City Media - Page 467 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 467

इंजीनियर की बदतमीजी की शिकायत कलेक्टर से नपा अध्यक्ष ने की

0
  • पी.डब्लू डी. के इंजीनियर द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने की शिकायत्

विषयांतर्गत लेख है कि नगर पंचायत चिखलाकसा शा.उ.मा.वि. चिखलाकसा में अतिरिक्त कमरा बनना स्वीकृत हुआ है जो कि स्कूल एक साईड से बनाया जाए ताकि सामने बच्चों के खेल मैदान खाली रहेगा। ऐसा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष द्वारा कहे जाने पर पटेल इंजीनियर द्वारा तुम लोग जैसा बोलोगे वैसा नहीं होगा हमें जहां बनना है हम वहीं बनायेगे, तुम लोग के पास बुध्दि नहीं है इस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैं आपका काम नहीं करूंगा मैं जा रहा हूं ऐसा चिल्लाते हुए भड़क कर चला गया।

अतः आपसे निवेदन है कि उसे हटाकर दूसरे इंजीनियर को नियुक्त किया जाए व उस पर कड़ी कार्यवाही की जाये, नगर पंचायत चिखलाकसा के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार कई सालों के प्रयत्न के बाद स्कूल निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है. उस कार्य पर अढचने आ रही है। हम आदिवासी नेताओं पर दबाव डालकर हमें अपमानित किया जा रहा है इस अत्याचार को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये

चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ आज प्रारंभ होगा रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व

0
  • 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज का भव्य आयोजन

जगदलपुर रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व 22 जून को जगदलपुर में देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ हो जाएगा। जगन्नाथ मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा परंपरा अनुसार इंद्रावती नदी के पवित्र जल, पंचामृत, चंदन से भगवान शालिग्राम का अभिषेक किए जाने के बाद प्रभु जगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र के विग्रहों को चंदन स्नान करवाया जाएगा।

360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के तहत परंपरानुसार 22 जून को ग्राम आसना से भगवान शालिग्राम को श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा। ततपश्चात 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा इंद्रावती नदी का पवित्र जल जगन्नाथ मंदिर लाकर देवस्नान, चंदन जात्रा पूजा विधान संपन्न किया जाएगा। इसके बाद भगवान के विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रभु जगन्नाथ स्वामी का अनसर काल शुरू होकर 5 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रभु का दर्शन वर्जित रहेगा। 6 जुलाई को नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ स्वामी के दर्शन होंगे, 7 जुलाई को गुंडिचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ ही प्रभु जगन्नाथ स्वामी जनकपुरी सिरहासार भवन में 9 दिनों तक रहेंगे, जहां बस्तर गोंचा पर्व के विविध पूजा विधान परंपरानुसार संपन्न किए जाएंगे। इसके साथ ही तय कार्यक्रम के अनुसार अमनिया भोग का भगवान जगननाथ को अर्पण 8 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस विधान को पूरा करने की जिम्मेदारी 100 गांवों के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्यों के द्वारा परंपरानुसार संपन्न किया जाएगा। बस्तर गोंचा महापर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को देव स्नान पूर्णिमा (चंदन जात्रा) जगन्नाथ स्वामी का अनसर काल प्रारंभ 23 जून से 5 जुलाई तक, नेत्रोत्सव पूजा विधान 6 जुलाई को, श्री गोंचा रथ यात्रा 7 जुलाई को, अखंड रामायण पाठ 10 जुलाई को, हेरा पंचमी 11 जुलाई को, 56 भोग का अर्पण 12 जुलाई को, सामूहिक उपनयन संस्कार 14 जुलाई को, बाहुड़ा गोंचा रथ यात्रा कपाट फेड़ा पूजा विधान 15 जुलाई को, देवशयनी एकादशी पूजा विधान 17 जलाई को संपन्न होंगे। इसी के साथ बस्तर गोंचा महापर्व का परायण आगामी वर्ष के लिए होगा।

संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने एनएमडीसी प्रबंधन पर कसी नकेल, स्थानीय लोगों को अब मिलेगी राहत

0
  • स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ देने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश
  • सीएसआर के कार्यों की समीक्षा बैठक में कड़े तेवर

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने एनएमडीसी प्रबंधन की मनमानी पर अब शायद लगाम लग सकता है। अगर एनएमडीसी प्रबंधन ने संभाग आयुक्त के निर्देश को हवा में न उड़ाए तो स्थानीय बेरोजगारों और परिवहन व्यवसायियों को बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल संभाग आयुक्त ने एनएमडीसी प्रबंधन पर लगाम कसना शुरू कर दिया है।

हो यह रहा है कि एनएमडीसी प्रबंधन लगातार अपने कर्तव्यों, दायित्वों और वादों से पीछे भाग रहा है।एनएमडीसी द्वारा नगरनार इस्पात संयंत्र स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण के समय नगरनार समेत 11 ग्राम पंचायतों के साथ जो अनुबंध किया गया था उसके मुताबिक संयंत्र में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देना था, संयंत्र से निकलने वाले माल के परिवहन का काम स्थानीय परिवहन व्यवसायियों को देना था, प्रभावित गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, आदि का इंतजाम करना था, प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस उपाय करना था, मगर प्रबंधन ने इसमें से एक भी शर्त को पूरा नहीं किया है। स्थानीय और बस्तर जिले के बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय बस्तर के बाहर के और दूसरे प्रदेशों के लोगों को नगरनार इस्पात संयंत्र में नौकरियां दी गई हैं। माल परिवहन का काम भी बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। जबकि स्थानीय जय झाड़ेश्वर

परिवहन सहकारी समिति के पदाधिकारी और सदस्य माल परिवहन के काम की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। नगरनार में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने की बात भी धरी की धरी रह गई है। एनएमडीसी प्रबंधन ने शिक्षा के नाम पर एक स्कूल खोला भी है, तो वहां स्थानीय बच्चों को दाखिला न देकर बाहरी लोगों के बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस्पात संयंत्र के पास स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई संयंत्र से उठने वाले तीव्र ध्वनि प्रदूषण के कारण चौपट हो रही है।

खेतों को लील रहा काला पानी

कुल मिलाकर देखें तो नगरनार इस्पात संयंत्र नगरनार कस्बे और आसपास के तमाम गांवों के लिए अभिशाप ही साबित हो रहा है। संयंत्र से धूल धुंए की गुबार ग्रामीणों को बीमार बना रही है। लोग अस्थमा, टीबी, ह्रदय रोग, चर्मरोग समेत कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उनके उपचार की कोई सुविधा एनएमडीसी प्रबंधन ने उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं संयंत्र से निकलने वाला केमिकल युक्त काला पानी ग्रामीणों के खेतों को बंजर बना रहा है। तालाबों के पानी को प्रदूषित कर रहा है। इस जहरीले पानी से खेती चौपट हो गई है और उस पानी को पीकर मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। प्रबंधन ने जहरीले धूल, धुंए और काले पानी के प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं की है।

ये निर्देश दिए आयुक्त ने

कमिश्नर श्याम धावड़े ने समीक्षा बैठक में एनएमडीसी प्रबंधन से साफ शब्दों में कहा है कि अपने प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को लाभ देने वाले कार्यों को प्राथमिकता दें, साथ ही प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के लिए सीएसआर मद से विशेष प्रावधान कर रखें। ताकि जरूरतमंदों को तत्काल राशि की स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है इसीलिए जिलों में नवाचार के साथ-साथ अंदरूनी तथा प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता का भी प्रावधान रखा जाना चाहिए। कमिश्नर श्री धावड़े ने गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में एनएमडीसी और जिलों के विकास शाखा प्रभारियों से सीएसआर मद के कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2023-2024 तक स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। संभाग के जिलों से विकास कार्यों हेतु एनएमडीसी कार्यालय से लंबित राशि के भुगतान करवाने हेतु कार्यों का ज्वाईट इंस्पेक्शन कर पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाकर लंबित राशि को जारी करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलों से वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, आरती वासनीकर, जिलों के विकास शाखा प्रभारी एवं एनएमडीसी के अधिकारी उपस्थित थे।

डीबी ग्रुप की नई पहल करते हुए शवान (डॉग) के लिए खाने की व्यवस्था करते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर फीडिंग बॉक्स लगाने का कार्य कर रही है

0

डीबी ग्रुप की नई पहल करते हुए शवान (डॉग) के लिए खाने की व्यवस्था करते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर फीडिंग बॉक्स लगाने का कार्य कर रही है।संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया कि गली मोहल्ले में घूमने वाले कई शवान (डॉग) खाना न मिल पाने के अभाव में भूखे रहते है और असमय उनकी मौत हो जाती,इसको ध्यान में रखते हुए फीडिंग बॉक्स लगाने का कार्य जारी है,जिससे इन्हें भरपूर खाना मिल सके प्रदेश सचिव पवन सोनी व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन ने बताया वर्तमान में शहर के विभिन्न स्थानों में 5 बॉक्स लगाया गया है जिससे उनको प्रोटीन से भरा हुआ खाना मिलेगा पियोरपेट से भरा फीडिंग बॉक्स हर रविवार को भरा जाएगा जिसके लिए डीबी ग्रुप ने अर्थक प्रयास किया है डॉग (शवान) की सेवा करना उद्देश्य है इनको भरपूर मात्रा में भोजन मिलने से किसी राहगीरों को परेशान नहीं करेंगे गाय के छोटे बच्चो को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे प्रोटीन भोजन मिलने से इन बेजुबानों को खाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा इसके खर्च के लिए लोग स्वस्फूर्त ही

 

इनके भोजन के लिए जरूरी राशि का सहयोग दे रहे है खास कर के डीबी स्टार महिला टीम के सदस्य हर माह अपने स्वेक्षा से दान करते है जिससे नेक काम में मदद मिल सके नगर के चौपाटी चौक पंडर दल्ली चौक इंदिरा कालोनी पुराना थाना के पास बीएसपी अस्पताल के सामने में लागया गया है संस्था के पास दान की कमी है इसलिए हफ्ते में 1 बार 4 किलो फूड डाला जायेगा जैसे संस्था को इन बेजुबानों के लिए मदद मिलेगा वैसे ही डॉग फूड को बढ़ाया जाएगा और आगे जरूरत के हिसाब से फीडिंग बॉक्स लगाया जा सकता है डीबी ग्रुप के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।इन्होंने आगे यह भी बताया कि पिछले माह सड़को पर घूमने वाले गाय, भैस आदि के लिए भी पानी पात्र कोटना भी लगाया गया है डीबी ग्रुप के सभी सदस्य की उपस्तिथि में फीडिंग बॉक्स लगाया गया

श्रीमती बच्ची देवी मिश्रा का देहावसान दल्लीराजहरा

0

श्रीमती बच्ची देवी मिश्रा का देहावसान दल्लीराजहरा । स्थानीय ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य, बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी व नगर के सिविल कान्ट्रेक्टर दुखन मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती बच्चीदेवी मिश्रा (67 वर्षीया) का गुरुवार 20 जून 2024 को गांधीधाम (गुजरात) में देहावसान हो गया। वे कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहींं थी।वे अपने पीछे एक पुत्र अश्विन मिश्रा व दो पुत्रियों अनुपमा एवं उपमा का भरापूरा परिवार छोड़ गई।आज शुक्रवार 21 जून 2024 को गांंधीधाम गुजरात में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी देहावसान की खबर से ब्राह्मण समाज सहित मिश्रा परिवार के परिचितों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।

अंतर्राष्ट्रीय दशम् योग दिवस पर योगमय रहा संपूर्ण बालोद जिला

0
  • मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग,
  • कलेक्टर, एसपी तथा जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित
  • सभी वर्गाें के लोगो ने किया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में
  • आयोजित किया गया जिला स्तरीय दशम् योग दिवस कार्यक्रम

बालोद  21 जून 2024 अतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् वर्ष के अवसर पर आज 21 जून को संपूर्ण बालोद जिला योगमय रहा। जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकाय तथा शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों सहित जिले के अमृत सरोवर, आदि के अलावा आम लोगों ने अपने-अपने घरों में भी योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में आज आयोजित जिला स्तरीय दसवंे योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग, गणमान्य नागरिक  पवन साहू एवं श्री चिमन देशमुख सहित कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक  एस.आर.भगत, सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कन्नौजे, डीएफओ बीएस सरोटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक जोशी, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, श्रीमती तरुणा साहू एवं सुश्री प्राची ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग एवं अतिथियों के द्वारा माॅं सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने बालोद जिले वासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला कर भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की पहली कड़ी को पूरा किया है। उन्होने योग के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि योग का अर्थ ‘जोड़ना‘ होता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से मनुष्य के आंतरिक शक्तियों को जागृत कर, तन-मन को स्वस्थ रखने का अद्वितीय उपाय सुनिश्चित किया है। नाग ने आमजनता सेे स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपने जीवन में योग को अपनाने की अपील भी की। इस अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिलेवासियों को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग अब केवल देश तक ही सीमित नहीं है अपितु पूरे विश्व में इसकी ख्याति फैल चुकी है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में लगातार पिछले 10 वर्षों से योगाभ्यास कराने के लिए योग गुरू पुरूषोत्तम सिंह राजपूत एवं उनकी सुपुत्री सुश्री टेमिन राजपूत को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर योगाचार्य श्पुरूषोत्तम सिंह राजपूत एवं अन्य योगाचार्यो के द्वारा उपस्थित लोगो को सामूहिक योगाभ्यास कराते हुए प्रत्येक आसनों के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। योगाभ्यास की शुरूआत पवित्र ओंकार मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात् सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा चालन, हस्त चालन, स्कंध संचालन के पश्चात् ताड़ासन, वृक्षासन, शिथलीकरणआसन, उस्त्रासन, अध्रचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशंाकासन, उत्तानमंडूकासन, भुजंगासन, मरिच्चयासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, शवासन के साथ-साथ प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपाल भांती, भ्रामरी प्राणायाम कराया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सस्पेंड, बघेल बनाए गए बस्तर डीईओ

0

जगदलपुर कोविड काल के दौरान की गई सूखा राशन खरीदी में गड़बड़ी के आरोप में बस्तर की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह शिक्षा विभाग के सहायक संचालक बलिराम बघेल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन के अवर सचिव गंगाधर वाहिले द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने कोविड काल के दौरान सूखा राशन खरीदी में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। जो सिविल सेवा आचरण नियम के खिलाफ है। इसी वजह से उन्हें निलंबित कर शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में अटैच कर दिया गया है। सहायक संचालक बलिराम बघेल को बस्तर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। बघेल सहायक संचालक का दायित्व भी सम्हालते रहेंगे।

गुप्ता चौक में राजहरा व्यापारी संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद भोजराम का ऐतिहासिक स्वगात व सांसद को तौला लड्डू से

0

दल्लीराजहरा :- दल्लीराजहरा राजहरा व्यापारी ने 20 जून 2024 को राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के नेतृत्व में शहर के ह्रदय स्थल गुप्ता चौक में आज कांकेर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद भोजराम नाग का ऐतिहासिक स्वगात किया गया जिसमें राजहरा व्यापारी संघ के मंच में पर आज नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग के साथ प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, जिला महामंत्री राकेश यादव, व्यापारी संघ के संरक्षक झुमरमल छाजेड़ व व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी मंचस थे | व्यापारी संघ के इस स्वागत कार्यक्रम में साहू समाज , सेन समाज , मुश्लिम समाज , सिन्धु समाज , कुर्मी समाज , मानिकपुर समाज एवं अन्य सामाज के प्रमुखों ने फूल माला पहना कर सांसद भोजराम का स्वगात किया गया। साथ ही राजहरा व्यापारी संघ द्वारा सांसद भोजराज नाग को तराजु में लड्डू में तौला गया वही लड्डू को आम जनता को बाटा गया |

व्यापारी संघ के इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदेश सिंग, राजू कुकरेजा, राजेश दशोडे , सुरेश जायसवाल, शीतल नायक , गीता मरकाम,टी ज्योति,प्रमिला परकार, मंजीत कौर, रमेश जैन , विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, मुस्ताक अहमद, विजयभान सिंह, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी ,हितेश कुमार, ललित जैन, मुकेश ख़ास व व्यापारी संघ से अशोक लोहिया, राघवेंद्र शर्मा, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, प्रेम जायसवाल, आलोक जैन ,अमित जायसवाल, क्रांति जैन, बादशाह लालवानी आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे |

नारायणपुर जिले के कावानार में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की सुरक्षा बलों ने

0
  • सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की थी मंशा

जगदलपुर बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला पुलिस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी को एरिया डॉमिनेशन के दौरान कावानार में भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है। बरामद नक्सल सामग्री में 11 नग कुकर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बैनर सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल हैं।

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इकट्ठा की थी सामग्री।  

नारायणपुर जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी ने थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में यह कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक केएल ध्रुव, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार, सेनानी शैलेश कुमार जोशी 45वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 19 जून को कैंप कड़ेनार से डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कावानार- तोयमेटा की ओर रवाना हुआ था। सुरक्षा बल कावानार बस्ती अंदर पहुंचा तो सोलर प्लेट की बैटरी रखने के लिए बने रूम में 11 नग कुकर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बर्तन, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य नक्सली दैनिक सामग्री मिली। नक्सलियों द्वारा उक्त कुकर, टिफिन, बिजली वायर, कोडेक्स, डेटोनेटर, पटाखों एवं अन्य सामग्री का उपयोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एकत्रित कर रखा गया था। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सावधानी पूर्वक नक्सलियों के मंसूबे को विफल करते हुए बरामद किया। उक्त कार्रवाई में जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की विशेष भूमिका रही।

जल भराव से निपटने नगर निगम की टीम अलर्ट मोड पर

0
  •  देर रात तक आयुक्त मंडावी और स्वच्छता प्रभारी राव डटे रहे मोर्चे पर

जगदलपुर नगर पालिक निगम के अमले ने बुधवार को देर शाम हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुयी ,जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में मोर्चा सम्हाल लिया।

निगम आयुक्त मंडावी निगम अमले के साथ उन वार्डों में पहुंचे, जहां जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। तत्काल जल भराव की स्थिति को दूर करते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान स्वच्छता विभाग के सभापति नरसिंह राव भी साथ उपस्थित रहे। जल भराव वाले क्षेत्रों में निगम अमला पहुंचकर तत्काल वार्डो से पानी की निकासी की व्यवस्था करते राहत पहुंचाने का कार्य किया। भारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जल भराव की स्थिति को दुरुस्त करने पानी की निकासी करने के लिए निगम की जेसीबी मशीन के माध्यम से वार्डो से पानी की निकासी शुरू कराई गई। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि वार्डों में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए निगम अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही बाढ़ एवं जल भराव आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07782 225260 है । निगम प्रशासन कहीं भी आपात स्थिति निर्मित होने पर निगम अमला तत्काल उन वार्डो में पहुंचकर जल भराव की स्थिति को दूर कर लेगा। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य कर्मचारी साथ उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS