाराम के. से की है।

72 ट्रेनों को रद्द किया जाना छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ : सुशील मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने सौंपा ज्ञापन 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 72 ट्रेनों के परिचालन को 4 अगस्त से आगामी 20 अगस्त तक रद्द करने के विरोध में व यात्रियों की परेशानियों के समाधान हेतु रद्द ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू कराने रेलमंत्री के नाम जगदलपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 72 ट्रेनों को रद्द कर दिए जाने से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है और रेलवे द्वारा त्यौहार के समय में ट्रेनों का रद्द करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि रेलवे द्वारा रद्द की गई सभी ट्रेनों का तत्काल परिचालन शुरू किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिल अध्यक्ष सुशील मौर्य आम जनता से इस मुद्दे पर एकजुट होकर समर्थन करने की अपील की है, ताकि उनकी आवाज को बुलंद किया जा सके व रेलवे प्रशासन को विवश इस निर्णय में पुनर्विचार कर सकें।जिलाध्यक्ष मौर्य ने आगे कहा कि बीजेपी के 10 सांसदों वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में 72 ट्रेनें रद्द हो गईं। बीजेपी सांसद और नेताओं की तरफ से इस पर कोई सवाल नहीं खड़ा किया गया है। कोरोना काल से छत्तीसगढ़ में यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। गुड्स ट्रांसपोर्टिंग और कोयला परिवहन को सरकार ज्यादा महत्व दे रही है। छत्तीसगढ़ के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।गरीब और मिडिल क्लास के लोगों यात्रा के साधन रेल को बाधित किया जा रहा है। 72 ट्रेनें रद्द करना छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय है। छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को 10 सांसद दिए हैं। उसके बावजूद सौतेला व्यवहार ठीक नहीं है। प्रदेश के बीजेपी सासंदों को सदन में बात उठानी चाहिए।अगर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान राजेश राय, कमलेश पाठक,कोमल सेना, सूर्या पानी, सहदेव नाग, अवधेस झा, सुभाष गुलाटी, ज़ाहिद हुसैन, सेमियल नाथ, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, जावेद खान, असीम सुता, लता निषाद, निकेत राज झा, अनुराग महतो, शादाब अहमद, अजय बिसाई, संदीप दास, अंकित सिंह, एस नीला, सलीम जाफर, पंकज केवट, लोकेश चौधरी, उस्मान रज़ा, दुशाल काले, अयाज खान, अनफाज खान एवं अन्य मौजूद रहे।

भाजपा नेता अजय सिंह को भैरमगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • आदिवासी युवक से जातिगत गाली गलौज के मामले ने पकड़ा था तूल
    बीजापुर भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने भैरमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। मामला आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज का है। 1 अगस्त को भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन और रैली की थी। सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने कहा था कि कार्रवाई न होने पर पूरे बस्तर संभाग में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भी प्रेसवार्ता कर अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी और भाजपा सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

सांसद महेश कश्यप की पहल पर नगरनार स्टील प्लांट में रोजगार मिलने की बढ़ी उम्मीद

0
  • सांसद कश्यप की पहल पर आंदोलन स्थगित
  •  विभिन्न मांगों को लेकर 59 दिनों तक चला आंदोलन
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट के बाहर चल रही ग्रामीणों की हड़ताल सांसद महेश कश्यप की पहल पर खत्म हो गई है। प्रभावितों का कहना है कि सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय स्तर पर व एनएमडीसी से चर्चा की है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
    केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एनएमडीसी द्वारा स्टील प्लांट की स्थापना नगरनार में की गई है। क्षेत्र ग्रामीणों से जो वादे प्रबंधन द्वारा किए गए थे उन्हें पूरा करने की मांग को लेकर जय झाड़ेश्वर समिति के बैनर तले जारी धरना 59 दिन बाद खत्म हो गया है। नगरनार स्टील प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो गया है और बाहरी व्यक्तियों द्वारा यहां काम पर रखा गया है। नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना में प्रभावित 10 गांवों के लोगों को किसी भी प्रकार का फायदा नहीं मिल रहा है।नगरनार स्टील प्लांट क्षेत्र की जय झाड़ेश्वर समिति को एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र व बैलाडीला उत्खनन क्षेत्र ले जाया गया। जिसमें यह बातें सामने आई कि कुछ -कुछ काम दिया गया है। एनएमडीसी प्रबंधन इसका मसौदा तैयार कर मुख्यालय भेजेगा, जिससे स्थानीय लोगों को काम मिलने की संभावना बढ़ गई है। चार दिनों पूर्व सांसद महेश कश्यप के कहने पर बैठक हुई थी। सांसद महेश कश्यप दिल्ली में थे और इस मामले को लेकर उन्होंने एनएमडीसी प्रबंधन और नगरनार प्लांट के निदेशक से चर्चा की थी।इसके बाद नगरनार में एक बैठक हुई, जिसमें समिति के प्रमुख सदस्य शरीक हुए। बैठक में कुछ बातों को लेकर सहमति बनी है।

    महेश के आते ही हड़ताल खत्म
    झाड़ेश्वर समिति के सदस्य दिल्ली से सांसद के लौटने के इंतजार में थे। रविवार को सांसद महेश कश्यप के आग्रह पर क्षेत्र की जनता ने फिलहाल इस धरने को स्थगित कर दिया है। भिलाई और बैलाडीला टूर तथा प्रबंधन के साथ बैठक में
    बनमाली नाग, हरि साहू, लखीधर बघेल, अर्जुन सेठिया, लैखन बघेल, जलंधर बघेल, धनश्याम महापात्र, धनुर्जय दास, गीता मिश्रा, कामिनी नागेश व शामिल थे।

    हड़ताल की झलकियां
    दो माह पूर्व नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने जय झाड़ेश्वर समिति के बैनर तले आंदोलन शुरू किया था। नगरनार स्टील प्लांट क्षेत्र में स्कूल व अस्पताल निर्माण के साथ- साथ नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाले उत्पादों के परिवहन में प्राथमिकता देने की मांग शामिल थी। नगरनार स्टील प्लांट क्षेत्र के प्रभावितों के साथ जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. व एनएमडीसी प्रबंधन के बीच तकरार बढ़ी थी, लेकिन नतीजा नहीं निकला। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जो कि क्षेत्र के विधायक भी हैं व बस्तर क्षेत्र के मंत्री केदार कश्यप के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी चर्चा हुई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला था जिसके कारण यह आंदोलन चलता ही रहा । दिन रात चली हड़ताल के बाद भी समस्या जस की तस थी। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से भी इस मसले पर चर्चा की तो भी समाधान नहीं निकला।

हमारा छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति वाला प्रदेश, अमुस तिहार हरेली पर्व की शुभकामनाएं:केदार कश्यप

0
  • भोलेनाथ के दर से मंत्री कश्यप ने भेजी हरेली की बधाई 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने रामेश्वरम में भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारे बस्तर में इसे अमुस तिहार कहा जाता है। आज के दिन किसान भाई अपने खेतों में जा कर फसल की पूजा करते हैं। अच्छी फसल की कामना के साथ देव स्थानों में कृषि औजारों की पूजा अर्चना करते हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से समृद्ध रही है। हमेशा से छत्तीसगढ़ लोक पर्व, लोक संस्कृति का ध्वजवाहक रहा है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। इस हरेली तिहार से छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत होती है। सभी त्यौहार किसान को समर्पित तिहार हैं। आज समूचे छत्तीसगढ़ में हरेली का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों को, किसान भाइयों को हरेली पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। कल सावन सोमवार भी है भोले बाबा की आराधना में सब लगे हुए हैं। इस पावन सोमवार के लिए भी मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि मंत्री केदार कश्यप इन दिनों सपत्नीक रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर हैं, बावजूद वे राज्य और बस्तर के अपने करीबियों के जरिए यहां के हालचाल की जानकारी ले रहे हैं।

कांग्रेसी ठेकेदार जय कुमार नायर द्वारा बीजापुर जिले में कराए गए सड़क निर्माण की हो जांच: श्रीनिवास रेड्डी

0
  •  हिरोली -कांवड़गांव सड़क का दो माह में ही खराब हो जाना दुखद: रेड्डी
  •  नियद नेल्लानार योजना में किया जा रहा है भ्रष्टाचार
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने सरकार से मांग की है कि बीजापुर के ठेकेदार और कांग्रेसी नेता जयकुमार नायर की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बीजापुर जिले में अब तक निर्माण कराई गई सभी सड़कों की जांच कराई जाए।
    भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने एक बयान में कहा है कि ठेकेदार और कांग्रेस नेता जय कुमार नायर की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बीजापुर ज़िले में सड़कों के निर्माण के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया है।
    श्रीनिवास रेड्डी ने विज्ञप्ति में कहा कि जय कुमार नायर की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के माध्यम से बीजापुर जिले के तेलंगाना राज्य से सटे ग्राम पामेड़ क्षेत्र, कूटरू के बेदरे क्षेत्र और गंगालूर के हिरोली से कांवड़गांव जैसे क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण पर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। ठेकेदार जय कुमार नायर द्वारा कराए गए हर सड़क निर्माण के बाद हमेशा विवादों में रहा है। प्रदेश की विष्णु देव साय की सरकार सड़क निर्माण के लिए कड़ी सुरक्षा देती है और सुरक्षा बल के जवान दिन रात सुरक्षा में लगे रहते हैं इसके बाद भी यदि ठेकेदार कांग्रेस नेता जय कुमार नायर की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण किए गए सड़कें विवादों में आ जाएं तो उन सड़कों की जांच आवश्य ही होनी चाहिए।
    भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार अंदुरुनी क्षेत्रों के विकास हेतु विशेष केंद्रीय सहायता से नियाद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, पुल, पुलियों का निर्माण कर गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि अंदरूनी क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सुरक्षा के साये में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है। इन अंदरूनी सड़कों को बनाने में सुरक्षा बल के कई जवानों की शहादत भी हुई है। इससे सरकार और प्रशासन में बैठे लोग भी वाकिफ हैं। वहीं दूसरी और ठेकेदार और कांग्रेस नेता जय कुमार नायर की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन भ्रष्टाचार करते हुए बिना किसी गुणवत्ता के सड़कों का निर्माण करता आ रहा है फिर वही सड़क दो माह में ही स्वाहा हो जाती है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि हिरोली से कांवड़गांव सड़क का दो महीनों में ही ख़राब हो जाना दुःखद है प्रदेश सरकार इसकी जांच कराए।

MOST POPULAR

HOT NEWS