City Media - Page 183 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 183

वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने की दूसरे बैगा की चाकू मारकर की हत्या

0
  • पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल पांचो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
  • झाडू-फूक अंधविश्वास बना हत्या का कारण।

दिनांक 26.05.2025 को प्रार्थी बेलू राम ठाकुर पिता स्व. राम दयाल ठाकुर, उम्र 51 वर्ष साकिन सिर्राभांठा, चौकी हल्दी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिर्राभांठा के बैगा पुनीत राम ठाकुर को तिहारू राम निषाद ने अपने घर में पूजा पाठ के लिये ले गये थे तथा दुसरे गांव से 02-03 व्यक्ति को भी लाये थे, जो उसके घर पूजा पाठ करने के लिये आये हुये बैगा एंव 02-03 लोगो के द्वारा चाकू से मारकर पुनीत राम ठाकुर की हत्या कर दिये है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 153/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग, के निर्देशन एंव श्रीमान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पृथक से टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही, चौकी हल्दी, सायबर सेल बालोद के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी तिहारू राम, कमलेश निषाद, चतुर निषाद, अजीत मंडावी, धनेश्वरी निषाद से पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 26.05.2025 को तिहारू राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के दौरान गांव के वैगा पुनीत राम ठाकुर को बुलाये थे जहां पुनीत राम ठाकुर एवं बैगा अजीत मंडावी निवासी ग्राम सुरडोंगर के मध्य एक दुसरे ने अपने आप को बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई झगड़ा, गाली गालौज एवं धक्का मुक्की हुये उसी दौरान आरोपी तिहारू राम निषाद, चतुर निषाद व कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे, एवं आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिये लाये एक लोहे की धारदार चाकू से पुनीत राम ठाकुर के गले में बांये तरफ प्राण धातक हमला कर हत्या कर देने पश्चात खून लगे चाकू को साक्ष्य छुपाने की नियत से तिहारू राम की पत्नि धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दी। आरोपीगण तिहारू राम निषाद , कमलेश निषाद , चतुर निषाद ने पुनीत राम के हाथ पैर को पकड़कर हत्या करने में सहयोग किये है। घटना के समय खून लगे कपड़ो और घटना स्थल से पूजा में उपयोग किये समाग्रियो एंव घटना में हत्या के लिये प्रयुक्त किये गये लोहे के चाकू को विधिवत् जप्त किया गया तत्पश्चात आरोपी को गिर कर न्यायिक रिगांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

घटना के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने में सउनि नंदकुमार साहू, प्रआर ओमप्रकाश धुवे, योगेश्वर चंदनिया आर. राकेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, खेमलाल मधुकर, थाना गुण्डरदेही से थाना प्रभारी उनि मनीष शेण्डे, प्रआर योगेश सिन्हा, आर. यशवंत देशमुख, सायबर सेल बालोद से उनि जोगेन्द्र साहू, आर. संदीप यादव, विपिन गुप्ता, भोप साहू की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी

01. तिहारू राम निषाद पिता अमरू राम निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)

02. कमलेश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम कमरौद, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)

03. अजीत मंडावी पिता नाहल सिंह मंडावी, उम्र 37 वर्ष साकिन थाना ग्राम सुरडोंगर डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)

04. चतुर निषाद पिता गुहाराम निषाद, उम्र 55 वर्ष साकिन काड़े थाना डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)

05. धनेश्वरी निषाद पति तिहारू राम निषाद, उम्र 32 वर्ष साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)।

 

जप्ती – 01. एक लोहे की चाकू, एक लोहे की बरछी (माला), एक सांकल, खून लगे कपड़े, पूजा का सामान नीबू बंदन, आम, नारियल, शराब की खाली शीशी

जुबान के पक्के और कर्म के कर्मठ साधक निकले महापौर संजय पाण्डेय

0
  • जो कहा वो करके दिखा रहे हैं मेयर संजय पाण्डेय 
  • “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं महापौर 

अर्जुन झा-

जगदलपुर युवा जोश, दृढ़ इच्छाशक्ति, वचनबद्धता और जगदलपुर की जनता को हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का जूनून। ये है हमारे नए महापौर संजय पांडे की तासीर। वे शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल कर रख देने का जज्बा अपने दिल में पाले बैठे हैं। उनकी कर्मशीलता की तस्वीर हमें प्रायः रोज देखने को मिल रही है।

महापौर पद के चुनाव के दौरान संजय पाण्डेय ने जगदलपुर को साफ सुथरा और सुंदर शहर बनाने, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर शहर के बाशिंदों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों का कायाकल्प करने, जगदलपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का पुराना वैभव लौटाने, दलपत सागर और अन्य जलशयों को स्वच्छ बनाने, शॉपिंग कांप्लेक्सेस, मार्केटों को सुविधा संपन्न बनाने जैसे अहम वादे किए थे। अपने इन वादों पर महापौर संजय पाण्डेय खरा उतरते नजर आ रहे हैं। उनके आग्रह पर जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर बैराज निर्माण की मंजूरी दे दी है। यह बैराज न सिर्फ जगदलपुर शहर को अगले पचास सालों तक निर्बाध और भरपूर पेयजल उपलब्ध कराता रहेगा, बल्कि फसलों की सिंचाई और मत्स्य पालन तथा अंचल का भूजल स्तर बढ़ाने में भी बड़ा मददगार साबित होगा। महापौर संजय पाण्डेय की मंशा है कि यह प्रोजेक्ट उनके पहले कार्यकाल में ही पूर्ण हो जाए। इसके लिए वे जी जान से जुटे हुए हैं। शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में वे कदम बढ़ा ही चुके हैं। पुराने व्यवसायिक परिसरों को फिर से संवारने का काम भी उन्होंने शुरू कर दिया है।नगरीय प्रशासन विकास विभाग के मंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव और सांसद महेश कश्यप के सहयोग से शहर में जहां पुरानी सड़कों का कायाकल्प हो रहा है, वहीं नई सड़कों का भी निर्माण कराया जा चुका है। शहर की सुंदरता पर बदनुमा धब्बा बने अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर्स, दुकानों के सामने सड़कों व नालियोंपर हुए अतिक्रमण को हटाने का काम तो चल ही रहा है। लब्बोलुआब यह कि संजय पाण्डेय ने जो कहा था, उसे पूरा करते भी वे नजर आ रहे हैं। अपने रूटीन के अनुसार महापौर संजय पाण्डेय सुबह सुबह सुबह शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों और चौक चौराहों की सुध लेने निकल पड़ते हैं। विगत कुछ दिनों से उनका काफिला सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित व्यवसायिक भवन के पास पहुंच रहा है। आज सुबह आम नागरिकों और कुछ पत्रकारों के साथ महापौर श्री पाण्डेय चाय की चुस्कियों के बीच नगर के विकास के रोड मैप पर सामान्य चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में जल्द ही साफ सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा। शहर के दर्जनों संभ्रांत लोगों के बीच महापौर के बेबाक उपस्थित होकर चर्चा करने को सबने सराहा और कहा कि नए महापौर संजय पांडे काफी सुलझे व्यक्तित्व के धनी जनप्रतिनिधि हैं। उनसे लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं और इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए महापौर संजय पाण्डेय जी जान से लगे हुए भी हैं।

वॉर्ड नंबर 10 में बने गार्डन के समतलीकरण के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा को दिया आवेदन:–आशीष गुप्ता

0
  • वार्ड क्रमांक 10 में विकास के हर संभव कार्य होंगे:–आशीष गुप्ता

चिखलाकसा:–नगर पंचायत चिखलाकसा में वर्तमान भाजपा पार्षद सुनीता गुप्ता जी के प्रयासों से एक सार्वजनिक मिनी गार्डन का निर्माण करवाया गया है और उसमें बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगे हुए है।सुनीता गुप्ता ने कहा कि भविष्य में इस गार्डन को और भी अधिक सुंदर बनाया जाएगा।

भाजपा युवा नेता आशीष गुप्ता ने वार्ड नंबर 10 इंदिरा कॉलोनी में बने मिनी गार्डन के समतलीकरण के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा योगी जी को आवेदन दिया ताकि गार्डन में चार चांद लग जाए।वार्ड पार्षद

सुनीता गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में यह नगर पंचायत चिखलाकसा के सहयोग से ट्यूबर पोल लाइट भी लगाई जाएगी जिससे कि गार्डन और भी अधिक सुंदर दिखेगा इसके साथ साथ यह पर बने स्थापित भगवान शिव जी की शिवलिंग के चारों ओर चबूतरा निर्माण भी करवाया जाएगा।

गार्डन के मैदान के लिए आशीष गुप्ता द्वारा दिए गए आवेदन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा ने आश्वाशन दिया कि उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर विचार विमर्श कर जल्द से जल्द मांग पूर्ण की जाएगी इसके लिए भाजपा युवा नेता आशीष गुप्ता से मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा योगी , नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे,अभियंता राकेश पाठक और राहुल मेंढे व पूरे पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगामी बारिश को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने ली आपात बैठक

0
  • शहर में नाले और नालियों की सफाई निरंतर करने दिया आदेश
  • अपने आसपास में सफाई आमजनता भी रखे

दल्लीराजहरा – मानसून शुरू के होने के पूर्व आगामी बारिश को देखते हुए दल्लीराजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवम पीआईसी मेंबरों विशाल मोटवानी संजीव सिंह भूपेंद्र श्रीवास सुरेश जायसवाल अरुणा रामटेके की बैठक लेकर आगामी बारिश के चलते बढ़ती बीमारी शहर के बारा मासी नाला सफाई व 27 वार्डों की नाली सफाई व दवाई छिड़कने का निर्णय लिया गया साथ ही आम जनता से अपील की गयी कि कही भी गंदा बारिश का पानी इकठ्ठा न होने दे। जनता की भी जवाबदारी बनती है कि अपने आसपास साफ सफाई रखे और जहाँ भी नाली भराव, नालों में गंदगी दिखे तो नगर पालिका को सूचित करे। तोरण लाल साहू ने बताया कि बारिश के पानी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें शामिल हैं सर्दी, जुकाम, फ्लू, निमोनिया, डायरिया, और पेट से संबंधित संक्रमण विस्तार से प्रदूषण बारिश का पानी हवा में मौजूद प्रदूषकों को भी अपने साथ ले आता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियां जैसे निमोनिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस हो सकती हैं।पानी से फैलने वाली बीमारियां बारिश के पानी में दूषित तत्व और बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जिससे डायरिया, जॉन्डिस, हेपेटाइटिस ए,टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।हवा से फैलने वाली बीमारियां बारिश के मौसम में अचानक तापमान में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, फ्लू और वायरल संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।

मच्छर से फैलने वाली बीमारियां बरसात के मौसम में जमा पानी मच्छरों के लिए प्रजनन का अच्छा जगह बनाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए अपने आसपास साफ सफाई रखे।

सुरक्षित मातृत्व अभियान में पचासों गर्भवती महिलाओं की जांच

0
  • 93 महिलाएं मिलीं उच्च जोखिम श्रेणी की

जगदलपुर कलेक्टर बस्तर हरिस एस. के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन किया गया।

जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया ने जानकारी देते हुए बताया जगदलपुर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित तीनों शाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो गीदम रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हरपारा, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पहले से चिह्नित किया गया था। अन्य गर्भवती महिलाओं का भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच उपचार व दवा वितरण किया गया। साथ ही जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत आई हुई गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। विभाग द्वारा इस दिवस के लिए पूर्व से ही तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सोनम कुंजाम की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉ. सोनम कुंजाम द्वारा 22 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कर जांच की गई। इसके साथ ही तीनों पीएचसी में महिला चिकित्सक डॉ. एंजल पलक, डॉ.लक्ष्मी देवी, डॉ.मोमिता बसाक के साथ अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। शहरी क्षेत्र मे कुल 132 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की गई। जिनमें से 91 उच्च जोखिम श्रेणी की थी। सभी 132 महिलाओं का विभिन्न निःशुल्क लैब जांच भी की गई एवं 19 गर्भवती महिलाओं को रेफर किया गया। आप को यह बता दें किया प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला चिकित्सालय में निशुल्क आयोजित किया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और शत प्रतिशत सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है।

जगदलपुर के विभिन्न वार्डों से गर्भवती माताओं को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए 102 व 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी जिसमें शहरी क्षेत्र कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व मितानिनों ने भरपूर सहयोग दिया एवं स्वयं उपस्थित रहीं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी. मैत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारपारा में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का जायजा लिया और गर्भवती महिलाओं मितानिन और वहां कार्यरत स्टाफ से जानकारी लेकर सफल आयोजन के लिए तारीफ की।

बस्तर के जल, जंगल, जमीन बचाने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शुरू की न्याय पदयात्रा

0
  • किरंदुल से शुरू हुई न्याय पदयात्रा 29 को पहुंचेगी दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय
  • दंतेवाड़ा में किया जाएगा कलेक्ट्रेट का घेराव 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय पदयात्रा आज 26 मई को किरंदुल से प्रारंभ हुई। किरंदुल दंतेवाड़ा तक 40 किमी लंबा सफर तय करने वाली इस न्याय पदयात्रा का आगाज धमाकेदार हुआ। पहले दिन ही यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसजन और बस्तर के ग्रामीण शामिल हुए।

किरंदुल में कांग्रेसजनों ने दीपक बैज का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेताओं की आरती उतारकर एवं उन्हें तिलक लगाकर पदयात्रा के लिए रवाना किया। इससे पूर्व किरंदुल में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम तेज गति से चल रहा है। अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से भविष्य में भी कई मामले होने की आशंका है इन्हीं मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है गी। दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉर्पोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को दे दी गई हैं।बैलाडीला की खदान 1-ए और 1-बी आर्सेलर मित्तल के हवाले को 50 साल के लिए कर दी गई हैं। बैलाडीला 1-सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दे दी गई है। कांकेर जिले की हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दी गई है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर की सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाई जा रही है। श्री बैज ने कहा कि यह सिर्फ बस्तर की खनिज संपदा के निजीकरण का ही मामला नहीं है, बल्कि हमारी अस्मिता, हमारे अस्तित्व, हमारी संस्कृति और परंपराओं पर भी सीधा हमला है। इन कॉर्पोरेट घरानों के माध्यम से लाखों बाहरी लोग बस्तर में आकर बस जाएंगे और हमारी संस्कृति, परंपरा से खिलवाड़ करने लगेंगे। दीपक बैज ने कहा कि इतना सब देखते हुए भी बस्तरवासी नहीं जगे, तो हम सबका भविष्य कतई सुरक्षित नहीं रहेगा। इसलिए उठो, जागो और अपने प्यारे बस्तर के अस्तित्व की लड़ाई में भागीदार बनो।

सुशासन तिहार में निपटाए गए 2495 में से 2493 आवेदन, बकावंड जनपद ने रचा इतिहास

0

बकावंड सुशासन तिहार में आवेदनों के निपटारे के मामले में इतिहास रच दिया है। कोसमी एकटा गुड़ा में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में करीब 10 ग्राम पंचायतोंसे प्राप्त 2495 आवेदनों में से 2493 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। यह बड़ी उपलब्धि जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ परेश्वर कुर्रे के नेतृत्व में हासिल की गई है।

समस्याओं का समाधान आपके शहर, आपके ग्राम समाधान शिविर के तहत कोसमी एकटागुड़ा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत कोसमी, भेजरीपदर, दशापाल, राजनगर, सरगीपाल, मसगांव, कोरटा, तुंगापाल, नलपावंड, पीठापुर, आदि ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इस दौरान जनपद सीईओ पारेश्वर कुर्रे ने बताया कि इन पंचायतों से सुशासन तिहार के दौरान कुल 2495 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2493 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है, जबकि मात्र 2 आवेदन लंबित हैं। श्री कुर्रे ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरणकिया जा रहा है और सरकार की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभान्वित करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। शिविर में बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष परिस बेसरा, जनपद पंचायत अध्यक्षा सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण कुमार पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मंडल अध्यक्ष पीतांबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, जितेंद्र पाणिग्रही, हेमकांत सिंह ठाकुर, सरगीपाल मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम जोशी, ग्राम पंचायत सरपंच नीलम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, रणविर सिंह बैस आदि जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र ग्रामीण बड़ी संख्याओं मौजूद रहे।

कांग्रेस घोटाला क्वीन: महेश कश्यप

सभा को संबोधित करते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा- गोबर घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, गौठान घोटाला, शराब घोटाला, ऐसे कई घोटाला किए हैं कांग्रेस ने। छत्तीसगढ़ में सड़क बिजली, पुल पुलिया की व्यवस्था कांग्रेस सरकार नहीं कर रही थी। जबसे हमारी सरकार बनी है, पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया, गांव गांव में बिजली पहुंचाई गई, पुल पुलियों का निर्माण कराया। हमारे नेता अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया था और हमारी भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को संवारने का काम कर रही है। देश में 60 साल राज करने वाली कांग्रेस ने कुछ कार्य नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को हर क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं।

जुवारी नदी को मिलेगी नई पहचान: नगर पालिका से नामपट और संरक्षण की मांग

0

दल्लीराजहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर “जुवारी नदी” को उसका खोया हुआ सम्मान दिलाने के लिए अब स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सामने आने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्थ लाखानी ने नगर पालिका परिषद, दल्लीराजहरा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इस पवित्र नदी की पहचान बहाल करने की मांग की है।

ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि जुवारी नदी—जिसे ग्रामीण क्षेत्र में देवदहरा के नाम से भी जाना जाता है—का उल्लेख 1921 के ऐतिहासिक ग्रंथ “दुर्ग दर्पण” में भी मिलता है। वर्तमान में यह नदी अपनी सांस्कृतिक पहचान खो चुकी है और एक उपेक्षित नाले का रूप ले चुकी है।

प्रमुख मांगें:

1. नगर के प्रमुख स्थानों पर “जुवारी नदी” के नामपट लगाए जाएं, ताकि नागरिकों को इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की जानकारी हो सके।

2. जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को नदी के महत्व से अवगत कराया जाए।

3. नदी के उद्गम स्थल मां शीतला मंदिर परिसर स्थित प्राचीन जलकुंड को संरक्षित सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसमें भव्य द्वार, जानकारी युक्त पट्टिका, स्वच्छता अभियान, बैठने की व्यवस्था और वृक्षारोपण का प्रस्ताव शामिल है।

 

रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन परियोजना स्वीकृति पर खदान मजदूर संघ किरंदुल ने किया बस्तर सांसद का महेश कश्यप का अभिनंदन

0

किरंदुल मोदी सरकार द्वारा बस्तरवासियों के बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा करते हुए रावघाट से जगदलपुर तक की रेल लाइन परियोजना के लिए साढ़े 3 हजार 513 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 140 किमी लंबी इस रेलवे ट्रेक के पूर्ण होने के से बस्तर के जिन हिस्सों के लिए रेल का सफर एक सपने के सामान था वह शीघ्र ही हकीकत में तब्दील होगी। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार एवं बस्तर के सांसद महेश कश्यप का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया तथा जगदलपुर तक परिचालित ट्रेनों को किरंदुल तक संचालित करने की मांग की गईं। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मोदी सरकार द्वारा आमजनों के हितार्थ समस्त कार्यों को पूर्ण किये जाने की बात कही गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था समूचे विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर समस्त भारतीयों को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई दी गईं। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्लीराव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, उपेंद्र त्रिपाठी, विराट अवस्थी, अनूप बिश्वास, बसंत कुमार, शेख समीर उपस्थित थे।

गौण खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़े गए 12 वाहन, केस पर दर्ज

0
  •  एसडीएम ऋषिकेश तिवारी की बड़ी कार्रवाई 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 25 मई को बस्तर जिले के ग्राम माड़पाल, उपनपाल, लालबाग जगदलपुर कवि आसना और 26 मई को ग्राम जामगुड़ा फरसागुड़ा एवं बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी द्वारा उलनार क्षेत्र के औचक निरीक्षण में अवैध रूप से गौण खनिज रेत, गि‌ट्टी, मुरूम का 12 वाहनों में अवैध परिवहन- खनन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं और उत्खन्नकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर पुलिस वाहनों को अभिरक्षा में दिया गया है।

खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि 6 हाइवा वाहन व एक ट्रेक्टर से रेत का, दो हाइवा वाहन से चूना पत्थर और दो टीपर से मुरूम सहित एक जेसीबी से मुरूम उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी 12 वाहनों को मय खनिज जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी बकावंड ऋषिकेश तिवारी एवं जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनिज अधिकारी शिखर चेरपा, खनिज निरीक्षक मृदुल गुहा तथा खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम पच्चीपन उपस्थित थे। सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है। अवैध परिवहनकर्ता के विरुद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर खनिज विभाग द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS