City Media - Page 475 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 475

एनएमडीसी प्रबंधन की वादाखिलाफी को लेकर फूटा स्थानीय ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विरोध में आंदोलन

0
  •  पांच दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल जारी, उग्र आंदोलन की दी गई चेतावनी 
    -अर्जुन झा-
    नगरनार एनएमडीसी के नगरनार संयंत्र में स्थानीय बेरोजगारों और ट्रांस्पोर्टरों को काम न देने और प्लांट द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। भूख हड़ताल और धरने पर जय झाडेश्वर परिवहन संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक बैठे हुए हैं।
    जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारिता समिति मर्यादित, नगरनार के तत्वावधान में यह आंदोलन 7 जून से शुरू हुआ है और फिलहाल 11 जून तक चलेगा। समिति की प्रतिनिधि एवं नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा भी हड़ताल पर बैठी हैं। गीता मिश्रा ने कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के समय एनएमडीसी ने जितने भी शर्त ग्रामीणों से की थी, उनमें से एक भी शर्त को एनएमडीसी प्रबंधन ने पूरा नहीं किया है। आसपास के तमाम गांवों में संयंत्र से उठने वाली गर्द का प्रदूषण फैल रहा है।एनएमडीसी ने कहा था कि संयंत्र स्थापना के साथ साथ मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की भी स्थापना नगरनार में कर दी जाएगी, मगर आज तक हॉस्पिटल की नींव भी नहीं रखी जा सकी है। संयंत्र के प्रदूषण से अंचल के ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं, वे अपना इलाज कराने कहां जाएं। गीता मिश्रा ने कहा कि संयंत्र में स्थानीय बेरोजगारों और ट्रांसपोर्टरों को काम भी नहीं दिया जा रहा है।

बाहरी लोगों की भर्ती: नाग
जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति के सदस्य एवं नगरनार के प्रतिष्ठित ग्रामीण सियाराम नाग ने कहा कि एनएमडीसी ने क्षेत्र के गांवों के किसानों की जमीन लेते समय जो पांच वादे किए थे, उन वादों से एनएमडीसी प्रबंधन पूरी तरह मुकर गया है। यहां मजदूरों की भर्ती भी बाहर से की जा रही है। जबकि प्रबंधन ने कहा था कि संयंत्र स्थापना के लिए जिन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनके परिवारों के सदस्यों तथा बस्तर संभाग के ही बेरोजगारों की भर्ती संयंत्र में की जाएगी। मगर शुरू से टेक्निकल भर्ती के नाम पर मजदूरों के रूप में दूसरे राज्यों के लोगों को नगरनार संयंत्र में नौकरियां दी जा रही हैं। वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण का दंश हम झेल रहे हैं और यहां बाहरी लोग मौज कर रहे हैं। अगर प्रबंधन ने वादा पूरा नहीं किया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। सियाराम नाग ने कहा कि हमारे परिवारों के युवा सदस्यों ने इस उम्मीद में कर्ज लेकर वाहन खरीदे थे कि संयंत्र में माल परिवहन का काम मिल जाएगा। लेकिन परिवहन का काम भी बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। प्रबंधन का यह चरित्र असहनीय हो गया है। अब हम और ज्यादती बर्दाश्त नहीं कर सकते।

प्रबंधन रवैया बदले: बघेल
जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति के सदस्य लखीधर बघेल ने कहा कि 22 साल से नगरनार इस्पात संयंत्र का काम चल रहा है। संयंत्र स्थापना के शुरूआती दौर में एनएमडीसी प्रबंधन ने नगरनार समेत आसपास की 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के साथ जो करार किया था, उससे प्रबंधन पीछे हट गया है। यहां न हॉस्पिटल खोला गया है, न प्रदूषण नियंत्रण के उपाय किए गए हैं। संयंत्र से निकलने वाला केमिकल युक्त काला पानी हमारे खेतों को बंजर बना रहा है और तालाबों को प्रदूषित कर रहा है। प्रदूषण के चलते ग्रामीण तरह तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उनके उपचार की व्यवस्था तक एनएमडीसी प्रबंधन ने नहीं की है। स्कूल खोला भी गया है, तो वहां बाहरी लोगों के बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। हमने जमीन गंवाई और हमारे ही बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हैं। रोजगार देने के मामले में भी प्रबंधन ने स्थानीय लोगों के साथ छल किया है। नगरनार इस्पात संयंत्र में सभी श्रेणियों की भर्ती में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि करार में कहा गया है कि स्थानीय और बस्तर संभाग के बेरोजगारों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। लखीधर बघेल ने कहा कि परिवहन का काम भी बाहरी ट्रांसपोर्टरों से कराया जा रहा है। हमारे स्थानीय लोगों ने कर्ज लेकर गाड़ियां खरीदी हैं जो आज काम न होने के कारण ब्याज तक अदा नहीं कर पा रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि प्रबंधन हमारे सब्र की परीक्षा न ले।

केदार कश्यप पर आरोप लगाने से पहले विक्रम मंडावी खुद की गिरेबां में झांके: जी. वेंकट

0
  •  बस्तर का हर कार्यकर्ता में है भाजपा के प्रति समर्पण
  • चित्रकोट से कांग्रेस की हार पर चुप क्यों है मंडावी
    जगदलपुर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर लगाए गए आरोप को लेकर भाजपा नेता जी. वेंकट ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी विधायक से चुनाव परिणामों को लेकर प्रमाण पत्र की आवश्यकता भाजपा को नहीं है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में मंत्री केदार कश्यप के साथ साथ हर कार्यकर्ता ने धरातल पर कार्य करके 50 हजार से भी अधिक मतों से चुनाव में विजयश्री प्राप्त की है।
    बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहने के आरोप के बाद बीजापुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जी. वेंकट ने कहा कि कांग्रेसी नेता स्वयं अपनी गिरेबां में झांके। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है और जीत में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वनमंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरातल पर कार्य किया और 6 बार के विधायक को पटखनी दिलाई है।  वेंकट ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट से चित्रकोट, दंतेवाड़ा, कोंटा से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। जबकि चित्रकोट स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गृह विधानसभा क्षेत्र है बावजूद विधानसभा क्षेत्र से 7502 वोटों की लीड भाजपा को मिली है। क्या विधायक मंडावी प्रदेश अध्यक्ष बैज से इस हार का कारण पूछेंगे? क्या उनसे भी वही सवाल करेंगे जो  केदार कश्यप जी के लिऐ कर रहे हैं? जी वेंकट ने कहा है कि इसी तरह दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस भाजपा से 12884 मतो से पीछे रही तो क्या इसके लिए देवती कर्मा को दोषी ठहराएंगे। इसी तरह कोंटा विधानसभा सीट से स्वयं कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे 6 बार के विधायक कवासी लखमा 4000 वोटों से पीछे रह गए क्या इसमें भी कवासी लखमा की भाजपा से सांठगांठ थी। श्री वेंकट ने कहा कि विक्रम मंडावी की जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है इसलिए वे अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। श्री वेंकट ने कहा कि विधायक श्री मंडावी अपनी पार्टी कांग्रेस की चिंता करें। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज धराशायी हुए हैं। उसकी समीक्षा करें। रही बात केदार कश्यप की तो बस्तर के हर भाजपा कार्यकर्ता को केदार कश्यप ने अपने परिवार की तरह रखा है और बस्तर की राजनीति में कश्यप परिवार का योगदान अमूल्य है।

    काम न आया दुष्प्रचार
    नारायणपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने कहा कि बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सिर्फ बयानबाजी करके मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को विषम परिस्थितियों के बावजूद 4500 से अधिक वोटों की लीड मिलना लाखों के बराबर है। विधायक विक्रम मंडावी को अच्छी तरह से पता होगा कि किस तरह से धर्मांतरण व नक्सलवाद का आतंक फैला कर कांग्रेस ने भाजपाईयों को चुनाव प्रचार से रोकने का असफल प्रयास किया।
    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व नक्सल धमकी के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में दिन रात जुटे रहे। कांग्रेस ने संपूर्ण बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आरक्षण का फर्जी वीडियो वायरल कर आदिवासी क्षेत्रों मे दुष्प्रचार करने का प्रयास किया था, लेकिन यहां के आदिवासी उसके झांसे में नही आए। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी रात में भी चुनाव प्रचार करते थे जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को नक्सलियों द्वारा धमकी दी जाती थी।

भूपेश बघेल अब कोई भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे : केदार कश्यप

0
  • भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद आया बयान
  • प्रदेश में विशेष रणनीति पर काम करेगी भाजपा: केदार कश्यप
    जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की एक अहम बैठक शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की उपस्थिति में हुई।
    विधायक दल की बैठक के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में जानकारी ली गई। सभी क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाकर काम करने की योजना बनाई गई। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में भाजपा ने विजय प्राप्त की है। पिछली बार की तुलना में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने एक लोकसभा में बढ़त बनाई है। इस बार भाजपा ने 10 लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल की है और इस जीत की निरंतरता को बनाए रखने के लिए लगातार कार्य करने की आवश्यकता को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी विधायक जाएंगे, यह ऐतिहासिक पल होगा। श्री कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल किसको नेता के रूप में स्वीकार कर रहे हैं और किसको नेता के रूप में चुन रहे हैं, यह सभी जानते हैं और उसी के चलते ही भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मात मिली है। भूपेश बघेल अब चाहे कोई भी चुनाव लड़ लें, उनकी हार सुनिश्चित है और उनको बचाने के लिए कोई राहुल बाबा नहीं आने वाले।
    विधायक सुशांत शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संगठनात्मक तौर पर आज भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा विधायक दल की बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल सहित भाजपा के सभी विधायक, विधायक दल की बैठक में मौजूद थे।

ग्राम गाटम में हुई हत्या के दो आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

0
  • पुरानी रंजिश में हत्या कर शव लटकाया फांसी पर
    जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में 6 जून की शाम 4 बजे 33 वर्षीय कोसाराम पोडियामी पिता स्व.पांडू के अपने घर के सामने आम पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव का मामला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा लिया है। उसकी हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
    कोसाराम पोड़ियामी का शव फांसी पर लटकी हालत में मिला था। प्रार्थी हरीश कुमार पोड़ियामी की रिपोर्ट पर 7 जून को थाना कटेकल्याण में मर्ग कायम कर मर्ग जांच पर लिया गया था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण एवं पंचनामा, शव परीक्षण के दौरान मृतक कोसाराम पोडियामी की पीठ, गले एवं कान में चोट के निशान नजर आने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया।जहां डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना बताया गया। इस संबंध वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया। थाना कटेकल्याण में धारा 302, 34, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण के आरोपी बामन पोडियामी पिता गुलोड़ी उम्र 41 वर्ष ग्राम गाटम पेरमापारा एवं बामन पोडियामी पिता दोडगें उम्र 47 वर्ष ग्राम गाटम पुजारी पारा थाना कटेकल्याण जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, उन्हें पेरमापारा एवं मथाडी के जंगल से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई।पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश एवं मृतक द्वारा मारपीट करने का बदला लेने की नीयत से कोसाराम पोडियामी के घर के पास जाकर उसके हाथ, पैर एवं प्लास्टिक बोरी की मोटी रस्सी से सिर, पीठ में मारकर चोट पहुंचाकर गला दबाकर हत्या करने व हत्या को छुपाने मृतक की लूंगी से मृतक के गले में फांसी का फंदा डालकर मृतक को आम पेड़ की डंगाल में लटका देने की बात कबूल कर ली।प्रकरण के दोनों आरोपियों को 7 जून को गिरफ्तार कर आज 8 जून को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 59 मंडलों में से सबसे ज्यादा बढ़त जगदलपुर मंडल में मिली भाजपा को

0
  • 55 हजार 245 की लीड में जगदलपुर का योगदान 36 हजार 946 वोटों का
  •  जगदलपुर मंडल के 48 वार्डों में भाजपा को मिली 19 हजार वोटों की लीड
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत 55 हजार 245 वोटों से हुई है। इसमें सबसे बड़ा योगदान जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का रहा है, जहां से भाजपा को 36 हजार 946 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के मंडल स्तर पर जगदलपुर मंडल का परफार्मेंस सबसे शानदार रहा है, जहां से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को लगभग 19 हजार वोटों की बढ़त मिली है।
    बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप एवं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बीच रहा। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को 4 लाख 56 हजार 573 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 4 लाख 2 हजार 378 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा ने 55 हजार 245 मतों से यह चुनाव जीत लिया। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 36 हजार 946 की लीड मिली। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से 7502 मतों की लीड, नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से 4308 मतों की लीड, कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से 4094 की लीड, दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 12884 की लीड, कोंटा विधानसभा क्षेत्र से 3798 की लीड प्राप्त हुई। बस्तर विधानसभा क्षेत्र से 8757 एवं बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 6337 मतों से कांग्रेस से भाजपा पीछे रही। डाक मतपत्रों में 1050 की लीड प्राप्त हुई। भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में रहा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की 59 मंडल ईकाइयां हैं। इनमें जगदलपुर मंडल सबसे ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने वाला मंडल साबित हुआ है। इस मंडल से 18 हजार 981 मत भाजपा को प्राप्त हुए हैं।जगदलपुर मंडल के 48 वार्डों में 98 बूथ हैं, जिनमें से 87 बूथों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली। जबकि 13 बूथों मे भाजपा पीछे रही।

    जगदलपुर के वार्डों की स्थिति
    जगदलपुर के 48 वार्डों की स्थिति इस प्रकार है, जहां भाजपा ने लीड हासिल की है। गुरु गोविंद सिंह वार्ड 479 लीड, छत्रपति शिवाजीवार्ड 1112 लीड, महाराणा प्रताप वार्ड 564 लीड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड 761 की लीड, लोकमान्य तिलक वार्ड 441 लीड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड 335 की लीड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 587 की लीड, मोतीलाल नेहरू वार्ड 435 की लीड, राजेंद्र नगर वार्ड 333 की लीड, गंगानगर वार्ड 359 की लीड, मां दंतेश्वरी वार्ड 218 की लीड, प्रवीर चंद भंजदेव वार्ड 402 की लीड, शिव मंदिर वार्ड 668 की लीड, भैरम देव वार्ड 603 की लीड, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड 583 की लीड, सदर बाजार वार्ड 582 की लीड,बालाजी वार्ड 352 लीड, प्रताप देव वार्ड 573 की लीड, वीर सावरकर वार्ड 663 की लीड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 770 की लीड, भगत सिंह वार्ड 584 की लीड, सिविल लाइन वार्ड 431 की लीड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड 519 की लीड, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 856 की लीड, अब्दुल कलाम वार्ड 405 की लीड, विवेकानंद वार्ड 128 की लीड, अनुकूल देव वार्ड 569 की लीड, महारानी वार्ड 825 की लीड, महेंद्र कर्मा वार्ड 330 की लीड, बलिराम कश्यप वार्ड 388 की लीड, शहीद गुंडाधुर वार्ड 220 की लीड, मदर टेरेसा वार्ड 162 की लीड, राजीव गांधी वार्ड 285 की लीड, सुंदरलाल शर्मा वार्ड 280 की लीड, संजय गांधी वार्ड 118 की लीड, जवाहर नगर वार्ड 107 की लीड, रमैया वार्ड 875 की लीड, इंदिरा वार्ड 313 की लीड, दलपत सागर वार्ड 922 की लीड, अंबेडकर वार्ड 137 की लीड, माता संतोषी वार्ड 42 वोटों की लीड भाजपा को मिली।

    यहां मिली भाजपा को हार
    जिन वार्डों में भाजपा को हार मिली है, उनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, शांति नगर वार्ड, मदन मोहन मालवीय वार्ड, गांधी नगर वार्ड शामिल हैं। महारानी वार्ड के बूथ क्रमांक 138 सबसे अधिक मतों से भाजपा को जीत दिलाने वाला बूथ बना। जहां बीजेपी को 735 वोट और कांग्रेस को सिर्फ 93 मिले हैं। यहां भाजपा को 642 वोटों की लीड मिली है। दूसरे क्रम में शिव मंदिर वार्ड के बूथ क्रमांक 103 है, जहां भाजपा को 771 व कांग्रेस को 133 मत मिले। यहां भाजपा 638 मतों से विजयी रही। तीसरा स्थान भैरम देव वार्ड के बूथ क्रमांक 104 का है, जहां भाजपा को 758 व कांग्रेस को 155 मत मिले। इस बूथ में भाजपा 603 मतों से विजयी रही।

    मंडल अध्यक्ष गुप्ता की प्रतिक्रिया
    शहर में मिली शानदार सफलता को लेकर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के कुशल नेतृत्व और जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी के मार्गदर्शन में और नगर के समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही यह प्रतिफल है कि भाजपा 18 हजार 981 वोटों की बढ़त 98 बूथों में से 87 बूथों में बना पाई। 48 वार्डों में 45 वार्ड हमने जीते हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और शहर की जनता ने मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेतृत्व में प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा को आशीर्वाद मिला है। नगर के 13 बूथों और तीन वार्डों में भाजपा पीछे रह गई वहां भी कार्यकर्ताओं ने भरपूर मेहनत की थी। सुरेश गुप्ता ने कहा कि इन 13 बूथों और 3 वार्डों में हमारे कार्यकर्ता और मजबूती के साथ लगेंगे, आने वाले समय में शहर के 48 वार्डों और 98 बूथों में विजय हासिल करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता कार्य करेंगे। जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मांडवी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

बकावंड जनपद में भ्रष्टाचार की हद हो गई, दो साल से मेहनताना के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

0
  •  ग्राम पंचायत सतोषा-2 में सड़क, डबरी निर्माण की मजदूरी का भुगतान नहीं

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड में सरकारी धन की लूट और मजदूरों का हक मारने के नित नए मामले आते ही रहते हैं। अब तो बकावंड ब्लॉक से एक ऐसा मामला सामने आया है जो भ्रष्टाचार के खुले खेल की पोल खोल रहा है। पसीना बहाने वाले मजदूर दो साल से अपने मेहनताना के लिए भटक रहे हैं। जिस डबरी और सड़क का निर्माण इन मजदूरों से कराया गया है, वह सड़क और डबरी अपना अस्तित्व खो रही हैं, मगर मजदूरों को उनका हक आज तक नहीं मिल पाया है।

विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सतोषा 2 में दो साल पहले मुख्य मार्ग से माता मंदिर तक 500 मीटर द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य ग्राम पंचायत सतोष द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत कराया गया था। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को मजदूरी का भुगतान दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया है। बताया जाता है सड़क निर्माण की पूरी स्वीकृत राशि आहरित की जा चुकी है। बावजूद मजदूरों का हक मारकर जिम्मेदार लोग अपनी जेबों में डाल चुके हैं। किसी मजदूर की मजदूरी राशि 8 हजार रुपए बनती है, तो किसी की 10 हजार रुपए। इसी तरह रोजगार गारंटी योजना के तहत सतोषा -2 पंचायत में ही डबरी का निर्माण कराया गया था, लेकिन डाबरी के काम में पसीना बहाने वाले मजदूरों को भी मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। ग्रामीण मजदूरों ने कहा कि डबरी और सड़क निर्माण के लिए उनसे गोदी खुदाई करवाई गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव और मेट द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में काम कराने के बाद भी सतोषा-2 के ग्रामीण मजदूरों को महात्मा गांधी के नाम पर छला गया।

इस मौन के मायने क्या?

रोजगार सहायक सोनाधर कश्यप से चर्चा करने पर उनका कहना है कि सभी मजदूरों के नाम पर मजदूरी डिमांड नोट जमा करा दिया था। राशि का आहरण भी हो चुका है, लेकिन ग्रामीणों मजदूरों के खाते में 2 साल बाद भी रोजगार गारंटी योजना की मजदूरी राशि नहीं पहुंच पाई है। सड़क और डबरी निर्माण में काम करने वाले मजदूरों ने रोजगार सहायक, सचिव और सरपंच पर दोनों कार्यों की राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत सतोषा -2 के सचिव शंभूनाथ बघेल ने कहा कि मजदूरी का भुगतान होना चाहिए। वहीं बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ एएस मांडवी ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया। इस विषय पर परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा से भी चर्चा की गई, लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। इससे जाहिर होता है कि दोनों कार्यों की स्वीकृत राशि की नीचे से ऊपर तक बंदरबांट हुई है। इससे इस बात की भी तस्दीक होती है कि बकावंड जनपद क्षेत्र में शीर्ष अधिकारी के संरक्षण में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। यहां निर्माण कार्य तो घटिया स्तर के कराए ही जाते हैं, अब मजदूरों की मेहनत की कमाई को हजम करने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा है।

भोजराज नाग की जीत पर जश्न, द्विवेदी ने दी बधाई

0
  •  दल्ली राजहरा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, छोड़े पटाखे

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनने व कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भोजराज नाग की जीत पर दल्ली राजहरा मंडल भाजपा ने जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भोजराज नाग को ‌ बधाई दी। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों ने भोजराज नाग को बधाई दी।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के पश्चात एनडीए गठबंधन की सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी को गठबंधन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया है। छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में बीजेपी 10 सीटों पर जीत हासिल की है।कांकेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। भोजराज नाग को 5 लाख 97 हजार 624 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर 5 लाख 95 हजार 740 मत मिले। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने 1884 मतों के अंतर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया है। कांकेर क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर कमल के फूल पर भरोसा जताया है। दल्लीराजहरा मंडल के 38 बूथों में से एक दो बूथ को छोड़कर लगभग सभी बूथों में दल्ली राजहरा में भाजपा ने बढ़त हासिल की है। भाजपा को दल्ली राजहरा मंडल में लगभग 5164 वोटों की बढ़त मिलने पर दल्लीराजहरा मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं सहित सभी 38 बूथो के मतदाताओं का कांकेर लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद भोजराज नाग ने व्यक्त किया है। दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि 38 बूथों से मंडल के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की बढ़त मिली थी। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में मेहनत की जिससे बढ़त मिली है।

 

दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि कांकेर में मिली विजय में भाजपा के वरिष्ठ नेता यंज्ञदत्त शर्मा, यशवंत जैन, कृष्णकांत पवार, जिला अध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री चमन देशमुख, राकेश यादव छोटू, विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, सह प्रभारी देवेंद्र माहला, विधानसभा संयोजक राजेश दसोड़े, सह संयोजक जयेश ठाकुर, मंडल प्रभारी अनिता कुमेटी और सभी वरिष्ठजनों का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा है। समस्त मडंल पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ के, अध्यक्ष पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ता सहित समस्त पार्षद जनप्रतिनिधियों एवं दल्ली राजहरा मंडल के सभी 38 बूथों के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रति आप सबका सहयोग इसी तरह से भविष्य में भी बना रहे। आगामी समय में नगरीय निकायों के चुनाव में भी संगठन के कार्यकर्ता जीत के लिए पूरी तरह से एकजुट रहकर मेहनत करते हुए विजय प्राप्त करेंगे। राकेश द्विवेदी ने नव निर्वाचित सांसद भोजराज नाग को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन मायती, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर उपस्थित थे।

दीपक बैज ने दी ज्योत्सना महंत को बधाई

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों में से एकमात्र कोरबा सीट ही कांग्रेस जीत पाई है। कोरबा से ज्योत्सना महंत दोबारा निर्वाचित हुई हैं। वे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत की धर्मपत्नी हैं और उन्होंने भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय को पराजित किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज डॉ. चरणदास महंत के निवास में जाकर ज्योत्सना महंत को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ. चरण दास महंत ने दीपक बैज को गले लगा लिया। दोनों दिग्गज नेताओं के चेहरों पर खुशी हिलोरें मारती नजर आ रही थीं।

भोजराज की जीत पर युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने दी बधाई, कहा अब तेजी से होगा क्षेत्र का विकास

0
  • डबल इंजन की सरकार में अब नहीं रुकेगा कोई काम

डौंडीलोहारा कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत से भाजपाई उत्साहित हैं। इस क्रम में डौंडी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने उनसे भेंटकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने साथ ही छत्तीसगढ़ में 10 सीट जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया।

 

इस अवसर पर युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि मिलनसार, सरल सहज स्वभाव के धनी सांसद भोजराज नाग के नेतृत्व में अब क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों के दिल्ली में प्रमुखता से उठाएंगे। सनातन धर्म की रक्षा के साथ उन्होंने वनांचल में काफी लड़ाई लड़ी है और इस जीत ने साबित कर दिया है कि धर्म की जीत निश्चित होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व के लगातार तीन माह से तेजी से विकास हो रहे हैं। तो अब देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। इससे जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार से अब डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का विकास तेजी से होगा। रुके हुए काम होंगे। लोगों की आस पूरी होनी है। जनता की जो उम्मीदें हैं उन्हें पूरा करने का वक्त आया है। भाजपा इस जीत से दुगुने उत्साह में है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि सबकी जीतोड़ मेहनत से हमें यह सफलता हासिल हुई है। काफी टक्कर के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने अपनी जीत दर्ज की है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोकी थी।

मंडल के 122 बूथों में सफलता

बता दें कि लोहारा मंडल से भाजपा प्रत्याशी की जीत में जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में मंडल के 122 बूथों में संपूर्ण चुनाव में सफलता मिली है। मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिलीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सटीक राजनीतिक रणनीति से मंडल क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त प्राप्त की है। भाजपा की बढ़त के लिए युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम सहित जिले के सभी पदाधिकारियों की सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

इस तरह चला चुनावी दौर

मंडल प्रभारी दिलीप शर्मा द्वारा लोहारा मंडल के सभी बूथों में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर भाजपा प्रत्याशी के प्रचार को ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने में सफलता प्राप्त की गई, जिसके कारण विगत विधानसभा चुनाव भाजपा के दौरान लोहारा मंडल में लगभग 10 हजार वोटों की हार के गड्ढे को पाटते हुए लगभग 1000 वोटों से वर्तमान लोकसभा चुनाव में बढ़त दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। मंडल के 122 में से 65 बूथों में बढ़त बनाकर यह सफलता प्राप्त की गई है।

प्रभार के बूथों में बढ़त

युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को भी कई बूथों का प्रभारी बनाया गया था। जहां भाजपा को अच्छी खासी बढ़त मिली है। इसमें लाल निवेंद्र सिंह टेकाम कामता, गुरमी, चिल्हाटी, चिल्हाटी कला , देवरी कुम्हलोरी, खरथुली, जोगीभाट इत्यादि अन्य जगहों के प्रभारी थे। इन सारी जगहों पर भाजपा जीती है। भाजपा प्रत्याशी की जीत सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 10 सीट जीतने पर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी प्रत्यक्ष मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी।

मंदिर की गुंबद पर गिरी गाज

0

कोंडागांव नगर और आसपास के इलाके में आज मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तेज गरज के साथ हुई बारिश शुरू हो गई। इसी बीच गांधी चौक स्थित निर्माणधीन राम मंदिर की गुंबद पर आकाशीय बिजली गिर गई। गाज गिरने से मंदिर की गुंबद को क्षति पहुंची है, मगर कोई जनहानि नही हुई। मौके पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा सकता था। बारिश का वीडियो बनाने के दौरान किसी ने बिजली गिरने की घटना को भी मोबइल कैमरे में कैद कर लिया। आकाशीय बिजली गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS