City Media - Page 301 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 301

निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू

0

जगदलपुर नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अभी चल रही है। कांग्रेस विधायको की बैठक ली जा रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लैतफलांग, एस. संपत कुमार, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद हैं। 20 से अधिक विधायक बैठक में शामिल हुए हैं। चुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन के मापदंड पर चर्चा हो रही है।

एक ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों द्वारा गिधाली माइंस के बाहर धरना प्रदर्शन

0

बालोद जिला की बड़ी घटना में गिधाली प्लांट निको कंपनी के ओवरलोड मालगाड़ी से गैंजी के एक ग्रामीण की मौत व मौत को छुपाने कर रहा था गुमराह,,गैंजी के ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन व कंपनी के बाहर घेराव की स्थिति में प्रशासन जागा अभी कंपनी द्वारा कुरचना रचकर लाश को प्रशासन के हाथो सौंपकर क्या जगजाहिर करना चाहता है व शासन प्रशासन की कार्यवाही क्या होगी व लगातार गिधाली प्लांट निको कंपनी की बेरहमी व दंश से क्षेत्र में मौत व लोगों के स्वास्थ्य व जिंदगी तर बदर हो रही है।

पर्यवेक्षक विमल सुराना ने प्रभारियों और सहप्रभारियों की ली बैठक

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव जगदलपुर के पर्यवेक्षक विमल सुराना द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त सभी वार्डों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक राजीव भवन जगदलपुर में ली। इस दौरान बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सुराना ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हेतु बनाए गए प्रभारियों एवं सहप्रभारियों द्वारा अपने वार्डों में ली गई बैठकों में दावेदारों के से मिले आवेदनों पर वरिष्ठ नेताओं चर्चा कर एवं कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। एकबार फिर हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर निगम चुनाव में विजय पताका फहराएंगे। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। समस्त कांग्रेसजन एकजुटता के साथ वार्ड प्रत्याशी को जिताने हेतु कार्य करेंगे यही हमारा मुख्य संकल्प है। बैठक में मुख्य रूप से हनुमान द्विवेदी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, रामशंकर राव, दिनेश यदु, अतिरिक्त शुक्ला, रविशंकर तिवारी, अनवर खान, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, रोजविन दास, पंचराम सिंह, पंचराज, कौशल नागवंशी, प्रकाश अग्रवाल, एम वेंकट राव, मोइन खान, महामंत्री जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, निकेत झा, अभिषेक नायडू, सेमियल नाथ, जावेद खान, शहनाज बेगम, अमरनाथ सिंह, संदीप दास, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, मनिता राउत, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव सहित समस्त नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी सह प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल को भा गया महारानी अस्पताल की दाल का स्वाद

0
  •  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया अस्पताल का निरीक्षण
  • मरीजों से हुए रूबरू, ली सुविधाओं की जानकारी

अर्जुन झा-

जगदलपुर विष्णु देव साय की सेना अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती है। खुद सेनापति विष्णु देव साय लोगों को जागरूक करने हेलमेट लगाकर दुपहिया चलाते हुए सड़कों पर निकल पड़ते हैं, तो उनके मजबूत साथी गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों की मांद में जाकर ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठ कर उनका दुख दर्द साझा करने लग जाते हैं। वहीं अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुखद अनुभूति देने वाला एक बढ़िया काम कर दिखाया है। हेल्थ मिनिस्टर ने सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता परख डाली। उन्हें यहां की दाल बहुत पसंद भी आई।

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को बस्तर जिले के प्रवास पर 200 बिस्तर महारानी जिला चिकित्सालय एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी और आईसीयू का निरीक्षण किया और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू होकर निशुल्क दवा योजना तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। वहीं अस्पताल में साफ सफाई, पर्ची काउंटर, हेल्प डेस्क काउंटर, मातृ शिशु केंद्र, लेबर रूम, सिटी स्कैन सेंटर का जायजा लिया और अस्पताल के दवा स्टोर पर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली।

इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग, आईसीयू, एक्स-रे विभाग, मेडिसिन वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही पैथोलॉजी हमर लैब में दी जा रही सुविधाओं व मॉड्यूलर किचन का औचक निरीक्षण किया एवं मीनू अनुसार दिये जा रहे भोज्य पदार्थों की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने माड्यूलर किचन में बनी अरहर दाल का स्वाद चखा और गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट दाल बनाने के लिए रसोइयों की प्रशंसा की। इस मौके पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर हरिस एस, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन महारानी अस्पताल डॉ. संजय प्रसाद तथा अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद थे।

कुसुमकसा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देख संजय बैस ने अपने निधि से दिया टैंकर

0
  • ग्रामवासियों के चेहरों में आई मुस्कान
  • त्यौहारों में मिला पेयजल का सहारा

दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद के निधि से पानी टैंकर देकर ग्राम कुसुमकसा को सौगात दिया है। ग्राम पंचायत कुसुमकसा डौन्डी ब्लाक का बड़ा पंचायत है। जहाँ लोगों को सुख दुख के आयोजन में पानी की समस्या होता था। उस समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद निधि से पानी टैंकर की सौगात दिए। ग्राम पंचायत कुसुमकसा में कार्यक्रम कर ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच शिव राम सिंदरमे सहित सभी पंच जनों की उपस्थित्ति में टैंकर को पूजा अर्चना कर सोफा गया। इस अवसर पर सरपंच शिवराम सिंदरामे ने कहा कि हमारे ग्राम के लिए बड़ी तोफा हमे हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस ने दिए है। ग्रामीण आयोजनों और शादी ब्याह दुख और सुख के काम में पानी टैंकर नहीं होने से बहुत ज्यादा परेशानी होता था। और हमे नगर पंचायत चिखलाकसा या पालिका पर निर्भर रहना पड़ता था। पर अब हमारे ही ग्राम पंचायत में टैंकर रहने से समस्या का समाधान हो गया है। वही पंच नितिन जैन ने कहा कि हमारी उम्मीदों को पूरा करने वाले जनपद सदस्य सदैव कुसुमकसा के हित में काम करते है। जिसका परिणाम आज हमारे गांव को पानी टैंकर को सौगात के रूप में मिला है। मै समस्त ग्रामवासी के तरफ से जनपद सदस्य संजय बैंस का आभार व्यक्त करता हु। इस अवसर पर सचिव सुखीत, पंच प्रेमचंद जैन, उप सरपंच दीपक यादव, संतोष जैन, मोनू गुप्ता, गजेंद्र सिन्हा, कमलकांत साहू, मोती कुचेरिया चंकी जेठवानी मनीष जेठवानी देवराज जैन गौरी शंकर साहू सुरेंद्र मंडावी लोकेश सिन्हा जावेद खान जी उपस्थित रहे।

ग्रामजनों की सेवा ही मेरा कर्तव्य रहा है – संजय बैस

जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस ने कहा है कि कुसुमकसा क्षेत्र के ग्रामीण जनों ने ही मुझे आज इस लायक बनाकर खड़ा रखा है की अपने क्षेत्र के ग्रामीण जनों की सेवा में अपना समय दे पाता हूं। और मेरा कर्तव्य यही रहा है कि मैं अपने कुसुमकसा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में जितना संभव हो उतना जनहित के कार्यो को अवसर देते हुए उन्हें पूर्ण कराने का प्रयास करता हु। मेरे ग्रामीण क्षेत्रो के सभी ग्रामवासियों का आशीर्वाद है कि आप सभी की सेवा करने का अवसर निरंतर प्राप्त होता आया है। ग्राम पंचायत कुसुमकसा में पानी की समस्याओं को निरंतर देखा है इसलिए मैंने अपने निधि से टैंकर उपलब्ध कराते हुए ग्रामीणों के तीज, त्यौहार, शादी एवम अनेकों कार्यो में खुशहाली लाने का प्रयाश किया है। जिसे आज मैंने सभी ग्रामवासियों के चेहरों पर मुस्कान देखर महसूस किया है और अपने आप को धन्य माना है।

विहिप, बजरंग दल की त्रिशूल दिशाऔर शौर्य संचालन

0

जगदलपुर नगर के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को विराट त्रिशूल दीक्षा व शौर्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में रायपुर से पधारे विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, सांसद महेश कश्यप, विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेंम, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी, योगेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन गौरव ठाकुर ने किया। आज सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मा दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगे थे। नगर के साथ विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अर्चक पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना के साथ जय श्रीराम के घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सभी महानुभावों का परिचय कराया गया। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सेवा, सुरक्षा, संस्कार के भाव के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहते हुए कार्य करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने युवाओं को राष्ट्र के लिए समर्पित रहते हुए देशभक्ति, सामाजिक सुरक्षा व विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए त्रिशूल दीक्षा जैसे कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया। त्रिशूल दीक्षा लेने से पहले त्रिशूल पूजा की गई। उसके बाद सभी त्रिशूल दीक्षार्थियों को त्रिशूल का वितरण किया गया।

सभा स्थल जय श्रीराम के घोष से गुंजायमान हो गया। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण श्रीराम के जय घोष से पूरा वातावरण राममय रहा। कार्यक्रम में शामिल सभी दीक्षार्थी तेज धूप में भी सड़क पर बैठे रहे। तत्पश्चात नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन किया गया। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। संचालन में श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। अंत में शौर्य यात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां सभी के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इसी कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई। जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहू, अर्चक पंकज मिश्रा जागेश्वर साहू, मुन्ना कोरी, विष्णु ठाकुर, विवेक शुक्ला, नीलांबर सेठिया, अजय बिदाई, अनिल अग्रवाल, सिकंदर कश्यप, सुरेंद्र तिवारी, घनश्याम नाग, मातृ शक्ति से विभाग संयोजिका उमा गुप्ता, हेमा गुरुवारा, सुशीला साव एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थि रही। अंत में सभा दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।

कलाकार बुक रिकॉर्ड एवं भारत वर्ल्ड रिकार्ड में विजय बोरकर का हुआ सम्मान

0

कलाकार बुक का रिकॉर्ड एवं भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड में विजय बोरकर का हुआ सम्मान 18th जनवरी 2025 पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड और कलाकार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मैं क्लासिकल डांस नटराज नृत्यलयम का नाम दर्ज हुआ जहां आर्ट वा डांस को आगे बढ़ाने के लिए मुझे मल्टीपल वर्ल्ड रिकॉर्ड एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया मैं धन्यवाद देता हूं तिलक भारती ग्रुप ऑफ स्कूल रायपुर नित्य वंदनम जिन्होंने मुझे इस 2025 रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया तथा यह सामान मैं अपने दल्ली राजहरा वासियों को डेडिकेट करता हूं  ।

हमारी संस्था मॉडर्न डांस अकैडमी (MDA) दल्ली मॉडर्न आर्टक्लब(Dmac)

विगत 20 वर्षों से नृत्य एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे है।छत्तीसगढ़ स्तिथ बालोद जिला के दल्ली राजहरा क्षेत्र से देश विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया है जो कि निम्नलिखित है :-

१. ट्रैक्स इंटरनेशनल कार्निवल 2019 *मलेशियाई – गोल्ड मैडल

२. अंतराष्ट्रीय डांस म्यूजिक फेस्टिवल – काठमांडू नेपाल- गोल्ड मैडल

३. 29वी राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन – टाटा जमेशदपुर

४. केयर इंडिया रंग महोत्सव – कानपुर

५. अखिल भारतीय किरण संगीत समारोह – कटनी- म.प्र

६. इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल – कटक, उड़ीसा

७. हुनर रंग महोत्सव – आजमगढ़ उत्तरप्रदेश

८. 30वी राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन – टाटा जमेशदपुर

९. 31वी राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन – टाटा जमेशदपुर

१०. कटक नृत्योत्सव 2012- कटक उड़ीसा

११. संस्कृति संगम महोत्सव – गुवाहाटी असम

१२. संगम महोत्सव – नागपुर

१३. नृत्यधाम कला समिति – देश राग – छत्तीसगढ़

१४. भारत संस्कृति महोत्सव – छत्तीसगढ़

१५. अंतराष्ट्रीय कला महोत्सव – हिंदुस्तान कला सोसाइटी – छत्तीसगढ़

१६. अंतराष्ट्रीय कला हार्मोनी – देश राग  छत्तीसगढ़

👉 नृत्य के क्षेत्र में प्राप्त अवार्ड

१. कला रत्न अवार्ड कटक उड़ीसा

२. द प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ – धमतरी

३. अंत्योदय जन कल्याण मेला द्वारा कला रत्न सम्मान

४. जिला विधिक सेवा सम्मान बालोद

५. गुरु सम्मान -भारत संस्कृति महोत्सव

६. महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप अवार्ड – भारतीय दलित साहित्य अकादमी

७. गुरु सम्मान -संस्कृति संगम महोत्सव – गुवाहाटी असम

८. सोविनियर अवार्ड – नृत्यधाम कला समिति – छत्तीसगढ़

९.नृत्यधाम कला समिति देशराग

१० छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड 2023

११ गणतंत्र दिवस 2024 अवार्ड (cisf)

और भी

कुल – 02 अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता

25 राष्ट्रीय प्रतियोगिता

18 से अधिक नृत्य सम्मान

नृत्य के क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से “मै” लगातार प्रयत्नशील रहा और हमेशा से एक ही लक्ष्य रहा की मै अपने नृत्य कला से अपने राज्य एवं देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिला सकूं।

कई वर्षों के प्रयास के पश्चात ट्रेक्स इंटरनेशनल कार्निवल 2019

मलेशियाई गोल्ड मेडल जीत कर अपने राज्य और देश के नाम को रौशन कर पाया और आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा कि इस दिशा में अग्रसर रहते हुए देश एवं राज्य का नाम रोशन कर सकूं!

 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा धान खरीदी केंद्र शिकारी टोला में योगेंद्र सिन्हा (गांधी)ने अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण किया

0

कुसुमकसा __आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा पं क्र 1412 के धान खरीदी केंद्र शिकारीटोला में शासन द्वारा प्राधिकृत (अध्यक्ष) पद पर नियुक्त योगेंद्र कुमार सिन्हा “गांधी” ने पदभार ग्रहण किया ,इस अवसर पर हितेश साहू प्राधिकृत (अध्यक्ष) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुजरा ,हितेश गुप्ता,संतोष जैन ,टिकेंद्र साहू,कमल कृष्णकांत साहू,मोतीलाल कुचेरिया, मितेंद्र वैष्णव मंचस्थ थे

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना कर तथा छत्तीसगढ़ राजकीय गीत गाकर शुभारंभ किया गया , तदपश्चात नवनियुक्त प्राधिकृत (अध्यक्ष) योगेंद्र कुमार सिन्हा का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर व तिलक लगाकर किया गया साथ ही मंचस्थ अतिथियों का भी पुष्प गुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया,

पदभार ग्रहण कर नवनियुक्त प्राधिकृत (अध्यक्ष) योगेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा की छत्तीसगढ़ की भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार किसानों का एक एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए किए गए वादा को निभा रही है , भाजपा के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से मुझे समिति में प्राधिकृत (अध्यक्ष) बनाया गया है ,धान खरीदी केंद्र में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखने की बात कही ,

इस अवसर पर भीखम लाल साहू समिति प्रबंधक ,झग्गूराम पिस्दा,मोहन राव ,रवि भंडारी,योगराज साहू , चेतन भुआर्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ,चोवादास मानिकपुरी ,चंद्रभान सिनेंद्र ,कृपाराम कोठारी , फकीरा राम सिन्हा ,घासीराम ,विनोद कुमार बलेंद्र ,भूषण कुमार नायक ,सहित किसान उपस्थित थे ,

कार्यक्रम का संचालन चेतन भुआर्य ने व आभार व्यक्त भीखमलाल साहू ने किया

योगेंद्र कुमार सिन्हा की नियुक्ति छत्तीसगढ़ऑल सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 43_ख के उपनियम 4(क) के प्रावधानुसार गठित कमेटी द्वारा 14_11_2024 को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा जिला बालोद प. क्रं 1412 के बोर्ड शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अशासकीय व्यक्ति योगेंद्र कुमार सिन्हा को प्राधिकृत किए जाने की अनुशंसा की गई थी उक्त अनुशंसा के परिपेक्ष्य में राजेंद्र प्रसाद राठिया उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बालोद के 14 जनवरी के आदेशानुसार योगेंद्र कुमार सिन्हा ग्राम कुसुमकसा का आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्राधिकृत किया गया है

गीता मिश्रा के कर्म पथ को सराहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने

0
  • कहा किरण सिंह देव ने कर्म पथ पर चलते रहिए, फल जरूर अच्छा मिलेगा 

जगदलपुर नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा के संगठन हित में कामकाज को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जमकर सराहा है। देव ने कहा- गीता जी आप कर्म पथ पर अग्रसर होते रहिए, फल जरूर अच्छा मिला। ये बातें किरण सिंह देव ने तब कही, जब गीता मिश्रा देव के पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।

जगदलपुर क्षेत्र के विधायक किरण सिंह देव को पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर नगरनार मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्र ने महिला मोर्चा की नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर स्थित देव के आवास पर उन्हें बधाई देने गई थीं। इस अवसर पर गीता के साथ मोर्चा की संगीता महाराणा, रीत नाथ व अन्य नेत्रियां भी रायपुर गईं थीं। टीम गीता द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत देव ने कहा कि बीजेपी जनहित के सभी मुद्दे पर सार्थक पहल करती आई है और करती रहेगी। किरण सिंह देव ने संगठन हित में गीता मिश्रा और उनकी टीम की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा – संगठन हित में आपका परफॉरमेंस बहुत ही अच्छा है, आप इसी तरह कर्म पथ पर अग्रसर होते रहिए, आपको आगे चलकर फल जरूर अच्छा मिलेगा। किरण देव ने कहा – मैंने कई बार नगरनार क्षेत्र का दौरा किया है और हर दौरे में महिलाओं की उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि आप जो कर रही हैं, बेहतर कर रही हैं, हमारे मंडल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अच्छी मेहनत कर रहे हैं। हमारी पार्टी का उद्देश्य है निष्काम जन सेवा, यानि बिना किसी कामना के निस्वार्थ भाव से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान में योगदान। हमारे पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का भी यही सिद्धांत रहा है। गीता जी आप इस सिद्धांत का अच्छे से पालन कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि किरण देव सिंह को दोबारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा और उनकी टीम ने जमकर खुशियां मनाई थी। खूब आतिशबाजी की गई और मीठाई भी बांटी गई थी। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से अपनी तारीफ सुनकर गीता मिश्रा की खुशी का पारावार नहीं है।

नक्सलियों ने माना कि 16 जनवरी की मुठभेड़ में मारे गए हैं उनके 18 बड़े नेता

0
  • तुमरेल-पुजारी कांकेर मुठभेड़ में नक्सलियों को पहुंचा बड़ा नुकसान
  •   तेलंगाना स्टेट कमिटी सदस्य दामोदर समेत 18 हार्डकोर नक्सली हलाक
  • 12 नक्सलियों के शव मिले, 10 की हुई शिनाख्त

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 16 जनवरी को तुमरेल- पुजारी कांकेर में हुई मुठभेड़ में अपने 18 बड़े नेताओं के मारे जाने की स्वीकारोक्ति खुद नक्सल संगठन ने की है।यह मुठभेड़ नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली साबित हुई है।

तुमरेल पुजारी कांकेर मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य दामोदर समेत कुल 18 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्वीकार किया गया है कि दामोदर सहित 18 कैडरों का नुकसान हुआ है। पूर्व में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच महिला नक्सलियों समेत कुल 12 हार्ड कोर नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। 12 नक्सलियों में से 10 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। मारे गए इन नक्सलियों पर 59 लाख रुपयों का इनाम घोषित था। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड में एक बटालियन नंबर-1 सदस्य, तीन सीवायपीसी, एक एसीएम, चार एरिया कमेटी प्लाटून सदस्य तथा एक एलओएस पार्टी सदस्य कैडर की पहचान की जा चुकी है।शेष 2 नक्सलियों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

इनकी हुई शिनाख्त

जिन नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है उनमें तामो हुंगी बटालियन नम्बर 1 कंपनी नम्बर 2 सदस्य, ईनाम 8vलाख रूपए, नरसिंह राव सीआरसी कंपनी नम्बर 02 सीवायपीसी, टेक्नीकल टीम सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, मंगडू सीआरसी, सीवायपीसी सदस्य ईनाम 8 लाख रूपए, माड़वी देवे प्लाटून नम्बर 30 सीवायपीसी सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, माड़वी जोगा दरभा डिवीजन, डिवीजन टेक्नीकल टीम एसीएम, ईनाम 5 लाख रूपए, नुप्पो सोमड़ी कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, इरपा सीते पति लक्ष्मण जगरगुंडा एरिया कमेटी सदस्य,ईनाम 5 लाख रूपए, डोडी वासु कोंटा एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 4 सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, उईका आयतू कोंटा एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 4 सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, पोट्टाम मंगली गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख‌ शामिल हैं। शेष 2 नक्सलियों की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है।

नक्सलियों को बड़ा झटका

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा है कि नक्सलियों ने 18 जनवरी को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में तेलंगाना राज्य समिति कैडर दामोदर सहित 18 कैडरों के नुकसान को स्वीकार किया है। यह नक्सलियों के महत्वपूर्ण मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र में नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका है। दामोदर का मारा जाना छत्तीसगढ़ तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा के साथ नक्सल आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है।

MOST POPULAR

HOT NEWS