बकावंणड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत संवरा वृद्धा वृद्धा पेंशन के लिए कई महिलाओं पेंशनधारी पाने के लिए कई दिनों से डर-डर ठोकर खाना पड़ रहा है ग्राम पंचायत बैंक में चक्कर काट काट के परेशान हो गए उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के लापरवाही के कारण 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक विरुद्ध पेंशन नहीं मिल पा रहा है सरपच के पति रवी सिह ने की आज तक कोई ग्रामीण आज तक नहीं आई है मेरे पास सचिव श्यामलाल कश्यप ने कहा किसी-किसी का के वाईसी भी नहीं आए उसी की वजह से नहीं पूछ पा रहा है मैं जानता हूं कई लोगों को नहीं मिला है आप भी जान रहे हो ऑनलाइन का काम है इसको लेकर कोई जनपद से कुछ आवेदन मंगाया हूं आएगा तो देख लेगा मुख्यकार्य अधिकारी जनपद सीईओ एस एस मांडवी चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन का काम है चेक करके बताता हूं ,मुनि नाग जानकी ,मदना ,पाठेर ,रूबारी आसमति , 40 पेंशन महिला को नहीं मिल रहा है
भाजपा उम्मीदवारों की सूची में हो सकता है फेरबदल
- सूची लीक होने से राष्ट्रीय नेतृत्व है बेहद नाराज
- किया जा सकता है 10 से 15 प्रत्याशियों में बदलाव
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए 69 भाजपा प्रत्याशियों का नाम केंद्रीय चुनाव समिति ने फायनल किया था, लेकिन उसी दिन आधी रात को एक सूची वायरल हो गई, जिसे लेकर केंद्रीय संगठन और सरकार में बैठे प्रभावशाली मंत्री नाराज हैं। अब वे मंथन कर रहे हैं कि आखिर हमारे बीच घर का भेदी कौन है?केंद्रीय खुफिया एजेंसी और भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में नियुक्त गोपनीय टीम को ऐसे चेहरे की पहचान के लिए जवाबदारी दी गई है।
इसी कड़ी में केंद्रीय संगठन द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को दिल्ली तलब किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि गुरुवार को प्रातः 9 बजे की फ्लाइट से दोनों नेता नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय संगठन इस बात का भी आकलन कर रहा है कि एक न्यूज़ चैनल जो कि समाचार पत्र भी निकालता है, द्वारा जो समाचार प्रकाशित किया गया उसमें कोई प्रश्न वाचक चिन्ह नहीं लगाया गया था और उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट में स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्रीय संगठन और केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार यह नाम हैं।इसे लेकर भी केंद्रीय संगठन प्रदेश के उन 5 नेताओं जो केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उपस्थित थे, पर भी गंभीर नाराज है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ भाजपा के किसी भी नेता का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।अब नई दिल्ली में क्या घटनाक्रम होता है उसका हमें इंतजार करना होगा लेकिन विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि 10 से 15 उम्मीदवारों के नाम पर फेरबदल हो सकता है।
विधायक रेखचंद ने करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन
- गांवों की सड़कों का होगा नवीनीकरण, बनेंगी नालियां, मिलेगा शुद्ध पेयजल
जगदलपुर। विधायक जगदलपुर तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चोकावाड़ा, जीरागांव, घाटपदमुर, कुम्हरावंड एवं कालीपुर में 6 करोड़ 73 लाख 47 हजार रुपए के सड़क नवीनीकरण, नाली निर्माण एवं नल जल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया। चोकावाड़ा में एनएच 43 से स्कूलपारा चोकावाड़ा तक सड़क नवीनीकरण कार्य लागत 96.23 लाख रु., ग्राम पंचायत जीरागांव में एनएच 43 से स्कूल पारा जीरागांव तक सड़क नवीनीकरण कार्य लागत 1 करोड़ 46 लाख 9 हजार रुपए एवं जीरागांव से कुम्हली तक सड़क नवीनीकरण कार्य 18.83 लाख रुपए, ग्राम पंचायत घाट पदमुर में सीसी सड़क मुख्य मार्ग से माता मंदिर तक 160 मीटर सीसी सड़क लागत 5.20 लाख, शिवानंद आश्रम से डुरकीगुड़ा सड़क नवीनीकरण कार्य 31.97 लाख, जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना 157.02 लाख, सीसीसड़क सह नाली निर्माण मुन्ना घर से सेमल तालाब तक 7.58 लाख एवं कुम्हरावंड में कुम्हरावंड से बिरिंगपाल तक सड़क निर्माण 25.43 लाख, मुख्य मार्ग से इंद्रावती स्टाप डैम तक सड़क निर्माण 6.08 लाख एवं नल जल योजना 66.63 लाख रुपए, एवं कालीपुर में नल-जल योजना के तहत कार्य 112.90 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन रेखचंद जैन ने किया।
इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। एनएच 43 से चोकावाड़ा एवं एनएच 43 से जीरागंव होते हुए कुम्हली तक की सड़क जर्जर हो गई थी। यहां के लोग वर्षों से इस सड़क को बनाने की मांग करते आ रहे थे। हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उच्च गुणवत्ता की सड़क स्वीकृत करने की मांग की थी, जो स्वीकृत हो गई है। अब जल्द ही यह सड़क बन कर तैयार हो गाएगी। इसी तरह हमारी सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगातार कार्य कर रही है। और आज विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपए के नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग, परमजीत सिंह जसवाल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रवक्ता अवधेश झा, नव नियुक्त महामंत्री एवं इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच चोकावाड़ा बैधनाथ नाग, उप सरपंच डमरू बघेल, उप सरपंच धनपूंजी बिजय बिसाई, आमागुड़ा सरपंच भगतराम बघेल, सरपंच कुम्हली सुखदेव बाकड़े, धनुर्जय नाग, सरपंच घाट पदमुर लखीधर बघेल, उप सरपंच जमुना कश्यप, सुकलू राम यादव, अब्दुल रहमान, मुन्ना सेठिया, तिलक राम यादव, उमेश सेठिया, स्वामी शिवदासानंद सरस्वती, मोहन सिंह, समलू राम, सरपंच कालीपुर खगेश्वर भोयर, सरपंच कुम्हरावंड दशमी बाई बेलसरिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
14 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ के फड़ से किया गिरफ्तार
- थाना डोंगरगांव पुलिस को जुआ रेड कार्यवाही में मिली बड़ी सफलता, मुखबीर की सुचना पर किया रेड कार्यवाही
- घटना स्थल मे जुआ के फड़ से नगदी रकम 2,28,430/- रूपये एवं 14 नग मोबाईल फोन कीमती 1,80,500/- रूपये, 12 नग मोटर सायकल कीमती 5,90,000/- रूपये कुल जुमला 9,98,930/- रूपये, 02 दर्री, 52 पत्ती ताश जप्त।*
- जुआरियों में पुलिस की भय व्याप्त*
डोंगरगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयुसीएडब्ल्यु) श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी डोंगरगांव निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में डोंगरगांव पुलिस को दिनांक 04.10.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम गिरगांव जंगल सोलर प्लांट किनारे जुआरियों द्वारा अवैध रूप से ताश पत्तियों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहें है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर थाना डोंगरगांव प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर कर घटना स्थल रवाना होकर रेड कार्यवाही किया गया मौके से 14 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया।

जुआरियों 1. रजिन्दर सिंह पिता जसपाल सिंह, उम्र 33 साल वार्ड नं0 11 बुधवारी पारा डोंगरगढ, जिला राजनांदगांव, 2. लोकनाथ वर्मा पिता स्व० अर्जुन वर्मा, उम्र 46 साल पता गौरीनगर वार्ड नं0 13 राजनांदगांव, छ०ग०, 3. आनंद शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 47 साल, पता- ब्राम्हण पारा राजनांदगांव, छ०ग०, 4. तामेश्वर साहू पिता स्व० बेदुराम साहु उर्म 40 साल पता खैरा, (जंगलेशर) थाना राज०, 5. कुंजलाल सिन्हा पिता झाडुराम सिन्हा उम्र 48 साल पता- हमालपारा राज0, 6. सोहन साहू पिता स्व० नेगीराम साहू उम्र 43 साल, पता- वार्ड नं0 11 छिरपानी डोंगरगढ, 7. शिवशंकर अग्निहोत्री पिता स्व० गणेश प्रसाद उम्र 46 साल, साकिन तुलसीपुर, राजनांदगांव, छ०ग०, 8. धीरज हंसा पिता हेमलाल हंसा उम्र 38 साल पता- गौरीनगर, जिला राजनांदगांव, छ०ग०, राजनांदगांव, छ०ग०, 9. नेतुराम सोनवानी पिता मेहत्तर राम सोनवारी, उम्र 59 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव, छ०ग०, 10. राजु बड़मे पिता रामचंद, उम्र 40 साल, पता वार्ड नं0 08 छिरपानी, थाना डोंगरगढ़, जिला राज०,11. देवराज उर्फ राहुल उर्फ सोनू राजपुत पिता गोविंद राजपुत, उम्र 26 साल पता- तुलसीपुर, 12. टिकेश्वर वर्मा पिता मनोहर वर्मा, उम्र 37 सान, पता- ग्राम कोहका पुलिस चौकी तुमडीबोढ, राज०, 13. उमेश सिंह पिता महेश सिंह उम्र 28 साल, पता- पेंड्री राजनांदगांव, छ०ग०,14. युधीष्ठीर मारगे ऊर्फ पुनाराम पिता सुखीराम मारगे उम्र 51 साल साकिन गिदर्री थाना डोंगरगांव जिला राज० छ०ग० के कब्जे से मौके पर फड़ व पास से कुल जुमला नगदी रकम 2,28,430/- रूपये, 02 नग दर्री 52 पत्ति ताश के की बंडल, 12 नग मोटर सायकल कीमती 5,90,000/- रूपये, 14 नग मोबाईल फोन कीमती 1,80,500/- रूपये, कुल जुमला रकम 9,98,930/- रूपये जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 3(2), 4 के तहत आरोपी जुआरियों को गिर0 कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। रेड कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस स्टाफ की विशेष भुमिका रही है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भ्रष्टाचार है : तोमन साहू
दल्लीराजाहरा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने भूपेश बघेल के भ्रष्टाचारी सरकार के संबंध में अपने वक्तवा जारी करते हुए कहा कि आप सभी को ज्ञात है कि पिछले पांच सालों में भूपेश सकार के संरक्षण में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं, जिनमें चांवल, शराब, PSC और कोयला घोटाला प्रमुख हैं, इस सरकार के राज में और भी कई घोटाले हुए हैं जैसे गौठान, डीएमएफ, महादेव सट्टा ऐप इत्यादि है भूपेश है तो छत्तीसगढ़ में भरोसा भूपेश है तो भरोसा है का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है अर्थात या कहना उचित होगा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भ्रष्टाचार है इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ को हजारो करोड़ों रुपए की कर्ज में जाना है राज्य की जनता के हित के बजाय अपने घरों को भरने में लगे हैं
इन्हीं सब विषयों को लेकर जिला किसान मोर्चा एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के नेतृत्व में लगातार विभिन्न ग्रामों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार व छत्तीसगढ़ विरोधी चेहरा उजागर करने का काम कर रहे है निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकिगी।
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराने से युवक की मौत
दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा डौंडी से कच्चे मुख्य मार्ग में पिच्चेटोला के पास मेन रोड में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सावर की मौके पर मौत हो गई | बताया जा रहा हैं की मृतक अपने मोटर साइकिल क्र CG 05 s 1114 से कुछ काम से डौंडी आया था | डौंडी से लौटते न समय पिच्चटोला के पास खडी ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 NA 8127 ट्राली समेत विपरीत दिशा में होने व ना किसी प्रकार का संकेत चिन्ह बिना इंडिकेटर जलाये पूर्वक असुरक्षित खड़ी होने करने के कारण बाइक सवार मृतक कार्तिक मरकाम मोटर सायकल सहित टकराने से सिर में चोट आने से युवक की मौत हो गई | घटना के बाद आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया |
छजकां के पूर्व प्रत्याशियों समेत हजारों लोग कांग्रेस में शामिल
रायपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में जोगी जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी चंद्रपुर विधानसभा सीट से गीतांजलि पटेल, खुज्जी सीट, मोहला मानपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी संजीत ठाकुर सहित हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीसीसी चीफ बैज एवं उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

भंजदेव और कश्यप को याद कर क्या संदेश दे गए मोदी
- सभा में महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव और बलिराम कश्यप का पीएम ने किया स्मरण
- इन दोनों हस्तियों के प्रति गहरी आस्था है बस्तर के लोगों में
अर्जुन झा
जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सभा में बस्तर रियासत के शासक रहे दिवंगत प्रवीरचंद्र भंजदेव और स्व. बलिराम कश्यप का स्मरण कर बस्तर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सियासी नफा नुकसान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने बस्तरवासियों की नब्ज समझने के बाद ही इन दोनों हस्तियों का जिक्र किया है और ऐसा करके उन्होंने आम बस्तरिहा मतदाताओं को साधने की अच्छी कोशिश की है। श्री मोदी के मंच पर महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव के कुल दीपक कमलचंद्र भंजदेव भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगदलपुर से विदा हुए 72 घंटे से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, मगर उनके द्वारा कही गई कुछ बातों का जिक्र अभी भी बस्तर में हो रहा है। लोग उनके भाषण में सामने आई बातों का तरह तरह से अर्थ निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को जगदलपुर आए थे। उन्होंने यहां नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण समेत करीब 27 हजार करोड़ रु. के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लालबाग मैदान पर बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। श्री मोदी ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का जयकारा लगाते हुए बस्तरवासियों का अभिवादन जय जोहार कहकर किया था। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के जिस अंश की चर्चा बस्तर में अब तक हो रही है, वह है – बस्तर के दिवंगत महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव और दिवंगत भाजपा ने बलिराम कश्यप का स्मरण। श्री मोदी ने महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव को बस्तर का सच्चा माटीपुत्र बताते हुए कहा की श्री भंजदेव बस्तर और यहां के आदिवासियों की संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव संघर्षरत रहे। वे बस्तर की आन बान और शान थे। श्री मोदी ने स्व. बलिराम कश्यप के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा था कि श्री कश्यप बस्तर के जल जंगल और जमीन तथा आदिवासियों के हितों की सुरक्षा के लिए आजीवन काम करते रहे। बस्तर के विकास में स्व. बलिराम कश्यप का अमूल्य योगदान रहा है। वे बस्तर में संघ और संगठन के संस्थापकों में से एक थे। नरेंद्र मोदी ने एक स्वयं सेवक के रूप में अपने द्वारा बस्तर संभाग में बिताए गए समय का भी जिक्र किया और कहा कि बस्तर से मेरा पुराना नाता रहा है। प्रधानमंत्री की इन बातों ने निश्चित रूप से बस्तर के एक बड़े तबके को प्रभावित किया है। महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव को बस्तर के लोग आज भी देवतुल्य मानते हैं और बस्तर राज परिवार के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। मोदी ने उनका जिक्र कर आम बस्तरिहा के दिल में अपने लिए जगह बनाने की अच्छी कोशिश की है। प्रवीरचंद्र भंजदेव पर मोदी द्वारा कही गई बातों को सुन मंच पर आसीन बस्तर राजवंश के कमलचंद्र भंजदेव भावविव्हल हो उठे थे। उनके चेहरे पर उनकी भावना साफ झलक रही थी। वहीं बलिराम कश्यप के भी योगदान को बस्तरवासी कभी भूल नहीं सकते। मोदी ने श्री कश्यप की तारीफ कर यहां के लोगों का दिल जीत लिया है। आमजन के बीच बलिराम कश्यप की छवि विकास पुरुष के रूप में है। इस तरह मोदी ने दिवंगत प्रवीरचंद्र भंजदेव और बलिराम कश्यप की चर्चा कर बस्तर के लोगों की नब्ज पर हाथ रख दिया है।यह अलग बात है कि श्री मोदी के ये बोल भाजपा का वोट बैंक बढ़ाने में किस हद तक सहायक होंगे? वैसे बस्तर की राजनीति के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के दिलों की गहराई में जा बसने का अच्छा उपक्रम किया है और भाजपा को इसका फायदा भी होगा।
महफिल तो ‘युवराज’ ने लूट ली !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में दर्जनभर से अधिक बार प्रवीरचंद्र भंजदेव का जिक्र किया। मंच पर बैठे बस्तर राजवंश के कुल दीपक कमलचंद्र भंजदेव मोदी की बातें सुन बेहद भावुक हो उठे थे। उनके दिल में उठी लहर की झलक उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। इतने बड़े नेता के मुंह से अपने पूर्वज का गुणगान सुनना वास्तव में गर्व की बात है। श्री मोदी ने जब – जब प्रवीरचंद्र भंजदेव और बलिराम कश्यप का जिक्र किया, तब – तब सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था और कमलचंद्र भंजदेव का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था। मोदी बस्तर राजमहल में भी गए। वहां उन्होंने बस्तर राज परिवार के सदस्यों के संग कुछ पल बिताए। राजनीति के पंडितों का कहना है कि वास्तव में महफिल तो युवराज कमलचंद्र भंजदेव के नाम पर हो गई। ये सियासी तजुर्बेकार कहते हैं कि जगदलपुर सीट से कमलचंद्र भंजदेव का नाम अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में पक्का हो गया है। अब आगे देखना होगा कि राज परिवार के ‘कमल’ भाजपा के कमल को मुरझाने से बचाने में किस हद तक सफल हो पाएंगे।
राजहरा माइंस में 20 फीसदी अधिक दर पर एंबुलेंस ठेका
- पुराने ठेकेदार ने काले चिट्ठे खोले तो मिली प्रताड़ना
दल्लीराजहरा स्थानीय माइंस में पिछले दस वर्षों से एंबुलेंस सेवा प्रदान करती आई फर्म मेसर्स राजहरा एंबुलेंस सर्विस के संचालक अर्नेस्ट न्यूटन आएबी राम ने स्थानीय माइंस प्रबंधन पर इस वर्ष के टेंडर में गड़बड़ी करते हुए 20 प्रतिशत अधिक दर वाले बोलीदार के टेंडर को मंजूर करने का आरोप लगाया है। अर्नेस्ट न्यूटन का कहना है कि कमीशनखोरी के लिए माइंस प्रबंधन ने ऐसा किया है

इस संबंध में अर्नेस्ट न्यूटन की ओर से उनके वकील ने माइंस प्रबंधन को नोटिस भी भेजा है। कहा गया है कि राजहरा एंबुलेंस सर्विस द्वारा राजहरा, महामाया व दुलकी आयरन ओर माइंस में विभागीय आदेश दिनांक 16 फरवरी 2022 के अनुसार एंबुलेंस सेवा संचालित की जाती रही है, लेकिन एंबुलेंस ड्राईवर का गेट पास व एंबुलेंस का एरिया पास माइंस मैनेजर द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि घटना दुर्घटना हो जाने पर एंबुलेंस संचालक जवाबदारी है कि आहत को तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए। इसी आधार पर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने राजहरा एंबुलेंस सर्विस को एंबुलेंस संचालन का कार्य दिया है। संचालक अर्नेस्ट न्यूटन द्वारा माइंस मैनेजर को कई बार इस संबंध मे पत्राचार किया गया। आरोप है कि माइंस प्रबंधक ने अर्नेस्ट न्यूटन से र्दुव्यवहार कर उसकी एंबुलेंस सेवा को रद्द करने की धमकी दी जाने लगी। उसकी एंबुलेंस को माइंस के भीतर प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया। इसके कारण उसे आर्थिक नुकसान हुआ है और व मानसिक कष्ट भी हुआ है। अर्नेस्ट न्यूटन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 17 अप्रैल 2023 को विधिक नोटिस प्रेषित किया, लेकिन माइंस प्रबंधक द्वारा नोटिस लेने से इंकार कर दिया गया। उक्त विधिक नोटिस की प्रति सलग्न है। आरोप है कि माइंस मैनेजर द्वारा मन्नाराम एंबुलेंस महामाया दुलकी माइंस को संरक्षण दिया गया। मन्नाराम द्वारा दो जगह से वेतन एकसाथ दो स्थानो में उपस्थिति दर्ज कराकर लिया जा रहा है। साथ ही उसे मेडिकल चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है तथा मकान भी आबंटित किया गया है। इन तथ्यो की जानकारी होने पर अर्नेस्ट न्यूटन द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई, तो क्षुब्ध होकर माइंस मैनेजर ने अर्नेस्ट न्यूटन के साथ गलत बर्ताव शुरू कर दिया और उसे नौकरी से निकाल दिया।
अर्नेस्ट न्यूटन के एंबुलेंस संचालन रोक दिए जाने के कारण फरवरी माह से अब तक के किराया का रकम अप्राप्त है। कहा गया है कि अर्नेस्ट न्यूटन की फर्म द्वारा विगत 10 वर्षो से एंबुलेंस सेवा विभाग को प्रदान की जा रही थी। इस वर्ष 2023 में अर्नेस्ट न्यूटन के साथ विद्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए उसे टेंडर नही दिया गया। माइंस के अधिकारी ने अपने परिचित व्यक्ति को एंबुलेंस संचालन का ठेका 20 प्रतिशत बढ़ाकर दे दिया है। इससे बीएसपी को आर्थिक नुकसान व ठेका देने वाले अधिकारियों को लाभ हो रहा है। अर्नेस्ट न्यूटन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच, दोषी लोगों पर कार्यवाही करने और स्वयं को एंबुलेंस सेवा संचालित करने की अनुमति प्रदत्त करने की मांग बीएसपी प्रबंधन से की है।
अचानक अस्पताल पहुंच गए मंत्री कवासी लखमा
जगदलपुर प्रदेश उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को सुकमा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों को निर्देश दिए।


