City Media - Page 596 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 596

दलपत सागर में 21 को आयोजित होगा भव्य दीपोत्सव

0
  •  जलाशय तटों पर एकसाथ जलए जाएंगे 2 लाख दीपक
  • कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में ली वृहद बैठक
    जगदलपुर नगर के प्रमुख आकर्षण दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शहर के समाज सेवी संस्थाओं, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा की। सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। दीपोत्सव में दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित दीपोत्सव के अनुभव के आधार पर कमियों को दूर करने का फैसला लिया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी की सहमति ली गई। दीपों के कलेक्शन हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर को चिन्हाकित किया गया, जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल आदि दे सकते हैं। साथ ही ड्रेस कोड के लिए पीला और ऑरेंज रंग को सभी ने सहमति दी। बैठक में महापौर सफीरा साहू, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

सभी दें सहभासगिता: कलेक्टर
दीपोत्सव के आयोजन को लेकर बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मंगलवार 16 जनवरी को एक वीडियो संदेश जारी कर जगदलपुर शहर एवं बस्तर जिले के नागरिकों से दीपोत्सव में सहभागिता की अपील की है। विजय दयाराम के. ने इस वीडियो संदेश में कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या के मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। इसकी पूर्व संध्या जगदलपुर के दलपत सागर जलाशय में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। यह कार्यक्रम जनसहयोग से होगा। अतः नागरिक ज्यादा से ज्यादा दीपक, तेल और बातियां निर्धारित स्थानों में जमा कराएं और इस स्वर्णिम अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराएं। कलेक्टर ने दीपोत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर कचरा न फैलाने तथा आयोजन के दूसरे दिन दलपत सागर के तटों की सफाई में योगदान देने की भी अपील नागरिकों से की है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे : केदार कश्यप

0
  • लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया प्रचार
  • मोतीलाल नेहरू वार्ड में वाॅल पेंटिग कर लोगो से मिले वनमंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने नारे लिखकर चुनाव चिन्ह कमल फूल के निशान की वाॅल पेंटिंग का काम जोरशोर से आरंभ है। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्वयं वाॅलपेंटिग की और वार्ड के निवासियों व लोगों से भेंटकर भाजपा के लिए मतदान की अपील की।


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में वाॅल पेंटिंग की जा रही है। फिर एकबार, भाजपा सरकार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार तेज किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासी जगदीश मंडन के घर की दीवार पर पेंटिंग करने के बाद वनमंत्री केदार कश्यप उनके परिवार के सदस्यों से मिले। परिवार के बच्चों ने कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, योगेश शुक्ल, नरेंद्र यादव, पंकज जैन, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, मनोज पटेल, तेजपाल शर्मा, रौशन झा, राजा यादव, संतोष बाजपेयी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

अब तालाब खोदाई में भी मजदूरों को रोजगार नहीं दे रहे रेंजर

0
  • जेसीबी से खोदवा रहे हैं तालाब, ट्रैक्टर से दुलाई
  •  गांव के मजदूरों को धेला भर काम नहीं दिया जा रहा
    -अर्जुन झा-
    बकावंड वन विभाग के बकावंड रेंज में पदस्थ अधिकारी शासकीय रकम की लूट में इस कदर लगे हुए हैं कि सरकारी कायदों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। नाली निर्माण के बाद अब तालाब निर्माण में भी मजदूरों को रोजगार के अवसर से वंचित कर दिया गया है। तालाब खोदाई का काम मजदूरों से न कराकर जेसीबी से किया जा रहा है।
    तालाब के अंदर से खोदाई में निकलने वाले पत्थर और मिट्टी की निकासी ट्रेक्टर के जरिए कराई जा रही है। कहा जा रहा है कि सरकारी रकम की बंदरबांट के लिए यह तरकीब निकाली गई है। जेसीबी और ट्रेक्टर के जरिए काम कराने से निर्माण जल्द पूरा हो जाता है और मस्टररोल में फर्जी हाजिरी को देखने का मौका ग्रामीणों को नहीं मिल पाता। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि फर्जी मस्टररोल में पहले से वन विभाग में पंजीबद्ध मजदूरों के नाम भरकर यह प्रदर्शित किया जाता है कि निर्माण कार्य मजदूरों के जरिए कराया गया है। इस तरह गरीब मजदूरों की मजदूरी छीनकर जेसीबी और ट्रेक्टर से काम लिया जा रहा है और अधिकारी जेब भर रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों में मानव श्रम शक्ति के उपयोग को प्राथमिकता दे रही हैं, मगर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने और मंशा पर पानी फेरने एवं मजदूरों का रोजगार छीनने का काम वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। बकावंड वन परिक्षेत्र के अधिकारी भी हर निर्माण कार्य में यही नीति अपनाते चले आ रहे हैं। वन विभाग के बकावंड रेंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत संत करमरी में वन विभाग द्वारा कैंपा मद से ताला बनिर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में वन विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार स्थानीय ग्रामीणों को काम नहीं दे रहे हैं। तालाब की खोदाई जेसीबी और ट्रेक्टर की मदद से कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण काम की तलाश में भटक रहे हैं। तालाब खोदाई का कार्य वन विभाग के बकावंड में पदस्थ रेंजर लछिंदर बघेल द्वारा कराया जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंदर बघेल का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया है। इसीलिए जेसीबी एवं ट्रैक्टर के जरिए कार्य करवाया जा रहा है।

नई नहीं है रेंजर की करतूत
उल्लेखनीय है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंदर बघेल की यह करतूत नई नहीं है। इससे पहले भी जंगल में नाली निर्माण उन्होंने जेसीबी की मदद से कराया है। श्री बघेल जब करपावंड रेंज में पदस्थ थे, तब भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों पर उंगली उठती रही है। बकावंड रेंज में पदस्थ होने के बाद भी रेंजर का ढर्रा नहीं बदला है। उनके कारनामों का खुलासा हम पहले भी इस समाचार पत्र के माध्यम से कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई बार शिकायत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान भाजपा नेता कांग्रेस सरकार और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते नहीं थकते थे। अब भाजपा के नेता भी वन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आश्चर्यजनक ढंग से मौन हो गए हैं।

रामजी की नैया पार लगाने वाला निषाद समाज है वंदनीय : किरण देव

0
  •  समाज के मिलन समारोह में शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक
  •  नेगानार व चिंगपाल में सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं
    जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह दरभानेगानार एवं चिंगपाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दरभा में निषाद समाज द्वारा आयोजित वार्षिक मिलन समारोह में समाज के गणमान्य लोगों के बीच पहुंचे विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने समाज के लोगों को नमन किया। श्री सिंह ने समाज के बड़े बुजुर्गों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद भी लिया और अपार स्नेह देने के लिए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए किरण देव सिंह ने कहा कि जिस निषाद राज गुहा ने भगवान श्रीरामचंद्र की नैया पार लगाई थी, उस महापुरुष के वंशज निषाद समाज के भाई बहन वंदनीय हैं। आप लोगों के पूर्वज निषाद राज गुहा को भगवान का सानिध्य मिला था, यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। अगर ऋषि तुल्य गुहा जी ने रामचंद्र को नदी पार कराई न होती, तो दुष्ट और राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों का संहारनहीं हो पाता। उसी तरह माता शबरी ने भगवान राम को अपनी कुटिया में जूठे बेर खिलाकर उनका आवभगत किया था। केंवट समाज और आदिवासी समाज का भगवान श्रीराम से आत्मीय एवं घानिष्ठ नाता रहा है। यह दुख की बात है कि आज कुछ सनातन विरोधी और स्वार्थी राजनेता निषाद समाज एवं आदिवासी समुदाय को बरगलाकर प्रभु राम से अलग करने तथा उन्हें गैर सनातनी ठहराने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। समाज को बांटने वाले ऐसे नेताओं से आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
किरण देव सिंह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा मंडल अंतर्गत चिंगपाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं समस्या के तत्काल निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। किरण देव सिंह ने कहा कि आप सभी के अपार स्नेह के साथ अभिनंदन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि आपके हर दुख दर्द में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा। श्री सिंह दरभा मंडल के अंतर्गत ग्राम नेगानार में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी एवं निराकरण हेतु विभाग संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जकरकन भतरा कबड्डी स्पर्धा का समापन आज

0

बकावंड वीर योद्धा जकरकन भतरा स्मृति ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 15 जनवरी को मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल एवं जनपद सदस्य तुलाराम भारती द्वारा किया गया। बकावंड महाविद्यालय प्रांगण में चल रही इस स्पर्धा का समापन 17 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता में बकावंड की ग्राम पंचायतों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ज्ञात हो कि बकावंड के महाविद्यालय का नामकरण छोटे देवड़ा ग्राम पंचायत के वीर योद्धा जकरकन भतरा के नाम पर रखा गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है यह प्रतियोगिता भूतपूर्व छात्रसंघ एवं महाविद्यालय के आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। प्रथम पुरस्कार 20001 रु., द्वितीय 15001 रु. और तृतीय पुरस्कार 10001 रू. नकद रखे गए हैं।

खनिज नगरी दल्ली राजहरा का वातावरण हो रहा है राममय

0
  • भाजपाई मंदिरों की रोजाना कर रहे हैं साफ सफाई
  • नगर के श्रीराम मंदिर में 22 को होगें विविध आयोजन

दल्लीराजहरा अयोध्या की रामजन्म भूमि पर निर्मित श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह में दल्ली राजहरा शहर राममय हो गया है। चारों ओर भक्ति भावना की लहर चल रही है। भगवान रामलला 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजेंगे। इसी सिलसिले में दल्लीराजहरा में जोरोशोर से तैयारी की जा रही है।

दल्ली राजहरा मंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के राम मंदिर का रंग रोगन किया जा रहा है तथा विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। नगर के मंदिरों के परिसर तथा उनके आसपास की सफाई की जा रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर में भक्ति भजन, पूजन सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भव्य रंगगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।दल्लीराजहरा क्षेत्र के सभी मंदिरों की नियमित साफ सफाई की जाएगी। अयोध्या से आए पूजित अक्षत हिंदू परिवारों में वितरित कर सभी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम के सहयोगी मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन मायती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, रमेश जैन सुमित जैन साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

 

शराब ब्रिकी करने वाले 11 आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • कोतवाली बालोद पुलिस के द्वारा 05 दिवस में 11 अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले
    11 आरोपी को किया गिरफतार।
  •  आरोपीयों से कुल 246 पौवा व 08 बोतल देशी प्लेन शराब कुल 50.280 ब्लक लीटर कीमती 24980 रू. को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही
  • अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेश टीम तैयार किया गया।
    जिसके में दिनांक 15/01/2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चिचबोड़ एवं पड़कीभाठ में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-
    01.नरोत्तम तारम पिता पुरानिक राम तारम उम्र 35 साल ग्राम चिचबोड़ थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 8 नग बोतल देशी प्लेन शराब कुल जुमला 6.000 ब्लक ली. कीमती 3200 रू.एवं मो.सा. सी.जी. 24 टी 6653 कीमती 50000 रू को बरामद कर अप.क्र 38/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

02. दानेश कुर्रे पिता सोनीराम कुर्रे उम्र 22 साल ग्राम पड़कीभाठ थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 33 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल जुमला 5.940 ब्लक ली. कीमती 2640 रू.बरामद कर अप.क्र 39/2024 धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
दिनांक 15.01.24 को गिरफतार आरोपीगण के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाऐगा।

कलेक्टर ने लिया विकसित भारत संकल्प शिविर का जायजा

0

जगदलपुर पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा जगदालपुर में अयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकर्म में पहुंचे कलेक्टर विजय दयाराम के. ने वहां लगे सभी स्टालों का जायजा लिया और केंद्र व राज्य सरकारों की सभी जन कल्याणकारी योजनाओ को पात्र लोगो तह पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी, अन्य अधिकारी व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने स्वास्थ विभाग के पंडाल में अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की और सिकलिन, टीबी, बीपी, शुगर जांच व उपचार के अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली।

आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द : देवलाल ठाकुर

0
  • आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी अपमानित किया था कांग्रेसियों ने

जगदलपुर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेसि नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द हो रहा है। प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाले कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, हर फैसला दिल्ली से हो रहा है। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी को उसके आदिवासी विरोधी होने की वजह से प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल किया है। आदिवासी समाज का हमेशा विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग आदिवासी समाज के सपूत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं।

देवलाल ठाकुर ने कहा है कि आदिवासियों की सरलता, सहजता ही उनकी पहचान है। आदिवासी समाज एक कुशल शासक, न्यायप्रिय होता है। हमारा छत्तीसगढ़ आदिवासियों की धरती है। कांग्रेस ने सदा आदिवासियों की वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि जब जब आदिवासी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान देकर उच्च पदों पर बिठाया है, तब तब कांग्रेस के लोगों के पेट मे दर्द हुआ है। जब आदिवासी समाज की बेटी को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया, तब भी कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। आज कांग्रेसी एकबार फिर वैसी ही हरकत कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज की उपेक्षा करती रही है और फिर से अपने बयान से कांग्रेसियों ने अपने आदिवासी विरोधी होने का सबूत दे दिया है।

डंकनी नदी तट से आर्सेलर मित्तल कंपनी की टेलिंग्स हटाना शुरू

0
  • दंतेवाड़ा जिला प्रशासन कंपनी के खिलाफ सख्त
    दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की सख्ती के बाद आर्सेलर मित्तल कंपनी द्वारा दंतेवाड़ा में डंकनी नदी तट पर डाली जा रही टेलनिग्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।खनिज विभाग द्वारा पत्र जारी कर ठेकेदार को टेलनिग्स हटाने के निर्देश दिए गए थे।
    मेसर्स आर्सेलर मित्तल एंव निपॉन इंडिया लिमिटेड, किरंदुल द्वारा शंकनी- डंकनी नदी के किनारे स्थित गड्डों में लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) डालकर समतलीकरण कार्य किया गया था। शंकनी-डंकनी नदी की जैव विविधता पर प्रतिकुल प्रभाव न पड़े एवं अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) के शंकनी- डंकनी नदी में बहाव को रोकने के लिए कलेक्टर कार्यालय दंतेवाड़ा द्वारा पूर्व में डाले जा चुके लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) को खोदकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश पर अमल करते हुए मेसर्स आर्सेलर मित्तल एंव निपॉन इंडिया लिमिटेड किरंदुल ने लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अपशिष्ट पदार्थ को हटाने के दौरान शंकनी-डंकनी नदी की जैव विविधता एवं किनारे स्थित प्राकृतिक तटबंध (बंड) को नुकसान न पहुंचाने के सक्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में लाल मिट्टी डंकनी नदी तट पर डाले जाने की खबर सुर्खियों में आई थी। जिले में लाल मिट्टी डंप किए जाने का ग्रामीण पूर्व में भी विरोध कर चुके हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS