City Media - Page 396 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 396

अस्पताल के कर्मचारियों के साथ हो रहे गाली गलौज व मारपीट को गंभीरता से लेते हुए थाना अर्जुन्दा पुलिस ने दिखाई सख्ती

0
  •  थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाकर रायपुर से खोज कर लाये आरोपियों को।
  • आरोपी रितेश ऊर्फ गोरिया जो थाना अर्जुन्दा का गुण्डा बदमाश है जिसके खिलाफ कई मामले है दर्ज।
  • सहयोगी आरोपी द्रिवेश ऊर्फ डम्पी देवांगन जिसके खिलाफ थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर में है धारा 307 भादवि0 का मामला , जो दोनों व्यक्ति आदतन अपराधी है।
  • धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 221, 132, 117 (2),121(2) बीएनएस एवं छ0ग0 चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधि0 2010 की धारा 3 के तहत् आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग  राम गोपाल गर्ग,  पुलिस अधीक्षक महोदय  सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा के अप0क्र0 157/2024 धारा धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 221, 132, 117 (2),121(2) बीएनएस एवं छ0ग0 चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधि0 2010 की धारा 3 के आरोपी 1. रितेश उर्फ गोरिया गांधी पिता स्व0 संपत गांधी उम्र 34 साल साकिन वार्ड क्रमांक 14 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा वर्तमान पता- कुशालपुर दन्तेश्वरी मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर 02. द्रिवेश उर्फ डम्पी देवांगन पिता स्व0 जगदीश प्रसाद देवांगन उम्र 29 साल साकिन जगन्नाथ मंदिर के पास अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर छ0ग0 की पता तलाश कर गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा l

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनेश कुमार पिता बिसम्भर सिंह उम्र 35 साल साकिन वार्ड क्रमांक 15 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो सीएचसी अर्जुन्दा में चौकीदार के पद पर कार्यरत् है, कि दिनांक 30.07.24 को प्रार्थी सीएचसी अर्जुन्दा में ड्यूटी में था, कि करीबन 09.15 बजे रात्रि में रितेश ऊर्फ गोरिया व एक अन्य साथी आया और हम लोगो को ईलाज कराना है, कहकर महिला वार्ड में घुस गये जिसे प्रार्थी द्वारा थोडा रूको सबका ईलाज होगा कहने पर रितेश और उसका साथी दोनो मिलकर तुम हम लोगो को जानते नही हो हम लोग क्या कर सकते है, कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट करने से प्रार्थी के बाये जबड़ा, दाहिने हाथ के छोटी उंगली में चोट आया है। जिसका ईलाज सीएचसी अर्जुंदा में कराया है, रितेश उर्फ गोरिया एवं उसके अन्य साथी द्वारा शासकीय चिकित्सा कर्मचारी जानते हुए भी प्रार्थी के साथ मारपीट कर चोंट पहुंचाये है। घटना को स्टाप नर्स कु0 नीलम ध्रुव व श्रीमती धामिनी देशमुख देखे सुने है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी का कथन लेकर घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार कर प्रार्थी के आयी चोंटों का एक्स-रे रिपोर्ट आने पर दाहिनें हाथ फ्रेक्चर होना बताये जाने एवं शासकीय चिकित्सा कर्मचारी होने से प्रकरण में धारा 221, 132, 117 (2),121(2) बीएनएस छ0ग0 चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधि0 2010 की धारा 3 पर प्ररकण में जोडी गई। प्रकरण सदर के आरोपी का पता तलाश करने टीम रायपुर रवाना की गई। जो जरिये मुखबीर सूचना पर से आरोपी रितेश उर्फ गोरिया को पकड कर थाना लाया गया जिसे पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोप द्रिवेश उर्फ डम्पी देवांगन का अपराध में शामिल होना एवं घटना कारित करना पाये जाने पर प्रार्थी से पहचान कार्यवाही करा कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा का सबुत पाये जाने पर दिनांक 20.09.2024 को गिर0 किया गया। गिर0 की सूचना परिजनों को दी गई है व जुर्म अजमानतीय होने एवं आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड होने से ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सीटू ने किया बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन

0

हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू राजहरा ने सेल चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि एवं दीपावली त्यौहार बहुत ही करीब आ गया है किंतु सेल कर्मचारियों को बोनस भुगतान हेतु एन जे सी एस यूनियनो के साथ नया फार्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है। वर्ष 2022 में सेल कर्मचारियों को यूनियन के साथ हुए एमओ यू के तहत 40500 रूपये बोनस भुगतान हुआ था। अगले वर्ष 2023 में बहुमत यूनियन के साथ हुए एम ओ यू के आधार पर जिससे सेल कर्मचारियों को लगभग आधी राशि का ही बोनस भुगतान हुआ ।इस एमओ यू का सीटू सहित दो प्रमुख यूनियनों ने लगातार विरोध करते हुए यह मांग किया कि नया बोनस फार्मूला तय किया जाए जिसमें पूर्व वर्ष मिला बोनस राशि 40500 रूपये से अधिक राशि भुगतान हो सके ।

कंपनी में लगातार स्थाई श्रमिकों की संख्या में भारी गिरावट के बावजूद कंपनी उच्चतम उत्पादन- उत्पादकता उच्चतम टर्नओवर कर रही है। इस तरह का अभूतपूर्व प्रदर्शन स्थाई और ठेका श्रमिकों के योगदान के बिना हासिल नहीं किया जा सकता ।किंतु प्रबंधन द्वारा सम्मानजनक बोनस तय किए जाने के बदले नकारात्मक रवैया से माइंस कर्मचारियों में काफी आक्रोश है ।जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा ।कई ठेका कार्य में संलग्न ठेका श्रमिकों को त्योहार पूर्व बोनस नहीं मिल पाता है ,तथा हर वर्ष उन्हें बोनस के लिए जूझना पड़ता है। अतः यूनियन मांग करती है की माइंस सहित समस्त सेल कर्मचारियों को कंपनी के उत्पादन -उत्पादकता एवं कारोबार के अनुरूप यूनियनो द्वारा रखी जा रही सम्मानजनक बोनस की मांग को एक 1/10/ 2024 एन जे सी एस की बैठक में हर हाल में तय किया जाए तथा नियमित एवं ठेका श्रमिकों का बोनस भुगतान नवरात्रि दीपावली त्यौहार के पूर्व सुनिश्चित किया जाए। धरना प्रदर्शन में जे गुरूवुलु , सुजीत मंडल, बालमुकुंद ठाकुर,विजय शर्मा, शशिकांत, बृजमोहन गजभिये सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

गांधीवादी तरीके से बस्तर बंद कराने का निर्णय

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के बंद के आह्वान को लेकर जगदलपुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में कल जगदलपुर बस्तर बंद को लेकर बैठक हुई।

सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अपराध रोकने में यह सराकर नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में डर और भय का माहौल है। महिलाएं, माताएं और बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। सरकार की नाकामियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने कल 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और गृहमंत्री के खिलाफ ये बंद है।पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। गृमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में खुलेआम खून की होली खेली जा रही है। अपराधियों को संरक्षण के चलते पुलिस पर भारी दबाव है और आम लोगों में दहशत का माहौल है। इसके विरोध में गांधवादी तरीके से 9 से 3 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,सुभाष गुलाटी,हनुमान द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, रामशंकर राव, परमजीत जसवाल, अमजद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सुखराम नाग, रोजविन दास, अजय बिसाई, विशाल खम्बारी मौजूद रहे।

बच्चों ने रो रोकर सुनाई पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपने पापा के साथ हुई घटना की कहानी

0
  • दारुण व्यथा सुन दीपक बैज भी हो उठे भावुक, कहा -बच्चों तुम्हारे साथ खड़ी है पूरा कांग्रेस परिवार 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना सचमुच दिल दहलाने वाली है। जब बच्चों ने अपने पापा कचरु साहू की हत्या की पूरी दास्तां रो रो कर सुनाई, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी द्रवित और भावुक हो उठे। दीपक बैज ने कचरु के बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा -चिंता मत करो मेरे बच्चों तुम्हारे साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है, हम तुम्हें इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे।इस संवाददाता को लोहारीडीह की घटना सुनाते समय पीसीसी चीफ बैज की आंखें भर आईं।

कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव से लौटने के के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से इस संवाददाता ने विशेष बातचीत की।  बैज ने मृतक कचरु साहू के बच्चों से अपनी मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में साफ नजर आ रही है कि नवमी कक्षा में पढ़ने वाली कचरू साहू की बेटी पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दे रही है। भरी आंखों से उसने अपने पापा की हत्या की कहानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को सुनाई। बालिका ने बताया कि उसे पापा की हत्या की जानकारी वाट्सएप और दूसरे लोगों से मिली। पापा बेकसूर थे, उन्हें बेरहमी से मार दिया गया। जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध पूरे गांव वालों ने किया था, मगर मेरे पापा को मार डाला गया। मेरे चाचा को बेरहमी से पीटते हुए पुलिस वाले ले गए, मां को भी जेल में डाल दिया गया है। नानी हमारी देखरेख करने आई है, उसे भी पुलिस वालों ने डंडे से मारा है। बालिका बताती है कि अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है। घर कैसे चलेगा। वहीं कचरु की बुजुर्ग सास ने अपनी जांघ पर पुलिस की मार से आई चोट के निशान दीपक बैज को दिखाए। कचरु की बड़ी बेटी का कहना है कि हम लोगों को पापा के शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया गया। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छोटे भाई को पुलिस वाले ले गए और पापा के शव को दफना दिया। बालिका ने शव का फिर से पोस्टमार्टम कराने और तब तक जहां पर पापा को दफनाया गया है, वहां सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बालिका ने शक जताया कि उसके पापा के शव को निकालकर जलाया जा सकता है।

पापा कब आही दीदी

वीडियो में कचरू की बेटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बता रही है कि उसकी सबसे छोटी बहन जो आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है, उसे पापा की मृत्यु पर जरा भी यकीन नहीं है। वह छोटी बच्ची बार बार अपनी बड़ी बहन से पूछती है – दीदी पापा कब आही, कांदी लुए बर जावत हों कहिके रस्सी अउ हंसिया धरके गे हे अभी तक नई आए हे, जा न दीदी पापा ल धरके लाबे, पापा ह घर में रहिथे त बने लागथे। इतना सुनते ही दीपक बैज द्रवित हो उठे। उन्होंने उस छोटी सी बच्ची और उससे बड़े भाई के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें दुलारा। दीपक बैज ने चारों बच्चों से कहा – बच्चों तुम लोग चिंता मत करो, पूरा कांग्रेस परिवार तुम लोगों के साथ खड़ा है। दीपक बैज जब यह पूरी कहानी इस संवाददाता के सामने बयान कर रहे थे, तब उनकी आंखें सजल हो उठी थीं। दीपक बैज ने बिगड़ती कानून व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार को विफल बताया। दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। रोज़ाना अपराधों की खबरें आ रही हैं, और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी धोखा है।

21 को प्रदेश बंद का आह्वान

दीपक बैज ने कहा कि इस गंभीर घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने 21 सितंबर, शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की विफलताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और वे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार पर दबाव बनाएंगे।

हाईकोर्ट के जज कराएं जांच

दीपक बैज ने लोहारीडीह घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच हाईकोर्ट के किसी सीटींग जज से कराई जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने में असमर्थ साबित हो रही है। दीपक बैज ने कचरू साहू की मौत को संदिग्ध बताते हुए इस मामले में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उसके शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

कलेक्टर ने सीएससी ओलम्पियाड 2023 के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

0
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने पर दिया बल

जगदलपुर, 20 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री हरीस एस. ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में सीएससी ओलम्पियाड 2023 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त ओलम्पियाड में जिले के कुल 17 बच्चों ने स्कालरशिप के लिए क्वालीफाई किया है जबकि 78 बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मैडल के लिए चुना गया है। ज्ञात हो कि 2023 में सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एवम इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी की एक संस्था है। जिसके द्वारा 2023 में सीएससी ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। जिसमें बस्तर जिले के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इन्ही छात्र-छात्राओं में ओलम्पियाड परीक्षा के नेशनल एवं जोन लेबल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हरीस एस. ने बच्चों को बधाई देते कहा कि बस्तर ईलाके के लिए गर्व की बात है। यहां की प्रतिभाएं अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दिशा में और श्रेष्ठत्तम करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निरन्तर अच्छी तैयारी करें। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के महत्ता के बारे में भी बताया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, डीईओ श्री बीआर बघेल,मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अखिलेश मिश्रा तथा अन्य अधिकारी और बच्चों के पालक एवं सम्बंधित स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

जगदलपुर में 21 सितंबर से शुरू होगा पासपोर्ट ऑफिस

0
  • जगदलपुर में 21 सितंबर से शुरू होगा पासपोर्ट ऑफिस
  • विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने बताया बस्तर के लिए सौगात
  •  किरण देव ने बस्तरवासियों को दी बधाई,कहा- भाजपा बस्तर विकास के लिए संकल्पित

जगदलपुर बस्तर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 21 सितंबर को जगदलपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में पासपोर्ट कार्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने समस्त बस्तर अंचल वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

किरण देव ने कहा है कि बस्तरवासियों के लिए काफी ही हर्ष का विषय है कि बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग पासपोर्ट कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। जिसके लिए किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। बस्तर अंचल के नागरिकों के द्वारा बरसों से पासपोर्ट कार्यालय की मांग की जा रही थी। जगदलपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से बस्तर अंचल के नागरिकों को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने की समस्या से निजात मिलेगी। बस्तरवासियों के द्वारा लंबी दूरी तयकर पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जाता रहा है। इसमें बस्तर के लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। उनके धन और समय का अपव्यय होता था। बस्तर के लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाते हुए हमारी सरकार ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नए पासपोर्ट कार्यालय खोलने की घोषणा करते हुए बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हिता और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही साथ बस्तर के बेहतर विकास एवं आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है और हमेशा रहेगी।

दल्ली राजहरा नगर पालिका को चारागाह बना लिया है अध्यक्ष ने: राकेश द्विवेदी

0
  • एसडीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा भाजपा ने 

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में पालिका अध्यक्ष द्वारा की जा रही मनमानी एवं सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए दी जा रही राशि का दुरुपयोग करने के संबंध में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र के कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है एवं अध्यक्ष के निरंकुश प्रशासनिक व्यवस्था के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते नहीं डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। मच्छर और लार्वा नियंत्रण के नाम पर भी स्तरहीन दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है।गलत नीतियों एवं कमीशनखोरी के चलते नगर पालिका के ठेका वाले कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार करते हुए एवं शासन की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।

बताया गया है कि वार्ड क्र. 15 मनोहर आफिस से वार्ड क्र. 17 रूखमणी के घर तक आरसीसी नाली निर्माण बिना पूर्ण किए उसकी राशि का आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच कराई गई थी। जांचकर्ता द्वारा बिना सूचना के जांच पूर्ण कर कार्य में किए गए भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास किया गया है , जिसकी पुनः जांच करायी जाये। वार्ड क्र. 24 में लाखों रूपयों की लागत से बनाए जा रहे टाउन हाल को निर्माण पूर्ण होने से पूर्व ही तोड़कर लाखो रूपये की लागत से पुनः तैयार कराया गया है।इसके बावजूद टाउन हाल आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। उसे असामाजिक तत्वों का अड्‌डा व ठेकेदारों का गोदाम बना दिया गया है। पूर्व में बन रहे निर्माण को शासन की अनुमति के बिना तोड़कर शासन को लाखों रूपयों का चूना लगाया गया है। इसी तरह वार्ड क्र. 19 में भी टाउन हाल आज तक अधूरा है, जिसकी भी जांच कराई जाए। शहर भर में स्वच्छता के नाम पर पेवल ब्लाक लगाए गए हैं, जो कि जगह-जगह उखड़ गए हैं और गंदगी फैल रही है और पानी का जमाव हो रहा है। पेवल ब्लाक लगाने में गुणवत्ताहीन कार्य की जांच कराई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका में काऊ केचर होने के बावजूद दूसरे काऊ केचर खरीदा गया उसका भी उपयोग नहीं किया जाता। जिसके कारण आवारा पशु मुख्य मार्गो के साथ दूसरे मागों पर बैठे रहते हैं एवं गोठान में गायो को नही रखा जाता। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण में किए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। मरम्मत के नाम पर लाखो रूपये का भ्रष्टाचार किया गया। बीएसपी क्वार्टर का मरम्मत भी करा दी गई है, जिसकी सम्पूर्ण जांच कराई जाए। भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव करते हुए उनके वार्डो में कार्य नहीं कराया जाता है। जानबूझ कर उनके वार्डों में मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा।ता अध्यक्ष निधि का उपयोग भी सबसे ज्यादा अपने ही वार्डो में कराया जाता है एवं पाइप लाइन के कार्यों में भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इन बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में जांच और और कार्रवाई न होने पर भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा नगर पालिका का घेराव, धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान राकेश द्विवेदी, महामंत्री मदन माइती, महेंद्र सिंह, संतोष देवांगन, सुरेंद्र बेहरा ,रमेश गुज़र, सोनू ठगेल, गिरधर सिन्हा, राजेश काम्बले, श्रीजीत, दादू गुप्ता, वीरेंद्र साहू, मनन गुप्ता, राहुल शर्मा उपस्थित थे।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने भाजपा ने थाने में दिया आवेदन

0
  • जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा की जा रही: भाजपा 

जगदलपुर जिला भाजपा बस्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती में देश विरोधी बयान देने व सिख समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए दिए गए अनर्गल बयान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुरुवार को सिटी कोतवाली में आवेदन सौंपा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को देश का माहौल व शांति भंग करने का प्रयास बताया। साथ ही सिख समाज की भावनाओं को जानबूझकर चोट पहुंचाने वाले उनके बयान को अत्यंत गंभीर करार देते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अविलंब यथायोग्य कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश विरोधी बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह स्थितियां जानबूझकर कांग्रेस द्वारा निर्मित की जा रही है।भाजपा नेताओं द्वारा सिटी कोतवाली प्रभारी शिवानंद सिंह को आवेदन सौंपा गया। इस दौरान जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व पार्षद आलोक अवस्थी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, सुरेश कश्यप, सुरेंद्र सिंह गिल, सरबजीत सिंह सूरी, लक्ष्मी कश्यप, रोहित त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, सुरेश मिश्रा, अतुल सिम्हा, जयप्रकाश पाढ़ी, दिलीप झा, राज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

पूरे हो गए हड़ताल के सवा माह, सरकार ने नहीं ली वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सुध

0
  • जंगलों में अवैध कटाई व अवैध कब्जे के मामले बढ़े

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग में बीते 20- 25 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर नया रायपुर तूता के धरना स्थल पर 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शासन ने उनकी सुध अब तक नहीं ली है। हड़ताल के चलते वन विभाग का मैदानी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बस्तर संभाग के जंगलों में भी हड़ताल का असर दिखने लगा है।

हड़ताल में बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जिलों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल हैं। भाजपा के नेताओं ने सत्ता में आने से पहले हड़ताली कर्मचारियों के मंच पर आकर ऐलान किया था कि सत्ता में आने पर 100 दिनों में कमेटी बनाकर वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण कर दिया जाएगा। परंतु आज 200 दिन बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन अपने वादे से मुंह फेर रही है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग वन बाहुल्य है। संभाग के सभी जिले सघन जंगलों से आच्छादित हैं। इन जंगलों के बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई और वनभूमि पर अतिक्रमण पर ज्यादातर यही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नजर रखते हैं और फारेस्ट गार्ड एवं डिप्टी रेंजरों को सूचना देते हैं। उनकी ही सूचना पर ऎसी अवैध गतिविधियों को नियंत्रित किया जाता है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी वनोपजों की खरीदी और डिपो में बांस बल्ली विक्रय में भी इनकी महति भूमिका रहती है। हाल ही में वन विभाग ने बस्तर में बड़ी कार्रवाईयां करते हुए वन विभाग की पचासों एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया था। इसकी सूचना इन्हीं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से अफसरों को मिली थी। अगर लंबे समय तक हड़ताल चलती रही, तो जंगलों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

अधिकारी इसलिए हैं परेशान

यह तथ्य सर्व विदित है कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से अधिकारी अपने आवासों में झाड़ू पोंछा, सफाई, कपड़े धुलवाने, खाना बनाने, बाजार से सब्जियां और अन्य सामान लाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने आदि काम करवाते हैं। इसके साथ ही वे ज्यादा संख्या में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कर रकम हजम कर लेते हैं। दैनिक वेतनभोगी कर्मियों से सेवाएं लेने में डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनपाल, फारेस्ट गार्ड और बीट गार्ड आगे रहते हैं। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से ये सारे कर्मचारी और अधिकारी परेशान हैं। वे भी चाहते हैं कि डेली वेज वाले कर्मियों की समस्या का जल्द से जल्द हल हो जाए, ताकि उन्हें भी राहत मिल सके।

अवैध कमाई का अड्डा बन गया है बस्तर संभाग में आदिम जाति कल्याण विभाग, वसूली का एक और ऑडियो आया सामने

0
  • बीजापुर के बाद बस्तर जिले में भी आया मामला
  • विधायक को बदनाम करने की बड़ी साजिश की बू 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में आदिम जाति कल्याण विभाग में आदिवासी छात्र छात्राओं के हक और निवाले पर डाका डालने का खुला खेल चल रहा है। विभाग के एक और मंडल संयोजक द्वारा छात्रावास अधीक्षिका से मोटी रकम की डिमांड किए जाने का मामला सामने आया है। वसूली का एक ऑडियो टेप उजागर हुआ है, जिसमें मंडल संयोजक विधायक के नाम पर छात्रावास अधीक्षिका से सीधे एक लाख रुपए की डिमांड करता सुनाई दे रहा है। अधीक्षिका जब साफ कह देती है कि विधायक जी से कह देना – मुझे हटवाकर किसी और को यहां नियुक्त करवा दीजिए। इस जवाब से मंडल संयोजक हड़बड़ा जाता है और सफाई देने लग जाता है। इससे जाहिर होता है कि विधायक की आड़ में तथाकथित मंडल संयोजक अपना स्वार्थ साधने की कोशिश में था, मगर उसकी दाल गल नहीं पाई। वहीं दूसरी ओर अगर विधायक की डिमांड होती, तो विधायक अपने पीए अथवा किसी विश्वसनीय समर्थक से कहलवाते।

विधायक के आड़ में वसूली के इस मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी h ताकि पता चल सके कि विधायक को बदनाम करने की ऎसी साजिश आखिर किसने रची है?

बस्तर संभाग के आश्रमों, कन्या परिसरों और छात्रवासों के अधीक्षक अधीक्षिकाओं से अवैध वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है। यह वसूली इन संस्थाओं में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं की भोजन व्यवस्था व अन्य सुविधाओं के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली राशि में से की जा रही है। बिचौलिये के रूप में काम करने वाले मंडल संयोजकों के माध्यम से कमीशन की वसूली कराई जा रही है। बीजापुर जिले में लीक हुए एक ऑडियो टेप में खुलासा हुआ था कि कमीशन की वसूली विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और आयुक्त के नाम पर की जा रही है। हालांकि मामला सामने आने के बाद बीजापुर कलेक्टर ने संबंधित मंडल संयोजक को निलंबित कर दिया है और एक अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां का भी एक ऑडियो टेप उजागर हुआ है। इस ऑडियो टेप में मंडल संयोजक एक अधीक्षिका से कह रहा है कि विधायक जी ने एक लाख रुपए मंगाए हैं। रुपए जल्दी दे देना। जो नहीं दे रहे हैं, उन्हें हटवा दिया जाएगा। तुम नहीं दोगी तो कोई दूसरा ज्यादा देकर तुम्हारी जगह पर बिठा दिया जाएगा। इस पर अधीक्षिका जवाब देती है कि यह तो बहुत बड़ी रकम है, 10-20 होता तो चल जाता। तब मंडल संयोजक कहता है कि देख लो इसमें तुम्हारी ही भलाई है। इस पर अधीक्षिका पूछती है कि आपसे विधायक ने कहा है या उनके पीए ने? मंडल संयोजक जवाब देता है कि स्वयं विधायक जी ने कहा है। इसके बाद अधीक्षिका कहती है ठीक है भैया एक काम करो, मेरी जगह किसी और को नियुक्त करवा दो, मैं इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकती। बच्चों के लिए इंतजाम करने में बड़ी दिक्कत होती है। ऊपर से 20 बच्चे और बढ़ गए हैं। अधीक्षिका के इस तेवर को देख मंडल संयोजक हड़बड़ा गया और कहने लगा – नहीं, नहीं तुम चिंता मत करो, मैं विधायक जी से बात कर लूंगा। इस ऑडियो टेप के संवाद से जाहिर होता है कि विधायक की आड़ में अवैध वसूली की कोशिश की जा रही है। जानकार कहते हैं कि अगर विधायक को किसी से रुपए लेने होंगे, तो वे अपने पीए अथवा किसी अति भरोसेमंद कार्यकर्ता के जरिए सीधी डीलिंग करते, किसी सरकारी कर्मचारी का सहारा क्यों लेते? कुल मिलाकऱ इस पूरे मामले में किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।

ये था बीजापुर का मामला

ऎसी ही वसूली का एक ऑडियो बीजापुर जिले से सामने आया था। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रमों, कन्या परिसरों और छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र- छात्राओं को नियमित रूप से पौष्टीक भोजन, नाश्ता, साबुन, सेनेटरी नेपकिन, बिस्तर, गद्दे, चादर, कम्प्यूटर व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने, भवनों के रख रखाव आदि के लिए शासन द्वारा प्रतिमाह हर छात्रावास व आश्रम को लाखों रुपयों का आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। इस रकम पर विभागीय अधिकारियों की नजर गड़ी रहती है। छात्र छात्राओं को स्तरहीन चावल, दाल, सब्जी व नाश्ता देकर रकम अंदर कर ली जाती है। चादरों, बेडशीट की सालों धुलाई नहीं करवाई जाती, न बच्चों को नहाने व कपड़े धोने के साबुन दिए जाते हैं और न ही छात्रवृत्ति की पूरी रकम दी जाती है। इन मदों पर बोगस खर्च बताकर पूरी रकम आपस में बांट ली जाती है। हर अधीक्षक अधीक्षिका से हर माह 15 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की वसूली की जाती है। वसूली की जिम्मेदारी विभाग के मंडल संयोजक को दी गई है, जो हर माह वसूली के ही काम में लगा रहता है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक शिक्षक को मंडल संयोजक नियुक्त कर उसे वसूली में लगा दिया गया था। इस मंडल संयोजक कैलाश रामटेके की वसूली का एक ऑडियो वायरल हो गया था। यह ऑडियो मंडल संयोजक और किसी लक्ष्मी नामक छात्रावास अधीक्षिका के बीच फोन पर हुई बातचीत का बताया जा रहा है जिसमें मंडल संयोजक द्वारा लक्ष्मी से कहा जा रहा है कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठाती? तुम रकम भेजो, मैं अपने भाई को भेज रहा हूं उसे दे देना। हर माह साहब तक पैसा पहुंचाना जरूरी है। महिला 10 यानि 10 हजार देने की बात कहती है, तो मंडल संयोजक पूरे 30 हजार की डिमांड करता है। इसी बीच मंडल संयोजक पूछता है कि पहले रुपए किसे देते थे, तब महिला बताती है कि विष्णु सर को देते थे। फिर मार्च अप्रैल के बकाया की बात होती है। किसी सीमा का जिक्र होता है। कथित संयोजक कहता है कि कमिश्नर को हर माह 50 हजार रुपए देना पड़ता है। इसी दौरान मंडल संयोजक यह भी कहता है कि जो रकम नहीं देगा, उसे हटा दिया जाएगा। ऑडियो में कमिश्नर, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त तक को रकम देने की बात कही गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS