संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन ने सोमवार को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन उपरांत जिले के पहले बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश हितग्राही राधारानी को प्रदान किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने हितग्राही को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने की योजना प्रारंभ की गई है, इस योजना का बेरोजगार युवा जरूर लाभ लें। अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि ओरना कैम्प आड़ावाल की आवेदिका राधारानी हावलादार बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्रता की सभी शर्तों को पूर्ण करती है। इसलिए जनपद पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतम पाटिल के द्वारा आवेदिका को बेरोजगारी भत्ता की स्वीकृति हेतु अनुशंसा किया गया। राधारानी ने बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन 01 अप्रैल किया था तथा उसे दस्तावेजों का सत्यापन के लिए सोमवार को सुबह की पाली में समय दिया गया था।
कुसुमकसा परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया
कल दिनाक 02 / 04/2023 को परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा मे कर्मा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सुबह 10 बजे से 12 गांव के साहू समाज के लोगो ने शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया दोपहर को भक्त मां कर्मा जी का मुर्ती स्थापना कर अतिथि का आगमन के साथ स्वागत सम्मान और उदबोधन कर सम्मान का कार्यक्रम हुवा जिसमे मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी जिला पंचायत उपध्यक्ष बालोद संजय बैस जी जनपद सदस्य डौण्डी जितेन्र्द साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद युवाराज साहू जी तहसिल साहू संघ दल्ली राजहरा अंजलि साहू जी दल्ली राझहरा भोजसाहू हिन्छा राम साहू सत्यवती साहू मिथलेश साहू अतिथियों के साथ यह कार्यक्रम किया गया ।


जिसमे अध्यक्ष टिकेन्द्र साहू परिक्षेत्र साहू समाज उपाध्यक्ष गौरी शंकर साहू प्रहलाद साहू गौतम साहू देवशरण साहू सजिवन साहू केशव साहू तेजराम साहू कुशल साहू खोमन साहू बलवंत साहू जी एवं परिक्षेत्र साहू समाज के अंतरगत ग्राम गिधाली बिटाल धुरवाटोला अरमुरकसा चिपरा झिकाटोला अडजाल के समाजिक बंधु उपस्थित रहे यह कार्यक्रम समाज सुधार के विषय मे चर्चा मे रहा ।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

विधायक जैन ने तीन ग्राम पंचायतों को दिए पानी टैंकर
- हाटपदमुर, कुलगांव और धनियालूर में अब टैंकर से की जाएगी पेयजल की आपूर्ति
जगदलपुर राज्य शासन के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाट पदमुर, कुलगांव व धनियालूर में पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टैंकर प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों के परिवारों में कोई भी सुख दुःख का कार्य होता है, तो पेयजल आपूर्ति के लिए दूसरी जगहों से पानी टैंकर लाना पड़ता रहा है, पर अब आपके ही गांव में पानी टैंकर उपलब्ध हो जाने से आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। हमारी सरकार आपके हर सुख- दुख में साथ खड़ी है। आज आपकी ग्राम पंचायत में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।चाहे सड़क हो, पुल पुलिया हो, बिजली हो, पेयजल हो या फिर स्वास्थ सुविधा हो, गांव गांव में ये इनका विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आपके गांव में पानी टैंकर आ जाने से अब विवाह के कार्यक्रम हो या दुख के कार्यक्रम पेयजल के लिए कोई समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, सरपंच कुलगांव सोनो कश्यप, उप सरपंच बुरंदु राम, पुजारी जयराम, सरपंच धनियालूर मोतीराम बघेल, उप सरपंच जाकबो कश्यप, पुजारी तिलक राम, हाट पदमुर सरपंच मानसाय, उप सरपंच रूपधर कश्यप, वरिष्ठ नेता टी लक्ष्मैया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक लखेश्वर बघेल ने उत्कल समाज को दी लाखों की सौगात
बस्तर क्षेत्रीय विधायक तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जगदलपुर उत्कल समाज को लाखों रु. की सौगात दी। समाज प्रमुखों के निमंत्रण पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने उत्कल दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर समाज के लोगों का अभिवादन किया और उन्हें उत्कल दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान लोगों की जुबां पर एक शख्सियत की जमकर तारीफ होती रही है। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि मिलनसार सौम्य व्यक्तित्व के धनी तथा जनता से जुड़े कार्यों और लोगों की सुनवाई को पहली प्राथमिकता देने वाले तथा हर समाज को साथ लेकर चलने वाले बस्तर विधानसभा क्षेत्र के टाइगर लखेश्वर बघेल थे। बघेल ने समाज प्रमुखों के हर एक बात पर तुरंत निराकरण करते हुए विभिन्न कार्यों की मंजूरी देते हुए समाज की हर समस्या को तत्काल दूर करने की हामी भर दी। बघेल ने भैरव बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 5 लाख, उत्कल समाज की सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा की।समाज के भवन के लिए भूमि दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके समक्ष उक्त बात रखकर भूमि आवंटित कराने का भरोसा दिलाया।विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूपेश बघेल की सरकार ने सभी समाज को भूमि दिलाई है। उत्कल समाज के लिए जमीन और भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। बस्तर विधायक ने कहा कि 1 अप्रैल 1936 में को भाषा के आधार पर ओड़िशा राज्य के तौर पर उत्कल प्रांत का गठन हुआ था। भाषा के आधार पर गठित यह देश का पहला राज्य है।समाज के लोगों ने शॉल व श्रीफल भेंटकर विधायक लखेश्वर बघेल का सम्मान किया।कार्यक्रम में मोहनदास पट्टजोशी, समाज अध्यक्ष प्रफुल मिश्रा, सचिव विजय बेवर्ता, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंदना दास, शुभ्रा दास, रितेश पट्टजोशी, सुमीत महापात्र, उर्मिला आचार्य, सुरेश दास, बीरेंद्र महापात्र, लव महापात्र, प्रकाश रावल, सत्यनारायण तिवारी, राजेश कुमार एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।
स्वाधीन जैन बने केसीजी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी, समर्थकों में हर्ष
बालोद, 02 अप्रैल। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी, सह प्रभारी के नामों का ऐलान हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की अनुसंशा पर शकील अहमद ने ये सूची जारी की है। जारी सूची के मुताबिक स्वाधीन जैन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि दल के भीतर महत्वपूर्ण कार्य अल्पसंख्यक मोर्चा का होता है और प्रदेश मीडिया प्रभारी होने के नाते स्वाधीन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
अपने नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सहित सभी बड़े नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जवाबदेही दी है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। प्रदेश संगठन द्वारा दिये प्रत्येक निर्देश पर पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता केसीजी जिला प्रभारी के तौर पर इनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही बालोद जिले में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी है। युवा तुर्क स्वाधीन जैन को जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद कहा जा रहा है कि नवगठित जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा पहले से भी ज्यादा तत्परता से कार्य करेगा एवं भाजपा संगठन को सशक्त बनाने मे अपनी अहम भूमिका निभायेगा। पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को करेंगे मजबूत घोषणा बाद चर्चा में स्वाधीन जैन ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे, तथा अपनी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इधर केसीजी जिला भाजपा पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भी स्वाधीन जैन को उनकी नई भूमिका के लिये बधाई दी है। और साथ ही आशा व्यक्त की है कि जैन जिला प्रभारी के रूप मे पार्टी एवं अल्पसंख्यक मोर्चे को मजबूत बनाने मे अपनी अग्रणी अहम भूमिका निभायेंगे। भाजपा को मजबूत करने के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपीं है, वह उसे पूरी तरह निभाएंगे। पूर्व में भी पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुका हूं। अब पुनः बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे पूरा करने के लिए पूरी टीम को साथ लेकर दायित्व का निर्वाह किया जाएगा: स्वाधीन जैन केसीजी जिला प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा
सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत दूसरा घायल
बालोद गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा में सड़क हादसा में एक शिक्षिका की मौत हो गई तो वही दूसरी गंभीर रूप से घायल है सूत्रों के अनुसार गुरुर विकासखंड के गाँव चंदनबिरही स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षिका बोर्ड पेपर जांचने बालोद आ रही थी इसी दौरान गुरुर थाना क्षेत्र बालोद-गुरुर राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम भरदा के पास हाईवा ट्रक की शिकार हो गई. इस घटना मे शिक्षिका नीता बघेल की मौके पर दम तोड़ दी वही दूसरी शिक्षिका मीनू साहू गम्भीर रूप से घायल है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. अभी जांच हैं । दुर्घटना के पश्चात गुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जांच कार्रवाई में जुट गई है।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

नाबालिग लडकी को भगाकर ले जाकर व दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार
थाना रनचिरई क्षेत्र जिला बालोद का मामला नाबालिग लडकी को भगाकर ले जाकर बलात् शारीरिक संबंध स्थापित करने का मामला। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा गठित टीम द्वारा अपह्ता एवं आरोपी को जिला मैदेका तेलंगगाना से बरामद किया।0- आरोपी शत्रुहन पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव छ0ग0 को दिनांक 02.04.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना दिनांक 23.02.2023 को आरोपी शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0), थाना रनचिरई क्षेत्र के नाबालिग बालिका को भगाकर जिला मैदेका, तेलंगगाना ले जाकर बलात् शारीरिक सबंध स्थापित किया

अपह्ता के पालक/पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दिनांक 27.02.2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने का थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर अज्ञात संदेही का मोबाईल नंबरो का सायबर सेल बालोद द्वारा लगातार तकनीकी जांच करते रहे, सायबर सेल बालोद के अथक प्रयास से लोकेशन जिला मैदेका, तेलंगगाना का पता चलने पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को तत्काल दिनांक-31.03.2023 को तेलंगगाना भेजा गया नाबालिग अपहृता एवं आरोपी शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से दिनांक 01.04.2023 को दस्तयाब कर थाना रनचिरई जिला बालोद लाया गया। महिला अधिकारी से बयान कराने पर बताया कि पीडिता को आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जिला मैदेका, तेलंगगाना ले गया जहां जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 366(क), 376(2)(ढ), 376 (3) भादवि, 4,5 (ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। आरोपी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी शत्रुहन ठाकुर को दिनांक 02.04.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।आरोपी का नाम:- शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

पंचायत सचिवों की हड़ताल ने हिला दी शासन प्रशासन की चूलें
- ग्रामीणों के जरुरी कार्य अटके, ग्राम पंचायतों में लटकने लगे ताले
- सचिवों के न रहने से ग्रामीणों के आर्थिक सर्वेक्षण में व्यावधान
जगदलपुर पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण सेवा का भट्ठा बैठ गया है। शासन के महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का संचालन थम गया है। ग्रामीणों को पंचायतों से जुड़े कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। बेरोजगारी भत्ता के लिए युवा फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। पंचायतों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मनरेगा के कार्य बंद होने की स्थिति में है। प्रशासन को भी ग्रामीणों के आर्थिक सर्वेक्षण में कठिनाई हो रही है।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बजट सत्र 2023-24 में सचिवों की मांग पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिए जाने से क्षुब्ध ग्राम पंचायतों के सचिव अपने संघ के प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल पर हैं। बस्तर जिला समेत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव संघ दो वर्ष परीविक्षा अवधि पूरी होने के पश्चात शासकीयकरण की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद व कलमबंद कर अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर हैं।

इस वजह से ग्राम पंचायतों का कामकाज ठप पड़ गया है और अधिकतर पंचायतों में ताले लटक रहे हैं। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा घुरवा गुरवा बाड़ी पर भी ग्रहण लग गया है। गोठानों में गोबर खरीदी प्रभावित हो गई है एवम ग्रामवासियों को जरूरी दस्तावेज बनवाने तथा अन्य कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में भी प्रशासन को सचिवों के बिना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन पत्र भरवाने में युवाओं को भी कठिनाई आ रही है। सचिव संघ जिला बस्तर के पदाधारियों का कहना है कांग्रेस ने सरकार में आने से पहले ग्राम पंचायत सचिवों से वादा किया था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण कर दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बने पांच साल पूरे होने को हैं, लेकिन सरकार अब तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। उल्टे शासन द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए यह आदेश जारी किया गया है कि सचिव अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में व्यवस्था हेतु 24 घंटे के अंदर अपने कर्तव्य प्र उपस्थित हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि हम सभी सचिव साथी इस आदेश का पुरजोर विरोध करते हैं और अब आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक हमारी एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होती,तब तक हम सभी सचिव साथी हड़ताल पर डटे रहेंगे।
अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए कांग्रेसी नेता कर रहे छात्रावास के नाबालिग मासूम बच्चों का रैली में उपयोग
- अभाविप बस्तर ने कांग्रेस सरकार एवं एनएसयूआई का फूंका पुतला
जगदलपुर: दिनांक 31/03/2023 को बस्तर के जिला केंद्र जगदलपुर में कांग्रेसियों के द्वारा मसाल रैली का आयोजन किया गया था जिसमे कांग्रेसी नेता अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए शैक्षणिक परिसरों के नाबालिग बच्चों का भारी संख्या में रैली में उपयोग किया गया था | अभाविप बस्तर के जिला संयोजक वरुण साहनी ने बताया कि कांग्रेस के मशाल यात्रा में जगदलपुर के नेहरू छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों को कांग्रेसी नेताओं के द्वारा 9वीं एवं 11वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों को रैली में ले जाया गया था, मशाल रैली के दौरान स्पिरिट एवं अन्य केमिकल का उपयोग किया जा रहा था | जिसकी रैली के दौरान केमिकल का जरकिन फटने से बच्चों के चेहरे एवं शरीर बुरी तरह से झुलस चुके हैं | वर्तमान में उन घायल छात्रों का परीक्षा भी चल रहा है ऐसे में उन घायल छात्रों के भविष्य का जिम्मेदारी कौन लेगा |अभाविप के साथ बच्चों ने नाम सामने ना लाने की शर्त पर बताया कि अक्सर ऐसे कांग्रेस के कार्यक्रमों में ले जाया जाता है | वरुण साहनी ने एनएसयूआई ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप के नेहरू छात्रावास में रहने पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसके इशारो पर एवं किस आधार पर हॉस्टल अधीक्षक के द्वारा उसे वहाँ रहने दिया जा रहा है l अभाविप ने शैक्षणिक संस्थानों के नाबालिग बच्चों को राजनीतिक रैलियों में शामिल करने को लेकर पूर्व में भी विरोध जताया था |अभाविप ने छात्रहित में जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है | प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सह मंत्री एवम जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी,बस्तर विभाग छात्रा प्रमुख सरिता ठाकुर ,शैलेष ध्रुव, गजेंद्र बघेल, संजय मुखर्जी, उमेश मरकाम, नरेंद्र सेठिया,चेतन कश्यप, जसमनी नाग, वंदना ठाकुर, तीरथ कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
नक्सल गढ़ के मेले में जमकर थिरके विधायक रेखचंद जैन
- आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के मुख्यमंत्री के प्रयासों से लोगों के चेहरे पर खुशी – रेखचंद
- चंद मिनटों की थिरकन के बूते आदिवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गए विधायक जैन
बस्तर नक्सली हिंसा के मामले में संवेदनशील माने जाने वाले वनांचल क्षेत्र के गांवों में आयोजित मेले में पहुंचकर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आदिवासियों के संग झूम झूमकर नाचे। जैन की थिरकन देख लोग आश्चर्य चकित हो उठे। अपने विधायक को अपनी कला संस्कृति में ऐसे रचते बसते देख उनकी खुशी का पारावार नहीं रहा। अपनी कुछ मिनटों की थिरकन के बूते विधायक रेखचंद जैन आदिवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गए।
एक दौर था, जब नक्सली हिंसा से ग्रस्त बस्तर में लोग हंसना खिलखिलाना भी लगभग भूल चुके थे। अब वो दिन लद चुके हैं। अब तो नक्सल गढ़ में भी बस्तर की कला संस्कृति हिलोरें मारने लगी हैं। जनप्रतिनिधि भी धुर नक्सल प्रभावित गांवों में आदिवासियों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी कला संस्कृति और परंपराओं में सहचर बनने लगे हैं। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी ऐसे ही जनप्रतिनिधि हैं, जो गाहे बगाहे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अति संवेदनशील गांवों में बिंदास होकर पहुंच जाते हैं। जैन अपने क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में सहचर बनते हैं। जैन को धुर नक्सल प्रभावित गांव कावापल और कोलेंग में आयोजित मेलों में शामिल होने के लिए दोनों गांवों के लोगों ने न्योता दिया था। जैन मेलों में शामिल होने पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनका परंपरागत ढंग से भव्य स्वागत किया। जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की सुख शांति समृद्धि की कामना की। इसके बाद आदिवासी नृत्य दलों के साथ मांदर की थाप पर जमकर झूमते रहे सहज, सरल, सुलभ विधायक को अपने बीच पाकर हर्षित ग्रामीणों ने कहा विधायक हो तो ऐसा। ग्रामीणों के साथ ताल से ताल मिलाकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन काफी देर तक नाचते झूमते रहे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी, माता मावली, माता जलनी एवं माता परदेसिन के जयघोष से पूरा वनांचल गूंज उठा था। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप आज सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। मेला मड़ई हमारी आस्था और लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमें अपनी समृद्ध कला संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी के हवाले करना है।हमारी सरकार ने देव गुड़ियों एवं माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं संवर्धन का जो कार्य किया है, उसके फलस्वरूप आज गांव – गांव में देव गुड़ियों का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सरपंच कमलोचन नाग, अरुण सेठिया, सरपंच माहंगू राम, जनपद सदस्य मानू नाग, सरपंच रतन बघेल, सरपंच समधू राम बघेल, रामसिंग, जगदलपुर नगर निगम के पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


