City Media - Page 699 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 699

कांग्रेस की लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार : गैदू

0
  • ईडी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदेश महासचिव मलकीत सिंग गैदू
  • कार्रवाई के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के सामने कांग्रेस का बेमुद्दत धरना

जगदलपुर ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने रायपुर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मलकीत सिंग गैदू भी शामिल हो रहे हैं। मलकीत सिंग गैदू ने इस दौरान उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा, मोदी सरकार और ईडी पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मलकीत सिंग गैदू ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की बढ़ती बेमिसाल लोकप्रियता से घबराकर केंद्र की मोदी सरकार हमारी राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए मनमाने ढंग से कार्यवाही कर रही है, जिसका प्रदेश की जनता जरुर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय के पनामा पेपर कांड, नान घोटाला, चिटफंड घोटाला की जांच न कर दोषियों को बचाने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए आधारहीन मामले दर्ज कर छापेमारी कराई जा रही है। मलकीत सिंग गैदू ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन बीते पौने पांच साल के दौरान पूरी ईमानदारी के साथ और निस्वार्थ भाव से प्रदेश की जनता की सेवा की है। राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं से राज्य के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, आदिवासियों, युवाओं समेत सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली आई है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस की लोकप्रियता बुलंदी पर है। तमाम सर्वेक्षणों में प्रदेश में कांग्रेस के फिर से सत्तारूढ़ होने का जिक्र चल रहा है। इससे भाजपा और मोदी सरकार विचलित हो उठी हैं। इसीलिए ईडी और दूसरी जांच एजेंसियों की मदद लेकर हमारी सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र किया गया है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मलकीत सिंग गैदू, प्रतिमा चंद्राकर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, सन्नी अग्रवाल, गिरीश दुबे, डॉ. देवा देवांगन, शकील रिजवी, अनुराग महतो, अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

विद्यार्थियों को नेत्रदान के लिए किया गया जागरूक

0

 

  •   हाई स्कूल इरिकपाल में नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित

बकावंड विकासखंड बकावंड के ग्राम इरिकपाल स्थित हाई स्कूल में नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नेत्रदान का महत्व समझाया गया और इस हेतु उनमें जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आज के विद्यार्थी कल के भविष्य हैं। यदि इन्हें अभी से नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया, तो वे स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देंगे और कुछ वर्ष बाद लोग स्वंय नेत्रदान हेतु आगे आएंगे। इसी उम्मीद के साथ हाई स्कूल इरिकपाल में बकावंड ब्लॉक के सभी नेत्र सहायक अधिकारीयों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदान हेतु शपथ ली। विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत हुई प्रश्नोत्तरी में अजय सेठिया, भाषण में तलेंद्री सेठिया, चित्रकला में निलेंद्री कश्यप अव्वल रहे। विजेताओं को शील्ड एंव प्रशस्ति पत्र खंड चिकित्सा अधिकारी, सरपंच नवीना भारती एवं प्राचार्य भुवन लाल साहू के हाथों प्रदान किए गए।

नेत्रदान हम सबकी जिम्मेदारी

खंड चिकत्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने समारोह में कहा कि सभी दानों में सबसे महत्वपूर्ण दान नेत्रदान है। नेत्रदान करना हम सबकी जिमेदारी भी है। हम अपनी आंखों की सुरक्षा स्वयं करें, आंखों को हमेशा स्वस्थ रखें तभी जीवन के अंतिम समय में आंखों का दान करना संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन जैसी वस्तुएं हमारी आज की जीवनशैली के अनिवार्य अंग हैं, मगर आंखों के लिए घातक भी हैं। आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले मोबाईल फोन जैसे गैजेट्स का उपयोग कम करने की सलाह बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम ने दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नेत्रसहायक अधिकारी रवि विश्वाल ने विद्यार्थियों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। नेत्रदान के लिए शपथ नेत्र सहायक अधिकारी गायत्री कामड़ी ने दिलाई। नेत्र सहायक अधिकारी रितेश चौधरी ने नेत्रदान से संबंधित सावधानियों के बारे में जानकारी दी। नेत्र सहायक अधिकारी गुणेश्वर सिंन्हा ने अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम, सरपंच नवीना भारती, नेत्र सहायक अधिकारी कुंजर देवांगन, प्राचार्य भुवनलाल साहू, शिक्षक सुभाष पांडेय, रश्मि भदौरिया, संध्या विवा, प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

बीमा कंपनी देगी 15 लाख की दावा राशि और 10 हज़ार का जुर्माना

0
  •  जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने सुनाया फैसला

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने 28 अगस्त को एक प्रकरण में टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ आवेदक को 15 लाख अदा करने, इस राशि पर 7 प्रतिशत ब्याज व वाद व्यय देने और 10 हजार रु. का जुर्माना भरने का आदेश पारित किया।

आवेदक विवेक नायक के बड़े भाई विशाल नायक के नाम पर एक रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल पंजीकृत थी। इसका बीमा टाटा एआईजी में कराया गया था। बीमा पॉलिसी में आवेदक नॉमिनी था। परिवादी के मृतक भाई द्वारा प्रीमियम अदाकर बीमा पॉलिसी प्राप्त की गई थी, जिसमें ओनर ड्राइवर का 15 लाख रुपए का बीमा प्राप्त कवर था। आवेदक के भाई की उक्त मोटर साइकिल दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके द्वारा बीमा कंपनी के समक्ष बीमा दावा प्रस्तुत किया गया था। बीमा कंपनी ने पालिसी को फर्जी बताते हुए दावे को निरस्त कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना कि बीमा पॉलिसी के जो दस्तावेज आवेदक को प्रदान किए गए थे, उसमें बीमा पॉलिसी का फर्जी होना दर्शित नहीं होता है, और यदि ऐसा था तो बीमा कंपनी द्वारा इसकी जानकारी सामने आने पर आवेदक के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जानी चाहिए थी। बीमा कंपनी बीमित राशि प्रदान करने से बचने के लिए इस प्रकार का अवलंबन ले रही है, जो स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। बीमा कंपनी को आदेशित किया गया कि वह आवेदक को बीमा दावे के 15 लाख रुपए का भुगतान 7 प्रतिशत ब्याज के साथ तथा वाद व्यय की राशि प्रदान करे और 10 हज़ार का अर्थदंड जमा करे।

जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जायसवाल और सदस्य आलोक कुमार दुबे ने यह आदेश जारी किया है।

डीबी ग्रुप 8 वा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर किया पौधा रोपण

0

डीबी ग्रुप 8 वा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था के द्वारा शहर में अलग अलग जगह पौधा रोपण किया गया जिसमे नव निर्मित डीबी स्टार महिला ग्रुप के सदस्य ने अपनी जिमेदारी से पौधा को बड़ा करने का शपथ लिया महिला ग्रुप की सदस्य अनुराधा सिंह राजेश्वरी साहू माधुरी करपाल ने बताया कि महिला टीम के द्वारा हर नेक कार्य में सभी महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर समाज सेवा कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार रहते है देवांतिन पारकर द्रोपति साहू नाज मेमन ने कहा डीबी स्टार महिला ग्रुप के मध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया जा रहा जैसे मां नवजात शिशु को पाल पोस कर बड़ा करते है उसी तरह पौधा का खयाल रखा जाएगा महिला ग्रुप की अध्यक्ष ममता मानकर ने बताया पौधा रोपण कार्य को सफल करने के लिए सभी महिला सदस्य को आभार व्यक्त किए शहर में पौधा लगाने से पहले पूजा अर्चना कर सर्वप्रथम राजहरा बाबा सरोवर में पीपल आंवला लगाया गया मदरसा अशोक मस्जिद गुलमोहर नीम चर्च गुलमोहर डी मैक पीपल गुलमोहर चिखलाकसा स्कूल आंवला नीम ऊपर पारा तलाब बरगद नीम हल्बा समाज गुलमोहर नीम बी एस पी लाइन में गुलमोहर मोगरा दफाइ धोबी समाज आंवला शहीद ब्लड बैंक गुलमोहर अशोक अन्य जगह पर 23 पौधा लगाया गया डीबी ग्रुप से बताया गया पौधा रोपण की जिम्मेदारी जिन महिलाओं को दिया गया है उनसे हर माह पौधा के साथ सेल्फी ले कर फोटो को संभाल कर रखना है जिनका पौधा सही सलामत रहेगा उनका सम्मान किया जाएगा ग्रुप के मध्यम से पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया गया है जिसमें महिलाए सबसे ज्यादा आगे आ कर इस कार्य को सफल बना रहे है इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला ग्रुप की सदस्य माधुरी करपाल यमना साहू सुनीता कड़पती पम्मी सलामे शिवानी मानिकपुरी निक्की जहां पुष्पा शांडिल्य नीलम साहू सुषमा साहू अनिता साहू रेणुका साहू सावित्री सोनी गायत्री साहू गीतिका साहू जान्हवी कड़पति एवम डीबी ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

वन अधिकार पट्टे के लिए जंगलों का सफाया कर रहे ग्रामीण

0
  • पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर हथिया रहे हैं वनभूमि को
  • करपावंड वन परिक्षेत्र में हुई हजारों पेड़ों की कटाई

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर वन मंडल के करपावंड परिक्षेत्र में वन अधिकार पट्टे के लोभ में ग्रामीण जंगलों का सफाया करने पर तुल गए हैं। रोजाना सैकड़ों की तादाद में पेड़ों को काटकर ग्रामीण वनभूमि पर कब्जा करते जा रहे हैं। शासन की योजना ने वनों के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है। विभागीय अधिकारी और वन सुरक्षा समितियों से जुड़े लोग पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

करपावंड फारेस्ट रेंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत वनकोमार और बोरीगांव के बीच स्थित जंगल के कक्ष क्रमांक 1128 और 1129 में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। ग्राम वन सुरक्षा समिति से जुड़े लोग और वन विभाग के अधिकारी जंगल के विनाश के इस खेल को खुला संरक्षण दे रहे हैं। जंगल के उक्त दोनों कक्ष तेजी से वृक्ष विहीन होते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि गांवों के एक दो व्यक्ति इस कृत्य को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि पचासों ग्रामीण समूह बनाकर स्वार्थ के लिए पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। यह सब विभागीय अधिकारियों की नजरों के सामने और उनकी मौजूदगी में हो रहा है। इस संवाददाता के कैमरे में यह सच्चाई कैद हुई है। एक वन अधिकारी और दो फारेस्ट गार्ड के सामने ग्रामीण जंगल के पेड़ों को काटने के बाद जमीन को समतल करते साफ नजर आ रहे हैं। ये वनकर्मी ग्रामीणों के सामने बेबस से लग रहे हैं।इस संवाददाता के दोनों कक्ष के निरीक्षण के दौरान पता चला कि ग्रामीण वहां 5000 से भी अधिक पेड़ों की कटाई कर चुके हैं। लोग रोज सुबह टंगिया, कुदाल, फावड़े आदि लेकर वनकोमार एवं बोरीगांव के जंगल में पहुंच जाते हैं और पेड़ों की बेरहमी से कटाई शुरू कर देते हैं। लोग सामूहिक रूप से पेड़ों को काटने के बाद फावड़ों और कुदालों की मदद से जमीन को समतल बनाने में जुट जाते हैं। ग्रामीणों द्वारा काटे जा चुके तथा काटे जा रहे पेड़ों में सभी प्रजाति के छोटे – बड़े पेड़ शामिल हैं। दोनों कक्ष का अधिकतर भाग साफ किया जा चुका है।

प्लांटेशन उजाड़ कर शुरू कर दी खेती

वन अधिकार पट्टा के लालच में पेड़ों की अवैध कटाई दिन दूना रात चौगुन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि ग्रामीणों ने वन विभाग के प्लांटेशन को भी उजाड़ कर उस जमीन पर खेती शुरू कर दी है। करपावंड वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनकोमार बोरीगांव जंगल के कक्ष क्रमांक 1129 के बड़े भू भाग में वन विभाग द्वारा प्लांटेशन तैयार किया गया था, जहां सभी प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए थे। ग्रामीणों ने इन पौधों को तहस नहस कर डाला और प्लांटेशन वाली जमीन की जोताई कर वहां मक्का तथा उड़द की खेती कर ली है। इस काम को अंजाम दिए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। चर्चा है चुनाव करीब होने के कारण नेता भी जंगल की जमीन कब्जाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

योजना की हकीकत से अनजान हैं ग्रामीण?

क्या वन अधिकार पट्टा योजना से ग्रामीण अनजान हैं ? शायद नहीं, क्योंकि दोनों गांवों के दर्जनों ग्रामीणों को भूपेश बघेल सरकार की वन अधिकार पट्टा योजना का लाभ पूर्व में मिल चुका है। योजना के तहत वन भूमि के ऐसे कब्जेदारों को पट्टे दिए जाते हैं, जो उक्त भूमि पर बीते कई साल से काबिज हैं। ऐसी भूमि पर बने आवासों, खेतों और देवगुड़ी – मातागुड़ी के लिए पट्टे जारी करने का प्रावधान है। दोनों गांवों में वनभूमि के पुराने कब्जेदारों को ही वन अधिकार पट्टे दिए गए हैं। इस सच्चाई से वाकिफ होते हुए भी ग्रामीण पेड़ों की कटाई कर जंगल की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और नेतागण वोट की राजनीति के चलते ग्रामीणों को नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए ग्रामीणों को उकसा रहे हैं।

थाना क्षेत्रातर्गत एवं निगरानी बदमाशों को दी गई समझाईश

0

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में एव आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 को ध्यान में रखते हुए थाना राजहरा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्रातर्गत गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब कर भविष्य अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने नगर में लोक शांति बनाये रखने समझाईश देते हुए सामान्य जीवनयापन करने हिदायत दिया गया।

 

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 70 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

0

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु आम नागरिको को समझाइस देने यातायात दौरान का पालन नही करने पर थाना राजहरा क्षेत्रातर्गत दिनांक 17.082023 से 25.08 2023 तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 70 लापरवाह पाहन चालकों की चालानी कार्यवाही किया जिनसे लगभग 14,000 रूपये समान शुल्क वसूल कर माननीय न्यायालय राजहरा के समक्ष पेश किया गया है साथ ही वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने समझाईश दिया।

कुल 4,37,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त

0
  •  अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
  • एक सफेद रंग के आई-20 कार में 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर हुआ बरामद।
  • बैतुल(मध्यप्रदेष) की शराब के साथ 02 अंतर्राज्यीय शरब तस्करो को किया गया गिरफ्तार।
  • कुल 4,37,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त।

 

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देषन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्षन में अवैध रूप से शराब बिक्री परिवहन व बिक्री को रोकने हेतु तथा शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी बालोद को दिनांक 27/08/2023 को पेट्रोलिंग करते समय मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की कार जिसमें ब्लैक फिल्म का शीषा लगा हुआ है, जो अत्यधिक स्पीड से चलाते हुऐ डौण्डी लोहारा से होते हुऐ बालोद की आ रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम को ग्राम मालीधोरी नवोदय स्कुल के पास रोकने का प्रयास करने पर पुलिस को देखकर मालीधोरी कुकुरदेव मंदिर की ओर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर ब्लैक फिल्म का शीषा लगा हुआ सफेद रंग की कार को पकड़ा गया तथा चेकिंग करने से कार में 02 व्यक्ति थे जिसका नाम मो.इरफान व आनंद साहू है आई-20 कार से 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर कीमती 1,87,000 रू व शराब तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन सफेद रंग के आई-20 कार क्रमांक सी.जी. 17 सी. 2249 कीमती 2,50,000 रू कुल जुमला रकम कुल 4,37,000 रू. को बरामद किया गया। संदेहियों से बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 395/2023 धारा 34(2), 59(।) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि पारख राम साहू, नंद कुमार सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवके आनंदधीर, मनोज मेश्राम, रूपेष चौरे, गुलाब किशोर, चंदन कुर्रे का सराहनीय भूमिका रही है।

 

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास रथ ने भाजपा से की दावेदारी

0
  • पेशे से वकील भी हैं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रथ 

जगदलपुर पत्रकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रथ ने जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा से उम्मीदवारी का दावा पेश किया है। श्री रथ के पिता स्व. श्रीधर रथ जनसंघ के कार्यकर्त्ता और भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। स्वयं श्रीनिवास रथ भी किशोरावस्था से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी टिकट के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक और राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। 

       श्रीनिवास रथ 60 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने बीएससी, एलएलबी व आयुर्वेद रत्न की शिक्षा प्राप्त की है। पेशे से अधिवक्ता एवं पत्रकार श्रीनिवास रथ बस्तर जिला महिला सेल के अधिवक्ता के रूप में बतौर काउंसलर पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए काउंसलिंग करते हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ व उत्कल समाज के कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं दलपत सागर स्वच्छता अभियान, बस्तर में रेल आंदोलन एवं बस्तर विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता देते आ रहे हैं। भाजपा में वे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने संतोष पाण्डेय को प्रेषित पत्र में कहा है – मैं सन 1984 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हूं । मुझे पार्टी द्वारा समय- समय पर जो दायित्व दिए गए थे उन सभी का यथासंभव निर्वहन करता आ रहा हूं। पूर्व में मैं बस्तर जिला व्यापारी प्रकोष्ठ मंत्री, बस्तर जिला मीडिया प्रभारी, वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मिले दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं। मुझे यह जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अपना अपना नाम प्रेषित किया जा रहा है। उसी क्रम में मैं भी जगदलपुर विधानसभा सामान्य सीट से अपनी दावेदारी प्रेषित कर रहा हूं। पार्टी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा वह मुझे शिरोधार्य है। मेरी जानकारी में भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही प्रत्याशी चयन में सक्षम होता है। संगठन के पदाधिकारी स्वविवेक से कार्यकर्ताओं का आकलन कर प्रत्याशी चयन करते आए हैं। पार्टी में दावेदारी प्रस्तुत करने की कोई प्रथा मेरी जानकारी में नहीं है। शायद बदलती परिस्थितियों में इस तरह की प्रक्रिया आरंभ हुई होगी। इसलिए मैं भी इस प्रक्रिया का अनुसरण कर रहा हूं।

दलपत सागर की सफाई में एकसाथ जुटे हजारों हाथ

0
  • महा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर दी सहभागिता

जगदलपुर बस्तर जिले की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर जगदलपुर के संरक्षण की दिशा में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वच्छता महा अभियान में इस रविवार को नगर के जागरूक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम नंदकुमार चौबे, पार्षद योगेंद्र पांडे सहित जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, समाजसेवी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक इस ऐतिहासिक सरोवर की सफाई में भागीदारी दी।सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS