City Media - Page 675 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 675

जमीन पर नजर आया लोगों का कांग्रेस के प्रति भरोसा

0
  • राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकली भरोसा यात्रा
  • सीएम बघेल पाटन में, प्रदेश प्रभारी शैलजा व सिंहदेव अंबिकापुर में पीसीसी चीफ बैज बस्तर में डटे रहे

रायपुर गांधी जयंती पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा निकाली। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने- अपने विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन के सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई में भरोसा यात्रा में शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर में निकली कांग्रेस भरोसा यात्रा में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर की भरोसा यात्रा में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह सचिव विजय जांगिड़ सरगुजा की भरोसा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रति लोगों का बढ़ता भरोसा जमीन पर साफ नजर आया। भरोसा यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साईकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा का समापन हर विधानसभा क्षेत्र में सभा के रूप में हुआ।

जन भावनाओं का प्रतीक: रही यात्रा :बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के हर समाज का व्यक्ति कह रहा है कि उसे कांग्रेस पर भरोसा है। क्योंकि कांग्रेस ने जो कहा वो किया। दूसरी ओर जब रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में समाज का हर वर्ग दुखी था। भाजपा नेता कमीशनखोरी में डूबे हुए थे। भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रूपए प्रति क्विंटल का दाम मिला और न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने आते ही कर्ज माफी का वादा पूरा किया और प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज माफ किया। किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया और इस साल तो 2640 रूपए मिल रहे हैं। मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी हैं। भाजपा के राज में आदिवासी महुआ को सड़कों पर फेंकने पर मजबूर थे, अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रूपए किलो में खरीदती है। अब 67 लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदती है। तेंदूपत्ता के संग्राहक खुश हैं कि 2500 की जगह 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है।

समाज का भरोसा जीता है कांग्रेस ने : दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के शासन काल में लाखों लोगों के राशन कार्ड रद्द किए गए थे, कांग्रेस की सरकार ने सबके राशन कार्ड बनवाए। प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के राशन कार्ड बन गए हैं और हर परिवार को 35 किलो चावल हर माह मिल रहा है। आदिवासी इलाकों में नमक और गुड़ भी मिलता है। भाजपा शासनकाल में 3000 स्कूल बंद किए गए थे। इनमें बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भी कई स्कूल शामिल थे। कांग्रेस ने न केवल बंद स्कूलों को खोला बल्कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से 700 से अधिक स्कूल भी खोले। इससे बीजापुर जिले के विद्यार्थियों और पालकों को बड़ी राहत मिली है। श्री बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए 1100 करोड़ रूपए दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खुले और प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिले। स्वास्थ्य के नाम पर भाजपा के शासनकाल में अंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, नकली दवा कांड ही था, कांग्रेस के शासनकाल में हाट बाजार क्लीनिक, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लीनिक जैसे चलित अस्पताल की सुविधाएं मिल रही है। कांग्रेस सरकार में धनवंतरी दवा दुकानें शुरू की गई जिसमें लाखों लोगों को 71 प्रतिशत तक सस्ती दवाओं की सुविधा मिली है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के हर घर में बिजली बिल हॉफ कर दिया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों की बहुत बचत हुई है। कांग्रेस की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लौटाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की तनख्वाह बढ़ाई। भाजपा के शासनकाल में बरसों से नौकरी नहीं निकल रही थी जबकि कांग्रेस की सरकार में हजारों पदों पर भर्तियां हुई। बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भत्ता मिल रहा है। प्रदेश में उद्योग व्यापार भी बढ़ा है। प्रदेश में 500 नई राइस मिलें खुली हैं। दीपक बैज ने कहा कि कुल मिलाकर भाजपा की रमन सिंह सरकार ने जनता का भरोसा गंवा दिया था और कांग्रेस की भूपेश सरकार हर वर्ग का भरोसा जीता है।

डॉ. शिरोमणि माथुर को विश्व शांति पुरस्कार

0

समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने नवाजा
दल्ली राजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा की प्रतिष्ठित समाजसेविका, कवियित्री एवं साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इंटरनेशनल पीस अवार्ड – 2023 से नवाजा गया है। डॉ. श्रीमती माथुर को यह वैश्विक सम्मान समाजसेवा एवं समाज में शांति स्थापना में उनके अतुल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. शिरोमणि माथुर को प्रतिष्ठित विश्व शांति सम्मान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक मनीष शर्मा ने प्रदान किया है। डॉ. श्रीमती माथुर को यह अवार्ड मिलने से दल्ली राजहरा समेत समूचे छत्तीसगढ़ के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों और नागरिकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। जैसे ही डॉ. शिरोमणि माथुर को विश्व शांति मिलने की खबर बाहर आई, उनके निवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। पचासों लोग बुके लेकर डॉ. शिरोमणि माथुर को बधाई देने पहुंचे।

चुनाव पास आते ही बढ़ता जा रहा है कांग्रेसी कुनबा

0

डौण्डी के सैकड़ों युवक कांग्रेस में हो गए शामिल
अर्जुन झा

दल्ली राजहरा डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ते चले जा रहे हैं। इस हलचल को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होने वाली है तथा क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया फिर से चुनकर आ रही हैं और उनका पुनः मंत्री बनना तय हो गया है। बालोद जिले के डौण्डी लोहारा क्षेत्र में स्थित आदिवासी बहुल विकासखंड डौण्डी की ग्राम पंचायत कोटगांव के सैकड़ों युवा क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया की सक्रियता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस परिवार में इन युवाओं का स्वागत पूर्व मंत्री डोमेंद्र भेड़िया और मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने गमछा पहनाकर किया। ये युवा पहले कांग्रेस से दूरी बनाए रखते थे और दूसरे दलों के समर्थक रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र कट्टर कांग्रेसी भेड़िया परिवार का गढ़ रहा है। अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे झुमुक लाल भेड़िया इस क्षेत्र के अपराजेय योद्धा माने जाते थे। झुमुक लाल भेंड़िया के निधन के बाद भेड़िया परिवार के डोमेंद्र भेड़िया इस सीट से विधायक चुने गए और राज्य सरकार में मंत्री बने। पिछले चुनाव में इस परिवार की बहू अनिला भेंड़िया के हाथों में क्षेत्र की कमान आ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी केबिनेट में अनिला भेंड़िया को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया। विधायक चुने जाने के बाद से ही अनिला भेंड़िया अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास में शिद्दत से जुटी हुई हैं तथा जनता से सतत संपर्क बनाए रखी हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी बेदाग छवि और जबरदस्त लोकप्रियता बनी हुई है। उनके जेठ डोमेंद्र भेड़िया भी लगातार सक्रिय रहते हैं और उनकी अलग छवि है। कांग्रेस की साख बढ़ाने में डोमेंद्र भेंड़िया और अनिला भेंड़िया कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन कल्याणकारी योजनाओं ने क्षेत्र के आदिवासियों और दूसरे समुदायों के लोगों का दिल जीत लिया है। लोगों का भरोसा कांग्रेस के प्रति पुनः जागृत हुआ है। यही कारण है कि सालों से भाजपा और दूसरे दलों का समर्थन करते आ रहे युवा तथा ग्रामीण लगातार कांग्रेस से जुड़ते जा रहे हैं। डौण्डी लोहारा क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता ही चला जा रहा है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि डौण्डी लोहारा सीट समेत छत्तीसगढ़ की अधिकांश विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा और कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। इसी के साथ अनिला भेंड़िया का विधायक चुना जाना तो तय ही है, उनका मंत्री बनना भी सुनिश्चित है।

भूपेश ने जीता लोगों का भरोसा : डोमेंद्र
ग्राम कोटगांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डोमेंद्र भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निस्वार्थ भाव से छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा कर रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की है। धान का सर्वाधिक मूल्य प्रति क्विंटल 26 सौ रु. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दे रही है। धान खरीदी का दायरा बढ़ाकर बीस क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अतिरिक्त राशि प्रदान की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति, बिजली, सड़क के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बेरोजगार युवाओं को ढाई हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता हमारी सरकार दे रही है। पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों में कांग्रेस और भूपेश बघेल के प्रति भरोसा और भी पुख्ता हुआ है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, जनपद अध्यक्ष बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विकास भेंड़िया, उर्दू अकादमी के सदस्य शब्बीर खान, कोमलेंद्र चंद्राकर, कमलेश कुमार, सरपंच जामबती चुरेंद्र, जनपद सदस्य पुष्पा कोमर्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बस्तर बंद को बनाएं सफल : सुशील मौर्य

0

जगदलपुर नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 अक्टूबर को आहूत बस्तर बंद को सफल बनाने की अपील शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की है। मौर्य ने कहा है कि एनएमडीसी द्वारा नगरनार में स्थापित इस्पात संयंत्र से बस्तर संभाग एवं यहां के आदिवासियों की अस्मिता और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यह बस्तर का एकमात्र बड़ा उद्योग है। इसका भी निजीकरण करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार उद्दत है। यह केंद्र का बस्तर विरोधी और आदिवासी विरोधी कदम है। केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 3 अक्टूबर को बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है।  मौर्य ने बस्तर के व्यापारियों तथा जन समुदाय से बंद को नैतिक समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करके हम बस्तर की माटी का कर्ज कुछ हद तक उतार सकते हैं।

गरनार इस्पात संयंत्र को निजीकरण करने के विरोध में जगदलपुर बस्तर महाबंद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 3/10/2023 को सम्पूर्ण जगदलपुर बस्तर बंद का आह्वान किया गया है..इस महाबंद का आह्वान केंद्र सरकार द्वारा नगरनार स्टील प्लांट को बेचने की साज़िश के विरोध में किया जा रहा है |अतएव आपसे सादर अनुरोध है कि,शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा कल 3 अक्टूबर दिन मंगलवार को आहुत सम्पूर्ण जगदलपुर बस्तर महाबंद के इस आह्वान में अपना नैतिक समर्थन देने का कष्ट करें |

बस्तर की जनता को स्टील प्लांट न बेचने की गारंटी दें मोदी : जैन

0
  • जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने वीडियो संदेश जारी कर की अपील
    जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने सोमवार को वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि है वे बस्तर की जनता को इस बात की गारंटी दें कि नगरनार स्थित एनएमडीसी का स्टील प्लांट नहीं बेचा जाएगा। ज्ञात हो कि 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी जगदलपुर आ रहे हैं। यहां लालबाग मैदान में उनकी जनसभा होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरनार स्टील प्लांट को बेचे जाने के खिलाफ बस्तर बंद का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भी स्टील प्लांट को लेकर कड़े बयान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार प्लांट का संचालन करने में असमर्थ है, तो वह उसे राज्य सरकार को सौंप दे। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन द्वारा जारी लगभग सवा दो मिनट के वीडियो संदेश को कांग्रेस पार्टी के इसी स्टैंड से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

35 लाख लोगों को दें गारंटी: रेखचंद
जहां स्टील प्लांट लगा है, वह गांव नगरनार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। लगभग दो दशक से इसकी स्थापना प्रक्रिया जारी थी। स्टील प्लांट स्थापना के लिए नगरनार क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई है। बस्तर के औद्योगीकरण के लिए स्टील प्लांट की स्थापना को मील का पत्थर माना जाता रहा है। यही कारण है कि विकास समर्थकों ने क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को भूमि देने के लिए राजी करने में महती भूमिका निभाई है। स्थानीय युवकों को रोजगार प्रदान करने, अर्थार्जन आदि से इस प्लांट को जोड़कर देखा जाता रहा है। अब जब उत्पादन शुरु होने की बारी आई है, तो आरोप लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार इसे निजी हाथों में बेचना चाहती है। इस बात से नाराज विधायक श्री जैन के इस वीडियो संदेश को केंद्र सरकार के रवैये से जोड़कर देखा जा रहा है। यही कारण है कि बस्तर की 35 लाख जनता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से नगरनार स्टील प्लांट को न बेचे जाने की गारंटी मांगी है।
जनता से समर्थन देने की अपील
विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार मामले को लेकर तीन अक्टूबर को बुलाए गए कांग्रेस के बंद को व्यापक समर्थन देने की अपील भी की है। वीडियो में उन्होंने जनमानस, संघ- संगठनों, युवाओं, किसानों आदि से कांग्रेस के बंद का समर्थन करने की अपील भी की है।

बताई भूपेश सरकार की उपलब्धियां, गिनाई भाजपा की नाकामियां

0
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली भरोसा यात्रा
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा जिला प्रभारी शकील रिजवी की उपस्थिति में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भरोसा यात्रा निकाली गई। यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिला। भरोसा यात्रा ने पूरे जगदलपुर शहर और आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार एवं नाकामियों तथा मोदी सरकार के जन विरोधी फैसलों के बारे में बताया गया। भूपेश है, तो भरोसा है के नारे के साथ निकाली गई इस यात्रा में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

कुछ स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गईं। सभाओं को विधायक रेखचंद जैन और सुशील मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों के हित में उल्लेखनीय कार्य बीते पौने पांच साल में किए हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के देव स्थलों और आस्था का भी पूरा ध्यान रखा है। देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने भरपूर आर्थिक सहायता दी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिश्रमिक में सम्मानजनक इजाफा किया है, किसानों की उपज की भरपूर कीमत दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाने का काम हमारी कांग्रेस सरकार ने किया है। रेखचंद जैन और सुशील मौर्य ने भाजपा के पंद्रह वर्षीय कार्यकाल और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को भी जनता के समक्ष रखा।

दंतेवाड़ा जिले के गांवों में निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा

0
  • लोगों को दी कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी
    दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रभारी शंकर राव एवं जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से गांवों लोगों के बीच जाकर भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
    जिला प्रभारी मल्लू शंकर राव एवं जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ने नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने जितने भी वादे किए थे, उन सभी वादों को भूपेश बघेल सरकार ने पूरा किया है। जनता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है। ग्रामीण स्वस्फूर्त होकर यात्रा में शामिल हो रहे थे। भरोसा यात्रा में देखने को मिला कि कांग्रेस ने लोगों का विश्वास जीत लिया है। इस अवसर पर प्रभारी शंकर राव, जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, विधायक देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा, राजकुमार तमो, प्रदेश सचिव सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सदस्या प्रवीण राणा, महामंत्री विमल सलाम, मृणाल राय, नगर पालिका नगर पालिका किरंदुल से इंदिरा शर्मा, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संतोष दुबे, मनकू राम लेमामी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

गंदगी के ढेर पर बैठा है दल्ली राजहरा शहर

0
  • स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रही है नगर पालिका परिषद

दल्लीराजहरा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था और इसके सफल कार्यन्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों एवं गांवों को स्वच्छ रखने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मिशन को नगर पालिका दल्ली राजहरा ठेंगा दिखा रही है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते यह शहर गंदगी के ढेर पर बैठा है।


नगर पालिका दल्ली राजहरा के अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग पर पड़ी गंदगी नगर पालिका की पोल खोल कर रख रही है। इसका खामियजा आम लोगों को भोगना पड़ रह है। एक तरफ जहां नगर पालिका प्रशासन वार्डो की स्वछता के नाम पर महज खानापूर्ति कर वाहवाही लुटता है, दूसरी तरफ नगर का ह्रदय स्थल दीया तले अंधेरा की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। शहर का वार्ड- 22 जो नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड हैं, वहां जगह -जगह कूड़े व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

डीएवी प्राइमरी स्कूल के सामने हो या बीएसपी स्कूल 2 के पास, हर जगह कचरे का ढेर नजर आता है। कचरे के ढेर तथा गंदगी की वजह से शहर में मच्छरों की भरमार हो गई है और लोग मलेरिया एवं डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। कई जगह नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। नगर पालिका का स्वछता विभाग आंख पर पट्टी बांधे बैठा है। आज पूरा भारत स्वछता अभियान के तहत सफाई पर जोर दे रहा है, पर नगर पालिका केवल दिखावा कर रहा है। पालिका प्रशासन कागजों पर अपनी बड़ाई करता फिर रहा है। नगर में जगह जगह लग चुके कूड़े के ढेर से आम जनता को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


स्कूल के सामने पसरी है गंदगी
डीएवी स्कूल के सामने फैले कूड़े से तेज बदबू उठ रही और मवेशी कचरे को बिखेर देते हैं। इससे स्कूल बच्चों व पालकों को परेशानी हो रही है। नालियां जाम हो गई हैं और उनकी गंदगी एवं गंदा पानी बाहर सड़कों पर फैल रहा है। इस ओर नगर पालिका के किसी कर्मचारियों का ध्यान तक नहीं जा रहा है। वहीं बस स्टैंड थाना रोड में नगर पालिका काम्प्लेक्स को हानि पंहुचा रहे पीपल के पेड़ को काट कर सड़क किनारे रख दिया है। उसे भी हटाने की जहमत नगर पालिका द्वारा नहीं उठा रही है।

रोशन तुम्हीं से दुनिया… गांधी के विचार और मोदी की धार

0
  •  पैर में प्लास्टर फिर भी स्वच्छता अभियान में उतरे झा

जगदलपुर जब बापू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान में शामिल हो, तब कोई समर्पित व्यक्तित्व व्याधि के बावजूद स्वयं को स्वच्छता अभियान में शामिल होने से कैसे रोक सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा ने पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी सफाई अभियान में भागीदारी निभाकर गांधी के विचार और मोदी की धार का संगम पेश कर दिया। कितनी भी कठिनाई हो, उसकी परवाह किए बगैर संघर्ष पथ पर चलना महात्मा गांधी ने सिखाया है और मोदी उस कठिन रास्ते पर देश को लेकर चल रहे हैं तो रोशन झा जैसे जीवट की जरूरत है।

अभियान के तहत दंतेश्वरी वार्ड में पार्षद राजपाल कसेर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटना में पैर बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वार्ड की सफाई में जुटे रहे। उन्होंने व्हील चेयर पर बैठकर गलियों की गंदगी को साफ किया।

सफाई अभियान के तहत वार्ड में स्थित शंकर मंदिर से आजाद चौक से होते हुए पार्षद निवास गली और वार्ड के अन्य मार्गो में सुबह 9 बजे से सफाई प्रारंभ की गई। सफाई अभियान में मुख्य रूप से रोशन झा, अमर झा, तुंगध्वज पाणिग्रही, क्षीररसागर पाणिग्रही, विनायक, निक्की, कृष्ण झा, राम, करिया, शंभू, सविता कश्यप, कनातल एवं बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और वार्डवासियों ने योगदान दिया।  कसेर ने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वालों को साधुवाद दिया। नगर के संभ्रान्त नागरिकों ने कसेर और वार्डवासियों की पहल को सराहा है।

पैर में प्लास्टर, फिर भी मोदी के लिए ऐसा लगाव

0
  •  गंभीर रूप से जख्मी भाजपा नेता रोशन झा जुटे रहे स्वच्छता अभियान में
  •  व्हील चेयर पर बैठकर वार्ड की सफाई करते आए नजर

जगदलपुर देश में ऐसे कई लोग हैं, जो किसी अभियान या कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर जी जान लगा देते हैं। उन्हीं में से एक हैं, जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा, जो मोदी के हर मिशन में भागीदारी देने में कतई पीछे नहीं रहते। गांधी जयंती की पूर्व संध्या प्रधानमंत्री  मोदी को सार्वजनिक जगहों पर झाड़ू लगाते देख  झा खुद को नहीं रोक पाए और व्हील चेयर पर बैठकर निकल पड़े वार्ड की सफाई करने। वे वार्ड पार्षद राजपाल कसेर, युवाओं, महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के साथ झाड़ू लेकर सड़कों पर निकल पड़े।
भाजपा नेता रोशन झा एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है और उसमें प्लास्टर बंधा है। घायल होने के बाद से झा घर में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। रोशन झा रोज की तरह बिस्तर पर लेटे हुए टीवी पर न्यूज देख रहे थे। तभी न्यूज चैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क की सफाई करते दिखाया जाने लगा। सफाई करते मोदी देश के लोगों को स्वछता ही सेवा का संदेश देते हुए स्वछता अभियान में भागीदारी की अपील भी कर रहे थे। अपने आदर्श नेता को झाड़ू लगाते देख रोशन झा खुद को रोक नहीं पाए और परिजनों की मदद से हाथ में झाड़ू थामे व्हील चेयर पर बैठकर घर से बाहर निकल आए। सड़क पर झाड़ू लगाते हुए वे आसपास के लोगों से सफाई अभियान में भागीदारी की अपील करने लगे।

झा को इस हालत में भी क्षेत्र की सफाई करते देख लोग झाड़ू लेकर घरों से निकल आए। लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, सुंदर भारत अभियान में योगदान देने लगे। नगर के दंतेश्वरी वार्ड में रोशन झा और पार्षद राजपाल कसेर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटना में पैर बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता झा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमल करते हुए वार्ड की सफाई में जुटे रहे। उन्होंने व्हील चेयर पर बैठकर गलियों की गंदगी को साफ किया। वार्ड में स्थित शंकर मंदिर से आजाद चौक से होते हुए पार्षद निवास गली और वार्ड के अन्य मार्गों की सफाई की गई। सफाई अभियान में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा, पार्षद राजपाल कसेर, अमर झा, तुंगध्वज पाणिग्रही, खीरसागर पाणिग्रही, विनायक, निक्की, कृष्णा झा राम, करिया, शंभू, सविता कश्यप, कनातल एवं बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और वार्डवासियों ने योगदान दिया। झा व कसेर ने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वालों को साधुवाद दिया। नगर के संभ्रान्त नागरिकों ने श्री झा और वार्डवासियों की पहल को सराहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS