City Media - Page 1119 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1119

चिखला कसा पुल पर दो मोटरसाइकिल सवार ट्रक में जा घुसे

0

चिखलाकसा पुल पर ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल ट्रक मानपुर चौक से दल्ली की ओर आ रही थी वही चिखला कसा की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार सीधे ट्रक पर जा घुसे जिससे मोटर सवार दोनों व्यक्तियों को चोट आई उन्हें तत्काल 108 की सहायता से हॉस्पिटल भेजा गया घायलों के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है ट्रक भानूप्रतापपुर की बताई जा रही है ट्रक का क्रमांक सीजी 04 एन एच 7898 है मोटरसाइकिल हौंडा कंपनी की सुपर स्प्लेंडर है मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों गाड़ियों को थाने ले जाया गया है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना एक क्रांतिकारी अभियान रेखचंद जैन

0

1765 कैम्प, 46557श्रमिक पंजीकृत लाभान्वित और 3 करोड़ रुपए से अधिक की नि: शुल्क दवाएं वितरित
संसदीय सचिव जैन बने एक लाख एकवें मरीज

जगदलपुर। नगरीय निकाय एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को एक क्रांतिकारी अभियान बताया है। इस योजना से स्लम क्षेत्र के लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो रही है।उक्त बातें संसदीय सचिव ने नगरीय निकाय क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड के तिरंगा चौक में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कहीं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जनता को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली भूपेश सरकार देश के लिए रोल मॉडल है । इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत हैं।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अपना परीक्षण करवाकर एक लाखवां एक मरीज बने वहीं महापौर श्रीमती सफीरा साहू व निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 7 नवंबर 2020 से आज पर्यंतक तक 1765 कैंप आयोजित किया गया जिसमें 01 लाख से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी 48 वार्डों के 46557 पंजीकृत श्रमिकों को इससे फायदा हुआ और निःशुल्क 3 करोड़ से ज्यादा की दवाई वितरित किए गए।

इस दौरान वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, अनिता नाग, ललीता राव, सूर्या पानी, गौरनाथ नाग, हेमु उपाध्याय, विक्की निषाद, निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, पी डी बस्तियां, जॉन मैडम सीके मैत्री,धनंजय सिंह ठाकुर,रत्ना पाटले, संतोष आचार्य, विजेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

सांप के काटने से 5 साल की मासूम की मौत

0

डौंडी ब्लाक के दारूटोला ग्राम 5 वर्षीय बालक की सर्पदंश मृत्यु हो गई मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात खेमलाल चिराम व उनका 5 साल का बेटा कुणाल चिराम साथ में सोए हुए थे . करीब 2 बजे के आसपास बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया जिसके बाद बच्चा अचानक से उठ गया और पिता को बताया कि मुझे कुछ काट लिया है, इसके बाद पिता ने देखा तो साप वही पर था. इसके बाद प्राइवेट गाड़ी कर बच्चे को दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के चलते मासूम की मौत हो गई. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जानकारी के बाद दल्लीराजहरा थाने की टीम हॉस्पिटल पहुंचकर मामले में पंचनामा कर पीएम के शव परिजनों को सौंपा. पीएम करने वाले डॉक्टर चुनारकर ने बताया की जहर पूरे शरीर मे फैलने की वजह से उसकी मौत हुई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्राकृतिक आपदा में मृत तीन छात्रों के परिजनों को प्रदान की 1-1 लाख की अनुग्रह राशि

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने प्राकृतिक आपदा से मृत स्कूली छात्रों के परिजनों को छात्र बीमा योजना के एक-एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिन मृत बच्चों के परिजनों को चेक प्रदान किया उसमें स्व समीर बघेल के पिता बलराम बघेल प्राथमिक शाला गुडापारा विकास खंड जगदलपुर, स्व सरस्वती मौर्य की माता श्रीमती देवली मौर्य शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय जगदलपुर एवं स्व रेवती के पिता जगमोहन शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलचा को एक एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से आज हर स्कूल के हर छात्र छात्राओं का बीमा किया गया है यदि उनकी मृत्यु प्राकृतिक आपदा से होती है तो उन्हें एक लाख रुपए का चेक तत्काल प्रदान किया जा रहा है उन्होंने मृतक छात्र छात्राओं के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा की हम आपके बच्चों को तो वापस नहीं ला सकते हैं पर अनुग्रह राशि प्रदान कर आपकी जिंदगी में कुछ परेशानी कम कर सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद सुशीला बघेल, लता निषाद सूर्या पाणी, यशवंत ध्रुव, दयाराम कश्यप, बलराम मौर्य,गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह,कमल सेठिया,विक्की निषाद, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, वंदना मंदनकर,स्नेहलता दिवान,भीमाराव उपस्थित रहे |

एक कार चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर मौके पर एक की मौत

0

दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार तर्रीघाट निवासी तोमन साहू बाइक से अपने बेटे गगन साहू (8) को लेकर पहंदा से तर्रीघाट जा रहा था। कार चालक शराब के नशे में धुत बाइक में सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी | दुर्घटना के दौरान 8 साल का मासूम बच्चा कार में फंस गया। नशे में धुत ड्राइवर कार को रोकने की जगह उसे अपने साथ घसीटता हुआ 10 मीटर तक ले गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

8 वर्षीय गगन को काफी गंभीर चोटें आई, गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके पिता को मौके पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं की कार चालक की पहचान राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी जागेचरन बघेल, माइकल मसीह, अभय डहलिया उर्फ ऐनु के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना से आक्रोशित जनता ने कार को रोककर में तोड़फोड़ की व उसमें सवार तीनों लोगों को उतारा और उनकी जमकर घुनाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने करपावण्ड रेंजर को किया निलंबित

0

सीसीएफ एवं डीएफओ के अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

मुख्य दोषी को मिली क्लिन चीट

जगदलपुर। डीएफओ बस्तर के जांच प्रतिवेदन एवं सीसीएफ के अनुमोदन पर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वाले कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण प्रधान मुख्य संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के द्वारा करपावण्ड रेंजर रामदड्डा नागर को निलंबित कर दिया गया है। कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्य तत्कालिन रेंजर के कार्यकाल में कराया गया था जो वर्तमान में बकावण्ड रेंज में पदस्थ है जिनका आज भी करपावण्ड रेंज से लगाव होने के कारण शासकीय आवास करपावण्ड पर कब्जा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही बरते जाने के कारण सीएम प्रवास के पूर्व करपावण्ड रेंजर को निलंबित कर सीसीएफ कार्यालय जगदलपुर में अटैच किया गया है। जानकारी के अनुसार बकावण्ड विकासखंड के जैबेल पंचायत में वर्ष 2020-21 में वन विभाग द्वारा आवर्ती चराई विकास योजना का कार्य करवाया गया था।

डीएफओ साहू ने बताया कि आवर्ती चराई विकास योजना सीएम का ड्रीम प्राजेक्ट है। जिसमें करपावण्ड के रेंजर द्वारा लापरवाही और उदासिनता बरती गई है। इस योजना के तहत एक वर्ष में कार्य पूरा किया जाना था लेकिन दो वर्ष में कोई काम नहीं हुआ। शिकायत के बाद जांच में सही पाये जाने पर कार्रवाई की गई है। साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और कार्य में उदासिनता बरतने पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को अपने कार्यो को ईमानदारी से करने की नसीहत भी दी।

कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस कार्य में लापरवाही मानते हुए रेंजर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है उक्त कार्य को रेंजर के द्वारा करवाया ही नहीं गया था। उक्त कार्य तत्कालिन रेंजर के द्वारा कराया गया है जो वर्तमान में बकावण्ड रेंजर की ज्मिेदारी संभाल रहे है। कार्यालय में यह चर्चा रही कि अगर जांच में लापरवाही पाई गई है तो तत्कालिन रेंजर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। करपावण्ड रेंजर के तत्कालिन रेंजर के भानपुरी उत्पादन में तबादले के बाद से ही वर्तमान रेंजर के खिलाफ साजिश रचने में लगे थे जो सफल भी हुए। तत्कालिन रेंजर जो वर्तमान में बकावण्ड में पदस्थ है जो आज दिनांक तक करपावण्ड में शासकीय आवास पर कब्जा जमा रखा है।

रेंजर रामदड्डा नागर ने अपनी सफाई में कहा कि जिस कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर मुझे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है उस कार्य को मेरे द्वारा कराया ही नहीं गया था तो लापरवाही का सवाल ही नहीं उठता। उक्त कार्य तत्कालिन रेंजर के द्वारा कराया गया है अगर लापरवाही जांच में उजागर हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए न की निर्दोष पर।

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कार्यवाही, आपराधिक गुण्डा व असामाजिक तत्व के दो व्यक्तियो को किया गिरफ्तार

0

 कोतवाली पुलिस के द्वारा आपराधिक गुण्डा व असामाजिक तत्व के दो व्यक्तियो को किया गिरफ्तार।
 शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कार्यवाही ।
 बिनाका माल के सामने मारपीट कर आवागमन को कर रहे थे बाधित।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया है। जिस तारतम्य में आज उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही किया गया है।

ज्ञात हो कि कोतवाली थाना क्षेत्र में बिनाका माल के सामने चार लोगो के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने संबंधी आज दिनांक 18.05.2022 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक नकुल नरेटी,भुपेन्द्र नेताम एवं प्रकाश नायक के टीम द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत घटनास्थल पहुंचकर, मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर, 03 व्यक्तियों पकड़ा गया। जिनसे थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना नाम 1. रितिक सागर पिता स्व0 दीपक कुमार सागर उम्र 23 वर्ष निवासी दंन्तेश्वरी वार्ड कन्हैया किराना दुकान के पीछे जगदलपुर 2. बजरंगी गुप्ता पिता सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी नयामुंण्डा अंम्बेडकर वार्ड जगदलपुर तथा एक अपचारी बालक के साथ मिलकर बिनाका माॅल के पास लड़ाई झगड़ा होना बताये। जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओ 151,107,116(3) जा0फौ0 के तहत् गिरफ्तार कर, एसडीएम न्यायालय जगदलपुर से जेल भेजा गया।

नाम आरोपी-

1.रितिक सागर पिता स्व0 दीपक कुमार सागर उम्र 23 वर्ष निवासी दंन्तेश्वरी वार्ड कन्हैया किराना दुकान के पीछे जगदलपुर।
2. बजरंगी गुप्ता पिता सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी नयामुंण्डा अंम्बेडकर वार्ड जगदलपुर।

शैक्षणिक संस्थाओं की समस्याओं,व गैरजिम्मेदार अधिकारियों की सीएम से करेगे शिकायत – ABVP

0

आवसीय एकलव्य बेसोली,भानपुरी महाविद्यालय व क्रीड़ा परिसर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपगा प्रतिनिधिमंडल

जगदलपुर – मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास पर भानपुरी में होने वाले सीएम कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा भानपुरी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों की मूलभूत समस्याओं की शिकायत को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा,ज्ञात हो की पिछले दिनों अभाविप ने एकलव्य बेसोली, क्रीड़ा परिसर भानपुरी व भानपुरी कॉलेज की छात्रों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन ज्ञापन के माध्यम से प्रसासन का ध्यानाकर्षण किया है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही होने से नाराज अभाविप कार्यकर्ता सीएम से मिलकर शिकायत करेंगे,उक्त जानकारी अभाविप भानपुरी कार्यलय मंत्री प्रवीण बघेल ने दी है।

रामगोपाल अग्रवाल और गिरीश देवांगन ने राजीव भवन में बूथ कमेटियों की बैठक कर कार्यो की समीक्षा की और उनके मन की बातें सुनी.

0

🟦 जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियो के समक्ष जिला संगठन के कार्यों की सराहना कर अपने मुखिया की मुखर होकर प्रशंसा की तथा संगठन के गतिविधियों के बारे में बताया.

🟦 “मेरा बूथ सबसे मजबूत” की परिकल्पना के साथ बूथ कमेटियों की हुई समीक्षा में उपस्थित पदाधिकारियों ने रखे अपने अपने सुझाव.

🟦 भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने में आवश्यक रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराने का दिया निर्देश.

🟦 प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यद्वय ने माइक्रोमैनेजमेंट के साथ बूथ कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को युवा महिला और सियान सज्जनों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर बूथ को संभालने का किया आह्वान.

🟦 कांग्रेस का जांबाज़ सिपाही व कार्यकर्ता अपनी सरकार के सफलतम कार्यकाल और उसकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचने हेतु कृतसंकल्पित–रामगोपाल, गिरीश.

🟦 गोडसे को पूजने वाली पार्टी ने हमेशा से देश को बांटने का काम किया हमें देश को जोड़ने का काम करना होगा – राजीव शर्मा

जगदलपुर….प्रदेश बूथ प्रबन्धन समिति के सदस्यद्वय ने जिला मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में उत्तर/दक्षिण/नानगुर/नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारीयों व स्थानीय प्रदेश/जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बूथ कमेटियों को दिया दिशा निर्देश.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यद्वय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मान. रामगोपाल अग्रवाल, मान. गिरीश देवांगन जी सहित प्रभारी डॉ. प्रीति नेताम, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू की गरिमामय उपस्थिति में बैठक आहूत की गई।

प्रदेश बूथ प्रबन्धन समिति के सदस्यद्वय ने कहा 2018 के विधानसभा चुनाव के जिस मुस्तैदी के साथ आपने अपने अपने बूथ मैनेजमेन्ट को मजबूती प्रदान की थी जिसका प्रतिफल हम सभी को प्रदेश में पुनः सत्ता वापसी के रूप में मिला वही माइक्रो मैनेजमेंट की आवश्यकता की अहम भूमिका होगी “मेरा बूथ सबसे मजबूत” की अवधारणा के साथ आगामी चुनाव के तैयारी में जुटना होगा है आप सभी को मालूम होगा कि आगामी विधानसभा के लिये बूथ स्तर पर अभी से तैयारी करनी है जिससे हमें लक्ष्य से ज्यादा बहुमत हासिल हो, कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति के लिए जो कार्य किए प्रदेश की जनता ने शत प्रतिशत लाभ उठाया आपकी निष्ठा और मेहनत ने कांग्रेस की सरकार बनाने में जो भूमिका निभाई उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं आपकी मेहनत और लगन का असर है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करता रहा है हम उन सभी जांबाज़ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता दुगुनी मेहनत करके फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों के बूथ कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भी अपने नेता के समक्ष अपनी अपनी बातें रखी जिनकी बातों को भी गंभीरता के साथ बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यद्वय ने सुना और उस पर अमल करने की बात कही बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी किन मुद्दों और मैनेजमेंट के साथ मैदान में उतरेगी उस पर भी गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया।

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों ने कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ बूथ कमेटी बनाकर जो टीम गठित की है उसके लिए मेरे चारों ब्लॉक अध्यक्ष बधाई के पात्र है मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आगे भी इसी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे और कांग्रेस की भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे, मेरा बूथ सबसे मजबूत की परिकल्पना के साथ अपने-अपने बूथों को इतना मजबूत प्रदान करें कि गैर दलीय लोग हताश हो जाएं बूथ कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भी अपने जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा के कार्यों की मुखर होकर सराहना की और कहा कि टीम का कैप्टन जैसा होगा टीम वैसी होगी जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी पार्टी और संगठन के लिए समर्पित होकर अपना कर्तव्य और धर्म निभाया जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

आभार प्रदर्शन शहर प्रभारी डॉ.प्रीति नेताम ने किया।

यह रहे मौजूद…

वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी,कैलाश नाग, नीलूराम बघेल,वीरेंद्र साहनी, जोहन सुता, राधामोहन दास,अनिमा अधिकारी,अपर्णा बाजपई, सुशील मौर्य,जावेद खान,राजा तिवारी,राजीव दास सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखी।

कभी नक्सली कमांडर रहे मड़कम ने कहा : मुख्यमंत्री जी आपने सड़क , कैम्प और स्कूलों को सुधारकर बदल दी है नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर

0

मेरे बच्चे पढ़ रहे इंग्लिश मीडियम स्कूल में और जी रहे अच्छी लाइफ स्टाइल

मड़कम मुदराज ने मुख्यमंत्री को सुनाई आपबीती.. कहा आत्मग्लानि में किया सरेंडर…पहले एसपीओ बना और आज हूं इंस्पेक्टर

मड़कम के हाथों में हथियार अब भी , लोगों की जान लेने नहीं बल्कि बचाने के लिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंस्पेक्टर मड़कम को अपने पास बुलाकर कंधे पर हाथ रखा और बजवायी ताली

रायपुर । मुख्यमंत्री जी आपने सड़क , कैम्प और स्कूलों को सुधारकर नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर बदल दी है । अब यहाँ लोगों में नक्सलियों का खौफ नहीं बल्कि आगे बढ़ने की चाहत है । यहां के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं ।

कभी नक्सली संगठन में कमांडर रहे मड़कम मुदराज ने कोंटा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आप बीती सुनाई और कहा कि मैं आपसे हाथ मिलाना चाहता हूं । इस पर मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता से मड़कम के कंधे पर हाथ रखा और हाथ भी मिलाया । मुख्यमंत्री ने मड़कम के मुख्यधारा में लौटने पर सराहना की और उनके लिए ताली भी बजवायी ।

हाथों में बंदूक पहले भी थी और आज भी है । फर्क सिर्फ इतना है कि पहले खौफ ग्रामीणों में था और आज नक्सली इनके नाम से कांपते हैं । मड़कम ने बताया कि वे राह भटककर नक्सली संगठन में शामिल हो गए थे । लेकिन अपने ही भाई बन्धुओं का खून बहाने से आत्मग्लानि के चलते नींद नहीं आती थी । फिर एक दिन आत्मसमर्पण करने की ठान ली । आत्मसमर्पण के बाद एसपीओ बने । इसके बाद सिपाही, एएसआई, एसआई और अब डीआरजी में इन्स्पेक्टर हैं ।

पत्नी को भी दी थी नक्सली ट्रेनिंग – मड़कम बताते हैं कि कभी उनकी पत्नी भी उनके साथ संगठन में थीं । मैं ही उसे ट्रेनिंग देता था लेकिन हम दोनों ने तय किया कि अब खून-खराबे की जिंदगी नहीं जीना है । जिनके खिलाफ हमने बन्दूक उठाई है वे हमारे ही भाई-बहन हैं । मुख्यधारा में लौटकर अच्छा जीवन जीना है ।

आज बच्चे जी रहे अच्छी लाईफ स्टाइल – मड़कम कहते हैं कि आज वे उच्च पद पर पहुँच गए हैं । सैलरी भी अच्छी है । इस कारण बच्चों को अच्छे से पढ़ा पा रहे हैं । मेरे तीनों बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं और अच्छी लाइफ स्टाइल जी रहे हैं । अगर आज नक्सली संगठन में होता तो इन सब चीजों की कल्पना भी नहीं कर सकता था ।

MOST POPULAR

HOT NEWS