City Media - Page 185 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 185

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव झीरम पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी

0

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम धटना स्थल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 झीरम में माओवादियों द्वारा हमले में तत्कालीन शीर्ष नेतागणों एवं सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुयी थी । आज झीरम धटना स्थल पहुंच कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान महापौर श्री संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी,रुपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप,पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, संरपंच विध्नेस्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव,मनीराम,प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी,राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पानीग्राही,

17th नेशनल कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता का आयोजन

0

दिनांक 29, 30 मई 1 और 2 जून 2025को केरल के त्रिवेंद्रम शहर में आयोजित होगी जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 32 खिलाड़ी एवं दो अधिकारी शामिल होंगे जिसमें बालोद जिला के 5 बालिका एवं 4 बालक शामिल है मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के 9 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे ।इन खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी मिलन , गगन सोनी, ट्विंकल ,सोनम साहू, हिमानी , जास्मीन साहू , शादीके दुबे, आयुष यादव हर्षदीप साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिप्पयत्तू संघ की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

यह खेल भारत खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एवं खेलो इंडिया यूथ गेम से मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है इस अवसर पर सी जी एम माइंस दल्ली राजहरा आर बी गहरवार नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू अध्यक्ष बालोद जिला कलारिप्पयत्तू संघअनिल खोबरागड़े खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की यह समस्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिप्पयत्तू संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने दी

पूर्व क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार व पूर्व चित्रकोट विधायक बेंजाम ने झीरम में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर 25 मई 2013 को बस्तर व सुकमा जिले की सरहद पर स्थित दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम में नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों को आज 25 मई को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार और चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम शहादत स्थल पहुंचे। इन दोनों नेताओं और दरभा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के केशलूर लौट रही थी, तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया था। हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता, कार्यकर्ता और सुरक्षा जवान शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, ब्लाक अध्यक्ष बीर सिंह बघेल, जितेंद्र सिंह चौहान, परदेशी बघेल, बुधराम नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलीराम कश्यप, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पाणिग्रही, सोमडु राम मंडावी,व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

कर्मा की याद में भावुक हुए बेंजाम

कनकापाल पंचायत का झीरम का वह ईलाका जहां से शहीद महेंद्र कर्मा को नक्सली उठाकर ले गए थे, वहां से उनके शव को लाने वाले और कट्टर समर्थक राजमन बेंजाम जब झीरम पहुंचे वह अपने आप को श्री कर्मा के शहादत स्थल जाने से रोक नहीं पाए और वहां की मिट्टी को शीश झुकाकर प्रणाम किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का सफल आयोजन

0

कलेक्टर बस्तर एस. हरीश के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक की मार्गदर्शन में आज दिनांक 24.05.2025 को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का सफल आयोजन किया गया।

जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पी.डी.बस्तिया ने जानकारी देते हुए बताया जगदलपुर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित तीनो शाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हरपारा, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुर में आज उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पहले से चिह्नित किया गया था और साथ ही अन्य गर्भवती महिलाओं का भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच उपचार व दवा वितरण किया गया। साथ ही “जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम ” योजना अंतर्गत आए हुए गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। विभाग के द्वारा इस दिवस के लिए पूर्व से ही तैयारी पूर्ण कर ली गई थी । चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के सोनोग्राफी के लिए मेडिकल कॉलेज डीमरापाल से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सोनम कुन्जाम की ड्यूटी लगाई गई थी जिनके द्वारा 22 गर्भवतियों का निःशुल्क सोनोग्राफी कर जांच किया गया। इसके साथ ही तीनों पी.एच.सी. मे महिला चीकित्सक डॉ.ऐन्जल पलक, डॉ.लक्ष्मी देवी, डॉ.मोमीता बसाक के साथ अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।

आज शहरी क्षेत्र मे कुल 132 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया जिसमें से 91 उच्च जोखिम श्रेणी की थी। सभी 132 महिलाओं का विभिन्न निःशुल्क लैब जाँच भी किया गया एवं 19 गर्भवती महिलाओं को रेफर किया गया।

आप को यह बता दे की प्रत्येक माह के 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला चिकित्सालय में निशुल्क आयोजित किया जाता है जिसका प्रमुख उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और शतप्रतिशत सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है।

जगदलपुर के विभिन्न वार्डों से गर्भवती माता को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए 102 व 108 की व्यवस्था की गई थी जिसमें शहरी क्षेत्र कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व मितानिनों ने भरपूर सहयोग दिया एवं स्वयं उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी. मैत्री के द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारपारा में आयोजित हो रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का जायजा लिया गया और उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं मितानिन और वहां कार्यरत स्टाफ से जानकारी ली और सफल आयोजन के लिए तारीफ की।

किरण देव ने सुनी मोदी के मन की बात

0

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 122वें संस्करण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज शहर के सदर वार्ड क्रमांक 10 बूथ क्रमांक 107 में श्रवण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

विष्णुदेव सरकार युक्तियुक्तकरण के बहाने शिक्षा के अपने दायित्व से मुक्तिकरण की ओर अग्रसर- शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन

0
  • युक्तियुक्तकरण के विरोध में 28 मई 2025 को होगा मंत्रालय घेराव

रायपुर 24 मई //- युक्तियुक्तकरण के गलत सेटअप का विरोध और 2008 के सेटअप अनुसार युक्तियुक्तकरण करने की मांग को लेकर प्रदेश के समस्त शिक्षक 24 शिक्षक संगठनों से मिलकर बने साझा मंच के बैनर तले 28 मई को रायपुर मंत्रालय का घेराव करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संयोजक- शंकर साहू ने समस्त शिक्षक साथियों, शिक्षित बेरोजगारों व पालकों को 28 मई 2025 के रायपुर मंत्रालय मे बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के लगभग- 43000 पदों को समाप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के अपने दायित्व से मुक्तिकरण की ओर अग्रसर है, जिसका भविष्य शिक्षा का निजीकरण है।

ज्ञातव्य हो की शिक्षक संगठन कभी भी एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षक नियुक्ति का विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि आपत्ति का केंद्र बिंदु यह है कि 2008 के विभागीय सेटअप की तुलना में वर्तमान में हर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला से एक-एक शिक्षक कम किया जा रहा है।

सरकार ने आर टी ई में विषयवार शिक्षक की व्यवस्था का प्रावधान होने तथा राज्य के सेटअप में विषयवार शिक्षकों की लागू व्यवस्था को 2023 में छ ग में विलोपित कर दिया। इससे स्पष्ट होता है कि स्कूल शिक्षा युक्तियुक्तकरण के एकतरफा, विसंगतिपूर्ण, शिक्षा शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी नीति को लागू करने के लिए आर टी ई एक्ट 2009 का उपयोग करना चाहती है। जिसका अंतिम परिणाम निजीकरण दिखता है।

अतः छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश संरक्षक- रेखराम साहू, अनिल रामटेके, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- संजय मेहर, नरेंद्र लाल देवदास, दीपक प्रकाश एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक- हींना कश्यप, प्रदेश सचिव- अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष- तेजराम कामाड़िया, प्रदेश प्रवक्ता- हेमलता बढ़ाई, प्रभारी महामंत्री संगठन-जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, सूर्य लाल साहू, भुनेश्वरी सहारे, आनंद साहू, प्रदेश महासचिव- अनुपमा सोनी, मितेन्द्र कुमार बघेल, भूपेंद्र कुमार साहू,रत्नाकर खूंटिया, प्रदेश महामंत्री- दिलेन्द्र नायक, कीर्तन मंडावी, प्रदेश संगठन मंत्री- अश्विनी कुमार देशलहरे, गायत्री चनाप,प्रदेश मीडिया प्रभारी-रमेश कुमार साहू आदि ने साझा मंच के बैनर तले 28 मई 2025 को रायपुर मंत्रालय का घेराव के आंदोलन को सफल बनाने का अपील करती है।

शराब तस्कर गिरफ्तार, 56 हजारका माल बरामद

0

जगदलपुर नगरनार थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर से अंग्रेजी शराब और बाईक समेत कुल 56 हजार 400 रुपए का माल बरामद किया है।

अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। 23 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नगरनार से उपनपाल जाने वाले मुख्य मार्ग पर होंडा साईन मोटर सायकल कमांक सीजी 17, एफएक्स 6029 से पिट्ठू बैग में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने उपनपाल चौक के पास पहुंच कर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध बाईक सवार आ पहुंचा। उसे रोककर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुरज पुजारी पिता धनीराम पुजारी जाति भतरा उम्र 19 साल निवासी बजावंड गुनकर पारा थाना नगरनार बताया।आरोपी के बैग में करने पर बैग में सिम्बा स्ट्रांग प्राईड सिरीज बीयर बाटल 5 नग, गोल्डन गोवा सुपिरियर विस्की के पौव्वे 40 नग, रायल स्टेज डिलक्स विस्की के पौव्वे 3 नग कुल अंग्ग्रेजी शराब 10.900 लीटर मिली। इसकी कीमत 6400 रुपए है। शराब को मोटर सायकल सहित जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर मामला विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया।आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक संतोष सिंह, एएसआई जदुराम बघेल प्रधान आरक्षक पीलेश्वरी साहू, खेदुराम ठाकुर व विकास कुमार, आरक्षक चंद्रकुमार कंवर तथा डीएसएस आरक्षक मनोज कश्यप का विषेष योगदान रहा।

वार्ड वासियों की मांग पर जंगली जानवरों से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा ट्यूबलर पोल लगाया गया

0

नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्र.8 बारसाटोला जाने वाली सड़क पर 1 किलोमीटर तक वार्डवासियो के मांग पर श्रीमती कुंती देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत एवं समस्त पार्षदों के प्रयास से जंगली जानवरो से प्रभावित क्षेत्र मे 50 नग ट्यूबलर पोल लगाए गए है ! इससे रात के अंधेरे में आने जाने वाले को राहत मिली है! यह इलाक़ा सुनसान और जंगल से घिरा हुआ है! यहां से शताब्दी नगर होकर गुजरने वाली यह सड़क साल्हे, चिखली, घोटिया, पटेली, बोरगांव और डोंडी ब्लॉक के कई गांवो को जोड़ती है ! इस मार्ग पर हमेशा लोगों की आवाजाही बनी रहती है! रात के समय अंधेरा होने से लोगों को डर के साए में आना-जाना पड़ता था! आसपास जंगल होने से जंगली जानवरो का खतरा बना रहता है! वार्ड वासी लम्बे समय से ट्यूबलर पोल की मांग कर रहे थे! ऊक्त मांग पूर्ण करने हेतु शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुन्ती देवांगन, उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे, ने स्विच ऑन कर लाइट का शुभारंभ किया! इस अवसर पर वार्ड क्र. पार्षद श्री लल्लू टेकाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद नाथ योगी, उप अभियंता श्री राकेश पाठक, नगर पंचायत चिखलाकसा के कर्मचारी वार्ड के नागरिक उपस्थित थे!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

0
  • नानगुर एवं माड़पाल में 90 लाख की लागत से होगा बाजार शेड का निर्माण कार्य , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात

जगदलपुर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नानगुर एवं माड़पाल में में आधुनिक बाजार शेड निर्माण का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया। नानगुर बाजार स्थल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने 40 लाख की लागत से आधुनिक बाजार शेड निर्माण , माड़पाल में 40 लाख रूपए की लागत से आधुनिक बाजार शेड निर्माण कार्य, माड़पाल में कोदाईबुड़ी माता गुड़ी में 05 लाख की लागत से आहता निर्माण,कोटगुड़ीन लिंगई मंदिर में 05 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को सौगात दिया गया। बाजार शेड भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि नानगुर एवं माड़पाल क्षेत्र में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की बहुत पुरानी मांग रही है।

क्षेत्र की जनता को बाजार स्थल में उचित स्थान नहीं मिलता था । जिससे हमारे जनता को बाजार में आने से समस्या होती थी। क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से बाजार शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य में किसी तरह का समझौता नहीं होगा।  देव ने कहा जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जनता को सड़क, पानी,विधुत , पुलिया, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। हमारे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का सहृदय आभार। प्रदेश सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ उठायें।  देव ने कहा जनता के बीच पहुंचकर उनकी हर छोटी-बड़ी मांगों को सुनकर उसका समाधान किया जा रहा है। जनता ने हम पर विश्वास जताया है उस पर हम लगातार कार्य कर रहे हैं । नानगुर एवं माड़पाल में बाजार शेड निर्माण एवं माता मंदिर में शेड व आहता निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। हमारे क्षेत्र की जनता आधुनिक शेड में बैठकर अपना व्यवसाय करेंगे। भूमिपूजन पश्चात निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिन्दु साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,नानगुर सरपंच सुखराम बधेल, माड़पाल संरपंच महादेव बाकड़ा,उप सरपंच चंद्रकला साहनी,सतीश सेठिया, मनोहर सेठिया, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, मुरली मनोहर,राधे सेठिया, चंद्रकांत सेठिया,मोहन सेठिया,कुंज बिहारी दास,रधु सेठिया, सविता साहनी, बलिराम,राधे पन्र्दे, सीईओ अमित भाटिया, एवं भाजपा कार्यकर्ता व काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

इसे कहते हैं आदिवासी हक की सच्ची लड़ाई, दीपक बैज ने दिखाया रौद्र रूप

0
  • अधिकारियों पर बरस पड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज 
  • दीपक बैज ने कहा- लाठी चलाओ या गोली मारो, पहले मेरे सीने पर मारो 

अर्जुन झा

जगदलपुर आदिवासी समुदाय के हितों की बात तो सभी दलों के नेता करते हैं। इसे लेकर सियासत भी खूब होती है। आदिवासी हित की असली लड़ाई हमें बस्तर के चित्रकोट और लोहंडीगुड़ में तब देखने को मिली, जब एक आदिवासी सरपंच और आदिवासियों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रौद्र रूप में नजर आए। बल प्रयोग की बात कह रहे अधिकारियों से दीपक बैज भिड़ गए। उन्होंने सीना ठोंकते हुए कहा- लाठियां चलाओ या गोलियां चलाओ, पहला वार मेरी यहआदिवासी छाती झेलेगी। अपने आदिवासी भाइयों को इंसाफ दिलाने के लिए मुझे अपनी जान भी कुर्बान करनी पड़े तो जरा भी रंज नहीं।

दरअसल विश्व प्रसिद्ध वाटरफॉल चित्रकोट और लोहंडीगुड़ा इलाका इन दिनों भीषण गर्मी के बीच आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में उबल रहा है।चित्रकोट भ्रमण पर आए वीआईपी मेहमानों के लिए लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा ने सरपंच भंवर मौर्य और वाहन शुल्क वसूलने वाली समिति से मुर्गा, बकरा व अन्य चीजों की व्यवस्था करने कहा था। सरपंच भंवर मौर्य और समिति ने इंकार कर दिया तो आदिवासी सरपंच भंवर मौर्य समेत अन्य आदिवासी ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं के तहत पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करवा दिया गया। यही नहीं एसडीएम ने वाहन शुल्क वसूली पर भी रोक लगा दी। मामला काफी तूल पकड़ चुका है। बेकसूर आदिवासियों को इंसाफ दिलाने अब खुद बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं सड़क पर उतर गए। गुरुवार को दीपक बैज के नेतृत्व में सैकड़ों आदिवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्गा, बकरा, दारू प्रदर्शन किया। हाथों में मुर्गे, बकरा और प्रतीकात्मक दारू की बोतलें लेकर लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। ये लोग एसडीएम को मुर्गा, बकरा दारू भेंट करने जा थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस तगड़ी व्यवस्था कर रखी थी, जगह जगह बेरिकेट्स लगाए गए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य कार्यकर्ता तथा ग्रामीण बेरिकेट्स लांघ कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी बीच एक अधिकारी ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि पीछे हट जाइए, वरना बल प्रयोग करना पड़ेगा। फिर क्या था, दीपक बैज तमतमा उठे, उन्होंने छाती ठोंकते हुए कहा- लाठियां चलाओगे, गोलियां चलाओगे, तो चलाओ, पहले आपकी लाठी और गोली मेरा यह आदिवासी सीना झेलेगा। राजनीति में धरना प्रदर्शन सामान्य बात है किंतु अपने विधानसभा क्षेत्र में अगर जनहित के लिए जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा करनी पड़ी तो असामान्य रूप में सामने आना ही पड़ता है। कल लोहंडीगुड़ा सरपंच के साथ हुए राजनीतिक षडयंत्र को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज काफी रोष में थे, हालांकि उनको नजदीक से जानने वाले कहते हैं कि दीपक बैज राजनीतिक हार अथवा जीत को वह बहुत सामान्य तरीके से लेते हैं। राजनीति में सलीके के साथ वह आरोप लगाते हैं, किंतु प्रदेश के विपक्षी दल कांग्रेस के आदिवासी अध्यक्ष कैसे एक आदिवासी सरपंच के साथ हो रहे अन्याय को देखते रहते? कल हुए धरना प्रदर्शन में दीपक बैज बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। आदिवासी हक की लड़ाई लड़नें में उन्होंने दिखाया कि अगर उनके कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ तो वह ऐसी भूमिका में भी आएंगे। दीपक बैज ने बता दिया कि आदिवासियों के हक के लिए असली लड़ाई कैसे लड़ी जाती है।

एसडीएम मुर्गा बाद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब अधिकारी पर बरस रहे थे, तब कार्यकर्ता “एसडीएम मुर्गा बाद” के नारे बुलंद कर रहे थे। आंदोलनों में हमेशा मुर्दाबाद के ही नारे लगाए जाते हैं, मगर लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के कल के आंदोलन में “एसडीएम मुर्गा बाद” के नारे लग रहे थे। इसके पीछे की वजहएसडीएम द्वारा सरपंच और ग्राम समिति को वीआईपी मेहमानों के लिए मुर्गा, बकरा का इंतजाम करने के लिए दबाव डालना रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS