City Media - Page 776 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 776

समर कैंप से होता है बच्चों का मानसिक – बौद्धिक विकास : जैन

0
  • राग द म्यूजिकल ग्रुप ने किया था समर कैंप का भव्य आयोजन

जगदलपुर राग द म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 11 से 31 मई तक आयोजित “राग रंग” समर कैंप के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शिविरार्थी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को साधुवाद दिया। समर कैंप में प्रशिक्षित बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने अतिथियों समेत उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जैन ने कैंप के प्रतिभागी बच्चों एवं प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास करने के साथ ही उनके भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं को भी निखारा जा सकता है। आज जब बच्चों में पढ़ाई को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है और मानसिक तनाव हावी होता जा रहा है।

तब ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता सिद्ध होती है। ऐसे शिविरों के जरिए बच्चों को तनाव मुक्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम की सभापति कविता साहू ने संस्था के कार्यों को सराहते हुए कहा कि जब कोरोना वायरस संक्रमण अपने चरम पर था आपके ग्रुप ने आन लाइन म्यूजिक के जरिए लोगों का मनोरंजन करने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। इसके अलावा लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जोड़ने का सराहनीय काम आपकी संस्था कर रही है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम सभापति कविता साहू, वरिष्ठ रंगकर्मी हिमांशु शेखर झा, गजल गायक एवं पत्रकार देवशरण तिवारी, वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश जैन, वरिष्ठ नेता राजीव नारंग, सुनील जैन संस्था के अध्यक्ष बीजू विश्वास, सचिव प्रशांत दास, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग, समीर जैन, रास परब संस्था के अविनाश प्रसाद, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, कांग्रेस नेत्री एस. नीला, संस्था के पदाधिकारी तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

संतोसा पंचायत में गोठान योजना का कर दिया गया गुड़ गोबर

0
  • बकावंड ब्लॉक की अनेक पंचायतों में एक वर्ष से गोबर खरीदी बंद, उजड़ गया मुर्गी – बकरियों का शेड भी

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड की अनेक ग्राम पंचायतों में गोठान और गोधन न्याय योजना का सरेआम गुड़ गोबर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट को जमीन पर रौंदा जा रहा है। ताजा उदाहरण सतोसा ग्राम पंचायत का है, जहां सालभर से गोबर खरीदी बंद है और मुर्गियों एवं बकारियों के लिए निर्मित कमरे का शेड देखरेख के अभाव में उड़ गया है। लाखों रुपए खर्च कर सतोसा ग्राम पंचायत मुख्यालय में गोठान को विकसित किया गया था। वहां गोबर क्रय करने व वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए टीन शेड वाला स्ट्रक्चर खड़ा किया गया है और मुर्गे, मुर्गियों तथा बकरे बकरियों को रखने के लिए एक बड़ा सा कमरा भी बनाया गया है। लाखों रुपए फूंक डाने के बाद भी सतोसा में एक साल से गोबर की खरीदी नहीं की जा रही है। गोबर खरीदी और मवेशियों के चारा पानी के लिए शासन द्वारा दी जा रही रकम किसकी जेब में जा रही है, यह सवाल ग्रामीण उठा रहे हैं। गौठान में एक वर्ष से गोबर खरीदी बंद रहने की पुष्टि सतोसा के अनेक ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन पंचायत प्रतिनिधियों संस्था के लोगों को गोठान संचालन तथा गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, वे गोठान की तरफ झांकने के लिए भी नहीं आते।

न चूजा है, न मेमना, कमरा हुआ जर्जर

वहीं उन्नत नस्ल की मुर्गी एवं बकरी पालन के लिए तैयार कराए गए कमरे की हालत भी बेहद खराब हो चली है। चारों ओर कमरे की दीवारें खड़ी कर छांव के लिए कमरे के ऊपर टीन का जो शेड लगाया गया था, वह भी उड़ चुका है। जबकि इस कमरे का इस्तेमाल भी शुरू नहीं हो पाया है। इस कमरे में एक चूजा और एक अदद मेमना भी नहीं पहुंच सका है। हैरत की बात तो यह है कि इस मुर्गी – बकरी पालन केंद्र में दरवाजा तक नहीं लगाया गया है। दरवाजे के नाम पर पुरानी साड़ी का पर्दा मात्र लगा दिया गया है। शेड के उड़ जाने से इस कमरे का आधा भाग छत विहीन हो चला है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आज तक उन्नत नस्ल की मुर्गियां और बकरियां नहीं पहुंचाई गई हैं। इस मद की रकम कहां गई? यह भी एक बड़ा सवाल बनकर उभरा है। वहीं वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए सीमेंट के जो बड़े बड़े टैंक बनाए गए हैं, उनमें मिट्टी और कचरे का मलबा भरा हुआ है तथा खर पतवार उग आई है।

भूपेश सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास

गोठान एवं गोधन न्याय योजना भूपेश बघेल सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव योजना को देश कुछ अन्य राज्यों की गैर कांग्रेसी सरकारों ने भी आत्मसात किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है, मगर बड़े दुख की बात तो यह है दीगर राज्यों के लिए नजीर बन चुकी छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना अपने ही जन्मदाता राज्य के एक हिस्से में चरमरा गई है। चर्चा है कि ऐसा करके भूपेश बघेल सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और चंद अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना रवैए और भ्रष्टाचार के चलते विपक्षी दल भाजपा को भूपेश बघेल सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल रहा है। बता दें कि भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गोठान योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य में ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ अभियान चला रखा है। बस्तर संभाग के कई बड़े नेता इस अभियान के तहत गोठानों में लगातार पहुंच रहे हैं।सतोसा ग्राम पंचायत में गोठान योजना की मौत हो गई है और इसके लिए वहां के सरपंच व सचिव ही जिम्मेदार माने जा रहे हैं। गोबर खरीदी बंद रहने, वर्मी कंपोस्ट न बन पाने और मुर्गी – बकरी पालन कक्ष की दुर्दशा पर ग्राम पंचायत के सचिव गोलमोल जवाब देते रहे। वे ठोस कारण नहीं बता पाए।

होगी कड़ी कार्रवाई

आपके जरिए सतोसा ग्राम पंचायत का यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। जल्द ही जनपद पंचायत से एक टीम सतोसा जाकर पड़ताल करेगी। गोबर खरीदी और कंपोस्ट निर्माण का काम बंद रहने तथा अन्य गड़बड़ियों के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ओड़ीसा रेल हादसे में 250 से अधिक यात्री के मौत पर जिला प्रेस क्लब बालोद व कांग्रेसियों ने शोक जताया

0

बालोद – रेल हादसे में 250 से अधिक यात्रियों की मौत पर जिला प्रेस क्लब बालोद व कांग्रेसियों ने शोक जताया है। जिला प्रेस क्लब व कांग्रेसियों ने शनिवार को शाम को नया बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण कर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। बता दें कि शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं। छग श्रम मंडल के सदस्य कृष्णा दुबे ने कहा कि ये हादसा नहीं बल्कि बहुत बड़ी आपदा है।हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस तरह की दोबारा घटना सुनने को न मिले।इस दौरान ओर्स क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू,श्रम मंडल के सदस्य कृष्णा दुबे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी, शहर युवा काग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, प्रमोद दुबे, पत्रकारों में रवि भूतड़ा, अरुण उपाध्याय, नितेश वर्मा, संजय दुबे, सुप्रीत शर्मा, राजू साहू, नरेश श्रीवास्तव, करण सोनी, शंकर साहू, संजय सोनी शामिल रहे।

बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस इंदौर को टेंडर प्रक्रिया से बाहर रखने मुहिम

0
  • अपने सुरक्षा गार्डों व कर्मियों का वेतन रोक रखा है सुरक्षा कंपनी ने
  • बीआर कश्यप मेडिकल कॉलेज में सेवा देने के लिए भरा है टेंडर

जगदलपुर इंदौर मध्यप्रदेश की सुरक्षा कंपनी बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस को बीआर कश्यप मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल जगदलपुर की टेंडर प्रक्रिया से बाहर रखने के लिए जिले के कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि यह फर्म अपने सुरक्षा गार्डों और अन्य कर्मियों का आर्थिक शोषण करती आई है। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुरक्षा और अन्य तरह की सेवाएं देने वाली भिलाई की एक एजेंसी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब पुनः ऐसी सेवाओं के लिए टेंडर कॉल किए गए हैं। बताया गया है कि मध्यप्रदेश के इंदौर की संस्था बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस भी इस टेंडर प्रक्रिया में भाग ले रही है। इस फर्म के खिलाफ अनेक तरह की शिकायतें उजागर हुई हैं। आरोप है कि टेंडर हासिल करने के बाद यह संस्था संबंधित प्रतिष्ठानों में सुरक्षा गार्डों, रसोईयों, हाउस कीपर व अन्य कर्मियों की तैनाती तो कर देती है, मगर उन्हें उनकी योग्यता के मुताबिक वेतन, ईपीएफ, जैसी दीगर सुविधाओं से वंचित रखती है। मध्यप्रदेश के कुछ जवाहर नवोदय विद्यालयों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में यह संस्था सेवा दे चुकी है। नवोदय विद्यालयों में लगाए गए गार्डों, हाउस कीपर, रसोईयों और अन्य कर्मियों के वेतन के हजारों रुपयों का भुगतान बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस ने अब तक नहीं किया है। मध्यप्रदेश के एक नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अनेक नवोदय विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर इस संस्था के प्रति आगाह भी किया है। इस प्रचार्य ने तमाम प्राचार्यों को लिखे पत्र में बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस के कारनामे की सिलसिलेवार जानकारी दी है।

संसदीय सचिव जैन ने भी जताई आपत्ति

बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस का काला चिट्ठा सामने आने के बाद श्रम विभाग के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने छ्ग के श्रम मंत्री, श्रम विभाग के सचिव एवं श्रम आयुक्त को पत्र लिखकर बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस इंदौर को छत्तीसगढ़ में सेवा देने के लिए अनुबंधित न करने का आग्रह किया था। इसके बावजूद बीआर कश्यप मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल की टेंडर प्रक्रिया में इस फर्म ने टेंडर डाल दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने भी लिखी चिट्ठी

जिले के कांग्रेस नेताओं ने भी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों और स्व. बीआर कश्यप मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अधिष्ठाता को पत्र प्रेषित कर उक्त संस्था को टेंडर प्रक्रिया से अलग रखने की मांग उठाई है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रिका कर्मा ने बस्तर संभाग के कमिश्नर को पत्र लिखकर उन्हें बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेस इंदौर की कारगुजारियों की जानकारी दी है और उसे को स्व. बीआर कश्यप मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टेंडर प्रक्रिया से बाहर रखने की मांग की है। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तोंगपाल सुकमा के अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप ने मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता को उक्त संस्था की कारगुजारियों की लिखित जानकारी देते हुए उसे कॉलेज में सेवा के लिए प्रतिबंधित करने की मांग की है।

106 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 32,700 रू. वसूला गया जुर्माना

0

दिनांक 03.06.2023 दोपहिया वाहन में तीन सवारी न चलने हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाईश दिया गया । बालोद जिले में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व शांम के समय 04.00 बजे से 07.00 बजे सभी थाना एवं चौकियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग पाइंट लगाया गया था, जिसमें भारी एवं छोटी मालवाहक वाहन एवं मो.सा वाहनों की चेकिंग कर सभी वाहन चालकों को हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर एवं दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं चलने की समझाईश दिया गया, चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालें 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 32,700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।इस मोटर वाहन चेकिंग अभियान में थाना बालोद द्वारा पाररास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 06 प्रकरण में 1800 रू, थाना पुरूर द्वारा जगतरा टोल प्लाजा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 04 प्रकरण में 1200 रू., थाना सनौद द्वारा बोहारा चौक चेकिंग र्पाइंट लगाकर 23 प्रकरण में 6900 रू., थाना गुण्डरदेही द्वारा धमतरी तिराहा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 06 प्रकरण में 2000 रू., थाना देवरी द्वारा थाना के सामने चेकिंग र्पाइंट लगाकर 07 प्रकरण में 2100 रू., थाना डी.लोहारा द्वारा बटेरा चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 19 प्रकरण में 5700 रू., थाना राजहरा द्वारा मानपुर चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 12 प्रकरण में 4300 रू, थाना डौण्डी द्वारा मथई चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 14 प्रकरण में 4200 रू., यातायात बालोद द्वारा झलमला चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 15 प्रकरण में 4500 रू. सभी थानों द्वारा कुल 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 32,700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है। आज भी सभी थाना क्षेत्रों द्वारा निर्धारित चेक पाइंट पर वाहन चेकिंग जारी रहेगा।बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न चलें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सामग्री खरीदी में गड़बड़ी पर डॉ. राजन के खिलाफ जांच शुरु

0
  • सीएमएचओ रहते निविदा दर से अधिक दर पर किया था भुगतान
  • बीएमओ और सीएमएचओ पदों पर रहने के दौरान डॉ. राजन का विवादों से रहा है नाता

जगदलपुर यहां सीएमएचओ पद रहने के दौरान डॉ. डी राजन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए सामग्री खरीदी में की गई गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। संभाग आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश बस्तर जिला प्रशासन को दिए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में डॉ. डी राजन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बस्तर संभाग के आयुक्त के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत पत्र में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार तथा अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. राजन पर अंधत्व निवारण अभियान के नाम पर चश्मे, दवाइयां एवं अन्य सामग्री की खरीदी में जमकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। सीएमएचओ पद पर रहते हुए डॉ. राजन ने जगदलपुर के एक फर्म से जो समग्रियां क्रय की थीं, उनकी राशि का भुगतान न्यूनतम निविदा दर से अधिक दर पर किया गया था। बाद में मामला सार्वजनिक हो जाने पर संबंधित फर्म से राशि वापस मांगी गई थी। परिहार का कहना है कि दरअसल यह पूरा मामला भ्रष्टाचार का है और फर्म के संचालक से मिलीभगत कर राशि हड़पने की योजना थी। इसके पीछे संघ की दलील है कि फर्म द्वारा पेश बिल व दस्तावेज तीन चार अधिकारियों की टेबलों से होकर गुजरे थे। ऐसे में किसी न किसी अधिकारी की नजर इस गड़बड़ी पर जरूर गई होगी, लेकिन जिले के सीनियर अफसर से लिंक जुड़े होने के कारण किसी अधिकारी ने बिल पर ऑब्जेक्शन नहीं किया। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बस्तर के संभागायुक्त श्याम धावड़े ने जिला प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर के निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन ने मौजूदा मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जल्द जांच पूरी कर सात दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। छ्ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि इस मामले की तो निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए, साथ ही डॉ. राजन ने बीएमओ एवं सीएमएचओ पदों पर रहते हुए जो टीए बिल व अन्य तरह के बिल पेशकर तथा सामग्री खरीदी के नाम पर जो गड़बड़ियां की हैं, उनकी भी फाइलें खुलनी चाहिए।

लग गई सोनिया यादव की हाय

डॉ. राजन का रवैया कर्मचारी विरोधी भी रहा है। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाकर विभाग की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कराना तो दूर, डॉ. राजन पर हमेशा कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने और उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगते रहे हैं। डॉ. राजन की प्रताड़ना से सबसे ज्यादा प्रभावित स्टॉफ नर्स सोनिया प्रमोद यादव रही है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मीटिंग में डॉ. राजन द्वारा सोनिया यादव के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था। सोनिया प्रमोद यादव से डॉ. राजन को न जाने किस बात की खुन्नस थी, कि वे स्तरहीन और अमर्यादित भाषा के जरिए सोनिया यादव को अपमानित करने से नहीं चूकते थे। सोनिया प्रमोद यादव अपमान सहते सहते अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी थी और उन्होंने कुछ भी कदम उठा लेने की मानसिकता तक बना ली थी। अब चूंकि ‘डॉ. राजन फाइल्स’ खुल रही तब माना जा रहा है कि डॉ. राजन को एक अबला नारी की हाय लग गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीता जनता का भरोसा : लखेश्वर

0
  • सम्मेलन में विधायक लखेश्वर बघेल ने भरा कार्यकर्तार्ओं में जोश

बस्तर जगदलपुर में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम देकर और जनहितैषी योजनाएं चलाकर प्रदेश की जनता का भरोसा जीत लिया है। इस भरोसे को कायम रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में कई लोकहितकारी कार्य किए हैं। इन कार्यों को जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।

चुनाव के पहले बूथ स्तर तक जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है। जिन्हें इनका लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें लाभ दिलाना भी हम सबका दायित्व है। सोशल मीडिया और हर प्लेटफार्म के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हमारी सरकार की योजनाओं का प्रचार करें तथा भाजपा के दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब दें। यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनावों में जीत हासिल करना हम सबका बड़ा लक्ष्य है। इस जीत के लिए अंतिम पंक्ति के भी कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। बघेल ने आगे कहा कि चुनाव के लिए कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी तय है, लेकिन हमें सिर्फ जीतना नहीं है, बल्कि जीत का रिकार्ड भी बनाना है।इसलिए अभी से कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर साढ़े 4 साल के विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही कांग्रेस और अपने संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जनता के विश्वास को और भी मजबूत बनाना है।

गिनाई कांग्रेस की उपलब्धियां

पार्टी की उपलब्धि एवं इतिहास के बारे में बताते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि लोहंडीगुड़ा में सैकड़ों किसानों की जमीन लौटाई गई है, गोधन न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा जैसी लोकहितकारी योजनाओं से लोगों काे लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की उपलब्धियां एवं इतिहास काफी गौरवशाली रहे हैं। देश को आजादी दिलाने से लेकर देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका रही है। जो लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, यह सवाल उसी तरह है कि कोई निकम्मा बेटा अपने मां- बाप से पूछता है कि आपने हमारे लिए क्या किया है? बघेल ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाती है, राहुल गांधी अंतिम व्यक्ति तक प्यार बांट रहे हैं। इससे घबराकर भाजपा की केंद्र उन्हें निशाना बना रही है। पर राहुल गांधी का मुकाबला वे नहीं कर सकते। कर्नाटक की जीत इस बात को साबित करती है। इसी तरह अब छत्तीसगढ़ में भी दोबारा सरकार बनाएंगे।

बालासोर ट्रेन हादसे में सयुक्त खदान मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

0

बालासोर ट्रेन हादसे पर शोक एवं श्रद्धांजलि (संयुक्त खदान मजदूर संघ) के कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सिताप राव ने उड़ीसा (बालासोर ) में हुए ट्रेन हादसे में लगभग 288 यात्रियों की जाने गई एवं 1000 लोगों के घायल पर गहरा शोक व्यक्त किया है दुर्घटना में आहतों को स्वस्थ लाभ एवं यात्रियों के परिवारजनों के आकस्मिक पीड़ा पर संवेदनाएं व्यक्त की है मधुकर सिताप राव ने भी ट्रेन दुर्घटना में दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी एवं दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों के जल्द स्वस्थ रहने की कामना करते हुए शोक एवं संवेदना व्यक्त किया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में छाए रहे बजरंग बली

0
  • सांसद दीपक बैज ने बजरंग बली के जयकारे से कांग्रेस की ‘वानर सेना’ में भर दिया गजब का जोश
  • जयकारा लगाकर चुनाव में जीत का संकल्प लिया कार्यकर्त्ताओं ने

अर्जुन झा:-

जगदलपुर यहां आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बजरंग बली छाए रहे। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बजरंग बली का जयकारा लगवाकर कांग्रेस की वानर सेना को जोश से लबरेज कर दिया। जयकारे से पैदा हुए हाई जोश के साथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता आसन्न चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लेकर लौटे। जगदलपुर के कृष्णा गार्डन के सभागृह में 2 जून को कांग्रेस का बस्तर संभाग स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रीगण, सांसद दीपक बैज समेत अनेक वरिष्ठ नेता सम्मेलन में पहुंचे थे। लोकसभा और विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आयोजित इस सम्मेलन को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। सम्मेलन के उद्घाटन के बाद सांसद दीपक बैज का भी उदबोधन हुआ। बैज ने मौजूद कार्यकर्ताओं से बजरंग बली के जयकारे चार बार लगवाए। प्रत्यत्तर में सभागृह बजरंग बली के जय घोष से गूंज उठा। जयकारा लगाते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। कांग्रेस की वानर सेना माने जाने वाली कार्यकर्ताओं की फौज का जोश हाई हो उठा। सारे कार्यकर्त्ता दोगुने उत्साह के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने संकल्पित दिख रहे थे। बैज ने अपने भाषण में भाजपा के पंद्रह सालों के कुशासन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार द्वारा महज साढ़े चार साल में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों, मुख्यमंत्री बघेल की जन कल्याणकारी योजनाओं का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा की आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई और हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्त्ताओं और प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश को सफलतम नेतृत्व प्रदान किया है। बघेल शांति, सुरक्षा, विकास, गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी समुदाय को को ध्यान में रखकर लगातार काम करते आ रहे हैं। बस्तर में महज चार साल के भीतर जो बदलाव आया है, वह आपके सामने है। बस्तर में अमन और तरक्की की बयार बह रही है। सांसद बैज ने कहा के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं के सदप्रयासों से अब जनता का विश्वास और भरोसा कांग्रेस के प्रति काफी बढ़ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

दूर तक गूंजेगा बजरंग बली का यह जयकारा

सांसद दीपक बैज एक उच्च शिक्षित जनप्रतिनिधि हैं। कांग्रेस के मैदानी सिपाही के रूप में सियासी पारी की शुरुआत कर इस मुकाम तक पहुंचे सांसद दीपक बैज जब कोई बात बोलते हैं, तो उसके पीछे गूढ़ रहस्य छुपा रहता है। उन्होंने सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से बजरंग बली के जयकारे यूं ही नहीं लगवाए। इसके जरिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साह से पूरित कर भाजपा के लोगों को करारा जवाब दिया है। श्री बैज कार्यकर्त्ताओं को ही पार्टी की असली ताकत और सेना मानते हैं। बजरंग बली के जयकारे लगवाकर उन्होंने कांग्रेस की वानर सेना का ही जयघोष किया। इसके पीछे उनका दूसरा संदेश भाजपा के लिए भी था। ज्ञात हो कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर हिंदू और सनातन विरोधी होने का तोहमत लगाती रहती है। बजरंग बली के जयकारे लगवाकर सांसद दीपक बैज ने भाजपा के इस आरोप की हवा भी निकाल दी है। सम्मेलन समाप्ति के बाद सभागृह से बाहर निकल रहे कांग्रेस के स्थानीय दर्जनों नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को यह कहते सुना गया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस की वानर सेना असली ताकत दिखाएगी। कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज की बातों से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अब वे पार्टी प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएंगे।

जुमे को रिलीज हुई कांग्रेस की ट्रेलर

बॉलीवुड की फिल्में अमूमन जुमे ( शुक्रवार ) के दिन ही रिलीज होती हैं। इसके पीछे मुंबईया फिल्म निर्माताओं की लॉजिक क्या है, ये तो वे ही बेहतर जानते हैं, मगर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी वर्ष 2024 की अपनी सियासी फिल्म की ट्रेलर भी जुमे के दिन 2 जून को जगदलपुर में रिलीज कर दी। यह ट्रेलर फिल्म के सुपरहिट होने का अहसास करा गई। आयोजन में सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ही नहीं, बल्कि सैकड़ों ग्रामीण भी स्वस्फूर्त होकर पहुंचे थे। इससे जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ के सियासी पर्दे पर कांग्रेस फिर सुपर डुपर हिट होने जा रही है। कांग्रेस की इस ट्रेलर ने भाजपा खेमे की बेचैनी बढ़ा दी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर कांग्रेस के इस सम्मेलन के ठीक पहले बस्तर संभाग का धुंआधार दौरा चार दिनों तक करते रहे। श्री माथुर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे, लेकिन उनके चार दिनी बस्तर दौरे की उतनी चर्चा नहीं हुई, जितनी चर्चा कांग्रेस के एकदिनी सम्मेलन की हो रही है।

वाहन चालकों को हेलमेट/सीट लगाकर ही वाहन चलाने की दिया गया समझाईश

0

दिनांक 02.06.2023 जिले के सभी थानों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने शांम के समय मोटर वाहन चेकिंग र्पाइंट लागाकर किया गया लगभग 1,000 वाहनों की चेकिंग।106 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 33,500 रू. वसूला गया जुर्माना पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व शांम के समय 04.00 बजे से 07.00 बजे सभी थाना क्षेत्र में विशेष पाइंट चेकिंग लगाया गया था जिसमें भारी एवं छोटी मालवाहक वाहन एवं मो.सा वाहन लगभग 1,000 वाहनों की चेकिंग कर हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश समझाईश दिया गया, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालें 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 33,500 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग अभियान में थाना बालोद द्वारा पाररास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 05 प्रकरण में 1500 रू, थाना पुरूर द्वारा जगतरा टोल प्लाजा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 02 प्रकरण में 600 रू., थाना सनौद द्वारा बोहारा चौक चेकिंग र्पाइंट लगाकर 11 प्रकरण में 3300 रू., थाना गुण्डरदेही द्वारा धमतरी तिराहा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 14 प्रकरण में 5000 रू., थाना देवरी द्वारा थाना के सामने चेकिंग र्पाइंट लगाकर 10 प्रकरण में 3300 रू., थाना डी.लोहारा द्वारा बटेरा चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 20 प्रकरण में 6000 रू., थाना मंगचुवा द्वारा थाने के सामने चेकिंग र्पाइंट लगाकर 03 प्रकरण में 1500 रू., थाना राजहरा द्वारा मानपुर चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 21 प्रकरण में 6300 रू, थाना डौण्डी द्वारा मथई चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 09 प्रकरण में 2700 रू., थाना सुरेगांव द्वारा सुरेगांव बस स्टैण्ड के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 04 प्रकरण में 1200 रू., यातायात बालोद द्वारा झलमला चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 07 प्रकरण में 2100 रू. सभी थानों द्वारा कुल 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 33,500 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है। आज भी सभी थाना क्षेत्रों द्वारा निर्धारित चेक पाइंट पर वाहन चेकिंग जारी रहेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

MOST POPULAR

HOT NEWS