City Media - Page 711 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 711

बस्तर से मनीराम कश्यप और कांकेर से आशाराम नेताम बीजेपी उम्मीदवार

0
  • भाजपा ने राज्य की 21 सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की 21 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने बस्तर संभाग की दो सीटों बस्तर और कांकेर के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। बस्तर से मनीराम कश्यप और कांकेर से आशाराम नेताम प्रत्याशी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र से उनके भतीजे विजय बघेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विजय बघेल दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद हैं।

भाजपा ने अधिकतर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। जारी सूची के अनुसार पाटन सामान्य सीट से विजय बघेल, बस्तर संभाग की सीट बस्तर अजजा से मनीराम कश्यप और कांकेर अजजा सीट से आशाराम नेताम भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी देवी रजवाड़े, प्रतापपुर अजजा से शकुंतला सिंह पोर्ते, रामानुजगंज अजजा से रामविचार नेताम, लुंड्रा अजजा सीट से प्रबोज भिंज, खरसिया से महेश साहू, मनेंद्रगढ़ अजजा से हरिश्चन्द्र राठिया, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही अजजा से प्रवीण कुमार मरपच्ची, सरायपाली अजजा से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा अजजा सीट से श्रवण मरकाम, डौडी लोहारा अजजा सीट से देवलाल हल्बा, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, खुज्जी से गीता घासी साहू, मोहला मानपुर अजजा से संजीव शाह भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की 21 सीटों के उम्मीदवार घोषित

0
  1. जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की 21 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने बस्तर संभाग की दो सीटों बस्तर और कांकेर के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। बस्तर से मनीराम कश्यप और कांकेर से आशाराम नेताम प्रत्याशी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र से उनके भतीजे विजय बघेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विजय बघेल दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद हैं। भाजपा ने अधिकतर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। जारी सूची के अनुसार पाटन सामान्य सीट से विजय बघेल, बस्तर अजजा से मनीराम कश्यप,

जोश और जज्बा बनाए रखें कार्यकर्त्ता : भूपेश

0
  • करंदोला में कांग्रेस कार्यालय का लोकार्पण किया सीएम ने

भानपुरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने ग्राम करंदोला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के कार्यालय राजीव भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान नारायणपुर के विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप तथा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
कार्यालय का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में जिस तरह हमने पिछले चुनाव में भाजपा को हराया था, उसी तरह इस संवेदनशील क्षेत्र में नक्सलवाद को भी परास्त किया है। आने वाले चुनाव में भी हम सब मिलजुल कर भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। भूपेश बघेल ने कहा कि अबूझमाड़ और नारायणपुर के मतदाता जागरूक हो चुके हैं, वे भाजपा के छल प्रपंच और झांसे में नहीं आएंगे। बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के विकास, आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पण भाव से काम किया है। हमारी सरकार की योजनाएं दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन गई हैं।

छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है और यह हमारे लिए खुशी की बात है कि गैर कांग्रेस शासित राज्य भी छत्तीसगढ़ की योजनाओं को अपने यहां अमल में ला रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ऊर्जा और जोश के साथ आप लोगों ने नारायणपुर में कांग्रेस का विधायक और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई, उसी ऊर्जा और जोश के साथ 2023 में भी कांग्रेस के विधायक और प्रदेश में सरकार बनाना है। कांग्रेस की सरकार के रहते बस्तर विकास और शांति की ओर लौट रहा है। बस्तर में अमन और शांति लाने की दिशा मे हम बेहतर कार्य कर रहे हैं। नारायणपुर में आपके विधायक के नेतृत्व में हमने आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय, 4 नवीन तहसीलें खोली, नवीन महाविद्यालय, सड़क पुलिया बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने मे सफल रहे। ऐसा संभव है तो केवल कांग्रेस की सरकार में।

केदार कश्यप हवा में उड़ते रहे : बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर दीपक बैज ने केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक उन्होंने केवल हेलिकॉप्टर से घूमने का कार्य किया इन्होंने नारायणपुर का विकास करने के बारे मे सोचा ही नहीं। अपने शासनकाल में उन्होंने आदिवासियों के घरों को जलाने, आदिवासियों की जमीन को हड़पने का कार्य किया। आदिवासियों के हित में कुछ नहीं किया और आज यही भाजपा आदिवासी हितैषी होने का ढोंग कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भाजपा पर जमकर बरसे। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि आज हम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व के विकास की दिशा में अग्रसर हैं। हमने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में नवीन तहसील, अस्पताल, महाविद्यालय, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय बनाए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सभी वर्ग के लोग खुश हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की ओर अग्रसर हैं। कार्यक्रम में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

4 सटोरियों को किया गिरफ्तार

0
  • सट्टा पट्टी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार जप्ति रकम 11000 रुपए
  • साइबर सेल बालोद ,थाना गुरुर एवम थाना सनौद की सयुक्त कार्यवाही
  •  बालोद पुलिस की अवैध कारोबार करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी
  • बालोद पुलिस की सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

बालोद पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनिफास एक्का के पर्यवेक्षण में सट्टा पट्टी के साथ 04 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है | दिनांक 16.08.2023 को पुलिस को सूचना मिला कि थाना सनौद के ग्राम अरकार वा थाना गुरुर क्षेत्र के ग्राम गुरुर से सट्टा पट्टी लिखते 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना सनौद एवम थाना गुरुर में अपराध पंजीबद्ध कर 4 (क) जुआ एक्ट एवम छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया 04 आरोपियों को दिनांक 17.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपियों के नाम पता _
1. अनिल कोशले पिता श्यामलाल कोशले उम्र 24 साल
पता वार्ड न 10 अरकार थाना सनौद जिला बालोद जप्ति_ रकम 3020 रुपए
2.नीलकंठ निर्मलकर उफ गोलू पिता भागवत निर्मालकर उम्र 37 साल पता शांति नगर गुरुर थाना गुरुर जिला बालोद जप्ति _रकम 2900 रुपए
3.विजय साहू पिता छबिलाल साहू उम्र 30 साल पता वार्ड न 6 ग्राम भिरई थाना सनौद जिला बालोद जप्ति _रकम 2430 रुपए
4. खिलावन साहू पिता शिवनाथ साहू उम्र 55 साल पता वार्ड न 12 गुरुरथाना गुरुर जिला बालोद जप्ति _रकम 2650 रुपए कुल जप्ती रकम 11000 रुपये उक्त कार्यवाही में साइबर सेल टीम बालोद ,थाना सनौद एवम
थाना गुरुर की रही विशेष योगदान रहा हैं |

22 वर्षीय युवती ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
  • ग्राम पुरुर निवासी रेणुका कुजांम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं | सूत्रों के अनुसार मृतिका ने एक सुसाईट नोट में लिखा था की बहुत ईलाज करवाने के बाद एक के बाद एक प्रोब्लम हो जाता हैं अब बर्दाश्त नहीं हुआ तो ये कदम उठा रही | इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल हैं सहायक उपनिरीक्षक रुपेश्वर भगत ने बताया की मृतिकी ने अपने लिये पहले से कफ़न खरीद कर रखी  थी घटना कल शाम लगभग 4 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही मिली जानकारी के अनुसार खुदखुशी  करने के पहले मृतिका बाजार गई थी और सब्जी भी खरीद कर लाई थी पुरुर पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया हैं |

भूपेश बघेल के उत्कृष्ट कार्यों से भाजपा गई कोमा में : बैज

0
  •  भूपेश बघेल – दीपक बैज ने कार्यकर्त्ताओं को दिया जीत का मंत्र
  • करपावंड के संकल्प शिविर में पहुंचे दोनों दिग्गज नेता

बकावंड करपावंड में आयोजित संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने ला संकल्प दिलाया। वहीं पीसीसी चीफ ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्कृष्ट कार्यों और पार्टीजनों के दमदार हौसले ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को कोमा में भेज दिया है। अपने हौसले को यूं ही बुलंद रखेंगे, तो राज्य में भाजपा का कोई नामलेवा भी नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बुधवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भाग लेने जगदलपुर आए थे। इसी बीच उन्होंने करपावंड में आयोजित संकल्प शिविर में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री  बघेल और पीसीसी चीफ श्री बैज का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टीजनों को साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने, भाईचारा, एकता और देश की अखंडता के लिए काम करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्त्ता पूरे जोश के साथ पार्टी हित में काम करते आए हैं। आप लोगों की मेहनत के बूते ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है और आगे भी बनेगी। दीपक बैज ने कहा कि हमारे कार्यकर्त्ता विषम परिस्थितियों में भी आत्मबल नहीं खोते। वे हमेशा जोश और जज्बे से भरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की तपस्या और मेहनत के दम पर हमारी सरकार बनी है। आने वाले चुनाव में भी हमारी सरकार बनेगी।  बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पहले ही कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और हमारे कार्यकर्ताओं के जज्बे एवं जोश ने भाजपा को कोमा में भेज दिया है। कार्यकर्त्ताओं और पार्टी नेताओं का जज्बा – जोश यूं ही बना रहा तो, छत्तीसगढ़ में भाजपा का एक भी नामलेवा नहीं रहेगा। उन्होंने चुनावी मिशन में अभी से जुट जाने के लिए पार्टीजनों को प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस पर नगरनार स्टील प्लांट में दोहरी खुशी

0
  • आजादी के जश्न के बीच इस्पात संयंत्र में हॉट मेटल का उत्पादन आरंभ

नगरनार 15 अगस्त 2023 का दिन बस्तर के इतिहास में एक अनूठे और ऐतिहासिक रूप से प्रासंगिक स्वतंत्रता दिवस के रूप में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इसी दिन बस्तर के लौह अयस्क को बस्तर के ही नगरनार स्थित एकीकृत इस्पात संयंत्र में पिघलाया गया और हॉट मेटल का उत्पादन शुरू हो गया। एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक और नगरनार स्टील प्लांट के प्रभारी प्रवीण कुमार ने एनएमडीसी, मेकॉन और सीआईएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के बीच तिरंगा फहराया।

अपने संबोधन में प्रवीण कुमार ने कहा – मुझे गर्व है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने और नेशनल स्टील पालिसी के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देने के लिए आज एनएमडीसी स्टील लिमिटेड तैयार है। स्वतंत्रता दिवस के पावन दिन नगरनार स्टील प्लांट बस्तर की शान बनकर उभरा है। आज हॉट मेटल प्रोडक्शन शुरू हुआ है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही हम देश विकास के लिए उच्च क्वालिटी हॉट रोल्ड कॉइन्स शीट्स एवं प्लेट्स उपलब्ध कराएंगे और बस्तर एक विकासशील क्षेत्र बनकर उभरेगा। ज्ञात हो कि एनएमडीसी के कार्यवाहक सीएमडी और निदेशक वित्त अमिताव मुखर्जी ने 12 अगस्त को ब्लास्ट फर्नेस को प्रज्वलित कर 3 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले स्टील प्लांट के अंतिम चरण की कमीशनिंग की शुरुआत की थी।

एकमात्र ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट

नगरनार स्टील प्लांट को तीन दशकों से अधिक समय में सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट होने का गौरव प्राप्त हुआ है। हॉट मेटल प्रोडक्शन प्रारंभ होना किसी भी इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जाता है, क्योंकि यहीं से हॉट जोन प्रारंभ होता है। इसके अंतिम चरण में फाइनल उत्पाद बनकर सामने आता है। अब जल्द ही हॉट मेटल को स्टील में परिवर्तन करने के लिए स्टील मेल्टिंग शॉप को एक्टिवेट किया जाएगा। उसके बाद रोलिंग मिल्स एक्टिवेट होंगी, जहां से हॉट रोल्ड उत्पाद तैयार कर बाजार में भेजे जाएंगे।

हॉट रॉड स्टील बाजार में बनेगी अलग पहचान

3 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले नगरनार स्टील प्लांट में एचआर कॉइल्स शीट्स और प्लेट्स का उत्पादन होगा। गुणवत्ता और आयाम दोनों के संदर्भ में हॉट रोल्ड उत्पादों की अपनी विस्तृत श्रृंखला के कारण, अलग अलग क्षेत्र की मिनमिन हॉट रोल्ड कॉइल्स, शीट तथा प्लेट्स की जरूरती को पूरा करने की क्षमता नगरनार स्टील प्लांट रखता है। जिससे हॉट रॉड स्टील के बाजार में नगरनार स्टील प्लांट आसानी से अपनी पहचान बनाएगा ।

मिलेट्स कैफे और सी मार्ट का जैन ने किया शुभारंभ

0
  •  संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सी मार्ट से खरीदी सामग्री
  • कोदो पुलाव और कुटकी खीर का जायका भी लिया

दंतेवाड़ा विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिले के पहले मिलेट्स कैफे का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कैफे में मिलने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी ली। फिर कैफे में बैठकर रागी केक, कोदो पुलाव, कुटकी खीर का स्वाद चखा। अब जिले के लोगों को कैफे मिलेट्स से बने स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार मिलेगा।

ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा जिला पूर्ण जैविक जिला की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा मोटे अनाज को बढावा दिया जा रहा है। अब जिलेवासी कोदो, रागी, कुटकी आदि से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें पाएंगे। मिलेट्स कैफे का संचालन साथी परियोजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप साथी परियोजना के तहत संचालित मिलेट्स कैफे में लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी, रागी व अन्य मोटे अनाजों से बने व्यंजन तथा मोटे अनाजों को प्रसंस्कृत कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद की बिक्री की जाएगी। दंतेवाड़ा जिला मोटे धान्य फसलों के लिए जाना जाता है। इस कैफे का उद्देश्य जिले में कृषकों द्वारा उत्पादित मोटे अनाजों को खरीद कर और प्रसंस्कृत कर बाजार मुहैया कराना है। जिससे मोटे अनाजों की गुणवत्ता पोषक का उपयोग करते हुए किसानों को आय का एक अच्छा साधन मिलेगा तथा मोटे अनाजों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को पौष्टिक आहार मिलेगा।

लगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार दंतेवाड़ा के जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया। संसदीय सचिव ने चितालंका में नवीन सी-मार्ट भवन का भी शुभारंभ किया। सी-मार्ट दुकान में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री, रीपा के उत्पादों के अलावा बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों के घरेलू एवं दैनिक उपयोग में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। सभी सामग्री बाजार दर से कम राशि में लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी । सी-मार्ट में स्व सहायता समूहों द्वारा इमली सॉस, आर्गेनिक चावल, दाल, वनोपज उत्पाद टोरा तेल, महुआ के लड्डू, तिखुर, मसाले, अचार, गोबर पेंट तो उपलब्ध रहेंगे ही, साथ-साथ शासकीय कार्यों में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी सामग्री भी सी-मार्ट रखी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सी-मार्ट संचालन हेतु 10 महिला स्व सहायता समूहों को जोड़ा गया है और परोक्ष रूप 150 महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। यह महिलाएं रॉ मटेरियल सामग्रियों की पैकेजिंग एवं प्रसंस्करण कार्य भी कर रही हैं। इसके साथ ही इस सी-मार्ट में सीमावर्ती जिलों में निर्मित सामग्रियां भी उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर संसदीय सचिव ने सी मार्ट से सामग्रियां भी खरीदी।

इस अवसर पर विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि छवींद्र कर्मा, शकील रिजवी, वीरेंद्र गुप्ता, संतोष सिंह, सूर्या पाणी, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, गौरव तिवारी, अनिल जैन, कलेक्टर विनीत नंदनवार, डीएफओ सागर जाधव, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरजंन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बाहरी विधायकों के जरिए छ्ग में चुनावी वैतरणी पार करेगी बीजेपी

0
  • अब शुरू होगा विधानसभा क्षेत्रों में यात्राओं और बैठकों का दौर

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए भाजपा को बाहरी विधायकों का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों से आयातित विधायक राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें लेकर क्षेत्रवार चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। बैठकों का यह सिलसिला 22 अगस्त से शुरू होने वाला है।

इसी साल नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। अब तक बंद कमरे में भाजपा की बैठकें होती रही हैं। अब वह खुलकर मैदान पर उतरने वाली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में वहां की परिस्थिति, जातिगत, सामाजिक व राजनीतिक स्थिति के अनुसार चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए भाजपा ने पड़ोसी राज्य ओड़िशा व अन्य प्रदेशों के अनुभवी चुनावी रण के महारथी 90 विधायकों को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ बुलवाया है। ये आयातित विधायक छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 22 से 28 अगस्त तक बैठक लेंगे और चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले विधायकों के लिए 21 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला में प्रशिक्षण वर्ग लगेगा। प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रीय नेता और कुछ केंद्रीय मंत्री भी आएंगे।संभवतः इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 17 और 18 अगस्त को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश के संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री इस बैठक में भाग लेंगे।

दंतेवाड़ा और अंबिकापुर से यात्राएं

1 सितंबर से बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से भाजपा की वाहन यात्रा प्रारंभ हो रही है। इसका नेतृत्व वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा करेंगे। 1 सितंबर से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर से भी वाहन यात्रा निकलने जा रही है। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम करेंगे। ये दोनों यात्राएं अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती हुई राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। फिर यहां बड़ी आमसभा हो सकती है। 22 से 28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में बाहर से आ रहे विधायकों के रहने, भोजन एवं वाहन की व्यवस्था संबंधित जिले के पदाधिकारियों को करनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस हेतु निर्देशित भी किया जा चुका है।

राशन दुकान विवाद, ग्रामीण बैठे भूख हड़ताल पर

0
  •  उपभोक्ता भंडार को राशन दुकान सौंपने का विरोध
  • विधायक और एसडीएम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
  • एसडीएम की समझाईश का असर नहीं हुआ ग्रामीणों पर

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मरेठा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का मुद्दा प्रशासन के गले की फांस बन गया है। विधायक लखेश्वर बघेल और बस्तर के एसडीएम ओपी वर्मा के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। चक्काजाम के बाद ग्रामीण अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कल एसडीएम ने मरेठा जाकर ग्रामीणों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास पर हैं। उन तक बात पहुंची, तो प्रशासन को लेने के देने पड़ जाएंगे। यह मामला आगे चलकर प्रशासन के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

मरेठा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को न देकर प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मरेठा को दे दी जाने से ग्रामीण बेहद नाराज हो उठे हैं। ग्रामीणों की मंशा है कि राशन दुकान को ग्राम पंचायत के माध्यम से चलाया जाए, मगर एसडीएम ने राजनैतिक दबाव में आकर दुकान संचालन की जिम्मेदारी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को सौंप दी है। इसके विरोध में तीन दिन पहले मरेठा के सभी ग्रामीण अपने बाल बच्चों के साथ सड़क पर उतर आए थे। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और ग्राम देवता के आसन, छत्र, डोली आदि को यह कहते हुए ग्राम पंचायत के सामने रख दिया था कि इन्हें भी उपभोक्ता भंडार को सौंप दिया जाए। विधायक लखेश्वर बघेल के खिलाफ भी ग्रामीणों की नाराजगी साफ नजर आ रही थी। वे विधायक का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे और एसडीएम को भी कोस रहे थे। एसडीएम द्वारा राशन दुकान प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को सौंपे जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर बस्तर को आवेदन दिया था। इसके बाद राशन दुकान पुनः ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया था। बाद में एसडीएम ने राजनैतिक दबाव का हवाला देते हुए इस आदेश को निरस्त कर राशन दुकान संचालन की जिम्मेदारी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित मरेठा को देने का आदेश दे दिया। 11 अगस्त को खाद्य निरीक्षक बकावंड और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को दे दी गई और उचित मूल्य की दुकान में ताला लगा दिया गया। इस कार्रवाई से ग्राम पंचायत मरेठा के सभी ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण मेन रोड पर पहुंचकर चक्काजाम करने लगे। विरोध प्रदर्शन में दिनभर ग्राम पंचायत के हर परिवार के सभी सदस्य सड़क पर बैठे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए राशन दुकान प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को दे दी गई है। चक्काजाम और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। ग्राम के गायता, पुजारी, पटेल, कोटवार सभी लोग मिलकर ग्राम देवी देवता के आसनों, छत्र, डोली, नगाड़ा, मोहरी आदि को भी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति को सौंपने के लिए पंचायत के पास रख दिया था। ग्रामीणों ने राशन दुकान में ओर से ताला जड़ दिया था। मसले का अब तक समाधान न निकाले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 16 अगस्त से ग्राम पंचायत के सामने इकठ्ठा होकर सामूहिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर सरपंच उदव राम कश्यप, लोचन सोनवानी, गिरधर कश्यप, नवल किशोर साहू, कुंवर सिंह बघेल, सुदरू पुजारी, गंगा पुजारी, गांव के प्रमुख पुजारी चमरा राम पुजारी तथा दर्जनों ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस संबंध में कलेक्टर बस्तर को ग्रामीणों ने 14 अगस्त को ही आवेदन दे दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक के दबाव में एसडीएम ने जनभावना के विपरीत कदम उठाया है। यह सब कुछ और कारनामों को छुपाने के लिए किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS