City Media - Page 318 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 318

जैतगिरी टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

0

बकावंड मां मावली माता क्रिकेट स्टेडियम राजनगर में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया और पहला ईनाम 50 हजार रुपए का था, जो कि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के द्वारा दिया गया। और दूसरा ईनाम 25 हजार रुपए ग्राम पंचायत राजनगर के सरपंच मोहन लाल भारती द्वारा दिया गया।

गिरोला और जैतगिरी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। गिरोला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ओर जैतगिरी को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। जैतगिरी कि टीम ने बल्लेबाजी करते हुए गिरोला की टीम के सामने 123 रनों का लक्ष्य रखा। गिरोला की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रन पर आल आउट हो गई। जैतगिरी ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। जैतगिरी कि ओर से तैजो ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल मैच का मैन ऑफ द सीरीज तेजो को दिया गया।

गिरोला की ओर से पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सतेंद्र गागड़ा को मैन आफ द मैच दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता समिति अध्यक्ष मितेश बिसाई, उपाध्यक्ष सागर, कोषाध्यक्ष मितेश बघेल, सचिव चुमन,सह सचिव अमन संयोजक बेनू, सह संयोजक सीनू, भारत, प्रसाद, रवि, गणेश, किशोर, सुभाष, मुन्ना, श्रीणू कोनवार थे। फाइनल मैच में कमेंट्री सुरेश भारती व पीलाराम ने की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल थे। राजनगर के सरपंच मोहन लाल भारती, उपसरपंच पितवास, बुधराम, सुकरु, जगन्नाथ, देवनाथ, शिवराम बिसाई, मधु, जानकी राम सेठिया, तुलाराम, तुलसी राम बृजेश श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच लखेश्वर कश्यप, मितेश बिसाई एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद थे।

बकावंड में मनाया गया क्रिसमस

0

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। नगर के मुड़ापारा स्थित ईमानुएल चर्च में क्रिसमस त्यौहार की धूम रही। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। मसीही समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ जश्न मनाया। छोटे छोटे बच्चों ने नाटक का मंचन किया। रैली इमानुएल चर्च से आरंभ हई और रैली में शामिल मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश देते हुए उनके उपदेश लोगो को सुनाए और उन्हें क्रिसमस की बधाई दी।

आखिर ईडी के लपेटे में आ ही गए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा; पिता-पुत्र के ठिकानों पर दबिश

0
  • कवासी लखमा, जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी और नपा अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घर छापा
  •  पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं हरीश कवासी 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में फिर एक केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आख़िरकार ईडी के लपेटे में आ ही गए हैं। बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत तीन बड़े कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई चल रही है।

इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की एक बड़ी टीम आज शनिवार को अल सुबह 

लाव लश्कर के साथ सुकमा जिला मुख्यालय पहुंची। ईडी की टीम तीन अलग अलग ग्रुपों में बंटकर सीधे पूरे आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र हरीश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घरों में जा धमकी। सुरक्षा के लिहाज से तीनों जगहों पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। कवासी लखमा के नागारास तथा रायपुर स्थित निवास स्थानों के साथ ही सुकमा स्थित उनके बेटे हरीश कवासी के निवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के निवास पर छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को लेकर सुकमा से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी खेमे में खलबली मची हुई है और तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नागारास गांव के आवास, सुकमा में उनके पुत्र के आवास और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के आवास सहित रायपुर के आवास पर ईडी के छापे पड़े हैं। चर्चा है कि कवासी लखमा के व्यापारिक तार आंध्रप्रदेश व तेलंगाना के शराब घोटाले से जुड़े होने तथा छत्तीसगढ़ में हुए 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर हो यह कार्रवाई की जा रही है।इसके साथ ही विधानसभा सत्र में सुकमा लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई मामलों पर कवासी लखमा की सरकार से तकरार भी हुई है। उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे हरीश कवासी पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं। कवासी लखमा की जिद के कारण कांग्रेस हाई कमान ने लोकप्रिय और जिताऊ नेता दीपक बैज का टिकट काटकर हरीश कवासी को मैदान पर उतार दिया था। नतीजा यह रहा कि भाजपा ने नए नवेले चेहरे को उतारने के बाद भी यह सीट आसानी से जीत ली।पैसे वाले कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा के एक गरीब लेकिन मिलनसार नेता महेश कश्यप ने पटखनी दे दी। नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू भी कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाते हैं। कवासी लखमा पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के कुछ और बड़े नेता ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। कुछ दिनों पहले ही एनआईए ने भी संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में कुछ गिरफ्तारियां की हैं। ये गिरफ्तारियां नक्सलियों से संबंधित हैं।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय सारिणी को संशोधित करते हुए नई समय सारिणी जारी की गई है। जिसका पृथक से समय सारिणी अनुसार आम सूचना जारी की जाएगी।

कलेक्टर हरिस एस द्वारा राज्य शासन से मिले निर्देश के परिपालन में जिले के त्रिस्तरीय निर्वाचन 2024-25 जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष-सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया 28 दिसंबर को की जानी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. सिंह का निधन दुखद है हम सब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री के रूप में देश के लिए डॉ मनमोहन सिंह का योगदान अतुलनीय है। आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए सूचना का अधिकार का कानून देना या फिर किसानों को उनके जमीन का पूरा हक देने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाना हो या फिर सड़क के किनारे काम करने वाले ठेले खोमचे वालों के लिये वेंडर प्रोटेक्शन कानून बनाना या फिर रोजगार का अधिकार देने मनरेगा लाना हो, प्रधानमंत्री के रूप मे मनमोहन सिंह ने इस देश के आम आदमी सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनका निधन भारत के लिए देश की राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर डॉ. सिंह को अपने चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

विक्रम उसेंडी आए जगदलपुर

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव हेतु गुरूवार को विधायक, पूर्व मंत्री एवं पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी जगदलपुर आए। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जिले के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से एक एक करके बंद कमरे में उनकी मंशा व राय जानी गयी। दोपहर 2 बजे से देर शाम तक रायशुमारी का क्रम जारी रहा। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ बनी रही।

पदोन्नत शिक्षकों को पसंद की शाला में नियुक्ति देने की मांग

0
  • जैसा कि आप जानते है।विगत कुछ महीनों से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला की पदोन्नति की तैयारी चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व ही डीपीसी हुआ है। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों का नाम भी सार्वजनिक हो गया ह अब बात आती है कि ये शिक्षक पदोन्नत होकर जाएंगे कहां? इस हेतु सूची भी विभाग के पास है। इसी तारतम्य में सर्व शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन देने डीईओ बस्तर कार्यालय पहुंचा।

डीईओ के दौरे पर होने की वजह से वहां मौजूद अधिकारी देवाशीष चौधरी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद फेडरेशन के जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने बताया कि काफी दिनों पश्चात हमारे साथियों की पदोन्नति हो रही है। इसमें हमारे साथियों को निराशा हाथ न लगे इसलिए यह ज्ञापन दिया गया है, ताकि विभाग भी अपनी पूर्ण तैयारी कर ले। इससे पूर्व काउंसलिंग होने पर 3 शालाओं के नाम दिए जाते थे। जिसे शिक्षक चाहकर भी नहीं लेते थे और हर बार पदोन्नति से वंचित हो जाते थे। इसलिए जिस भी शिक्षक साथी का नंबर आए। उन्हें सभी शालाएं दिखाई जाएं। जिससे वो अपनी मनपसंद शाला का चयन कर सकें। इस हेतु काउंसलिंग स्थल पर सभी शालाओं के नाम भी चस्पा करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया गया है। इस पत्र का सभी शिक्षकों ने स्वागत किया है। ज्ञापन देने वालों में रवींद्र सेठिया, मन्नू नेताम, सुमीत देवांगन और अन्य शामिल थे।

बकावंड की मातागुड़ी में हुआ सुंदरकांड का पाठ

0
  •  सफलता का मंत्र छुपा है श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड में

बकावंड नगर के मेन रोड पर स्थित मातागुड़ी में गुरुवार को श्रीराम मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। रामायण के सुंदरकांड के माध्यम से हनुमानजी ने सफलता पाने के लिए एक महत्वपूर्ण सीख दी है।

हनुमानजी ने इस कांड में लगातार कोशिश करते रहने का महत्व बताया है। सुंदरकांड के अनुसार हनुमानजी माता सीता की खोज के लिए लंका पहुंच गए और वे माता को खोज रहे थे। हनुमानजी रावण के महल, लंकावासियों के घर, अन्य महलों और लंका की गलियों, रास्तों में सीता को खोज रहे थे। लंका की सभी खास जगहों पर सीता की खोज के बाद भी हनुमानजी को सफलता नहीं मिली थी।

हनुमानजी के सामने एक बहुत बड़ी समस्या ये थी कि उन्होंने देवी सीता को कभी देखा भी नहीं था। वे सिर्फ सीता के गुण के बारे में जानते थे। हनुमानजी सिर्फ गुण के आधार पर ही लंका में देवी को खोज रहे थे। इस असफलता की वजह से उनके मन में कई तरह की बातें चलने लगी थीं।

हनुमानजी के मन में विचार आया कि अगर श्रीराम के पास खाली हाथ जाऊंगा तो वानरों की प्रतिष्ठा संकट में आ जाएगी। श्रीराम भी सीता के वियोग में प्राण त्याग देंगे, उनके साथ लक्ष्मण और भरत भी। बिना अपने स्वामियों के अयोध्यावासी भी जी नहीं पाएंगे। बहुत से लोगों के प्राण संकट में पड़ जाएंगे। इन सभी विचारों के बाद हनुमानजी ने सोचा कि मुझे एकबार फिर से खोज शुरू करनी चाहिए। फिर से कोशिश करने की बात मन में आते ही हनुमानजी ऊर्जा से भरपूर हो गए। उन्होंने अपनी खोज की समीक्षा की। हनुमानजी ने सोचा कि अभी तक मैंने ऐसे स्थानों पर सीता को ढूंढ़ा है, जहां राक्षस निवास करते हैं। अब ऐसी जगह खोजना चाहिए जो वीरान हो या जहां आम राक्षसों का प्रवेश वर्जित हो। इसके बाद उन्होंने लंका के सारे उद्यानों और राजमहल के आसपास सीता की खोज शुरू कर दी। एक और बार की गई कोशिश में हनुमानजी को सफलता मिली और हनुमान ने सीता को अशोक वाटिका में खोज लिया। हनुमानजी के एक विचार ने उनकी असफलता को सफलता में बदल दिया।इस प्रसंग की एक महत्वपूर्ण सीख यह है कि हमें सफलता मिलने तक लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। श्रीराम मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड का संगीतमयी पाठ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनसिंग पटेल, हलधर कश्यप, दायितरी नायक, हरदास कश्यप, दिलीप भारती, शिवलाल बिसाई, सूरज बिसाईं, टिकेंद्र उके, उमाशंकर निषाद, ओमप्रकाश रजक, उमेश बघेल, राजा तिवारी, देवराज यादव, संतोष, लक्ष्य, निखिलेश गुप्ता आदि भक्त उपस्थित रहे,

सनी लियोनी को महतारी वंदन का लाभ; असली मास्टर माइंड तो साइबर कैफे संचालक निकला

0
  •  बनाया था महतारी वंदन योजना का फर्जी प्रकरण 
  • पुलिस ने कैफे संचालक युवक को किया गिरफ्तार 
  • बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होगी सेवा में वापसी ?

अर्जुन झा-

जगदलपुर बीते कुछ दिनों से बस्तर में लगातार सुर्खियों में चल रहे फिल्म एवं पॉर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। इस मामले में सनी लियोनी के नाम से योजना का फार्म भरने वाले एक साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई नाइंसाफी का मुद्दा गरमाने लगा है। अब सवाल उठ रहा है कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी ने सनी लियोनी के नाम से कोई फार्म भरा ही नहीं था, उसे किस आधार पर बर्खास्त कर दिया गया? क्या मामले के असली मुजरिम की गिरफ्तारी के बाद वेदमती जोशी को फिर से सेवा में बहाल करने में प्रशासन वैसी ही तत्परता दिखाएगा?

यह सनसनीखेज मामला बस्तर जिले के छोटे से गांव तालुर से जुड़ा हुआ है, जिसने बड़ा रूप ले लिया है। बड़ा रूप इसलिए क्योंकि इसमें सनी लियोनी जैसी बड़ी शख्सियत का नाम जुड़ा हुआ है। इस मामले ने तालुर गांव को देश दुनिया में

मशहूर कर दिया है। वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोलने की फिराक में बैठी रहने वाली कांग्रेस को एक और बड़ा मौका मिल गया। कांग्रेस के प्यादे से लेकर सेनापति तक महतारी वंदन योजना की आड़ में छत्तीसगढ़ में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाने लगे। इसे भाजपा नेताओं की सह पर किया गया कृत्य बताने लगे। उधर सियासी वार पलटवार के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी हड़बड़ी दिखाई। बिना मामले की तह तक पहुंचे ही तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया। वेदमती जोशी तालुर गांव की ही बेटी है और पति के निधन के बाद मायके में ही रहकर अपना गुजारा करती है। बर्खास्तगी से उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है, उसे बेवजह बदनाम होना पड़ा है।उधर पुलिस ने गिरफ्तार साइबर कैफे संचालक को कोर्ट में पेश भी कर दिया है। बस्तर जिले के तालुर गांव में कुछ दिन पहले फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में इंट्री करने वाले साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि बस्तर नगर पंचायत में साइबर कैफे चलाने वाले नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जब मामले में बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि योजना के तहत फॉर्म भरने लेकर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तर स्थिति साइबर कैफे के कंप्यूटर का उपयोग किया गया है। इसके बाद जब पुलिस साइबर कैफे पर पहुंची तो यहां पुलिस को संचालक नरेंद्र मिला। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाए थे और उसने ही सारे डाक्यूमेंट योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किये थे। उसने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था। इस काम में पहले गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र कुमार जोशी का कोई रोल नहीं था। लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में ही आ रहे थे। ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने का मामला फूटने के बाद पूरे प्रदेश, देश में बवाल मच हुआ है।

कांग्रेसी के मामले पर मौनव्रत

तालुर के मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संदिग्ध लाभार्थियों के खातों की जांच करवाई जा रही है।प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गाज गिरा रहा है और साइबर कैफे चलाने वालों को निशाना बना रहा है मगर जिले के ही एक कांग्रेसी विधायक के प्रतिनिधि द्वारा महतारी वंदन योजना का लिए जा रहे बेजा लाभ के मामले में प्रशासन का मौनव्रत समझ से परे है। इससे लगता है कि कुछ अधिकारियों ने सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस से गुप्त समझौता कर लिया है। यह मामला बकावंड ब्लॉक से जुड़ा हुआ है

बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार निवासी कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जानकी राम भारती पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं और युवतियों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। इस कांग्रेस नेता ने अपने परिवार की एक कुंआरी लड़की को शादीशुदा बताकर योजना का लाभ दिलवा दिया है। योजना का बेजा लाभ लेने के लिए इस नेता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धोखे में रखकर फार्म भरवा लिए। यह भी बताया गया है कि इस कांग्रेस नेता के परिवार की तीन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इन महिलाओं में बुधमनी पति लखमू राम बघेल महतारी वंदन योजना पंजीयन क्रमांक 006073739, पार्वती पति पदम पंजीयन क्रमांक 006076077 और कलावती पति कुरसो पंजीयन क्रमांक 6081187 शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि ये तीनों महिलाएं विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता जानकी राम भारती के परिवार की हैं और उनके फर्जी दस्तावेज पेश कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उप सरपंच और ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम बकावंड से कर मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य वनवासी मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा करने योग्य नहीं है। वे अपने परिवार की महिलाओं को गलत तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ दिला रहे हैं, यहां तक कि अपने परिवार की कुंआरी लड़की को विवाहित बताकर उसके नाम से हर माह महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त कर रहे हैं। श्री मौर्य ने इस मामले को लेकर बकावंड एसडीएम से चर्चा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रमाण सहित लिखित शिकायत करने के बावजूद कांग्रेस नेता पर कार्रवाई न होना समझ से परे है।

आज फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि होंगे समीर वानखेड़े एवं श्रीमती क्रांति रेडकर वानखेड़े (अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता मुंबई)

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में आंध्र समिति ग्रुप के द्वारा स्व. गणेश शर्मा स्मृति में पांच दिवसीय फाइव ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता कराया जा रहा है

28/12 को मैच के मुख्य अतिथि समीर वानखेड़े (additional commissioner of customs mumbai) एवम् श्रीमति क्रांति रेडकर वानखेड़े (अभिनेत्री एवम् फिल्म निर्माता मुंबई) होंगे,लौह नगरी दल्ली राजहरा में स्वर्गीय गणेश शर्मा स्मृति में रात्रि कालीन 5 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह कबड्डी स्टेडियम टाउनशिप दल्ली राजहरा में आंध्र समिति ग्रुप के तत्वाधान में किया जा रहा है l यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगी lरात्रि कालीन 5 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 7777 रुपए रखी गई है

MOST POPULAR

HOT NEWS