City Media - Page 758 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 758

30 प्रतिशत से भी कम रहा बस्तर यूनिवर्सिटी का परीक्षा परिणाम

0
  • अभाविप के जिला संयोजक वरुण साहनी ने नतीजे पर जताई चिंता, शिक्षण व्यवस्था पर उठाए सवाल

जगदलपुर बस्तर विश्वविद्यालय के सत्र 2022- 23 का परीक्षा परिणाम लगभग सभी विषयों के घोषित हो चुके हैं। परीक्षा परिणाम का औसत 30 प्रतिशत से भी है। यह छात्रों के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी ने इस निराशाजनक परीक्षा परिणाम पर चिंता जताते हुए यूनिवर्सिटी कि शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वरुण साहनी ने परीक्षा कहा कि विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से भी कम रहना विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए बेहद ही निराशाजनक है। घोषित परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में व्यापक आक्रोश है। ऐसे स्तरहीन परीक्षा फल से उनका मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। वरुण ने राज्य सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालयों में नियमित प्रोफेसरों की कमी बनी हुई है। अधिकांश कॉलेजों में नियमित प्राचार्य भी नियुक्त नहीं हैं। सरकार आज नए शिक्षण संस्थान खोल रही है, किंतु उन संस्थानों के सुचारू रूप से संचालन के लिए पर्याप्त संसाधन की व्यवस्था करने में सरकार सक्षम साबित नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। वरुण साहनी ने बताया है कि यूनिवर्सिटी के ज्यादातर विद्यार्थी या तो फेल हो चुके हैं, या फिर पूरक के पात्र बन गए हैं। हजारों विद्यार्थियों का पूरा साल बर्बाद हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार सीधे तौर पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके चलते विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर शंका एवं भय का माहौल निर्मित हो रहा है।

हिंदी माध्यम सम्हल नहीं रहा, ख्वाब अंग्रेजी का

अभाविप के जिला संयोजक वरुण साहनी ने कहा कि प्रदेश सरकार से हिंदी माध्यम वाले महाविद्यालय तो सम्हल नहीं पा रहे हैं और वह राज्य में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोलने का ख्वाब दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार हिंदी माध्यम महाविद्यालयों में शैक्षणिक स्टॉफ और संसाधनों की व्यवस्था करने में पूरी तरह असफल रही है। यह विद्यार्थियों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता का परिचायक है।सरकार विद्यार्थियों को सिर्फ लॉलीपॉप थमाने का काम कर रही है।विश्वविद्यालय की मूल्यांकन पद्धति पर सवाल उठाते हुए वरुण साहनी कहा है कि एक ही वर्ष में परिणाम का प्रभावित होना कहीं ना कहीं मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी संदेह उत्पन्न करता है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए घोषित परिणामों और आने वाले परिणामों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

विधायक बेंजाम ने छिंदगढ़ ब्लॉक में की सौगातों की बारिश

0
  • अनेक गांवों में किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
  • टैंकर देने और रंगमंच निर्माण की घोषणा भी की राजमन बेंजाम ने

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड की अनेक ग्राम पंचायतों में सौगातों की बारिश कर दी। उन्होंने अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान बेंजाम ने कई गांवों में पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने तथा रंगमंच बनवाने की घोषणा भी की।विधायक राजमन बेंजाम 21 जून को छिंदगढ़ ब्लॉक में स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के दौरे पर थे। गांवों में लोगों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। बैज ने ग्राम पंचायत सौतनार में बालक आश्रम नयापारा में 18.59 लाख रु. की लागत से 250 मीटर अहाता निर्माण, बड़े पुलिया से कमलू घर तक 10 लाख रु. की लागत से 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण, नयापारा से चिउवाड़ा सड़क पर 5.75 लाख की लागत से 2 मीटर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत इड़जेपाल के गाड़मरास में 10 लाख रु. की लागत से 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक राजमन बेंजाम ने काचीररास सड़क पर 3.98 लाख रु. की लागत से निर्मित 1.50 मीटर पुलिया, खासपारा में आंगनबाड़ी भवन, कुपीडीह पारा में आंगनबाड़ी भवन, बोदा घर से प्राथमिक शाला कोदाभाटा तक 8.98 लाख रु. की लागत से निर्मित 220 मीटर सीसी सड़क, मुख्य मतंग से तेली घर तक 9.40 लाख की लागत से बनी 230 मीटर सीसी सड़क, ग्राम पंचायत कौकावाड़ा कुम्हारपारा में उमा घर के पास 5 लाख की लागत से निर्मित 1.50 मीटर स्पॉन पुलिया, नयापारा से जांगरपारा मार्ग पर 6 लाख की लागत से बने 2 मीटर स्पॉन पुलिया का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक बेंजाम ने काचीररास व नामापारा में रंगमंच निर्माण हेतु 2 -2 लाख रुपए, कौकावाड़ा हाई स्कूल में सायकल स्टैंड निर्माण, ग्राम पंचायत इड़जेपाल में पानी टैंकर उपलब्ध कराने व रंगमंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

हम लॉलीपॉप नहीं थमाते : बेंजाम

विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी हमारी कांग्रेस ने सरकार इस क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के लिए बेहतर काम किया। मेरे विधायक निर्वाचित होते ही मुझे एक चुनौती के रूप में सौतनार में पुलिया निर्माण कराने की जिम्मेदारी मिली। मैंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा, मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल पुलिया निर्माण की स्वीकृति दे दी।उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बीजेपी के लोग जूते, चप्पल बांटकर तेंदूपत्ता संग्राहकों को लॉलीपॉप थमाते थे। हमारी सरकार तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को जूते चप्पल न बांटकर नकद राशि भुगतान करने का काम कर रही है। बीजेपी के शासन में सुकमा जिले के लगभग 300 स्कूल बंद पड़े थे। जब प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार आई तब बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने के साथ ही कूकानार जैसे सुदूर अंचल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं।इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिरसिंग बघेल, जिला पंचायत सदस्य सोमाराम नाग, जनपद सदस्य सोमारी बघेल, विधायक प्रतिनिधि अशोक चौहान, देवा उइके, सरपंच सौतनार अर्जुन मरकाम, कोडरीपाल सरपंच, कौकावाड़ा सरपंच पति धनीराम, गाड़मरास सरपंच भीमाराम मरकाम, संजय मरकाम, देवलाल,राजू चौहान, सुनील यादव, जयपाल चौहान, जितेंद्र चौहान, शंकर दास, ज्ञानेंद्र चौहान, गोबरे सिंह, अनुज चौहान, आयतु राम, संतोष नाग, बबलू नाग, चेतन नाग, शंकर नाग, रमेश कुमार, सुकमन बघेल, रामकुमार, रामसिंग एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

बस्तर साँसद दीपक बैज पूरनतरई क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

0
  • विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरुष्कार देकर किया पुरुष्कृत
  • खेल जीवन का अभिन्न अंग,इससे व्यक्ति उच्च स्तर की क्षमता के साथ सक्षम बनता है-बैज

आज बस्तर साँसद दीपक बैज दंतेवाड़ा जिले के पूरनतरई बारसूर में दबंग टाइगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में बतौर अतिथि शामिल हुए तत्पश्चात साँसद बैज का दबंग टाइगर स्पोर्ट्स क्लब के आयोजनकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 22 टीमो ने भाग लिया आज का अंतिम मैच बालपेट एलेवन और रोंजे एलेवन के मध्य खेला गया जिसमें बालपेट एलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम किया इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए साँसद बैज ने कहा,आज खेल जीवन का अभिन्न अंग है

इससे व्यक्ति उच्च स्तर की क्षमता के साथ सक्षम बनता है खेल हम सभी के प्रतिदिन जीवन के लिए लाभदायक है क्योंकि ये हमें स्वस्थ्य वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है। खेल का वातावरण खिलाड़ियों के लिए बहुत ही प्रतियोगी और चुनौतिपूर्ण होता है,खेल खेलना हमें पूरे जीवनभर बहुत से तरीकों से मदद करता है।आज खेल रोजगार का भी शशक्त माध्यम है हमारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ में लगातार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं इस लिए उन्होंने युवा मितान का भी गठन किया है। खिलाड़ी खेल का बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढे मेरी शुभकामनाएं है.. साथ ही मैं इस सफल आयोजन हेतु आयोजनकर्ताओ के समस्त सदस्यों को बधाई देता हूँ इस दौरान सरपंच श्रीमती संगीता मंडावी,सांसद प्रतिनिधि व युवा मितान बस्तर जिला संयोजक सुशील मौर्य, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा,राकेश मंडावी, उप सरपंच रामसिह कश्यप,पुजारी रूपराम कश्यप, पंच शिवराम कश्यप, डोंडाराम कश्यप, गणेश दुर्गा,विष्णु कश्यप,लिंगोराम तामो, मुन्नाराम, जितेंद्र वट्टी, मुन्नाराम वेको,चंपा मंडावी, झूली मंडावी, शिवराम मंडावी, कुन्ना मंडावी, विमल सलाम, दिनेश ठाकुर सहित ग्रामीणजन माता बहने एवम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

योग है निरोगी रहने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम: विधायक रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव ने योग आयोग सदस्य, अतिथियों व अधिकारियों संग किया योग
  • अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ स्टेडियम में मुख्य आयोजन

जगदलपुर अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर बस्तर जिले में मुख्य आयोजन इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में बुधवार सुबह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य राजेश नारा थे। प्रारंभ में विभिन्न मुद्राओं व आसनों के साथ सैकड़ों लोगों ने योग किया। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट जनों ने संबोधन दिया।

संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने संबोधन देते कहा कि वर्तमान काल में योग की महत्ता अत्यधिक बढ़ गई है। क्योंकि लोगों का जीवन जीने के तरीके में पहले की तुलना में बदलाव आ गया है। पिछले कुछ सालों में समाज में योग को लेकर उत्साह व ग्राह्यता बढ़ी है। श्री जैन ने कहा कि योग ही निरोग रहने का बेहतर माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान योग आयोग सदस्य व मुख्य अतिथि राजेश नारा, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, कलेक्टर विजय दयाराम के, एसपी बीएन मीणा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक वैशाली मरडवार समेत अन्य जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी- कर्मचारी, स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे।

शासन की शह पर जंगलों की अवैध कटाई और कब्जे :रामाश्रय

0
  • भाजपा ने दी डीएफओ कार्यालय के घेराव की सख्त चेतावनी

जगदलपुर वन विभाग के जगदलपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले बड़े मुरमा, सुरंदवाड़ा, बिरनपाल, कवाली कला व नानगुर ग्राम पंचायतों में भूमाफियाओं द्वारा शासन की शह पर एवं प्रशासनिक लापरवाही व मिलीभगत से बड़े पैमाने पर जंगलों को काटकर जेसीबी व ट्रेक्टरों के जरिए इमारती लकडियों की तस्करी की जा रही है साथ ही जंगलों की जमीन पर अवैध कब्जा बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस समस्या से ग्रसित ग्रामीणों द्वारा बुलाए जाने पर भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह अपने पार्टी के सहयोगियों के साथ ग्राम बड़े मुरमा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी व्यथा को सुना। पश्चात तत्काल जगदलपुर रेंज के रेंजर देवेंद्र वर्मा को आक्रोशित ग्रामीणों के बीच बुलाया गया। उनसे चर्चा कर डीएफओ के नाम का एक ज्ञापन सौपा गया। भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने ज्ञापन सौपते हुए उपस्थित रेंजर देवेंद्र वर्मा से कहा कि 15 दिवस के अंदर उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। समय रहते कार्रवाई न होने पर डीएफओ कार्यालय का घेराव भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान भाजपा नानगुर मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, सरपंच बड़े मुरमा मनधर मौर्य, महामंत्री नीलाम्बर सेठिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश सेठिया, पूर्व सरपंच दीनबंधु नाग, हेमकांत सेठिया, जितेंद्र, जयराम, मिटकू, लछमन, जगन्नाथ, फूलसिंह, जलन, सुधर, बट्टू, रामधर, तरुण सेठिया, कमलू, जितस, निलधर, रुदु, घेनुराम, सुदेश,नेहरू, गुड्डू, महेंद्र, रामधर,अर्जुन, जयराम, सुभाष, झुमकलाल सेठिया, सुकलाल, सोमारू, कुरसोराम, मेहतर, शंकर, कमलोचन, सोनसिग, जितेंद्र, जुगल, चैतमन, चैतन, नेहरू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

रेंजर वर्मा पर हैं संगीन आरोप

जिस रेंजर देवेंद्र वर्मा के कार्यक्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई एवं तस्करी हो रही है तथा जंगलों की जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, वह ऐसे मामलों के लिए काफी बदनाम हैं। वर्मा जगदलपुर रेंज में वर्षों से पदस्थ हैं और जंगलों की अवैध कटाई लकड़ियों की तस्करी को खुलकर संरक्षण दे रहे हैं। जंगलों की जमीन पर अवैध कब्जों को भी वे खुला प्रश्रय दे रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण उनके खिलाफ कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों और भाजपा नेताओं का कहना है रेंजर देवेंद्र वर्मा को हटाए बिना जंगलों की सुरक्षा संभव नहीं है, इसलिए उन्हें रेंज से तत्काल हटाया जाना चाहिए।

अमर सोनी की शौकसभा में शामिल हुए विधायक रेखचंद

0
  • दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधाया संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने

जगदलपुर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक बंशीलाल सोनी के पुत्र एवं राजीव युवा मितान क्लब महारानी वार्ड के कोषाध्यक्ष 32 वर्षीय अमर सोनी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी शोकसभा में संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। जैन ने अमर सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा की अमर सोनी बहुत ही ऊर्जावान खिलाड़ी थे तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका आसमयिक निधन शहर के साथ साथ हमारे लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

अधिवक्ता दास की माताजी को भी दी श्रद्धांजलि

शासकीय अभिभाषक अखिलेश्वर दास की माताजी के निधन पर आयोजित शोकसभा में भी संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया एवं मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित थे।

सुरक्षा बल के जवानों को डेंगू और मलेरिया से बचाने मुहिम

0
  • स्वास्थ्य मिशन ने बटालियन में लगाया स्वास्थ्य जांच उपचार शिविर

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा 5वीं बटालियन कंगोली मे बुधवार सुबह 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 76 पुरुषों व 30 महिलाओं समेत कुल 106 लोगों की जांच की गई। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे ने बताया कि यह शिविर विशेष तौर पर पुलिस के जवानों और उनके परिवारों को डेंगू से बचाने, जांच एवं रोकथाम के लिए आयोजितकिया गया था।

इस शिविर में डेंगू, मलेरिया, के साथ- साथ अन्य बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में जवानों को जानकारी दी गई तथा डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। शिविर में 106 लोगों 76 पुरुष 30 महिलाओं ने लाभ लिया। इनमें से 55 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई सभी नकारात्मक पाए गए। 95 लोगों का बीपी और शुगर की जांच की गई। 33 लोगों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। 10 लोग समान्य सर्दी खांसी से पीड़ित पाए गए। सभी का लक्षणों के आधार पर उपचार किया गया। शिविर के आयोजन में पुलिस प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की एमएमयू का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, नोडल आईडीएसपी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना, राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल सलाहकार बसंत कुमार पांडा, डॉ. विराट तिवारी, चिकित्सा अधिकारी नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, पूजा विश्वास, अनुषा सिंह, तामेश्वरी मरावी, अमित पटेल,पीलाराम के अलावा अन्य कर्मचारियों ने योगदान दिया।

अबके विधानसभा चुनाव में दलों के बीच होगा सोशल मीडिया वार

0
  • प्रमुख राजनीतिक दलों की सोशल मीडिया टीमें डट चुकी हैं मैदान पर
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म से एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की तैयारी

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के आसन्न चुनावों में सोशल मीडिया वार की झलक साफ दिखाई देगी। कांग्रेस, भाजपा और आप की सोशल मीडिया टीमें छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी हैं। इस बार के चुनावों के दौरान राजनैतिक दल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तेजी से सार्वजनिक प्रवचन और जनमत जुटाने के लिए प्राथमिक आधार बनता जा रहा है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए लोग प्रतिदिन के जीवन और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बात करने में सक्षम हैं। इसी साल नवंबर माह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा अंदरूनी और बाहरी तौर पर मैदान में उतर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। छत्तीसगढ़ में आप की पहचान बनाने की कवायद में मुंगेली निवासी आप पार्टी से राज्यसभा सांसद संदीप पांडे जुटे हुए हैं।

आ चुकी कांग्रेस – भाजपा की टीमें

कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सोशल मीडिया टीम की आमद छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। इस टीम में 100 से अधिक सदस्य हैं। राजधानी रायपुर में इस टीम ने अपना काम भी प्रारंभ कर दिया है। वहीं भाजपा की सोशल मीडिया की टीमें नई दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से रायपुर पहुंच चुकी हैं। इन टीमों में 90 लोग शामिल हैं। इन टीमों ने भी काम शुरू कर दिया है और वे चौबीसों घंटे सक्रिय रहती हैं।आप पार्टी की सोशल मीडिया टीम भी जल्द रायपुर पहुंचने वाली है।

मतदाता गुमराह होने से बचें

तीनों दलों सोशल मीडिया टीमें मतदान होते तक छत्तीसगढ़ में डटी रहेंगी। इस दौरान वे प्रदेश की जनता के समक्ष सही तथ्य व मुद्दे रखेंगी या वे मतदाताओं को गुमराह करेंगी, इसका आकलन छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को करना है। मतदाताओं को गुमराह होने से बचना होगा और उनके लिए सच कौन बोल रहा है उन्हें गुमराह कौन कर रहा है इसका आकलन स्वयं करना होगा। छ्ग अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग बहुल प्रदेश है। इन वर्गों की अपने- अपने जिले में अलग-अलग समस्याएं हैं। उनका निराकरण वर्तमान सरकार कर रही है या नहीं, वे सरकार बदलते हैं तो जिस दल को सत्ता सौंपने का उन्होंने निर्णय लिया है, वह पार्टी उनकी उन समस्याओं का निराकरण कर पाएगी या नहीं, उन्हें अफसरशाही व भ्रष्टाचार से मुक्ति कौन सी पार्टी दिलाएगी, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का उनकी जनसंख्या और जातीय समीकरण के अनुरूप उनकी समस्या का निराकरण कौन सी पार्टी करेगी, इसका निर्णय छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को करना है। इसलिए वे अपनी समस्याओं को लेकर बिल्कुल मजबूत रहें और अपनी आवाज सभी पार्टियों के समक्ष ताकत से रखें। यदि गुमराह हो गए तो, हमें 5 वर्ष फिर पछताना पड़ेगा।

भविष्य को देख करें मतदान

नवंबर के अंत में मतदान होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में परिणाम आ जाएंगे। जिस पार्टी को मतदाता बहुमत देंगे, उस पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इसलिए ठोक बजाकर निर्णय लेना होगा। गुमराह किसी को नहीं होना है।

कोरर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

0

कोरर – योग दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय् तालाकुर्रा मे प्लाटून कमांडर एवं योग मास्टर रूपेश उसेंडी के द्वारा योग कराया गया जिसमे संस्था के प्राचार्य बनमाली ठाकुर एवं संस्था के सभी शिक्षक ग्राम के नागरिक एवं विद्यार्थियों ने योग मिलकर योग किया । साथ ही बच्चो एवं जवानो को नियमित योग करने की सलाह भी दिया ।इस अवसर पर ग्रामीण जन जोगी राम नरेटी उपसरपंच,संता तेता, भुनेश्वर नरेटी , शिक्षक गण चंद्र भुवन ध्रुव, भुजबल साहू, विनोद बोरकर, अजय तिवारी, शुभेश मिश्रा, अनिता तिवारी, वीना शोरी, भानु कृष्णा भास्कर, लीलाम्बर नरेटी, दुरेन्द्र दिनेश् कोमरा, एवं स्टाफ के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।।

दल्ली राजहरा मंडल कांग्रेस कमेटी उत्तर क्षेत्र मंडल/सेक्टर/बुथ कांग्रेस कमेटी की बैठक

0

दल्लीराजहरा सिटीजन क्लब में मंडल ब्लॉक कांग्रेस उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सेक्टर और बूथ कमेटी की बैठक क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मुख्यातिथ्य में रखा गया बैठक की अध्यक्षता विवेक मसीह मंडल अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र ने की, विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी थे। केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जुटने के लिए अभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया और मंडल कांग्रेस, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवम उनकी कमेटी को बूथ मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। बुथ मैनेजमेंट को मजबूत करने का आव्हान किया। छत्तीसगढ भूपेश बघेल जी की सरकार की योजनाओं को हर व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस संगीता नायर, सेक्टर अध्यक्ष युवराज साहू, प्रमोद तिवारी और के ईश्वर राव, बूथ अध्यक्ष ममता पाण्डेय, स्वप्निल तिवारी, बृजमोहन सिंह नेताम, भरत देवांगन, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, जनक निषाद, चिन्नामल गुंडू, शफीक अहमद कुरैशी, रामू शर्मा, श्याम सुन्दर कोठारी, के जया लक्ष्मी, शकील खान, जावेद खान, हरीश खस, अनिल कोम्बे, हासिम कुरैशी, प्रदीप बाघ, और नीतेश बांबेश्वर, जिला सचिव रवि जायसवाल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, एल्डरमैन अप्पू महेंद्रन, जी ईश्वर राव, जगदीश श्रीवास,पार्षद रोशन पटेल, रूकसाना बेगम एवम चंदू सिन्हा, अभय सिंह,अजय छाजेड़,सतीश कांबले,अशोक जैन, हीरालाल पवार, जोगेन्द ठाकुर,श्रीनिवास राव, सुमित्री निषाद, प्रवीण शर्मा, अजय बघेल, परितोष हंसपाल, सी शिवा, जीवन लाल साहू शमीम अहमद सिद्दकी सुदामा शर्मा, प्रदीप बबलू, विलियम भौरा, पप्पू पंजवानी,बसंत साहू, नय्युम खान, फ्रांसिस कोलिन, विल्सन मैथ्यु, स्मिता जॉर्ज, राकेश जॉन, कीर्ति लता ठाकुर, विद्या रावटे, बी एस एन मूर्ति, तोरण देवांगन संतोष साहू, संतराम निर्मलकर, प्रेम लाल, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, नीरज साहू,इंदरमन जोशी, मनोज कुमार, प्रभा माथनकर, सरोज मानिकपुरी राधा शर्मा,रीता शर्मा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।अंत में बैठक के पश्चात शोषण अन्याय अत्याचार झूठ और नफरत फैलाने वाले के खिलाफ पूरे भारत में आवाज बुलंद करने वाले निडर साहसी सत्य अहिंसा एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर हम सबके प्रिय जन नेता एवं मार्गदर्शक अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व सांसद राहुल गांधी जी का जन्मदिवस केक काट कर मनाया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS