City Media - Page 363 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 363

बकावंड में मचने लगा है बस्तर ओलंपिक का धमाल

0
  • विभिन्न खेल विधाओं में हुनर दिखा रहे हैं खिलाड़ी 

बकावंड बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बकावंड विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आज 6 नवंबर से शुरू हो गया है। विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी हुनर दिखा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक का खुमार खिलाड़ियों के साथ ही युवाओं और बुजुर्गों तक में चढ़ने लगा है।

बस्तर ओलंपिक 2024 का ब्लॉक स्तरीय आयोजन बकावंड हाई स्कूल ग्राउंड में शुरू हो गया है। इसमें ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के युवा एवं स्कूलों के विद्यार्थी अलग अलग इवेंट में भाग ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के ब्लॉक लेवल के इवेंट बकावंड में 6 से 12 नवंबर तक होंगे। बस्तर ओलंपिक की 11 खेल विधाओं के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। एथलेटिक खेल में 100मी., 200मी. 400मी. दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो एवं रिले रेस आदि नौ अलग अलग इवेंट में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त तीरंदाजी इंडियन राऊंड 30मी., 50मी., बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी खेल भी शामिल हैं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही, जनपद उपाध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ एसएस मंडावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, शिक्षक शिक्षिकाओं पंचायत सचिवों और सरपंचों की उपस्थिति में हुआ।

छठ महापर्व का हुआ आगाज, सांसद महेश कश्यप ने दी शुभकामनाएं

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र से सांसद महेश कश्यप ने लोक आस्था के प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य व क्षेत्र की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना भी की।

सांसद  कश्यप ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। सांसद ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य देवता की आराधना करने से हम जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं। श्री कश्यप ने आगे कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक आस्था में नहीं, बल्कि हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द में भी निहित है। सांसद ने कहा कि यह पर्व हमें एकजुट करता है और हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है। श्री कश्यप ने कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें।

नहाय खाय से छठ पर्व शुरू हुआ। छठ पूजा के पहले दिन व्रती अपना व्रत तोड़ने से पहले भगवान सूर्य की पूजा करने के लिए जल्दी उठते हैं। इस दिन से चार दिवसीय उपवास की अवधि शुरू होती है। सभी स्नान करने के बाद नए कपड़े पहनते हैं, व्रत रखते हैं और सूर्यदेव के लिए प्रसाद के रूप में चना दाल एवं कद्दू चावल तैयार करते हैं।

6 घंटे में पुलिया फिसल पट्टी वृक्षारोपण कार्य पूर्ण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू और सभापति झुमुक लाल कोसमा प्रशंसा करते हुए जताया आभार

0

दल्लीराजहरा वार्ड 9 के नागरिकों ने तत्काल 6 घंटे में पुलिया फिसल पट्टी वृक्षारोपण कार्य पूर्ण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू और सभापति झुमुक लाल कोसमा प्रशंसा करते हुए जताया आभार और दिए बधाई।

वार्ड वासियों के मांग पर छोटा पुलिया निर्माण, फिसलपट्टी स्थापना कार्य और वृक्षारोपण कार्यक्रम लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष झुमुक लाल कोसमा सभापति और वार्ड वासियों के सहयोग से पूरा हुआ वार्ड वाशियो ने अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू सभापति झुमुक लाल कोसमा का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किया

नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और सभापति झुमुक लाल कोसमा के प्रयास से वार्ड क्रमांक 9 में नागरिक हित मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसी रोड क्रॉस करने वाली नाली में 10 इंची पाइप डालकर आने जाने की रास्ते को सुगम बनाया गया साथ ही साथ बच्चों के स्वास्थ्य मनोरंजन के लिए फिसल पट्टी लगाया गया जिससे बच्चों को खेल के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध होगी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वहां पर बड़े-बड़े जामुन नेम गुलमोहर और कारण के लगभग 5 से 6 फीट का पौधा रोपण किया गया जिससे वार्ड वासियों को भविष्य में शीतलता और छब प्रदान होगी साथ ही साथ नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने नगर पंचायत कर्मियों को आसपास के कचरा की साफ सफाई कर मुरुम फीलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं वार्ड वासियों के मांग अनुसारपर उक्त स्थल पर झूला भी लगाए जाएंगे इस छोटा पुलिया निर्माण विशाल पट्टी स्थापना और वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग रहा जो कि स्वस्पुर्त अपनी अपनी भागीदारी निभाई और श्रमदान किया जिसकी हम प्रशंसा करते हैं और वार्ड वासियों को बधाई देते हैं इस निर्माण कार्य के समय विशेष रूप से श्याम भाई कोसमा श्रीमती सुखिया बाई श्रीमती लक्ष्मी बाई यादव गुरु दयाल कोसमा राजूराम लादूराम विक्रम यादव नकुल भुवन कुमार दीपक यादव भोला निषाद लक्ष्मण यादव गिरधारी यादव जगदीश पटेल रज्जू राम के साथ-साथ नगर पंचायत कर्मचारी दुर्जन सुकालू मांडवी चेतन मरई हितेंद्र कुमार सफाई प्रभारी महेंद्र बघेल उपस्थित रहे

कुसुमकसा में हुआ भव्य सैनिक सम्मान समारोह ! अंचल के 70 सैनिकों एवं उनके परिवारों का किया सम्मान

0

दल्लीराजहरा :- कुसुमकसा में हुआ भव्य सैनिक सम्मान समारोह ! अंचल के 70 सैनिकों एवं उनके परिवारों का किया सम्मान कार्यक्रम को बेहतरीन आयोजन के लिए गौरव ग्राम सैनिक सम्मान समारोह आयोजन के सभी कार्यकर्ताओं का अतिथियों ने तारीफ की l कार्यक्रम का प्रायोजक निको माइनिंग गोदावरी प्लांट की ओर से की गई थी l अतिथियों एवं उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए

कुसुमकसा जनपद सदस्य संजय बैज

ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का क्षण है l जब हम देश की रक्षा करने वाले उन महान सैनिकों के साथ-साथ उनको जन्म देने वाली मां उनके पिता एवं उनके परिवार का सम्मान कर रहे हैं l इसके लिए मैं हमारे गांव के सहयोगी जिन्होंने सैनिकों के परिवार उनके नाम को मंच तक पहुंचाने में सहयोग किया l मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं l

जिला पुलिस अधीक्षक ने एस आर भगत जी

ने कहा कि जिला पुलिस परिवार की ओर से जो सैनिक रिटायरमेंट हो चुके हैं और जो वर्तमान में पदस्थ हैं उन सभी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं l सैनिक शब्द से ही एक विशेष चेहरा महसूस होता है l मन में उमंग , ऐश्वर्या ,>हिम्मत >और ताकत का अभिमान प्रतीत होता है l जब सैनिक शब्द मन में आता है तो देश के छोर में बॉर्डर पर खड़े वैयक्ति का चित्र मन में उभर आता है l कुछ हद तक हम पुलिस वाले भी सैनिक की तरह काम करते हैं l जब हम नक्सली क्षेत्र में जाते हैं ,हम सैनिकों की तरह लड़ते हैं l खाते पीते सोते जागते हम हर पल सचेत रहते हैं l य़ह कभी भी नहीं सोचता कि क्या होगा ..? उनका सबसे विश्वसनीय दोस्त होता है ,उनका हिम्मत ,उनका ताकत , उनका हौसला ,उनका आत्म विश्वास और गोला और बारूद जो अपने साथ रखता है वह बस इन सब में बंधकर देश और राज्य की रक्षा करता है l

नक्सली गतिविधियों के बारे में आप लोगों सुनते हैं जानते हैं l उनके जीवन में रोमांचक बनी रहती है l हर वक्त उनके मन में योजनाएं बनती रहती है , देश की रक्षा और परिवार की सलामती की l सैनिक के मन में आस्था रहता है समर्पण रहता है साथ ही परिवार उनके सामने घूमते रहता है l मां बाप भाई बहन पत्नी बच्चे सब आंखों में झूलते रहते हैं l उनका एक ही सपना रहता है कि मैं अपने मां पत्नी बच्चों और दोस्तों के सपनों को पूरा करूं इसलिए वह हर समय देश की सेवा में अलर्ट रहता है l

आज आप लोगों ने उनके महत्व को समझकर सम्मान दिया l उनके सम्मान के आज कार्य क्रम रखें l हम लोगों को बुलाया हम लोग भी सैनिकों के सम्मान में अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं l

सम्मान छोटा हो या बड़ा यह मायने नहीं रखता l आज का यह सम्मान भव्यता लिए है इतना विशाल जनसमूह उनके बीच सैनिक को सम्मानित करना बहुत बड़ी गौरव की बात है l

जिन्होंने भी इस कार्यक्रम के बारे में सोचा, समझा , जिसने भी इसके लिए विचार किया l इसके लिए भूमिका निभाई इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बहुत ज्यादा सम्मान के पात्र हैं l

कोई भी गांव शहर सम्मान तभी पाता है जब वहां के लोग बच्चे पढ़ कर निकलते हैं और देश की सेवा , समाज की सेवा और उनकी रक्षा करते हैं l

सैनिक का जीवन बहुत सम्मान पूर्ण तथा कष्टमय होता है l जब हम अपने घरों पर भरपेट खाना खाकर चैन की नींद सो रहे होते हैं l तब सैनिक बॉर्डर पर धूप गर्मी बरसात और ठंड से बेखबर देश की रक्षा करते हैं l कभी इन्हें खाना नसीब होता है तो कभी भूखे पेट तो पेड़ों के पत्तीयो को खाकर गंदे पानी को पीकर बिना सोये रहना पड़ता है l

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल

ने भारत माता की जयकारे के साथ अपना संबोधन करते हुए कहा कि कुसुमकसा की धरती नमन की धरती है l यह सैनिकों की धरती है इस गांव ने इतने सैनिकों को देश की सेवा में भेजें मैं इनके जज्बा और यहां के माताओ और बहनो के भावनाओं का सम्मान करता हूं l फौजियों का जीवन कितना कठिन होता है त्यौहार के वक्त जब हम त्यौहार मना रहे होते हैं फौजी भाई अपने ड्यूटी में लगे रहते हैं l उनके परिवार को चिंता रहती है कि कहां और किस हाल में होगी l ऐसे वीर सपूतों की सम्मान करने के लिए आप लोगों ने जो पहल की है बहुत ही अनुकरणीय है l कितनी पूजनीय है यहां की माता जो अपने बेटे को देश की रक्षा के लिए देश की सेवा में भेजते हैं l लिए इतनी संख्या में देश की सैनिकों को सम्मानित किया हमारे लिए गौरव का विषय है कि आप लोगों ने हमें इसकी काबिल समझा और हमें भी सैनिकों और उनके परिवार के साथ रहने का अवसर मिला l इन सैनिकों के बलिदान के कारण ही हम लोग सकुशल और सुरक्षित रह पाते हैं l

कुसुमकसा के 70 सैनिकों और उनके परिवार को भी मैं धन्यवाद देता हूं जिनके भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैनिक बनने में उनकी भूमिका रही l

धन्य है या मिट्टी जिन्होंने इतने सैनिकों को जन्म दिया और धन्य है यह लोग जिन्होंने बेझिझक निडर होकर अपने बच्चों को देश की रक्षा के लिए भेजें हैं l

अंतिम वक्ता के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नुरुटी

ने कहा कि सभी साथी यह सोच रखते हैं कि हम देश की सेवा में जाएं कुछ कर दिखाएं उनके लिए यह सैनिक सम्मान एक प्रेरणा है l हमारे एसपी सर ने बताया कि पुलिस विभाग में कठिनाइयां है परेशानियां हैं उनके बावजूद हमारे पुलिस बेहतरीन मुकाम हासिल किए हैं l यह हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है हमारे कुसुमकसा में इतने सैनिक निकले हैं l हमारे बीच कलेक्टर महोदय एसपी सर उपस्थित हुए और उन्हीं के द्वारा हमारे सैनिकों एवं उनके परिवार को सम्मान किया गया जिसके लिए हमारे गौरव ग्राम सैनिक सम्मान समिति के आयोजक कार्यकर्ताओं का मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं l

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शिवराम सिंद्रमें जी

ने किया उन्होंने कहा कि हमारे अंचल के सैनिक भाइयों को एवं उनके परिवार को सम्मान देने का यह हमारा छोटा सा प्रयास है l इसे बेहतर बनाने में हमारे ग्राम वासियों ने अपना भरपूर योगदान दिया l कलेक्टर महोदय एवं एसपी साहब ने हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर हमें धन्य कर दिया l

सैनिक सम्मान के बाद रंग झांझर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया l

इसमें छत्तीसगढ़ के फिल्मी कलाकार सुनील तिवारी भी उपस्थित थे l

जिन सैनिकों का सम्मान किया गया वे हैं- स्व बैसाखूराम , स्व प्रेम दयाल स्वर्गीय अश्वनी साहू , मोहम्मद शमी कुरैशी ,जगदीश शुक्ला, अशोक गवारे ,प्रशांत सीहारे , टुकेश्वर साहू, कमलेश कोठारी खेमचंद पिस्दा, उत्तम पटेल , कमलेश्वर तुमरेकी , पवन चुरेंद्र धरम सिंदरामें, नरेंद्र पिस्दा, मयंक बैस, महेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा ,रिखीराम कौशिक ,पूरन लाल ,देवकरण रावटे, चेतन ठाकुर, नूतन कुमार खरांशु, संजय कुमार लेड़िया , जनक लाल लेड़िया , तुलेश्वर सीवना ,भूपेंद्र सीवना , गोविंद नेताम, पवन रावटे ,प्रेम सिंह धनकर , नसीम बोगा ,देवेंद्र सिंह गोटी, देवी सिंह नेताम , मुकेश गवारे , योगेश कुमार, मुकेश कोठारी ,लोकेश पोटाई, सैफ हाशमी , नीरज बैस , रूपनारायण नेताम , बालकरण , हिडको ,योगेश चुरेंद्र,,

सैनिक सम्मान समारोह को आयोजित करने मे इनकी भूमिका रही

मंजू धनकर नन्द किशोर पिस्दा सुरेश कोठारी गोविन्द सिन्हा राजू सिन्हा संतोष जैन जावेद खान नसीम खान भूपेंद्र मिश्रा मोहन दास मानिकपुरी गौरी शंकर साहू पूनम सिन्हा होमन कौशिक देवराज जैन दिनेश जैन मोनू गुप्ता पुष्पजीत बैस निशा कोसरिया पंकज कोठारी रवि यादव ।

मौनी बाबा बने बैठे हैं मुख्यमंत्री और शून्य हो गया है गृहमंत्री का दिमाग: दीपक बैज

0
  •  मौनी बाबा बने बैठे हैं मुख्यमंत्री और शून्य हो गया है गृहमंत्री का दिमाग: दीपक बैज

अर्जुन झा

जगदलपुर राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एकबार फिर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपराधों की आग में झुलस रहा है और मुख्यमंत्री मौनी बाबा बने हुए हैं तथा गृहमंत्री का दिमाग शून्य हो गया है। ऎसी नकारा और निकम्मी सरकार हमने पहले कभी नहीं देखी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ में कहीं भी इंसान सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां बेलगाम अपराधियों का राज चल रहा है। रायपुर जेल परिसर में हुई फायरिंग प्रदेश में अपराधियों के बढ़े हुए हौसले का बड़ा उदाहरण है। बैज ने सवाल किया है कि जब जेल परिसर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी कोना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। जबसे यहां भाजपा की सरकार बनी है तभी से अपराधों का ग्राफ आसमान की बुलंदियों को छूने लगा है। छोटे मोटे अपराध तो राज्य की हर गली में हो ही रहे हैं, चाकूबाजी गाजर मूली काटने जैसी बात हो गई है।हत्या, लूट, बलात्कार, गैंगरेप, गोलीबारी जैसे संगीन अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। राज्य के किसी न किसी हिस्से से ऐसे संगीन अपराधों की खबरें अमूमन रोज सामने आ रही हैं। राज्य में पुलिस के जवान और उनके परिजन तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यहां एक पुलिस कर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जाती है, गुस्साई जनता की भीड़ पुलिस कर्मियों और अफसरों तक पर हमला कर देती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कस्टडी में निरीह ग्रामीण को मार डाला जाता है। ऐसे में राज्य की जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद भला किससे कर सकती है? दीपक बैज ने कहा है कि गलियों तथा सड़कों पर अपराधी मार डालते हैं और फरियाद करने थाने जाओ तो पुलिस वाले मार डालते हैं या फिर मार मार कर अधमरा कर देते हैं। दीपक बैज ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था सम्हल नहीं पा रही है। यहां बेलगाम अपराधियों का राज चल रहा है। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराधों की आग में बुरी तरह झुलस रहा है और मुख्यमंत्री कानों में रुई डाले, आंखों में पट्टी बांधे एवं मौन व्रत धारण करके बैठे हुए हैं और गृहमंत्री का दिमाग पूरी तरह शून्य एवं संवेदनाहीन हो चला है। भाजपा नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ में हो रहे अपराधों को कांग्रेस प्रायोजित बताए जाने के सवाल पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह अपनी सरकार की नाकामी छुपाने का भाजपाई उपक्रम है।को बर्खास्त कर यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग फिर दोहराई है।

बस्तर ओलंपिक 2024 का आगाज आज से

0
  •  बकावंड और बास्तानार में आज से होंगी स्पर्धाएं 

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत संभाग के सातों जिलों में खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में 6 से 12 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान बकावंड में, विकासखंड बास्तानार में 6 से 9 नवंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिनी स्टेडियम किलेपाल में, विकासखंड दरभा में 7 से 12 नवंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझीगुड़ा छिंदपाल में, विकासखंड तोकापाल में 7 से 11 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान तोकापाल और विकासखंड लोहंडीगुड़ा में 7 से 11 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान उसरीबेड़ा में, बस्तर विकासखंड में 8 से 12 नवंबर तक लालबहादुर शास्त्री मैदान बस्तर में, विकासखंड जगदलपुर के अंतर्गत 9 से 14 नवंबर तक मिनी स्टेडियम बिलोरी में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बस्तर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवंबर को क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर और खेलो इंड़िया हाॅकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी में आयोजित की जाएगी। कोंडागांव जिले के विकासखंड कोंडागांव में 7 से 14 नवंबर तक विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहाॅल, विकासखंड फरसगांव में 8 से 14 नवंबर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान, केशकाल ब्लॉक में 8 से 14 नवम्बर तक प्रियदर्शिनी स्टेडियम सूरडोंगर केशकाल, विकासखण्ड माकड़ी में 8 से 14 नवम्बर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान और विकासखंड बडे़राजपुर में 8 से 14 नवंबर तक विश्रामपुरी खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20-21 नवंबर को विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहाॅल कोंड़ागांव मुख्यालय में किया जाएगा।

दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड दंतेवाड़ा में 8 से 13 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड, विकासखंड गीदम में 8 से 13 नवंबर तक जावंगा खेल मैदान, विकासखंड कुआकोंडा में 8 से 13 नवंबर तक हितावारा खेल मैदान कुआकोंडा और विकासखंड कटेकल्याण में 8 से 13 नवंबर तक गाटम एवं परचेली खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20-21 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड में किया जाएगा।

नारायणपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड नारायणपुर में 9 से 11 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान तथा विकासखंड ओरछा में 14 से 16 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान परेड ग्राउंड में तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19-20 और 24 नवम्बर को क्रीड़ा परिसर मैदान, परेड ग्राउंड, ऑफिसर्स क्ल्ब, विश्वदीप्ति स्कूल एवं फुटबाॅल ग्राउंड बंगलापारा नारायणपुर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। सुकमा जिले के विकासखंड सुकमा में 10 से 15 नवंबर तक मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में, विकासखंड कोंटा में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम कोंटा और विकासखंड छिंदगंढ़ में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी-इंडोर स्टेडियम छिंदगढ़ में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में किया जाएगा।

जिला कांकेर के अंतर्गत विकासखंड कांकेर में 11 से 14 नवम्बर तक विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान गोविंदपुर, विकासखंड चारामा 11 से 14 नवम्बर तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम चारामा, विकासखंड नरहरपुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर, विकासखंड भानुप्रतापपुर 13 से 16 नवम्बर तक वन विद्यालय भानुप्रतापुर, विकासखण्ड दुर्गकोंदल मेें 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गकोंदल, विकासखंड अंतागढ़ में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान अंतागढ़ और विकासखंड पखांजुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान पखांजुर में आयोजित की जाएगी। कांकेर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 से 23 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव विद्यालय कांकेर, इंडोर स्टेडियम, सेंट माईकल खेल मैदान और कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में आयोजित किया जाएगा।

जिला बीजापुर के अंतर्गत विकासखंड बीजापुर में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स एजुकेशन सिटी बीजापुर, विकासखंड भोपालपटटनम में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, हाई स्कूल मैदान बैडमिंटन क्लब भोपालपट्टनम, विकासखंड उसूर में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम आवापल्ली, विकासखंड भैरमगढ़ में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम बैडमिंटन क्लब भैरमगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25-26 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स एजुकेशन सिटी बीजापुर मुख्यालय में किया जाएगा।

पत्रकारों को मिलेगा अवार्ड

0

रायपुर छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्‍य अलंकर और सम्‍मानों की घोषणा कर दी गई है। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने इसकी घोषणा की।

राजधानी के तीन पत्रकारों को भी राज्‍य अलंकरण देने की घोषणा की गई है। इसमें प्रिंट मीडिया के वरिष्‍ठ पत्रकार भोलाराम सिन्‍हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मोहन तिवारी और प्रिंट मीडिया अंग्रेजी के मुकेश एस. सिंह के नाम शामिल हैं। भोलराम सिन्‍हा और मोहन तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर स्‍मृति पत्रकारिता पुरस्‍कार दिया जाएगा। वहीं मुकेश एस. सिंह को मधुखर खरे स्‍मृति पत्रकारिता पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है।

कलेक्टर हरिस एस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

0

किलेपाल बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने बास्तानार ब्लॉक के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर हरिस एस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल, बड़े बोड़ेनार बालक व कन्या आश्रम और कापानार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और सुविधाओं एवं सामग्रियों की जानकारी ली। किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नसों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीपीएम राहुल नेताम से कहा कि एक साथ ज्यादा डॉ स्टॉफ को छुट्टी इतना लंबे समय तक नहीं देनी चाहिए। यहां जरूरत पड़ने पर आप क्या करोगे? ऐसी स्थिति में कम समय और बारी-बारी से छुट्टी देने के प्रक्रिया होनी चाहिए।तभी सही सुचारू रूप से कोई परेशानी होने की संभावना कम रहेगी। इस दौरान तोकापाल एसडीएम सुब्रत प्रधान भी उपस्थित रहे।

पेंशन समाज डौंडी लोहारा का मासिक बैठक न्यू पेंशन भवन पर

0

आज दिनॉक 05/11/24को पेंशन समाज तहसील डौंडी लोहारा का मासिक बैठक न्यू पेंशन भवन में आहुत की गई जिसमें तहसील के पेंशनर एवं परिवार पेंशनर उपस्थित रहे सर्व प्रथम मां शारदा की पूजा अर्चना कर अध्यक्ष सियाराम शार्वा द्वारा जीवित प्रमाण भरने हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन दिया गया एस बी आई शाखा प्रबंधक सहारे जी भी आवश्यक मार्ग दर्शन दिये बैठक में सचिव एन आर गंगबोइर उपाध्यक्ष बी एल देवांगन एवं श्रीमती रश्मी केराम कोषाध्यक्ष  चुन्नीलाल साहू सहित 95 सदस्य उपस्थित रहे 66 सदस्यों के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र भरा गया अंत में स्व ईश्वर सिंह ठाकुर सहित तीन स्वर्ग वासी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन किया गया इसी भवन में 8 तारीख तक लगातार जीवित प्रमाण पत्र भरा जायेगाl

 

दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने ली हमले की जिम्मेदारी

0

जगदलपुर सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में दो पुलिस जवानों पर हमले की जिम्मेदारी नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो यूनिट ने ली है।

नक्सली संगठन की स्माल एक्शन टीम के हमले को लेकर नक्सलियों ने तस्वीर जारी की है, जिसमें लूटे हुए हथियारों को दिखाया गया है। नक्सलियों ने इन हथियारों को जप्त करने की बात प्रेस नोट में लिखी है। रविवार को नक्सलियों ने हमला कर जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार से दो राइफल लूटी थी। नक्सलियों की दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। सोमवार को जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। हमले में दोनों जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना है। घायल जवानों का जगरगुंडा के अस्पताल में इलाज जारी है। हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई थी।

MOST POPULAR

HOT NEWS