दिनांक 13 नवंबर 2022 जगदलपुर.आज इतवारी बाजार स्थित शिव मंदिर जोकि बरगद पेड़ सह स्थित है, स्थानीय जन कई वर्षों से मंदिर का कायाकल्प करते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं जो कि वर्तमान में शहर के कई श्रद्धालु इस मंदिर में प्रतिदिन पूजा करने आते हैं वार्ड वासियों को सूचना मिली की प्रशासन इस मंदिर को तोड़ने व पेड़ को काटने आने वाले है जिसका विरोध करने सभी एकत्रित हुएl व मंदिर मे पूजा अर्चना कर पेड़ को रक्षा सूत्र बांध कर हर हर महादेव , जय श्री राम के जयकारा लगाया गया विरोध को देखते हुए मौके पर आये प्रशासन के लोग को वापिस लौटना पड़ा lविरोध प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी स्थानीय पार्षद व वार्ड के समस्त शिवभक्त उपस्थित थेl विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया की सनातनियो के लिए विहिप उनके साथ सदैव खड़ा है, हम सनातनियो के आस्था के केंद्र को प्रशासन किसी भी प्रकार क्षति पहुंचाने का प्रयास ना करें अन्यथा हमें उग्र प्रदर्शन करनी बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगीl
विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी बजरंग दल नगर संयोजक विक्रम सिंह ठाकुर विहिप नगर सह मंत्री नितेश सेठिया नगर सह संयोजक भवानी सिंह चौहान गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर विद्यार्थी प्रमुख देव यादव सुमित गुप्ता सुदेश बजरंगी वह स्थानीय हिंदू जन उपस्थित थेl
सनातनी आस्था को ना पहुंचाए चोट प्रशासन, अन्यथा उग्र प्रदर्शन करेगा विश्व हिन्दू परिषद: अनिल अग्रवाल
नारायणपुर विधानसभा के मांदलापाल मे खुला नवीन धान खरीदी केंद्र
विधायक चंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
भानपुरी नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदलापाल के नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिल चुकी है खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर प्रदेश में 28 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमती प्रदान की है जिसमें नारायणपुर विधानसभा के मांदलापाल भी शामिल है। किसानों के मांग एवं स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की अथक प्रयास से नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिली। नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान खुशी से झूम उठे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का आभार व्यक्त किया। नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिलने पर विधायक चंदन कश्यप ने क्षेत्र के किसानो को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित मे कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानो को धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक चंदन कश्यप ने नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का आभार व्यक्त किया।
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 17 नवम्बर को दिल्ली में विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन
सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में निजीकरण एवं विनिवेश के विरोध में दिल्ली संसद भवन पर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 17 नवम्बर को विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन होगा । जिसमे छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी
हिस्सों से बीएमएसपदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में सार्वजनिक क्षेत्र मेंकार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। भारतीय मजदूर संघ बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया की सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के निजीकरण एवं विनिवेश केविरोध में कर्मचारियों के हित में संसद भवन दिल्ली में विशालरैली एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमे भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी कर्मचारी संघ,बीएमएस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, कर्मचारी और मजदूर मुख्य रूप से शामिल होंगें।

जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने उपरोक्त धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के हित मे सदैव तत्पर रहता है और उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करता है प्रमुख माँगे :- सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, विनिवेश पर रोक, संविदाकरण आऊटसोर्सिंग पर रोक, एन. सी. डब्ल्यू. ए. 11 वेतन समझौता जल्दी करो, कोयला उद्योग में भर्ती जारी रखने, ठेका श्रमिकों के लिये 8 घंटे काम सुनिश्चित कर एच.पी.सी. का वेतन भुगतान करने, सामाजिक सुरक्षा (सी. एम. पी. एफ. पेन्शन) प्रदान कर ठेका श्रमिक एवं परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, सी. पी. आर. एम. एस. चिकित्सा स्कीम को कैशलेस कर त्रुटियों में आवश्यक सुधार और सी. एम. पी. एफ. संस्था को सुधारने। मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


बकावंड को अगले साल मिलेगा लक्ज़री ग्राउंड : लखेश्वर
- विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन
- अल्प समय में बेहतर काम की वजह से छत्तीसगढ़ पहुंचा टॉप पर
बकावंड बस्तर विधायक ने कहा यहां तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। इसका रंगारंग समापन विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान बघेल ने घोषणा की कि अगले साल तक बकावंड को सर्वसुविधा युक्त लक्ज़री खेल मैदान मिल जाएगा।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि जीवन में कभी हार मिलने या पिछड़ने पर निराश न हों। हार जीत लगी रहती है। खेल हो या कोई भी अन्य क्षेत्र, मैदान में उतरने पर ही हमें अपनी क्षमता का पता चलता है। यदि सकारात्मक सोच रही तो बेहतर कर दिखाने से कोई नहीं रोक सकता। शुक्रवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम बकावंड में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बघेल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लुप्त हो चुके पारंपरिक खेलों को पुनर्जिवित करने की अच्छी मंशा के साथ समूचे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का क्रम शुरू किया है। इसके लिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक राजीव मितान क्लबों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के साथ ही छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक आस्था के प्रतीकों, तीज त्योहारों के भी संरक्षण संवर्धन की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़िया तीज त्योहारों पर अवकाश की घोषणा, देवगुड़ी जीर्णोद्धार, नई देवगुड़ी निर्माण इसके उदाहरण हैं। बघेल खिलाड़ियों के बीच तीन घंटे तक मौजूद रहकर उनकी हौसला अफजाई करते रहे। बघेल ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि हम लोग बाल्यावस्था और किशोरावस्था में जो पारंपरिक खेला करते थे, उन खेलों से आज की पीढ़ी अनजान है। उन्हें ऐसे खेलों से जोड़ने के लिए ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वनवासियों, आदिवासियों और किसानों को वनोपजों तथा कृषि उपजों का अच्छी क़ीमत दिलाने के लिए भी हमारी कांग्रेस सरकार ने बेहतर कदम उठाए हैं। बस्तर में वनोपजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना कर यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम बकावंड का जीर्णोद्धार कराने का भी भरोसा दिलाया। विधायक ने नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनी तथा समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
शामिल हुए 850 खिलाड़ी
जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में ब्लाक के 12 जोन के करीब 850 खिलाड़ी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहली बार पारंपरिक खेलों के संरक्षण के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 खेलों को शामिल किया गया है। ये खेल हैं गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिटठुल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और बिल्लस हैं। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जा रही है। पहला वर्ग 18 साल तक की आयु, दूसरा 18 से 40 साल तक की आयु और तीसरा वर्ग 40 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए है। इसमें महिला और पुरुष दोनों प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। 17 नवंबर से जगदलपुर के लालबाग मैदान में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विजेता प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, विधायक प्रतिनिधि राकेश मिश्रा, एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, आईटी सेल अध्यक्ष मोना पाड़ी, राजेश कुमार, मनीष, सागर, मनीष, राजू, बलराम, डमरू, जगदीश, आदित्य, अनिकेत, एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
वो भी महिला, ये भी महिला, फिर ये कैसा शिकवा, कैसा गिला
अर्जुन झा
छत्तीसगढ़ में भाजपा किस शैली में चुनाव लड़ना चाहती है, यह सवाल उभरने का आधार प्रकट हो गया है। क्या अगले चुनाव में राजनीतिक चीरहरण के कई कई प्रसंग सामने आयेंगे? शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस चिटफंड घोटाले में लगातार पूछ रही है कि सीएम मैडम कौन हैं? कांग्रेस बार बार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी का जिक्र इस घोटाले के संदर्भ में करती है। यहां इस तरह के आरोप राजनीतिक हैं। रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। आज भी कांग्रेस की मुख्य स्पर्धा उन्हीं से है। रमनराज की घटनाओं का हवाला देकर ही कांग्रेस राजनीतिक सवालों पर पलटवार करती है तो कांग्रेस द्वारा डॉ. रमन सिंह की पत्नी का उल्लेख चिटफंड मामले में किया जाना सीधे तौर पर सियासी हमला है।
लेकिन भाजपा के कमल लगे जिस वीडियो का प्रसार हो रहा है, वह 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली का है। जिसमें महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए देश की महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इशारे इशारे में एक गैर राजनीतिक महिला पर टिप्पणी करते दिखाई और सुनाई दे रहा है। पिछले माहों में आयकर छापे की चपेट में आये एक कोयला कारोबारी का बयान सामने आया था कि उस पर सौम्या मैडम का नाम लेने के लिए दबाव डाला गया। मतलब यह कि राजनीतिक उठापटक में सीएम मैडम वर्सेज सौम्या मैडम चल रहा है। अब ताजा मामले में बिलासपुर की रैली में हुंकार भरते हुए केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछ रही हैं कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है? जब देश में कांग्रेस सरकार थी तो जनता कहती थी कि सोनिया जी का राज है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो रिमोट किसके हाथ में है, सोनिया जी के हाथ में है या सौम्या जी के हाथ में है? राजनीति के जानकार मानते हैं कि यह कटाक्ष पूरी तबीयत से कराया गया है। आने वाले दिनों में इस तरह की बातों का विस्तार होने के आसार खुलकर सामने आ गए हैं। पिछले चुनाव के पहले सीडी कांड ने धूम मचाई थी, इस चुनाव के पूर्व आईटी और ईडी छापों की धूम मची है। छापों के सिलसिले में खबरों में वह नाम भी शामिल है, जो स्मृति ईरानी के श्रीमुख से राजनीतिक मंच से व्यक्त हुआ। सवाल यह भी है कि जब महिला अस्मिता के समर्थन में और महिला उत्पीड़न के खिलाफ महतारी हुंकार हो रही हो तब उसी मंच से छत्तीसगढ़ की एक गैर राजनीतिक महिला जिसका नाम सौम्या है, उसे इस तरह राजनीतिक कीचड़ में लपेटना क्या देश की महिला बाल विकास मंत्री को शोभा देता है? अगर सौम्या नाम की वह महिला राजनीति में हो तो उसका उल्लेख करते हुए राजनीतिक सवाल उठाने में कोई दिक्कत नहीं है। सोनिया गांधी कांग्रेस चला रही थीं तो जब कांग्रेस देश की सरकार की सिरमौर थी तो लोग यही मानते थे कि सोनिया राज चला रही हैं, इस तरह की राजनीतिक निशानेबाजी समझ में आती है लेकिन छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री ने सोनिया या सौम्या में से किसके हाथ में रिमोट कंट्रोल होने का सवाल दागा है, उसके काफी मायने निकाले जा रहे हैं। एक तो यह कि महिला उत्पीड़न के विरोध के मंच से ही एक महिला का राजनीतिक उत्पीड़न हो गया। दूसरा यह कि इसकी वजह क्या है? तीसरा यह कि क्या छत्तीसगढ़ की चुनावी जंग में चरित्रहनन का दौर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा?
हजरत बाबा कमलीशाह (र.अ.) का उर्स मुबारक
सुकमा, 12 नवम्बर. हजरत बाबा कमलीशाह (र.अ.) का 43वां उर्स पाक बड़े ही शानौ शौकत के साथ 15 नवम्बर को मनाया जा रहा है। जिसमें सरकार के चाहने वाले दिवाने अपने मज्जूबे कामिल की बरगाह में खेराजे अकीदत पेश करने वाले हैं। उर्स कमेटी की ओर से गुजारिश है कि सरकार की बारगाह में तशदीफ लाकर नजरानाए अकीदत पेश करें दीनी व दुनयावी दौलत से मालामाल हो, बारगाह में अपने दामन को फैलाकर अपनी मुरादों को पेश करें सरकार के फैजान से अपने घरों को मुनव्वर व मुजल्ला करें। अपनी तमाम दुःख एवं परेशानी आफत बलाईयात बारगाह में अर्ज कर फैजयाब हों । 15 नवम्बर दिन मंगलवार को चादर संदल शहर का गश्त करते हुए दरगाह पहुंचेगी। शाम 6.30 बजे संदल गुशल चादर पोशी सलातो सलाम फातिहा एवं आम लंगर का एहतमाम किया गया है।
न्यायाधीश ने कराया पति पत्नी से सुलह साल के अंतिम लोक अदालत में कुल 240 प्रकरणो का हुआ निराकरण
दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार माननीय जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा में आज दिनाँक 12-11-20022 को नेशनल लोक अदालत किया जा रहा है। जिसमे श्रीमती सोनी तिवारी,व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा एवं व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तागण के द्वारा दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया, उसके पश्चात न्यायाधीश द्वारा स्टॉल का निरीक्षण कर अधिक से अधिक प्रकरणों निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। इस नेशनल लोक अदालत में एक ऐसा प्रकरण आया जिसमे न्यायाधीश द्वारा पति पत्नी में आपसी राजीनामा कराकर एक साथ रहने हेतु निर्देशित किया गया, इस नेशनल लोक अदालत में कुल 240 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के समस्त अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा के समस्त स्टॉफ,समस्त विभागों से उपस्थित प्रतिनिधि एवं पी एल वी दीपक साहू उपस्थित रहे।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में दल्ली राजहरा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी उपस्थिति
छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की ओर से महतारी हुंकार रैली में शामिल होने आई केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने काग्रेस की सरकार को जम कर निशाना लगाते हुवे कहा की काग्रेस के राज में क्यों छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर छः हजार बहनों की इज्जत लुटी गई ? क्यों हजारों महिलायों की अपहरण हो गया? क्यों काग्रेस राज में बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी अमानवीय घटनाएं घट रही है | यह तो सोचने वाली बात हैं , जब बहनें आत्महत्या करती हैं छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ भूपेश राज में 6 हजार बलात्कार के मामले हुए हैं। इन्हें शर्म आना चाहिए। जब बलात्कार पीड़ित आत्महत्या कर ले तब यहां रिपोर्ट दर्ज होती है। तब जाकर एफआईआर होता हैं तब भी काग्रेस की सरकार सोई ही रहती हैं और ना ही कांग्रेस को जनता की चिन्ता नहीं हैं | केन्द्रीय मंत्री स्मृति रानी ने कहा की मैं अमेठी की बेटी छत्तीसगढ़ महतारी और उनकी बेटियों को प्रणाम करती हूँ | उन्होंने ने कहा की माँ महामाया की धरती में वीरांगना बिलासा को प्रणाम करती हूँ |


इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हैं पहुंची हैं मैं उनका आभार करती हूं कि वह भ्रष्ट एवं निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इस मंच के माध्यम से हुंकार भर रही हैं
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सिन्हा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ मंडल के नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया | भाजपा मंडल दल्लीराजहरा के कासिम कुरेशी हितेश मेश्राम भूपेंद्र श्रीवास महामंत्री महेंद्र सिंह रमेश गुर्जर मनन गुप्ता ,उमेश विश्वकर्मा, श्रीमती मनजीत कौर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उषा आस्टीकर, नीलावती साहू ,सुखवंतीन ठाकुर, रानू ठाकुर डॉली सिंह ,विम्मी शर्मा ,सुचित्रा दास, पुष्पा सीप्पी, रेवती बक्शी ,लक्ष्मी, शांति रेखा, मोतिन कौशल्या केसरी नूरी कल्पना ज्योति विमला प्रतिमा


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
भाजपा नेताओं तथाकार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर भूपेश बधेल सरकार के खिलाफ आन्दोलन में बढ़ चदकर भाग लिया हैं कांग्रेस सरकार महिला विरोधी सरकार हैं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी कोरोनाकाल में मोदी जी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे और भूपेश घर-घर दारू पहुंचा रहे थे। भाजपा ने जिंदगी का सामान बांटा और कांग्रेस ने मौत का। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है, रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में हैं? सोनिया जी के हाथ में है या सौम्या जी के हाथ में है? उन्होंने सवाल उठाया कि जनता का पैसा जनता के पास क्यों नहीं पहुंच रहा है? अगर पहुंचता तो कांग्रेस राज के 4 साल में 25 हजार बच्चे इलाज के अभाव में नहीं मरते। कांग्रेस के नेतृत्व ने बच्चों के शरीर से प्राण छीन लिए। मुंह से निवाला छीना और गरीबों के सिर से छत छीन ली। उन्होंने कहा कि भूपेश जी धर्म का उपहास उड़ने पर भी सत्ता के लालच में आप मौन रहते हैं। आपके राज में क्यों नारे लग रहे हैं कि हम गौरी गणेश की पूजा नहीं करेंगे। इंसान से नहीं तो भगवान से तो डरो।


लखमा और रंजीता रंजन का स्वागत
जगदलपुर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन का सांसद दीपक बैज ने बुके भेंटकर स्वागत किया। राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने सांसद दीपक बैज से हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के संबंध में जानकारी ली। बैज हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी नेतृत्व की ओर से मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। लगातार दो सप्ताह तक मंडी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार प्रचार करने के बाद लौटे सांसद बैज ने राजयसभा सदस्य रंजीता रंजन को बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहां कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी झुकाव देखने को मिला।
हिमाचल में धुआंधार प्रचार कर लौटे सांसद बैज का भव्य स्वागत
- युवा कांग्रेस के नेताओं ने बस्तर के सांसद एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज का एयरोड्रम पर किया जोरदार स्वागत
जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बस्तर के युवा सांसद बस्तर दीपक बैज को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बैज विगत दो सप्ताह से मंडी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क व कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं कर रहे थे। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वे छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैज का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्त्ता उनके स्वागत के लिए ढोल धुमाल और रंग गुलाल लेकर पहुंचे थे। जगदलपुर में भी सांसद दीपक बैज का कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोठों के सैकड़ों पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने श्री बैज को फूलमालाओं से लाद दिया। रायपुर एयरोड्रम के आसपास का इलाका तथा जगदलपुर के कई हिस्से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सांसद दीपक बैज जिंदाबाद के नारों से अनुगूंजित हो उठे थे। बनेगी कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे से वापस लौटने के बाद सांसद दीपक बैज ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और कांग्रेस वहां भारी बहुमत से वापस आ रही है। हमारी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों पर हिमाचल प्रदेश की जनता ने मुहर लगा दी है। महंगाई, बेरोजगारी और वादाखिलाफी के कारण हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे भारत की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। देश में बदलाव की बयार बह रही है। अब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की धमाकेदार पुनरावृत्ति होगी। देश की सत्ता पर तथा अधिकतर राज्यों में कांग्रेस की सरकारें निश्चित रूप से बनेंगी। उन्होंने कहा कि देशवासियों के समक्ष कांग्रेस के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कांग्रेस ही देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम है।


