City Media - Page 651 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 651

दीपक बैज आज विभिन्न चुनावी सभाओं में लेंगे भाग

0

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं छ्ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज 9 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राज्य के अनेक स्थानों पर चुनावी सभाएं साझा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार पीसीसी चीफ दीपक बैज दोपहर 1 बजे शिवपुरी चरचा रेलवे ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चुनावी

जनहित में समर्पित भाव से काम करती रहेगी कांग्रेस की सरकार : बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कुरुद में ली चुनावी सभा

रायपुर कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज प्रथम चरण के चुनाव के पश्चात द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार प्रसार हेतु कल शाम से धमतरी जिले में सक्रिय रहे। उन्होंने धमतरी एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क एवं चुनावी सभाओं को संबोधित किया।  बैज ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें मार्गदर्शन दिया।


बैज ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तारिणी चंद्राकार के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए जनता के समक्ष अपनी बात रखी और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। नागरिकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ महतारी की पूरे समर्पण भाव से सेवा की है, किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, आदिवासियों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कर्जमाफी होने और धान का अधिक मूल्य मिलने से छत्तीसगढ़ के किसान भाई खुशहाल हुए हैं। उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। आने वाले समय में भी हम किसानों का कर्ज माफ करने वाले हैं। हमारी सरकार अब 32 सौ रु. प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदेगी। बैज ने कहा कि राजीव न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार रु. की जगह 10 हजार रु. दिए जाएंगे, गैस सिलेंडर रिफिलिंग में 500 रु. की सब्सिडी दी जाएगी|

राजमन बेंजाम डौण्डी लोहारा में दिखाएंगे करामात

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

लोहंडीगुड़ा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चित्रकोट के निवर्तमान विधायक राजमन बेंजाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है।  बेंजाम चित्रकोट की तरह अब डौण्डी लोहारा में भी करामात दिखाते हुए कांग्रेस का डंका बजाएंगे।

राजमन बेंजाम चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे जिमनास्ट और कबड्डी के पेशेवर खिलाड़ी रहे हैं तथा राजनीति के भी माहिर खिलाड़ी हैं। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजमन बेंजाम को टिकट नहीं दिया, फिर भी उन्होंने पार्टी से तो कोई शिकायत की न ही बगावती तेवर दिखाए। पार्टी के फैसले को शिरोधार्य करते हुए राजमन बेंजाम ने अधिकृत उम्मीदवार दीपक बैज के प्रचार प्रसार में दिन रात एक कर दिया था। वे नक्सलगढ़ में जाकर मतदाताओं को कांग्रेस की ओर उन्मुख करने में सफल रहे। दीपक बैज और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राजमन बेंजाम अंत तक कांग्रेस के प्रचार में लगे रहे। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस से जोड़ने में दीपक बैज ने अच्छी कामयाबी हासिल की। दीपक बैज भी राजमन बेंजाम की कार्यक्षमता के कायल हैं। तीनों नेताओं दीपक बैज, राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य ने क्षेत्र ने कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया था। राजमन बेंजाम की कर्मठता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें अब डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। बेंजाम आदिवासी समाज से आते हैं और डौण्डी लोहारा क्षेत्र आदिवासी बहुल है। वहां की कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया भी आदिवासी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राजमन बेंजाम की सक्रियता से कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ा लाभ होगा।

अब राजधानी में भी जलवा दिखाएंगे एम शंकर राव

0
  • दंतेवाड़ा में कांग्रेसमय माहौल बना चुके हैं राव

जगदलपुर कांग्रेस के समर्पित और ऊर्जावान सिपाही के रूप में विख्यात बस्तर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम शंकर राव

अपने राजनैतिक कौशल का जलवा अब राजधानी रायपुर में भी दिखाएंगे। जिस तरह उन्होंने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में माहौल को कांग्रेसमय बना दिया, उसी तरह अब वे रायपुर उत्तर विधानसभा सीट में भी जलवा बिखेरेंगे। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में दंतेवाड़ा सीट के लिए मतदान निपट चुका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी एम शंकर को नियुक्त किया गया था। श्री राव संभाग के वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेता हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण और संगठन द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी के लगन के साथ निर्वहन के लिए मल्लू शंकर राव पूरे संभाग में जाने जाते हैं। उनकी सजगता और समर्पण भावना से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू भी खासे प्रभावित हैं। इसीलिए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महामंत्री पद की महति जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी रणनीति बनाने और कांग्रेस की ओर मतदाताओं का रुख मोड़ने में एम शंकर राव की महारत को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी थी। श्री राव जिम्मेदारी मिलते ही दंतेवाड़ा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के पक्ष में सक्रिय हो गए थे। श्री राव अंतिम क्षण तक दंतेवाड़ा के रण में पूरे दमखम के साथ डटे रहे। उन्होंने दंतेवाड़ा में माहौल को कांग्रेसमय बनाकर ही दम लिया। वे दंतेवाड़ा के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी कांग्रेस के प्रचार प्रसार में दिन रात लगे रहे। एम शंकर राव का दावा है कि दंतेवाड़ा सीट पर छविंद्र कर्मा भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं, बस्तर की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी और छत्तीसगढ़ में 75 प्लस के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस ने एम शंकर की काबिलियत को देखते हुए अब उन्हें रायपुर उत्तर विधानसभा सीट की जवाबदारी दी है। माना जा रहा है कि श्री राव रायपुर उत्तर में भी करामात दिखाने में जरूर कामयाब होंगे।

डौंडीलोहारा विधानसभा में इस बार हो सकता है उलटफेर

0

 

  • किसानों को मिलेगा एक मुस्त 65100 रुपेय:–भाजपा

डौंडीलोहारा:–छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में से एक डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 में इस बार उलटफेर होने की संभावना दिख रही है इस विधानसभा में इस बार चार प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दमदार प्रत्याशी देवलाल ठाकुर की लोकप्रियता सामने आ रही है ऐसा लग रहा है इस बार इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी ।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर लगातार अपने विधानसभा में आने वाले शहरों और गांव का दौरा कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं देवलाल ठाकुर जी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने विकास ना कर विनाश की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र भी जारी किया इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ की सभी वर्गों की महिलाओं के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ की जनताओ में उत्साह देखा जा रहा हैं

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हर विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 व गरीब वर्ग के यहां कन्या होने पर 1.5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी इसके आलावा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्वांटल धान 3100 रुपेय में वा पूरा पैसा एक मुस्त मिलेगा इसके अलावा पूरे प्रदेश में मात्र 500 में गैस मिलेगी।इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की

कांग्रेस नेताओं को मिली विस क्षेत्रों की जिम्मेदारी

0
  • प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी की सूची

रायपुर विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के आदेश के अनुसार चुनाव प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर को डौण्डी लोहारा क्षेत्र, यशवर्धन राव को राजिम, थानेश्वर पटिला को अहिवारा, शाहिद खान को बालोद की, संयुक्त महामंत्री मल्लू शंकर राव को रायपुर उत्तर, मो. शकील रिजवी को रायपुर पश्चिम, छविंद्र कर्मा को बसना, करण देव को अभनपुर, विमल सुराना को कुरुद, नरेश डाकलिया को बेमेतरा, विभा साहू को साजा, सचिव दिनेश यदु को धमतरी, संतोष यादव को खल्लारी, राजकुमार तामो को गुंडरदेही, हरीश कवासी को बिंद्रानवागढ़, धर्मेंद्र चौहान को महासमुंद, सगीर कुरैशी को रायपुर दक्षिण, निखिल द्विवेदी को बिलासपुर एवं मेहुल मारू को बिल्हा क्षेत्र की जवबदारी दी गई है। इसी तरह शहर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्षों में सुशील मौर्य को भाटापारा, बलराम मौर्य को बलौदाबाजार, कुलबीर छाबड़ा व रजनू नेतान को दुर्ग ग्रामीण तथा भागवत साहू व लालू राठौर को दुर्ग ग्रामीण का जिम्मा सौंपा गया है।

छग को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वचन है कांग्रेस का घोषणा पत्र

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने व्यक्त किया संकल्प
  • किसानों का कर्ज फिर माफ होगा, 3200 रु. क्विंटल में खरीदा जाएगा धान

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वचन पत्र है। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वादा किया था और उन्हें पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र और किए गए वादों को जनता गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा करती है। जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार का विजन डॉक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना लेकर आगे बढ़ रहे हैं ।

           बैज ने कहा है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र के वादों को पूरा करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 लाख किसानों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को कांग्रेस का जन घोषणा पत्र देकर कहा कि घोषणा पत्र के हर वादे को पूरा करने हेतु कार्ययोजना बनाएं। इसी का परिणाम है कि पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिखाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ। अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू.। पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदती थी। इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है। दीपक बैज ने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। यानी 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी। कांग्रेस सरकार बनते ही राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र- छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पूर्ववत निःशुल्क रहेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वर्ग की माताओं एवं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जाएगी। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रू. की जगह अब 6000 रू. मिलेगे और 4000 रू. सालाना बोनस अतिरिक्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 17.5 लाख गरीब परिवारों को हम आवास देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत हम आवास देंगे। इसके लिये हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवा लिया है। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रूपए प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 10000 रूपए प्रतिवर्ष की जाएगी। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की बजाय 10 लाख रुपए मिलेंगे।साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को 50 हजार की बजाय अब 5 लाख रुपए तक की सहायता मिल सकेगी। राज्य के 6000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। सड़क दुर्घटना तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने माना मतदाताओं का आभार

0
  • पुलिस और प्रशासन को भी दीपक बैज ने दिया साधुवाद

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने बस्तर संभाग की बारह और छत्तीसगढ़ की अन्य आठ सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने लोकतंत्र के महायज्ञ में मत और सेवा की आहुति देने वाले मतदाताओं तथा निर्वाचन कर्मियों, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और उन्हें साधुवाद दिया है।

दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अमन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी एक अच्छी झलक मंगलवार को पहले चरण के मतदान में देखने को मिली। बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों तथा दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटना सुखद अहसास कराता है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग एवं राजनांदगांव, खैरागढ़, मोहला मानपुर, कवर्धा आदि जिलों के संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में भी किसी तरह की अप्रिय घटना मतदान के दौरान नहीं हुई। श्री बैज ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बस्तर के दूर दराज स्थित अति संवेदनशील पोलिंग बूथों के भी मतदाताओं ने निर्भय होकर एवं बढ़ चढ़कर भागीदारी दी। श्री बैज ने कहा कि मतदान में भाग लेने वाले मतदाता, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी और पुख्ता सुरक्षा देने वाले जवान, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी साधुवाद के पात्र हैं।

मतदाताओं ने कांग्रेस पर जताया भरोसा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बंपर वोटिंग ने साबित कर दिया है कि जनता जनार्दन का भरोसा कांग्रेस पर कायम है। उन्होंने कहा कि लोगों ने छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोटों के जरिए सहमति दे दी है। उन्होंने चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, अंतागढ़, केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सत्ता आएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बीस में से सत्रह सीटें कांग्रेस जीत रही है। दूसरे चरण में कांग्रेस 62 सीटें जीतेगी।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक बैज अब सेकंड फेस के चुनाव में सक्रिय

0

जगदलपुर अभा कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज अब राज्य के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। बैज बुधवार को धमतरी एवं कुरुद विधानसभा क्षेत्रों में देर रात तक जनसंपर्क तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों में व्यस्त रहे। जल्द ही वे अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि पीसीसी चीफ दीपक बैज 8 नवंबर को बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उसरीबेड़ा स्थित निवास से दोपहर 1 बजे रवाना हुए और शाम 5.30 बजे धमतरी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपक बैज ने पदाधिकारी – कार्यकर्त्ताओं को चुनाव प्रचार को लेकर टिप्स दिए। श्री बैज रात,7.30 बजे कुरुद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां जनसंपर्क कर पार्टीजनों की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रात 8.30 बजे देवेंद्र नगर रायपुर स्थित निवास पहुंचे। मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दूसरे चरण के चुनाव वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। उनका दौरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मतदान हो चुका है। बैज अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के साथ ही बस्तर की अन्य विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में भागीदारी देते रहे।

तीन मतदान कर्मियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

0
  •  नेशनल हाईवे पर बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत
  • मतदान संपन्न कराकर घर लौट रहे थे तीनों शिक्षकों

कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम बहीगांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन निर्वाचन कर्मियों की मौत हो गई। तीनों मृतक शिक्षक थे और निर्वाचन कार्य में उनकी ड्यूटी लगी थी।

मृतकों के नाम शिव नेताम निवासी बेड़मा, संतराम नेताम निवासी अंचलापारा धनोरा और हरेंद्र उईके बताए गए हैं। ये तीनों शिक्षक थे और उनकी ड्यूटी प्रथम चरण के मतदान में लगी थी। ये लोग निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के बाद बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 27 एम 1911 से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान आज तड़के करीबन 4.30 बजे ग्राम बहीगांव के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 0524 के साथ बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में शिव नेताम और संतराम नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरेंद्र उईके गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचते तक उसने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे गंभीर रूप से घायल हरेंद्र उइके को बाहर निकाल केशकाल अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद अस्पताल में उसकी मौत हुई। तीनों के शवों को मॉर्चूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS