City Media - Page 303 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 303

दो दिन भूखे प्यासे रहकर पैदल चलते रहे और फिर मार गिराए दस नक्सली डीआरजी के जवानों ने

0
  • सुकमा जिले में फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी
  • सुकमा की डीआरजी ने मार गिराए 10 नक्सली

अर्जुन झा

जगदलपुर दो दिन तक भूखे प्यासे रहे, पथरीले, जंगली उबड़ खाबड़ रास्ते पर जख्म झेलते हुए चलते रहे, फिर भी हौसला हिमालय सा बुलंद। इसी बुलंद हौसले के दम पर रात के अंधेरे में मार गिराए पूरे दस नलसली। ऐसा दम है हमारे जांबाज जवानों में। यह बड़ी कामयाबी मिली है सुकमा जिले में एंटी नक्सल मोर्चे पर तैनात डीआरजी के जवानों को।

सुकमा जिले के कोंडापल्ली स्थित सुरक्षा बलों के कैंप से 26 किमी. पैदल चलकर मारूवाका पहुंचे डीआरजी जवानों ने 24 घंटे तक बिना कुछ खाए रहकर नक्सलियों को घेर कर रखा था। पहली ही मुठभेड़ में 10 नक्सली को मार गिराए गए कई नक्सली रात के अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। तेलंगाना व छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित पहाड़ की तलहटी के जंगलों में हार्डकोर नक्सली प्लानिंग करने में मशगूल थे कि सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान कैसे पहुंचाया जाए। नक्सलियों की मौजूदगी सूचना मिलते ही तीन जिलों के बलों के जवान संयुक्त आपरेशन पर निकल पड़े। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सुकमा की डीआरजी ने निभाई। पहली ही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराने में जवानों को सफलता मिली। साथ ही रातभर जंगल में पूरा इलाका घेर कर जवान बैठे थे। सुबह सर्चिग पूरी हुई तो जवान नक्सलियों का शव लेकर वापस रवाना हुए। सुकमा से डीआरजी जवानों को दोपहिया वाहनों से बीजापुर जिले के कोंडापल्ली स्थित कैंप भेजा गया। दिनभर आपरेशन को लेकर संयुक्त रणनीति बनी और फिर दो दिन का राशन लेकर जवानों को पैदल मारूवाका की ओर रवाना किया गया। रात के अंधेरे में डीआरजी के जवान पैदल करीब 13 किमी का सफर तय कर जैसे ही सुबह उस इलाके में पहुंच गए। इसकी भनक नक्सलियों को लग गई थी। लेकिन उससे पहले जवानों ने रणनीति के साथ नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने का प्रयास शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक करीब 11 बजे सबसे पहले सुकमा डीआरजी के जवानों पर नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला बोल दिया। लेकिन पहले से अर्लट जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही। इस क्रॉस फायरिंग में 10 नक्सली मौके पर ही मारे गए। उसके बाद कुछ नक्सली भागते हुए दिखे। वही शाम 5 बजे तक रूक-रूक कर चारों तरफ से फायरिंग होती रही। फिर घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ नक्सली भाग रहे थे। लेकिन जवानों ने जब सर्चिग की तो 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। रातभर जवानों ने उस इलाके को घेर कर रखा रहा जब सुबह हुई तो पुरे इलाके की अच्छे से सर्चिग हुई उसके बाद शवों को लेकर जवान वापस रवाना हुए।

भूखे-प्यासे फिर भी हौसले बुलंद

जब जवान वापस कैंप लौट और वापस मुख्यालय लौट रहे थे तो उनके चेहरों पर थकान के बजाय खुशी झलक रही थी। जवानों ने बताया कि 24 घंटे तक हमारे पास राशन होते हुए भी हमने कुछ नहीं खाया, क्योंकि कब नक्सली हमला कर दे, इसलिए रातभर अर्लट रहना पड़ा और रात को रूकना इसलिए पड़ा कि सर्चिग के दौरान और कुछ नक्सलियों के शव मिलने की उम्मीद थी। लेकिन घायल नक्सली घने जंगल व अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।

नाबालिग बच्चे से चलवाई बाइक तो मुश्किल में पड़ेंगे पेरेंट्स

0
  • दोस्तो एक्सीडेंट की प्रमुख वजहें
  • नाबालिगों को बाइक और कार चलाने की छूट
  • ओवरस्पीडिंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाना
  • ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना
  • सड़क पर मनमाने तरीके से वहां चलना

बिजी सड़कों पर स्टंटबाजी करना जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाये होती है हे,लमेट न पहनना , सीट बेल्ट न बांधने की वजह से वाहन दुर्घटना में मौत होना

नाबालिग बच्चे को वाहन चलाने देना मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत *धारा 199A और धारा 181* के तहत अपराध माना गया है।

👉धारा 199A (अभिभावक या वाहन मालिक की जिम्मेदारी) यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक या वाहन मालिक को दोषी माना जाएगा। इसमें 3 साल तक की सजा और ₹25,000 तक का जुर्माना हो सकता है।

इसके अलावा, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।   धारा 181 (अयोग्य व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना)

यदि नाबालिग स्वयं वाहन चलाता है, तो उसे यह धारा लागू होती है। इसके तहत 3 महीने तक की सजा या ₹5,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

👉18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं

इसलिए सभी अभिभावको से अपील है कि वे अपने नाबालिक बच्चो को वहांन चलाने न दे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

0

रायपुर बीजापुर के पुतकेल में माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।उप मुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है। उप मुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

मोहंदी-कुतुल पगडंडी रास्ते में 3 किग्रा का कमांड कुकर आईईडी बरामद

0
  • जवानों को क्षति पहुंचाने लगाया गया था आईईडी
  • माओवादियों के लगाए आईईडी से इस साल अब तक बस्तर में 34 से ज्यादा ग्रामीण हो चुके हैं घायल

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आईईडी डिटेक्शन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विगत 2 महीने में 30 से अधिक आईईडी बरामद कर उनका नष्टीकरण किया गया है।
गारपा- होरादी रोड सुरक्षा में लगे 2 बीएसएफ के जवान आईईडी की चपेट में आने से हुए घायल हो गए।इलाजरत घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं आम लोगों में भय पैदा करने की नीयत से आईईडी विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यह माओवादियों की विफलता एवं कायराना हरकत का परिचायक है। माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से क्षेत्र में आईईडी लगाया जाकर सुरक्षा बलों को टारगेट किया जा रहा है। उक्त आईईडी की चपेट में क्षेत्र के ग्रामीण, मवेशी एवं अन्य जीव-जन्तु भी आ रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र में हो रहे आईईडी विस्फोट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत विगत् 2 महीनों से आईईडी डिटेक्शन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 30 से अधिक आईईडी बरामद कर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। 17 जनवरी को जिला नारायणपुर के गारपा, मोहंदी, होरादी कैंप से सुरक्षा बल रोड निमार्ण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला बल, बीएसएफ एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी अलग-अलग क्षेत्र में आरओपी, रोड-डि-माईनिंग ड्यूटी हेतु रवाना हुई थी। कैंप मोहंदी से जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम मोहंदी एवं आसपास के क्षेत्र में नक्सल संवेदनशीलता की सूचना पर रवाना हुई थी। सर्चिंग करते हुए सुरक्षा बल मोहंदी से आगे बढ़ रहे थेl

कि सर्चिंग के दौरान मोहंदी से कुतुल जाने वाले मार्ग डेढ़ कि.मी. आगे पगडंडी रास्ते में सुरक्षा बलों को जान से मारने एवं वृहत रूप से नुकसान पहुंॅचाने की नियत से माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी दिखने पर बेहतर सूझबूझ के साथ घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके से 01 कमांड कुकर आईईडी बरामद किया गया, जिसका अनुमानित वजन करीबन 3 कि.ग्रा. है, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षित तरीके से मौके पर नष्टीकरण किया गया। उक्त आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण और वन्य जीव को भी खतरा हो सकता था। जिला नारायणपुर में वर्ष 2024 से अब तक आईईडी की चपेट में आने से 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं। कैंप गारपा से जिला पुलिस बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी, रोड डि-माईनिंग ड्यूटी हेतु ग्राम होरादी की ओर रवाना हुआ था। बीडीएस टीम की डि-माईनिंग एवं एरिया सर्चिंग के दौरान ग्राम गारपा बस्ती मुख्य मार्ग के पास माओवादियो द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने एवं गंभीर नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ, 133वीं वाहिनी बीडीएस टीम के दो जवान आरक्षक रवि चौहान व आरक्षक राजेन्द्र सिंह घायल हुए हैं। ईलाजरत घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
जिला नारायणपुर के पहुंचविहीन क्षेत्र में कराए जा जा रहे विकास कार्यो एवं अंदरूनी क्षेत्रों में चलाए जा रहे लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान में बड़े कैडर के माओवादियों के मारे जाने तथा माओवादियों के आत्मसमर्पण व गिरफ्तारी से अपने संगठन को कमजोर पाते व पतन की आशंका को देखते हुए माओवादियों द्वारा बौखलाहट में आकर सुरक्षा बलों, आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने व आम जनता के मन में भय उत्पन्न करने, विकास कार्य को बाधित करने की नीयत से जगह- जगह आईईडी लगाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

भाजपा की उम्मीद की किरण बने किरण सिंह देव

0
  • पहली बार बनें एमएलए
  • किरण देव को भाजपा ने दूसरी बार सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान
  • शांत, सौम्य और साफ सुथरी छवि ने जीता दिल

अर्जुन झा

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव को फिर छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी बार उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण देव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में की। भाजपा नेतृत्व की सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगी है।

दरअसल किरण सिंह देव ने हाल ही में अपने कार्यकाल का एक साल पूरा किया है। अपने एक साल के दौरान उन्होंने विधानसभा, लोकसभा चुनावों समेत सदस्यता अभियान और संगठन के सभी कार्यों को बखूबी अंजाम दिया था। सदस्यता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड संख्या में सदस्य बनाने का श्रेय किरण देव को ही जाता है।

वहीं प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद किरण देव सिंह को फिर से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। फिर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद किरण सिंह देव ने कहा- भाजपा का काम कार्यकर्ता आधारित और कार्यक्रम आधारित होता है। आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव हैं। यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को कमल खिलाने का संकल्प लेना है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे। तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम से दाखिल किए गए थे।नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव के नाम की अधिकारिक घोषणा की गई। किरण देव इससे पहले भी संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले किरण देव आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं और पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की। ऐसे में आगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने फिर से किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरण सिंह देव को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। हालांकि इसके बाद तय हुआ कि फिलहाल निकाय-पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष को ही आगे की जिम्मेदारी दी जाए। किरण सिंह देव ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इसके पहले वर्तमान के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद किरण सिंह देव को अध्यक्ष बना दिया गया था।किरण सिंह देव जगदलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

छात्रसंघ अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

किरण सिंह देव बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। 1985 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं। पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं। शांत, सौम्य और साफ-सुथरी छवि होने के कारण कई बड़े नेता उन्हें पसंद करते हैं। कहा जा रहा है कि किरण सिंह देव के कामकाज से पार्टी नेतृत्व और साय सरकार पूरी तरह संतुष्ट हैं। यही वजह है कि उन्हें दोबारा प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है।

कुसुमकसा, चिखलाकसा में चले अवैध प्लाटिंग के खेल में नप गए नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर

0
  •  कलेक्टर ने किया भू अभिलेख शाखा में अटैच
  •  अवैध प्लाटिंग में चंद्राकर की रही संदिग्ध भूमिका 

अर्जुन झा-

दल्लीराजहरा राजस्व विभाग और रेरा के नियम-कानूनों को ताक पर रख दल्ली राजहरा अंचल में जमकर किए गए अवैध प्लाटिंग के खेल में दल्ली राजहरा उप तहसील के नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर नप गए हैं। कलेक्टर ने उन्हें तहसील से हटाकर भू अभिलेख शाखा में अटैच कर दिया है। कलेक्टर के आदेश के बाद भी दीपक चंद्राकर नायब तहसीलदार का पद छोड़ने तैयार नहीं हो रहे थे, तब एसडीएम ने उन्हें एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए देवेंद्र नेताम को डौंडी तहसीलदार के साथ उप तहसील दल्ली राजहरा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है।

नगर पंचायत चिखलाकसा, कुसुमकसा, बरसाटोला, खम्हारटोला, बिटाल, कारुटोला, चिपरा, खल्लारी व आसपास की ग्राम पंचायतों में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर जमीन की खरीदी बिक्री का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। इस अवैध काम में भूमाफियाओं को नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर, आरआई और पटवारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा था। तहसीलदार के आदेश पर पटवारियों ने नगर पंचायत चिखलाकसा से एनओसी लेकर जमीनों पर कई टुकड़ों में प्लाट काट दिए थे। ऐसा करके शासन को आर्थिक क्षति तो पहुंचाई ही गई, नियमों का खुला उल्लंघन भी किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से अवैध प्लाटिंग, भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी हो चुके थे। नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर के खिलाफ दल्लीराजहरा के अनेक नागरिकों द्वारा जिला कलेक्टर बालोद से शिकायत कर जांच की मांग की गई थी। कुसुमकसा एवं चिखलाकसा के आसपास के क्षेत्र की कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया चलने की जानकारी शिकायत में दी गई थी। नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में नायब तहसीलदार से मिली एनओसी के साथ कई भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि को आवसीय भूमि बता कर खरीदी बिक्री की जा रही थी।

हर नियम का उल्लंघन

चिखलाकसा एवं कुसुमकसा के भूमिस्वामियों द्वारा कालोनाईजर अधिनियम एवं भूमि विकास अधिनियम 1984 के नियम का पूर्णत: उल्लघंन किया गया था। भू-संपदा अधिनियम 2016 रेरा का उल्लघंन भी जमकर हुआ है। नियमानुसार एक खसरा नंबर की जमीन को तीन से अधिक टुकड़ों में विभक्त करना अवैध प्लाटिंग के दायरे में आता है एवं 3 टुकड़ों से अधिक विभक्त होने पर रेरा में पंजीयन कराना आवश्यक है। मगर पटवारी एवं तहसीलदार की मिलीभगत से सारा अवैध कार्य किया जा रहा था। क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि चिखलाकसा, कुसुमकसा सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में कृषि भूमि को आवसीय बताकर उनकी पूंजीपतियों एवं व्यापारियों द्वारा खरीदी बिक्री की जा रही थी। पटवारी एवं नायब तहसीलदार के विरूद्ध एवं भूमि स्वामी के विरूद्ध गंभीर अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाकर कार्यवाही करने के लिए शिकायकर्ताओं द्वारा निवेदन किया गया था एवं अवैध खसरों को तत्काल ब्लाक करवाने का आग्रह किया गया था, ताकि पूर्व में हुए क्रय-विक्रय की पूर्णत: जांच हो सके। अवैध खसरों में किए गए अवैध निर्माण पर कठोरतम कार्रवाई का भी निर्देश है। उक्त अवैध प्लाटिंग एक-दो व्यक्तियों द्वारा ही की गई है। पटवारी, तहसीलदार एवं रजिस्ट्रार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त रहा है।

वर्तमान में भी कुसुमकसा व चिखलाकसा में 28 प्लॉटों के अवैध क्रय-विक्रय की प्रक्रिया जारी है। उक्त भूमि पर अवैध प्लाटिंग से शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुंचाना संभावित है।

अवैध प्लाटिंग के चलते हुई कार्रवाई

बालोद जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि बालोद जिला के किसी भी क्षेत्र में यदि अवैध प्लाटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो उस क्षेत्र के पटवारी, आरआई, तहसीलदार, एवं एसडीएम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेरा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी दबाव में आकर अधिकारी कार्य न करें। अवैध प्लाटिंग करने वालों और भूमाफियाओं से संबंध रखने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी के चलते नायाब तहसीलदार दीपक चंद्राकर को हटाया गया है। डौंडी ब्लॉक के कुसुमकसा एवं चिखलाकसा क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर अतिरिक्त कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को आदेश दिया गया था कि जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें एवं मिलीभगत कर अवैध प्लाटिंग करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करें। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह में कड़े अंदाज में में कहा है कि शासकीय एवं कृषि भूमि पर बिना सक्षम अनुमति के प्लाटिंग कर शासन को नुकसान पहुचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोषी पाए गए चंद्राकर

बालोद जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के आदेश पर कुसुमकसा एवं चिखलाकसा क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग की जांच की गई। जिसमें नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई।उनकी शह के चलते अवैध प्लाटिंग की बात सामने आई। इस वजह से उन्हें 11 जनवरी को नायब तहसीलदार के पद से मुक्त करते हुए बालोद जिला कलेक्टर कार्यालय की भू अभिलेख शाखा में अटैच कर दिया गया है। परंतु नायब तहसीलदार चंद्राकर पद छोड़ने को तैयार नही थे जिसके बाद स्थानीय एसडीएम ने पुनः अपर कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए 14 जनवरी को दीपक चंद्राकर को नायब तहसीलदार के पद से भार मुक्त करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय बालोद में भू अभिलेख शाखा में पद ग्रहण करने आदेश जारी किया है। वही देवेंद्र नेताम को डौण्डी तहसीलदार के पद के साथ उप तहसील दल्लीराजहरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एनएमडीसी में जल्द लागू होगा पुनरीक्षित वेतनमान

0
  • खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इस्पात मंत्री से की मुलाकात 

किरंदुल किरंदुल एवं बचेली शाखा खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली जाकर उद्योग भवन में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी से भेंट की। मंत्री से एनएमडीसी कर्मचारियों के लंबित पुनरीक्षित वेतनमान एवं श्रमिक हितों के अन्य मुद्दों पर सविस्तार चर्चा की गई। साथ ही केंद्रीय इस्पात मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री ने खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों के सामने ही अपने मातहत अधिकारियों को इस विषय पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया। सांसद महेश कश्यप द्वारा खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल एवं बचेली की मांगों के बारे में केंद्रीय इस्पात मंत्री से सविस्तार चर्चा करते हुए मांगों की पूर्ति के लिए तार्किक और विधिसम्मत एवं सारगर्भित तरीके से बातें रखीं। जिस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री ने मांगों की पूर्ति के लिए पूर्णतः आश्वस्त किया। खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, बसंत जांगड़े, दानेश्वर जोशी ने भी अपनी बातें केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री के समक्ष रखी। वेतन पुनरीक्षण सहित समस्त मांगो का शीघ्र ही निराकरण करने की बात केंद्रीय इस्पात मंत्री द्वारा कही गई। खदान मजदूर संघ शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एनएमडीसी कर्मचारियों के विगत 3 वर्षों से लंबित वेतन पुनरीक्षण संबंधी मामले के समाधान को लेकर त्वरित कार्रवाई हेतु केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी के प्रति संघ ने आभार व्यक्त किया है तथा सहयोग हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सत्यजीत चौहान, नंदलाल मुड़ामी, किरंदुल एवं बचेली मंडल अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

विष्णु की पाती पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं पीएम आवास के हितग्राही

0
  • सरकार की इस स्नेहपूर्ण पहल से सम्मान और अपनापन का अनुभव 
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी शांति नाग एवं पदुराम हुए खुश 

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के विभित्र वार्डो में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शुभकामना पाती प्रदान की गई। पाती पाकर हितग्राहियों में अपार खुशी देखी गई। उन्होंने कहा कि हमारी कठिनाइयों को समझते हुर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने की अनुमति दी गई है। जो हमारे परिवार के लिए एक अमूल्य तोहफा साबित होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए इस योजना के तहत लोगों को न केवल घर मिल रहे हैं, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक सशक्त बनाता है। विष्णु देव साय सरकार ने उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया है। इससे उनमें सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा हुआ है। पाती के माध्यम से प्रदेश के मुखिया ने हमसे संवाद कर हमारा मान बढ़ाया है। हमारी तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहुत बहुत धन्यवाद और हितग्राहियों को मुख्यमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पत्र में लिखा है. जय जोहार। मुझे आपको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री आवास पोजना के तहत आपका पक्का मकान शीघ्र ही बनकर तैयार हुआ यह मेरा सौभाग्य है कि आपके इस सपने को साकार करने का माध्यम मैं चना हूं। आपके नए नए घर घर में में खुशियां और समृद्धि बनी रहे यह मेरी कामना है। उन्होंने पत्र के अंत में लाभार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं।

अब्दुल कलाम वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कराया कांग्रेस प्रवेश 

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष पंचराम सिंह के नेतृत्व में अब्दुल कलाम वार्ड के पचासों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा।

शहर जिला अध्यक्ष मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में रजनी जैन, पूजा सिद्धार, गीता कश्यप, मन्नू नेताम, रुपशिला नाथ, रश्मि नाग, लक्ष्मी नाग, कमलोचन कश्यप, कमला कश्यप, सीमा पॉल, ईशा ठाकुर, सुरेन्द्र रैली, राजेंद्र दयाल, रौशन सोनी, आरती सोना,आराबती, मीना कश्यप, नरेश ध्रुव, हेमलता यादव, शबनम बेगम, राधामनी, गोमती मानिकपुरी, सुखदई बेसरा, शांति कावरे, वुदन कश्यप, पावली दयाल, गोथी कश्यप, सुनीता कश्यप, लीलापदी, सुभद्रा, शाशित नाग, दयमती कश्यप, राहुल कश्यप, राजेश नाग, रामदास, शिवशंकर नेताम आदि शामिल हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, रविशंकर तिवारी, सुखराम नाग, हरीश साहू, जाहिद हुसैन, रोजविन दास, असीम सुता, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

जनपद सदस्य संजय बैस ने हाई मास्क लाइट लगाकर गांव को किया रौशन 

0

ग्राम पंचायत कुसुमकसा मे 100 खम्बो मे हाई मास्क लाइट लगाकर रात भी दिन की तरह लगा रहा है सबसे अच्छी बात पुरे रेलवे स्टेशन से हाई स्कूल तक पहुंच मार्ग पर लाइट लगाया है रेलवे स्टेशन से रात्रि मे आने वाले लोगो को लाइट नहीं होने से बहुत परेशानी होता था जबकि सैकड़ो यात्री रात को वापस घर आते थे उस रास्ते मे अंधेरा होने के कारण परेशानी होता था उस समस्या को देखते हुये जनपद सदस्य संजय बैस पुरे रास्ते पर तेज रौशनी वाली लाइट लगाकर कुसुम वासियो को सौगात दिए ग्राम के सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे ने बताया की हमारे गांव की समस्या का निराकरण करने मे बैस जी अहम भूमिका निभाते है हमारे कुसुम रेलवे स्टेशन मे आस पास के बीस गांव के लोग ट्रेन से आना जाना करते है उन यात्रीयो का रात मे आने वाली अँधेरे मे होने वाली समस्या का समाधान हमारे पंचायत मे किये है मै उनका आभार व्यक्त करता हु पूर्व उप सरपंच नितिन जैन ने बताया की मेरे वार्ड के साथ पुरे गैरेज मोहल्ला का मेन रोड स्टेडियम लाइट से जगमगा रहा है मेरे निवेदन को स्वीकार्य करने के लिये हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी का आभार व्यक्त करता हु इस स्टेडियम लाइट लगने से ग्रामीन जनो मे हर्ष व्यापत है उप सरपंच दीपक यादव ने बताया की इतने विकास कार्य कराने वाले पहले जनपद सदस्य संजय बैस पहले जनपद सदस्य है हर समस्या का समाधान संजय बैस जी के पास होता है इसे लोग संजय है तो सम्भव है कहते है जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा की गांव हमारा है यहां रहने वाले लोग हमारे है इनकी परेशानी की चिंता हमें भी है रात को रेलवे के यात्री के साथ मोहल्ले के लोगो को प्रयाप्त रौशनी के लिये लाइट की आवश्यकता थी जिसे मैंने अपने जनपद निधि से राशि स्वीकृति कर पूरा करने का प्रयास किया हु ग्रामीन जन इस कार्य के लिये आभार जनपद सदस्य का मान रहे है इस आभार कार्यक्रम मे संतोष जैन जावेद खान गोविन्द सिन्हा पूनम सिन्हा डॉक्टर नसीम खान पुष्पजीत बैस गोल्डी धनकर मनीष जेठवानी योगी साहू मनीष जैन सुखदेव शर्मा अजय राजाभोज शंकर धनेन्द्र उपस्तिथ रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS