City Media - Page 486 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 486

जिनकी जमीन ली गई, वो हैं बेरोजगार, बाहरी लोगों को मिल रहा है रोजगार

0
  • नगरनार इस्पात संयंत्र के प्रभावितों के हक में फिर उठने लगी आवाज
    नगरनार :- एनएमडीसी द्वारा नगरनार में इस्पात संयंत्र स्थापना के लिए जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनके परिवार के लोग रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं | और बाहरी लोगों को नगरनार इस्पात संयंत्र में भरपूर रोजगार मिल रहा है।वहीं स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को भी काम नहीं दिया जा रहा है। जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने संयंत्र के अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपकर उपेक्षा पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।


समिति के लोगों का कहना है कि नगरनार इस्पात संयत्र में क्षेत्र के भू प्रभावित एवं शिक्षित बेरोजगारों को परिवहन एवं अन्य कार्यों में प्राथमिकता देते हुए रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। सन 2001 में नगरनार में इस्पात सयंत्र का शिलान्यास यहां की जनता को प्रत्येक क्षेत्र में प्राथमिकता देते हुए हजारों रोजगार उपलब्ध करने के वादे के साथ हुआ था, परंतु आज तक यहां के बेरोजगार रोजगार पाने हेतु संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्र की दस मुख्य भू प्रभावित ग्राम पंचायतो में भी विकास धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। आज संयंत्र पूर्णता की ओर है और संयत्र से उठने वाले धुएं एवं ध्वनि के प्रदूषण और जल प्रदूषण की मार स्थानीय लोग झेल रहे हैं। परंतु लाभ बाहरी व्यक्तियों को प्राप्त हो रहा है। संयंत्र में ठेकेदारी प्रथा का चलन धड़ल्ले से शुरू हो चुका है। समिति ने कहा है कि संयत्र शुरू होने के बाद यहां से जो भी परिवहन गतिविधि संचालित हो रही है, निर्यात सम्बंधित कार्य में बाहर के बाहुबली लोगों का आधिपत्य है। इससे स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। परिवहन हेतु स्थानीय समिति जय झाडेश्वर सहकारी समिति मर्यादित नगरनार से हजारों की संख्या में बेरोजगार एवं ग्रामीण जुड़े हुए हैं। इन समिति के माध्यम से परिवहन के कार्य निष्पादित किये जाएं जिससे यहां के बेरोजगारों को लाभ मिल सके।

इस्पात संयत्र निर्माण में वाहन की आवश्यकता को देखते हुए प्रभावित एवं शिक्षित बेरोजगारों द्वारा राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों से ट्रैक्टर, ट्रक, हाईवा, जेसीबी, ट्रेलर आदि वाहन फाइनेंस करवाकर लिए गए हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। लिहाजा वे किस्त भरने में असमर्थ हैं और परेशानी झेल रहे हैं। एनएमडीसी द्वारा छोटे -छोटे ओपन टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसकी विधिवत जानकारी टेंडर पूर्व ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस्पात संयत्र में मेंटेनेंस कार्य हेतु हेल्पर हेतु अकुशल अर्ध कुशल, कुशल, मजदूरों की भर्ती में प्रभवित क्षेत्र के लोगों को पहले प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति मर्यादित नगरनार ने उक्त सभी मुद्दों को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द स्थानीय परिवहन समिति तथा क्षेत्रीय बेरोजगारों के हित में निर्णय लेने का आग्रह अधिशासी निदेशक से किया है।

मद्दी परिवार ने किया गृहमंत्री विजय शर्मा का स्वागत

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का स्थानीय प्रतिष्ठित मद्दी परिवार ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अविनाश इंटरनेशनल के श्रीधर मद्दी, अनिल मद्दी, अभिषेक मद्दी व अन्य सदस्य शामिल थे।

हाटगुडा में ईसाई मत मानने वाले के कफन दफन को लेकर हुआ भारी विरोध

0
  •  ग्रामीणों व विहिप बजरंग दल ने किया पुरजोर विरोध
  • वरिष्ठजनों एवं प्रशासन के समक्ष हुई हिंदू रीति नीति से अंत्येष्टि
    जगदलपुर जिले के ग्राम हाटगुड़ा में बुधवार को फिर एक मतांतरित आदिवासी के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। भारी विरोध के बीच अंततः हिंदू रीति रिवाज से अंत्येष्टि करनी पड़ी।
    दरअसल जिस आदिवासी का निधन हुआ था, उसने और परिजनों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। परिजन उसके शव को गांव में दफनाना चाहते थे। ग्रामीण इसके विरोध में उतर आए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग भी बड़ी संख्या में हाटगुड़ा पहुंच गए थे।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। स्थानीय आदिवासी समाज के प्रबल विरोध को देखते हुए अंततः अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज़ से निपटना पड़ा। बस्तर जिले सहित जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक हस्तक्षेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बस्तर में प्रत्येक प्रकृति और माटी की पूजा होती है। यह परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। संस्कृति में हस्तक्षेप से यह परंपरा नष्ट होती जा रही है। इतिहास गवाह है कि आदिवासियों ने बड़े बड़े विद्रोह व अग्रेजी सरकार के विरोध में किया है और अब यही आदिवासी अपनी संस्कृति बचाने लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बस्तर संभाग पांचवी अनुसूची लागू होने के बाद भी अब तक की सरकारों ने संस्कृति को बचाने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। बस्तर की पहचान प्रकृति और यहां के प्रकृति पूजकों के वजह से है। इसके संरक्षण हेतु सरकार को कठोर नियम बनाने व संस्कृति के रक्षण हेतु विशेष पहल करने की आवश्यकता है।

बजरंग दल के नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान ने बताया कि हिंदू और ईसाई की पूजा पद्धति अलग अलग हैं, आराधना स्थल भी अलग हैं।फिर भी हमारे अंतिम संस्कार स्थलों में बारंबार हस्तक्षेप हो रहा है। जब ईसाइयों के पादरी हिंदू से ईसाई में मतांतरण कर सकते हैं, तो अंतिम संस्कार के स्थल अलग क्यों नहीं कर रहे? लगातार जनजातीय क्षेत्र में गतिरोध पैदा हो रहा है। जिसे दूर करने, संस्कृति के संरक्षण हेतु सरकार और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस कार्य में विहिप जिला अध्यक्ष हरि साहू, विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला संयोजक घनश्याम नाग, जिला सहमंत्री होमेश राठौर, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप, जिला धर्म प्रसार प्रमुख आशीष कोटक, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, प्रखंड संयोजक सुरेश नाग, उपाध्यक्ष शेखर देवांगन, अशोक देवांगन, सहमंत्री वीरेंद्र कच्छ, नगर सहमंत्री गौरव ठाकुर, नगर प्रसार प्रमुख सुमीत गुप्ता, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख सन्नी रैली, नगर गौरक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर, जसवंत जोशी, पारेश्वर यादव, डिलेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, अमित ठाकुर, संतोष यादव, डालेश्वर कश्यप, मोहन ठाकुर, मोहन गोयल, कपिल कश्यप और गांव के वरिष्ठजन उपस्तिथ थे।

बस्तर की ये छोरियां भी कतई कम नहीं हैं हमारे शहरी छोरों से

0
  •  ट्रेक्टर, बाईक रिपेयरिंग में दक्ष हैं बेटियां भी 
    -अर्जुन झा-
    बकावंड हाथों में पाना पेंचिस थामे ट्रेक्टर और बाईक रिपेयर करती बेटियों को देख यकबयक यकीन नहीं हुआ कि ये बस्तर की छोरियां हैं। करीब जाकर देखा, तो दिल में जो जज्बात उठे, उन्हें चंद अल्फाजों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है। हां हमारे बस्तर की छोरियां अब शहरी छोरों को भी मात देने के लिए कमर कस चुकी हैं। आत्मनिर्भरता की राह पर अब बस्तर की बेटियां भी अग्रसर हो रही हैं। वह भी बिना आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त किए।
    बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम जैबेल -1 में बाइक से लेकर फोर व्हीलर, ट्रेक्टर तक की रिपेयरिंग और सर्विसिंग की एक वर्कशॉप है प्रकाश ऑटो। बस्तर की दो कर्मठ बेटियां रामशीला बघेल और मीना बघेल बीते पांच माह से जैबेल के प्रकाश ऑटो सर्विस में अपने हुनर का जादू दिखा रही हैं।

रमशीला और मीना पक्की सहेलियां हैं। वे हाथों में पाना पेंचिस थामकर अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों किशोरियां हर तरह की बाईक, ट्रेक्टर और फोर व्हीलर की रिपेयरिंग कर अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। उनका हुनर देख कर आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकते। बाइक से लेकर सभी तरह के फोर व्हीलर की वे रिपेयरिंग अच्छे से कर लेती हैं। उन्हें यह काम बहुत पसंद है और वे इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। रमशीला और मीना बताती हैं कि हमें इस कार्य से अच्छी कमाई हो जाती है और हम अपने परिवार की आजीविका में बेहतर योगदान दे पा रही हैं। हमें गर्व है कि हमारे माता पिता ने कभी यह काम करने से रोका नहीं, बल्कि हमारा हौसला बढ़ाने का ही काम किया है।

कलेकर को पसंद हैं ऐसी बेटियां
बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. रमशीला और मीना सरीखी बेटियों को खूब पसंद करते हैं और उनका हौसला बढ़ाने के मामले में जरा भी कंजूसी नहीं करते। उनकी इस नेकदिली की मिसालें गाहे बगाहे सामने आती रहती हैं। उम्मीद है रमशीला बघेल और मीना बघेल को भी कलेक्टर विजय दयाराम के. का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। वैसे रमशीला और मीना भी कलेक्टर से मिलना चाहती हैं, मगर इसके लिए उनका जगदलपुर जा पाना संभव नहीं है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने ली बेसहारा बुजुर्ग महिला चेरो बाई की सुध

0
  •  अपाहिज वृद्धा को आवास उपलब्ध कराने कवायद
  • अब चेरोबाई को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
    -अर्जुन झा-
    बकावंड हरिभूमि में बुजुर्ग महिला चेरो बाई की त्रासदी की गाथा प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। भाजपा नेता एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बनवासी मौर्य बुजुर्ग को हर संभव मदद के लिए तत्पर दिख रहे हैं, वहीं प्रशासन ने भी चेरो बाई को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए कवायद तेज कर दी है।
    बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत डिमरापाल निवासी 60 वर्षीय चेरो बघेल पैरों से विकलांग है। निशक्त चेरो बाई की परवरिश करने से उसकी ही संतानों और परिजनों ने हाथ खींच लिया और उसे घर से निकाल दिया है। चेरो बाई सरकारी उचित मूल्य की दुकान के भवन के एक हिस्से में रहकर दिन काट रही है।

उसके नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास भी रिश्तेदारों ने बनने नहीं दिया।डिमरापाल के सरपंच सचिव ने भी चेरो बाई की मदद नहीं की। इस समाचार पत्र ने जब चेरो बाई की त्रासदी को प्रशासन और जन सामान्य के बीच लाया, तब लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवासी मौर्य ने चेरो बाई के लिए आवास निर्माण की पहल की है।  मौर्य ने जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चेरो बाई के लिए आवास बनवाने की पहल शुरू कर दी है, मगर इस नेक राह में पंचायत सचिव रोड़ा बन रहे हैं। बनवासी मौर्य ने आज पटवारी और पंचायत सचिव को आवास के लिए जमीन की नापजोख करने बुलाया था, मगर सचिव नहीं पहुंचे। बनवासी मौर्य ने कहा है कि वे हर हाल में चेरो बाई के लिए एक आवास बनवा कर ही रहेंगे। वहीं बकावंड के एसडीएम गगन शर्मा ने भी चेरो बाई को आवास और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू कर दी है। एसडीएम का कहना है कि चेरो बाई के लिए जल्द ही आवास की व्यवस्था कर दी जाएगी।

बालोद जिले डोंडी ब्लॉक के बाजार तालाब कुसुमकसा का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न

0

 

दिनांक  22मई 2024 ग्राम कुसुमकसा के बाजार तालाब का उद्घाटन किया गया। ‘सकल जैन समाज जल क्रांति’ के तहत इस तालाब के पुनर्जीवन की जिम्मेदारी फोर्स मोटर्स के चेयरमैन डॉ. अभय जी फिरोदिया ने ली है। इस सुनहरे अवसर पर शिवराम सिंन्द्रामे जी,संजय बैस जी,दीपक यादव जी,नितिन जैन जी,अनिल सुथार जी,दिनेश जैन जी, मोती लाल कोचरिया जी,संतोष जैन जी, हकीम खान जी,रफीक खान जी,सुरेंद्र मंडावी जी,रसीद खान जी ब्रिज लाल जी,ईश्वर लाल जी श्रीमती कमला सिन्हा श्रीमती टिकेश्वर साहू श्रीमती खेमिन निर्मलकर श्रीमती उषा यादव श्रीमती सकून साहू ज़िला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण साहू मान्यवरों के साथ सभी ग्रामवासी एवं किसान मौजूद रहे।

तेलंगाना में तेंदुआ खाल के साथ बीजापुर जिले के दो शिकारी गिरफ्तार

0
  • तेलंगाना के मंचेरियल में पकड़े गए दोनों आरोपी

जगदलपुर तेलंगाना में तेंदुआ की खाल बेचने गए बीजापुर के दो शिकारी पकड़े गए हैं। सोमवार को तेलंगाना के मंचेरियल जिले में कोटापल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दो शिकारियों को पकड़ा है। उनके पास से एक तेंदुए की खाल जब्त की गई है। दोनों आरोपितों की पहचान 31 वर्षीय दुर्गम पवन और 42 वर्षीय बाबर खान के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। तेलंगाना पुलिस ने कहा कि पवन ने दो वर्ष पहले बीजापुर जिले के बोदागुट्टा वन क्षेत्र में एक तेंदुए को मार डाला था। तब से उसने शिकार किए गए तेंदुए की खाल को वन क्षेत्र में छिपा रखा था। कुछ संभावित खरीदारों को तेंदुए की खाल बेचने के लिए अलग-अलग बाइक पर अपने साथी के साथ मंचेरियल जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जब्त तेंदुए की खाल को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है।

साधु के वेश में ईसाई धर्म का प्रचार, ऐसे छल के खिलाफ हिंदू सगठनों ने खोला मोर्चा

0
  •  कथित साधु नित्यानंद के कार्यक्रम पर रोक व जुर्म दर्ज करने की मांग

जगदलपुर सनातनी साधु के वेश में ईसाई धर्म का प्रचार करने वाले नित्यानंद के जगदलपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम का पुरजोर विरोध शुरू हो गया है। हिंदू संगठनों ने तथाकथित साधु नित्यानंद और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस को आवेदन सौंपा है।

हिन्दू धर्म के संतों की वेशभूषा धारण कर ईसाई पंथ का प्रचार करने के विरोध में विहिप बजरंगदल व हिंदू समाज के लोगों द्वारा जिला कलेक्टर को कार्यक्रम पर रोक लगाने व सिटी कोतवाली में नित्यानंद व इसके सहयोगियों पर अपराध दर्ज करने ज्ञापन दिया गया है। विहिप जिला अध्यक्ष हरि साहू ने बताया कि 24 से 26 मई तक ईसाई पंथ द्वारा जगदलपुर में समागम कार्यक्रम रखा गया है। इसके प्रचार प्रसार के लिए बस्तर जिले में कई स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। इस तथाकथित समागम के मुख्य वक्ता नित्यानंद भगवा वस्त्र में दिख रहे हैं। वह माथे पर तिलक लगाए हुए है तथा हाथ में मौली धागा बांधे हुए है। जबकि ईसाई धर्म में हिदुत्व से जुड़े प्रतीकों के उपयोग और देवी देवताओं की पूजा वर्जित है। जो आदिवासी हिंदू ईसाई धर्म स्वीकार करते हैं, सबसे पहले उनके घरों से हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरे उतरवा दी जाती हैं, महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने नहीं दिया जाता, बिंदी, सिंदूर नहीं लगाने दिया जाता। ऐसे में नित्यानंद हिंदू साधु वेशधारी नित्यानंद को बस्तर में लाकर यहां के भोले भाले आदिवासी हिंदुओं को भ्रम में रखकर उन्हें ईसाई बनाने की साजिश मात्र है। हिंदू संगठनों का कहना है कि नित्यानंद के यू ट्यूब पर अनेक वीडियो हैं, जिसमें भगवा वेशभूषा में ईसाई पंथ का प्रचार करते दिख रहे हैं। इसे ही बस्तर जिले में ईसाई पंथ प्रचार हेतु ईसाई संगठन बुला रहा है। और कुछ कथित असामाजिक तत्वों द्वारा गांवों के भोले भाले आदिवासी समाज व माहरा समाज के लोगों को भ्रमित कर कहा जा रहा है कि एक हिंदू साधु आने वाला है, उनके कार्यक्रम में सबको आना है। ऐसी अनैतिक गतिविधि का विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, हिंदू समाज, विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस कृत्य का कड़ा विरोध किया है। नित्यानंद जैसे बहुरूपिया को जगदलपुर आने से नहीं रोका गया तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सर्व हिन्दू समाज विभिन्न संगठन, इसका कड़ा विरोध किया।

।जिसकी जवाबदेही शासन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने विहिप जिला अध्यक्ष हरि साहू, जिला मंत्री हरि साहू, विहिप पूर्व पदाधिकारी योगेंद्र कौशिक, कैलाश राठी, सुभाष राय, जिला उपाध्यक्ष उमा गुप्ता, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत, बजरंगदल जिला संयोजक घनश्याम नाग, बजरंगदल जिला सह संयोजक मुन्ना बजरंगी, जिला सह संयोजक खीरेंद्र दास, जिला गौ रक्षा से विष्णु ठाकुर, नगर संयोजक भवानी चौहान, नगर सुरक्षा प्रमुख शुभम ठाकुर, नगर सह गौ रक्षा सुदेश बघेल, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख सन्नी रेली, काशी चालकी, अंशु नाग, पवन व समस्त हिंदू समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।

अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करने व अवैध शराब बेचने वाले 03 आरोपी को किया गिरफतार।

0
  • बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करने व अवैध शराब
    बेचने वाले 02 प्रकरण में 03 आरोपी को किया गिरफतार।
  •  आरोपीयों से कुल 70 नग देशी  प्लेन पौवा कुल जुमला 12.160 ब्लक लीटर कीमती
    6300 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा कीमती 55000 रू को किया गया जप्त।
  •  क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा
    कार्यवाही अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अषोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेश  टीम तैयार किया गया।
    जिसके तारतम्य में दिनांक 20/05/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लाटाबोड़ अटल चौंक के पास अवैध शराब बेचेने की सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-
    01.छोटे लाल साहू पिता हीरामन लाल साहू उम्र 74 साल ग्राम वार्ड क्र 02 लाटाबोड़ थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 21 नग देषी प्लेन शराब कुल जुमला 3.780 ब्लक ली. कीमती 2290 रू. एवं बिक्री रकम 400 रू को बरामद कर अप.क्र 278/2024 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
    दिनांक 20/05/2024 को टऊन पेट्रांलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल में 02 व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने से हीरापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम:-
    01.हेमंत यादव पिता छन्नु लाल यादव उम्र 43 साल ग्राम देवीनवागांव थाना व जिला बालोद
    02.रामसिंग साहू पिता रामजी साहू उम्र 55 साल ग्राम लाटाबोड़ थाना व जिला बालोद के कब्जे से 48 पौवा देषी प्लेन 8.640 ब्लक लीटर कीमती 4320 रू एवं घटना प्रयुक्त मो.सा. सी.जी. 24 यू 0631 कीमती 55000 रू को जप्त कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 279/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
    उक्त प्रकरण में आरोपीगण को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि विश्राम साहू, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक बनवाली राम साहू, नागेष साहू, मोहन कोकिला, अविनाष सिंह का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।

मनरेगा में हर दिन 10 हजार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

0
  • जगदलपुर जनपद में पीएम आवास एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जनपद पंचायत जगदलपुर की ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित की जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की।

.कलेक्टर ने कहा कि वर्किंग सीजन के शेष दिनों का सदुपयोग कर कार्यों को पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रित करें। ग्रामीणों के कल्याण हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं, आवास योजना के हितग्राहियों को निरंतर समझाइश देकर उन्हें अपने घर के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किश्त प्राप्त प्रगतिरत आवास निर्माण कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करवाने कहा। इसके साथ ही प्रथम किश्त जारी अप्रारंभ और अपूर्ण आवासों को अद्यतन प्रगति देते हुए आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु दी गई राशि का उपयोग नहीं करने वाले तथा बार-बार आग्रह करने पर भी आवास निर्माण नहीं करने वाले हितग्राहियों से आरआरसी के द्वारा वसूली की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही हितग्राहियों से आवास नहीं बनाने पर उनसे लिखित में जानकारी लेकर पंचायत प्रस्ताव के आधार पर कार्य को निरस्त करवाएं। कलेक्टर विजय ने जगदलपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में आरईएस के एसडीओ, उपयंत्री, तकनीकी सहायक, मनरेगा पीओ सहित पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक में योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने जगदलपुर ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तीसरी किश्त प्राप्त निर्माणाधीन आवासों की प्रगति, प्रथम किश्त प्राप्त अप्रारंभ आवास-अपूर्ण आवास की स्थिति, मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, आवासों की जिओ टैगिंग की स्थिति, मनरेगा के प्रगतिरत कार्य में मजदूरों की स्थिति, मस्टर रोल की स्थिति, मजदूरी भुगतान, ब्लॉक में श्रमिकों को निकालने की स्थिति, अकुशल श्रमिकों की आधार सीडिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने मनरेगा के तहत जनपद पंचायत में प्रत्येक दिन 10 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल किये जाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं बैठक में अनुपस्थित पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को दायित्व निर्वहन में सुधार करने की चेतावनी देते हुए संबधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने सीईओ जनपद पंचायत को फील्ड में लगातार भ्रमण कर कार्यों का सतत् निरीक्षण करने और कार्यों को नियत समयावधि में पूर्ण करवाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा से अभिसरण कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन और पीडीएस दुकानों के निर्माण कार्य को 31 मई तक अनिवार्य तौर पर पूर्ण करवा लिया जाए, यदि काम पूर्ण नहीं होने स्थिति में संबंधित कर्मचारियों से राशि वापसी की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आवास निर्माण कार्य के आरआरसी प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव हितग्राही के साथ प्रत्येक सप्ताह पेशी में उपस्थित होकर राशि वसूली करवाएं। आवास योजना के हितग्राही की मृत्यु होने की स्थिति में उनके वारिसों को आवास नामांतरण की कार्यवाही 25 मई तक अनिवार्य रूप से करवाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत अमित भाटिया सहित संबंधित शाखा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS