- इंद्रावती में डोंगी पलटी, तीन ग्रामीण तैरकर निकले, बह गए एक शख्स को होमगार्ड जवानों ने बचाया
- तीन किमी दूर झाड़ियों के बीच से निकाला सुरक्षित
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां के ग्रामीणों नमक, मिर्च, तेल, जैसी रोजमर्रा की चीजों के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उफानती नदियों को डोंगियों के सहारे पार करना पड़ता है। कई दफे ग्रामीणों को जान भी गंवानी पड़ी है। सर्वाधिक त्रासदी अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को भोगनी पड़ती है। कुछ ऐसा ही हादसा हुआ संभाग के बीजापुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित भैरमगढ़ इलाके में, जहां रोजमर्रा की चीजें खरीदने नदी उस पार गए चार ग्रामीणों की डोंगी उफनती इंद्रावती नदी में पलट गई। तीन ग्रामीण तो तैरकर बाहर निकल आए, मगर एक ग्रामीण बह गया। हालांकि बहे ग्रामीण को समय रहते होमगार्ड के जवानों ने बचा लिया।
भैरमगढ़ ब्लाक के इंद्रावती नदी के सतवा घाट में बहे एक ग्रामीण को बाढ़ बचाव दल ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। ग्रामीण बहकर झाड़ियों में फंस गया था। मिली जानकारी अनुसार भैरमगढ़ के इंद्रावती नदी के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित सतवा घाट में डोंगी में शनिवार को दोपहर बाद सवार होकर चार ग्रामीण नदी पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक डोंगी अनियंत्रित होकर पलट गई। डोंगी पर सवार चार ग्रामीणों में से तीन ग्रामीण तो तैरकर नदी से बाहर निकल आए, मगर एक ग्रामीण पिलसाय बरसा निवासी बेलनार नदी के बहाव में बहकर दूर झाड़ियों में फंस गया था। वह झाड़ियों को पकड़ कर इंद्रावती नदी के तेज बहाव से जूझता रहा। डोंगी पलटने और एक ग्रामीण के बह जाने की जानकारी मिलते ही भैरमगढ़ के तहसीलदार ने राहत एवं बचाव दल को सूचना दी। इस पर तुरंत बचाव दल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। बचाव दल रेस्क्यू कर घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसे ग्रामीण पिलसाय को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। जानकारी अनुसार ये ग्रामीण बेलनार से सतवा सामान लेने आए थे। अबूझमाड़ क्षेत्र में सुविधाओं और संसाधनों की कमी होने के कारण यहां के ग्रामीणों को रोजमर्रा की छोटी छोटी चीजों के लिए इंद्रावती नदी पार करना पड़ती है, तब कहीं जाकर उनके घरों में भोजन बन पाता है। अबूझमाड़ क्षेत्र के पचासों गांव आज भी सुविधा विहीन हैं। वहां सड़कों, पुल पुलियों का अभाव है। जबकि जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण अबूझमाड़ क्षेत्र में नदी नालों की भरमार है। ये नदी नाले बरसात के मौसम में अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित गांवों के ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं। इन गांवों में किराना सामान की दुकानें न रहने के कारण ग्रामीणों को हर छोटी मोटी चीज खरीदने के लिए रोज नदी नालों को पार कर दूरस्थ बड़े गांवों में जाना पड़ता है। नदी नालों को पार करने के लिए ये ग्रामीण पेड़ों के मोटे तनों से बनाई गई डोंगियों का सहारा लेते हैं। ऐसा ही उपक्रम बेलनार गांव के भी बाढ़ग्रस्त इंद्रावती नदी को पार करने के लिए कर रहे थे। इस फेर में वे हादसे का शिकार हो गए। डोंगी पलटने के बाद बाढ़ में बहे ग्रामीण पिलसाय को सुरक्षित बाहर निकालने वाले बचाव दल में कृष्ण देव चालकी, इंदर मांझी, दशरू कुंजाम, सुरेश मोड़ियम, मुन्ना राम उरसा, मनीराम, रामचंद्र पवार व रमेश कुंजाम शामिल थे।
नून, तेल, मिर्च के लिए जान जोखिम में डालने मजबूर हैं बस्तर संभाग के कई गांवों के आदिवासी
अमृत मिशन में बड़ा झोल, केंद्र सरकार से प्राप्त करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी नहीं हो पाया प्रथम चरण का कार्य
- राज्य स्तर से चयनित पीडीएमसी होने के बाद भी निकाय स्तर पर कर लिया गया पीडीएमसी चयन
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तकनीकी मूल्यांकन
-अर्जुन झा-
जगदलपुर केंद्र सरकार की महति योजना अमृत मिशन में जगदलपुर निगम में बड़ा झोल सामने आया है। केंद्र सरकार से प्राप्त करोड़ों रुपए फूंक डालने के बाद भी इसका लाभ नागरिकों को अब तक नहीं मिल पाया है। क्योंकि मिशन के प्रथम चरण का कार्य भी जगदलपुर नगर निगम में पूरा नहीं हो पाया है।वहीं केंद्र सरकार ने अमृत मिशन के दूसरे फेस को भी लागू कर दिया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (सूडा) द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत मिशन में जल प्रदाय योजना के कार्य जगदलपुर को छोड़कर पूरे राज्य में पूर्ण किए जा चुके है तथा सभी शहरों में जल आपूर्ति भी की जाने लगी है। केंद्र सरकार द्वारा अमृत मिशन के तहत दूसरा फेज भी लागू कर दिया गया है। जबकि जगदलपुर में अभी तक प्रथम चरण की योजना पूर्ण नही हो सकी है।नगर पालिक निगम जगदलपुर के अधिकारियों की उदासीनता और मनमानी के चलते करोड़ों खर्च करने के बाद भी योजना पूर्ण नही हो सकी है। कार्य बंद होने के सबंध में ठेकेदार द्वारा भुगतान लंबित होने की बात कही जा रही है। ठेकेदार द्वारा 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण बताया जा रहा है। वहीं विगत दिनाें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जगदलपुर प्रवास के दाैरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर सफीरा साहू के साथ एमआईसी सदस्यों ने अमृत मिशन को जल्द पूरा कराने के लिए अपेक्षित राशि की मांग की। राज्य द्वारा अमृत मिशन 1.0 के शेष बचे हुए एवं अमृत 2.0 के समस्त कार्यों के लिए चयनित पीडीएमसी मेसर्स शाह टेक्नीकल के बाद भी जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा बिना शासन से aअनुमति लिए अलग पीडीएमसी एजेंसी के रूप में मेसर्स पुराणिक ब्रदर्स का चयन कर लिया गया। एक ही कार्य के लिए दो अलग फर्मो को भुगतान किया जा रहा है। ऐसा करके शासन को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार के दिशा -निर्देशों के अनुसार अलग पीडीएमसी रखने के लिए अमृत मिशन डायरेक्टर की अनुमति आवश्यक होती है। लेकिन जगदलपुर निगम के अधिकारियों द्वारा बिना किसी अनुमति के स्वयं का स्वार्थ पूरा करने के लिए अलग से पीडीएमसी का चयन कर लिया गया।बिना अनुमति के कार्यादेश
यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी कार्य के लिए तकनीकी अनुमति जरूरी होती है, तथा 1.50 करोड़ से अधिक के कार्य हेतु अधीक्षण अभियंता द्वारा तकनीकी स्वीकृती प्रदान की जाती है, किन्तु अमृत मिशन हेतु निकाय स्तर पर पीडीएमसी चयन के टेंडर हेतु किसी भी प्रकार से तकनीकी स्वीकृति नही ली गई तथा बिना स्वीकृति के ही टेंडर जारी कर कार्यादेश प्रदान कर दिया गया, जो कि गंभीर भ्रष्टाचार का विषय है। पीडीएमसी कार्य हेतु पुराणिक ब्रदर्स द्वारा जमा किए गए अधिकारियों के बायोडाटा में फर्जी अनुभव दिखाया गया है। 25 साल के व्यति को 22 वर्ष का अनुभव बताया गया है तथा अधिकारियों द्वारा फर्जी बायोडाटा के आधार पर तकनीकी मूल्यांकन कर दिया गया। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि तकनीकी मूल्यांकन को कार्यपालन अभियंता, नोडल अधिकारी स्तर के अधिकारी का अनुमोदन आवश्यक होता है किन्तु तकनीकी मूल्यांकन का सब इंजीनियर द्वारा अनुमोदन किया गया है। यह शासन के नियमों के विरुद्ध है। पुराणिक ब्रदर्स द्वारा टेंडर प्रक्रिया हेतु प्रदान किए गए बायोडाटा उच्च अनुभव वाले अधिकारियों का दिया गया था, किंतु साईट पर उन अधिकारियों को नियुक्त नहीं की गई। टेंडर के दिशा- निर्देशानुसार टेंडर में दिए गए बायोडाटा वाले ही अधिकारियों को नियुक्त किया जाना था।भुगतान में भी फर्जीवाड़ा
टेंडर के दिशा-निर्देशानुसार अमृत मिशन के कार्य हेतु पुराणिक ब्रदर्स को 7 अधिकारियों की नियुक्ति की जानी थी तथा निगम द्वारा पीडीएमसी के कार्य हेतु भुगतान नियुक्त किए गए अधिकारियों के अनुसार किया जाना था, मगर पुराणिक ब्रदर्स द्वारा 3 अधिकारियों की नियुक्ति करके 7 अधिकारियों की नियुक्ति का बिल प्रस्तुत किया जा रहा है, तथा इस मामले में निगम के अधिकारियों की चुप्पी भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रही है। पीडीएमसी हेतु जारी किए गए टेंडर में 3 ठेकेदारों ने क्वालीफाई की थी। सबसे कम लागत मेसर्स मार्स इंजीनियरिंग (1.33 करोड़) की थी, मगर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों द्वारा अधिक लागत (1.71 करोड़) में कार्य पुराणिक ब्रदर्स को दिया गया। इस प्रकार अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से मोटी रकम लेकर अधिक लागत में कार्य पुराणिक ब्रदर्स को दिया गया।अधिकारी-एजेंसी मालामाल
निगम के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से 2016 की योजना 8 साल बाद भी पूर्ण नही हो सकी है तथा जनता को अभी तक शुद्ध पेयजल नही मिल रहा है। तथा योजना कब तक पूर्ण होगी ये भी बताने से अधिकारी बच रहे है। लेट-लतीफी के परिणाम स्वरूप 104 कराेड़ की परियाेजना की लागत वर्तमान में 150 कराेड़ तक पंहुच गई है। यह फर्जीवाड़ा काे प्रमाणित करता है। नगर पालिक निगम के एसडीओ एवं अमृत मिशन प्रभारी अमर सिंह ने नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा बिना किसी अनुमति के अलग पीडीएमसी एजेंसी के रूप में मेसर्स पुराणिक ब्रदर्स का चयन करने के संबंध में कहा कि संचनालय से इसकी अनुमति के बाद नियुक्त किया गया है। वहीं अन्य खामियाें के संबंध में उन्हाेने कहा कि फाईल देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी को पट्टा की मांग को लेकर युवा नेता गोपी साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा
विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा पार्षद दशोदा भुआर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने दिए समर्थन
पूर्व में माननीय अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक और कलेक्टर चंद्रावल सर को भी ज्ञापन दिया जा चुका है।

वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोंगरी डौंडीलोहारा के शासकीय भूमि पर 2015 से पूर्व काबिज सभी पीड़ित हितग्राहियों की मालिकाना हक पट्टा देने प्रदान करने लंबित मांगों को लेकर आज अंतिम चरण में माननीय एसडीएम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवनाथ बघेल जी को ज्ञापन सौंपते हुए पट्टा की मांग की गई जिसमें नगर वासी शामिल हुए जिसमें राय सिंह देवांगन अनीता सोनी प्रशांत यादव कुनेति सेन झमित मांडवी संतोष कुमार यादव पेमिन उसके संजय श्रीवास तामेश्वरी यादव विमला साहू अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।

ट्रेन की ठोकर से कांग्रेस प्रचारक गुमान की मौत
डौंडी – गत रात्रि ट्रेन की ठोकर से कांग्रेस प्रचारक सल्हाईटोला निवासी 55 वर्षीय गुमान की मौत हो गई। सूचना बाद आज सुबह पुलिस द्वारा डेड बॉडी का पंचनामा बना पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दी गई।
भाजपा विस्तृत कार्य समिति की बैठक दल्लीराजहरा ब्राह्मण समाज में संपन्न हुई
दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल में दिनांक 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को ब्राह्मण समाज में विस्तृत कार्य समिति की बैठक रखी गई । कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित किया इसके पश्चात् वंदे मातरम सुरेंद्र बेहरा द्वारा एवं स्वागत गीत खुशबू साहू द्वारा गाया गया ।अतिथि स्वागत पश्चात प्रस्तावित उद्घाटन भाषण मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस बैठक का आयोजन किया गया था इसके बाद प्रदेश स्तर में उक्त बैठक का आयोजन किया गया था और जिला बैठक के पश्चात् मंडल स्तर पर उक्त बैठक का आयोजन किया गया था ।

जिसमें मोदी जी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने एवं उनके पिछले 10 वर्षों कार्यकाल में योजनाओं की क्रियान्वयन होने के कारण मोदी जी की गारंटी को लेकर एवं मोदी जी की भाजपा सरकार ने भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली देश की पंक्ति में खड़ा कर दिया। गरीब कल्याण के अनेक प्रकल चलते हुए राष्ट्र को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल किया अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में अग्रसर है कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के दौरान देश को संभालने की बात है मुक्त में अरबों का टीका अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ लगातार मुफ्त में अनाज पहुंचाने या फिर गरीब परिवारों का 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान बनाने हर नागरिक को शुद्ध पर जल पहुंचने आयुष्मान कार्ड से मुफ्त चिकित्सा समय सभी वंचित को सुविधा पहुंचाने की लोक कल्याणकारी मामले में इतिहास रचा है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई प्रस्ताव को कृष्णकांत पवार प्रदेश कार्य समिति द्वारा रखा गया जिसका समर्थन सुजीत झा एवं किरण सिन्हा द्वारा किया गया एवं राष्ट्र पति के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं को प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर द्वारा रखा गया जिसका समर्थन महेंद्र पिपरे द्वारा किया गया । वहीं प्रदेश कार्य समिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का उद्बोधन डॉ0 देवेंद्र माहला द्वारा किया गया जिसका समर्थन रामेश्वर साहू एवं सुरेश जायसवाल द्वारा किया गया ।दल्लीराजहरा मंडल में हुए शोक संवेदना का प्रस्ताव रमेश गुर्जर द्वारा रखा गया । इसके पश्चात स्थानीय नगरी निकाय चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं कार्य योजनाओं को लेकर माननीय यज्ञदत्त शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

लोकसभा चुनाव का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए श्रीमती शीतल नायक द्वारा बताया गया की दल्लीराजहरा जनता एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से मोदी जी को प्रधानमंत्री बने के लिए हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी भोजराज नाग जी को दल्लीराजहरा मंडल के सभी 38 बूथों से 5200 बूथों से विजय बनाए एवं भारतीय जनता के प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के विस्तृत जानकारी बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन द्वारा किया गया । माननीय पवन साहू द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बृहद कार्यक्रमों एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा बहुत ही कम समय में सभी घोषणाओं की निरंतर पूरा किया जा रहा है जिसमें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, धन समर्थन मूल्य ₹3100 में भुगतान एवं 21 क्विंटल धान खरीदी की गई। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है।भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल में दिनांक 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को ब्राह्मण समाज में विस्तृत कार्य समिति की बैठक रखी गई । कार्यक्रम का प्रारंभ द्वीप प्रज्वलित कर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के तेल्य चित्र पर द्वीप प्रज्वलित किया इसके पश्चात् वंदे मातरम सुरेंद्र बेहरा द्वारा एवं स्वागत गीत खुशबू साहू द्वारा गाया गया ।अतिथि स्वागत पश्चात प्रस्तावित उद्घाटन भाषण मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस बैठक का आयोजन किया गया था इसके बाद प्रदेश स्तर में उक्त बैठक का आयोजन किया गया था और जिला बैठक के पश्चात् मंडल स्तर पर उक्त बैठक का आयोजन किया गया था

जिसमें मोदी जी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने एवं उनके पिछले 10 वर्षों कार्यकाल में योजनाओं की क्रियान्वयन होने के कारण मोदी जी की गारंटी को लेकर एवं मोदी जी की भाजपा सरकार ने भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली देश की पंक्ति में खड़ा कर दिया। गरीब कल्याण के अनेक प्रकल चलते हुए राष्ट्र को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल किया अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में अग्रसर है कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के दौरान देश को संभालने की बात है मुक्त में अरबों का टीका अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ लगातार मुक्त में अनाज पहचाने या फिर गरीब परिवारों का 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान बनाने हर नागरिक शुद्ध पर जल पहुंचने आयुष्मान कार्ड से मुक्त चिकित्सा समय सभी वंचित सुविधा पहुंचाने की लोक कल्याणकारी मामले में इतिहास रचा है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई प्रस्ताव को कृष्णकांत पवार प्रदेश कार्य समिति द्वारा रखा गया जिसका समर्थन सुजीत झा एवं किरण सिंह द्वारा किया गया एवं राष्ट्र पति के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं को प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर द्वारा रखा गया जिसका समर्थन महेंद्र पिपरे द्वारा किया गया । वहीं प्रदेश कार्य समिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का उद्बोधन डॉ0 देवेंद्र माहला द्वारा किया गया जिसका समर्थन रामेश्वर साहू एवं सुरेश जायसवाल द्वारा किया गया ।दल्लीराजहरा मंडल में हुए शोक संवेदना का प्रस्ताव रमेश गुर्जर द्वारा रखा गया । इसके पश्चात स्थानीय नगरी निकाय चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं कार्य योजनाओं को लेकर माननीय यज्ञदत्त शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

लोकसभा चुनाव का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए श्रीमती शीतल नायक द्वारा बताया गया की दल्लीराजहरा जनता एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से मोदी जी को प्रधानमंत्री बने के लिए हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी भोजराज नाग जी को दल्लीराजहरा मंडल के सभी 38 बूथों से 5200 बूथों से विजय बनाए एवं भारतीय जनता के प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के विस्तृत जानकारी बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन द्वारा किया गया । माननीय पवन साहू द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बृहद कार्यक्रमों एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा बहुत ही कम समय में सभी घोषणाओं की निरंतर पूरा किया जा रहा है जिसमें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, धन समर्थन मूल्य 3100 में भुगतान एवं 21 क्विंटल धान खरीदी की गई। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है।
इस कार्यक्रम में सुदेश सिंग, सुरेश जायसवाल, राजेश दसोड़े राजु कुकरेजा, सन्तोष देवांगन, गोविन्द वाधवानी, पुरोबी वर्मा, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, एवं जिला युवा मोर्चा आदित्य पीपरे भी मंचस्थ थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के कार्यकत्ताओं में संजीव सिंह, शंकर साहू, मुस्ताक अहमद, महेन्द्र सिंह, मदन माइती, दमन दीप सिंह, गिरधर सिन्हा, सोनू ठगेल, भूषण निर्मलकर, गीता मरकाम, रमणी बाघ, हुकुम सिंह, तोरण साहू, डॉ. गोपाल बघेल, कुमारी रावटे, बंटी चोपड़े, उमेश विश्वकर्मा, पार्षद राजेश काम्बले, बाबी छतवाल, सौहद्रा ठाकुर, प्रमिला पारकर, टी ज्योति, ममता नेताम, ताम्रध्वज सुधाकर, हेमन्त गौतम, विजय भान, मंजीत कौर, नीलावती साहू, प्रवीण उईके, भूषण निर्मलकर, श्रीजीत, श्याम जायसवाल, प्रणव शंकर साहू, नीलेश श्रीवास्तव, नवीन साहू, मनीष पाठक, सुमीत जैन, मेवा पटेल, विक्की शर्मा, नन्दा पसीने, मंजू मानिकपुरी, सुचित्रा दास, विक्की शर्मा, रंजीत गुप्ता, संजय सिंह, राहुल शर्मा, प्रदीप कामड़ी, विकास खरे, मेवा पटेल, हरीश बाघ, मनीष उईके, अमित, श्याम दास, अनिल जामुरिया, राकेश देवांगन, सोनिया सिंग, नीलम यादव, मुकेश चिकवा, पुरषोत्तम तारम, पवन रंगारी, मोनू चौधरी, रोहित कुमार, आशीष ठाकुर, बिरेन्द्र साहू, दुर्गेश गुप्ता, छन्नू सेन, नदीम बड़गुजर, राकेश कोसरे, तरूण कुमार, सन्तोष जैन, जीवन साहू, अर्जुन, द्वारिका, जाविर।
सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं की धर पकड़
- पशुओं के मालिकों पर लगाया जा रहा जुर्माना भी
जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र के एनएच 30 एवं विभिन्न मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं का जमावाड़े को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पशुओं की टैंगिंग, पशुओं के गले में रेडियम पट्टी लगाने की भी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुण लहरे ने बताया कि सड़को से पशुओं के जमावाड़े को हटाना, उनके मालिकों को चिन्हाकिंत कर उन्हे साथ ले जाने संबंधी सूचना देने, पशुओं के गले में रेडियम पट्टी की उपलब्धता है या नहीं यह सुनिश्चित करने एवं उन्हें सुरक्षित गौठान में ले जाने के लिए दल का गठन कर कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा दोबारा पशु का जमावड़ा सड़क पर होने पर पशु मालिकों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है।
कोंडागांव – कस्तूरमेटा नेशनल हाईवे के निर्माण में अब आएगी गति, नियद नेल्लानार में आएगी प्रगति
- मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बस्तर संभाग में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, मोबाईल टॉवर स्थापना की समीक्षा
जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर संभाग के अंतर्गत आरआरपी फेस-1 एवं फेस-2 में शामिल सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सहित मोबाईल टॉवर स्थापना की विस्तृत समीक्षा की और इन कार्यों हेतु लंबित भूमि अधिग्रहण एवं फारेस्ट क्लीयरेंस संबंधी प्रक्रिया को समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान नियद नेल्लानार योजना के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने और व्यक्ति मूलक योजनाओं से शत -प्रतिशत ग्रामीणों को लाभान्वित करने पर बल दिया।
मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग के अंतर्गत आरआरपी फेस-1 एवं फेस-2 में शामिल सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सहित मोबाईल टॉवर स्थापना की समीक्षा में नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग कोंडागांव से नारायणपुर-कस्तूरमेटा के लिए भूमि अधिग्रहण और फारेस्ट क्लीयरेंस को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा। साथ ही अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एवं पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और फारेस्ट क्लियरेंस कार्यवाही शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने 2024-25 के वार्षिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने नियद नेल्लानार योजना में शामिल बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले के गांवों में लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता एवं कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने निर्देशित किया कि योजना क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, शिक्षा, खाद्यान्न, पोषण आहार, पेयजल की सुलभता सहित वहां के किसानों को किसान सम्मान निधि, खेतो में नलकूप स्थापना, सोलर सिंचाई पम्प, उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना हेतु निर्मित डेसबोर्ड के आंकड़ों की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के नोडल अधिकारियों से कहा। साथ ही नोडल अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की प्रगति की निगरानी डेसबोर्ड के माध्यम से नियमित तौर पर करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक, सचिव लोक निर्माण कमलप्रीत सिंह सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., सीईओ जिला पंचायत और बीएसएनएल, लोक निर्माण, वन, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
एसटी की तरह एससी की जमीन खरीदी- ब्रिकी पर लगे रोक
- आरक्षण बढ़ाने की भी मांग रखी माहरा समाज ने
जगदलपुर अनुसूचित जाति वर्ग के माहरा समाज ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित जनजाति वर्ग की तरह अनुसार जाति के लोगों की भी जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में माहरा समाज के लिए आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने की भी मांग की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।
बस्तर संभाग में माहरा समाज आदिवासियों के बाद दूसरे क्रम का बड़ा समाज है और वर्षों तक आरक्षण के लिए जद्दोजहद करता रहा है। पहले यह सामान्य वर्ग में आता था जिससे इस समाज से जुड़े लोगों की जमीन खरीदी- ब्रिकी जोरों पर थी और अभी भी जमीन खरीदी- ब्रिकी जोरों पर है। अब इस समाज को अनुसूचित जाति वर्ग का दर्जा मिल चुका है। इसके बाद भी समाज के लोगों की जमीन की खरीदी- बिक्री जारी है, जिस पर रोक लगाने की मांग की गई है।वहीं माहरा समाज ने अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण प्रतिशत भी बढ़ाने का निवेदन मुख्यमंत्री से किया है जिससे उनके समाज के लोगों को भी आरक्षण का पर्याप्त लाभ मिल सके। 1 अगस्त को बस्तर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से माहरा समाज बस्तर संभाग के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को समाज की प्रमुख मांगों का ज्ञापन दिया गया। आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने और माहरा समाज के जमीन को दूसरे समाज के लोग न खरीद सकें व कई विषयों की ओर ध्यान आकर्षित करवाय। माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल के नेतृत्व में पहुंचे समाज के दल में संरक्षक एसआर बघेल, महासचिव दिलीप पेद्दी, विनय सोना, बाबुल नाग, ज्ञानेश्वर कर्मा, कन्हैया सोना, भुवनेश्वर नाग, फूलसिंग बघेल,भारत चालकी, प्रेम चालकी, गोपाल नाग, गणेश नागवंशी, डीकेश नाग, राजू मेहरा, नुकेश बघेल, कैलाश विक्की,सोनसाय नाग,रूपेश नेताम,रघु बघेल, रैतु बघेल, घासीराम नाग, आनंद, दीपक कश्यप, जलन कश्यप, दामू बघेल, दयाराम बघेल, राजेंद्र बघेल एवं समाज के सदस्य शामिल थे।
बस्तर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का सिलसिला जारी
- तीन महिला नक्सलियों सहित फिर 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
अर्जुन झा
जगदलपु बस्तर संभाग के कुछ जिलों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।रोज बड़ी संख्या में नक्सली और उनके सहयोगी आत्म समर्पण करने आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में संभाग के सुकमा जिले में शुक्रवार को फिर पांच नकासलियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है।
छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना का व्यापक से प्रभाव तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के प्रति बढ़ते जन विश्वास से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली चिंतलनार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ रेंज कोंटा, आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा, नवीन कुमार, कमांडेंट 223 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा अजित सिंह नेगी, नितिन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 223 वाहिनी सीआरपीएफ, निखिल राखेचा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा किए जा रहे भेदभाव तथा स्थानीय आदिवासियों पर की जाने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 3 महिला नक्सलियों सहित 5 नक्सलियों महिला मल्ले उर्फ सोड़ी मनीषा पिता भीमा
सुरपनगुडा़ आरपीसी सीएनएम सदस्या जाति मुरिया निवसी किस्टावरम, माड़वी कोसी पति दूला सुरपनगुड़ा आरपीसी केएमएस सदस्या जाति मुरिया निवसी किस्टावरम, महिला मड़कम देवे पिता देवा सुरपनगुडा़ आरपीसी सीएनएम सदस्या जाति मुरिया निवसी किस्टावरम पटेलपारा, सोड़ी कोसा पिता नंगा सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य जाति मुरिया निवासी किस्टावरम पटेलपारा एवं वेट्टी कन्ना पिता वेट्टी गंगा सुरपनगुडा़ आरपीसी सीएनएम सदस्य जाति दोरला निवासी किस्टावरम द्वारा आज 2 अगस्त को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सपन चौधरी उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा एवं नक्सल सेल आसूचना शाखा टीम का विशेष प्रयास रहा। ये सभी प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर जिले के विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त त पार्टी की रेकी कर हमला करने, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरूद्ध करने, शासन-प्रशासन के विरूद्ध नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।
बस्तर से रायपुर चलने वाली बसों को रायपुर रेलवे तक चलाने सीएम से मिले जगदलपुर के नेता
- बस्तर से जाने वाली बसों को रायपुर स्टेशन तक चलाने की मांग रखी: सुरेश गुप्ता
जगदलपुर पूरे दक्षिण बस्तर के साथ ही बस्तर जिले से रायपुर तक सफर का एकमात्र साधन बस है। बस्तर जिले में निवासरत परिवारों को यदि रायपुर से ट्रेन के माध्यम से अन्यत्र यात्रा करनी हो तो ऐसे में बस्तर के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बस्तर के यात्री रायपुर में पचपेड़ी नाका में उतरते हैं या नया बस स्टैंड उतरकर इन्हें रेलवे तक ऑटो टैक्सी के माध्यम से जाना पड़ता है। ऐसे में यदि बस तड़के 2 बजे से 4 बजे रायपुर पहुंचती है और 6 बजे की ट्रेन है तब यात्रियों को और भी कठिनाई होती है।

बस्तर के यात्रियों की परेशानी को लेकर जगदलपुर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के यात्रियों के हितों को ध्यान में रखने हेतु ज्ञापन सौंपा। सुरेश गुप्ता ने मांग की है कि बस्तर ही नहीं बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिलों से चलने वाली समस्त बसों के रायपुर पहुंचने का समय रात्रि 9 बजे के बाद और सुबह 8 बजे के पहले है ऐसी समस्त बसों का संचालन रायपुर रेलवे स्टेशन तक होना चाहिए। सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष बस्तर के यात्रियों को होने वाली परेशानियों को रखकर बस्तर के यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रात्रि 9 बजे के बाद नो एंट्री का समय होता है ऐसे में इस दौरान बस्तर संभाग से आने वाली समस्त बसों का संचालन रेलवे स्टेशन तक करने की मांग करते हुए पत्र सौंपा है। इससे बस्तर से रायपुर जाकर रेलवे के माध्यम से अन्यत्र यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विषय के गंभीरता से लिया है। ज्ञापन देते समय संजय पांडे, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, संतोष बाजपेई, सूर्य भूषण सिंह, गजेंद्र पगारे, प्रेम सेठिया, उपस्थित थे।


