City Media - Page 911 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 911

देश और राज्य के हित में हल्बा समाज का योगदान अतुल्य

0
  • अभा हल्बा समाज ने कौड़ावंड में धूमधाम से मनाया शक्ति दिवस
  • गैंदसिंह की शहादत को नमन करते विधायक बघेल ने दी श्रद्धांजलि


बस्तर अखिल भारतीय हल्बा समाज के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र बस्तर के ग्राम कौड़ावंड में शक्ति दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल थे। इस अवसर पर शहीद गैंदसिंह की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।


कौड़ावंड के मुख्य चौक सेcकलश यात्रा, शोभायात्रा,जीवंत झांकियां निकली गईं। विधायक श्री बघेल का जगह – जगह स्वागत किया गया। श्री बघेल ने हल्बा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर समाज प्रमुखों के साथ शक्ति दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाजिक झंडा रोहण कर किया गया। समाज के प्रतिभावान बच्चों व कर्मचारियों, समाज को गौरवान्वित करने वालों का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में बस्तर विधायक ने कहा कि हमारे हल्बा समाज के लोग बहुत ही जागरूक हैं। रियासत काल से राजा महाराजााओं के विश्वास पात्र रहे हैं। उनके सैनिक के रुप में रियासत को मजबूती प्रदान करते थे। समाज को एकजुट व संगठित करने के लिए हमारे पूर्वज अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे। वे शिक्षा के लिए भी लोगों को जागरूक करते थे। पुरखों की ही देन है कि आज हल्बा समाज के भाई बहन भी बड़े बड़े पदों रहकर देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं। देश और समाज के प्रति उनका योगदान अतुल्य है।
बॉक्स
अपनी घोषणा पर किया अमल
विधायक श्री बघेल ने पिछले वर्ष शक्ति दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की थी, जो एक वर्ष में फलीभूत भी हो गई। इस भवन का लोकार्पण विधायक श्री बघेल के ही हाथों हुआ। यह भवन 10 लाख रु. की लागत से बना है। कार्यक्रम में हरिश्चंद्र लेकाल, जानकी राम, सुखदई बघेल, भरत कुमार दामूलाल, खगेश्वर, हरिबंधु, गौतम लेकाल, तुलाराम, बंधुलाल, अभिलेश, विनीता पांडे, ललित पुजारी, विश्वनाथ, गोविंद, मुरली, लक्ष्मीनाथ, रतुराम, फरशु, गुड्डू, गणेश, घशु, दुलार सिंह, रीना बाकड़े, धनाय बाकड़े, बुदरी, मिनबती, गायत्री, नीलावती, सरिता मांझी, रुखनी, हीरामनी, नीलम कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र, हरिनाथ, समाज प्रमुख एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

धान खरीदी केंद्र प्रभारी को सिर्फ हटाया, नहीं कराई एफआईआर

0
  • 50 क्विंटल धान की गफलतबाजी में इतनी कृपादृष्टि आखिर क्यों ?
  • मामला छोटे देवड़ा केंद्र में बाहर से लाए गए धान की फर्जी खरीदी का


बकावंड अपने पिता की ऋण पुस्तिका की आड़ में कोचिया का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले बकावंड विकासखंड के छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर सख्त कार्रवाई न करते हुए उन्हें मात्र प्रभार छीनने की मामूली सजा दी गई है। इसे लेकर तरह – तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 50 क्विंटल धान के फर्जीवाड़े में खरीदी केंद्र प्रभारी पर एफआई न कराए जाने को लोग संदेह की नजरों से देख रहे हैं।
लेंपस सोसाइटी छोटे देवड़ा के अधीन धान खरीदी केंद्र छोटे देवड़ा के प्रभारी कैलाश कश्यप ने खरीदी दस्तावेज में अपने पिता शोभाराम के कृषि ऋण पुस्तिका का उल्लेख कर धान बिक्री के लिए 1 दिसंबर को टोकने जारी किया था और 2 दिसंबर को 50 क्विंटल धान इस ऋण पुस्तिका के आधार पर केंद्र में बेचा गया था। यह धान सीमावती राज्य उड़ीसा से मंगाकर बेचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था, जो जांच में सही भी पाया गया। उल्लेखनीय है कि तथाकथित किसान शोभाराम कश्यप के नाम पर जिस तिथि को 50 क्विंटल धान खरीदा गया था, उस तिथि तक शोभाराम के खेतों और खलिहान में कटी फसल रखी हुई थी। उस समय फसल की मिंजाई भी नहीं हुई थी। इतने बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाले खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप को लेंपस सोसाइटी प्रबंधक ने अब जाकर प्रभार से हटाने की कार्रवाई मात्र की है। उनकी जगह शमुराम कश्यप को छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। किसानों का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल किसानों को धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिला रहे हैं। इसके अलावा वे बोनस भी ज्यादा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की नेक मंशा पर पानी फेरने वाले धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इतनी बड़ी गफलतबाजी करने के बावजूद कैलाश कश्यप को लंबे समय तक केंद्र प्रभारी बनाए रख उनकी निगहबानी में धान खरीदी कराई जाती रही। यह भी संदेह के दायरे में आता है।

शक्ति दिवस पर समाज के प्रतिभावान बच्चो को सम्मानित किया मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लाक में आज शक्ति दिवस पर ग्राम चिपरा एवम अड़जाल के बाद चिखली एवम खुर्सीटिकुर में माननीय मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए जहां पर सबसे पहले सभी अतिथियों को बैंड बाजा के माध्यम से स्वागत किया गया तत्पश्चात मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं माननीय अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवम बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई

ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न मांग की गई जिस पर माननीय मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी ने जल्द ही पूरा करने के लिए आश्वस्त किया है समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया एवम मुख्य अतिथि द्वारा सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया एवम शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी ग्रामिणो को बताया गया समस्त क्षेत्रवासियों को शक्ति दिवस के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं सभी समाज प्रमुखों को सामाजिक बंधुओं को सकारात्मक नियम बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया

एवं अंतिम में सभी समाज प्रमुखों की ओर से माननीय मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री कैलाश राजपूत, जनपद पंचायत सद्स्य यश राणा, प्रदीप दिल्लीवार, रविकांत देशमुख बेलसिंह रावटे, निजाम सिंह कोसमा, ईश्वर लाल भुआर्या, सदा राम राणा, अंजोर कोमा, मुकुंद राम भण्डारी, सोन सिंह हिडको, देवेंद्र कुमार सिंदरामे, कीर्तन लाल ठाकुर, समस्त सामाजिक बंधु एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शक्ति दिवस के अवसर पर ग्राम रजही पहुंचे विक्रम धुर्वे

0
  • कबड्डी खेलने से व्यक्ती मानसित व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है:–धुर्वे
  • एक दिवसीय कब्बड़ी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ध्रुवे पहुंचे ग्राम रजही

दल्लीराजहरा यूवा संगठन एवम समस्त ग्राम वासी के तत्वधान में शक्ति दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम रजही में किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे(सांसद प्रतिनिधि), चिखलाकसा), आयोजन की अध्यक्षता कौशल गौर (ग्राम प्रमुख हल्बा समाज)विशिष्ठ अतिथि अब्दुल इब्राहिम (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा),सदाराम धनेंद्र, बलीराम कोसमा ने की। इस दौरान गुलाब बदेंद्र (समिति अध्यक्ष), डिकेश कोसमा (समिति सचिव), लक्ष्मीकांत (समिति कोषाध्यक) व समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम धुर्वे ने मां दुर्गा की पूजाअर्चना दीप प्रज्ज्वलित की व सभी ग्राम वासियों को शक्ति दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर कब्बड़ी प्रतियोगिता की शुरुवात की।धुर्वे ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। धुर्वे ने आगे कहा की इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता कराने से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है और यूवा राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं को दिखाते है। अब्दुल इब्राहिम ने प्रतियोगिता की शुरुवात कर रहे दोनो टीमों को हार जीत की परवा नहीं करते हुए खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए कहा। ग्राम प्रमुख कौशल गौर ने खेल को शांति पूर्ण तरीके से खेलने को कहा इस एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता आयोजन को देखने ग्राम रजही के समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धर्मांतरण के ख़िलाफ़ मैदान में उतरेगा साहू समाज के युवा

0
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संगठन महामंत्री का बालोद में भव्य स्वागत

बालोद छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ बालोद जिला का प्रथम बैठक साहू सदन बालोद में बड़ी संख्या में सामाजिक युवा शामिल हुये। बैठक में साहू समाज के युवाओं ने सामाजिक एकता के साथ सर्व समाज में हो रहे धर्मांतरण के ख़िलाफ़ उतरने का संकल्प लिया। प्रदेश संयोजक आनंद साहू ने सामाजिक संरचना के विस्तार एवम साहू समाज की इतिहास को युवाओं के बीच रखा. संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू ने युवाओं की भूमिका समाज मे व्याप्त कुरूतियो को युवाओं ही जड़ के साथ खत्म करने की बात कही गयी है समाज मे बदला की भाव नही बदलाव परिवर्तन जरूरी है कि बात पर जोरो दिया ।

प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ सभाग सयोजक देवा साहू ने कहा ग्रामीण युवाओं के शिक्षा रोज़गार पर प्रकाश डाला जब तक समाज के ज़रूरतमंद अंतिम व्यक्ति की सहायता हम नही कर पाएँगे तब तक समाज की उत्थान की परिकल्पना मात्र है । संभाग सहसंयोजक तोमन साहू ने कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरव शाली रहा है आज हम सभी युवाओ के कंधों पर इस गौरव शाली इतिहास को आगे बढ़ाने का भार है सर्वप्रथम कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला संयोजक दिनेश्वर साहू एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश संगठन सचिव राजेश साहू बैठक का संचालन अंचल प्रकाश साहू द्वारा किया गया इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष गण सोमेश साहू तोरन साहू जिला मीडिया प्रभारी जिला साहू संघ उत्तम साहू परीछेत्री उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू नारायण साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री दिग्विजय साहू सहकोषाध्यक्ष संदीप साहू संभाग संगठन मंत्री धर्मेंद्र साहू अजेंद्र साहू हेमंत साहू राजेश साहू चंद्रभान साहू यानेश साहू संयुक्त सचिव पार्थ साहू श्याम सुंदर साहू रोशन सर्वा नरेंद्र साहू सूरज साहू वामन साहू प्रवीण साहू चंद्रभान साहू सुभाष साहू दानी राम साहू कामता प्रसाद साहू राजू साहू केसर साहू झम्मन हिरवानी भूपेंद्र कुमार नील ध्वज साहू धनंजय साहू मीनु साहू धर्मेश यशवंत साहू योगेश्वर साहू वर्षा रानी साहू प्रकाश साहू रूद्रेश कुमार साहू टांडेश्वरी वाणी वीरेंद्र साहू मनोज कुमार गजेंद्र कुमार साहू कमल कांत साहू आदि
प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ सभी टीम ,संभाग ,जिला ,तहसील ग्रामीण से युवा प्रकोष्ट बड़ी संख्या में युवाओ गण उपस्थित रह प्रेषक दिनेश्वर साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोतरा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

10 जनवरी को सदगुरुदेव देंगे जगदलपुर आश्रम बोधघाट में दर्शन

0
  • तैयारी में जुटे बस्तर संभाग के सद्गुरु शिष्य व संत समाज
  • स्वामी सदगुरुदेव की दर्शन से क्षेत्र की वातावरण होगी भक्तिमय

जगदलपुर संत विज्ञान देव महाराज का दिनांक 10 जनवरी 23 को जगदलपुर आश्रम बोधघाट में बस्तर संभाग के संत समाज के शिष्यों के दर्शन देने के लिए स्वयं आ रहें है । इसी तारतम्य आश्रम में बैठक रखा गया था ।कि सभी लोग अपने अपने ब्लॉक में बैठक रख कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराये और ब्रह्मा विद्या विहंगम योग के श्रुत ज्ञान को प्रत्येक जीवधारी अपना कर अपने अमूल्य जीवन को सरलता पूर्वक जीने की जो कला सदगुरुदेव बतलाते हैं कि जीव आत्मा की जो स्रोत ज्ञान धारा है

ना उसे राजा छीन सकता है और ना ही चोर उसे चुरा सकता है जो अजर अमर ज्ञान हमारे सदगुरुदेव बतलाते हैं मनुष्य जीवन सभी जीव धारियों से श्रेष्ठ जीव मनुष्य को पृथ्वी में माना जाता है इसी मनुष्य के शरीर में सोचने समझने विवेक पूर्वक किसी से बात करने सुनने की क्षमता पाई जाती है इसलिए हमारे ऋषि महर्षि ने कहा है कि मनुष्य का जीवन और शरीर जिसका कीमत हमारे ऋषि महर्षि ने अरबों खरबों में मनुष्य जीवन जीव आत्मा को परमात्मा की कृपा और दया दृष्टि से मनुष्य शरीर प्राप्त होता है।इसी क्रमशः में बकावण्ड ब्लॉक के तुलाराम गुरूभाई के निवास स्थान में बैठक रखी गई।इस अवसर में विभिन्न क्षेत्रों के गुरु भाई, बहने मौजूद रहे।

सड़कों पर बिजली खंभे, घरों के अंदर लगा दिए पोल सपोर्टर तार

0
  • विद्युत कर्मियों की मनमानी और कारगुजारियों से ग्रामीण परेशान
  • सड़कों पर झूलते बिजली तारों से बढ़ गई है दुर्घटना की आशंका


अर्जुन झा
बकावंड अंचल के ग्रामीण बिजली कंपनी बकावंड कार्यालय में पदस्थ अधिकारी – कर्मचारियों की कारगुजारियों से परेशान हो चले हैं। जिन कार्यों के लिए विभाग के कर्मचारियों को तनख्वाह मिलती है, वे सारे कार्य ग्रामीणों से बेगारी में कराए जाते हैं। सड़कों के बीचों- बीच बिजली के खंभे गाड़ दिए गए हैं, घरों के अंदर तक स्टे तार (पोल सपोर्टर ) लगा दिए गए हैं, बिजली के तार सड़कों पर झूल रहे हैं। ग्रामीणों को हर वक्त गंभीर खतरे के बीच दिन गुजारने पड़ रहे हैं।


बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडानार के आश्रित ग्राम नेगानार व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युतीकरण के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। खानापूर्ति भी ऐसी कि, बिजली की सुविधा ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। नेगानार गांव में घीनू पिता लखमू के घर पास बिजली के खंभे सड़क के बीच में गाड़ दिए गए हैं। वहीं घरों के अंदर पोल सपोर्टर तार लगा दिए गए हैं। छोटे बच्चे हमेशा पोल सपोर्टर तारों में झूलते – खेलते रहते हैं। बच्चों के करंट की चपेट में आने तथा बड़ी अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है। खासकर बरसात के दिनों में जब बिजली पोल से होकर बारिश का पानी स्टे तारों तक आ जाता है, तब करंट फैलने की आशंका और भी बढ़ जाती है। गांव में विद्युतीकरण करते समय कंपनी के अधिकारियों ने घोर लापरवाही बरती। उन्होंने बिजली पोलों को सड़क के बीचोंबीच गड़वा दिए। इसके चलते वाहनों की आवाजाही में बड़ी दिक्कत हो रही है। रात के अंधेरे में खंभे नजर नहीं आते और वाहन खंभों से टकरा जाते हैं।सड़कों के बीच स्थित बिजली खंभों से टकराकर कई वाहन सवार घायल हो चुके हैं। घरों के अंदर लगा दिए गए पोल सपोर्टर तारों में अक्सर करंट प्रवाहित हो जाती है।

वयस्क ग्रामीण तो सावधानी बरतते हुए ऐसे तारों से सुरक्षात्मक दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन बच्चे इन तारों के आसपास ही खेलते रहते हैं। बच्चों के साथ अनहोनी का भय हमेशा बना रहता है। खंभों में लगाए गए तारों को अच्छे से कसा और बांधा नहीं गया है। नतीजतन अधिकांश गांवों में बिजली के तार झूलते नजर आते हैं। तार काफी नीचे तक लटक आए हैं। वहीं सानपारा से छोटे पुजारी पारा एवं अन्य गांवों की गलियों में सीसी रोड जमीन की सतह से एक डेढ़ फीट ऊपर तक बनाई गई हैं। इस वजह से तार सीसी रोड से सात आठ फीट ही ऊपर रह गए हैं। सीसी रोड से गुजरने वाले ट्रक, मिनी ट्रक आदि वाहनों का ऊपरी भाग बिजली के तारों से टकराते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वाहनों से बिजली के तारों के टकराने से अक्सर बिजली गुल हो जाती है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में विभाग के कर्मचारी जरा भी ध्यान नहीं देते। उनका अता पता ही नहीं रहता है। जबकि हर क्षेत्र के लिए एक विद्युत कर्मी की ड्यूटी लगाई जाने की बात अधिकारी कहते हैं। खातिरदारी करने पर ही विद्युत कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करते हैं। वहीं जिनके ग्रामीणों के घरों का कनेक्शन काटना होता है या बिजली बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन तार को जप्त करना होता है, तब गांव में विद्युत कर्मचारी जरूर पहुंच जाते हैं। वहीं विभिन्न गांवों के चौक चौराहे में कटिया फंसाकर बिजली चोरी खुलेआम की जा रही है। यह काम विद्युत कंपनी के मैदानी कर्मचारियों की मिलीभगत से चलता है। पंडानार, नेगानार तथा अन्य गांवों में विभागीय कर्मचारियों की ऐसी कारगुजारियां देखने में आई हैं। ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं का समाधान जल्द करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन व चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों से बेगारी कराते हैं कर्मचारी
विद्युत कंपनी के कर्मचारी बस्तर के ग्रामीणों के भोलेपन का बेजा लाभ उठाने से भी बाज नहीं आते। ये कर्मचारी अपना काम ग्रामीणों से कराकर खुद अपने घरों में आराम फरमाते रहते हैं। बिजली बिल वितरण, तारों को खिंचवाने, लाईन काटने, तार उठवाने के कार्य ग्रामीणों से कराए जाते हैं। पूरे गांव की बिजली चली जाए, तो भी मरम्मत कार्य में ग्रामीणों से ही बेगारी कराई जाती है। चर्चा है कि ऐसे अनेक कार्यों में मजदूर लगाने के नाम पर विभाग के अधिकारी फर्जी बिल बनाकर सरकारी रकम डकार लेते हैं। ग्रामीणों के घरों में आने वाली विद्युत संबंधी दिक्क़तों को दूर करने के लिए कर्मचारी रकम की मांग करते हैं। जो ग्रामीण उनकी मांग पूरी नहीं कर पाते, उनकी परेशानी हफ्तों दूर नहीं की जाती। दारू मुर्गा का इंतजाम करने पर कर्मचारी फाल्ट दूर करते हैं।

शक्ति दिवस के पावन अवसर में शोभा यात्रा में जनपद सदस्य व उनके साथियों द्वारा चाय बिस्किट का वितरण किया गया

0

कुसुमकसा :- आज अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज के द्वारा शक्ति दिवस के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया इस शोभा यात्रा में क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस समलित होकर पूरे समाज के लोगो को शक्ति दिवस की बधाई स्मप्रेशित कर शोभा यात्रा में उपस्थित जनों को चाय और बिस्किट का वितरण किए इस अवसर पर संतोष जैन वीरेंद्र सिन्हा मनीष जेठवानी राजू सिन्हा गोविंद सिन्हा शानू खान अशोक धर्मगुड़ी गोविंदा हितेश गुप्ता विनोद सोनी देवेश सिन्हा तिलोक जी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कड़ाके की ठंड में भी नहीं जला रहे हैं बस्तर नगर क्षेत्र में अलाव

0
  • बस्तर नगर पंचायत प्रशासन अब तक है बेपरवाह, लोग हैं परेशान

हरिभूमि न्यूज/ बस्तर बस्तर इन दिनों ठंड जोरों पर है । इससे बचाव के लिए लोग तरह – तरह की जतन कर रहे है। पखवाड़े भर से बस्तर अंचल में सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। सर्द हवाएं बदन सिहरा रही हैं। बावजूद बस्तर नगर पंचायत द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।समूचे बस्तर संभाग में ठंड का प्रकोप जोरों पर है। सुबह और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं और कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है। रोजी रोटी के लिए लोग मजबूरी में घरों से निकलते हैं। रात में भी लोगों को कामकाज के लिए बाहर निकलना पड़ता है। घरों से बाहर रहने वालों तथा बाहर से नगर में आए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत बस्तर द्वारा अभी तक नगर में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नगर प्रशासन को ठंड का मौसम शुरू होते ही अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए थी। घरों से बाहर रहने वाले तथा घुमंतू समुदाय के लोग दिन व रात के समय ठंड से बचने के लिए अपने स्तर पर आग जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश में लगे देखे जा सकते हैं।

झिल्ली- पन्नी जला रहे हैं लोग

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर में अलाव जलाने के लिए कही भी लकड़ियों का इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा करकट और झिल्ली पन्नी बीन कर अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे है। इसमें लोग प्लास्टिक तक को जला रहे हैं। झिल्ली पन्नी और प्लास्टिक की चीजों को जलाने से जहरीला धुंआ निकलता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए तो घातक होता ही है, इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। कुछ स्थानों पर तो बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाने की जुगत में लोग लगे रहते हैं।

कोहरे से जनजीवन प्रभावित

इस बार बीते सालों की अपेक्षा ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है।सांझ ढलते ही कोहरा छाने लग जाता है। अल सुबह से सूरज चढ़ते तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहता है। दस – पंद्रह फीट दूर के भी आदमी, वाहन और जानवर नजर नहीं आते। बस्तर क्षेत्र में दस दिनों से कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दिन में भी ठिठुरन की स्थिति बनी रहती है। इस कारण लोगो को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालयों में बाहर के यात्री ठिठुरते रहते हैं। और रात को बाहर से आए बस यात्रियों को हड्डी कंपाती ठंड में भी खुले आसमान के नीचे सोना पड़ता है। इन स्थानों पर लकड़ी की व्यवस्था नहीं होने से अलाव नही जल रहे हैं।

शिक्षा से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव : बघेल

0
  • समाज में एकता की भावना का प्रसार करना हम सभी का दायित्व
  • माहरा समाज के सामुदायिक भवन के लिए विधायक ने की 10 लाख रु. देने की घोषणा


बकावंड विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ग्राम पंचायत ko घाटलोहंगा में महारा समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल ने समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है।
ग्राम पहुंचने पर समाज के सदस्यों ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का भव्य स्वागत किया। उन्हें मेन रोड से मंदिर प्रांगण तक पैदल ले जाया गया। रास्ते में उनका जगह – जगह स्वागत किया गया। बघेल ने माता पीलादई की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन के उद्धार का आधार है। शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ है। शिक्षा हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है।

शिक्षा हमें समाज में एकजुट रहने और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। शिक्षा की आवश्यकता हर क्षेत्र में पड़ती है किसी भी क्षेत्र में उन्नति करने के लिए व्यक्ति को उस विषय की जानकारी होना आवश्यक है और यह ज्ञान शिक्षा ग्रहण करने से ही मिलता है। शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। आज के व्यापार, नौकरी करने या फिर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है। श्री बघेल ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार की खुशहाली के लिए हर व्यक्ति का स्वस्थ रहना आवश्यक है। बच्चों व महिलाओं के भी स्वास्थ्य के प्रति हमें ध्यान देना होगा। भारत जैसे देश के लिए यह विडंबना ही है कि एक तरफ तो हम तरक्की की सीढ़ियां तेजी से चढ़ते जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में दुनिया के कई छोटे देशों से हम पीछे हैं। इसकी हमें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

पदाधिकारियों ने रखी मांगें
महारा समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक बघेल को समाज की मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। समाज की मांगों को तुरंत संज्ञान में लेते हुए विधायक ने समाज के सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बघेल की घोषणा का स्वागत किया। इस दौरान
कांग्रेस ओबीसी विभाग के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, सरपंच डमरूधर बघेल, तुलसी राम ठाकुर, मनाराम, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नीलम कुमार, राजेश कुमार, सोनसाय नाग, शिवकुमार नाग, मना प्रसाद तिवारी, मुन्नालाल यादव, गदाधर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अजय कुमार नाग, एवं समाज प्रमुख तथा कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थिति थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS