City Media - Page 512 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 512

यूं ही नहीं हर किसी के दिल पर विजय प्राप्त कर लेते हैं हमारे कलेक्टर विजय

0
  •  अपनी नेकदिली के चलते बन गए हैं हरदिल अजीज

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. यूं ही नहीं हर दिल अजीज बन गए हैं। वे वास्तव में युवा जोश से भरपूर एक ऊर्जावान प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि एक नेकदिल इंसान भी हैं। कलेक्टर विजय अपनी नेकदिली के चलते ही हर किसी के दिल पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। बेटियों, युवतियों, महिलाओं और कुछ कर गुजरने का हौसला रखने वाले विद्यार्थियों के लिए कलेक्टर विजय रोल मॉडल बन चुके हैं।

महिलाओं के प्रति कलेक्टर विजय दयाराम के. के मन में जो सम्मान और संवेदनशीलता है, वह लाजवाब है। कलेक्टर विजय जब जिले के गांवों के दौरे पर जाते हैं, तब वे असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए अग्रसर हो उठते हैं। अपने कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों की भीड़ में मौजूद महिलाओं की समस्याओं के निपटारे पर कलेक्टर पहले ध्यान देते हैं। महिलाओं के सम्मान का वे पूरा ध्यान रखते हैं। इसकी झलक लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान भी देखने को मिली।बस्तर लोकसभा क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से नक्सली गतिविधियों के मामले में संवेदनशील और कई तो अति संवेदनशील हैं। वहीं हमारे बस्तर के युवा जोश से लबरेज ऊर्जावान कलेक्टर विजय दयाराम के महिलाओं के हितों के मामले में बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हैं। उनकी इस संवेदनशीलता की झलक हमें गाहे बगाहे देखने को मिलती रहती है। कलेक्टर विजय दयाराम के. की ऐसी सदाशयता और संवेदनशीलता लोकसभा चुनाव की तैयारियों और मतदान दलों की रवानगी के दौरान भी देखने को मिली इस बार लोकसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों पर है। लोकसभा क्षेत्र बस्तर में पहले चरण के मतदान को लेकर जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम ने इस बार बड़ी जिम्मेदारी महिला कर्मियों को दी है। शहरी क्षेत्र मे महिला संगवारी बूथ बनाए गए हैं।कलेक्टर विजय दयाराम के. सभी मतदान दलों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में जाकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी करते रहे हैं। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर ने गुरुवार को सुबह महिला मतदान कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। रवानगी से पहले कलेक्टर विजय ने महिला मतदान दलों के साथ फोटोशूट भी करवाई। महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी मैदानी और सुरक्षित मतदान केंद्रों में लगाई गई है। मतदान केंद्रों के लिए रवानगी के दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के. का सानिध्य पाकर महिला मतदान कर्मी काफी उत्साहित नजर आ रहीं थीं।

दल्ली राजहरा पुराना बाजार क्षेत्र में संदेहास्पद अवस्था में ट्रेन से कटी युवक की लाश मिली

0

दल्लीराजहरा ट्रेन से कटकर युवक की मौत बिती रात ताड़ोकी से आने वाली ट्रेन की पटरी पर युवक का कटा हुवा शव देखा गया शव पर चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं जिसे देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि युवक के साथ मारपीट की संभावना हो सकती है । युवक कुआं गोंदी का रहने वाला था, युवक का नाम दुसांत साहू उम्र 23 वर्ष बताया जा रहा है पढ़ाई पुरी होने के बाद कोचिंग कर रहा था। दो भाई बहन थे बहन की शादी हो गई थी । सूत्रों से पता चला है की युवक कल सुबह अपने नाना को फोन कर बताया है कि मुझको कुछ लोग एक रूम में बंद करके रखे हैं मारपीट कर रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं युवक, दुसांत साहू अपने नाना से ज्यादा करीब था हर बात नाना को पहले साझा करता था युवक परसों के दिन अपनी बहन के यहां संबलपुर शादी कार्ड बांटने के लिए निकला था उसके बाद कल दोपहर 2:30 बजे के बाद से उसका फोन बंद बता रहा था। मौके पर सीएसपी राजहरा एवं थाना प्रभारी उनकी टीम पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आगे की कार्रवाई जारी है।

अंततः कांकेर में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ के मामले में छंट गए शक के कोहरे वाले बादल

0
  •  नक्सलियों ने जारी की मारे गए साथियों के की लिस्ट
  • 29 में से 27 के नाम जारी किए महिला संगठन ने

-अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिला अंतर्गत छोटे बेठिया के जंगल में दो दिन पहले हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ पर से शक के कोहरे के बादल छंट गए हैं। इसी के साथ मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ में मचे सियासी बवाल में अब नया मोड़ आ सकता है। नक्सलियों की महिला विंग ने मारे गए नक्सलियों की सूची जारी की है।

क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन दंडकारण्य की प्रवक्ता रामको हिचमी ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले में एक सूची जारी की है। इस सूची में कांकेर जिले के छोटे बेठिया के जंगल में दो दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों के नाम शामिल हैं। जबकि मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं और सभी के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। बुधवार को नक्सलियों के परिजन शव लेने पाखांजुर पहुंचे थे। दो नक्सलियों के नाम इस सूची में नहीं हैं। वहीं रामको हिचमी का कहना है कि पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के जो नाम बताए हैं, वह गलत हैं। इसके कारण लोगों में और मृतकों के परिजनों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। आदिवासी क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन दंडकारण्य द्वारा जारी सूची में शीर्ष पर शंकर का नाम है। शंकर नक्सली संगठन में डीवीसीएम था। वह आंध्रप्रदेश के वारंगल जिला अंतर्गत भोपलपल्ली के गांव चल्लागरिग का निवासी था। शेष नक्सलियों में बदरू निवासी करेगुडेम दक्षिण बस्तर, अनिता निवासी खोंडोस पूर्व बस्तर, विनोद मानपुर क्षेत्र, रीता मानपुर क्षेत्र, रमेश ओयम ग्राम वेच्छाम भैरमगढ़, बचनू ग्राम अवकेम गंगालूर, सुरेखा ग्राम मिडंदापल्ली गढ़चिरौली महाराष्ट्र, कविता ग्राम नेंडूर, रजिता आदिलाबाद, भूमे ग्राम अपेल दक्षिण बस्तर, कार्तिक ग्राम मरूम पश्चिम बस्तर, रोशन दरभा डिवीजन, देवाल ग्राम पीड़िया गंगालूर, दीनू उर्फ गुड्डू ग्राम दुरदा, अण्वेष ग्राम उकुड़ दक्षिण बस्तर, संजिला मड़कम ग्राम करका बस्तर, जनिला उर्फ मोदी कोवादी ग्राम कोरेंजेड़ बस्तर, गीता ताकीलोड इंद्रावती, राजू क़ुरसाम ग्राम परकेली, शर्मिला बटवेड़ा इंद्रावती, सुनीला रेकावाई इंद्रावती, शंतिला ग्राम कुम्डीगुंडा उत्तर बस्तर, पिंटो गटूम, बजनाथ वटेकल उत्तर बस्तर, शीला ग्राम उतला इंद्रावती और जैनी वटेकल उत्तर बस्तर के नाम शामिल हैं

अब शुरू होगी नई सियासत

क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन ने मारे गए लोगों को अपना सहयोगी कामरेड माना है और किसी को निरीह आदिवासी करार नहीं दिया है। साथ ही दो शेष साथियों के नाम और अन्य जानकारी जल्द साझा करने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के इस मुठभेड़ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान को लेकर भाजपा नेता जमकर कांग्रेस को घेर रहे हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि भूपेश बघेल ने मुठभेड़ को फर्जी बताकर पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस को नक्सलियों का पैरोकार बताने की भी कोशिश लगातार की जा रही है। अब शेष बचे दो मृत नक्सलियों को लेकर कांग्रेस सवाल उठा सकती है। हो सकता है कि कांग्रेस इन दोनों को निरीह आदिवासी ठहरा दे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साबित कर दिया कि बुरे वक्त में अपने ही आते हैं काम

0
  • भूपेश बघेल के बचाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सम्हाला मोर्चा
  • भाजपा को घेरा प्रदेश कांग्रेस हेड दीपक बैज ने =

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहनशीलता और सब कुछ भुलाकर अपनों पर आए बुरे वक्त में दमदारी के साथ खड़े हो जाने की भावना निसंदेह दाद देने योग्य है। अपने साथ हुए तमाम छल प्रपंच को भुलाकर दीपक बैज अपने कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। इस बार भी वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बचाव में सीना तान कर खड़े हो गए हैं।

दरअसल भूपेश बघेल के एक बयान पर छत्तीसगढ़ में इन दिनों जबरदस्त सियासी बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा के तमाम नेता और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक भूपेश बघेल को घेरने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।भूपेश बघेल के तथाकथित बयान की आड़ में कांग्रेस नेताओं को नक्सलियों का हमदर्द तक ठहराया जा रहा है। कांकेर में हुए सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए 29 नक्सलियों को पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा फर्जी मुठभेड़ बताए जाने वाले तथाकथित बयान के बहाने भूपेश बघेल को घेरे जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रस्तावित आमसभा के सिलसिले में बालोद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ने भूपेश के बचाव में जो बातें कही, वे उनकी सदाशयता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव संसदीय सीट पर भूपेश बघेल की मजबूत स्थिति और राज्य की अन्य 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा के नेता बौखला गए हैं। इसीलिए वे भूपेश बघेल के बयान को तोड़मरोड़ कर जनता के सामने पेश कर रहे हैं। बैज ने कहा कि भूपेश बघेल एक बहुत ही जिम्मेदार नेता हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। वे कभी भी सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल नहीं उठा सकते।दीपक बैज ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जो बयान दिया है, वह कांकेर की मुठभेड़ के पहले का बयान है। वहीं दीपक बैज ने अपने इस आरोप को फिर दोहराया कि बस्तर में कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। दीपक बैज ने कहा कि कोयलीबेड़ा में फर्जी एनकाउंटर हुआ है। वहां 3 निरीह आदिवासियों को मार दिया गया। साढ़े तीन माह में बहुत से केस ऐसे फर्जी हुए है। वहीं दीपक बैज ने यह भी कहा कि कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए है तो यह फोर्स की मेहनत का नतीजा है और फोर्स ने अपने तरीके से इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। मै उसकी सराहना करता हूं और हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसकी सराहना करते हुए जवानों को बधाई दी है। दीपक बैज ने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार थी, तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ही नेतृत्व में बस्तर में विकास की नई गाथा लिखी गई, बस्तर के नक्सल गढ़ में ऐसी जमीन तैयार की गई कि फोर्स आसानी से नक्सलियों की मांद में घुस सके और नक्सल समस्या का नाश कर सकें। कांकेर में सुरक्षा बलों को जो कामयाबी मिली है, वह भूपेश बघेल सरकार द्वारा तैयार की गई जमीन की बदौलत ही मिली है। दरअसल पीसीसी चीफ बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बालोद ब्लॉक के ग्राम हथौद पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी 21 अप्रैल को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

दल्ली राजहरा के तेज तर्रार नेता श्याम जायसवाल को मिली सशस्त्र सुरक्षा

0
  •  क्षेत्र में हमेशा बना रहता है नक्सली वारदात का खतरा

दल्ली राजहरा कांकेर में दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए राजहरा के तेज तर्रार भाजपा नेता श्याम जायसवाल को शासन स्तर पर हथियारबंद सुरक्षा मुहैया कराई गई है। दल्ली राजहरा कांकेर लोकसभा क्षेत्र में है और वहां के जंगल नक्सलियों की पनाह गाह भी हैं। दल्ली राजहरा में नक्सली घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर ही श्याम जायसवाल को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

श्याम जायसवाल भाजपा के विधानसभा क्षेत्र घोषणा पत्र प्रभारी हैं।  जायसवाल पार्टी के विचारों को प्रमुखता से सामने लाते हैं इस कारण उनकी छवि क्रांतिकारी नेता के रूप में बनी हुई है। वे नक्सलवाद के खिलाफ भी हमेशा से मुखर रहे हैं। संभवतः इसी कारण उनको शासन स्तर पर सुरक्षा दी गई है। दल्ली राजहरा संवेदनशील इलाका है जहां कभी भी कोई घटना घट सकती है। कुछ साल पहले दल्ली राजहरा के बोइरडीह डेम में नक्सलियों ने उत्पात मचाया था। डेम के चौकीदार को बंधक बनाकर डेम में बने ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी। इसके अलावा नजदीक स्थित रावघाट माइंस में भी अक्सर नक्सली धमक सुनाई देती रहती है। माना जा रहा है कि अपने 29 साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली कहीं भी और कुछ भी बड़ी अवांछित हरकत कर सकते हैं। इस लिहाज से भी श्याम जायसवाल को सुरक्षा मुहैया कराया जाना जरूरी थी।

सुशील मौर्य ने दी जिज्ञासा सहारे को शुभकामनाएं

0

जगदलपुर कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बस्तर की बेटी जिज्ञासा सहारे को उनके निवास स्थान जाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाए दी। इस दौरान वार्ड पार्षद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ललिता राव, पापिया गाईन, ज़ाहिद हुसैन, असीम सुता, ज्योति राव आदि मौजूद रहे।

नक्सलियों के खात्मे के पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी, इसका आगाज बस्तर की जनता आज करेगी : मुख्यमंत्री साय

0
  • मुठभेड़ को फर्जी बताने पर बिफरे मुख्यमंत्री साय
  • मुख्यमंत्री की दो टूक<कांकेर मुठभेड़ पर कांग्रेस नेताओं के बयानों से स्पष्ट है कि नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया है
  • अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
  • लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ेगी

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है। और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री  साय ने स्पष्ट किया कि कांकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल- पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है। इसे अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।

मृतक महिला की पहचान बताने वाले को मिलेगा उचित इनाम

0

सर्व थाना/चौंकी प्रभारी/डी.सी.आर.बी. बालोद जिला बालोद (छ0ग0)

आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 13/04/2024 को थाना बालोद के मर्ग क्रमांक 36/2024 धारा 174 जा.फौ, अपराध क्रमांक 223/2024 धारा 302, 201 भादवि में अज्ञात मृतिका उम्र करीबन 20-30 साल के मध्य साधारण बदन पैर में बाजारू पायल, बाजारू कान का, हाथ में अमुली धागा, पैर में काला धागा पहनी हुई है, दोनो पैरो मेें काली मिट्टी लगा हुआ है, हाथ के उंगली में रेड कलर का नेल पालीस लगा हुआ है साथ ही बाजारू अंगुठी पहनी है, जिसे कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा हाथ, पैर, गला एवं धड़ को अलग – अलग टुकडों में काटकर दो प्लास्टीक बोरी में अलग अलग भरकर मिट्टी वाले कचरे में ग्राम अमलीडीह के गोदली नहर नाली एवं गांव के लिये आबंटीत जंगल भूमि पर छुपा दिया था, डॉ.साहब के द्वारा उक्त अज्ञात मृतिका का बॉडी 02-04 दिन पुराना होना बताया है, जिसे ग्राम आमलीडीह के ग्रामीणों के द्वारा थाना बालोद को सूचना देने से मर्ग पंचनामा उपरांत अपराध पंजीबद्व किया गया है।

उक्त मृतिका की पहचान हेतु सर्व थाना प्रभारी/चौंकी प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामो के कोटवार के माध्यम से हुलिया के आधार पर मुनादी कराकर एवं अपने अपने थाना के गुम रजिस्टर का अवलोकन कर किसी प्रकार से सूचना प्राप्त होने से थाना बालोद को सूचित करने का कष्ट करे।

बनवासी मौर्य ने मोना सेन के साथ किया चुनाव प्रचार

0

जगदलपुर बकावंड मंडल के नेगानार में छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कलाकार मोना सेन के कार्यक्रम व जनसंपर्क में अजजा मोर्चा बस्तर संभागीय प्रभारी बनवासी मौर्य, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नीलाकुमार बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील सेठिया, महामंत्री दामोधर बघेल, मंडल उपाध्यक्ष हेमकांत सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा महामंत्री खगेश्वर कर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गुड्डू भारती, श्याम सुंदर बघेल, अर्जुन कश्यप, बली बघेल, लच्छूराम कश्यप समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में थम गया चुनावी शोर, अब घर – घर दस्तक देने पर जोर

0
  •  कांग्रेस ने सुकमा, दंतेवाड़ा बीजापुर में झोंकी ताकत
  • भाजपा ने बस्तर, चित्रकोट, जगदलपुर और कोंडागांव पर किया फोकस
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। आज 17 अप्रैल को संध्या 5 बजे इस लोकसभा क्षेत्र में चुनावी शोर थम गया। अब दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर दस्तक देने पर जोर दे रहे हैं।
    दो दिन तक बस्तर लोकसभा क्षेत्र के दक्षिण बस्तर के जिलों के दौरे में जो हालात नजर आए, उसके अनुसार कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस जहां अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मंत्रियों और विधायकों को भी मैदान में उतार दिया था। वहीं छत्तीसगढ़ के भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांव- गांव में जा चुके हैं। भाजपा की कमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और राज्य सरकार के मंत्री केदार कश्यप संभाले रहे। उन्होंने 16 अप्रैल को सुकमा जिले के अधिकांश भागों में जाकर धुआंधार आमसभा ली भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी ताकत लगा रखी है, वहीं भाजपा ने जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा फोकस किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में अगर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े, तो हम इन चार विधानसभा क्षेत्रों से हम उसकी भरपाई कर सकते हैं।

    भाजपा को मोदी पर भरोसा
    भाजपा को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है, वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के साथ चुनाव प्रचार के मैदान में डटी रही। कांग्रेस प्रत्याशी के लच्छेदार भाषण से लोगों को रिझाने का प्रयास करते रहे।बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नक्सली समस्या को देखते हुए मतदान कर्मियों के दलों को उनके मतदान केंद्रों तक तीन दिन पहले ही हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाने दिया गया था। मौसम और सियासी गर्मी तेज है। उसे देखते हुए जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदान का जो प्रतिशत था, उसके बनिस्बत लोकसभा चुनाव में चार से पांच प्रतिशत तक मतदान कम होने की संभावना है।बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा जहां अपने स्तर पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में एक रणनीति के तहत जमीनी स्तर पर काम करती रही, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी अनुसांगिक संगठन के लोग भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बड़े-बड़े गांवों तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुके हैं और हिंदुत्व के नाम पर मतदाता को समझाने का प्रयास करते रहे। भाजपा के नेताओं का कहना है कि बस्तर संभाग की दोनों सीट बस्तर और कांकेर के प्रत्याशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुशंसा पर ही घोषित किए गए हैं इसलिए संघ ने भी पूरी ताकत लगा रखी थी।

दूसरे चरण में आएंगे बड़े नेता
दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को कांकेर लोकसभा क्षेत्र में होने जा रहा है, उसके लिए भी बड़े नेताओं की सभाएं करने की तारीख लगभग घोषित हो चुकी है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय हो चुका है, जो बालोद विधानसभा क्षेत्र के किसी गांव में होने की संभावना है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की आमसभा कांकेर में होने की संभावना है। 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में होने की संभावना है। इसमें कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा और दोनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी प्रधानमंत्री के मंच पर मौजूद रहेंगे।

तेंदूपत्ता का भुगतान बना मुद्दा
बीजापुर और सुकमा जिले में तेंदूपत्ता महत्वपूर्ण चुनाव मुद्दा बन चुका है और वर्तमान वन मंत्री केदार कश्यप दोनों स्थानों पर इस विषय को ताकत के साथ उठाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता समाप्त होने के बाद तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान करने की घोषणा भी कर दी है। जिनका बैंक में खाता नहीं खुला और उन्हें भुगतान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दोनों जिलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों का कहना है कि जो करोड़ों रुपयों के बकाया भुगतान के बारे में भाजपा सरकार कुछ नहीं बोल रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS