City Media - Page 812 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 812

मण्डल सशक्तिकरण हेतु आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद शहर की बैठक हुई संपन्न

0

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद की बैठक हुई जिसमें मंडल शक्तिकरण मुख्य विषय था तथा आने वाले समय में कई बड़े कार्यक्रम की योजना भी बनाई तथा बेरोजगारों को बिना किसी शर्त व नियम के बेरोजगारी भत्ता दिलवाने हेतु विभिन्न चर्चाएं की गई भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के अध्यक्ष रौनक कत्याल के नेतृत्व में यह बैठक सफल हुई जिसमे कई महतपूर्ण विषयो पर चर्चाएं हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला प्रभारी संदीप तिवारी जी सह प्रभारी कीर्तन मणिपाल जी विधानसभा प्रभारी पंकज चौधरी सह प्रभारी भूपेंद्र श्रीवास जी व जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे मौजूद रहेजिनके मार्ग दर्शन में बैठक संपन्न हुई ।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला के मंत्री शरद ठाकुर जी, रिंकु शर्मा जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकान निषाद जी, अजय बाफना जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री खेमलाल देवांगन जी, जिला उपाध्यक्ष संजय साहु जी, जिला मंत्री सोनू ठागेल जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल साहू जी, जिला कार्यालय प्रभारी संदीप सिन्हा जी, युवा मोर्चा शहर महामंत्री कमल बजाज जी, शहर उपाध्यक्ष एवन साहू जी, चिकु चौरादिया जी, जय लुल्ला जी, कोषाध्यक्ष विराट राजपूत ,मंडल के मंत्री यश जैन जी, अवनीत भाटिया जी, खमन साहू जी सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य धुर्वे जी, सौरभ शर्मा जी आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मारेंगा ढ़ाबा का सादगीपूर्ण ढंग से हुआ शुभारंभ

0

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया उद्घाटन

जगदलपुर शनिवार को सादगीपूर्ण ढंग से मारेंगा ढ़ाबा का शुभारंभ हुआ। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने उद्घाटन करते संचालकों को शुभकामनाएं दी। गीदम मार्ग पर जगदलपुर शहर से करीब 12 किमी दूर स्थित मारेंगा ढ़ाबा सभी इच्छुकों को भोजन प्रदाय करने खोला गया है। ढ़ाबा 24 घंटे ग्राहकों को सेवा प्रदाय करेगा। इस मौके पर विधायक श्री जैन ने स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण व सभी को मनभावन भोजन त्वरित समय में उपलब्ध कराने कहा।

इस दौरान जैन के साथ नगर निगम सभापति कविता साहू, गौरनाथ नाग, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणि, एस नीला, सहदेव नाग समेत ढ़ाबा संचालक श्री नेताम व शुभचिंतक मौजूद थे।

सहयोगियों संग मुस्लिमों के बीच पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

0
  • गले लगकर मुसलमान बिरादरी के लोगों को दी ईद की मुबारकबाद

जगदलपुर शनिवार सुबह संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ ईदगाह भांठा पहुंचकर मुस्लिम बिरादरी के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।ईद की नमाज अदा कर बाहर निकल रहे हजारों रोजेदारों से एक एक कर गले मिल श्री जैन ने बधाई देते हुए कहा कि हमारा बस्तर शांति और सौहार्द्र के लिए जाना जाता है। इसमें सभी धर्मों एवं समाजों की भूमिका है। मुस्लिम समाज भी इनमें से एक है।

इससे पूर्व सुबह ईदगाह भांठा के बाहर पहुंचकर उन्होने शीतल पेय समेत तमाम व्यवस्थाओं की कमान अपने साथी शुभचिंतकों व सहयोगियों के साथ संभाली। इस दौरान जैन के साथ सदर हाजी हाशिम खान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, वारिस रिजवी, जीशान कुरैशी, सत्तार अली, अमजद खान, अनवर खान, योगेश पाणिग्रही, जावेद खान, सीमाब खान, महबूब खान, मुजीब खान, पार्षद इमरान खान, विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, सुनीता सिंह, यशवंत ध्रुव, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणि, सुशील मौर्य, सैम्युअल नाथ, अब्दुल जमील, अकील खान, अब्दुल रशीद, अब्दुल सईद, रहमान, मोईन कुरैशी, मोईन अख्तर, अल्ताफ खान, जाहिद हुसैन, जफर अली, मो. रियाज खान, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, हरिशंकर ठाकुर, एस नीला, केसर चेरपा, माधुरी शर्मा, कनकदेई नाग, धर्मेंद्र चौहान, फैज़ल नबी, विकास राव, गौरव आयंगर, तुषार काले आदि मौजूद थे।

मोटे अनाज की खेती के नाम पर हुई बंदरबांट की जांच शुरू

0
  • शिकंजे में आएंगे मोटे अनाज के नाम पर भ्रष्टाचार की खेती करने वाले
  • जिला पंचायत सीईओ ने शुरू की जांच, जनपद से मंगवाए दस्तावेज
  • मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से मिली रकम की हुई है बंदरबांट
  • बकावंड जनपद क्षेत्र के किसानों को लाभ पहुंचाने के नाम पर लूट

बकावंड मोटे अनाज के उत्पादन की आड़ में भ्रष्टाचार की खेती करने वाले लोग जल्द ही शिकंजे में आने वाले हैं। हरिभूमि द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले से जुड़े सारे दस्तावेज मंगवाए हैं।उल्लेखनीय है कि किसानों को रागी, कोदो, कुटकी, कुल्थी, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि मोटे अनाजों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने केंद्र सरकार ने विशेष योजना चला रखी है

इसके तहत किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र, नकद अनुदान दिया जाता है। योजना के लिए मिली रकम से बकावंड ब्लॉक में मोटे अनाज की खेती तो नहीं हो पाई, अलबत्ता भ्रष्टाचार की खेती जरूर हो गई।बकावंड जनपद पंचायत के कर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय व बकावंड के कथित व्यापारियों ने मिलकर योजना के तहत प्राप्त लाखों रु. डकार लिए। योजना में प्रति हितग्राही 16 हजार 500 रुपए के व्यय का प्रावधान था। किसानों को स्तरहीन बीज किट और फावड़ा, कुदाल देकर लाखों रु. आहरित कर लिए गए। बीज किट, औजार आपूर्ति का काम मेडिकल स्टोर, कम्प्यूटर सिस्टम, स्टेशनरी शॉप, जनरल स्टोर्स आदि चलाने वाले जनप्रतिनिधियों को दिया गया था। इन लोगों ने कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल के किसानों के नाम से जनपद पंचायत में फर्जी बिल, पावती जमा कर लाखों रुपए प्राप्त कर लिए। कोसमी ग्राम पंचायत में 16 किसानों को बीज किट तथा कृषि औजारों का वितरण कर प्रति हितग्राही 16 हजार 500 रु. का आहरण किया गया है। योजना में धांधली का आलम यह रहा कि जगदलपुर की फर्म एसआर सप्लायर्स को भी अनाजों व सब्जियों के बीज तथा कृषि औजारों की आपूर्ति का काम दे दिया गया था। इस फर्म ने जनपद कार्यालय में बिल पेश कर 1 लाख 95 हजार रु. प्राप्त कर लिए हैं। एसआर सप्लायर्स का कृषि से संबंधित कार्यों और सामग्री आपूर्ति से कोई वास्ता नहीं है। इसकी पुष्टि उसके द्वारा पेश बिल से होती है।इस बड़ी घपलेबाजी पर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल और जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सुर्वे ने बकावंड जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर जवाब तलब किया था, लेकिन इसे जनपद सीईओ ने अनदेखा कर दिया। हरिभूमि ने जब इस घपलेबाजी को प्रमुखता से उजागर किया, तब जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सुर्वे ने तगड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जनपद पंचायत के सूत्रों ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ ने बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ से मामले से जुड़े बिल, पावती, भुगतान आदि के दस्तावेज मंगवा लिए हैं। दस्तावेजों की पड़ताल और भौतिक सत्यापन के बाद सभी दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी, ऐसी उम्मीद है।

विधायक जैन ने दी इफ्तार दावत

0

जामा मस्जिद पहुंचकर दी ईद की अग्रिम शुभकामनाएं

जगदलपुर शुक्रवार शाम जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जामा मस्जिद परिसर के पास इफ्तार दावत दी। उन्होने नमाज अदा करने आए मुस्लिम धर्मावलंबियों को गले लगाकर ईद की अग्रिम शुभकामना भी दी। शाम लगभग चार बजे मस्जिद परिसर के पास अपने सहयोगियों के साथ विधायक जैन पंहुचे। उन्होने रोजेदारों के फलाहार, शीतल पेय आदि की व्यवस्था की।

इस दौरान उनके साथ हाजी हाशिम खान, वासिम खान, एस करीमुद्दीन, शकील खान, शकील रिजवी, रहमान, अकील खान, सीमाब खान, मोइन कुरैशी, मोइन खान, जफर अली, सायमा अशरफ, रामशंकर राव, होरी मंडल, गौरनाथ नाग, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, सुषमा कश्यप, पंचराज सिंह, लता निषाद, कोमल सेना, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, अमर सिंह, हरीश साहू, एस नीला, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप, विक्की निषाद, सुशील मौर्य, नीलम कश्यप, विकास राव, गौरव आयंगर, माही श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौहान, जाहिद हुसैन आदि मौजूद थे।

श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी का डारेक्टर गिरफ्तार

0

डायरेक्टर फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनन्द छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी निरीक्षक नवीन चोरकर के नेतृत्व में फरार आरोपियों की पत्ता तलाश लगातार की जा रही थी। आरोपियों की पता तलाश के दौरान पता चला कि आरोपी निर्मल बनेलिया केन्द्रीय कारागृह भरतपुर (राजस्थान) में निरूद्ध होने की सूचना से माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद से आरोपी निर्मल धनेलिया का प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना बालोद में श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी को लुभावनी स्कीम एवं अधिक व्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोड़ों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि न देकर भग जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 88/2016 धारा 420, 34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिट एवं यन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व वारा 10 छ.ग. निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के विवेचना क्रम में श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड के फरार डायरेक्टर आरोपी निर्मल धनेलिया पिता रामचंद घनेलिया सा. सुनार की सात भाई का बगिया के पीछे लक्ष्मीगंज ग्वालियर (म.प्र.) को प्रकरण संख्या 2000/2018 प्र.रि.सं. 311 / 2018 धारा 420, 409 भादवि0 4776 चिट फण्ड अधिनियम में दिनांक 21.09.2022 को 07 वर्ष साधारण कारावास की सजा से दण्डित किये जाने पर कारागृह भरतपुर में निरूद्ध होने से प्रोडक्सन वारंट जारी किया गया था।

जिसे राजस्थान पुलिस की सहायता से आरोपी निर्मल बनेलिया पिता रामचंद धनेलिया सा. सुनार की सात भाई का बगिया के पीछे लक्ष्मीगंज ग्वालियर (म.प्र.) को आज दिनांक 21.04.2023 गिर कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रोजेदारों के साथ इफ्तार में शामिल हुए कांग्रेस नेता शर्मा

0

जगदलपुर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा शहर के जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में जाकर रोजेदारों को मुबारकबाद दी और उनके साथ इफ्तार कर अल्लाह से बस्तर व छत्तीसगढ़ में अमन की दुआ की। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि रमजान इबादत का महीना है। रमजान में रोजे रखने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को खैरात करना और मन, कर्म और वचन से पाक रहना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईदुल-फ़ित्र का त्योहार खुदा का इनाम, इत्तेहाद तो है ही, यह भाईचारे का पैगाम भी देता है।

ऐसा माना जाता है कि रमजान महीने में कुरान की आयतें उतरना शुरू हो गई थीं। पैगंबर साहब ने भी रोजे रखे थे। इसलिए इस्लाम को मानने वाले सभी लोगों के लिए रोजे रखना फर्ज माना गया है। शर्मा ने कहा कि ये पूरा महीना नेकी और इबादत करने का है। उन्होंने कहा कि मजहब आपस में बैर रखना नहीं सिखाता।

शंखनाद कर मंदिर का लोकार्पण किया विधायक लखेश्वर बघेल ने

0
  • सौतपुर गांव में नवनिर्मित गंगादई माता मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
  • बड़े देवड़ा के बालीदेवी उत्सव में भी शामिल हुए बस्तर विधायक

बकावंड क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा के आश्रित ग्राम सौतपुर में नवनिर्मित गंगादई माता मंदिर का लोकार्पण शंखनाद करके किया। वे बड़े देवड़ा में आयोजित बालीदेवी उत्सव में भी शामिल हुए। बघेल ने गंगादई माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। बडे देवड़ा के आश्रित ग्राम सौतपुर में गंगादई के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण शंखनाद करके किया।

ग्राम बड़े देवड़ा में ग्रामीणों ने बघेल का भव्य स्वागत किया। उन्होंने बाली देवी उत्सव का शुभारंभ एवं सांस्कृति मंच का लोकार्पण भी किया। बड़े देवड़ा में आयोजित बाली पर्व में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। 90 दिनों तक चलने वाले बाली मेला के लिए तीन लाख रूपए की स्वीकृत दी। इस दौरान दिनेश यदु, गोपाल कश्यप, धनुर्जय कश्यप, बिगनेश्वर कश्यप, सोनाधर, तुलाराम बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, शोभाराम भारती, मगरू, लखमू, सेतलाल, मैकूराम, गजाधर सेठिया, दिनेश सेठिया, नरसिंह, कार्तिक, रुपसिंह, विक्रम, मोतीराम, किशन, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

विवाह समारोह में एसिड अटैक, वर – वधु समेत 11 लोग झुलसे

0
  • मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाबाल हिरला भाटापारा का
  • हमलावरों ने बिजली गुल कर वारदात को दिया अंजाम

बस्तर जिले के ग्राम छोटे आमाबाल हिरला भाटापारा में शादी के समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। एसिड अटैक की इस घटना में दूल्हा दुल्हन समेत 11 लोग झुलस गए हैं। सभी को भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सुनियोजित तरीके से बिजली गुल करके वारदात को अंजाम दिया गया है।माना जा रहा है कि हमलावर एक से ज्यादा थे। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे आमाबाल गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच अचानक बिजली चली गई।

बिजली गुल होते ही किसी व्यक्ति ने मंडप में बैठे दूल्हा – दुल्हन को टारगेट कर एसिड फेंक दिया। एसिड की जद में दूल्हा – दुल्हन तथा आसपास बैठे लोग आ गए। दूल्हा दुल्हन समेत कुल 11 लोग झुलस गए। झूलसे लोगों में सात महिलाएं शामिल हैं। मंडप में चीख पुकार मच गई। सलामत बचे लोगों ने मोबाइल फोन टॉर्च की रोशनी में झुलसे लोगों की मदद शुरू की। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक के वाहन से झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने जख्मी लोगों और विवाह स्थल पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक हमलावर का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। भानपुरी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बस्तर जिले के इतिहास में संभवतः एसिड अटैक का यह पहला मामला है। घटनाक्रम को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे प्रतीत होता है कि हमलावर अकेला नहीं था, बल्कि उसके कुछ सहयोगी भी थी। इन्हीं सहयोगियों ने ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ कर अथवा बिजली खंभों के तारों को आपस में उलझाकर बिजली आपूर्ति ठप कर दी होगी, फिर मुख्य हमलावर ने लोगों पर एसिड फेंका होगा।

कांग्रेस की चिंता करने की बजाय भाजपा और स्वयं की चिंता करे केदार कश्यप – चंदन कश्यप

0

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप के बयान पर तंज कसते हुए नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष1 चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की चिंता करने की बजाय भाजपा और स्वयं की चिंता करे केदार कश्यप। आज नारायणपुर विधानसभा के विकास को देखके मुद्दा विहीन भाजपा के नेता कांग्रेस विधायकों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को खराब परफार्मेंस बता कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे। आज नारायणपुर विधानसभा सभा मे सर्वागीण विकास हो रहा है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र मे हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आज मर्दापाल, छोटे डोंगर मे उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवीन कॉलेज खोला जा रहा है। नारायणपुर विधान सभा में नवीन तहसीलों कोहकमेटा,छोटे डोंगर, मर्दापाल व भानपुरी की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को राजस्व प्रकरण, जाति, निवास, आय बनाने अब लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं। आज गाँव गाँव तक पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है जिससे आवागमन सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होगी। 15 साल तक प्रदेश और नारायणपुर की जनता भाजपा से त्रस्त थी। भाजपा ने 15 साल तक प्रदेश मे केवल आदिवासियों के ऊपर अत्याचार और कमिशन खोरी के अलावा कुछ नहीं किया आज कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ न्याय किया है। प्रदेश की जनता भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से खुश है। आगामी चुनाव मे भी प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के ऊपर बनी रहेगी हमे पूर्ण विश्वास है। आज पूर्व मंत्री केदार कश्यप को कांग्रेस और कांग्रेसी विधायकों की चिंता की जरूरत नहीं है। क्षेत्र की जनता भाजपा को नकार चुकी है चिंता करना ही है तो भाजपाइयों और स्वयं की करे

MOST POPULAR

HOT NEWS