City Media - Page 721 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 721

बोर न करने पर 30 हज़ार की क्षतिपूर्ति और 10 हज़ार का जुर्माना

0
  • क्षतिपूर्ति देगा और जुर्माना भरेगा बोरवेल संचालक
  • जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का आदेश

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर द्वारा 3 अगस्त को एक प्रकरण में आवेदक द्वारा प्रदान की गई राशि 30 हजार वापस करने, उस पर 7 प्रतिशत ब्याज देने और 10हज़ार का जुर्माना अदा करने तथा वाद व्यय के 3000 अदा करने का आदेश पारित किया। प्रकरण के तथ्य संक्षेप में इस प्रकार है कि जगदलपुर निवासी चंद्रशेखर ठाकुर ने अपने रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड स्थित रिहायशी मकान में बोर करवाने हेतु अरुण बोरवेल्स के संचालक से संपर्क कर बोरवेल उत्खनन को कहा था। जिस पर उसके द्वारा नगर पालिका से परमिशन के नाम परb3000 की राशि एवं बोरवेल खनन हेतु 30 हजार की राशि प्राप्त की गई थी। बोरवेल संचालक के आश्वासन पर चंद्रशेखर ठाकुर ने अपना पुराना रिहायशी मकान भी तुड़वा दिया था, लेकिन बोरवेल संचालक द्वारा उक्त स्थान पर बोर खनन नहीं किया गया। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने यह माना है कि अरुण बोरवेल्स के संचालक द्वारा आवेदक के मकान में अग्रिम राशि प्राप्त करने के पश्चात भी बोर नहीं किया गया, जो कि सेवा में कमी एवं व्यवसायिक कदाचरण की श्रेणी में आता है। आयोग द्वारा बोरवेल संचालक को जुर्माने से दंडित किया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति : बघेल

0
  • तीन ग्राम पंचायतों में 3 करोड़ 46 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन

बकावंड नल जल योजना के तहत बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत भीरलिंगा, मटनार, फरसीगांव में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जल जीवन मिशन के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस योजना के तहत 1008 घरों में नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही हमने ऐसी व्यवस्था भी तैयार की है, जिससे कि लोगों को हमेशा जल उपलब्ध हो सके। ग्राउंड वाटर रिचार्ज की नरवा योजना और जल जीवन मिशन के साथ ही शुरू की गई अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बघेल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत आज ही करपावंड, सोनपुर, फरसीगांव, में कुल 95 सायकलों का वितरण भी किया। लखेश्वर बघेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से राज्य की छात्राओं का हौसला बढ़ा है। यह योजना छात्राओं की उच्च शिक्षा में सहायक साबित हुई है। शिक्षित महिला शिक्षित समाज का निर्माण करती है। यह बात मुझे खुशी देती है कि सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा रही है।सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल ने कहा कि यह तस्वीर बता रही है कि इन छात्राओं को पढ़ने और बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अब ये छात्राएं पढ़-लिखकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। विधायक बघेल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को ग्राम विकास कार्य हेतु 65 लाख की सौगात दी।

इनमें झारउमरगांव, टीकनपाल, उसरी, घाट लोहंगा, चोकर व अन्य ग्राम पंचायतों में उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, उत्तम नाईक, अर्जुन पांडे, अनुज गुप्ता, बद्रीनाथ जोशी, चंपावती कश्यप, ज्योति, लालेंद्र, मनोज गुप्ता, सामूराम, जयमन देवांगन, राजेंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र नाग, सुकरूराम, फतेह बहादुर, सत्यभामा, मंगतीन कश्यप, भूदेवी पांडे, लखमी कश्यप, सामो देवांगन, जितेंद्र तिवारी, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, सुरबाली कश्यप, सुभद्रा सेठिया एवं अनेक कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने किया निषाद समाज के सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन एवं व्यापारी संघ के भवन का लोकार्पण

0

नारायणपुर, 03 अगस्त 2023 – छत्तीसगढ़ सरकार एवं उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले के निषाद समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं सांस्कृतिक भवन एवं व्यापारी संघ के भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी, इसके साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी ऐसे भवन बहुत सहायक होंगे। निषाद समाज के सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।

व्यापारी संघ के भवन निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के द्वारा की गई थी, जिसका निर्माण पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री लखमा द्वारा आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर इस दौरान छ.ग.हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनिता मांझी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री गंगादई सोरी, पार्षद विजय सलाम, रजनू नेताम, अमित भद्र के अलावा समाज मुख्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

निर्माण एवं विकास कार्यो को आपसी समन्वय से समय पर पूर्ण कराएं- कवासी लखमा

0
  • नारायणपुर से कोण्डागांव जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र मरम्मत कराने के दिये निर्देश

नारायणपुर, 03 अगस्त 2023 – वाणिज्य कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिले के विकास कार्याे की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप फ्लैगशिप योजनाओ सहित अन्य जनहित में निर्माण गतिविधियों को जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय एवं दायित्व के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं ताकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके। उन्होने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ एवं उपयोगी बनाने के लिए रीपा (रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क) प्रारंभ किया गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से युवा एवं महिलाओं को ग्रामीण रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा नरवा गरवा घुरवा एवं बाड़ी से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी करके उसे ग्रामीणो के हित में अधिक कारगर बनाये। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भवन विहीन स्कूल, आश्रम और आंगनबाड़ी के निर्माण मे तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी के बारे में भी जानकारी ली गई और कहा कि क्षेत्र के लोगो को इस संबंध में प्रोत्साहित करें। उन्होने संतोष जताते हुए कहा कि अबुझमाड़ क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी और विद्यालय भवन बनाई जा रही है उसे शीघ्र पूर्ण करें ताकि इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके।समीक्षा बैठक में इसके अलावा घोटूल देवगुड़ी निर्माण के पूर्ण अपूर्ण कार्य, जल जीवन मिशन, बंधुआ तालाब सौंदयकरण, गोठानो के रोजगार मूलक कार्य, डीएमफ अंतर्गत कार्याे की स्वीकृृति एवं पूर्णता, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदुपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, पीडीएस प्रणाली, कृषि एवं उद्यानिकी, पशुधन की विभागीय योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपोषण अभियान सहित अन्य विभागीय योजनाओ की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक मे जिला पंचायत, राजस्व, वन, आदिवासी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, नगरपालिका, उद्यानिकी, विद्युत, आबकारी, उद्योग एवं व्यापार, अंत्यावसायी, खाद्य, जल संसाधन, मछली पालन, रेशम, समाज कल्याण, श्रम और रोजगार आदि विभाग के विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री लखमा ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराएं, जिससे आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले मे स्वामी आत्मानंद, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों का सौंदर्यीकरण करने हेतु निर्देशित किये। बैठक में विभागो द्वारा मनरेगा योजना, गोबर क्रय निर्मित खाद की विक्रय, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रगति, सामुदायिक वन अधिकार पत्र और सड़क मार्ग निर्माण की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया। बैठक में विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडीराम वडडे, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष श्रीमती मालती नुरेटी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ देवेश कुमार ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

INDIA की मजबूती के लिए हैं तैयार हम मणि शंकर वैष्णव

0
  • भरोसे की सरकार बनाने जुट जाए प्रण प्राण से – गीतेश गांधी

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आईटी सेल व सोशल मीडिया की लोकसभा स्तरीय बैठक राजीव भवन जगदलपुर मे प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी मणि शंकर वैष्णव ने ली। इस दौरान मणि प्रकाश वैष्णव ने कहा कि INDIA की मजबूती के लिए हैं तैयार हम इस उदेश्य को लेकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के आईटी सेल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 व आगामी लोकसभा 2024 को लेकर सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियो को टिप्पस दिए गए । वैष्णव ने कहा कि हमारी लड़ाई एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ हैं जो I.N.D.I.A. को तोड़ने में लगी हैं जिसको हम बेनक़ाब कर रहे हैं और मजबूती से आगे भी करेंगे। प्रदेश सचिव व लोकसभा प्रभारी गीतेश गांधी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव मे जिस प्रकार सरकार बनाई जोकि आपके भरोसे से बनी उस भरोसे को बरकरार रखते हुए भरोसे की सरकार बनाने प्रण प्राण से जुट जाए। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, प्रदेश सचिव निश्चल लोहरिया, बस्तर लोक सभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस बैठक मे प्रदेश सह सचिव शुभम वैष्णव, लोकसभा पदाधिकारी असीम सुत्ता, सादाब खान, जलंधर बघेल, जिला अध्यक्ष आदर्श नायक, नितेश दास, रजत दहिया, विधानसभा अध्यक्ष असीम सुता, गिरजा शंकर पाढी, राघवेन्द्र बघेल सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

छह माह में भी नहीं बन पाया स्कूल का साईकिल स्टैंड

0
  • विधायक निधि से स्वीकृत हुआ है स्टैंड का निर्माण

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदीगांव की उच्चतर प्राथमिक शाला में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख 50 हजार रु. की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छह माह बाद भी साईकिल स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। स्टैंड न रहने से विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के वाहनों को क्षति पहुंच रही है। साईकिल स्टैंड बनाने के नाम पर सचिव और सरपंच महज खानापूर्ति कर रहे हैं।

छिदीगाव स्कूल में दूर दराज के गांवों से पढ़ने हेतु आने वाले विद्यार्थियों को बारिश हो या गर्मी का मौसम, अपनी साईकिलें खुले आसमान तले खड़ी करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में छात्र छात्राओं को साइकिल को कीचड़ में मजबूरन रखना पड़ता है। जिसके चलते साईकिलों में जंग लगने और गर्मी के दिनों में टायर ब्रस्ट अथवा पंचर हो जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। छात्र छात्राओं को घर लौटने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को करने पर भी आज तक साइकिल स्टैंड निर्माण में खानापूर्ति कर रहे हैं। साईकल स्टैंड का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अभिभावकों और छात्र छात्राओं का कहना है कि लगभग साल भर से साइकिल स्टैंड अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते साइकिलें कीचड़ में खड़ी करना पड़ती है और घर जाते समय साइकिल पंचर या हवा खुली रहने की वजह से हम को रात को पहुंचते हैं।

वर्सन

जल्द पूर्ण करवाएंगे कार्य*साईकिल स्टैंड के निर्माण में विलंब की जानकारी मिली है। सरपंच और सचिव से कहकर जल्द काम पूरा कराएंगे।

बस्तर को फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना सौभाग्य की बात: रेखचंद जैन

0
  • सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
  • विधायक ने खेल मैदानों के जीर्णोद्धार के लिए सीएम बघेल का आभार माना

जगदलपुर बस्तर को राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना सौभाग्य की बात है। खिलाड़ी वही सफल होते हैं जिनकी निगाह गोलपोस्ट पर होती है। 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही। शहर को खेल मैदानों की सौगात देने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा भी लगवाया।

संबोधन से पूर्व जैन ने अन्य अतिथियों संग मां सरस्वती व छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, कलेक्टर विजय दयाराम पी, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक रेखचंद जैन के आग्रह पर कलेक्टर ने मेजबान खिलाडियों को विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात स्थल पूरी सुरक्षा के साथ घुमाने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के अलावा पद्मश्री धर्मपाल सैनी, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, कमलेश पाठक, सुनीता सिंह, राजकुमार झा, हेमू उपाध्याय, डीईओ भारती प्रधान, नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, डीएमसी अखिलेश मिश्रा, बीईओ एमएस भारद्वाज, राजेश उपाध्याय, अरुण देवांगन, बीआरसी गरुड़ मिश्रा समेत विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षक, पीटीआई, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन करमजीत कौर व अफजल अली ने किया।

विधानसभा चुनाव में दिखेगा ट्रिपल बी का जलवा

0
  • भूपेश, बैज, बाबा कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति में

रायपुर / जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों के लिए कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। इस बार के चुनाव में ट्रिपल बी का जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा। ट्रिपल बी से हमारा आशय है बघेल, बैज और बाबा। कांग्रेस नेतृत्व ने चुनाव संचालन समिति में राज्य के कद्दावर नेता एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा आदिवासी नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अनुभवी एवं सुलझे हुए वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा को महत्व देकर सभी वर्गों के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।अभा कांग्रेस कमेटी ने चुनाव वाले राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान व तेलंगाना के लिए चुनाव संचालन समितियां घोषित कर दी हैं। छत्तीसगढ़ Lmao लिए गठित चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अजय माकन को बनाया गया है। डॉ. एल हनुमत्तईया व नेट्टा डिसूजा को सदस्य तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का व विजय जांगिड़ बनाए गए हैं

डीएमएफटी राशि की बंदरबांट, ईडी ने शुरू कर दी जांच

0
  • बस्तर संभाग के भी कई अधिकारी आएंगे लपेटे में
  • पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में उठा चुके हैं मामला

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला और कोयला घोटाला के बाद अब जिला खनिज निधि न्यास ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राशि की कथित बंदरबांट की ओर भी अपनी वक्र दृष्टि डाल दी है। ईडी की इस कार्रवाई की जद में छत्तीसगढ़ के अनेक अफसरों और जनप्रतिनिधियों के आने की प्रबल संभावना है। राज्य की राजनीति में तूफान ला चुके कथित कोयला घोटाले और आबकारी घोटाले में ईडी की पड़ताल चल ही रही है। इस बीच ईडी ने अब डीएमएफटी राशि के आवंटन पर भी आंखें तरेरना शुरू कर दी है। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में डीएमएफटी मद की राशि के आवंटन का जिलेवार ब्यौरा मांगकर सरकार के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। आरोप है कि डीएमएफटी राशि की राज्य में जमकर बंदरबांट हुई है। इस मद की रकम का अधिकारियों और चंद जनप्रतिनिधियों ने बेतहाशा दुरूपयोग किया है। बस्तर संभाग के भी कई जिलों से ऐसी खबरें पहले सामने आ चुकी हैं। कोंडागांव के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तो यह मामला विधानसभा में उठाकर अपनी ही सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी थी। श्री मरकाम ने आरोप लगाया था कि कोंडागांव जिले के अधिकारियों ने डीएमएफटी राशि की खूब बंदरबांट की है, अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए जिला खनिज निधि न्यास मद की राशि का जमकर दुरूपयोग किया है। मोहन मरकाम ने विधानसभा की समिति से मामले की जांच कराने की मांग उठा दी थी। तब विधानसभा में अल्प संख्या बल वाली भाजपा को कांग्रेस सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया था। इस मामले में कितनी सच्चाई है, यह बात तो मरकाम और कोंडागांव जिले के वे अधिकारी ही जानते होंगे, जिनके कार्यकाल में राशि की कथित गड़बड़ी हुई है। लेकिन यह सत्य है कि अब ईडी को भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ एक और जांच शुरू करने का मौका जरूर मिल गया है। सूत्र बताते हैं कि बस्तर संभाग के प्रायः सभी जिलों तथा छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में जिला खनिज निधि न्यास ट्रस्ट की राशि में बड़ा खेल हुआ है।

कोल घोटाले में नप चुके हैं कई अफसर

बहुचर्चित कोयला घोटाले में राज्य के कई अफसर नप चुके हैं। इनमें आईएएस रानू साहू का नाम प्रमुख है। रानू साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल वे जेल में हैं। कुछ अन्य अधिकारियों पर भी ईडी की गाज गिर चुकी है तथा कुछ अन्य अधिकारी निशाने पर हैं। राज्य के अनेक जनप्रतिनिधियों के नाम भी कोयला घोटाले में सामने आए हैं, जिनसे ईडी के अधिकारी कई राउंड की पूछताछ कर चुके हैं।

आबकारी घोटाले में एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले मामले में कई वरिष्ठ अधिकारी, शराब निर्माता और जनप्रतिनिधि लपेटे में आ चुके हैं। ईडी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है। आईटीएस अधिकारी एवं एवं छ्ग के विशेष आबकारी सचिव रहे अरुणपति त्रिपाठी, आईएएस एवं आबकारी आयुक्त निरंजन दास, आईएएस अनिल टुटेजा, विधु गुप्ता और अनवर ढेबर के खिलाफ ईडी ने उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी के खिलाफ धारा 420, 468, 471, 473, 484 व 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने निविदा की शर्तों को संशोधित कर मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रा. लि. नोएडा को छत्तीसगढ़ की सरकारी शराब दुकानों में शराब आपूर्ति का ठेका दिया था। इसके बदले फर्म को मोटा कमीशन दिया गया और अफसरों ने भी जमकर अवैध कमाई की।*किसे सियासी नफा, किसे नुकसान?*ईडी की इस कार्रवाई से किसे सियासी नफा होगा और किसे नुकसान पहुंचेगा, इसका आंकलन छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर ढंग से कर रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। ऐसी चुनावी बेला में ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा यहां की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई का अर्थ निकालने में यहां की जनता समर्थ है। लोगों का कहना है भाजपा जब छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को अस्थिर नहीं कर पाई, यहां के विधायक टूट नहीं पाए, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लिया है। आम मतदाता इसका मूल्यांकन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसी कार्रवाई से किस दल को चुनावी लाभ मिलेगा और किस दल को हानि उठानी पड़ेगी?

विधायक बेंजाम ने बैठक लेकर भरी चुनावी हुंकार

0
  • हर कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए अनमोल धन : बेंजाम
  • सिंघनपुर में भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत हुई जोन स्तरीय बैठक

तोकापाल विधायक राजमन बेंजाम ने बुधवार को तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघनपुर में भूपेश है, तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत आयोजित पार्टी कार्यकर्त्ताओं और आम नागरिकों की जोन स्तरीय बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। उन्होंने राज्य में फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लोगों को दिलाया। बैज ने बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुतमत से कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु प्रेरित करते हुए संबोधित किया। विधायक बेंजाम ने कहा कि बीजेपी के लोग जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उनसे सतर्क रहकर कांग्रेस के विजय रथ को आगे बढ़ाने का काम आप सभी को करना है।

हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले कार्यकाल में ही इतने बड़े पैमाने पर जनहित के कार्य कर दिखाए हैं कि आप सभी कार्यकर्त्ता पूरे गर्व के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। हम लोगों को आज भाजपा के लोगों की तरह मुंह छुपाते फिरना नहीं पड़ता। आप सभी प्रत्येक बूथ, सेक्टर और जोन के पदाधिकारी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखें एवं बीजेपी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर कर बीजेपी को करारा जवाब दें। साथ ही योजनाओं से मिलने वाले लाभों से प्रत्येक ग्रामीणों को अवगत कराएं। बेंजाम ने कहा कि आप सभी सदस्य एवं प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए बेशकीमती धन संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा लिए मैं हमेशा तत्पर रहा हूं। जब भी किसी को काम पड़े, बिना किसी हिचहिचाहट के मुझे फोन कर सकते हैं। मैं आप लोगों की सेवा के लिए ही विधायक बना हूं। जहां भी किसी कार्यकर्ता या ग्रामीण को मेरी जरूरत रहती है मैं सदैव अपने कर्तव्य के पालन हेतु उपस्थित रहता हूं और आगे भी रहूंगा। भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम की इस जोन स्तरीय बैठक में विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, संतोष कश्यप, जनपद सदस्य शंकर बघेल, फोटका बघेल, रघु बघेल, बनमाली गोयल, मनधर कश्यप, गणेश कश्यप, नेहरू यादव, बुधराम, सन्नू पोयाम, बाबूलाल, नेहरू यादव, सरपत मंडावी, महादेव एवं जोन स्तर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS